229010
रायबरेली - जमीनी विवाद को लेकर जमकर हुआ खूनी संघर्ष
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली , जमीनी विवाद में जमकर हुआ खूनी संघर्ष, मकान निर्माण के लिए सड़क पर सीमेंट डालने के दौरान हुआ हंगामा. रास्ते का हवाला देकर दबंगो ने की मारपीट. आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल.घायलो को सीएचसी में कराया गया भर्ती. पति - पत्नी की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सक ने जिलाअस्पताल किया रेफर. सूचना पर पहुँची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी बछरावां थाना क्षेत्र के नया पुरवा मजरे सेहगो पूरब गांव की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धन्वंतरि जयंती पर राजीव गांधी अस्पताल में पूजा-आराधना, वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान
Alwar, Rajasthan:भगवान धन्वंतरि जयंती पर चिकित्सालय में हुआ पूजा-अर्चना कार्यक्रम, वरिष्ठ चिकित्सकों का किया सम्मान अलवर। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की जयंती धनतेरस के अवसर पर राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सालय परिसर में स्थापित भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना की गई। उपस्थित चिकित्सकों और अस्पताल कर्मचारियों ने सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (पीएमओ) डॉ. पीसी सैनी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक और अस्पताल कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. राजेंद्र जुनेजा भी उपस्थित रहे। पूजा-अर्चना के बाद पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने सामान्य चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश मीणा और डॉ. पुष्पेंद्र कुमार को रामचरितमानस की पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पीएमओ डॉ. पीसी सैनी ने कहा कि भगवान धन्वंतरि को भारतीय चिकित्सा पद्धति आयुर्वेद का जनक माना जाता है। आयुर्वेद में उनका विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी चिकित्सालय में भगवान धन्वंतरि जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। बाइट: डॉ पी सी सैनी पीएमओ0
0
Report
खूँटी में 18 चक्का ट्रक हादसे में सात की मौत, ग्रामीणों ने जाम से मुआवजे की मांग
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - 18 चक ट्रक के द्वारा कुचलना से सबलों की मौत एक स्थिति गंभीर विरोध में सड़क जाम। खूँटी जिले के कर्रा प्रखंड अंतर्गत कोशांबी हरिजन कॉलोनी के पास में तोरपा रोड पर एक 18 चक्का ट्रक के द्वारा ग्रामीणों को विगत रात रौंद डाला। जिस हृदयविदारक घटना में एक बच्ची समेत सात महिला पुरुषों की मौत हो गई। साथ ही, पाँच वर्षीय एक बच्ची खुशबू कुमारी अपने जीवन और मौत से जूझ रही है। इस घटना के विरोध में आज कर्रा के लोगों ने पूरी तरह स्वत: ही अपनी दुकानें बंद कर दिया है। और जगह-जगह सड़क को चेक कर सड़क जाम कर दिया है। जिसमें कर्रा रेलवे गेट के पास क्षेत्र के ग्रामीण सड़क जाम कर दिए हैं और मुआवजा , सरकारी नौकरी और मुआवजा की मांग किया जा रहा है। वहीं पुलिस प्रशासन भी मुस्तैदी के साथ खड़ी है। बंदी बुलाए जाने वाले ग्रामीणों का मांग है कि परिजनों को सहायता दिया जाए उचित मुआवजा और नौकरी दिया जाए। इस ग्रामीण और आसपास के लोग काफी मर्माहत हैं। वहीं सांसद विधायक और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर आक्रोश हैं। ग्रामीणों ने इस घटना के बारे जानकारी देते हुए कहा कि दो गरीब परिवार के सात लोगों की मौत की घटना बहुत ही मर्माहट करती है आज इन परिवार को भरण पोषण के लिए काफी समस्या है वही पूरा घर उजड़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि इस घटना के बाद ना तो सांसद आए ना विधायक और ना ही जिला प्रशासन। जब तक कोई आश्वासन नहीं मिलेगा तब तक जाम नहीं खोलेंगे। उन्होंने इस मांग को पूरा करने की मांग की है।0
0
Report
तीन गॉर्ज डैम ने पृथ्वी के घूर्णन को धीमा किया, दिन 0.06 माइक्रोसेकंड बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:The Three Gorges Dam. A structure so massive, it slowed the Earth's rotation, increasing the length of the day by 0.06 microseconds when filled.0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय के रतनपुर पोखर में डूबकर युवक की मौत, SDRF ने शव निकाला
