229001
रायबरेलीः अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के रम्मा खेड़ा मज़रे जीगो गांव के पास अज्ञात वाहन ने दो बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों के मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से इनको ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीतापुर में लावारिस ब्रेजा कार से हड़कंप, पवन गर्ग लापता होने पर जांच तेज
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर।ब्रेक लावारिस ब्रेजा कार मिलने से हड़कंप। कार में मिले कागजात से पुलिस ने की जांच। जांच में KGMU के नर्सिंग अधीक्षक की बताई जा रही है कार। KGMU के आर्थोपेडिक विभाग में नर्सिंग अधीक्षक के पद पर कार्यरत पवन गर्ग की बताई जा रही कार। डॉ पवन गर्ग बीते रविवार से है लापता। पुलिस मामले की जांच में जुटी। कमलापुर थाना क्षेत्र का मामला。0
0
Report
बेतिया बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश, सांसद संजय जायसवाल के काफिले पर गोबर फेंका
Bettiah, Bihar:Anchor _______ बेतिया से खबर है जहाँ कल बैरिया में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जो बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश देखने को मिला वह सांसद और विधायकों को डराने वाला है। कल बैरिया में बाढ़ राहत शिविर का मुख्यमंत्री जब जायजा लेकर चले गए तब बाढ़ पीड़ितों का आक्रोश सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को झेलना पड़ा _______ बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल सपनों में भी यह कभी नहीं सोचे होंगे कि उनके साथ जनता इतना दुर्व्यवहार करेगी _आक्रोशित बाढ़ पीड़ितों ने सांसद के गाड़ी पर गोबर फेंका उनको घेर लिया कड़ी मशक्कत कर उनको बथना से निकाला गया सुरक्षाकर्मियों सजगता से उनके काफिला को बाहर निकाला गया उनके कार पर गोबर फेंका गया उनको भीड़ ने घेर लिया था उनसे भीड़ पूछ रही थी स्थानीय विधायक कहा है महिलाएं पूछ रही थी मेरा घर डूब गया है कौन जिम्मेदार है भीड़ बोल रही है मोदी के नाम पर जितने वाले सांसद आपने क्या किया है यह तस्वीरें किसी भी विधायक और सांसद को डराने वाली है।0
0
Report
दिल्ली लालकिला ब्लास्ट: NIA की चार्जशीट पर आरोपी आज कोर्ट में पेश
Noida, Uttar Pradesh: सभी आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज कोर्ट मे पेश किया गया था।आरोप तय करने को लेकर अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी। पिछ्ली सुनवाई में कोर्ट ने NIA कीओर से दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। 10 नवंबर 2025 को हुए दिल्ली लालकिला ब्लास्ट मामले मे NIA ने पिछले महीने 75000 पन्नो की चार्जशीट दाखिल की थी। NIA ने 12 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। इस धमाके का मुख्य साजिशकर्ता उमर उन नबी था जो आत्मघाती हमलावर, धमाके में मारा गया उसका नाम भी चार्जशीट मे शामिल है। NIA की चार्जशीट में उमर नबी के अलावा ज़मीर अहमद अहंगर, तुफैल अहमद भट्ट, डॉ. शाहीन सईद, मुफ्ती इरफान अहमद, जसीर बिलाल वानी (दानिश), डॉ. आदिल अहमद, यासिर अहमद डार, और डॉ. मुजम्मिल शकील,आमिर राशिद अली, अहमद डार, शोएब के नाम शामिल है। इस ब्लास्ट मे 13 लोगों की मौत हुई थी और 24 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।0
0
Report
Advertisement
वेव सिटी में फुटओवर ब्रिज पर युवक की मौत, हत्या की आशंका जताई गई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:वेव सिटी थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव फुटओवर ब्रिज पर पड़ा मिला। युवक के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए हैं। प्रारम्भिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि युवक की किसी भारी वस्तु से पीट-पीटकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि युवक की पहचान के साथ ही वारदात से जुड़े लोगों का पता लगाया जा सके। अभी मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवक फुटओवर ब्रिज तक कैसे पहुंचा और उसके साथ घटना से पहले कौन-कौन लोग मौजूद थे, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.0
0
Report
देहरादून: वृद्धजन दिवस के कार्यक्रम में सीएम धामी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून में अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम धामी मौजूद0
0
Report
