229010
रायबरेली-अज्ञात वाहन ने ई- रिक्शा में मारी जोरदार टक्कर
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां से निगोहा जा रहे ई- रिक्शा में अज्ञात वाहन ने मार दी टक्कर ,टक्कर लगते ही इ- रिक्शा पलट गया और चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के चुरूवा बाईपास मोड़ के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भोपाल: वर्ग 2-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पद वृद्धि नहीं मिलने पर भूख हड़ताल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल राजधानी में वर्ग 2 वर्ग 3 के शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन जारी राजधानी के नीलम पार्क में कर रहे प्रदर्शन पद वृद्धि की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अब तक नहीं मिला कोई आश्वासन मांगे पूरी नहीं होने पर कल से सभी भूख हड़ताल पर बैठेंगे0
0
Report
रीवा में बाढ़ के हालात की समीक्षा, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहत निर्देश दिए
Rewa, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव अपने अल्प प्रवास पर आज अचानक देर समारिवा पहुंचे जहां रीवा में भारी बारिश के बाद बने बाढ़ के हालात और उससे हुए नुकसान का जायजा लेने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव देर शाम अचानक रीवा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में आई बाढ़ और आपदा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी आपदा की स्थिति से निपटने के लिए पहले से सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि बाढ़ के दौरान लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। गौरतलब है कि तेज बारिश के कारण रीवा जिले के कई गांव और शहरी इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी थी, कई मकान पानी में डूब गए थे, जबकि कुछ स्थानों पर मकान गिरने से लोगों को नुकसान भी उठाना पड़ा। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव समान थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलाब नगर बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए प्रशासन को राहत और बचाव कार्यों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी समय में बाढ़ जैसी परिस्थितियों से पहले ही निपटने के लिए संसाधन, राहत व्यवस्था और बचाव के इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं, ताकि किसी भी आपदा के समय जनहानि और नुकसान को कम किया जा सके। इस प्राकृतिक आपदा में जो जान्हा या नुकसान हुआ है उसकी भरपाई सरकार करेगी0
0
Report
भाजपा मंडल अध्यक्ष के बिना डिग्री क्लीनिक से युवक की मौत
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-बिना डिग्री क्लीनिक चला रहा था भाजपा मंडल अध्यक्ष, पेट दर्द पर युवक को लगाई ड्रिप, बिगड़ी हालत तो अस्पताल ले जाते समय मौत 22 वर्षीय विश्वास सिंह पेट दर्द की शिकायत लेकर एक निजी क्लीनिक पहुंचा था। क्लीनिक भाजपा मंडल अध्यक्ष कथित डॉक्टर पुष्पेंद्र सिंह द्वारा संचालित किए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पुष्पेंद्र सिंह के पास चिकित्सा की मान्य डिग्री नहीं होने के बावजूद वह मरीजों का इलाज कर रहा था। परिजनों के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे विश्वास सिंह का क्लीनिक में इलाज शुरू किया गया। पेट दर्द की शिकायत पर उसे इंजेक्शन और ड्रिप लगाई गई। ड्रिप लगने के कुछ देर बाद ही युवक की हालत बिगड़ने लगी। जब मां ने ड्रिप बंद करने को कहा तो आरोप है कि क्लीनिक संचालक ने ड्रिप बंद करने से इनकार किया और खुद को डॉक्टर बताते हुए इलाज जारी रखा। हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन युवक को अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन रास्ते में ही उसकी तबीयत और बिगड़ गई। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए है, मामले में पुलिस ने कथित डॉक्टर पुष्पेंद्र और उनके सहायक कमल कुश्वाह के ख़िलाफ़ 304,34 IPC और आयुर्विज्ञान परिषद अधिनियम के धाराओं में मामला दर्ज कर क्लीनिक सील कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर झोलाछापों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है, फिर बिना डिग्री इलाज करने वाला क्लीनिक कैसे चला रहा था? क्या विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी, यदि थी तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई? पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद यह साफ होगा कि इलाज में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं। गांव-कस्बों में बिना पर्याप्त चिकित्सकीय योग्यता के मरीजों का इलाज करने वालों पर कब सख्ती होगी。0