Begusarai, Bihar:चर्चित रतनपुर बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद SDRF की टीम ने युवक का शव पोखर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के लडुवारा गांव निवासी मोहम्मद फुरकान के पुत्र मोहम्मद फूल के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मोहम्मद फूल एक स्थानीय पीवीसी कंपनी में काम करता था। गुरुवार को वह अपने एक सहयोगी के साथ डोर-विंडो लगाने के काम से रतनपुर पहुंचा था। काम खत्म होने के बाद दोनों बिशनपुर चतुर्भुज पोखर में स्नान करने चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले उसका सहयोगी मोहम्मद आशिफ पोखर में उतरकर नहा रहा था। वहीं, मोहम्मद फूल पोखर के किनारे बैठा था। कुछ देर बाद उसने भी कपड़े उतारे और नहाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि पानी में उतरने के महज एक से डेढ़ मिनट के भीतर ही वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसके सहयोगी ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। डूबने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत पोखर की तरफ दौड़े। स्थानीय तैराकों ने भी पानी में उतरकर युवक की तलाश की, लेकिन अंधेरा और पोखर की गहराई के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद डायल 112 के साथ रतनपुर और मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रात लगभग 11 बजे SDRF की टीम ने मोहम्मद फूल का शव पोखर से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।0
0
Report
मेधावी विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर किया गया सम्मानित सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। धनहाँ नायक स्थित जीडी नेशनल स्कूल में गुरुवार को मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया रहे। इस दौरान विद्यालय के कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के अध्यापकों ने मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। मुख्य अतिथि अजय कुमार गुप्ता उर्फ लाला भैया ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। वहीं विद्यालय प्रबंधक चंदन गुप्ता एवं प्रधानाचार्य विपिन ने मेधावी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापक हेमंत, जितेंद्र, विशाल, आकाश, जानवी, मनोरमा, अंजलि, दीपिका, , रेखा, अंशु, अनामिका सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।0
0
Report
दिल्ली के शांति mohल्ला में कपड़े के गोदाम में आग; सभी सुरक्षित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के शांति मोहल्ला इलाके में गली नंबर-6 में कपड़े के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी अनिल वर्मा के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। उन्होंने बताया कि गली नंबर-6 एक बंद गली है और यहां मौजूद अधिकतर संपत्तियों का इस्तेमाल कपड़े के गोदाम के रूप में किया जाता है। आग दिखाई देने के बाद तुरंत गोदाम मालिकों और संबंधित लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद सभी मौके पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि आग की घटना के दौरान किसी के अंदर फंसे होने की सूचना नहीं है और सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। यह इलाका कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।0
0
Report
Advertisement
गिरिडीह के राजधनवार यूको बैंक डकैती: 10 लाख नकद, 3-4 करोड़ के जेवरात लूट
Giridih, Jharkhand:गिरिडीह जिले के राजधनवार में यूको बैंक में दिनदहाड़े हुई भीषण डकैती के बाद पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है. घटना के बाद देर रात एसपी डॉ. विमल कुमार के द्वारा पांच एसआईटी टीम का गठन किया गया है. खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पांचों टीमें अलग-अलग इलाकों में छापेमारी करने के लिए निकल पड़ी हैं. साथ ही आस-पास के जिलों की पुलिस को भी एक्टिव कर दिया गया है, ताकि अपराधी जिले से बाहर भागकर छिप न सकें. थाने से 100 मीटर दूर बीच बाजार में हुई थी वारदात गौरतलब है कि धनवार थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बीच बाजार में स्थित यूको बैंक में पांच अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में हथियार के बल पर डकैती की घटना को अंजाम दिया था. दो बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों में एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि बाकी चार ने नकाब पहन रखा था. सभी के पास हथियार था. अपराधियों ने सबसे पहले मैनेजर के केबिन में घुसकर उनकी कनपट्टी पर पिस्टल तान दिया. इसके बाद बैंक के मैनेजर, कर्मियों और ग्राहकों को बंधक बनाकर एक जगह बंद कर दिया गया और सभी के चेहरे और हाथ में सेलोटेप साट दिया गया. इसके बाद मैनेजर से गोल्ड रखे हुए लॉकर की चाबी लेकर सारा सोना निकाल लिया गया और कैश भी लूट लिया गया. कुछ ग्राहकों से भी पैसे छीने जाने की बात सामने आई है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 10 लाख रुपये नकद और तीन से चार करोड़ रुपये के जेवरात की डकैती हुई है. वारदात के बाद अपराधी बैंक का सीसीटीवी डीवीआर भी लेकर भाग गए थे, ताकि