229001
रायबरेलीः साइबर अपराधों के लेकर AIIMS रायबरेली में चलाया गया जागरूकता अभियान
Raebareli, Uttar Pradesh:AIIMS रायबरेली में प्रभारी निरीक्षक विन्ध्य विनय ने AIIMS निदेशक डा० अरविंद राजवंशी, डॉक्टर्स तथा मेडिकल छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराधो के संबंध में जागरूक किया गया. उन्हें वर्तमान समय में साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जा रही गतिविधियों से अवगत कराते हुए उन्हें सतर्क किया गया. उपस्थित निदेशक, डॉक्टर्स तथा मेडिकल छात्र एवं छात्राओं को सोशल मीडिया के संचालन में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया गया. सभी को घर व आसपास के लोगों को भी जागरूक करने के लिए बताया गया.
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेरुळ में पार्किंग के क्षुल्लक विवाद में अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय युवक की हत्या कर दी; एक की मौत, चार फरार
Navi Mumbai, Maharashtra:नेरुळ में मिनीमहल होटल के सामने पार्किंग के क्षुल्लक विवाद के कारण अज्ञात चौकड़ी ने 33 वर्षीय आशुतोष मोरजकर पर क्रेटा कार से दो बार पीछे से रिवर्स चलाकर हत्या कर दी. घटना शनिवार सुबह नेरुळमधील मिनीमहल होटल के सामने घटी. फरार चारों ने पहले दोस्त मुबिन पर लात-घूंसे किए, उसके बाद आशुतोष के साथ भी गाली-गलौज शुरू कर दी. आस-पास के लोगों ने मामले को शांत कराने की कोशिश की, पर आरोपियों ने car में जाकर धमकी दी कि वे उन्हें नहीं छोड़ेंगे. उसी वक्त कार चालक ने मध्यस्थ बन रहे रणजीतसिंग दलजीत शेरगिल (33) के ऊपर क्रेटा कार चढ़ा दी, जिससे उनकी गंभीर चोटों के कारण मृत्यु हो गई. इसके बाद आरोपी कार सहित फरार हो गए. कुछ देर बाद हॉकी स्टिक लेकर लौटे चारों में से एक ने आशुतोष पर हॉकी से हमला कर दिया. बाद में चारों आरोपी फिर से कार सहित मौके से फरार हो गए. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
रायपुर में जर्जर इमारत गिराने के लिए सुरक्षा बढ़ाकर कार्रवाई जारी
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर सदर बाजार में जर्जर इमारत पर बड़ी कार्रवाई शुक्रवार देर रात इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद मचा था हड़कंप जर्जर इमारत को सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई जारी हादसे के बाद एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई बड़ी घटना टली, अब जर्जर हिस्से को हटाने की कार्रवाई निगम और पुलिस की टीम द्वारा की जा रही गिराने की कार्रवाई रायपुर, छत्तीसगढ़: जोन कमिश्नर 4 दिव्या चंद्रवंशी ने कहा, "हम तोड़ने की कार्रवाई कर रहे हैं और हम जल्द से जल्द तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। सावधानी से कार्य करना पड़ रहा है इसलिए थोड़ा समय लग रहा है...आसपास की इमारतों को कम से कम नुकसान हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है..."0
0
Report
