229001
Raebareli: कार सवार दबंगों ने ई-रिक्शा चालक बुजुर्ग को पीटा, वीडियो वायरल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र में दबंगई का मामला सामने आया है। बांदा-बहराइच मार्ग पर कार सवार दबंगों ने बीच सड़क पर एक बुजुर्ग ई-रिक्शा चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। यह पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। स्थानीय लोग पुलिस की मूकदर्शक भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं। घटना पश्चिम गांव के पास की बताई जा रही है। पुलिस ने अब तक मामले पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है जिससे स्थानीय लोगों में रोष है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जामनगर 487वें स्थापना दिवस: मेयर और राजपूत संघ ने किया भव्य पूजन आयोजन
Jamnagar, Gujarat:जामनगर के 487वें स्थापना दिवस की आज JAMNAGAR में सम्मानपूर्वक परंपरागत उत्सव मनाया गया। JAMNAGAR महानगरपालिका और JAMNAGAR शहर जिला युव राजपूत संघ ने यह आयोजन किया, जिसमें JAMNAGAR के मेयर सहित पदाधिकारी और राज्य भाजपा नेता आदि ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इसके पहले दरबारगढ़ स्थित दिलावर साइकिल स्टोर में JAMNAGAR की स्थापना के खांभे की पूजा की गई, जिसका शास्त्रोक्त विधि से पूजन किया गया। खांभे पूजन के कार्यक्रम में पूर्व मंत्री और राजपूत समाज के नेता ने भी भाग लिया। दरबारगढ़ के पूजन के बाद JAMNAGAR शहर की मध्य में स्थित लाखोटा तालाब के पास विविध राजवियों की प्रतिमाओं को फूलों से सम्मानित किया गया और आज पूरे दिन 487 में स्थापना दिवस की सन्मानपूर्वक और उत्साहपूर्वक celebrations चले।0
0
Report
मधुबनी हत्या मामले में पुलिस लापरवाही से परिजनों का आक्रोश, शव जलाने से इनकार
Madhubani, Bihar:मोहन झा हत्या काण्ड में पुलिस की लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने शव जलाने से किया इंकार, तीन दिनों से शव घर पर है पड़ा हुआ, युवक की चाकू घोपकर हत्या की गई थी, जमीनी विवाद में पड़ोसी पर है हत्या का आरोप। बारदात भैरबस्थान थाना के हंठीवाली गांव की है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी की कर रहे हैं मांग। शुक्रवार देर रात को बरामदे पर सोये हुए युवक की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी, इस दौरान बेटे को बचाने पहुंची मां भी जख्मी हुई थी। परिजनों की माने तो पूर्व में भी हत्या की धमकी मिली थी जिसका ऑडियो भी है। हत्या के बाद डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और FSL की टीम पहुंची थी। शव पोस्टमार्टम कराकर सोमवार को परिजनों को शव सौंप दिया था। शव 48 घण्टे बाद भी घर पर पड़ा हुआ है। परिजनों की मांग है जबतक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होगी शव को नहीं जलाया जाएगा। हालांकि सभी आरोपी फरार बताया जा रहा है। मृतक एकलौता भाई था ऐसे में परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है। उसके पिता का निधन चार वर्ष पूर्व हुआ था। बहरहाल पुलिस की टाल मटोल रवैया से परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हैं और गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। युवक की हत्या से गांव में तनाव और दहशत है।0
0
Report
गोंडा के तरबगंज में भूसे की लूट, बाढ़ से चारे का संकट बढ़ा