कोई सबूत न बचे. हालांकि सीसीटीवी में उनकी तस्वीर कैद हो गई है. स्कॉर्पियो से फरार हुए अपराधी, जंगल से एक गिरफ्तार जांच में सामने आया है कि लूट का जेवरात और नकदी लेकर अपराधी स्कॉर्पियो वाहन से फरार हो गए हैं. वहीं, एक अपराधी को पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से जमुआ के जंगल से भागते हुए पकड़ लिया है. गिरफ्तार अपराधी बार-बार अपना नाम बदल रहा है, जिससे पुलिस उसकी सही पहचान करने में जुटी है. पांच टीमों ने की देर रात तक छापेमारी, पड़ोसी जिले भी अलर्ट देर रात तक जिले के कई थाना क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. इस दौरान पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल हुई हैं. छापेमारी में धनवार, घोड़थंभा, तिसरी, बिरनी, जमुआ समेत कई थाना की पुलिस टीम शामिल है. इंस्पेक्टर और थाना प्रभारी के साथ खुफिया तंत्र को भी एक्टिव कर दिया गया है. पुलिस की टीमें अपराधियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं इधर, अपराधियों के भागने की आशंका को देखते हुए आस-पास के जिलों की पुलिस को भी एक्टिव किया गया है. पड़ोसी जिलों के थाना क्षेत्रों में भी नाकेबंदी कर वाहनों की जांच की जा रही है और स्कॉर्पियो वाहन के बारे में जानकारी साझा की गई है. पुलिस को उम्मीद है कि अंतर-जिला समन्वय से जल्द ही फरार अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंगे दिर्प शाम डीआईजी अंजनी कुमार झा और एसपी डॉ. विमल कुमार धनवार पहुंचे और बैंक मैनेजर और लोगों से घटना की जानकारी ली. दोनों अधिकारियों ने बैंक के अंदर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. एसपी ने बताया कि घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद कर ली गई हैं और पूरे इलाके में नाकेबंदी की गई है. डीआईजी ने पुलिस टीमों को जल्द से जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी और लूटे गए जेवरात की बरामदगी के सख्त निर्देश दिए हैं.0
0
Report
बच्चा एक सोने जैसी मूर्ति से मिला दिल छू लेने वाला पल पार्क में
Noida, Uttar Pradesh:When a toddler meets a gold street statue and shares the sweetest reaction in the park!Watch this heartwarming and magical moment.0
0
Report
जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दीपावली और धनतेरस और भैया दूज को लेकर पुलिस बल अलर्ट, एडिशनल एसपी डॉ. ईशान सोनी ने सीओ सिटी, कोतवाली पुलिस व डॉग स्क्वायड के साथ किया पैदल मार्च, पुलिस बल के साथ सुरक्षा एजेंशिया और पीएसी बल भी रहा मौजूद, शहर में धनतेरस-दीपावली पर सुरक्षा व्यवस्था के किए कड़े इंतजाम, शहर में बने पॉइंटो पर पुलिस टीम संदिग्धों की गहनता से कर रही चैकिंग, त्यौहारों पर नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को किया गया तैनात, धनतेरस दीपावली पर बाजार में चार पहिया वाहनों की नो एंट्री को लेकर भी एएसपी ने दिए निर्देश, बाजारों और शहर के मुख्य प्वाइंटों से चार पहिया वाहनों, ई-रिक्शा और बड़े वाहनों की एंट्री पर लगाई गई रोक, जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के उरई शहर में किया गया पैदल मार्च। बाइट:- डॉ. ईशान सोनी--ASP जालौन0
0
Report
Advertisement
पीएम पर विवादित वीडियो: बार काउंसिल ने अमित जोगी को भेजा कारण बताओ नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
Telipara, Chhattisgarh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोशल मीडिया में विवादित वीडियो पोस्ट करने के मामले में स्टेट बार काउंसिल ऑफ छत्तीसगढ़ ने अधिवक्ता अमित जोगी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वरिष्ठ अधिवक्ता व बार काउंसिल सदस्य बृजेशनाथ पांडेय ने 3 नवंबर को शिकायत दर्ज कराकर जोगी के आचरण को पेशेवर नैतिकता के विपरीत बताते हुए उनकी वकालत सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। त्वरित संज्ञान लेते हुए बार काउंसिल ने 4 नवंबर को नोटिस भेजकर 7 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण माँगा है। Controversial Video on PM: State Bar Council Issues Show-Cause Notice to Amit Jogi, Seeks Reply in 7 Days0
0
Report
लघु सचिवालय के बाहर पक्के मोर्चे के साथ किसान प्रदर्शन चौथे दिन जारी
Noida, Uttar Pradesh:अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर डटे किसान आज चौथे दिन भी किसानों का प्रदर्शन जारी किसानों ने कहा लघु सचिवालय के बाहर पक्के मोर्चे पर दिए जलाकर मनाएंगे दीपावली और अन्य त्यौहार पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर लघु सचिवालय के मुख्य गेट पर लगाया गया है पक्का मोर्चा किसानों ने कहा लड़ाई जीतने के बाद ही लौटेंगे अपने घरों को किसानों सरकार से की तुरंत प्रभाव से नहरों में पानी सप्लाई और ओलावृष्टि से खराब फसलों का मुआवजा दिए जाने की मांग0