कोंडागांव के मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत पर सनसनी, हत्या की आशंका
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहपाल में सरपंच की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई है। सरपंच मंगल सिंह मरकाम की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि देर शाम सरपंच को रास्ते में रोककर कुछ युवकों ने उनके साथ मारपीट की, जिसके बाद वे गंभीर हालत में मिले परिवार उन्हें फरसगांव अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस मौके पर पहुंची| फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक, सरपंच को रास्ते में कुछ स्थानीय युवकों ने रोका और उनके साथ मारपीट की। गंभीर हालत में उन्हें फरसगांव अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सरपंच की मौत महज मारपीट का नतीजा है या इसके पीछे कोई गहरी रंजिश और साजिश थी। एसडीओपी ने जल्द मामले का खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही साफ होगा कि आखिर मोहपाल के सरपंच की मौत की पूरी कहानी क्या है।0
0
Report
Advertisement
विदेश में नौकरी का झांसा देकर 18.36 लाख की ठगी का आरोप।
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी। गोला थाना इलाके के नाथूपुर गांव में यूके में नौकरी दिलाने के नाम पर 18.36 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता सर्वेश कुमारी ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर बघौड़ा निवासी गुरमेल सिंह, आलोक वर्मा व बलविंदर सिंह खैरा उर्फ काके पर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के मुताबिक, बेटे विनीत कुमार को विदेश भेजने के नाम पर 7 अक्टूबर 2024 को रकम ली गई, जिसे जुटाने के लिए परिवार ने 11 बीघा जमीन और ट्रैक्टर तक बेच दिया। आरोप है कि बाद में दो बार कथित फर्जी हवाई टिकट दिए गए और रकम वापस मांगने पर टालमटोल की गई। पीड़िता ने अभद्रता व जातिसूचक गाली-गलौज के भी आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी से मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई और 18.36 लाख रुपये वापस दिलाने की मांग की है।0
0
Report
संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ,जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने कियाशुभारम्
Kalauli Teer Danda, Uttar Pradesh:हमीरपुर - संचारी रोग नियंत्रण अभियान का जनपद मे किया गया शुभारम्भ, 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक जनपद के समूचे क्षेत्र मे चलाया जायेगा अभियान, साफ-सफाई, एँटी लार्वा का छिड़काब सहित रोग नियंत्रण पर होगा कार्य, जिलाधिकारी हमीरपुर अशोक कुमार ने फीता काटकर हरी झंडी दिखाकर किया शुभारम्भ, रैली निकालकर किया गया लोगो को जागरूक, कार्यक्रम मे सीएमओ हमीरपुर नगर पालिका अध्यक्ष हमीरपुर सहित सैंकड़ो लोग रहे मौजूद, सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला। बाईट - अशोक कुमार, डीएम हमीरपुर0
0
Report
शाही के पास नदी में दिखा मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। शाही क्षेत्र के पास एक नदी में मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नदी में तैरते हुए विशाल मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुछ ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो भी बनाया, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।मगरमच्छ दिखाई देने की सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नदी के आसपास निगरानी शुरू कर दी। टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूसरे स्थान पर पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।वन विभाग ने ग्रामीणों को एहतियात बरतने की सलाह देते हुए नदी के आसपास जाने से बचने को कहा है। खासतौर पर बच्चों को नदी और पानी के नजदीक न जाने देने की अपील की गई है। इसके साथ ही ग्रामीणों को मवेशियों को भी नदी किनारे ले जाने से रोकने की सलाह दी गई है। मगरमच्छ की मौजूदगी के बाद नदी तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और मगरमच्छ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ग्रामीणों से भी अपील की गई है कि मगरमच्छ दिखाई देने पर उसके करीब न जाएं और तत्काल वन विभाग को सूचना दें।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में भर्ती घोटाला: एचओडी को कारण बताओ नोटिस
