229010
Raebareli - तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में मारी जोरदार टक्कर
Raebareli, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने कार में जोरदार टक्कर मार दी.जम्मू से प्रयागराज जा रहे थे कार सवार प्राथमिक उपचार के लिए कार सवारों को सीएचसी पहुंचाया गया. हालत नाजुक होने पर पर बुजुर्ग को जिला अस्पताल रेफर किया गया. अन्य लोगों का सीएचसी में ईलाज चल रहा है. घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के बटोही रेस्टोरेंट के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं पर आजसू ने CBI जांच और आंदोलन के समर्थन की मांग की
Ranchi, Jharkhand:आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आज एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में केंद्रीय महासचिव लंबोदर महतो, देवशरण भगत और संजय मेहता मौजूद रहे। इस दौरान नेताओं ने JPSC-JSSC में कथित अनियमितताओं, छात्रों के आंदोलन और विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा। देवशरण भगत ने कहा कि JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन लगातार 19वें दिन जारी है। 10 अगस्त को अभ्यर्थियों ने लोकतांत्रिक तरीके से विधानसभा घेराव का आह्वान किया था, लेकिन आंदोलन के दौरान जिस तरह लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया, वह पूरी तरह अलोकतांत्रिक है. उन्होंने कहा कि विधानसभा के आसपास जिस तरह कंटीली बैरिकेडिंग की गई थी, उससे ऐसा लग रहा था जैसे किसी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था की गई हो. देवशरण भगत ने आरोप लगाया कि अंधेरा होने के बाद भी छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया. उन्होंने कहा कि कई छात्रों को गंभीर चोटें आई हैं, किसी का हाथ टूटा है तो किसी के सिर में चोट लगी है. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो भी आंदोलन स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात की. छात्रों के अंदर अपने भविष्य और झारखंड के युवाओं के लिए लड़ने का दृढ़ संकल्प है. आजसू पार्टी छात्रों के इस आंदोलन के साथ खड़ी है. लंबोदर महतो ने कहा कि 14वीं JPSC PT के रिजल्ट के प्रकाशन के बाद से लगातार JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं की परतें खुलती जा रही हैं. सरकार और आयोग की ओर से आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में अनियमितताओं और कथित लेनदेन के आरोप सामने आ रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि अब JPSC के अध्यक्ष के साथ-साथ सदस्यों और अन्य पदाधिकारियों पर भी करोड़ों रुपये के कथित लेनदेन के आरोप सामने आ रहे हैं. 11वीं से 13वीं JPSC परीक्षा में भी कथित गड़बड़ियों और लेनदेन की बातें सामने आई हैं. लंबोदर महतो ने कहा कि आजसू पार्टी लगातार पूरे मामले की CBI जांच की मांग कर रही है. उनका कहना है कि कथित अनियमितताओं का नेटवर्क केवल झारखंड तक सीमित नहीं है, इसलिए निष्पक्ष जांच के लिए CBI जांच जरूरी है. उन्होंने कहा कि सरकार को अपने कार्यकाल में JPSC और JSSC द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए. उन्होंने आयोग के अध्यक्ष, सचिव, पदाधिकारी और कर्मचारियों समेत जिन लोगों पर आरोप हैं, उनकी भूमिका की जांच और दोषी पाए जाने पर गिरफ्तारी की मांग की. लंबोदर महतो ने यह भी कहा कि पूरे मामले में करोड़ों नहीं, बल्कि अरबों रुपये के कथित लेनदेन की आशंका सामने आ रही है. उन्होंने ED से भी पूरे मामले की जांच करने की मांग की. संजय मेहता ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से सरकार की कार्रवाई को लेकर बयान सामने आया है, लेकिन सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि JPSC और JSSC में कथित अनियमितताओं की जांच अब तक पूरी क्यों नहीं हुई. उन्होंने कहा कि सरकार का कहना है कि JSSC-CGL में नियुक्तियां हो चुकी हैं और नियुक्त कर्मचारियों को सीधे हटाया नहीं जा सकता. लेकिन सरकार के पास जांच के बाद दोष पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई करने का रास्ता मौजूद है. संजय मेहता