229010
Raebareli - महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत
Raebareli, Uttar Pradesh:महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी राहत, प्रयागराज के किये 53 नई बसें रायबरेली डिपो की कुल 93 बसें अब रायबरेली से प्रयागराज जाएगी. रायबरेली से सभी 18 ब्लॉकों से बसों का संचालन होगा. श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ को देखते हुए बस की संख्या बढ़ाई गई है. रामधुन व भजन सुनते हुए श्रद्धालू बसों से करेंगे प्रयागराज का सफर. रायबरेली डिपो के एआरएम दिनेश चंद्र श्रीवास्तव ने दी जानकारी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अनूपपुर में किशोरी हत्या मामला: SIT जांच, थाना प्रभारी के निलंबन की मांग
Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर किशोरी हत्या कांड के कथित गवाह नाबालिक के आत्महत्या का मामला पकड़ा तूल भाजपा जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को ज्ञापन दे कर थाना प्रभारी को निलंबन कर उच्च स्तरीय जांच की मांग कांग्रेस ने भी खोला मोर्चा आक्रोश रैली के साथ निकाला कैंडल मार्च मृत आत्मा को दी श्रद्धांजलि कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय मंत्री पर संरक्षण का लगाया आरोप कांग्रेस पार्टी ने दिया अल्टीमेटम 27 मई तक अगर बिजुरी थाना प्रभारी विकास सिंह पर नहीं हुई कार्यवाही तो कांग्रेस पार्टी 27 मई को अनूपपुर एस.पी कार्यालय का करेगी घेराव जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते दिनों किशोरी अपने किशोर दोस्त के साथ कोरजा कोलरी के पास घूमने गई थी जहां अज्ञात हमलावरों द्वारा किशोरी से अश्लीलता की साथ ही किशोरी के नाबालिक दोस्त के साथ मारपीट की जिसके बाद इलाज के दौरान किशोरी की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई जिसके बाद बिजुरी पुलिस 06 घंटे के भीतर दो आरोपी को गिरफ्तार कर लेती है वहीं किशोरी घटना का एक मात्र चश्मदीद गवाह जिसकी शनिवार की सुबह संदिग्ध परिस्थित में रेलवे लाइन से शव मिला जिस पर बिजुरी पुलिस द्वारा तत्काल उसके शव को छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिला अस्पताल जहां उसका पोस्टमार्टम करवाया और बिजुरी पुलिस उसे आत्महत्या बता रही है घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।वहीं कांग्रेस पार्टी उसे हत्या बता रही है हालांकि पुलिस महानिरीक्षक शहडोल ने इस मामले की चार सदस्यी (SIT) टीम गठित कर दी है अब देखना होगा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को कितने गंभीरता से लेते है और आखिरकार कब तक थाना प्रभारी बिजुरी को निलंबन की कार्यवाही की जाएगी बाइट 01:- गुड्डू चौहान कांग्रेस जिला अध्यक्ष बाइट02:- सुनील सराफ पूर्व विधायक कोतमा अभय पाठक0
0
Report
खंडवा में ट्रैक्टर-बाइक भिड़ंत: ट्रॉली पलटने से महिला की मौत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में भीषण सड़क हादसा। ट्रैक्टर और बाइक के बीच भिड़ंत। ट्रॉली पलटने से नीचे दबी बाइक सवार महिला की मौत। ट्रॉली में भरा था गोबर खाद, एक युवक दबा था नीचे। रेस्क्यू का LIVE वीडियो, लोगों ने युवक को निकालकर बचाई उसकी जान। मोरटक्का से ओंकारेश्वर रोड पर नहर के पास हुआ हादसा। बाइक पर बच्चे सहित सवार थे 4 लोग। बाइक चालक और बच्चे सहित एक युवक की बचाई जान। ट्रॉली में गोबर खाद भरकर ओंकारेश्वर जा रहा था ट्रैक्टर। बाइक सवार संभवतः बड़वाह जाने के लिए नहर किनारे के रास्ते पर जाने के प्रयास में हुए हादसे का शिकार।0
0
Report
गाजीपुर में पॉक्सो वांछित आरोपी से मुठभेड़, गोली लगी, गिरफ्तार
Ghazipur, Uttar Pradesh:पॉक्सो के वांछित आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद. पैर में गोली लगने के बाद मो. तस्लीम गिरफ्तार. पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश. करण्डा थाना पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी तस्लीम घायल, गिरफ्तार. आरोपी पर पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में पहले से है मुकदमा दर्ज. मौके से देशी तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद. करंडा थाना के मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़. घायल आरोपी को पुलिस ने सीएचसी करण्डा में कराया भर्ती. गाजीपुर में पुलिस और वांछित आरोपी के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई. करण्डा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है. इस बात की पुष्टि सीओ सिटी शेखर सेंगर ने की है.0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने नेशनल हाईवे पर डायल किया 112, जाना हाल Dials 112 on NH to Check Response
Raipur, Chhattisgarh:कवर्धा। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोमवार को नेशनल हाईवे पर आपातकालीन सेवा 112 की कार्यप्रणाली परखी। सफर के दौरान उन्होंने अचानक 112 नंबर डायल कर पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया जांची। मौके पर पहुंची डायल-112 टीम की तत्परता पर डिप्टी सीएम ने संतोष जताया। उन्होंने कहा कि आम जनता की सुरक्षा के लिए आपात सेवा का अलर्ट रहना जरूरी है। शर्मा ने अधिकारियों को सेवा और मजबूत करने के निर्देश दिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में चर्चा रही।0