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में इन दोनों तटीय इलाकों के रहने वाले ग्रामीणों को पशुओं के चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लगातार पशुओं के चारे के लिए तटीय इलाकों के ग्रामीण परेशान भी नजर आ रहे हैं। तो वही आज पशुओं के चारे के लिए तटीय इलाकों के रहने वाले किसान भूसे की लूट करते हुए नजर आ रहे हैं बाढ़ प्रभावित तरबगंज क्षेत्र के अइली परसौली में पंचायत भवन पर आज बुधवार सुबह 11 बजे भूसा पहुंचते ही उसे लेने के लिए लोगों की भीड़ टूट पड़ी। बड़े-बड़े बोर लेकर किसान पहुंचे और क्षमता से अधिक लगभग 10 कुंटल भूसा लूट करके अपने-अपने पशुओं के लिए लेकर गए हैं। जानवरों के चारे के लिए भूसे की बढ़ती मांग के बीच मौके पर मारामारी की स्थिति बन गई। हालात संभालने के लिए जिम्मेदारों को पुलिस बुलानी पड़ी और पुलिस की मौजूदगी में भूसे का वितरण कराया गया। गोंडा में बाढ़ के चलते पशुओं के चारे का संकट गहराता जा रहा है हरे चारे के साथ भूसे की मांग भी बढ़ गई है。0
0
Report
Advertisement
देहरादून के मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा: दो की मौत
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग, देहरादून मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा हादसे में 2 लोगों की मौत, मौके पर मचा हड़कंप मणिमाई मंदिर के पास सड़क हादसे में दो की मौत हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मणिमाई मंदिर के पास हुआ भीषण सड़क हादसा हादसे में 2 लोगों ने मौके पर तोड़ा दम सड़क हादसे ने मणिमाई मंदिर के पास मचाई सनसनी दो लोगों की मौत से इलाके में शोक मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा दो लोगों की मौत, हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस0
0
Report
यूपी रोडवेज देगा अंतरराज्यीय स्लीपर बसों का विस्तार; 15 मार्गों पर रात भर आरामदायक यात्रा
Lucknow, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अब अंतरराज्यीय मार्गों पर भी स्लीपर बसों का संचालन करेगा। पहले चरण में 15 ऐसे मार्ग चिह्नित किए गए हैं, जिनसे पड़ोसी राज्यों के प्रमुख शहरों और तीर्थस्थलों तक यात्रियों का सफर आसान होगा। इन मार्गों पर वातानुकूलित हाई-एंड स्लीपर बसें चलाने की योजना है। निगम के मुताबिक प्रदेश में संचालित करीब 14,300 बसों में अधिकांश बसें प्रदेश के भीतर ही चलती हैं। वर्तमान में लखनऊ से देहरादून के लिए केवल एक स्लीपर सेवा संचालित है। यात्रियों की मांग को देखते हुए अब अंतरराज्यीय मार्गों पर स्लीपर बसों का विस्तार किया जा रहा है。 चिह्नित मार्गों पर चलने वाली बसें डीजल से संचालित होंगी। इनका किराया प्रति यात्री प्रति किलोमीटर करीब पांच रुपये तक हो सकता है। निगम का उद्देश्य यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में आरामदायक और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध कराना है。 बस संचालन के लिए बस ऑपरेटरों और फर्मों से निविदाएं मांगी गई हैं। मार्गों का चयन यात्रियों की सुविधा और मांग को ध्यान में रखकर किया गया है。 हर मार्ग पर दो-दो स्लीपर बसें संचालित करने की योजना है। इस तरह पहले चरण में करीब 30 बसों का संचालन होगा। इन बसों के स्वामियों से आठ वर्ष का अनुबंध किया जाएगा。 निविदा में बोली जमा करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर निर्धारित की गई है। बसों की तकनीकी बिड 9 सितंबर को खोली जाएगी, जबकि प्री-बिड मीटिंग 27 अगस्त को होगी। जिन प्रमुख अंतरराज्यीय मार्गों पर स्लीपर बसें चलाने की तैयारी है, उनमें लखनऊ-जयपुर, लखनऊ-गया, कैलादेवी, आगरा और पुष्कर समेत कुल 15 मार्ग शामिल हैं। इन सेवाओं से यात्रियों को रात में लंबी दूरी की यात्रा के दौरान अधिक आराम और सुविधा मिल सकेगी।0
0
Report
कानपुर देहात में ट्रक ने कार को टक्कर दी, 100 मीटर घसीटा; वीडियो वायरल