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के अध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस, यूनिवर्सिटी की कुलपति ने विभागाध्यक्ष को जारी किया कारण बताओ नोटिस, यूनिवर्सिटी से जुड़े महत्वपूर्ण गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने का आरोप, एचओडी को दिए गए लैपटॉप में मिले कथित दस्तावेजों को लेकर भी मांगा गया जवाब, यूनिवर्सिटी में शिक्षकों की नियुक्तियों में अड़ंगा लगाने का भी आरोप। प्रयागराज के डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब गहराने लगा है। यूनिवर्सिटी के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के मामले में जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर विधि विभाग के एचओडी डॉ. दीपक शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में एचओडी को दिए गए लैपटॉप से कथित तौर पर मिले दस्तावेजों को लेकर जवाब मांगा गया है। इसके साथ ही उन पर शिक्षकों की नियुक्तियों में अड़ंगा लगाने और यूनिवर्सिटी प्रशासन के कामकाज को भी प्रभावित करने की साजिश के गंभीर आरोप लगे हैं। कारण बताओ नोटिस के साथ संलग्न बताई जा रही फॉरेंसिक रिपोर्ट के मुताबिक, जांच में नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की जॉइनिंग से जुड़े कुछ ऐसे मसौदे मिले हैं, जिन पर किसी के हस्ताक्षर नहीं हैं। भर्ती प्रक्रिया में कथित दखल के आरोपों के समर्थन में इन्हीं दस्तावेजों का हवाला भी दिया गया है। आरोप है कि विधि विभाग के एचओडी डॉ. दीपक शर्मा के रिश्तेदार विदित ने सहायक प्राध्यापक (विधि) पद के लिए साक्षात्कार दिया था, लेकिन उनका चयन नहीं हुआ। आरोप है कि इससे नाराज होकर डॉ. दीपक शर्मा ने कुलसचिव और कुछ अधिकारियों के साथ मिलकर भर्ती प्रक्रिया में बाधा डालने और विश्वविद्यालय प्रशासन के कामकाज में व्यवधान पैदा करने की साजिश रची है। यूनिवर्सिटी के गोपनीय दस्तावेजों को लीक करने की जांच के लिए गठित समिति को कथित तौर पर मिले दस्तावेजों में एक प्रस्तावित आदेश भी शामिल है। इसे कुलसचिव कार्यालय से जारी होने वाले आदेश के रूप में तैयार किया गया था। मसौदे के अनुसार, आदेश पर कुलसचिव के हस्ताक्षर होने थे और उसका पालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी विधि विभागाध्यक्ष को दी जानी थी। इसमें प्रस्ताव था कि भर्ती की जांच पूरी होने तक नव नियुक्त विधि शिक्षकों को न तो जॉइन करने दिया जाए और न ही कोई काम सौंपा जाए। एक अन्य दस्तावेज में भर्ती से संबंधित अभिलेख जुटाने और उन्हें व्यवस्थित करने के लिए समिति बनाने का प्रस्ताव बताया गया है। फॉरेंसिक रिपोर्ट में कुलसचिव को संबोधित एक पत्र का भी उल्लेख किया गया है। यह पत्र विधि के 12 सहायक प्राध्यापकों और सहायक कुलसचिव के चयन से संबंधित बताया गया है, जिसमें कार्यपरिषद की एक बैठक का संदर्भ भी था। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पत्र डॉ. दीपक शर्मा को आवंटित लैपटॉप में “confidential” नाम के फोल्डर में रखा गया था। कारण बताओ नोटिस का मुख्य सवाल यह है कि डॉ. दीपक शर्मा ने ये मसौदे किसके निर्देश पर तैयार किए। उनसे पूछा गया है कि क्या कुलसचिव, कुलपति, कार्यपरिषद या किसी अन्य सक्षम अधिकारी अथवा निकाय ने उन्हें ऐसा करने को कहा था। यदि हां, तो उससे संबंधित निर्देश और पत्राचार प्रस्तुत करने को कहा गया है। इस बीच, कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद होने का भी दावा किया गया है। आरोप है कि इन रिकॉर्डिंग में डॉ दीपक शर्मा कुलपति को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने और सभी 12 नव नियुक्त सहायक प्राध्यापकों की नियुक्तियां रद्द कराने की बात कह रहे हैं। इन कथित रिकॉर्डिंग की प्रामाणिकता की स्वतंत्र पुष्टि उपलब्ध नहीं है। कारण बताओ नोटिस में इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेजों के अलावा 12 सहायक प्राध्यापकों की संयुक्त शिकायत का भी जिक्र बताया गया है। शिकायतकर्ताओं ने डॉ दीपक शर्मा पर उत्पीड़न, पद के दुरुपयोग और जॉइनिंग की औपचारताओं में बाधा डालने के आरोप लगाए हैं। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पीआरओ डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि आंतरिक गड़बड़ियों को लेकर कुछ शिकायतें हुईं थीं, उन्हीं शिकायतों की जांच में यह बाते सामने आईं हैं। जिसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन की आंतरिक गतिविधियों और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को लीक करने के आरोप यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के एचओडी पर लगे हैं। जांच समिति ने भी अपनी रिपोर्ट में आंतरिक गतिविधियों से जुड़े दस्तावेजों को लीक करने की बात कही है, इसी आधार पर यूनिवर्सिटी के विधि विभाग के एचओडी को कुलपति की तरफ से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। पीआरओ के अनुसार पूरा विवाद नियुक्तियों को लेकर ही शुरु हुआ है, जो अब जांच में भी सामने आ रहा है。0
