229001
Raebareli: सिंघाड़ा तोड़ते समय नाव पलटी, एक युवक की गई जान
Raebareli, Uttar Pradesh:जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के मेलखा साहब गांव में सिंघाड़ा तोड़ने के दौरान एक नाव पलट गई, जिससे चार युवक तालाब में गिर गए। इस हादसे में एक युवक की डूबने से जान चली गई। वहीं, पास में मौजूद महिलाओं ने साड़ी फेंककर तीन युवकों की जान बचा ली।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर EV दुकान चार्जिंग के दौरान लीथियम बैटरी फटने से धमाके, बड़ा हादसा टला
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के ईवी दुकान में चार्जिंग के दौरान लीथियम बैटरी फटी, आधे घंटे तक होते रहे धमाके; बड़ा हादसा टला बलरामपुर शहर के गोंडा मार्ग स्थित नौशहरा मोहल्ले में गुरुवार शाम एक ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) की दुकान में चार्जिंग पर लगी लीथियम बैटरी में अचानक विस्फोट हो गया। तेज धमाके के साथ बैटरी से आग की लपटें और धुआं निकलने लगा, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। करीब 20 से 30 मिनट तक बैटरी में छोटे-छोटे धमाके होते रहे। रानी धर्मशाला के पास स्थित दुकान के संचालक शहजाद खान ने बताया कि शाम करीब चार बजे चार्जिंग के दौरान बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से विस्फोट शुरू हो गया। आग की लपटों ने दुकान में रखे काउंटर और कुर्सियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। उस समय दुकान में कई ईवी स्कूटी भी खड़ी थीं। समय रहते अन्य बैटरियों और ज्वलनशील सामान को बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने सीओ₂ अग्निशामक सिलेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दुकानदार के अनुसार, घटना में करीब 35 हजार रुपये की लीथियम बैटरी क्षतिग्रस्त हुई है। अग्निशमन प्रभारी अंकित कुमार ने मौके का निरीक्षण किया। जांच में दुकान में पर्याप्त अग्नि सुरक्षा उपकरण नहीं मिले। उन्होंने दुकान संचालक और भवन स्वामी को आवश्यक फायर सेफ्टी व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक दहशत का माहौल बना रहाanth0
0
Report
मुजफ्फरनगर के टॉर्चर फैक्ट्री केस में अंकित कोर्ट पहुंचे, मजदूर बंधक मुक्त
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग मुज़फ्फरनगर पहुंचा टॉर्चर फैक्ट्री का मालिक अंकित, हरियाणा पुलिस सिक्योरिटी में कोर्ट लेकर पहुंची, मजदूरों को बंधक बनाकर अंकित करता था टॉर्चर, कोर्ट पेशी के बाद अंकित वापस हरियाणा रवाना, मीडिया से बोल अंकित में निर्दोष हूं झूठे आरोप है, अंकित पर कुछ मजदूरों की हत्या का भी है आरोप, टॉर्चर फैक्ट्री मामले में पुलिस कर रही अभी जांच, अंकित की फैक्ट्री से 13 मजदूर हुए थे बंधक मुक्त, फैक्ट्री में हंटर चाबुक कुत्तों से कटवाता था अंकित, हरियाणा में तमंचे के साथ गिरफ्तार हुआ था अंकित, B वारंट पर मुजफ्फरनगर कोर्ट आया था अंकित, तितावी थाने के मांडी गांव में स्थित थी डोना फैक्ट्री。0
0
Report
रायबरेली में बेटी की शादी के दिन पिता का शव फंदे से लटका मिला
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में बेटी की शादी वाले दिन एक पिता का शव फंदे से लटका मिला है। फिलहाल पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामला हरचंदपुर थाना इलाके के सोम मऊ गांव का है। यहां के रहने वाले पचास वर्षीय राज मिस्त्री कौशल के बेटी की मंगलवार को शादी थी। रात में फेरे आदि की रस्म के बाद सुबह बेटी की विदाई के समय कौशल अचानक गायब हो गए। परिजनों ने उन्हें बहुत ढूँढा लेकिन पता नहीं चला। बेटी की विदाई के थोड़े समय बाद ही उनका शव घर से कुछ दूर पेड़ पर लटका मिला। परिजनों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल कौशल ने यदि आत्महत्या की तो उसका कारण क्या है इसका पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि कौशल की आर्थिक स्थिती अच्छी नहीं थी जिसके चलते वह परेशान रहते थे।0
0
Report
Advertisement
किशनगंज सदर अस्पताल में एक्सपायर्ड ब्रेड मरीजों को परोसा, जांच की मांग
