229010
Raebareli: अतिक्रमण पर चला बुल्डोजर, दुकानदारों की कब्जेदारी हटाई गई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में मिलएरिया थाना क्षेत्र के सारस चौराहे पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी ने बुल्डोजर चलाया। इस अतिक्रमण के कारण सड़क का चौड़ीकरण कार्य रुका हुआ था। नगर पालिका ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए यह कार्रवाई की जिससे सड़क का काम फिर से शुरू हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
INDO-JAPAN VEER GUARDIAN 26 एक्सरसाइज़: JASDF और IAF प्रमुखों की उपस्थिति
Noida, Uttar Pradesh:Jodhpur (Rajasthan): JASDF Chief of the Staff General Takehiro Morita and IAF Chief Air Chief Marshal Amar Preet Singh attend Indo-Japan Veer Guardian 26 Exercise / Visuals0
0
Report
पटना में अवैध यूनिपोल-होर्डिंग हटाने के लिए नगर निगम की कड़ी कार्रवाई
Patna, Bihar:पटना में बिना अनुमति लगाए जा रहे अवैध यूनिपोल और होर्डिंग्स के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर निगम की टीम ने विशेष अभियान चलाकर शहर में छह स्थानों पर लगाए गए अवैध यूनिपोल को हटाया है। इसके साथ ही कंकड़बाग थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। शहर के अन्य अंचलों में भी टीम गठित कर अवैध होर्डिंग्स और यूनिपोल की तलाश की जा रही है। जहां भी बिना अनुमति विज्ञापन के लिए संरचना लगाई गई है, उसे जब्त करने और हटाने की कार्रवाई की जाएगी। अवैध यूनिपोल हटाने के साथ-साथ इसके लिए जिम्मेदार लोगों और विज्ञापन एजेंसियों की पहचान भी की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि यूनिपोल या विज्ञापन के लिए किसी भी तरह की संरचना लगाने से पहले निगम से अनुमति लेना अनिवार्य है। निगम प्रशासन ने विज्ञापन लगाने वालों से पहले ही उन सभी जगहों की सूची मांगी है, जहां उनके विज्ञापन लगे हुए हैं। सूची में शामिल जगहों के अलावा कहीं और यूनिपोल लगाने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पटना समेत पूरे राज्य में विज्ञापन और यूनिपोल को लेकर जल्द नई नियमावली लागू होने की तैयारी है। नगर विकास विभाग नई व्यवस्था को लेकर मंथन कर रहा है।0
0
Report
नेगढ़ में जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत, परिवार पर दुखों का पहाड़
Noida, Uttar Pradesh:नेगढ़ में जहरीले कीड़े के काटने से युवती की मौत चारा काटने खेत पर गई थी युवती, अचेत अवस्था में मिली परिजन बसोली अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित परिजनों ने जहरीले कीड़े के काटने की जताई आशंका आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवप्रकाश राठौर सहित ग्रामीणों ने की आर्थिक सहायता की मांग ASI गिरधर सिंह राजपूत ने बताया पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा मर्ग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की0
0
Report
Advertisement
बसंतपुर में ट्रक ड्राइवर पर हमला: चार गिरफ्तार, एक नाबालिग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र के मोहारा इलाके में ट्रक ड्राइवर के साथ मारपीट, लूटपाट और चाकू दिखाकर जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। कहा गया कि बालोद जिले की ओर से एक ट्रक राजनांदगांव की तरफ आ रहा था। इसी दौरान मोहारा क्षेत्र में आरोपियों ने ट्रक को रोक लिया और ड्राइवर के साथ मारपीट करते हुए लूटपाट की कोशिश करने लगे। आरोपियों ने ड्राइवर को चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। सूचना मिलते ही बसंतपुर पुलिस मौके के लिए रवाना हुई और घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर चारों आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू भी बरामद किया गया है। नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में एक अपचारी नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूट, मारपीट, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी देने सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश नाकाम हो गई।0