0
Report
Advertisement
मेगा जॉब फेयर-2026: बिहार के 20,226 युवाओं को रोजगार, हर जिले में मेले
Patna, Bihar:पटना मेगा जॉब फेयर-2026 में 20,226 युवाओं को रोजगार,अब हर जिले में लगेगा नियोजन मेला 115 से अधिक कंपनियों ने लिया हिस्सा, 3,940 युवाओं को बिहार में ही मिला रोजगार, 476 का विदेशों में चयन पटना के ज्ञान भवन में आयोजित पांच दिवासी मेगा जॉब फेयर-2026 राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के बड़े मंच के रूप में उभर कर सामने आया है। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिहार कौशल विकास मिशन की ओर से 19 से 23 अगस्त तक आयोजित इस मेले में 20,226 युवक-युवतियों को रोजगार मिले हैं। यानी इस पांच दिवसीय मेला में रोजाना औसतन 4 हजार से अधिक युवाओं को उनकी योग्यता के मुताबिक रोजगार मिले हैं。 यह इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल समेत विभिन्न क्षेत्रों की 115 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया। मेले में युवाओं को 15 हजार से 60 हजार रुपये प्रतिमाह तक के रोजगार अवसर उपलब्ध कराए गए。 रोजगार मेले की विशेष उपलब्धि यह रही कि चयनित युवाओं में 3,940 अभ्यर्थियों को बिहार में ही रोजगार मिला, जबकि 476 युवाओं का विदेशों में रोजगार के लिए चयन हुआ। वहीं, दिव्यांगजनों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत 36 दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को भी रोजगार के अवसर मिले हैं। मेले में एक युवक का चयन रैंडस्टैड कंपनी में 9.62 लाख रुपये वार्षिक वेतन पर हुआ, जो मेले में उपलब्ध बेहतर पैकेज वाले रोजगार के बेहतर अवसर में शामिल है。 पांच दिन में बना रोजगार का बड़ा प्लेटफॉर्म मेगा जॉब फेयर में अलग-अलग दिनों में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लेकर विभिन्न कंपनियों में साक्षात्कार और चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। कंपनियों ने युवाओं की शैक्षणिक योग्यता, कौशल और अनुभव के आधार पर उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। इससे न केवल युवाओं को नौकरी पाने का सीधा मंच मिला, बल्कि नियोक्ताओं को भी बिहार के प्रशिक्षित एवं प्रतिभाशाली युवाओं तक पहुंचने का अवसर मिला。 समापन समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस दौरान मेगा जॉब फेयर-2026 पर आधारित लघु फिल्म प्रदर्शित की गई तथा कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया。 विदेशों में भी मिले रोजगार के अवसर यहां बिहार के युवाओं के लिए देश के विभिन्न शहरों के साथ-साथ विदेशों में भी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए गए। अरवल के पुरुषोत्तम कुमार गुप्ता का चयन दुबई, गया के मो. अजहर अली अंसारी का बोकारो तथा मुंगेर की प्रीति भारती का दिल्ली में हुआ। इन्हें कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विदेशों में रोजगार की तैयारी को मजबूत करने के लिए राज्य के जिला नियोजन कार्यालयों में प्री-डिपार्चर ओरिएंटेशन ट्रेनिंग सेंटर का भी विस्तार किया जा रहा है। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद बिहार के शेष 33 जिलों में भी यह सुविधा शुरू की जा रही है। इन केंद्रों के माधॄम से विदेश जाने वाले युवाओं को संबंधित देश की भाषा, संस्कृति, अधिकारों और आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी。 अधिक रोजगार देने वाली कंपनियां सम्मानित मेगा जॉब फेयर में सर्वाधिक रोजगार उपलब्ध कराने वाली मास्कर प्रेसिजन प्राइवेट लिमिटेड, विकास ग्रुप और टीसीई एक्सप्रेस लिमिटेड के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। वहीं, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत सबसे अधिक इंटर्नशिप उपलब्ध कराने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड, हीरो मोटर कॉर्प लिमिटेड और मौर्यन कार्स सर्विस एलएलपी को भी सम्मानित किया गया。 इंडिया स्किल्स के गोल्ड मेडलिस्ट मौसम कुमार गिरी (पश्चिमी चंपारण) और मो. दिलखुश (कटिहार) के परिजनों को प्रोत्साहन स्वरूप एक-एक लाख रुपये तथा ब्रांज मेडलिस्ट आशीष राजवंश (दानापुर, पटना) के परिजनों को 50 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। अब हर जिले में आयोजित होगा रोजगार मेला मेगा जॉब फेयर की सफलता के बाद राज्य सरकार ने रोजगार मेलों को जिला स्तर तक विस्तार देने की दिशा में कदम बढ़ाया है। अगले वर्ष से बिहार के सभी जिलों में नियोजन मेले आयोजित किए जाएंगे, जिससे युवाओं को अपने ही जिले और आसपास के क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिल सकें। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाएं बढ़ाने और रोजगार के लिए होने वाले अनावश्यक पलायन को कम करने में मदद मिलेगी। युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के सचिव डॉ. कौशल किशोर ने मेले का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करते हुए बताया कि यह आयोजन राज्य सरकार के वर्ष 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं की शिक्षा, कौशल और अनुभव के अनुरूप उन्हें गुणवत्तापूर्ण रोजगार से जोड़ना है。 दिव्यांगजनों तथा मानसिक बीमारी से स्वस्थ हो चुके व्यक्तियों के पुनर्वास, प्रशिक्षण और कौशल विकास के लिए भोजपुर के कोइलवर स्थित बिहार इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड अलाइड साइंसेज में कार्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं। साथ ही दिव्यांगजनों और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करने की तैयारी है। बाइट सम्राट चौधरी,मुख्यमंत्री बिहार0
0
Report
मैनपुरी में मिलावटखोरी: 500 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद, दो आरोपी हिरासत में
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में मिलावटखोरी के खिलाफ पुलिस और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहर कोतवाली क्षेत्र के बाजार में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 500 लीटर सिंथेटिक दूध बरामद किया। पुलिस ने नेत्रपाल और रिंकू को हिरासत में लिया है। खाद्य विभाग की टीम ने मौके से दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह दूध भी आगामी त्यौहार पर खपत के लिए तैयार किया जा रहा था।0
0
Report
IAS अधिकारी बनकर 9.8 लाख की ठगी, चंदेरी में भाई-बहन गिरफ्तार
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर -खुद को IAS बताकर 4 युवकों से ठगे ₹9.80 लाख, भाई-बहन भोपाल से गिरफ्तार, - फर्जी महिला IAS अधिकारी और उसका भाई गिरफ्तार, - नौकरी का झांसा देकर 4 युवकों से ऐंठे 9,80,000 - चंदेरी के किला कोठी पर ठहरने के दौरान रची थी ठगी की साजिश, - भोपाल के रहने वाले हैं दोनों आरोपी भाई-बहन, एंकर-के चंदेरी में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। भोपाल निवासी एक युवती ने खुद को IAS अधिकारी बताकर चंदेरी के 4 स्थानीय युवकों को सरकारी नौकरी का झांसा दिया और उनसे करीब 9 लाख 80 हजार रुपये ऐंठ लिए। पीड़ितों की शिकायत पर चंदेरी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भाई-बहन को गिरफ्तार कर लिया है। बतादे की -मामला चंदेरी के किला कोठी से शुरू हुआ, जहां करीब एक साल पहले भोपाल के बागसेवनिया निवासी तृप्ति सिंह अपने भाई सुधांशु सिंह और दो अन्य साथियों के साथ घूमने आई थी। किला कोठी के मैनेजर जयकुमार कोली और उनके साथी विजय कुमार दुबे, राघव सोनी और रितिक शर्मा से मुलाकात के दौरान तृप्ति ने खुद को एक बड़ा IAS अधिकारी बताया। आरोपी युवती ने चारों युवकों को नौकरी लगवाने का लालच देकर अपने जाल में फंसाया। इसके बदले में चारों से करीब ढाई-ढाई लाख रुपये,नकद और फोनपे के जरिए,कुल मिलाकर 9 लाख 80 हजार रुपये वसूल लिए। लंबे समय तक नौकरी न मिलने और ठगी का अहसास होने पर पीड़ितों ने थाने लिखित आवेदन दिया। चंदेरी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चारों पीड़ितों के अलग-अलग आवेदनों पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया। मुख्य आरोपी तृप्ति सिंह और उसके भाई सुधांशु सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें पुलिस रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया किया जाएगा, जिससे और भी मामलों का खुलासा हो सके..!!0
0
Report
Advertisement
त्योहारी मिलावट रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा दल ने नमूनों की जाँच शुरू की
Dholpur, Rajasthan:त्योहारी सीजन में मिलावट के खिलाफ खाद्य सुरक्षा दल की कार्रवाई , सरमथुरा कस्बे में दूध व घेवर के लिए नमूने सरमथुरा (धौलपुर) त्योहारी सीजन को देखते हुए जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार अभियान’ के तहत खाद्य सुरक्षा दल द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त टी. शुभमंगला एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार के नेतृत्व में रविवार को सरमथुरा कस्बे में खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। खाद्य सुरक्षा दल ने धर्मेंद्र डेयरी से मिश्रित दूध का नमूना लिया। वहीं जोधपुर मिष्टान भंडार से घेवर मिठाई का नमूना लिया गया। दोनों नमूनों को निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदम सिंह परमार ने बताया कि आमजन तक शुद्ध खाद्य सामग्री पहुंचे इस उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थों की जांच की जा रही है। प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थों में मिलावट अथवा निर्धारित मानकों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 एवं प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारी सीजन के दौरान दूध, मावा, मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मिलावट की रोकथाम के लिए जिले में नमूनीकरण एवं निरीक्षण की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। खाद्य सुरक्षा विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानकों के अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने खाद्य कारोबारियों को भी निर्धारित मानकों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री ही विक्रय करने के निर्देश दिए।0
0
Report
हरिश द्विवेदी के नेतृत्व में भाजपा तैयार, निकाय चुनाव जीत रणनीति पर मंथन
Alwar, Rajasthan:हरीश द्विवेदी ने ली भाजपा कोर कमेटी की बैठक, निकाय चुनाव में जीत की रणनीति पर मंथन अलवर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी रविवार को अलवर पहुंचे। उन्होंने अम्बेडकर नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी की कोर कमेटी और चुनाव संचालन समिति की बैठक लेकर आगामी नगर निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की। भाजपा कार्यालय पहुंचने पर पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष गुप्ता सहित पार्टी पदाधिकारियों ने हरीश द्विवेदी का स्वागत किया। बैठक में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म सहित भाजपा के प्रमुख नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। कोर कमेटी की बैठक में संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने और चुनावी रणनीति को प्रभावी बनाने को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद चुनाव संचालन समिति और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक हुई। इसमें आगामी निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने पर मंथन किया गया। गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश की प्रत्येक नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम में जीत हासिल करना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं को पूरी गंभीरता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार की उपलब्धियों, मुख्यमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं और संगठन के कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। बेढ़म ने कहा कि अलवर में सांसद भूपेंद्र यादव और शहर विधायक संजय शर्मा की ओर से कराए गए विकास कार्यों को भी जनता के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय समस्याओं और मुद्दों को लेकर भाजपा पूरी तरह सजग है और उनके समाधान के लिए समयबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है। टिकट के दावेदारों को लेकर बेढ़म ने कहा कि भाजपा में टिकट मांगने वालों की संख्या काफी अधिक है, जबकि कांग्रेस के पास उम्मीदवारों का अभाव है। उन्होंने कहा कि पार्टी सर्वे और संगठनात्मक स्तर पर आकलन के आधार पर जिताऊ और टिकाऊ उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी। बेड़म ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य प्रदेश में सर्वाधिक नगर पालिकाओं, नगर परिषदों और नगर निगमों में पार्टी के सभापति बनाने का है। इसके लिए संगठन स्तर पर चुनावी तैयारियों को लगातार मजबूत किया जा रहा है。0
0
Report
रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी, अब मिलेंगे तीन हजार रुपये प्रतिमाह
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। तहसील बहेड़ी के सभागार में शनिवार को रसोईया सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत कार्यरत रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई विभिन्न घोषणाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार सितंबर 2026 से परिषदीय प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों का मानदेय 2000 रुपये से बढ़ाकर 3000 रुपये प्रतिमाह किया जाएगा। इसके अलावा दुर्घटना अथवा दिव्यांगता की स्थिति में सामाजिक सुरक्षा के तहत दो लाख रुपये की सहायता राशि तथा प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। रसोइयों की ड्रेस के लिए मिलने वाली राशि भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी गई है। इन योजनाओं का लाभ प्रदेश के करीब 3.53 लाख रसोइयों को मिलेगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, अटल आवासीय