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर,करीब 100 मीटर तक घसीटता रहा ट्रक,लाइव वीडियो आया सामने तेज रफ्तार ट्रक ने अनियंत्रित होकर कार में मारी टक्कर। टक्कर के बाद करीब 100 मीटर तक कार को घसीटता रहा ट्रक। राहगीरों ने शोर मचाकर ट्रक चालक को रोकवाया। कार में सवार सभी लोग बाल-बाल सुरक्षित बच गए। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त। पूरी घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। वायरल वीडियो में हादसे की भयावह तस्वीरें आईं सामने। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। रनिया थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोपी को तालिबानी सजा, वीडियो वायरल
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में छेड़छाड़ के आरोपी को तालिबानी सजा, वीडियो वायरल सहारनपुर के थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के ताल्हापुर गांव में छेड़छाड़ के आरोपी को कथित तौर पर तालिबानी सजा दिए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने आरोपी को अर्धनग्न कर उसका मुंह काला किया और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर गांव में जुलूस निकाला। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रकरण में वादी की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ थाना बिहारीगढ़ में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है。0
0
Report
DMK प्रवक्ता: तीसरे बच्चे के लिए मातृत्व अवकाश पर विवाद और परिवार नियोजन स्पष्टता
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TKS ELANGOVAN (DMK SPOKESPERSON) ON COMPENSATION TO FAMILIES OF TAMILS KILLED IN KARNATAKA FOREST / MATERNITY LEAVE FOR THIRD CHILD OF WOMEN GOVERNMENT EMPLOYEES / SARATH KUMAR'S STATEMENT SUPPORTING VIJAY AS NEXT PRIME MINISTER / ALLEGED ASSAULT ON PRIEST BY POLICE IN TAMIL NADU / MILK PROCUREMENT PRICE HIKE ANNOUNCEMENT BY CHIEF MINISTER VIJAY / SOUTHERN STATES CONCLAVE TO BE HELD IN TAMIL NADU UNDER AMIT SHAH'S CHAIRMANSHIP चेन्नई, तमिलनाडु: महिला सरकारी कर्मचारियों को तीसरे बच्चे के लिए मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) देने के मामले पर DMK प्रवक्ता टी.के.एस. इलांगोवन कहते हैं, "...तमिलनाडु पहला राज्य है जिसने सीमित अर्थों में परिवार नियोजन को अपनाया है। इसीलिए हमने दो बच्चों पर ही रोक लगाई। परिवार में केवल दो बच्चे होना बेहतर है, इससे परिवार को मदद मिलेगी और माता-पिता अपने बच्चों की अच्छी तरह परवरिश कर पाएंगे। लेकिन अगर वे तीसरा बच्चा पैदा करते हैं, तो इसका मतलब है कि वे परिवार नियोजन कार्यक्रम को छोड़ रहे हैं। मुझे इसका मतलब समझ नहीं आ रहा। यह सरकार परिवार नियोजन नहीं चाहती। मैं बस यही नतीजा निकाल सकता हूं..."0
0
Report
दुमका में ट्राइबल म्यूजियम के साथ स्विमिंग पूल और इनडोर खेल सुविधाओं का विकास
Dumka, Jharkhand:उपराजधानी दुमका के पुराने बस स्टैंड परिसर में संथाल परगना का पहला ट्राइबल म्यूजियम लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. इसके साथ ही बंद पड़े स्विमिंग पूल के सौंदर्यीकरण और उसे दोबारा शुरू करने की कवायद भी जिला प्रशासन ने तेज कर दी है. शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम में युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए विभिन्न इंडोर खेलों की सुविधाएं शुरू की गई हैं. दुमका के पोस्ट ऑफिस के सामने पुराने बस स्टैंड परिसर में बन रहे ट्राइबल म्यूजियम में संथाल परगना की समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी. जिला प्रशासन की ओर से इस म्यूजियम का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है. प्रशासन के अनुसार इसी साल नवंबर महीने में लोगों को ट्राइबल म्यूजियम की सौगात मिलने की उम्मीद है. म्यूजियम के साथ ही परिसर में लंबे समय से बंद पड़े स्विमिंग पूल का भी सौंदर्यीकरण और मरम्मतीकरण कराया जा रहा है