Kishanganj, Bihar:एक तरफ बिहार सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा करती है, दूसरी तरफ सरकारी अस्पताल में मरीजों को एक्सपायरी खाना दिया जा रहा है। मामला किशनगंज सदर अस्पताल का है। जहां अस्पताल में एडमिट मरीजों के नाश्ते में परोसा जा रहा है जुहा द्वारा कुतरा हुआ और एक्सपायरी डेट वाला ब्रेड। जिसे खाकर मरीज ठीक होने की बजाय और बीमार पड़ने का खतरा मोल ले रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक किशनगंज सदर अस्पताल में जीविका रसोई के माध्यम से एडमिट मरीजों को तीन वक्त का भोजन उपलब्ध कराया जाता है। लेकिन आज सुबह जब मरीजों को नाश्ते में ब्रेड दिया गया तो परिजनों के होश उड़ गए। ब्रेड पर साफ-साफ एक्सपायरी डेट छपी हुई थी और कुछ ब्रेड चूहों के द्वारा कुतरे हुए भी थे। मरीज के परिजनों ने विरोध कर अच्छा भोजन उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे है। वही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तारुल ईमान ने गरीब मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया है। साथ ही मामले की जांच कर दोषी जीविका दीदियों के खिलाफ कार्रवाई करने का मांग किया है। वहीं जब मरीजों को ब्रेड बांट रही जीविका दीदी के पूछने पर उन्होंने अपनी सफाई देते हुए कहा कि गलती से एक्सपायरी वाला ब्रेड आ गया था और जुहा कुतरने वाला ब्रेड को फेक दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे से डेट चेक करके ही ब्रेड बांटा जाएगा। जब सदर अस्पताल के डीएस से पूछने पर उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।0
0
Report
टीकमगढ़ नगरपालिका के कार्यों से बारिश में गड्ढे, आम लोग घायल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:टीकमगढ़ जिले में निर्माण एजेंसियों की लापरवाही का खामियाजा आम आदमी भुगतने को है मजबूर, जो कार्य नगरीय प्रशासन को बारिश पूर्व, पूरा करा लेने चाहिए थे वे आज आधे अधूरे पड़े है, जिससे रोज़ आम आदमी हो रहा है दुर्घटनाओं का शिकार, ऐसे ही एक मामले में टीकमगढ़ नगर पालिका द्वारा शहर की पाश कॉलोनी सुभाष पुरम में बीते दो माह से एक अंडरग्राउंड नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो आज भी आधा अधूरा पड़ा हुआ है, निर्माण कार्य के चलते रास्ते मे जगह जगह गड्ढे खोदकर चेम्बर बनाये जा रहे थे, जिनमे बारिश के चलते पानी भर चुका है और वह गड्ढे वहाँ से पैदल व वाहन से निकलने वालों को समझ नहीं आते और वे उसमे गिरकर घायल व चोटिल हो रहे है, आज इसी गड्ढे में एक बाइक सवार अपनी बाइक सहित जा गिरा, गनीमत रही की उस दौरान मौके पर लोग मौजूद थे जिन्होंने बाइक सवार को तो गड्ढे से निकाल लिया लेकिन उसकी बाइक जो की गड्ढे में भरे पानी मे पूरी तरह समा गई थी उसे जेसीबी की मदद से बाहर निकाला जा सका, वही निर्माण कार्य करा रही नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा इस स्थान पर बेरिकेडिंग भी नहीं की गई है ताकि आम आदमी सतर्क रहें, जब इस मामले में नगर पालिका सीएमओ का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया, बाइक सवार पानी मे अपनी बाइक सहित गड्ढे में गिरते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है।0
0
Report
अमरोहा के खेड़ा अपरोला में तालाब जमीन पर मारपीट, VIDEO वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव खेड़ा अपरोला में 3 बीघा तालाब की जमीन को लेकर उसी दौरान तनाव फैल गया, जब राजस्व विभाग की पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गये। राजस्व लेखपाल और टीम की मौजूदगी में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते दिखाई दे रहे हैं। मारपीट में घायल हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। हालांकि, इस पूरे मामले में अभी तक किसी भी प्रशासनिक या पुलिस अधिकारी का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो और घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं हो रही हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
गुरदासपुर में बरसात: रावी पुल हटा, 7 गांवों को नाव सेवा मिली