0
Report
जबलपुर: तिलहरी में विवाद के बाद अर्जुन ने खंदारी नाले में कूदकर दम तोड़ा
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर ब्रेकिंग न्यूज तिलहरी में डी मार्ट के सामने युवकों का विवाद विवाद ने लिया खौफ़नाक मोड़ जान बचाने के लिए अर्जुन नामक युवक ने खंदारी नाले में लगाई छलांग मची अफरा तफरी,स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुँची गोराबजार पुलिस युवक को बाहर निकालने चलाया गया रेस्क्यू ऑपरेशन रेस्क्यू के दौरान युवक का निकाला गया शव डूबने से युवक की हुई मौत मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए पुलिस ने भिजवाया मामले को लेकर पुलिस ने 4 युवकों को अभिरक्षा में लिया घटना को लेकर पुलिस की सघन पूछताछ जारी0
0
Report
रूपवास में तेज रफ्तार हादसा: बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
Jaipur, Rajasthan:रूपवास(भरतपुर)रूपवास में तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार युवक की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर, हादसे में गजेंद्र पुत्र बनवारी ठाकुर की मौके पर ही मौत, मृतक धौलपुर जिले के मोरीपुरा गांव का निवासी, दूसरा युवक महेंद्र पुत्र छिम्मन लाल ठाकुर गांव चिंदरावली(सरमथुरा) निवासी हुआ गंभीर रूप से घायल, गश्त के दौरान रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिले दोनों युवक, मौके पर दुर्घटनाग्रस्त बाइक भी बरामद हुई, पुलिस ने दोनों को रूपवास अस्पताल पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल महेंद्र को भरतपुर आरबीएम अस्पताल किया रेफर, पुलिस ने हादसे की परिजनों को दी सूचना, मृतक के शव को रूपवास अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, भरतपुर धौलपुर मार्ग पर स्थित रूपवास बाईपास की है घटना, रूपवास थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की。0
0
Report
Advertisement
कानपुर के Boho रेस्टोरेंट के पीछे कथित हुक्का बार पर देर रात पुलिस छापेमारी
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर Boho रेस्टोरेंट की आड़ में कथित हुक्का बार देर रात पुलिस ने की छापेमारी पुलिस से मौके से तीन को हिरासत में लिया गया। एंकर-स्वरूपनगर थाना क्षेत्र में Boho रेस्टोरेंट में हुक्का बार संचालित किए जाने की सूचना पर देर रात पुलिस ने छापेमारी की छापेमारी के दौरान मौके से शराब की बोतले, हुक्का पाइप, नोजल और हुक्का का फ्लेवर बरामद किया गया। पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है हुक्के से संबंधित कोटेशन WhatsApp के माध्यम से ग्राहकों तक पहुंचाए जाते थे. वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक वायर रेस्टोरेंट संदिग्ध की भूमिका में है पूरे मामले में पुलिस की जांच जारी है。0
0
Report
चक्रधर समारोह की छठी सांस्कृतिक संध्या में शास्त्रीय नृत्यों की विविधता का जलवा
Darogapara, Chhattisgarh:एंकर:-41वें चक्रधर समारोह की छठवीं सांस्कृतिक संध्या में अन्विता विश्वकर्मा ने कथक, मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम, गौरीशंकर दाश ने ओडिसी और गुरु रीला होता एवं समूह ने ‘एकोऽहम् बहुस्याम्’ की प्रस्तुति देकर दर्शकों को शास्त्रीय नृत्य की विविधता से रूबरू कराया। इसके बाद अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा सहित अन्य कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस और गीतों से समां बांधा। 