विद्यालय, दिव्यांग बच्चों के लिए एस्कॉर्ट अलाउंस, विशेष पुस्तकों की उपलब्धता, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में आईसीटी लैब तथा बाल वाटिकाओं में शिक्षकों की तैनाती समेत शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत प्राथमिक विद्यालयों के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास का भी उल्लेख किया गया। इस अवसर पर बहेड़ी, दमखोदा और शेरगढ़ ब्लॉक से पहुंचीं रसोइयों को मानदेय वृद्धि एवं चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक डमी चेक वितरित किए गए। इनमें सावित्री देवी, हेमलता, विमला देवी, वीरती, रानी देवी, कमला, रामवेटी, राजकुमारी, तारा देवी और शांति देवी प्रमुख रूप से शामिल रहीं। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख बहेड़ी अमरिंदर सिंह गोल्डी, ब्लॉक प्रमुख दमखोदा स्नेहलता गंगवार, उप जिलाधिकारी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानु प्रताप सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा एवं शेरगढ़ सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में रसोइया मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चूरू निकाय चुनाव: टिकट मांगने वालों ने दावेदारी पेश की
Churu, Rajasthan:चूरू. पंचायत-चूरू. लोकेशन--चूरू. संवाददाता - नवरतन प्रजापत. निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक टिकट मांगने वालों ने जताई दावेदारी. चूरू। निकाय चुनाव को लेकर चूरू जिला मुख्यालय स्थित मंडेलिया हाउस में चूरू शहर ब्लॉक कांग्रेस एवं देहात ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। बैठक को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष रफीक मंडेलिया ने संबोधित किया। मंडेलिया ने कहा कि निकाय चुनाव कांग्रेस कार्यकर्ताओं की परीक्षा है। एक ओर कार्यकर्ताओं की मेहनत है, वहीं दूसरी ओर भाजपा सरकार के हथकंडे हैं। इनका जवाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनنت और एकजुटता के साथ देना होगा। उन्होंने कहा कि नगर परिषद चूरू और रतननगर पालिका में कांग्रेस का बोर्ड बनाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव से बार-बार बचना चाहती थी, लेकिन आखिरकार चुनाव मैदान में आना पड़ा। अब भाजपा को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा किसानों और युवाओं में बढ़ते विरोध का सामना करना पड़ेगा। बैठक में चूरू शहर एवं रतननगर से कांग्रेस का टिकट मांगने वाले दावेदारों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। अनेक उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में पहुंचे और अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।0
0
Report
चुनाव से पहले सीमाओं पर सुरक्षा तेज, राज्यों की पुलिस बैठक से निर्देश जारी
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़: आगामी निकाय चुनावों को लेकर संगरिया में अंतरराज्यीय पुलिस बैठक आयोजित। राजस्थान, पंजाब और हरियाणा पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया। चुनाव के दौरान सीमावर्ती मार्गों पर नाकाबंदी, चेकिंग और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और अपराधी तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। सोशल मीडिया की अफवाहों पर पुलिस की पैनी नजर होगी; सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई के निर्देश जारी।0
0
Report
दिया कुमारी ने मातृशक्ति फेस्ट-2026 में दिखाया नया अंदाज़, महिला शक्ति को मिली नई प्रेरणा
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में मातृशक्ति मानसून फेस्ट-2026 के आयोजन में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने शिरकत की. विधायक Anita Bhadel के आतिथ्य में आयोजित फेस्ट में दिया कुमारी का अलग अंदाज दिखा. उन्होंने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया, फिर झूले पर बैठकर आनंद लिया और म्यूजिकल चेयर में हिस्सा लिया. उन्होंने मेले में गोलगप्पे का स्वाद भी चखा. दिया कुमारी ने कहा कि महिलाओं की हाथों से बनी स्टॉल्स आकर्षण का केंद्र हैं और उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना चाहिए. इस मौके पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी में अनेकं महिलाओ के साथ बड़े ही शज भाव से सेल्फी दी. कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मातृ शक्ति ने भाग लिया. कार्यक्रम में विधायक कल्पना देवी, दीप्ति माहेश्वरी, सांसद मंजू शर्मा, राखी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं. पत्रकारों से मुखातिब हुई डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन से महिला शक्ति का स्वाभिमान बढ़ने के साथ स्वरोजगार की इच्छा जागृत होती है.0
