icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow1 Feb 2025, 12:22 pm

रायबरेलीः पेट में दर्द से जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत, बुखार के 12 मरीज भी भर्ती

Raebareli, Uttar Pradesh:

पेट में तेज दर्द होने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा डायरिया और बुखार से पीड़ित 12 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया है। गत बृहस्पतिवार को पेट में तेज दर्द होने के बाद महराजगंज क्षेत्र के खानपुर निवासी परमेश्वरी (65) पत्नी रामनरेश को भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान वृद्धा की रात में मौत हो गई। शुक्रवार को दीपक (22), विपिन (15), रूपरानी (50), रौनक (2), लक्ष्मी (75) समेत 12 से अधिक बुखार और डायरिया के मरीजों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ओपीडी में सुबह से ही भीड़ देखने को मिली। परचा और दवा काउंटरों के साथ ही पैथोलॉजी में भी लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों ने अपनी बारी आने का इंतजार किया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

चिराग पासवान को धमकी: लोजपा प्रतिनिधिमंडडल DGP से मिले, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को पत्र के माध्यम से जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पार्टी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बिहार के DGP विनय कुमार से मिला और ज्ञापन सौंपा. विधायक राजू तिवारी, लोजपा रामविलास ने कहा कि चिराग पासवान के कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ होती है ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर पार्टी के सभी कार्यकर्ता चिंतित हैं उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धमकी देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. वहीं, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक ने कहा कि 1 सितंबर को चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिली, जो लोकतंत्र के लिए गंभीर और चिंताजनक विषय है, उन्होंने बताया कि DGP ने धमकी से जुड़े दो मोबाइल नंबरों की जांच और सर्चिंग किए जाने की जानकारी दी है, प्रतिनिधिमंडल ने धमकी देने वाले व्यक्ति या इसमें शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई और चिराग पासवान की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की. प्रतिनिधि मंडल में विधायक राजू तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक, एमएलसी अशरफ अंसारी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद थे
0
0
Report

रतलाम में जन्माष्टमी की भव्य तैयारी, मंदिरों में झांकियां सजावट तेज

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर उत्साह चरम पर है। जन्मोत्सव से पहले शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। चौराहों पर मटकी फोड़ आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं, तो मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर आकर्षक झांकियां सजाई जा रही हैं। मंदिरों में विशेष सजावट और झूलों की तैयारियां भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। जन्माष्टमी का उत्साह सिर्फ बड़ों में ही नहीं, बल्कि बच्चों में भी खासा देखने को मिल रहा है। रतलाम के चर्चित बड़े राम मंदिर में स्कूली बच्चे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियों में जुटे हैं। बच्चे अपने हाथों से बनाई रंग-बिरंगी कलाकृतियों और सजावटी सामग्री से मंदिर को आकर्षक रूप देने में लगे हैं। मंदिर परिसर में अलग-अलग थीम पर झांकियां तैयार की जा रही हैं। तैयारियों को देखते हुए इस बार रतलाम में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव भव्य और आकर्षक तरीके से मनाए जाने की उम्मीद है.
0
0
Report

सहारनपुर पहुंचते ही अखिलेश ने बढ़ाई सियासी धार, हुआ भव्य स्वागत।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow1m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। 2 सितंबर 2026 आज उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सहारनपुर सुर्खियों में है। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज सहारनपुर पहुंच चुके हैं! सपा कार्यकर्ताओं में उनके सहारनपुर पहुंचने पर भारी उत्साह देखने को मिला, कार्तिक राणा सहित पार्टी समर्थकों ने उनके स्वागत फूल मालाओं से किया। यह दौरा आगामी 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर किया जा रहा है, जिसे पार्टी संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है । अखिलेश यादव का यह दौरा तब और भी अहम हो गया है, जब राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) प्रमुख जयंत चौधरी का भी 3 सितंबर को सहारनपुर में कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव ने जयंत चौधरी से एक दिन पहले आने के लिए अपना कार्यक्रम बदला है, जिससे यहाँ सियासी जंग की तस्वीर साफ दिखने लगी है ।
0
0
Report
Advertisement

जामताड़ा में तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त; नदियाँ उफान, पुलिया बह जाने का खतरा

