229001
रायबरेली-खेतों में लगे तार व पत्थर को दंबगो ने दंबगई के बल पर उखाड़कर फेका,वीडीओ वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- गांव का ग्राम प्रधान ग्रामीणों का सुख-दुख सुनने के बजाय गांव में दबंगई कर रहा है। यही नहीं एक पीड़ित के खेत में लगे पत्थर को उखाड़ कर फेंक दिया है। जिस पर पीड़ित व्यक्ति ने डलमऊ तहसीलदार से शिकायत करके न्याय की गुहार लगाई है जानवरों से हिफाजत के लिए खेतों पर कटीले तार लगा रखा था जिस पर सरहंगई व दबंगई के बल पर खेत में लगे पत्थरो को ग्राम प्रधान राम लखन, दान बहादुर समेत 10 अज्ञात लोगों ने उखाड़ कर फेंक दिया है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश से राजस्व महकमे में हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:रामगढ़ बांध कैचमेंट अतिक्रमण मामला, हाईकोर्ट की सख्ती से राजस्व महकमे में हड़कंप, 30 जुलाई को जिला कलेक्टर होंगे तलब, शनिवार को भी खुले रहे राजस्व कार्यालय, जिला-जयपुर जमवारामगढ़(जयपुर) जमवारामगढ़(जयपुर) रामगढ़ बांध कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण के मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब राजस्व महकमे में साफ दिखाई देने लगा है, हाईकोर्ट द्वारा 30 जुलाई को जयपुर जिला कलेक्टर को नदी-नालों के बहाव क्षेत्र के मूल राजस्व रिकॉर्ड के साथ व्यक्तिगत रूप से तलब किए जाने के आदेश के बाद शनिवार को अवकाश के दिन भी राजस्व कार्यालय खुले रहे, अधिकारी और कर्मचारी पूरे दिन पुराने रिकॉर्ड, नक्शों और राजस्व दस्तावेजों को खंगालने में जुटे रहे, धौला उपतहसील में नायब तहसीलदार राज बहादुर सिंह के नेतृत्व में ताला गिरदावर रामजीलाल मीणा, गठवाड़ी गिरदावर चौथमल मीणा सहित टीम ने करीब आठ घंटे तक नदी-नालों के बहाव क्षेत्र से जुड़े राजस्व रिकॉर्ड, शजरा नक्शे, सीमांकन और अन्य अभिलेखों का गहन परीक्षण किया, अधिकारियों ने बहाव क्षेत्र से जुड़े प्रत्येक दस्तावेज का मिलान कर आवश्यक जानकारी संकलित की।0
0
Report
अनूपपुर में खंभे की अर्थिंग तार से करंट, किसान की मौत पर सड़क जाम
Raebareli, Uttar Pradesh:अनूपपुर में बिजली विभाग की कथित लापरवाही एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गई। खेत में काम कर रहे 50 वर्षीय किसान कमलेश पटेल की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि बिजली के खंभे की अर्थिंग में लगी नग्न तार मेन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे करंट फैल गया। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को बिजली विभाग कार्यालय के सामने रखकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के अधिकारियों ने जांच और नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। मामला अनूपपुर नगर के वार्ड क्रमांक 10 पुरानी बस्ती का है। मृतक कमलेश पटेल, पिता कल्लू पटेल, उम्र करीब 50 वर्ष अपने खेत में खेती का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान खंभे की अर्थिंग के लिए जमीन में डाली गई नग्न तार में अचानक करंट दौड़ गया। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण अर्थिंग की तार मेन लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे खेत में काम कर रहे कमलेश पटेल इसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अनूपपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना से नाराज परिजन शव को एम्बुलेंस में रखकर बिजली विभाग कार्यालय पहुंचे और मुख्य सड़क पर जाम लगा दिया। इससे काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता राहुल कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से चर्चा की और घटनास्थल का पंचनामा तैयार कराने के साथ शासन के नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने प्रदर्शन समाप्त किया। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है。0
0
Report
गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए सहकारिता पर सरकार का जोर
Jaipur, Rajasthan:जयपुर- सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार को बढावा मिल रहा है,,, ये कहना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ,, जयपुर में भारत टैक्सी की शुरूआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने ये बात कही,,, इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहे,,, सभी ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत माध्यम बताया,,, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार अब पांच साल की योजनाएं बनाकर नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप दीर्घकालिक रोडमैप पर काम कर रही है,,,, साथ ही सरकार चाहती है कि लोगों का शहरों की ओर पलायन रुके और गांवों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों,,, इसी उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में सहकारी समिति स्थापित करने का काम किया जा रहा है.. केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सहकारिता की परिभाषा और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है,,, आज देशभर में 32 करोड़ सदस्य सहकारिता से जुड़े हैं और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है,,, राज्य सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं,,,अन्न भंडारण, नई समितियों के गठन और करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया है,,मुख्यमंत्री ने कहा कि,, भारत टैक्सी से पर्यटन को भी बढावा मिलेगा0
0
Report
Advertisement
सहकार टैक्सी से गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार का बड़ा प्रयास