0
Report
Advertisement
राजस्थान-पंजाब-हरियाणा के सीमावर्ती इलाकों में चुनाव सुरक्षा के लिए अंतरराज्यीय बैठक
Hanumangarh, Rajasthan:आगामी निकाय चुनावों के मध्यनजर INTERSTATE मीटिंग आयोजित,पंजाब और हरियाणा सहित राजस्थान के अधिकारी रहे मौजूद हनुमानगढ़ । आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न करवाने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आज ओमप्रकाश, महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर की अध्यक्षता में INTERSTATE मीटिंग आयोजित की गई। बैठक सीओ कार्यालय, संगरिया में संपन्न हुई। बैठक में राजस्थान के हनुमानगढ़ एवं श्रीगंगानगर जिलों के साथ-साथ पंजाब एवं हरियाणा के सीमावर्ती क्षेत्रों से संबंधित पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आगामी निकाय चुनावों के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था, सुरक्षा एवं पुलिसिंग को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा आपसी समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बी. आदित्य, जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, हरि शंकर, जिला पुलिस अधीक्षक श्रीगंगानगर, अरविंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़, जगदीश बिश्नोई, एसपी मुख्यालय बठिंडा (पंजाब), शंकर लाल छाबा, सीओ संगरिया सहित पुलिस थाना संगरिया, टिब्बी, तलवाड़ा के थानाधिकारी एवं चौटाला चौकी इंचार्ज उपस्थित रहे। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सतर्कता के निर्देश बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि की रोकथाम के लिए पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। सीमावर्ती मार्गों, प्रमुख संपर्क मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी नाका, चेकिंग एवं गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने के संबंध में निर्देशित किया गया। सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा पुलिस के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा सूचना प्राप्त होते ही संबंधित जिले की पुलिस से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वांछित एवं आपराधिक तत्वों पर निगरानी निकाय चुनावों के दौरान चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक एवं आपराधिक तत्वوں पर विशेष निगरानी रखने तथा ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी संबंधित राज्यों की पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए। वांछित अपराधियों, आदतन अपराधियों एवं पूर्व में कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों के संबंध में उपलब्ध सूचनाओं का आदान-प्रदान कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। सीमावर्ती गांवों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने, नियमित पेट्रोलिंग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सीमावर्ती थाना क्षेत्रों के अधिकारियों के बीच निरंतर संपर्क एवं बेहतर समन्वय बनाए रखने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। सोशल मीडिया एवं अफवाहों पर भी रहेगी निगरानी बैठक में सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से प्रसारित होने वाली भ्रामक, अफवाहजनक अथवा आपत्तिजनक सूचनाओं पर भी सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा भ्रामक सूचना से कानून व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित करने के संबंध में निर्देशित किया गया। प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय पर विशेष ध्यान बैठक के दौरान आगामी निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न करवाने के लिए राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा पुलिस के मध्य प्रभावी अंतरराज्यीय समन्वय बनाए रखने, सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान करने तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में सतत निगरानी एवं पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि चुनाव के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में कानून व्यवस्था से संबंधित किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आपसी संपर्क एवं समन्वय को निरंतर बनाए रखें तथा किसी भी सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें。0
0
Report