Gurdaspur, Punjab:ਬਰਸਾਤੀ ਸੀਜਨ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਕੋੜਾ ਪੱਤਣ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਤੇ ਬਣਿਆ ਆਰਜੀ ਫਟਿਆ ਵਾਲ਼ਾ ਪੁਲ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਹਟਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਰਾਵੀ ਦਰਿਆ ਤੋਂ ਪਾਰ ਵਸਦੇ 7 ਪਿੰਡਾਂ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਕਿਸ਼ਤੀਆਂ ਦਾ ਬੰਦੋਬਸਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਦੋ ਮਲਾਹ ਵੀ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਰਸਾਤੀ ਸੀਜਨ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਜੇਕਰ ਹੜਾਂ ਵਰਗੀ ਸਥਿਤੀ ਬਣਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸਦੇ ਲਈ ਵੀ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਨਹਿਰੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਐਸਡੀਓ ਪਰਮਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹੜਾਂ ਵਰਗੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਦੇ ਲਈ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੇ ਵੱਲੋਂ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪਿਛਲੇ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਹੜ ਆਏ ਸਨ ਉਸ ਦੇ ਨਾਲ ਕਈ ਧੁੱਸੀ ਬੰਨ੍ਹ ਟੁੱਟੇ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਰਿਪੇਅਰ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਵਾਰ ਵੀ ਕਮਜ਼ੂਰ ਬਨ ਸਨ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਵੀ ਮੁਰੰਮਤ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਹੜਾਂ ਵਰਗੀ ਸਥਿਤੀ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਦੇ ਲਈ ਜਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੇ ਪੁਖਤਾ ਇੰਤਜ਼ਾਮ ਕੀਤੇ ਹੋਏ ਹਨ。0
0
Report
धानापुर में हाईमास्ट लाइटों का खेल, कुछ ही दिनों में बुझ रहा उजाला
Dhanapur, Uttar Pradesh:धानापुर। सरकार द्वारा बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों को रोशन करने के उद्देश्य से लाखों रुपये खर्च कर हाईमास्ट लाइटें लगाई गईं, लेकिन धानापुर क्षेत्र में इनकी स्थिति सवालों के घेरे में है। अधिकांश हाईमास्ट लाइटें स्थापना के कुछ ही समय बाद खराब हो जाती हैं और लंबे समय तक बंद पड़ी रहती हैं। परिणामस्वरूप रात के समय कई स्थानों पर अंधेरा पसरा रहता है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईमास्ट लाइटों के रखरखाव पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बार-बार खराब होने के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होने से सरकारी योजना का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। इससे यह भी सवाल उठ रहा है कि आखिर लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी ये लाइटें लंबे समय तक क्यों नहीं चल पातीं। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यदि निर्माण कार्य और उपकरणों की गुणवत्ता बेहतर हो तथा नियमित निगरानी की जाए, तो बार-बार खराब होने की समस्या से बचा जा सकता है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सभी खराब हाईमास्ट लाइटों की तकनीकी जांच कराई जाए, दोषी पाए जाने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए और रखरखाव की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सरकारी योजनाओं का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। ऐसे में यदि करोड़ों या लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी हाईमास्ट लाइटें लगातार बंद रहती हैं, तो यह न केवल सरकारी धन के उपयोग पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है, बल्कि आम जनता के विश्वास को भी प्रभावित करता है। अब लोगों की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि संबंधित विभाग इस समस्या का समाधान कब तक करता है।0
0
Report
बाघ खाल तस्करी मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेंजर-डिप्टी निलंबित