ताकि इसे जल्द दोबारा शुरू किया जा सके. इससे शहर के लोगों को बेहतर खेल और मनोरंजन की सुविधा मिल सकेगी. वहीं, शिबू सोरेन इंडोर स्टेडियम को एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है. यहां युवाओं को खेल के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, योग और जिम सहित कई इंडोर खेलों की सुविधाएं एक ही छत के नीचे शुरू की गई हैं. पुराने बस स्टैंड परिसर में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का उपायुक्त ने निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने युवाओं को खेलों से जोड़ने, खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने तथा स्विमिंग पूल की मरम्मत कर जल्द शुरू करने को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. ट्राइबल म्यूजियम के शुरू होने से जहां दुमका के लोगों को संथाल परगना की आदिवासी संस्कृति को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलेगा, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्थान महत्वपूर्ण साबित हो सकता है. एक ही परिसर में म्यूजियम, स्विमिंग पूल और खेल सुविधाएं विकसित होने से शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह आकर्षण का नया केंद्र बनेगा.0
0
Report
Advertisement
दिशा बैठक में इमरान मसूद-आशु मलिक के बीच तीखी बहस वायरल वीडियो
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक उस समय चर्चा में आ गई, जब कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच सवाल उठाने को लेकर तीखी नोकझोंक हो गई। बैठक में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच दोनों नेताओं के बीच हुई बहस का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。 बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान विधायक आशु मलिक जनता से जुड़े सवाल उठाने की बात कह रहे थे। इसी दौरान सांसद इमरान मसूद ने कहा कि आप दूसरों को बोलने नहीं दे रहे हैं। इस पर आशु मलिक ने पलटकर कहा, “आप चुप होंगे तो हम बोलेंगे, ऐसे काम नहीं चलेगा।” उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े सवाल हैं तो उन्हें उठाया ही जाएगा दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक तीखी बहस चलती रही। बैठक में मौजूद अधिकारियों और अन्य जनप्रतिनिधियों के बीच हुई इस नोकझोंक ने माहौल को गर्म कर दिया। हालांकि बाद में स्थिति सामान्य हो गई और दोनों नेता बैठक में आगे की कार्यवाही में शामिल होते नजर आए। इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच राजनीतिक टकराव कोई नया नहीं है। पिछले करीब दो वर्षों से दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों को लेकर मतभेद सार्वजनिक तौर पर सामने आते रहे हैं। ऐसे में दिशा की बैठक में हुई बहस को भी इसी राजनीतिक खींचतान से जोड़कर देखा जा रहा है। बैठक करीब चार घंटे तक चली और प्रशासन की ओर से पूरी कार्यवाही की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। अब बैठक के दौरान हुई नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों नेताओं के बीच एक बार फिर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है। फिलहाल इस घटनाक्रम को लेकर इमरान मसूद और आशु मलिक की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई दोनों नेताओं के बीच हुई इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है0
0
Report
अजनाला में लूट की बढ़त: घर लौटती महिला से 3 मोबाइल और नकद छीने