Bareilly में ऑनलाइन फर्जी दवा कंपनी का पर्दाफाश; तीन गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Bareilly (Uttar Pradesh): पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देश में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना बारहदारी पर प्राप्त सूचना के आधार पर एक फर्जी कंपनी ऑनलाइन माध्यम से फर्जी दवाइयां बेच रही थी और बिना लाइसेंस के वेबसाइट बनाकर विभिन्न प्रकार की दवाइयां बेचने, कॉल सेंटर चलाकर भ्रामक विज्ञापन के जरिए लोगों को भ्रमित कर दवाइयां बेचने की जानकारी मिली। तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है: साजिद पुत्र उमर (भोजीपुरा), इस्लाम पुत्र सुलेमान (बारादरी) और मोहम्मद जफर पुत्र जाकिर हुसैन (थाना बारादरी)—इनके कब्जे से 14 मोबाइल फोन, 3 लैपटॉप, 02 चार्जर और 75 फर्जी दवाइयां (Diabo Diabetic Powder, Brahm Sugar Care) मिले; फर्जी बिल और इस शॉपिंग वेबसाइट का डेटा भी बरामद हुआ। प्रवर्तन के बाद कानूनी कार्रवाई शुरू है।0
0
Report
Advertisement
नीमराणा में बदमाशों का वायरल वीडियो: लाठी-डंडों से खुलेआम उत्पात
Jaipur, Rajasthan:नीमराना(कोटपूतली बहरोड़) जिले के नीमराना में बदमाशों का बेखौफ का आतंक सामने आया है। कृष्णा टावर के सामने बदमाशों ने सरेआम लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक हाथों में लाठियाँ और धारदार हथियार लहराते हुए खुलेआम उत्पात मचाते नजर आ रहे हैं। सरेआम हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। घटना के बाद पुलिस की कार्यशैली और बदमाशों में पुलिस के खौफ को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। आखिर बदमाशों के हौसले इतने बुलंद कैसे हुए कि वे सार्वजनिक स्थान पर हथियार लेकर खुलेआम उत्पात मचाते रहे? अब पुलिस द्वारा मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
सदर बाजार की जर्जर इमारत सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई शुरू
Begun, Rajasthan:रायपुर सदर बाजार में जर्जर इमारत पर बड़ी कार्रवाई शुक्रवार देर रात इमारत का एक हिस्सा गिरने के बाद मचा था हड़कम्प जर्जर इमारत को सुरक्षित तरीके से गिराने की कार्रवाई जारी हादसे के बाद एहतियातन इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई बड़ी घटना टली, अब जर्जर हिस्से को हटाने की कार्रवाई निगम और पुलिस की टीम द्वारा की जा रही गिराने की कार्रवाई0
0
Report
2027 कुंभ से पहले हरिद्वार में अतिक्रमण हटाने का अभियान
Noida, Uttar Pradesh:2027 के कुंभ मेले से पहले, ज़िला प्रशासन ने सड़कों और फुटपाथों को खाली कराने के लिए लालतारो पुल से वाल्मीकि चौक तक अतिक्रमण-विरोधी अभियान चलाया है। डीएम मयूर दीक्षित कहते हैं, "कुंभ मेले को देखते हुए अलग-अलग सेक्टर बनाए गए हैं और सभी सेक्टर में संबंधित विभाग यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि किसी भी तरह के अतिक्रमण से कोई रुकावट न आए। इसमें शामिल सभी पक्षों—चाहे वे व्यापारी हों, जन-प्रतिनिधि हों या स्थानीय निवासी—से बातचीत करके अतिक्रमण हटाया जा रहा है और यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी जब तक कि सभी जगहें अतिक्रमण-मुक्त न हो जाएं..."0
0
Report
Advertisement
बानसूर नगरपालिका चुनाव की मतगणना आज, 8 निकायों के परिणाम घोषित होंगे
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली) जिले मे 8 निकायो का रिजल्ट आज, कोटपूतली के 35 वार्डों की मतगणना को लेकर प्रशासन ने किये पुरे इंतजाम, बानसूर नगरपालिका चुनाव की काउंटिंग को लेकर निर्वाचन अधिकारी की निगरानी मे बानसूर राजकीय महाविद्यालय में बनाया मतगणना केंद्र, सुबह 8 बजे से मतगणना प्रक्रिया शुरू होगी, काउंटिंग एजेंटों का प्रवेश सुबह 7:30 बजे से होगा, सभी के कार्ड देर रात तक वितरित थे, सात टेबलों पर सात राउंड में सभी वार्डों के नतीजे आएंगे, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, बानसूर डीएसपी सुहासी जैन की निगरानी मे भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा0