0
Report
देवरिया में पेट्रोल-डीजल दामों की बढ़ोत्तरी से महंगाई का बोझ, लोग परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है । इसी को लेकर जब हमने देवरिया जनपद में पेट्रोल पंप पर तेल लेने पहुंचे लोगों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि अब उन्हें महंगाई की आदत सी पड़ गई है । यह एक दिन की बात नहीं है रोज दाम बढ़ रहे हैं। लोगों के जेब खाली हो रहे है और हम महंगाई से परेशान हैं। लोगों ने बताया कि खेती में भी परेशानी हो रही है। महंगाई तो बढ़ रही है लेकिन तेल भी समय से नहीं मिल पा रहा है।0
0
Report
यूपी सरकार की बकरीद गाइडलाइंस और पेट्रोल-डिज़ल कीमतों पर असर
Noida, Uttar Pradesh:Shahnawaz Hussain Yogi Adityanath Bakrid Guidelines Fuel Price Hike0
0
Report
Advertisement
नागरिक उड्डयन मंत्री का घेराव: लगभग 200-300 प्रदर्शनकारी पहुँचे
Noida, Uttar Pradesh:नागरिक उड्डयन मंत्री का घेराव करने आते हैं प्रदर्शनकारी क़रीब 200- से300 प्रदर्शनकारी पहुँच रहे हैं बाकी लोगों को पुलिस रोकने की कोशिश में0
0
Report
देवगढ़ पुलिस ने तार चोरी के आरोपी को गिरफ्तार, साथ में अवैध हथियार बरामद
Morena, Madhya Pradesh:मुरैना जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने बिजली लाइन का तार चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया तार और अवैध हथियार बरामद किया है।दरअसल, ग्राम खेड़ाखेरा में विद्युत लाइन का तार चोरी होने की सूचना पर देवगढ़ थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बिजली तार चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया बिजली तार, एक 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा राउंड बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।0
0
Report
किशनगंज एयरपोर्ट का रनवे विस्तार: बिहार सरकार का बड़ा सुरक्षा-उन्नयन कदम
Patna, Bihar:बिहार सरकार ने किशनगंज हवाई अड्डे के रनवे विस्तार की योजना को मंजूरी दे दी है। डॉ. दिलीप जायसवाल की पहल पर वित्त विभाग ने करीब 25 एकड़ जमीन अधिग्रहण और विस्तारीकरण के लिए लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये जारी करने का निर्णय लिया है। बिहार सिविल विमानन विभाग के अपर सचिव की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी किया गया है। डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि किशनगंज सामरिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण क्षेत्र है, क्योंकि यह बांग्लादेश, नेपाल और चीन सीमा के करीब स्थित है। उन्होंने बताया कि इलाके में बीएसएफ की बड़ी मौजूदगी है, वहीं सीआईएसएफ के करीब 1000 जवानों का प्रशिक्षण केंद्र और एसएसबी कैंप भी स्थापित होने जा रहा है। ऐसे में बड़े विमानों की लैंडिंग योग्य एयरपोर्ट का विस्तार सुरक्षा और आम लोगों की सुविधा दोनों के लिए जरूरी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार ने इस योजना को गंभीरता से लिया है और आने वाले समय में एयरपोर्ट क्षेत्र का और विस्तार किया जाएगा। वहीं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की जिम्मेदारी दोबारा मिलने और विभाग में लंबित कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि जब उन्होंने मंत्री पद संभाला था, उस समय करीब ढाई महीने से हड़ताल चल रही थी, जिसके कारण विभाग का कामकाज पूरी तरह प्रभावित था और बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हो गए थे। उन्होंने कहा कि हड़ताल समाप्त होने के बाद अब विभागीय कार्यों को पटरी पर लाने की कोशिश की जा रही है। उनका प्रयास है कि राजस्व विभाग के लंबित मामलों का जल्द निष्पादन हो और विभाग को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए। मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में विभाग का काम खुद0
0
Report
Advertisement
डाला चूड़ी गली में बाइक चोरी: CCTV से संदिग्धों पर पुलिस की जांच तेज
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र के डाला चूड़ी गली क्षेत्र में घर के सामने खड़ी बाइक चोरी होने की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। बेखौफ चोर बाइक लेकर फरार हो गए। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है। हालांकि वीडियो में संदिग्ध बाइक चोरी करते नहीं दिख रहे, लेकिन घटना स्थल के आसपास रेकी करते नजर आ रहे हैं। चोपन थाना क्षेत्र के डाला पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित चूड़ी गली निवासी मेवालाल अग्रहरि के पुत्र बिष्णु अग्रहरि की बाइक घर के सामने खड़ी थी। सुबह परिजनों ने बाहर देखा तो बाइक गायब थी, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें कथित तौर पर दो संदिग्ध युवक इलाके में घूमते और रेकी करते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि फुटेज में बाइक चोरी की सीधी तस्वीर सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस इन्हीं संदिग्धों के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। घटना से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस से बाइक बरामद करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।0