Jaipur, Rajasthan:सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार बढ़ाने पर सरकार का जोर, सहकार टैक्सी जैसी नई पहल की शुरुआत। जयपुर- सहकारिता के जरिए गांवों में रोजगार को बढ़ावा मिल रहा है, यह कहना मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का। जयपुर में भारत टैक्सी की शुरुआत के मौके पर मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस दौरान केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और राजस्थान के सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक, सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहे। सभी ने सहकारिता को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और रोजगार का मजबूत माध्यम बताया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार अब पांच साल की योजनाएं बनाकर नहीं, बल्कि विकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप दीर्घकालिक रोडमैप पर काम कर रही है। साथ ही सरकार चाहती है कि लोगों का शहरों की ओर पलायन रुके और गांवों में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध हों। इसी उद्देश्य से हर ग्राम पंचायत में सहकारी समिति स्थापित करने का काम किया जा रहा है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में सहकारिता की परिभाषा और स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। आज देशभर में 32 करोड़ सदस्य सहकारिता से जुड़े हैं और यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है। राज्य सहकारिता मंत्री गौतम दक ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में सहकारिता क्षेत्र में कई नवाचार हुए हैं, अन्न भंडारण, नई समितियों के गठन और करीब 10 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का काम किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।0
0
Report
मस्जिद प्रकरण में सिविल कोर्ट के स्टे साबित हुआ न्याय अमन और भाईचारे की जीत।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। कलेक्ट्रेट मस्जिद प्रकरण में माननीय सिविल न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश (स्टे) दिए जाने के बाद एडवोकेट बाबर वसीम ने इस फैसले को अमन और भाईचारे की जीत बताया है। बाबर वसीम ने कहा कि यह फैसला सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मजबूत पैरवी और कानून के दायरे में रहकर संघर्ष करने वाले सेकुलर एवं अमन पसंद लोगों के प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि न्यायालय के इस आदेश से न्याय व्यवस्था पर लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।उन्होंने कलेक्ट्रेट मस्जिद कमेटी, मुकदमे की प्रभावी पैरवी करने वाले सभी अधिवक्ताओं तथा मस्जिद के पक्ष में शांतिपूर्ण और कानूनी तरीके से अपनी आवाज़ उठाने वाले सभी साथियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। एडवोकेट बाबर वसीम ने शहरवासियों से आपसी सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इस मामले की लड़ाई पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शहर के गणमान्य लोगों के साथ इस लड़ाई में पूरी मजबूती से खड़े हैं और सभी से शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया0
0
Report
CWG 2026: Para Powerlifting में भारत को Bronze, Jhandu Kumar ने इतिहास रचा
Noida, Uttar Pradesh:A spectacular performance by Jhandu Kumar, who has opened India’s medal tally at the #CWG2026 by winning a Bronze in the Men’s Heavyweight Para Powerlifting event! Congratulations to him. His achievement is a powerful reflection of immense strength, unwavering determination and years of disciplined effort. By overcoming every challenge and excelling on the international stage, he has made the entire nation proud and inspired countless Indians.0
0
Report
Advertisement
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र में कांग्रेस का विजय जुलूस, लोकतंत्र की जीत
Kurukshetra, Haryana:धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र में निकाला विजय जुलूस, तीनों विधायक सहित सैकड़ो कार्यकर्ता हुए शामिल, लोकतंत्र की बताई जीत कुरुक्षेत्र: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कुरुक्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विजय जुलूस निकालकर अपनी खुशी का इजहार किया। जुलूस में विधायक अशोक अरोड़ा, विधायक मनदीप सिंह चट्ठा, विधायक रामकरण काला सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। जुलूस में जोरदार नारेबाजी के बीच निकाले गए इस विजय जुलूस ने पूरे शहर का माहौल राजनीतिक रंग में रंग दिया। कार्यकर्ताओ ने इसे लोकतंत्र तथा छात्रों के संघर्ष की जीत बताया। विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज़ को दबाने की कोशिश करने वालों को जनता ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक इस्तीफा नहीं, बल्कि जनदबाव और लोकतांत्रिक संघर्ष की जीत है। कांग्रेस नेताओं ने भरोसा जताया कि पार्टी जनता के मुद्दों को आगे भी पूरी मजबूती से उठाती रहेगी।0
0
Report
दानापुर में तेज प्रताप यादव को डिटेन, पटना महकमे में हड़कंप
Danapur, Bihar:ब्रेकिंग दानापुर राजधानी पटना के एक मॉल के पास से तेज प्रताप राष्ट्रीय अध्यक्ष जे जे डी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को डिटेन कर दानापुर थाना लाया गया जिसके बाद पत्रकारों को भनक लगते हैं वहां से उन्हें राजधानी पटना के अन्य थाने में ले जाया गया है पुलिस बल की काफी संख्या थी टीएसपी पश्चिमी संकेत कुमार एसपी लोन ऑर्डर और आधा दर्जन थाने की पुलिस के साथ उन्हें एक थाने से दूसरे थाने को घुमाया जा रहा है0