0
Report
मध्यप्रदेश में 137 पुलिस अफसरों के तबादले: 10 IPS समेत कई अधिकारी बदले
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मध्यप्रदेश में 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले 10 IPS अधिकारियों का भी हुआ ट्रांसफर 127 राज्य पुलिस सेवा अधिकारी बदले गृह विभाग ने जारी किए तबादला आदेश भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदलाव पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया भोपाल में कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी मनोज कुमार बने एसीपी एमपी नगर मनीष भारद्वाज इंदौर एसीपी कोतवाली पदस्थ आलोक वर्मा बने सीएसपी रीवा वैभव प्रिया बनीं एसडीओपी नेपानगर शुभम सिंह ठाकुर गाडरवारा भेजे गए लेखराज मीना को सैलाना की जिम्मेदारी0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच संघर्ष, पुलिस के सामने मारपीट
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुजफ्फरनगर में दो पक्षों में संघर्ष, मामूली विवाद में चले लाठी डंडे, विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, पुलिस की मौजूदगी में दोनों में मारपीट, पुलिस के सामने जमकर चले लाठी डंडे, दोनों पक्षों के कुछ लोग मौके से गिरफ्तार, नगर कोतवाली के रामलीला टिल्ले का मामला।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री नायब सैनी का गुरुग्राम दौरा: उद्योग जगत से संवाद
Gurugram, Haryana:मुख्यमंत्री नायब सैनी का आज गुरुग्राम दौरा हरियाणा-यूके ट्रेड ब्रिज’ कार्यक्रम में उद्योग जगत से करेंगे संवाद मंत्री राव नरबीर सिंह और ब्रिटिश डिप्टी हाई कमिश्नर अल्बा स्मेरिग्लियो भी रहेंगी मौजूद सुबह 10.30 बजे गुरुग्राम यूनिवर्सिटी पहुँचेगे मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुग्राम के सेक्टर 51 स्थित गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में होगा कार्यक्रम0
0
Report
गणेश चतुर्थी पर मुख्यमंत्री की हार्दिक बधाई और सुख-समृद्धि की कामना की
Noida, Uttar Pradesh:विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश की उपासना के पावन पर्व 'श्री गणेश चतुर्थी' की सभी श्रद्धालुओं और प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। गणपति बप्पा की कृपा से हर विघ्न मिटे, हर संकल्प सिद्ध हो और प्रत्येक जीवन सुख, समृद्धि व मंगल से भर उठे, यही प्रार्थना है। गणपति बप्पा मोरया।0
0
Report
दमोह में जहरीली शराब से मरीजों की संख्या बढ़ी, प्रशासन अलर्ट
Damoh, Madhya Pradesh:अब हर दिन बढ़ रही लोगों की चिंता अचानक बड़े एल्कोहलिक पेशेंट..एंकर/ एमपी के सागर जिले के बंडा में जहरीली शराब कांड के बाद जहां मामला देश की सुर्खियों में है तो सूबे के अलग अलग जिलों में प्रशासन पुलिस एक्शन मोड पर है, कार्यवाहियों का दौर जारी है लेकिन इस बीच सूबे के दमोह से बड़ी खबर है यहाँ अचानक शराब से प्रभावित मरीजों की संख्या बढ़ी है, मामला सीमाओं का है लिहाजा चिंता लाजिमी है। देखिए दमोह से ये खास रिपोर्ट...