ने कहा कि इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच तभी संभव है, जब जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराई जाए. उन्होंने JPSC और JSSC से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं में कथित लेनदेन के आरोपों का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए CBI जांच जरूरी है. उन्होंने सरकार से यह भी पूछा कि JPSC और JSSC में सुधार का उसका मॉडल क्या है. केवल अध्यक्ष और सदस्यों के इस्तीफे को सुधार नहीं माना जा सकता. आयोग में जवाबदेही तय करनी होगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी होगी. संजय मेहता ने आरोप लगाया कि आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि देर रात अधिकारियों का आंदोलन स्थल पर पहुंचना और रांची में पुलिस की तैनाती इस बात की आशंका पैदा करती है कि सरकार 15 अगस्त से पहले छात्रों पर कार्रवाई कर सकती है. उन्होंने सरकार से अपील की कि छात्रों के आंदोलन को जोर-जबरदस्ती से खत्म करने की कोशिश न की जाए. साथ ही विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज और कथित पुलिस बर्बरता की निंदा करते हुए कहा कि आजसू पार्टी छात्रों और अभ्यर्थियों के आंदोलन के साथ मजबूती से खड़ी है. आजसू नेताओं ने स्पष्ट किया कि JSSC-CGL समेत जिन परीक्षाओं में अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, उनकी निष्पक्ष जांच, जरूरत पड़ने पर परीक्षा रद्द करने और पूरे मामले की CBI जांच की मांग को लेकर पार्टी छात्रों के आंदोलन का समर्थन जारी रखेगी.0
0
Report
मराठा आरक्षण पर फडणवीस की भूमिका: क्या बदलेगा निर्णय?
Pandharpur, Maharashtra:मराठा समाजाने आरक्षणासाठी यापूर्वी बऱ्याच मुख्यमंत्र्यांचेसमोर आंदोलन केली. मात्र मराठा समाजाला आरक्षणाचा न्याय देण्याची भूमिका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी घेतल्याची आठवण मनोज जरांगे यांना ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांनी करून दिली आहे. कुणबी दाखल्यावर अनेक मराठा बांधव जिल्हा परिषद सदस्य पंचायत समिती सदस्य नगरसेवक झाले आहेत. या पाठीमागे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आणि भारतीय जनता पार्टीचे योगदान आहे. मराठा समाजाला आरक्षणासाठी अनेक वेळा आंदोलन अनेक मुख्यमंत्र्यांसोबत केला आहे मात्र आरक्षणाचा न्याय देण्याची भूमिका ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी इकडे अशी आठवण ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे यांनी करून दिली आहे. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी सारथी असेल, अण्णासाहेब पाटील आर्थिक विकास महामंडळ असेल मराठा समाजाच्या विद्यार्थ्यांसाठी वसतिगृह असतील असे अनेक निर्णय घेतलेले आहेत.0
0
Report
पंचकूला में हर घर तिरंगा अभियान: तिरंगा यात्रा और घरों पर झंडा लगाने की अपील
Panchkula, Haryana:'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत जिला वासियों से घरो पर तिरंगा लगाने की अपील भाजपा पंचकूला जिला संगठन द्वारा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अगुवाई में पंचकूला के गीता चौक से विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा के सैकड़ो पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगरवासी हाथों में तिरंगा लिए,देशभक्ति गीतों पर झूमते, गाते, आज़ादी के पर्व को उल्लास के साथ मनाते नज़र आये। इस मौके पर तिरंगा यात्रा के संयोजक ज्ञान चंद गुप्ता, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, चेयरपर्सन बंतो कटारिया, चेयरमैन ओम प्रकाश देवीनगर, महापौर श्याम लाल बंसल, तिरंगा यात्रा के सह संयोजक जिला महामंत्री जय कौशिक, पूर्व जिला अध्यक्ष विशाल सेठ, दीपक शर्मा, अजय शर्मा, पूर्व महापौर कुलभूषण गोयल, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, युवराज कौशिक, जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, जिला मीडिया प्रभारी के. चन्दन, जिला सचिव संगीता बैंसला, मंडल अध्यक्ष प्रमोद वत्स, बलबीर सिसोदिया, धर्मेंद्र संधू, यशपाल सिंह सहित अन्य तमाम नेता शामिल