Vijayapura, Karnataka:बाघ तस्करी मामले में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। पासेवाड़ा रेंजर, डिप्टी रेंजर सहित ,बीट गार्ड हुए निलंबित。 मामले में जाँच जारी。 छत्तीसगढ़ के बीजापुर व महाराष्ट्र बॉडर में शिकारियों द्वारा तीन बाघों की हत्या कर खाल की तस्करी का मामला सामने आया। बाद मामले मे विभाग के ऊपर कई तरह के सवाल खड़े होते नजर आए। विभाग ने मामले पर जाँच टीम गठित किया और बाघ खाल तस्करी मामले में संदिग्ध आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कर लगभग सात लोगों को जेल भी भेजा गया और गुरुवार को इस मामले में संलिप्त विभाग के तीन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बाद इंद्रावती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक संदीप बल्गा ने कहा कि बाघ खाल मामले में विभाग की ओर से बीते दिनों सात आरोपियों पर धारा पंजीबद्ध कर जेल भेजा गया जो महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के लोग शामिल रहे। और अभी विभाग के ही जाँच में तीन लोगों की संलिप्तता पाई गई जिस पर कार्रवाई कर उन्हें निलंबित किया गया। मामले में अभी भी महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों से हमारी टीम पूछताछ कर रही है। जो भी मामले में और संल्प्ता पाया जायेगा कार्रवाई करंगे। देश के एनटीसी जानकारी के अनुसार यह भाग इंद्रावती क्षेत्र के नहीं है。0
0
Report
Advertisement
16 सूत्रीय मांगों के लिए आशा कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट प्रदर्शन
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : विदिशा में जिले की विभिन्न तहसीलों से पहुंचीं आशा कार्यकर्ता और आशा सहयोगिनियों ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं, जहां मुख्यमंत्री और कलेक्टर के नाम संयुक्त कलेक्टर नितिन जैन को ज्ञापन सौंपा。 प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इसका लाभ नहीं मिला। इसके अलावा नियमित मानदेय, प्रोत्साहन राशि सहित अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की मांग की गई。 वीओ : हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर आशा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचीं। संगठन की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से मांगें लंबित हैं, जिससे आशा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि सरकार जल्द मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 बाइट: रामसखी बंसल, जिला उपाध्यक्ष, आशा-ऊषा सहयोगी श्रमिक संगठन。 बाइट : विनीता शर्मा, जिला अध्यक्ष, मध्य प्रदेश आशा-ऊषा सहयोगी श्रमिक संगठन।0
0
Report
चानौत के ग्रामीणों के पानी मसले पर मंत्री रणबीर गंगवा का जवाब
Hansi, Haryana:चानौत जल आंदोलन: ग्रामीणों की चुनौती, मंत्री रणबीर गंगवा का जवाब अमृत योजना में नहीं है कोई है प्रावधान, टीमैन सोमेश के सवाल पर नाराज़ होकर छोड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर भाजपा संगठन और सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत आज हांसी में भाजपा की बैठक में प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे। बैठक में कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं। अब वही मंत्री उन्हें फ्रॉड बता रहे हैं। जब मंत्री रणबीर गंगवा से सवाल किया गया तो उन्होंने नाराज़गी जताते हुए कहा, 'और कुछ पूछना है क्या? चुनाव में वोट तो सब मांगते हैं।' इसके बाद उन्होंने बातचीत टाल दी और कहा कि यह मामला कोर्ट के विचाराधीन है। चानौत गांव के ग्रामीणों ने सरकार को खुली चुनौती देते हुए कहा है कि यदि सरकार या कोई मंत्री अमृत-2 योजना में यह दिखा दे कि शहरी पेयजल पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी नहीं दिया जा सकता, वे इस बात के पुख्ता सबूत हमारे को दे देंगे , तो वे अपना धरना तुरंत समाप्त करने को तैयार हैं। इस पर हांसी पहुंचे हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने स्पष्ट कहा कि सरकार चानौत के ग्रामीणों को पानी देने के पक्ष में है। और बातचीत के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण जहां भी बुलाएंगे, वह वहां जाकर बातचीत करेंगे, लेकिन अमृत-2 योजना के तहत शहरी पाइपलाइन से ग्रामीणों को पानी देना संभव नहीं है। मंत्री ने कहा कि सरकार चानौत गाँव में नया पानी का टैंक बनवाने के लिए भी तैयार है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश के जिन क्षेत्रों में भूजल खराब है, वहां करीब 300 नए पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं। इस परियोजना पर लगभग 1,000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।0