12 वर्षीय कथक नृत्यांगना अन्विता विश्वकर्मा ने लखनऊ घराने की कथक शैली में भाव, लय, ताल, तत्कार और पद-संचालन का सुंदर समन्वय प्रस्तुत किया। वहीं मंजुला मूर्ति ने मोहिनीअट्टम की लय, ताल, भाव-भंगिमाओं और मुद्राओं के जरिए शास्त्रीय नृत्य की कोमलता और सौंदर्य को मंच पर साकार किया। गौरीशंकर दाश ने ओडिसी की पारंपरिक शैली में मुद्राओं, भाव, लय और ताल का सुंदर संयोजन प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति में ओडिसी की शास्त्रीय गरिमा और भाव-अभिव्यक्ति देखने को मिली। वहीं गुरु रीला होता एवं समूह ने ‘एकोऽहम् बहुस्याम्’ के माध्यम से वैदिक ज्ञान और भारतीय जीवन-दर्शन को नृत्य के जरिए प्रस्तुत किया। मंगलाचरण से शुरू हुई प्रस्तुति में अग्नि, जल, गृहस्थ आश्रम, नारी सम्मान, संन्यास और मोक्ष के भावों को नृत्य में अभिव्यक्त किया गया। इसके बाद हुए अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में पद्मश्री सुरेंद्र शर्मा ने अपने हास्य-व्यंग्य से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कविता तिवारी ने वीर रस और नारी सम्मान से जुड़ी रचनाएं प्रस्तुत कीं, किशोर तिवारी ने छत्तीसगढ़ी गीतों से लोकजीवन की खुशबू बिखेरी, जबकि डॉ. प्रवीण शुक्ला, डॉ. दिनेश दिग्गज और अमन अक्षर ने हास्य, व्यंग्य और गीतों से माहौल को सुरमय बनाया।0
0
Report
राजनांदगांव: ब्याज के धंधे के दबंग गिरफ्तार, वीडियो वायरल—पुलिस ने कड़ी कार्रवाई
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में सूदखोरी और दबंगई के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में ब्याज के पैसों को लेकर एक युवक का अपहरण कर उसकी बेरहमी से पिटाई करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की दबंगई का वीडियो भी सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों का जुलूस निकालकर उन्हें कानून का सबक सिखाया। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामला राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सदर बाजार निवासी दीपक जैन और सौरभ जैन से सन्नी पंसारी ने तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। पीड़ित के मुताबिक वह उधार की रकम की किश्तें नियमित रूप से अदा कर रहा था, लेकिन इसके बावजूद आरोपी उस पर पूरी रकम एक साथ चुकाने का दबाव बना रहे थे। इसी बीच 18 सितंबर को दीपक जैन, सौरभ जैन और उनके साथी करण साहू ने सन्नी पंसारी को कथित तौर पर जबरन अपने साथ ले जाकर एक दुकान में बंद कर दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ मारपीट की। घटना का वीडियो भी बनाया गया, जिसे बाद में वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने और पीड़ित की शिकायत के बाद बसंतपुर पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक जैन, सौरभ जैन और करण साहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने तीनों का जुलूस निकाला। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद कानून हाथ में लेने वालों को सख्त संदेश देना भी माना जा रहा है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। राजनांदगांव पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब साफ है कि ब्याज के लेन-देन की आड़ में किसी व्यक्ति के साथ जबरदस्ती, मारपीट या कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।0
0
Report
Advertisement
मैदुरई में वैगई नदी सफाई अभियान, WE THE LEADERS के संस्थापक मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:MADURAI (TAMIL NADU): VAIGAI RIVER CLEAN-UP DRIVE BY WE THE LEADERS FOUNDER, WE THE LEADERS ANNAMALAI ATTEND CLEAN-UP DRIVE0
0
Report
राजसमंद में कुमावत समाज का विरोध प्रदर्शन जारी, सभापति सीट को लेकर हंगामा
Jaipur, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद जिला मुख्यालय पर कुमावत समाज विरोध प्रदर्शन देर रात तक जारी रहा सभापति पद पर दावेदारी और 'बाड़ेबंदी' के खिलाफ कुमावत समाज का फूटा गुस्सा, SP ऑफिस का किया घेराव सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राजसमंद पुलिस ने भारी पुलिस फोर्स को किया तैनात कुमावत समाज के हज़ारों लोगों ने सड़कों पर खाना खाया और नारेबाज़ी के साथ जारी रखा प्रदर्शन कुमावत समाज के पार्षदों को 'बाड़ेबंदी' से तुरंत मुक्त कराने की मांग को लेकर , राजसमंद एसपी बारियो के बाहर जमकर नारेबाज़ी करते हुए किया विरोध प्रदर्शन चुनाव जीतने के बाद कुमावत समाज के कुल 12 पार्षद, 9 भाजपा और 3 कांग्रेस के अज्ञात जगह पर बंद हैं। 17 सितंबर से परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया कुमावत समाज ने भाजपा के 9 पार्षदों की जीत के दम पर सभापति पद की मांग , बोले राजसमंद के इतिहास में आज तक समाज का सभापति नहीं बना0