हुए । इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर भारतीय की पहचान है। उन्होंने बताया कि तिरंगा के सम्मान में ज़िले के दोनों विधानसभाओ एवं सभी नौ मंडलो में भी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा, आज़ादी के पर्व को उल्लासपूर्ण बनाने के लिए 'हर घर तिरंगा अभियान' के तहत पार्टी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने घरो पर तिरंगा ध्वज लगाने का काम करेंगे। अजय मित्तल ने जिला वासियों से भी अपने अपने घरो पर आदर और सम्मान के साथ तिरंगा ध्वज लगाने की अपील की। विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा के संयोजक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि आज़ादी के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाना प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि लाखो शहीदों की कुर्बानी एवं त्याग के बाद हमें ये आज़ादी मिली है, जिसका सम्मान प्रत्येक भारतीय को अपने घरों पर तिरंगा लगा कर करना चाहिए। ज्ञानचंद गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज को पूरे सम्मान के साथ घरो पर लगाने की अपील करते हुए कहा कि हम सभी ने विशेष ध्यान रखना चाहिए की किसी भी हाल में तिरंगे का अपमान ना हो। तिरंगा यात्रा का समापन सेक्टर 2 के शहीद संदीप सांखला चौक स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण एवं जयघोष के साथ हुआ।0
0
Report
Advertisement
सीकर के मंत्री संजय शर्मा ने कलेक्टर को कागज फेंककर सेवाशिविरों पर विवाद किया
Jaipur, Rajasthan:23 दिसम्बर-2025 का है वाकया राजस्थान के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने तत्कालीन जिला कलेक्टर सहित अन्य अफसरों को बुरी तरह लताड़ दिया और तैश में आकर कागज फेंककर चले गए। साथ ही कलेक्टर को हिदायत भी दे गए कि आप चोरों को बचाओ मत। असल में सीकर के प्रभारी मंत्री संजय शर्मा नगर परिषद में लगाए जा रहे शहरी सेवा शिविर में निजी गाड़ी में बिना किसी सरकारी ताम-झाम के पहुंचे थे۔ आखिर में झल्लाए मंत्रीजी यह कहते हुए उठकर चले गए कि इन चोरों को प्रोटेक्शन देने की जरूरत नहीं है। कलेक्टर साहब, आपकी मर्जी हो, उस तरह से सीकर जिले और यहां के सेवा शिविरों को चलाइए। मैं जा रहा हूं। अब तो सीधे सीएम और सीएस से ही बात होगी। उन्होंने कहा था प्रभार वाले जिले में पहले नीमकाथाना व अब जिला मुख्यालय पर भी शिविरों की स्थिति खराब है। किसी काम को लेकर मंत्री फरियादी व परिषद के अधिकारी से बात कर रहे थे, तभी कलेक्टर ने कुछ कह दिया तो मंत्री आग बबूला हो गए और कलेक्टर पर बिफर गए। बोले आपका ये तरीका सही नहीं है। आप बीच में क्यों बोल रहे हो। कलेक्टर साहब आप इस तरह चलाओगे कैंप को। इस पर तत्कालीन कलेक्टर ने कहा फिर आप करा लो काम, तो मंत्री तैश में आ गए, हाथ में लिए कागज को टेबल पर फेंक दिया और कहा कि आप चला लो अपने अपने हिसाब से अब मैं मुख्यमंत्री से ही बात कर लूंगा। जाने लगे तो महिला फरियादी ने मंत्री से कहा कि मेरे मकान के पास में बहुमंजिला मकान बन रहा है, उससे उनके घरों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर साहब से भी मिली लेकिन काम नहीं हुआ। इस पर मंत्री आग बबूला हो गए।0
0
Report
रामगंजमंडी में ट्रैक्टर डूबे के शव मिलने पर ग्रामीण मुआवजे की मांग
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी के कुंभकोट क्षेत्र की बंद पड़ी खदान में डूबे ट्रैक्टर को तलाशने के दौरान लापता हुए प्रकाश अहीर बोरिना का शव खदान के गहरे पानी से 40 घण्टे बाद बरामद कर लिया गया। शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों ने प्रकाश अहीर का शव खदान के बाहर रखकर धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से समझाइश कर धरना समाप्त कराने के प्रयास में जुटे हुए हैं।0
0
Report
रानी अवंतीबाई लोधी प्रतिमा हटाने पर भारी विरोध, मोबाइल टॉवर पर चढ़े प्रदर्शनकारी
