229001
रायबरेली-राहुल गांधी की सांसद निधि का काम देखने वाला बाबू निलंबित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली-जिला विकास एवं समन्वय अनुश्रवण समिति (दिशा) की बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व सांसद राहुल गांधी के सामने सांसद निधि के करोड़ों रुपये भारत सरकार को वापस करने का मामला उठने के बाद कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी कड़ी में सांसद निधि देखनेवाला बाबू को निलंबित कर दिया गया है
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर सूरसागर में कार मरम्मत के विवाद में पत्थरबाजी, गाड़ियों के शीशे टूटे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। शहर के सूरसागर क्षेत्र में कार रिपेयरिंग कराने आए एक युवक के साथ विवाद के बाद कुछ युवकों ने पत्थरबाजी कर दी। इस दौरान गैराज के बाहर खड़ी तीन-चार गाड़ियों के कांच भी टूट गए। घटना की सूचना मिलने पर डीसीपी वेस्ट कमल शेखावत सहित सूरसागर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस के अनुसार, कार रिपेयर कराने आए युवक का कुछ युवकों के साथ आपसी विवाद हो गया था। विवाद बढ़ने पर युवकों ने मारपीट के साथ पत्थरबाजी शुरू कर दी। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने गैराज के बाहर खड़ी गाड़ियों को भी निशाना बनाया और उनके कांच तोड़ दिए। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर पत्थरबाजी करने वाले युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है。0
0
Report
बलौदाबाज़ार-भाटापारा: 15 किलो 500 ग्राम गांजा समेत 3.96 लाख का सामान बरामद
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग बलौदाबाजार-भाटापारा 2 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 1.55 लाख रुपए का गांजा जब्त, कार और नगदी सहित कुल 3.96 लाख रुपए का सामान बरामद。 घर की रसोई के छज्जे से लेकर स्विफ्ट कार की डिक्की तक छिपाकर रखा था गांजा。 पुलिस ने 15 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा किया जब्त。 गांजा बिक्री के 91 हजार 100 रुपए नगद भी बरामद。 मुख्य आरोपी आकाश कुरें की निशानदेही पर गांजा सप्लायर भूषण कुमार यादव गिरफ्तार。 तस्करी में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी पुलिस ने की जब्त。 सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज。0
0
Report
छतरपुर मेला ग्राउंड में शस्त्र पूजन, बेटियों ने तलवारबाजी के करतब दिखाए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के मेला ग्राउंड में श्री राम सेवा समिति द्वारा शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, पदाधिकारी और आमजन मौजूद रहे। इस दौरान युवतियों ने तलवार लेकर करतब दिखाये। वक्ताओं ने कहा कि शस्त्र पूजन हमारी सनातन परंपरा का प्रतीक है और आत्मरक्षा व राष्ट्र रक्षा के लिए जरूरी है। इस कार्यक्रम मे शामिल बीजेपी की छतरपुर विधायक ललिता यादव ने कहा कि हमारी पुरानी परंपरा है आज हमारी बेटियों ने अपनी रक्षा के लिए और कभी देश पर दुश्मन हमला करे तो समाज और देश की रक्षा के लिए Shस्त्र की आवश्यकता है। जब तक शस्त्र है, तभी तक सब सुरक्षित है। ये छोटा आयोजन था जिसे इस बार बड़े स्वरूप में किया गया है और पहली बार में ही बड़ी भीड़ उमड़ी है। बताया गया कि समिति द्वारा यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है, लेकिन इस बार इसे बड़े स्तर पर आयोजित किया गया था।0
0
Report
Advertisement
टाइगर श्रॉफ पर जुहू गोलीबारी: सुरक्षा में बड़ा सवाल, जांच जारी
Mumbai, Maharashtra:BREAKING अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर जुहू में गोलीबारी का मामला मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की खबर, एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का दावा मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोलीबारी किए जाने की खबर सामने आई है। मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ एक अन्य व्यक्ति के घायल होने का दावा किया गया है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। घटना के पीछे की परिस्थितियों और कथित हमलावर की पहचान को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है। Maharashtra | A firing incident has been reported under Juhu Police Station. Actor Tiger Shroff is safe and has not sustained any gunshot injuries. Further investigation is underway: Mumbai Police0
0
Report
मुजफ्फरपुर में शराब लदा मिनी ट्रक पकड़ाई गया, आरोपी गिरफ्तार