वी ओ / चीख पुकार रोते बिलखते लोग जुबान पर एक ही शब्द शराब बंद करो, फिर इस चीखती चिल्लाती महिला के गुस्से को देखिए ये दृश्य विचलित कर सकते हैं और इनका इस हाल में होना तो बनता ही है क्योंकि चीखती इस महिला ने अपना सुहाग खोया है, चिल्लाते इस शख्स ने अपना भाई खोया है और आंखों में आंसू लिए इन बेटियों ने अपना पिता खोया है और खोने की जो वजह जो सामने आई वो वजह है शराब, जी हां शराब.. शहर के सागर नाका इलाके के रहने वाले मनीष जोगी तीन दिनों से घर से लापता थे परिजन तलाश करते रहे लेकिन वो नहीं मिले और फिर पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई गई और तीन दिन बाद मालूम चला कि मनीष का शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा है, पता किया तो मालूम चला कि शराब के घोर नशे में पुलिस की ही डायल112 उसे अस्पताल लेकर आई थी, मनीष एक शराब के अड्डे के पास बेहोशी की हालत में डला था पुलिस लेकर आई कोई आईडी प्रूफ नहीं था अस्पताल ने अज्ञात के नाम से एडमिट किया इलाज दिया लेकिन शराब ने इलाज को हरा दिया और उसकी मौत हो गई। बाइट/ 1 डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबन्धक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ/ मनीष अकेला मरीज नहीं बल्कि हालात कुछ और बयान कर रहे है और इन हालातों की साक्षी दमोह की जिला अस्पताल बन रही है। MID P2- महेंद्र दुबे वी ओ/ आम तौर पर इस जिला अस्पताल में दस बीस नहीं बल्कि सैकड़ों की संख्या में मरीज आते है, जिले भर का सबसे बड़ा दवाखाना है लिहाजा मरीजों का आना लाज़मी है लेकिन जब अधिकांश मरीज शराब के शिकार हो या कहें कि एल्कोहलिक पेशेंट हो तो चिंता बढ़ना भी स्वाभाविक है। रोजाना ओपीडी संभालने वाले डॉक्टर्स ऐसे मरीजों को संख्या को देखते हुए चिन्तित होने लगे है। बाइट/ डॉ चक्रेश अहिरवाल ( चिकित्सक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / बंडा शराब कांड के बाद अब आम लोगों में दहशत भी बढ़ी है, सालों से शराब पीने वाले लोग जब अचानक बीमार पड़ने लगे तो मामला गंभीर हो ही जाता है। कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी के रहने वाले ज्ञानी यादव शनिवार की शाम पटेरा में थे सरकारी शराब दुकान से शराब ली बहुत थोड़ा वक्त बीता था कुछ मिनिटो पहले तक पूर्ण स्वस्थ्य ज्ञानी की शराब पीते ही तबियत बिगड़ी और जब तक गांव से वो दमोह के जिला अस्पताल पहुंचते उन्होंने दम तोड़ दिया, परिवार शराब के जहरीले होने की आशंका जाहिर कर रहे है। बाइट/ हरिसिंह ( ज्ञानी के परिजन ) बाइट/ ब्रजेश पांडे ( थाना प्रभारी कुम्हारी दमोह) वी ओ/ हर दिन शराब पीकर अचानक बीमार पड़ रहे लोग अस्पताल पहुंचते है तो उनके परिजनों में भय साफ दिखता है और अपने अनुभव बताते हुए उन्हें ये परहेज नहीं कि सालों से शराब पीने में कुछ नहीं हुआ पर अचानक जो हो रहा है उससे लग रहा है कि शराब में मिलावट है या जहरीली है। बाइट/ अहिरवाल ( पीड़ित की पत्नी दमोह) वी ओ / जब इन मरीजों की हिस्ट्री पता कि गई तो मालूम चलता है कि इनमें से 95 फीसदी वो मरीज है जो आर्थिक कमजोर है और सस्ती शराब ही इन्हें मयस्सर होती है और ऐसा माना जा रहा है कि ये लोग अवैध कच्ची या जहरीली शराब पी रहे है। इस बात को दम तब मिल जाता है जब इलाके में पुलिसिया कार्यवाही में हजारों लीटर कच्ची शराब महुआ लाहन जब्त हुआ और जब ये अवैध शराब बन रही है तो लोग इसे पीते ही होंगे और ये सच लगने लगता है कि यही अमानक शराब लोगों को बीमार कर रही है। बाइट/ डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / मौजूदा हालातों को देखते हुए दमोह की जिला अस्पताल में रोजाना मरीजों को एडमिट किया जा रहा है, मौत होती है लेकिन ये कह पाना