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोक नगर-रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाने पर भड़का भारी जनाक्रोश, - धरना स्थल पर पहुंचे विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी का उग्र विरोध, - गुस्साए प्रदर्शनकारी मोबाइल टॉवर पर चढ़े, इलाके में हड़कंप, - मौके पर भारी पुलिस बल तैनात, तनावपूर्ण स्थिति पर प्रशासन की नज़र, रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा हटाए जाने के विरोध में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। घटना के बाद इलाके में भारी जनाक्रोश देखने को मिल रहा है, स्थिति उस वक्त और बिगड़ गई जब प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे स्थानीय विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी को लोगों के कड़े विरोध और नारेबाजी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा यहीं नहीं रुका, आक्रोशित लोग पास ही स्थित एक मोबाइल टॉवर पर जा चढ़े। मौके पर तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बतादे की -रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा को अचानक हटाए जाने से स्थानीय लोगों और समाज के प्रतिनिधियों में गहरा आक्रोश है। विरोध जताने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और धरना देना शुरू कर दिया, मामले की गंभीरता को देखते हुए जब विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी प्रदर्शनकारियों को समझाने और धरना स्थल पर पहुंचे, तो उन्हें भारी विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधि के खिलाफ जमकर नारेबाजी की प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज कई प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर पास ही लगे एक ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टॉवर पर चढ़े लोग प्रतिमा को पूरे सम्मान के साथ पुन: स्थापित करने की मांग कर रहे हैं। हालात की नजाकत को समझते हुए इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। मौके पर मौजूद वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी टॉवर पर चढ़े लोगों को सुरक्षित नीचे उतारने और भीड़ को शांत कराने की समझाइश में जुटे हैं।फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन हालात पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहा है। देखना होगा कि प्रशासन इस बढ़ते विवाद को शांत कराने के लिए क्या कदम उठाता है..!0
0
Report
Advertisement
पन्ना: रेलवे कार्य के आड़ में अवैध खनन-भंडारण, क्रेशर इकाई पर जाँच
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले में रेल्वे कार्य की आड़ में अवैध भंडारण और फर्जी क्रेशर का महीनों से चल रहा खेल खनिज विभाग ने क्रेशर सहित 2 पोकलेन मशीन और 10 डम्फर जप्त , स्वीकृत क्षमता से 3 गुना है भंडारण , ठेकेदार को नोटिस थमाया NGT के नियमों को ठेंगा दिखाकर अवैध क्रेशर संचालित था जहां 12 लाख घन मीटर गिट्टी , 9 लाख घनमीटर प्राकृतिक बोल्डर , 4 लाख घनमीटर एम सेंड (क्रेशर की बालू) जप्त की गई है पन्ना जिले के सतना-पन्ना रेल खंड के कार्य प्रगति पर है, और अलग-अलग ठेकेदार इसमें कर रहे हैं। लेकिन खनिज विभाग की हालिया कार्रवाई से यह खुलासा हुआ कि ठेकेदार रेलवे कार्य की आड़ में करोड़ों रुपए की खनिज संपदा का अवैध उपयोग कर रहे हैं। ताजा मामला नेशनल हाईवे 39 स्थित बहेरा गांव में सामने आया है। यहाँ पहाड़ की तरह लगे पत्थर के भंडारण में रेलवे ठेकेदार के द्वारा नहर खुदाई में निकले पत्थर का भंडारण किया गया था। खनिज विभाग ने 10 लाख घन मीटर पत्थर के भंडारण की अनुमति दी थी, पर ठेकेदार ने पूरी रॉयल्टी जमा नहीं की और समयसीमा भी पार कर दी। विभाग के उप संचालक रवि पटेल ने मौके पर निरीक्षण किया और पाया कि अवैध क्रेशर संचालित था जिससे गिट्टी एवं एम डस्ट बनाई जा रही थी। पत्थर भंडारण क्षमता 10 लाख घन मीटर के स्थान पर लगभग 30 लाख घन मीटर पाया गया है, जिससे सरकारी खजाने को नुकसान पहुँचा रहा था। मौके पर चौकीदार ही मौजूद थे।0
0
Report