0
Report
जोधपुर आरटीओ को बम धमकी, गहन तलाशी के बाद कार्यालय खाली
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद एहतियात के तौर पर कार्यालय को तत्काल खाली कराया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, ईआरटी (इमरजेंसी रिस्पांस टीम) और बम स्क्वॉड मौके पर पहुंच गए तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार आरटीओ कार्यालय को धमकी भरा ई-मेल भेजा गया था, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण यह मेल समय पर अधिकारियों की नजर में नहीं आ सका। जैसे ही ई-मेल की जानकारी मिली, अधिकारियों ने बिना देर किए पूरे भवन को खाली करवा दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर महामंदिर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबसे पहले कार्यालय के प्रत्येक कमरे, रिकॉर्ड रूम और अन्य हिस्सों की तलाशी शुरू की। इसके बाद ईआरटी और बम स्क्वॉड की टीम ने आधुनिक उपकरणों की सहायता से पूरे भवन की सघन जांच की। जांच के दौरान परिसर में आने-जाने वाले सभी लोगों की गतिविधियों पर भी नजर रखी गई। करीब काफी देर तक चली तलाशी अभियान के बाद पुलिस को किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरा ई-मेल किस आईडी से भेजा गया तथा इसके पीछे कौन लोग हैं, इसका पता लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों की भी मदद ली जा रही है। फिलहाल पुलिस इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि ई-मेल भेजने वाले की पहचान कर उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
जयपुर के बसी इंडस्ट्रियल एरिया में कैफीनयुक्त बेवरेज के 10 हजार से अधिक कैन सीज
Jaipur, Rajasthan:Jaipur जयपुर के बस्सी क्षेत्र में भ्रामक लेबलयुक्त कैफिनेटेड बेवरेज ड्रिंक के दस हजार से ज्यादा कैन सीज बस्सी इंडस्टियाल एरिया में जीआरएस एंटरप्राइजेज पर हुई कार्रवाई CMHO जयपुर सेकंड डॉ मनीष मित्तल और उनकी टीम ने की कार्रवाई रेड बुल एनर्जी ड्रिंक, कैंपा एनर्जी और प्रीडेटर एनर्जी ड्रिंक क़ो लेकर कार्रवाई तीन सैंपल लेकर शेष माल को सीज किया गया कैंपा के 4928 केन , प्रीडेटर के 3608 केन और रेडबुल के 1512 कैन को सीज़ किया गया फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के अनुसार बेवरेजेस पर स्टीमूलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक, स्पोर्ट्स ड्रिंक, हेल्थी ड्रिंक का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार ऐसे एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है, गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक0
0
Report
क्रिकेट मैदान में गोलीबारी: युवक घायल, आरोपी फरार, अस्पताल में भर्ती
Khajuria Khurd, Bihar:भभुआ के कूड़ासन गांव में खेल के दौरान वारदात, सात-आठ राउंड फायरिंग कर आरोपी फरार, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर। घटना गुरुवार शाम की है। कूड़ासन गांव निवासी विनायक तिवारी का 25 वर्षीय पुत्र विनीत तिवारी गांव के ही विद्यालय ग्राउंड में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा था। सभी दोस्त खेल में मशगूल थे, तभी अचानक उफरवलिया गांव का रहने वाला गोलू तिवारी वहां आ धमका。 घायल विनीत के दोस्त आनंद मोहन पटेल ने बताया कि गोलू तिवारी सीधे विनीत के पास पहुंचा और बिना कुछ सोचे-समझे पिस्टल उसके सीने से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही विनीत लहूलुहान होकर मैदान पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद भी आरोपी रुका नहीं, उसने मैदान पर मौजूद अन्य लड़कों को डराने और दहशत का माहौल बनाने के लिए तकरीबन 7 से 8 राउंड फायरिंग की। ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी मौके से भाग निकला। खून से लथपथ विनीत को उसके दोस्तों और स्थानीय लोगों की मदद से आनन-फानन में भभुआ सदर अस्पताल ले जाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और तुरंत बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।0
0
Report
कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान: बीजेपी से तीखी राजनीतिक चुनौती
Jaipur, Rajasthan:BJP की राह चली कांग्रेस ! संगठन के हाईटेक पर सियासत, राठौड़ बोले - रणनीति नहीं, विचारधारा बदलें... कांग्रेस ने कहा अपना इतिहास देखें राजस्थान की राजनीति में बीजेपी और कांग्रेस के बीच अब मुकाबला सिर्फ चुनावी मैदान का नहीं, बल्कि संगठन की मजबूती का भी बन रहा है। कांग्रेस ने 'संगठन सृजन अभियान' के जरिए करीब 15 लाख पदाधिकारियों का बड़ा नेटवर्क तैयार करने का दावा किया है और पहली बार टास्क मैनेजमेंट, ऑनलाइन मॉनिटरिंग और डिजिटल सिस्टम पर जोर दिया है। लेकिन कांग्रेस का ये नया 'अवतार' बीजेपी को रास नहीं आया। बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तंज कसते हुए कहा कि कार्यप्रणाली की नकल से कुछ नहीं होगा... पहले 'परिवार प्रथम' छोड़कर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना अपनानी होगी। जवाब में कांग्रेस ने कहा कि हमारा 140 साल का इतिहास है। कांग्रेस की ओर से प्रदेशभर में शुरू किए गए संगठन सृजन अभियान में बूथ, वार्ड, ग्राम पंचायत, मंडल, ब्लॉक और जिला स्तर तक करीब 15 लाख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने का दावा किया गया है। इसमें सिर्फ नियुक्तियां ही नहीं... बल्कि हर पदाधिकारी के काम की ऑनलाइन मॉनिटरिंग, टास्क मैनेजमेंट और रिव्यू सिस्टम भी तैयार किया गया है। कांग्रेस का दावा है कि इससे संगठन ज्यादा जवाबदेह और सक्रिय बनेगा। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने तीखा राजनीतिक हमला बोला है। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस बीजेपी की कार्यप्रणाली की नकल कर सकती है... लेकिन बीजेपी की कार्यशैली और विचारधारा नहीं अपना सकती। बीजेपी "राष्ट्र प्रथम", फिर पार्टी और तीसरे नम्बर पर फेमिली की भावना से काम करती है... जबकि कांग्रेस "परिवार प्रथम" दूसरे पर पार्टी और तीसरे पर राष्ट्र की राजनीति करती रही है। उनका कहना है कि केवल तकनीक अपनाने से नहीं... बल्कि राष्ट्र को सर्वोच्च मानने से संगठन मजबूत बनता है। बीजेपी का दावा है कि उसका संगठन पहले से ही तकनीक आधारित बूथ मैनेजमेंट, मॉनिटरिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग सिस्टम पर काम कर रहा है। सरल ऐप के जरिए अभियान की निगरानी होती है। बूथ से लेकर प्रदेश तक हर स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियां तय हैं और हर अभियान की रिपोर्ट सीधे संगठन तक पहुंचती है। राठौड़ के तंज का जवाब कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने भी उसी अंदाज में दिया। कहा कि बीजेपी का गठन हुए कुछ दशक ही हुए हैं... जबकि कांग्रेस का इतिहास सौ साल से भी ज्यादा पुराना है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक ढांचा कांग्रेस की परंपरा का हिस्सा रहा है। बीजेपी पहले अपना इतिहास देखे... फिर कांग्रेस पर सवाल उठाए। स्वर्णिम चतुर्वेदी ने राठौड़ पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव तक समय पर नहीं करा पाती... कई मोर्चों की पूरी टीम समय पर नहीं बन पाती... ऐसे में कांग्रेस के संगठन पर सवाल उठाना उचित नहीं है। कांग्रेस का दावा है कि उसका नया संगठनात्मक ढांचा गांव से लेकर प्रदेश स्तर तक पार्टी को पहले से ज्यादा मजबूत करेगा। राजनीतिक जानकारों की मानें तो कांग्रेस पिछले कई चुनावों में बूथ स्तर की कमजोरी और संगठनात्मक ढीलापन महसूस करती रही है। अब पार्टी संगठन को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ रही है... ताकि हर कार्यकर्ता की जवाबदेही तय हो सके। अगर यह व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रही और जमीनी स्तर पर प्रभावी हुई है... तो आगामी चुनावों में इसका असर दिखाई दे सकता है। दूसरी ओर बीजेपी की सबसे बड़ी ताकत हमेशा उसका अनुशासित संगठन और मजबूत बूथ नेटवर्क माना जाता है। अब कांग्रेस उसी मॉडल की तर्ज पर संगठन को आधुनिक बनाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में भाजपा के लिए भी यह चुनौती होगी कि वह अपनी संगठनात्मक बढ़त बनाए रखे... और कांग्रेस के नए प्रयोग का राजनीतिक जवाब भी दे।0
0
Report
Advertisement