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के भीखनपुर के पास उत्पाद विभाग की टीम ने मूढ़ी लदे मिनी ट्रक से शराब की खेप पकड़ी और ट्रक को जब्त किया. मौके से खुला हुआ गन्ना नहीं बल्कि ट्रक के ऊपर मूढ़ी से ढकी और नीचे शराब के कार्टून छुपाकर रखी गई थीं. पूछताछ में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है—राजस्थान के श्रीगंगानगर के मुकलावा निवासी नरेश कुमार और जयपुर के आखेपुरा निवासी सत्य नारायण शर्मा. बरामद शराब की कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है और ट्रक से 95 कार्टून हरियाणा निर्मित शराब बरामद हुआ है. अब उत्पाद विभाग की टीम उनके लोकेशन और शराब की खेप कहां पहुंचनी थी, यह पता लगाने में जुटी है.0
0
Report
बलरामपुर के पचपेड़वा में बस टक्कर से दो बाइक सवार की मौत, चालक फरार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के पचपेड़वा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र में त्रिलोकपुर तिराहे के पास रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों युवक मोटरसाइकिल से पचपेड़वा से बढ़नी की तरफ जा रहे थे। हादसे के बाद परिवारों में मातम छा गया。 जानकारी के अनुसार, बस संख्या UP47 T 2205 और मोटरसाइकिल संख्या UP47 AF 9901 पचपेड़वा से बढ़नी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान त्रिलोकपुर तिराहे से पहले मोड़ के पास बढ़नी की तरफ से एक ट्रक आ रहा था। ट्रक को पास देने के लिए बस चालक ने बस को बाईं ओर मोड़ा। इसी दौरान बाईं तरफ चल रही मोटरसाइकिल बस की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी गंभीर थी कि बाइक सवार दोनों युवक बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पचपेड़वा पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान चंद्र प्रकाश यादव (27) पुत्र मोहन प्रसाद यादव, निवासी फरुहवा (पिपरिहा जमुनी), थाना पचपेड़वा, और छोटू उर्फ स्वामी दयाल यादव (30) पुत्र मंगल प्रसाद उर्फ भूरे यादव, निवासी सतनी (गोबरी), थाना पचपेड़वा के रूप में हुई है。 थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。 बताया गया कि हादसे के समय बाइक सवार दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।0
0
Report
Advertisement
बारामती में राणा शिपिंग मालिक पर हमला, अस्पताल में भर्ती, पुणे रेफर
Rui, Maharashtra:बारामती में राणा शिपिंग कंपनी के मालिक राणा दिलीप सूर्यवंशी पर हमला हुआ है। बारामती विमानतळ के पास यह हमला हुआ की जानकारी है और शाम को साढ़े सात के आसपास हमला हुआ। इसमें राणा सूर्यवंशी घायल हो गए हैं और उन्हें बारामती के निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पुणे के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है। राणा दिलीप सूर्यवंशी बारामती शिपिंग कॉरपोरेशन के मालिक हैं। इसके पहले भी राणा सूर्यवंशी पर हमला हुआ था। पुलिस का बड़ा बंदोबस्त भी यहां सज्जित किया गया है।0
0
Report
हिमालय की शिखर चुनौती पर स्वदेशी GLOF अलर्ट सिस्टम: किसान बेटे ने कमाल किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा तहसील के ग्राम भोरा के रहने वाले वैज्ञानिक चंद्रभान पटेल, जो CSIR–CBRI रुड़की में कार्यरत हैं, उन्होंने 13 वैज्ञानिकों की टीम के प्रोजेक्ट लीडर के रूप में उत्तराखंड के वासुंधरा ताल पर यह ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। हिमालय में 16 हजार फीट की हाड़ कंपा देने वाली ठंड और दुर्गम रास्ते! यहीं स्थापित हुआ है देश का पहला स्वदेशी GLOF अर्ली वॉर्निंग सिस्टम, और इसका नेतृत्व किया है नरसिंहपुर के एक किसान के बेटे ने। GLOF यानी ग्लेशियर लेक आउटबर्स्ट फ्लड—हिमनद झील टूटने से आने वाली भीषण बाढ़। यह सिस्टम झील के जलस्तर, तापमान और हलचलों पर 24 घंटे नजर रखेगा, जिससे किसी भी संभावित खतरे की जानकारी करीब 2 घंटे पहले मिल सकेगी और हजारों जिंदगियां बचाई जा सकेंगी। ITBP, NDRF और SDRF के सहयोग से पूरा हुआ यह मिशन न केवल आपदा प्रबंधन में मील का पत्थर है, बल्कि यह साबित करता है कि जमीन से जुड़ा हौसला हिमालय जितनी ऊंचाई को भी छू सकता है। सलाम देश के इस जांबाज वैज्ञानिक को!0
0
Report
युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, स्कूटी-बाइक टकराव के बाद मामला बढ़ा
Naugarh, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग सिद्धार्थनगर युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल。 स्कूटी में बाइक टच होने पर हुआ विवाद, लड़की के पिता और भाई पर मारपीट का आरोप。 दबंगों ने युवक को जमकर पीटा, अधमरा छोड़कर मौके से फरार होने का दावा。 मारपीट का वीडियो आज का बताया जा रहा है。 युवक बर्डपुर से मधुबेनिया की तरफ जा रहा था,वहीं युवती बर्डपुर से नौगढ़ की ओर जा रही थी。 बाइक और स्कूटी के बीच टक्कर के बाद विवाद बढ़ने की बात सामने आई。 मोहाना थाना क्षेत्र के बर्डपुर ब्लॉक स्थित पावर हाउस के पास की घटना।0
0
Report
Advertisement
नीमच में ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0: फर्जी निवेश गिरोह गिरफ्तार, 62 एटीएम कार्ड बरामद