मुश्किल हो जाता है कि मौत की वजह क्या है क्योंकि ये तय पोस्टमार्टम रिपोर्ट करेगी और प्रशासन इन रिपोर्ट्स को सार्वजनिक नहीं करता और मौत आम आदमी के लिए महज उलझा सवाल बनी रहती है। हालांकि अस्पताल के प्रबंधक कहते है कि अस्पताल अपनी ड्यूटी पूरी निभा रहा है। बाइट/ 3 डॉ सुरेंद्र विक्रम सिंह ( प्रबंधक जिला अस्पताल दमोह) वी ओ / हालांकि बंडा की सीमा से लगे दमोह जिले में जहरीली शराब की आवक की संभावना के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस भी सतर्क है कल के दिन कोई ऐसी स्थिति न बने फिलहाल के लिए व्यवस्थाओं के साथ डॉक्टर्स को खास निर्देश भी दिए गए है। बाइट/ डॉ प्रहलाद पटेल ( सिविल सर्जन जिला अस्पताल दमोह) वीओ/ पास के जिले सागर और बंडा क्षेत्र से लगी भोगोलिक सीमा कई संभावनाओं को जन्म देती है और बंडा कांड के बाद दो मौतें भी हुई है लिहाजा आशंका से इंकार तो नहीं किया।जा सकता और शायद यही सब सोचकर प्रशासन सतर्क सावधान भी है। P2C महेंद्र दुबे...0
0
Report
Advertisement
भारत ने महिला एशिया कप 2026 जीता: योगी आदित्यनाथ ने टीम को किया बधाई
Noida, Uttar Pradesh:महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रत्येक सदस्य का हार्दिक अभिनंदन और समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई! आपकी यह स्वर्णिम विजय भारत के गौरव को नई ऊंचाई देने के साथ करोड़ों बेटियों के सपनों को नई उड़ान और उनके संकल्पों को नया सामर्थ्य देगी। आप सभी भारत का गौरव हैं। जय हिंद।0
0
Report
BRICS शिखर सम्मेलन: मोदी नेतृत्व से वैश्विक सहयोग को नया दिशा मिला
Noida, Uttar Pradesh:आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व में नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न BRICS शिखर सम्मेलन वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और Global South की सशक्त आवाज को नई दिशा प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ है। भारत की अध्यक्षता में संपन्न यह सम्मेलन वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और विश्व कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। यह शिखर सम्मेलन एक सशक्त एवं समावेशी विश्व व्यवस्था के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।0
0
Report
कर्नाटक विधानसभा में गणपति जुलूस विवाद, विपक्षी नेता ने पाकिस्तान की तुलना की
Noida, Uttar Pradesh:मैसूरु, कर्नाटक: गणपति जुलूस को लेकर हुए विवाद पर कर्नाटक विधानसभा में? विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा, "क्या हम भारत में? हैं या पाकिस्तान में? यह सवाल हमें परेशान कर रहा है। गणपति 3000 साल पहले आए थे और मस्जिद 300 साल पहले बनी थी। मैं यहां इंस्पेक्टर को झकझोरने आया हूं। कांग्रेस पार्टी गणपति स्थापित करने वालों को यह कहकर परेशान कर रही है कि उन्हें अनुमति की ज़रूरत है। यह सरकार बस एक साल और रहेगी। पुलिस घमंडी नहीं है विभाग में? कुछ ऐसे लोग हैं। वे मुसलमानों के धार्मिक कार्यक्रमों के जुलूस में जाते हैं। मस्जिद से पत्थर फेंके जाते हैं पहले उन्हें बुलाकर चेतावनी दी जानी चाहिए थी। एक साल बाद जब आपका तबादला हो जाएगा तो आप कहां जाएंगे? जिस इंस्पेक्टर ने ऐसा बयान दिया, उसे सस्पेंड किया जाना चाहिए। डी.के. शिवकुमार, अब दिखाओ कि तुम हिंदू हो या नहीं। क्या तुम्हें हिंदुओं की ज़रूरत सिर्फ़ वोट के लिए है?"0
0
Report
Advertisement