Jamtara, Jharkhand:जामताड़ा में लगातार हो रही जोरदार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिले की प्रमुख नदियां अजय और बराकर उफान पर हैं और लबालब भर गई हैं। नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे नहीं जाने की हिदायत दी है। वहीं, नारायणपुर थाना क्षेत्र के चरकपानी गांव में बीती रात बारिश के दौरान एक घर की छत गिरने से लीलावती देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। भारी बारिश का असर रेलवे परिचालन पर भी पड़ा है। विद्यासागर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से कई लोकल ट्रेनों को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। रेलवे की ओर से मोटर लगाकर पानी निकालने का काम किया गया, जिसके बाद ट्रैक से लगभग पानी निकाल लिया गया है। इधर, जामताड़ा को कर्माटांड़ से जोड़ने वाले दक्षिणबहाल में बने डायवर्सन का अप्रोच पथ भी बारिश में बह गया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनी पुलिया के अप्रोच पथ के बह जाने से यहां आवागमन को लेकर खतरा उत्पन्न हो गया है。
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

बाढ़ के बीच बिहार में असाधारण मछलियाँ मचा रही हड़कंप, बिक्री पर रोक

Patna, Bihar:नेपाल की विनाशकारी बाढ़ के मलबे और पानी के साथ बिहार की गंडक नदी सहित अन्य जलाशयों में बेहद असामान्य और खतरनाक मछलियों के आने से भारी हड़कंप मच गया है। इन मछलियों का आकार ऐसा है कि जो बिहार के नदियों और जलाशय में नहीं मिलती हैं वह इन मछलियों को मछुआरे निकाल कर इकट्ठा कर रहे हैं और मार्केट में बेची जा रहे हैं एक तरफ बिहार सरकार के मत्स्य विभाग ने एडवाइजरी जारी किया है तो वही विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम ने कहा कि जब तक वातावरण स्थिर न हो जाए और प्राकृतिक रूप से गंदगी एवं रोग फैलाने वाले कारक समाप्त न हो जाएं तब तक बाढ़ के पानी से पकड़ी गई मछलियों का सेवन नहीं किया जाए। आम नागरिकों से उनके हित में अपील की है। मंत्री ने कहा कि डॉक्टर की टीम लगी हुई है और जैसे ही आगे पता चलता है कि यह कितना खतरनाक है क्योंकि इससे कई बीमारियां होने का डर है तो बिहार में कुछ दिनों के लिए मछली बिक्री और खाने पर पूर्णतः प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

अमरौहा: बारिश में गजरौला की दुकान का छज्जा गिरा, दो की मौत

RRoCCo5m ago
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अमरोहा जनपद के गजरौला में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। मलबे में दबकर दो की दर्दनाक मौत अमरोहा जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच अमरोहा जनपद के गजरौला में दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के दौरान एक दुकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे के वक्त आसपास मौजूद शेरा और सुरेश मलबे की चपेट में आ गए। छज्जे के नीचे दबने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा लगातार हो रही बारिश के कारण हुआ या दुकान का छज्जा पहले से जर्जर हालत में था, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। बाइट शैलेश दुबे एसडीएम धनौरा बाइट अखिलेश भदौरिया अपर पुलिस अधीक्षक अमरोहा रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा
0
0
Report