0
Report
दिल्ली के कृष्णा नगर में शांति मोहल्ला गली 6 में आग, दमकल मौके पर
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: शाहदरा जिले के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति मोहल्ला, गली नंबर 6 में आग लग गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।0
0
Report
Advertisement
सोनभद्र में ट्रक की टक्कर, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में तेज रफ्तार ट्रक का कहर देखने को मिला है। डाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे में शामिल ट्रक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया है। मामला चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया चौराहे का है। यहां कोटिया अदलगंज निवासी करीब 35 वर्षीय सूर्यकांत अपनी बाइक से बस कटवा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान डाला से रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रहे ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सूर्यकांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची चोपन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चोपन थाना क्षेत्र के रेडिया चौराहे की है। पुलिस के अनुसार मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है और यातायात सुचारू रूप से संचालित कराया जा रहा है।0
0
Report
बाराबंकी में पानी की टोटी विवाद से खूनी संघर्ष, पिता की पीट-पीटकर मौत
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- बच्चों का झगड़ा बड़ों की खूनी जंग में बदला, पानी की टोटी बनी वजह, लाठी-सरिया से पीटकर शख्स की हत्या, हमले में कई लोग घायल बाराबंकी में पानी की टोटी को लेकर बच्चों के बीच हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि नशे में धुत एक दर्जन से अधिक लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर 48 वर्षीय रज्जू गौतम की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। रज्जू की मौत से उनके तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के मुताबिक, दिन में बच्चों के बीच पानी की टोटी को लेकर विवाद हुआ था। इसकी सूचना पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। आरोप है कि रात करीब नौ बजे दूसरे पक्ष के लोग शराब के नशे में लाठी-डंडे और लोहे की सरिया लेकर पहुंचे और रज्जू गौतम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए लोगों को भी चोटें आईं। मृतक की 11 वर्षीय बेटी वैष्णवी गौतम ने बताया कि हमलावरों ने उसके पिता के गले पर लोहे की रॉड रखकर काफी देर तक दबाए रखा। इसके बाद उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि हमले में शामिल लोग उनके ही घर-परिवार के सदस्य थे। रज्जू गौतम अपने पीछे तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। इनमें वैष्णवी गौतम (11), ऋतिक गौतम (9) और सौम्या गौतम (7) शामिल हैं। पिता की मौत के बाद तीनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। परिजनों ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है。 बाइट- परिजन।0
0
Report
रांची के पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग बढ़ी, दीपावली की तैयारी तेज
Ranchi, Jharkhand:रांची- दीपावली रोशनी और खुशियों के इस पर्व में अब महज कुछ दिन शेष हैं। ऐसे में राजधानी रांची के पटाखा बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। शहर के अलग-अलग इलाकों में पटाखों की दुकानें लग गई हैं, जहां खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बाजार में रंग-बिरंगे और अलग-अलग किस्म के पटाखे ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। कोई चरखी और रॉकेट खरीद रहा है, तो कोई अनार, फुलझड़ी, सुतली बम और चुटकुला बम की खरीदारी कर रहा है। बच्चों से लेकर बड़ों तक में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, इस साल पटाखा बाजार में ग्रीन पटाखों की मांग भी बढ़ती दिखाई दे रही है। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब कम प्रदूषण फैलाने वाले पटाखों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि दुकानों में ग्रीन पटाखों की भी अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध कराई गई है। दुकानदारों के मुताबिक, इस बार पटाखों की अच्छी मांग देखने को मिल रही है। ग्राहकों को उनकी पसंद और बजट के अनुसार अलग-अलग कीमतों में पटाखे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। कुल मिलाकर, दीपावली से पहले ही राजधानी रांची का पटाखा बाजार रोशनी, रंगों और उत्साह से गुलजार हो चुका है। अब लोगों को इंतजार है दीपावली की रात का, जब आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा。0
0
Report
Advertisement