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच में पुलिस ने ‘ऑपरेशन मेट्रिक्स 2.0’ के तहत शेयर ट्रेडिंग में टिप्स और अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। सायबर सेल और थाना नीमच सिटी की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 62 एटीएम कार्ड, पासबुक, चेकबुक, लैपटॉप, एक कार और 51,500 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई है। आरोपी www.moneygrow.live नाम की फर्जी वेबसाइट और सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगते थे और ठगी की रकम फर्जी म्यूल खातों में ट्रांसफर करवाते थे। गिरफ्तार आरोपियों में निखिल कुमावत, जयंत कुमावत, दीपक मेघवाल (तीनों निवासी ग्राम कचोली, जीरन) और अल्केश पंवार (निवासी नीमच) शामिल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी है।0
0
Report
चंबा-संघणी मार्ग पर दर्दनाक कार दुर्घटना, शिक्षक पुनीता देवी की मौत
Chamba, Himachal Pradesh:एंकर चंबा संघणी मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त हादसे में एक टीचर की मौत जबकि परिवार के अन्य चार लोग हुए हैं घायल वीओ चंबा। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह शल्यूंड नाले के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में बणी गांव निवासी 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। चंबा-संघणी मार्ग पर रविवार सुबह करीब 11 बजे शल्यूंड नाले के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 33 वर्षीय अध्यापिका पुनीता देवी की मौत हो गई, जबकि उनके पति, छह वर्षीय बेटी, तीन वर्षीय बेटा और परिवार की एक अन्य महिला घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटे को मेडिकल कॉलेज चंबा से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। बॉक्स बणी गांव से सलूणी जाते समय हुआ हादसा पुनीता देवी निवासी बणी गांव, पंचायत सलूणी, टिकरू स्कूल में अध्यापिका थीं। उनके पति हरिंद्र कुमार (38) सलूणी कॉलेज में क्लर्क के पद पर तैनात हैं। जानकारी के अनुसार, परिवार रविवार सुबह अपने गांव बणी से car में सलूणी की ओर जा रहा था। इसी दौरान शल्यूंड नाले के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल सलूणी पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने पुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में उनके पति हरिंद्र कुमार, छह वर्षीय बेटी शानवी, तीन वर्षीय बेटे समर्थ और हरिंद्र की भाभी रेखा (56) पत्नी दौलत राम घायल हुए हैं。 सिविल अस्पताल सलूणी में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया। वहां समर्थ की हालत में सुधार नहीं होने पर रविवार दोपहर उसे कांगड़ा जिले के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। डीएसपी रंजन शर्मा ने बताया कि एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है。0
0
Report
जालौन में नवरात्रि के गरबा-डांडिया: बाहर से आए कलाकारों के साथ महिलाओं ने किया भागीदारी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के उरई नगर में नवरात्रि के पावन पर्व पर माता रानी के भजन कीर्तन के साथ गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर देवी माँ की आराधना की। आपको बता दे कि मोहल्ला नया पाठकपुरा में नवरात्रि में माता रानी की मूर्ति की स्थापना की गई और बड़े ही धूमधाम से प्रतिदिन माता रानी के भजन व कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। माता रानी की झांकी में गरबा व डांडिया नृत्य का आयोजन किया गया। जिसमें बाहर से आये कलाकारों के साथ नगर की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और माता के भजन कीर्तन के साथ डांडिया नृत्य किया गया।0
0
Report
Advertisement
बदायूं रोडवेज-पिकअप भिड़ंत: एक की मौत, दो घायल, चालक फरार
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग -- पिकअप रोडवेज में जोरदार भिड़ंत एक की मौत दो घायल -- ओवरटेक को लेकर दोनों वाहन आपस में भिड़े -- रोडवेज बस चालक बस छोड़कर मौके से हुआ फरार -- सूचना पर पहुंची थाना वजीरगंज पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा -- थाना बजीरगंज क्षेत्र के गांव रोटा के पास हुआ सड़क हादसा0
0
Report
तेज़ रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ईको कार ने बाइक सवार युवक को रौंदा। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी। हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मचा कोहराम। पूरा मामला उसावा थाना क्षेत्र के गोतरा गांव के पास का0
0
Report
रत्नागिरी-चिपळूण में जोरदार बारिश, गरज के साथ उमस भरे मौसम को राहत मिली
Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरी चिपळूणसह पावसाची दमदार हजेरी; मेघगर्जनेसह पाऊस अचानक आलेल्या पावसाने नागरिकांची तारांबळ; उकाड्याने हैराण झालेल्यांना गारवा रत्नागिरी जिल्ह्यात अनेक ठिकाणी मेघगर्जनेसह पावसाची दमदार हजेरी. अचानक आलेल्या पावसामुळे नागरिकांची तारांबळ. गेल्या काही दिवसांपासून उकाड्याने हैराण झालेल्या नागरिकांना पावसामुळे दिलासा. पावसामुळे वातावरणात गारवा निर्माण.0
0
Report
Advertisement