बीड़ में अस्मानी संकट: सोयाबीन की फसल करप, किसान बेहाल

Beed, Maharashtra:ANC- बीड जिल्ह्यात खरीप हंगामातील सोयाबीन पिकांवर पुन्हा एकदा संकटाचं सावट आहे. पिकाच्या वाढीच्या ऐन महत्त्वाच्या टप्प्यावर पावसाने दडी मारल्याने जिल्ह्यातील मोठ्या क्षेत्रावरील सोयाबीन पिकं पावसाअभावी अक्षरशः करपून गेले आहेत. त्यामुळे आधीच आर्थिक संकटाचा सामना करणाऱ्या शेतकऱ्यांच्या चिंतेत आणखी भर पडली आहे. पाहुयात बीड मधील शेतकऱ्यांवर पडलेले अस्मानी संकट...!! आकाशात भरून आलेले हे काळेकुट्ट ढग... पण त्यातून पावसाचा एक थेंबही बरसत नाही...! याच आभाळाकडे डोळे लावून, पावसाची आतुरतेने वाट पाहत हे दिंडे आणि नाईकवाडे शेतकरी कुटुंब आज आपल्या शेतात हतबल होऊन बसलं आहे... बीडच्या पांगरी गावातील हे चित्र केवळ एका कुटुंबाचं नाही, तर पावसाच्या प्रतीक्षेत असलेल्या असंख्य शेतकऱ्यांच्या वेदनेचं आहे. तब्बल 26 दिवसांपासून पावसाने दडी मारली आहे. आणि ऐन पिकाच्या वाढीच्या महत्त्वाच्या टप्प्यावरच पावसाने हुलकावणी दिल्याने शेतकऱ्यांच्या डोळ्यांसमोर उभं राहिलंय... ते फक्त कोरडं शेत नाही, तर उद्ध्वस्त होत चाललेलं संपूर्ण आयुष्य... ज्या सोयाबीन पिकाकडं चार पैसे मिळतील, घर संसार सावरता येईल, अशी आशा ठेवून पाहिलं... तेच पीक आता पाण्याअभावी करपून गेलंय. हातातोंडाशी आलेलं पीक डोळ्यांसमोर जळताना पाहण्याची वेळ या शेतकऱ्यांवर आली आहे...आणि अखेर नाईलाजाने उभं पीकच उपटून फेकण्याची वेळ आली आहे. यंदाचा हंगाम पूर्णपणे वाया जाण्याच्या भीतीने शेतकरी अक्षरशः दहशतीच्या सावटाखाली आहेत. पिकं करपली... आशा करपल्या... आणि आता या महिला शेतकऱ्यांसमोर उरलाय तो एकच सवाल... पाऊस आला नाही, पीक वाचलं नाही... मग आता जगायचं तरी कसं? हा प्रश्न तोंड वासून उभा आहे. बाईट: अनिता दिंडे, महिला शेतकरी बाईट: राधा नाईकवाडे VO 2 बीड जिल्ह्यात यंदा तब्बल साडेतीन लाख हेक्टर क्षेत्रावर सोयाबीनची लागवड करण्यात आली होती. मात्र, पावसाने पाठ फिरवल्याने यापैकी तब्बल 2 लाख 80 हजार हेक्टरवरील पिकांना मोठा फटका बसला आहे. सप्टेंबरच्या पहिल्या आठवड्यात ज्या शेतात सोयाबीन कमरेइतके उंचावलेले असायचे, तिथे आज पिकाची वाढ खुंटली आहे. शेंगांचा पत्ताच नाही... वरवर पाहता हिरवेगार दिसणारे हे पीक, मात्र आतून अक्षरशः करपून गेले आहे. डोळ्यांसमोर उभं असलेलं हिरवं पीक आणि त्यामागे दडलेली पिकाची ही करपलेली अवस्था... शेतकऱ्यांसाठी हा केवळ पिकाचा नाही, तर वर्षभराच्या कष्टांचा आणि आशेचा अंत आहे. आता उरलंय ते फक्त करपलेलं पीक... आणि त्या पिकाकडे हताश नजरेने पाहत, हा बळीराजा निसर्गाने दिलेला मुका मार सहन करत आहे. बाईट: नारायण दिंडे, शेतकरी बाईट: गणेश नाईकवाडे, शेतकरी VO 3 तान्हुल्या लेकरांचा घास काढून, हाताच्या फोडासारखी जपलेली ही शेती डोळ्यांदेखत उपटून टाकण्याची वेळ शेतकऱ्यांवर आली आहे. पिकं वाचवण्यासाठी आटोकाट प्रयत्न करूनही, महिनाभरापासून पावसाने दडी मारल्याने शेतकरी अक्षरशः हतबल झाला आहे. मात्र, आता कृषी विभागानेही परिस्थितीची गंभीर दखल घेत पंचनाम्याची तयारी सुरू केली आहे. जिल्ह्यात तब्बल साडेतीन लाख हेक्टरवर सोयाबीनची लागवड करण्यात आली आहे. त्यापैकी जवळपास पावणेतीन लाख हेक्टरवरील सोयाबीन पिकाला पावसाअभावी फटका बसला आहे. सोयाबीनसोबतच कापूस, मूग आणि बाजरीची पिकंही संकटात सापडली आहेत. या नुकसानीचे पंचनामे करून शेतकऱ्यांना योग्य ती मदत दिली जाईल, अशी ग्वाही कृषी विभागाकडून देण्यात आली आहे. त्यामुळे संकट कितीही मोठं असलं, तरी शेतकऱ्यांनी हतबल होऊ नये, असं आवाहन कृषी विभागाने सध्यातरी केलं आहे. बाईट: सुभाष साळवे, जिल्हा कृषी अधिकारी END VO पावसाने दडी मारली... पिकं करपली... आणि शेतकऱ्यांच्या वर्षभराच्या कष्टांवरच संकट कोसळलं... आज बीडच्या शेतात उभं असलेलं हे करपलेलं सोयाबीन केवळ एका पिकाचं नुकसान नाही... तर हजारो शेतकरी कुटुंबांच्या स्वप्नांवर आलेलं अस्मानी संकट आहे. निसर्गाच्या लहरीपणामुळे हातातोंडाशी आलेला घास हिरावला जात असताना, आता शेतकऱ्यांच्या नजरा शासनाच्या मदतीकडे लागल्या आहेत. पंचनामे होतील... नुकसानीचा आकडा समोर येईल... मात्र, या करपलेल्या पिकासोबत शेतकऱ्यांच्या मनातली आशाही पुन्हा हिरवी होणार का...? हाच सवाल आज बीडच्या शेतकऱ्यांसमोर उभा आहे... आणि त्याचं उत्तर आता निसर्गाच्या नव्हे, तर शासनाच्या मदतीच्या निर्णयात दडलं आहे.
0
0
Report