अमेठी में करंट से मासूम की मौत, स्कूल से घर लौटते वक्त हादसा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - करंट की चपेट में आने से मासूम की हुई मौत, बताया जा रहा है की स्कूल से घर आया था मासूम बच्चा तबही घर में दरवाज़े में उतरें करंट की चपेट में आया मासूम, परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए लेकर पहुंचे सीएचसी जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और विधिक कार्यवाही में जुटी, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के पुन्नपुर धरौली का है मामला,0
0
Report
मथुरा में अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा: 5.55 लाख का दूषित माल नष्ट, एफआईआर दर्ज
Mathura, Uttar Pradesh:अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापा: रानीपाल और केमिकल से बन रहा था ज़हरीला पनीर, 5.55 लाख का माल नष्ट मथुरा। त्यौहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। कोसी कलां थाना क्षेत्र के ग्राम नगला उटावर में चल रही एक अवैध पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी कर टीम ने कपड़ों में सफेदी लाने वाले 'रानीपाल' केमिकल, रिफाइंड और सोयाबीन से बनाया जा रहा 1,500 किग्रा दूषित पनीर और 3,000 लीटर मिलावटी दूध ज़ब्त कर मौके पर ही नष्ट करवा दिया। यह कार्रवाई आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, यूपी) और जिलाधिकारी मथुरा के आदेश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य-II) डॉ. जतिन कुमार सिंह के निर्देशन व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के. के. त्रिपाठी के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने गोपनीय सूचना के आधार पर गाँव नगला उटावर स्थित मुस्तकिम पुत्र हनीफ के ठिकाने पर दबिश दी। कपड़े चमकाने वाले रसायन से सफ़ेद किया जा रहा था पनीर छापेमारी के समय मौके पर आरोपी मुस्तकिम का भाई शकील मौजूद मिला। उसने स्वीकार किया कि यहाँ बड़े पैमाने पर पनीर तैयार कर बाज़ार में खपाया जाता है। निरीक्षण में अधिकारियों के होश उड़ गए जब खाद्य पदार्थों के बजाय रसायन और मिलावटी सामान मिला: रानीपाल केमिकल: 700 ग्राम (पनीर को अधिक सफ़ेद व चमकदार बनाने के लिए) रिफाइंड सोयाबीन ऑयल: 150 किग्रा स्किम्ड मिल्क पाउडर: 50 किग्रा सोयाबीन: 60 किग्रा मौके पर गड्डा खुदवाकर नष्ट कराया ज़हरीला माल जनस्वास्थ्य को खतरे में पड़ता देख टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 5.55 लाख रुपये के दूषित खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया: दूषित पनीर: 1,500 किग्रा (अनुमानित मूल्य: ₹ 3.60 लाख) मिलावटी दूध: 3,000 लीटर (अनुमानित मूल्य: ₹ 1.95 लाख) बाकी बचे अपमिश्रकों और केमिकल को सीज कर दिया गया है। आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज, 9 नमूने लैब भेजे गए विभाग ने मौके से पनीर (2), दूध (2), पामोलीन ऑयल (1), सोयाबीन (1), रानीपाल (1) और मिल्क पाउडर (1) का सैंपल लिया। इसके अलावा चौक बाज़ार मथुरा से मिश्रित दूध का 1 सैंपल मिलाकर कुल 09 नमूने राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए हैं। संबंधित खाद्य कारोबारकर्ता के खिलाफ स्थानीय कोसी थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करा दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आते ही आरोपी पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमार टीम में शामिल रहे अधिकारी: इस कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेंद्र सिंह, अरुण कुमार राणा, जितेंद्र सिंह, राम नरेश, दिनेश कुमार भारती, मोहर सिंह कुशवाह, रीना शर्मा एवं नेहा शामिल थे।0
0
Report
Advertisement
हरदोई: गिरवी रखे जेवर वापस पाने के चक्कर में चोरी की कहानी का खुलासा