0
Report
नोएडा में कैब इंतजार के दौरान युवक से मोबाइल लूट, 2 बदमाश फरार
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ब्रेकिंग सोसायटी के बाहर कैब का इंतजार कर रहे युवक के साथ मोबाइल लूट पिता पुत्र कैब का कर रहे थे इंतजार तभी रोंग साइड से आय बाईक सवार लुटेरों ने फोन लूटा बाइक सवार 2 युवक फोन स्नैच कर मौके से हुए फ़रार 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 75 इलाके की घटना0
0
Report
धनराज नाथवानी को सपा-राजसभा उम्मीदवार: AIMIM ने सवाल उठाए
Prayagraj, Uttar Pradesh:धनराज नाथवानी के सपा से राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर एमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने उठाए सवाल, शौकत अली ने कहा बीजेपी सांसद के बेटे धनराज नाथवानी को सपा राज्यसभा भेज रही है और बीजेपी की बी टीम होने का आरोप ओवैसी पर लगता है, शौकत अली ने समाजवादी पार्टी से पूछा है कि ये रिश्ता क्या कहलाता है, शौकत अली ने कहा कि हमारे वोटों के सौदागरों और लुटेरों तुम्हें जवाब देना पड़ेगा, एनडीए समर्थित राज्यसभा सांसद के बेटे धनराज नाथवानी को राज्यसभा भेजने की सपा की क्या मजबूरी है, शौकत अली ने कहा है कि समाजवादी पार्टी और बीजेपी में कोई फर्क नहीं है, शौकत अली ने कहा है कि ये सपा और बीजेपी का गठबंधन है मुसलमान इसको समझने की कोशिश करे।0
0
Report
Advertisement
बाड़मेर में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी
Serwa, Rajasthan:बाड़मेर के बाछडाऊ में पहुंचने पर राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी का हुआ स्वागत कार्यकर्ताओं की लगी भीड़ पंडाल हुआ फुल0
0
Report
बौराड़ी जिला अस्पताल की हालत: रेडियोलॉजिस्ट और ENT की कमी से मरीजों को रेफर
New Tehri, Uttarakhand:टिहरी जिला अस्पताल बौराड़ी जिसे रेफर सेंटर भी कहा जाता है लेकिन धरने प्रदर्शन और आंदोलन के बावजूद यहां स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही है,जिला अस्पताल में स्थाई रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से खासकर गर्भवती महिलाओं को ऋषिकेश देहरादून जाना पड़ता है तो वही ई एन टी विशेषज्ञ नहीं होने से आम मरीजों को भी परेशानी होती है एक तरफ नई टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज निर्माण को लेकर आंदोलन चल रहा है वही जिला अस्पताल की हालत एक रेफर सेंटर बनकर रह गई है।0
0
Report
GMC राजौरी में MBBS नए विद्यार्थियों ने शपथ लेकर मेडिकल शिक्षा की शुरुआत की
Aram Pora, Ganderbal, Government Medical College (GMC) Rajouri organised an oath-taking ceremony for its newly admitted MBBS students. A large number of newly admitted students participated in the ceremony and took the oath, marking the beginning of their medical education journey at GMC Rajouri. On the occasion, Principal GMC Rajouri Prof. Dr. Amarjeet Singh Bhatia, along with faculty members, congratulated the students and their parents on the new beginning. The students were advised to remain focused on their goals, give their studies their full attention and take special care of their health and well-being. Prof. Dr. Amarjeet Singh Bhatia assured the students that the college administration and faculty would provide all possible guidance and support throughout their academic journey. He said the students could approach the college authorities whenever they required any assistance or guidance. Parents of the newly admitted students and faculty members also attended the ceremony. The oath-taking ceremony marked an important milestone for the students as they embarked on their MBBS journey at Government Medical College Rajouri.0
0
Report
Advertisement