0
Report
बहेरिया हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: बाइक सवार दो युवक मरे, एक युवती घायल
Sagar, Madhya Pradesh:देर शाम भीषण सड़क हादसा: कार और बाइक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत और एक युवती घायल. सागर दमोह स्टेट हाईवे के बहेरिया थाना के पास हुआ हादसा आज शाम घटा. तेज रफ्तार कार ने बाइक से जा रहे दो युवकों और एक युवती को सामने से टक्कर मार दी, बाइक दूर गिर गई और कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरी. बाइक सवार दोनों युवकों ने मौके पर दम तोड़ दिया, घायल युवती की हालत गंभीर है. कार सवार दो लोगों को चोटें आईं; सभी को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. शव पुलिस ने कब्जे में लिए हैं. बहेरिया पुलिस मृतकों और घायल युवती की पहचान करने की कोशिश कर रही है ताकि परिजनों तक सूचना पहुंच सके.0
0
Report
Advertisement
पखांजूर में फर्जी नक्सली बनाकर जनपद सदस्य गिरफ्तार; बड़ा खुलासा
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर - फर्जी नक्सली बनने वाला जनपद सदस्य गिरफ्तार। बांदे थाना के PV 111 निवासी शिवा मिस्त्री जनपद सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार। महाराष्ट्र के पिपली बरगी तथा जीजाबंडी में लगा रहा था नक्सली बैनर। जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के जनपद सदस्य शिवा मिस्त्री और साथी गिरफ्तार। महाराष्ट्र गढ़चिरौली पुलिस ने किया गिरफ्तार。0
0
Report
अमेठी यातायात पुलिस ने नो एंट्री के बहाने ट्रक ड्राइवर से रिश्वत वसूली वीडियो वायरल
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - यातायात पुलिस कर्मियों का नो इंट्री के नाम पर प्रवेश शुल्क लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वायरल वीडियो में एक यातायात सिपाही द्वारा ट्रक ड्राइवर से इंट्री के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो की पुष्टि जी मीडिया नहीं करता है, लोगों की मानें तो आये दिन कस्बे में वाहन चालकों से अवैध तरीके से वसूले जा रहे थे रूपये, वायरल वीडियो जगदीशपुर कोतवाली के गुलाबगंज चौराहे के पास का है,0
0
Report
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हल्द्वानी में कांग्रेस ने मिठाई बांटी
Haldwani, Uttarakhand:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शनिवार देर शाम हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जताई। कांग्रेस विधायक सुमित हृदयेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नैनीताल रोड पर लोगों को मिठाई बांटी। इस दौरान विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि यह देश के युवाओं की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं ने सरकार को आईना दिखाने का काम किया और इस जनआंदोलन के आगे सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने युवाओं को अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रेरित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरे देश में आंदोलन खड़ा हुआ और आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में अज्ञात कारणों से युवक की आत्महत्या, परिवार में छाया मातम
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, 45 वर्षीय रामप्रसाद निषाद का फंदे पर शव लटकता मिलने से मचा हड़कंप, युवक की आत्महत्या से पत्नी, दो बेटे और दो बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल, सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के हेमनपुरा डेरा गांव का मामला。0
0
Report
शाहजहांपुर में महिला ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस से हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर में एक महिला ग्राम विकास अधिकारी को कार्यवाही का नोटिस मिला तो हालत बिगड़ने के बाद बेहोश हो गई। महिला ग्राम विकास अधिकारी ने खंड विकास अधिकारी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल ग्राम विकास अधिकारी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। दरअसल जलालाबाद विकासखंड में तैनात ग्राम विकास अधिकारी राखी त्रिवेदी का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी विकास शर्मा ने महिला ग्राम विकास अधिकारी को नोटिस जारी करके कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी। महिला ग्राम विकास अधिकारी का आरोप है कि खंड विकास अधिकारी महिला कर्मचारियों को परेशान करते रहते हैं और विरोध करने पर महिला कर्मचारियों का उत्प्रेरण करते हैं। जैसे ही महिला ग्राम विकास अधिकारी को कार्रवाई का नोटिस मिला, उसकी हालत बिगड़ गई। जिसके बाद वह बेहोश हो गई। महिला ग्राम विकास अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वही आरोपी खंड विकास अधिकारी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया है。0
0
Report
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, मंत्री इस्तीफा मांग
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली: कांग्रेस केकार्यकर्ताओं ने पेपर लीक के मुद्दे पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार में मंत्री धन सिंह रावत, केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश और देशभर में लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। उन्होंने मांग की कि इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए संबंधित मंत्री इस्तीफा दें। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका और पटाखे फोड़कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