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई के संडीला में घर में घुसकर कैश और करीब 15 लाख रुपये के जेवर चोरी होने की सनसनीखेज सूचना जांच में पूरी तरह झूठी निकली। पुलिस के मुताबिक, गिरवी रखे जेवर वापस पाने और कर्ज-ब्याज चुकाने से बचने के लिए चोरी की फर्जी कहानी गढ़ी गई थी। पुलिस के अनुसार, 12 अगस्त की सुबह करीब 4:15 बजे मोहल्ला निराला नगर निवासी नीलम पत्नी छेदीलाल (55) ने थाना संडीला पहुंचकर घर से आभूषण चोरी होने की सूचना दी। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस को चोरी की घटना पर संदेह हुआ इसके बाद पुलिस ने नीलम और उनके पुत्र अमित को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। पूछताछ में मां-बेटे ने स्वीकार किया कि घर में कोई चोरी नहीं हुई थी। नीलम ने पुलिस को बताया कि घर के जेवर भरत ज्वैलर्स,अनूप ज्वैलर्स और अवधेश नारायण ज्वैलर्स के यहां गिरवी रखे गए हैं।आरोप है कि गिरवी रखे जेवर वापस हासिल करने के लिए चोरी की झूठी सूचना दी गई थी। योजना थी कि चोरी की खबर सुनकर ज्वैलर्स भयभीत होकर गिरवी रखे जेवर वापस कर दें और जेवर के बदले लिए गए रुपये व ब्याज का भुगतान भी न करना पड़े।पुलिस ने चोरी की सूचना को असत्य और निराधार बताया है। मामले में नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी घटना को लेकर झूठी या भ्रामक सूचना देकर पुलिस को गुमराह न करें,अन्यथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
जालौन में पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राएं,वीडियो वायरल,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी कस्तूरबा विद्यालय की स्कूली छात्राएं, तिरंगा यात्रा में शामिल होने के लिए पिकअप में भूसे की तरह छात्राओं को भरा गया, स्कूली छात्राओं की जान जोखिम में डालकर मालवाहक पिकअप में ठूस-ठूस कर भरा गया, यातायात नियमों की अनदेखी कर मालवाहक पिकअप में लटकती नजर आई स्कूली छात्राएं, पिकअप में भेड़-बकरियों की तरह भरी छात्राओं का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, वीडियो वायरल होने के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल हुए खड़े, वायरल वीडियो से परिवहन व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका पर उठ रहे सवाल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के धनुतालाब के पास का मामला।0
0
Report
खबर नहीं मिली: बाजार से जुड़ी जानकारी गायब
Bhopal, Madhya Pradesh:0
0
Report
Advertisement
लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों की रंग दे बसंती वॉल पेंटिंग: 2017 से बदलाव दिखाने का प्रयास
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूनिवर्सिटी के पास लखनऊ यूनिवर्सिटी के छात्रों ने की वॉल पेंटिंग! छात्रों का बयान: इस कार्यक्रम का नाम है रंग दे बसंती वॉल पेंटिंग के जरिए यह दिखाना चाहते हैं कि 2017 से पहले क्या था और 2017 के बाद क्या बदलाव हुआ 2017 से पहले अराजकता और गुंडई बहुत थी इस सरकार में महिलाएं ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रही शिक्षा का स्तर वर्तमान सरकार में बढ़ा है इसी को हमने दर्शाया है तस्वीर के माध्यम से0
0
Report
खंडेला-सीकर मार्ग पर स्लीपर बस-बाइक भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर जिले के खंडेला उदयपुरवाटी रोड़ स्थित तिवाड़ी की ढाणी के पास तेज रफ्तार से आ रही स्लीपर बस और बाइक की भिड़ंत हो गई जिससे एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। तिवाड़ी को ढाणी के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को निजी वाहन की सहायता से उदयपुरवाटी चिकित्सालय पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने एक बाइक सवार 18 वर्षीय युवक बलजीत पुत्र राजू वर्मा निवासी हांसपुर को मृत घोषित कर दिया और दूसरे बाइक सवार युवक राहुल निवासी हांसपुर की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक सवार दोनों युवक रिश्ते में चाचा भतीजा हैं। दोनों मजदूरी का कार्य करते थे।0
0
Report
शामली कलेक्ट्रेट भवन के पार्किंग छज्जे का गिरना; एक कर्मचारी ने जान बचाई
Noida, Uttar Pradesh:शामली जनपद की कलेक्ट्रेट में हुआ एक बड़ा हादसा... नवनिर्माण कलेक्ट्रेट के ट्रेजेडी के ऑफिसर के बाहर पार्किंग का छज्जा गिरा। ट्रैजेडी के ऑफिस के बाहर खड़ी ऑफिस के पार खड़ी एक सरकारी गाड़ी ,एक कर्मचारी की बाइक और रोडी डस्ट को मिश्रित करने वाली मशीन दबाकर हुई नष्ट, गाड़ी के चालक ने भागकर बचाई जान, स्थानीय अधिकारी और भष्ट्र ठेकेदारों की मिलीभगत का मामला होने की आंशका, कोई भी अधिकारी मामले में कुछ भी कैमरे पर बोलने से बचते नजर आए।0
0
Report
Advertisement