Ajnala, Punjab:ਅਜਨਾਲਾ ਸ਼ਹਿਰ ਚ ਵੱਧ ਰਹੀਆਂ ਲੁੱਟਾਂ ਖੋਹਾਂ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਚੋਗਾਵਾਂ ਰੋਡ ਬਾਈਪਾਸ ਤੇ ਘਰ ਜਾ ਰਹੀ ਔਰਤ ਕੋਲੋਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਖੋਹਿਆ ਪਰਸ ਪਰਸ ਚ 3 ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨ ਅਤੇ 500 ਰੁਪਏ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਜਰੂਰੀ ਸਮਾਨ ਸੀ CCTV ਕੈਮਰੇ ਚ ਕੈਦ ਹੋਈਆਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਪੁਲਿਸ ਕੋਲੋਂ ਲਗਾਈ ਇੰਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਸ਼ੁਰੂ0
0
Report
चंद्रपुर में आदिवासी विद्यार्थी वस्तीगृह का ठिय्या आंदोलन तीसरे दिन भी जारी
Chandrapur, Maharashtra:चंद्रपुर में आदिवासी विद्यार्थी वस्तीगृह का ठिय्या आंदोलन तीसरे दिन भी जारी. आदिवासी विकास विभागाने काढलेल्या जीआर संदर्भात सरकारसोबत चर्चेचे गुऱ्हाळ सुरूच है. मागण्या मान्य होण्याबाबत मात्र राज्यभरातील विद्यार्थ्यांमध्ये मतभेद हैं. विद्यार्थ्यांनी या मतभेदांमुळेच बोलण्यास नकार दिला है. ठिय्या आंदोलन स्थळाचा आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी आशीष अम्बाडे यांनी....0
0
Report
Advertisement
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का बड़ा बयान: दाल मंडी ध्वस्तिकरण इंसानियत पर सवाल
Ballia, Uttar Pradesh:एंकर- बलिया बलिदान दिवस पर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे उप कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। यूपी में हो रही बुलडोजर कार्यवाहियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां के हत्यारों के घर पर बुलडोजर चलाना चाहिए। आखिरकार बुलडोजर कब चलाओगे। वहीं दाल मंडी में ध्वस्थिकरण पर कहा कि या पूरी तरीके से अत्याचार और अन्य है। दाल मंडी गरीबों की मार्केट थी जहां पूर्वांचल के लोग सामान लेने जाते थे। कुछ दाल मंडी को पूरी तरीके से ध्वस्त किया जा रहा है यह गलत है और इंसानियत के खिलाफ है। वहीं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि 2027 में तिरंगा लेकर हम विधानसभा में तिरंगा फहराएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन होगा कि नहीं इस सवाल पर कहा कि यह केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा हम सब लोग अपना काम कर रहे हैं। वहीं यूपी में विकास के दावों पर कहा कि चिंटू पांडे और मंगल पांडे की जन्मभूमि बलिया में जब विकास नहीं किया तो मैं मानता हूं कि पूरे प्रदेश में अंधेरा है। बनारस में कल थोड़ी सी बारिश हुई और पूरा बनारस वेनिस हो गया और डूब गया।0
0
Report
Rampur के जवाहर विश्वविद्यालय में ED दबिश, पुलिस तैनात
Noida, Uttar Pradesh:RAMPUR (UP) ED RAID AT JAUHAR UNIVERSITY IN RAMPUR, POLICE FORCE DEPLOYED AT RAMPUR’S JAUHAR UNIVERSITY. SATNAM SINGH MATTU (SAMAJWADI PARTY LEADER AND FORMER PRESIDENT OF THE RAMPUR BAR COUNCIL). वहाँ पर छापेमारी टीम के साथ SATNAM SINGH MATTU के बहस का विजुअल और बाइट है।0
0
Report
नरेंद्र बेरवाल को अर्जुन अवॉर्ड, हांसी के सोरखी गांव में जश्न
Hansi, Haryana:हाँसी बाइट : अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल 16 साल की मेहनत का फल,नरेंद्र बेरवाल को अर्जुन अवॉर्ड, गांव में जश्न अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल के मैदान में लगातार देश का मान बढ़ाने वाले हांसी के सोरखी गांव निवासी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज नरेंद्र बेरवाल के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल का अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयन हुआ है। जैसे ही यह खबर सामने आई, सोरखी गांव से लेकर पूरे हांसी क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, ग्रामीणों और खेल प्रेमियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और नरेंद्र की उपलब्धि पर गर्व जताया। आपको बता दे कि ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले बॉक्सर नरेंद्र ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए उनका चयन हांसी के खेल इतिहास में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। नरेंद्र बेरवाल ने जिस भी बड़े खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया, वहां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। एशियन गेम्स में कांस्य, यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप में रजत, यूथ एशियन चैंपियनशिप में कांस्य और 2025 के नेशनल गेम्स में स्वर्ण पदक उनके शानदार खेल सफर की गवाही देते हैं। नरेंद्र ने वर्ष 2012 में फिलीपींस यूथ वर्ल्ड कप में रजत, 2013 में आर्मेनिया यूथ एशियन चैंपियनशिप में रजत और 2015 के मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स में भी रजत पदक हासिल किया। इसके बाद 2023 के एशियन गेम्स में कांस्य और करीब छह महीने बाद यूरोपियन कप में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपनी उपलब्धियों में एक और अध्याय जोड़ा। बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने वर्ष 2009 में बॉक्सिंग की शुरुआत की थी। दूध, दही और हलवे जैसे पौष्टिक आहार के साथ शुरू हुआ यह सफर आज अर्जुन अवॉर्ड तक पहुंच गया है। मैट्रिक के बाद नरेंद्र ने पूरी तरह मुक्केबाजी पर ध्यान केंद्रित कर लिया。 भिवानी बॉक्सिंग अकादमी में कोच देवराज के मार्गदर्शन में उन्होंने घंटों पसीना बहाया और लगातार अभ्यास करते हुए अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वर्ष 2013 में वह भारतीय सेना में भर्ती हुए और इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार पदक जीतते रहे। ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में नरेंद्र ने 90 किलोग्राम से अधिक भारवर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर उन्होंने फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड के डेमर थॉमस से 0-5 से हार के बावजूद नरेंद्र ने रजत पदक अपने नाम किया और देश का गौरव बढ़ाया। रजत पदक जीतने के बाद भी नरेंद्र ने साफ कर दिया था कि उनका सफर अभी खत्म नहीं हुआ है। उनका लक्ष्य आने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयन होने पर नरेंद्र बेरवाल ने खुशी जताते हुए सरकार और अपने सभी समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलना अपने आप में गर्व की बात है और इस तरह का सम्मान मिलने से जिम्मेदारी और बढ़ जाती है。 बॉक्सर नरेंद्र बेरवाल ने कहा कि वह आगे भी इसी तरह देश और प्रदेश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करने का प्रयास करेंगे। तिरंगे की शान को हमेशा ऊंचा रखने के लिए वह पूरी मेहनत और लगन से खेलते रहेंगे। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि खिलाड़ी को मेहनत और अनुशासन के साथ पर्याप्त नींद, संतुलित आहार और कोच की सलाह का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। लगातार मेहनत करने वाला खिलाड़ी निश्चित रूप से सफलता हासिल कर सकता है। नरेंद्र के अर्जुन अवॉर्ड के लिए चयन पर उनके पिता जगदीश बेरवाल और माता रोशनी देवी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे सोरखी गांव और हांसी जिले के लिए गर्व की बात है। परिजनों और ग्रामीणों ने नरेंद्र की उपलब्धि पर मिठाई बांटी और जश्न मनाया। परिवार को उम्मीद है कि नरेंद्र आने वाले एशियन गेम्स और ओलंपिक में भी भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान और ऊंचा करेंगे。 16 सालों की कड़ी मेहनत, देश के लिए लगातार पदक और अब अर्जुन अवॉर्ड मिलना जता रहा है कि नरेंद्र बेरवाल की यह उपलब्धि न सिर्फ उनके परिवार और सोरखी गांव, बल्कि पूरे हांसी के खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ने जा रही है।0
0
Report
Advertisement