0
Report
वाराणसी में अजय राय के बयानों पर भाजपाकर्मियों का भारी विरोध; माफी की मांग
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में अजय राय के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता. राहुल गांधी और अजय राय के बयान पर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश. कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर की जमकर नारेबाजी. अजय राय को माफी मांगने के लिए कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन. सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अजय राय के खिलाफ कार्रवाई करने की योगी सरकार से की अपील. WKT- बीजेपी नेता शालिनी यादव एवं महिला मोर्चा की अध्यक्ष के साथ कार्यकर्ताओं से बातचीत.0
0
Report
कन्नौज में गंगा स्नान पर सुरक्षा चाकचौबंद, प्रशासन ने घाटों पर हाई अलर्ट
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज ब्रेकिंग गंगा दशहरा पर महादेवी घर पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया गंगा स्नान。 जेष्ठ मास के गंगा स्नान को लेकर प्रशासन ने गंगा घाट पर किए सुरक्षा के इंतजाम。 जिलाधिकारी आशुतोष मोहन और पुलिस विनोद कुमार ने किया निरीक्षण。 श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस, फ्लेड पीएसी और गोताखोरों की तैनाती。0
0
Report
Advertisement
दुमका में बिजली की किल्लत पर उग्र प्रदर्शन, रेलवे स्टेशन मार्ग जाम
Dumka, Jharkhand:दुमका में लगातार बिगड़ रही बिजली व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर उतरकर रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। शहर के लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से बिजली की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। बिजली कटौती के कारण घरों में पानी की किल्लत बढ़ गई है। भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों का कहना है कि लंबे समय तक बिजली नहीं रहने से दैनिक कामकाज प्रभावित हो रहा है और रात में भी लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मामलास सोनवा डंगाल मोहल्ला का है, जहां आक्रोशित लोगों ने नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन जाने वाली सड़क को जाम कर दिया। खास बात यह रही कि इसी मोहल्ले में सांसद नलिन सोरेन का भी मकान है। इसी दौरान जब सांसद अपने पुस्तेनी आवास कठिकुण्ड प्रखंड से सोनवा डंगाल स्थित अपने निजी घर पहुंच रहे थे, तब वे भी जाम में फंस गए। स्थानीय लोगों ने मौके पर सांसद को बिजली संकट से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया। लोगों की शिकायत सुनने के बाद सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि बिजली व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी जायज है। यह उनका भी मोहल्ला है और बिजली विभाग के अधिकारियों से तत्काल बात कर व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। सांसद के आश्वासन और समझाने के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। हालांकि लगातार बढ़ रही बिजली समस्या को लेकर लोगों में अब भी भारी नाराजगी बनी हुई है।0
0
Report
हरमाड़ा में तेज कार ने बाइक को टक्कर दी, दंपति घायल; CCTV सामने आया
Jaipur, Rajasthan:हरमाड़ा जयपुर हरमाड़ा के लोहामंडी रोड़ पर सड़क हादसा रफ्तार में आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार दंपति घायल घायलों का अस्पताल में चल रहा है उपचार घटना का CCTV फुटेज आया सामने पुलिस जुटी है कार की तलाश में0
0
Report
BANUR (कुलदीप सिंह):बनूड़ में श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला का मामला
Gobindpura, Punjab:बनूड़ में श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला का मामला बनूड़ — बनूड़-राजपुरा हाईवे पर स्थित श्री रघुनाथ मंदिर एवं गौशाला में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब जमीन और कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। मामले के बाद क्षेत्र में काफी चर्चा बनी हुई है। जमीन और मंदिर को लेकर विवाद पिछले काफी समय से दोनों धिरों के बीच चल रहा है। मंदिर ट्रस्ट की ओर से थाना बनूड़ में शिकायत दी गई है। ट्रस्ट के वकील ने आरोप लगाया कि कुछ लोग जानबूझकर मंदिर का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। *उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को डराने के लिए बाउंसर भेजे जा रहे हैं।* मंदिर और गौशाला के साथ लोगों की धार्मिक आस्था और सेवा भावना जुड़ी हुई है, लेकिन कुछ लोग इस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं। ट्रस्ट के वकील के अनुसार मामले को लेकर न्यायालय से स्टे भी लिया गया है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। उधर थाना बनूड़ के अधिकारी हरदेव सिंह ने बताया कि मंदिर और जमीन से जुड़ा मामला पुलिस के पास पहुंचा है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद बनती कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