0
Report
दिल्ली के कालाकाजी में प्रॉपर्टी विवाद के चलते हत्या, भाई घायल
New Delhi, Delhi:दिल्ली के पॉश कालकाजी इलाके में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का मामला सामने आया है. मृतक का भाई घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक की मौत और एक घायल है. मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है. परिवार का आरोप है कि उनकी पिटाई कर हत्या की गई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. मृतक की बहन के अनुसार कुछ लोग प्रॉपर्टी विवाद के हिसाब से उसे मारने की योजना बना रहे थे और दुर्घटना के समय अन्य लोग भी मौजूद थे. वे आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं. मौके पर दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम भी मौजूद है और जांच जारी है.0
0
Report
Advertisement
रतलाम के नामली क्षेत्र में पल्दुना फांटे पर तेज कार दुर्घटना, पांच घायल
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम रतलाम जिले के नामली क्षेत्र में पल्दुना फांटे पर बीती रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कार अचानक नियंत्रण खोकर पलटती नजर आ रही है। इसके बाद कार फोरलेन के डिवाइडर के बीच जा गिरी और टक्कर के साथ ही आग का गुबार भी उठता दिखाई दिया। हादसा इतना खतरनाक था कि मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे के तुरंत बाद वहा मौजूद नामली और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। लोगों ने कार में सवार पांचों लोगों को आनन-फानन में बाहर निकाल लिया। सभी कार सवार सुरक्षित बच गए, हालांकि उन्हें मामूली चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि सभी लोग पीथमपुर से सांवरिया जी दर्शन के लिए जा रहे थे।0
0
Report
राहुल गांधी के मानसिक संतुलन पर सवाल, मोदी की मां पर कांग्रेस घिरी
Noida, Uttar Pradesh:Keshav Prasad Maurya 27m कांग्रेस के स्थायी नेता श्री राहुल गांधी का मानसिक संतुलन ‘अस्थायी’ हो चुका है। सत्ता वियोग में बेचैन राहुल जी न केवल यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अपमान करते हैं, बल्कि उनकी मां को भी नहीं बख़्शते हैं। मंच की गरिमा का ख़्याल तो कब से राहुल जी ने ताक पर रख दिया है। इंदौर में छात्रों के कार्यक्रम में उनके मुद्दों को भूलकर आदरणीय प्रधानमंत्री जी की मां को निशाना बना दिया। हताशा में राजनीति की मर्यादा और ‘संस्कारों को लांघना’ गांधी परिवार और उसकी कांग्रेस का प्रिय शगल बन चुका है। उनके इस कुकृत्य का चुनाव में जनता बार-बार जवाब देती है, लेकिन गांधी परिवार की अकड़ कम नहीं होती। कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए। माननीय प्रधानमंत्री जी की मां का अपमान केवल उनका नहीं, बल्कि हर एक मां का अपमान है।0
0
Report
संभल में परमेश्वर लाल सैनी के पिता डूंगर मल का निधन, मुखाग्नि दी गई
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। बीजेपी के वरिष्ठ नेता/पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी के पिता डूंगर मल का 98 वर्ष की आयु में निधन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी के संस्थापक सदस्य थे स्व. डूंगर मल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और बीजेपी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। दिवंगत डूंगर मल की शवयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग। चन्दौसी में सीता आश्रम स्थिति मोक्षधाम में बीजेपी नेता परमेश्वर लाल सेनी ने दिवंगत पिता को दी मुखाग्नि देकर किया अंतिम संस्कार।0
0
Report
Advertisement