सुदामा चरित्र के साथ श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी, बरेली। नगर के संस्कार वेंकट हाल में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का रविवार को भक्तिमय वातावरण में समापन हो गया। अंतिम दिन कथा व्यास परम पूज्य पंडित मधुर गोपाल दास शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जी की मित्रता का वर्णन करते हुए ज्ञान, धर्म और अध्यात्म के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज में आध्यात्मिक शिक्षा का अभाव दिखाई दे रहा है। व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में अनेक धार्मिक कार्य करता है, लेकिन ज्ञान के अभाव में धर्म के वास्तविक स्वरूप को समझ नहीं पाता। उन्होंने सनातन के अर्थ को समझाते हुए कहा कि जिसका न आदि है, न मध्य और न अंत, वही सनातन है। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने सुदामा चरित्र के माध्यम से यह संदेश दिया कि वास्तविक धन संपत्ति नहीं, बल्कि भगवान के प्रति प्रेम, समर्पण और निष्काम भक्ति है। इसी कारण द्वारकाधीश भगवान श्रीकृष्ण ने स्वयं अपने परम भक्त सुदामा का सम्मान किया। सुदामा चरित्र ने श्रद्धालुओं को मित्रता, भक्ति और निःस्वार्थ प्रेम का संदेश दिया। कथा के मुख्य यजमान सुमन रस्तोगी एवं सुनील रस्तोगी रहे। गंगा वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने कथा की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से संभालते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सोमपाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, स्वाति कुमार, कुंवर सेन मौर्य, नगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, रमेश सिंह, गोपाल, सोमपाल, मिथिलेश श्रीवास्तव, अजय सिंह, अवधेश कुमार सक्सेना, लल्लन तिवारी, प्रदीप सिंह, महाकाल सेवा समिति के अमित अग्रवाल डब्बू भैया, गौरव मित्तल, अनमोल गर्ग, सचिन अग्रवाल, अरुण कुमार, सुरेंद्र तोमर, परमानंद, आरके सिंह, हसनाथ, पत्रकार आरके सक्सेना, सुरेश सिंह, ओमपाल सिंह, संजय गुप्ता, अनिल कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।0
0
Report
गाजीपुर में बाढ़ की चपेट में छात्र की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर में बाढ़ का कहर! चरी काटने गए 11वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम मुहम्मदाबाद क्षेत्र के शाहबाजकुली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 11वीं के छात्र विशाल यादव की मौत पशुओं के लिए हरा चारा काटने बाढ़ के पानी से भरे खेत में गया था विशाल चारा काटते समय अचानक गहरे पानी में जाने से डूबने लगा युवक जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पानी में उतरकर करीब एक घंटे तक तलाश की ग्रामीणों ने विशाल को बाहर निकालकर तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, प्रशासन ने घटना की पुष्टि की इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम, मां सुशीला देवी और बहन काजल का रो-रोकर बुरा हाल गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके के शाहबाजकुली गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से 11वीं कक्षा के छात्र विशाल यादव की मौत हो गई। विशाल पशुओं के लिए चरी काटने बाढ़ के पानी से भरे खेत में गया था, इसी दौरान गहरे पानी में जाने से वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि गंगा में बढ़े जलस्तर के चलते शाहबाजकुली गांव के आसपास के खेतों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। रविवार को विशाल यादव अपने पशुओं के लिए हरा चारा काटने के लिए पानी से भरे खेत में गया था। चरी काटने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों को जानकारी हुई तो ग्रामीणों ने तत्काल तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद विशाल को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मोहम्मदाबाद एसडीएम ने भी घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि युवक बाढ़ के पानी में हरा चारा काटने गया था और डूबने से उसकी मौत हुई है। विशाल यादव के परिवार पर इस हादसे से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया गया कि उसके पिता का करीब 11 वर्ष पहले निधन हो चुका था। परिवार में अब उसकी मां सुशीला देवी और छोटी बहन काजल हैं। विशाल की मौत के बाद दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विशाल गांव के ही एक निजी विद्यालय में कक्षा 11 में पढ़ रहा था और परिवार का इकलौता पुत्र था। बाढ़ के पानी में चारा काटने गए एक छात्र की जान चले जाने की इस घटना ने ग्रामीणों को भी झकझोर दिया है। प्रशासन की ओर से लोगों से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने और गहरे पानी की ओर नहीं जाने की अपील की जा रही है। बाइट- आशीष- ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