यमुना नदी में ट्रेनिंग के दौरान पैरामिलिट्री के दो जवान डूबे।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। हथिनीकुंड बैराज स्थित यमुना नदी में पैरामिलिट्री फोर्स की ट्रेनिंग के दौरान हुआ हादसा हेलीकॉप्टर से यमुना नदी में छलांग लगाने और रेस्क्यू ट्रेनिंग के दौरान जवानों को बाहर निकालने के लिए लगाई गई नाव अचानक पानी में बंद होकर पलटी नाव पलटने के बाद दो जवान किसी तरह नाव पकड़कर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे। दो जवान गहरे पानी में डूबे, तलाश में बड़े स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप। मेरठ से एनडीआरएफ की टीम, हरियाणा के गोताखोर और आर्मी के जवान यमुना के गहरे पानी में चला रहे सर्च ऑपरेशन। मिर्जापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार और हथिनीकुंड बैराज चौकी प्रभारी अवशेष भाटी पुलिस टीम के साथ मौके पर डटे। यमुना नदी में लगातार सर्च अभियान जारी, डूबे दोनों जवानों की तलाश में जुटी रेस्क्यू टीमें, जनपद सहारनपुर के थाना मिर्ज़ापुर इलाके की यमुना नदी में हुआ हादसा।
0
0
Report
Advertisement

हिसार के बिश्नोई मंदिर में जन्माष्टमी: मंत्री समेत 20 से अधिक नेता मंच पर

Hisar, Haryana:हिसार का प्रसिद्ध श्री बिश्नोई मंदिर जन्माष्टमी के पावन अवसर पर रोशनी और भक्ति के अलौकिक रंग में रंगा नजर आ रहा है। बिश्नोई मंदिर सभा के अध्यक्ष जगदीश कड़वासरा ने ज़ी मीडिया से खास बातचीत में बताया कि 3 सितंबर की शाम से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो जाएगा, जहाँ भव्य सजावट और गूंजते जयकारों के बीच कृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। यह आयोजन सिर्फ एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि हरियाणा और राजस्थान के बिश्नोई समाज के आपसी भाईचारे और राजनीतिक मंथन का एक प्रमुख केंद्र हमेशा रहता है। अध्यक्ष कड़वासरा ने जानकारी दी कि 4 सितंबर को आयोजित मुख्य समारोह में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, जबकि दोनों राज्यों की 20 से अधिक प्रमुख राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी इस मंच पर सामाजिक और राजनीतिक सरगर्मियों को बढ़ाएगी। धार्मिक सम्मेलनों, हवन-पूजन और सामाजिक मंथन के बीच मध्यरात्रि 12 बजते ही जैसे ही कान्हा का जन्म होगा, पूरा प्रांगण शंखध्वनि, आरती और पुष्पवर्षा से गूंज उठेगा। भक्ति, सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक चर्चाओं का यह संगम हिसार के बिश्नोई मंदिर की इस परंपरा को हर साल की तरह बेहद खास बनाने जा रहा है।
0
0
Report

रिम्स में MBBS सीटें बढ़कर 250, 8 सितंबर से सेशन शुरू

Ranchi, Jharkhand:राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज रिम्स में इस वर्ष 180 सीटों की जगह पर 250 एमबीबीएस स्टूडेंट का एडमिशन लिया जा रहा है। नेशनल मेडिकल काउंसिल से अनुमति के बाद राज्य का पहला संस्थान रिम्स बना है जहां 250 MBBS सीटों पर नामांकन लिया जा रहा है। एडमिशन लेने वाले बच्चों का सेशन 8 सितंबर से शुरू भी कर दिया जाएगा। इससे पहले रिम्स तमाम व्यवस्थाएं दुरुस्त कर लेना चाहता है। पिछली वर्ष कागजो में हेरफेर और गलत कागज प्रस्तुत कर एडमिशन लेने वाले तीन विद्यार्थियों का नामांकन जहां एक वर्ष बाद रिम्स ने रद्द किया था तो वहीं इस वर्ष रिम्स ने ऐतिहातन स्लॉट वाइस एडमिशन लेने का निर्णय लिया है। रिम्स के निदेशक ने बताया कि हम लोग इस वर्ष बारीकी से कागजातों के जांच के बाद ही बच्चों के एडमिशन के प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहे हैं। अगले 5 तारीख तक यह प्रक्रिया चलना है जहां विद्यार्थियों के सभी डॉक्यूमेंट को वेरीफाई किया जा रहा है। इस दौरान अधिकृत जानकारी के अनुसार बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top