Raebareli: ADG रेलवे ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
Raebareli, Uttar Pradesh:ADG रेलवे श्री प्रकाश डी ने रायबरेली रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह प्रयागराज से बाय रोड पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने GRP और RPF द्वारा किए गए शस्त्रागार और महिला हेल्थ लिस्ट के कार्यों की भी जांच की। ADG का यह निरीक्षण सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
अमेठी के DM ने बालिका विद्यालय में निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता परखा
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी डीएम बने अध्यापक, कक्षा में पहुंचकर छात्राओं से पूछे गणित-अंग्रेजी के सवाल, परखी पढ़ाई की गुणवत्ता अमेठी के भेटुआ स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अचानक पहुंचे जिलाधिकारी शशांक चौधरी, डीएम ने कक्षा 9 और 10 में पहुंचकर संभाली अध्यापक की भूमिका, छात्राओं से गणित के सवाल पूछकर परखी शैक्षणिक दक्षता, अंग्रेजी में प्रार्थना पत्र लिखने की भी ली जानकारी, लाइब्रेरी, कंप्यूटर लैब, रसोईघर और छात्राओं के शयनकक्षों का किया निरीक्षण, खाने की गुणवत्ता, स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था का लिया जायाजा, अतिरिक्त शौचालय निर्माण के लिए BSA को आगणन तैयार करने के दिए निर्देश, डीएम ने साफ कहा- छात्राओं की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं में किसी तरह की लापरवाही न हो, आवासीय विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाए रखना प्राथमिकता है。गाजीपुर के पेंशनरों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र 5.0 से घर बैठे आसान प्रमाणन
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर, अब जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए बैंक और कोषागार के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति केंद्र सरकार ने डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक पूरे देश में संचालित होगा गाजीपुर में कोषागार से जुड़े पेंशनरों सहित विभिन्न विभागों के करीब 25 हजार पेंशनभोगियों को इस डिजिटल सुविधा का लाभ मिल सकेगा अब पेंशनर अपने स्मार्टफोन से घर बैठे फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार कर सकेंगे इसके लिए मोबाइल में जीवन प्रमाण ऐप और आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड कर चेहरे का सत्यापन कराना होगा पेंशनरों की सहायता के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं, जहां कोषागार कर्मचारी डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर प्रत्येक पेंशनर को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है डिजिटल व्यवस्था से बुजुर्ग पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और कागजी प्रक्रिया से मिलेगी राहत, अब घर बैठे मोबाइल से जमा होगा जीवन प्रमाणपत्र गाजीपुर के हजारों पेंशनभोगियों के लिए राहत भरी खबर है। अब पेंशन जारी रखने के लिए सालाना जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के नाम पर बैंकों और कोषागार के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। पेंशनर घर बैठे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 5.0 शुरू किया गया है, जो 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित होगा। इस अभियान के तहत पेंशनभोगियों को डिजिटल माध्यम से जीवन प्रमाणपत्र जमा करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। गाजीपुर जनपद में कोषागार से जुड़े पेंशनरों के साथ-साथ विभिन्न विभागों के लगभग 25 हजार पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिल सकता है। इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के पेंशनर भी निर्धारित समय पर अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा कर सकेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोषागार कर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। खास बात यह है कि पेंशनरों की सुविधा के लिए एक महीने तक निःशुल्क शिविर भी लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में कोशगारकर्मी पेंशनभोगियों को डिजिटल प्रमाणपत्र बनाने में मदद करेंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह के मुताबिक, शासन के निर्देश पर सभी पेंशनरों को साल में एक बार जीवित होने का प्रमाण देना अनिवार्य है। डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र की व्यवस्था से बुजुर्गों को काफी सहूलियत मिलेगी। मोबाइल से प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया भी बेहद आसान है। इसके लिए पेंशनर को जीवन प्रमाण ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आधार फेस आरडी ऐप के माध्यम से फेस ऑथेंटिकेशन कराना होगा। मोबाइल कैमरे से चेहरे का सत्यापन सफल होते ही डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र तैयार हो जाएगा, जिसे सीधे पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है। कुल मिलाकर डिजिटल व्यवस्था से पेंशनरों को लंबी कतारों, भागदौड़ और अनावश्यक परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है।नीले ड्रम में कैश: आयकर विभाग ने दोनों भाइयों को समन भेजा, राज खुलेंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:नीले ड्रम में कैश मिलने के मामले में आयकर विभाग ने दोनों भाईयों को समन भेजा है...बेगूं में पंचायत समिति चुनाव की पारी तेज: भाजपा ने तीन प्रत्याशी दाखिल किए
Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौरगढ़ जिले के बेगूं से पंचायत समिति सदस्य चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन प्रत्याशियों ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर अपने नामांकन दाखिल किए। तीनों प्रत्याशियों ने रिटर्निंग अधिकारी अंकित सामरिया के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। इनमें वार्ड नंबर 2 गोपालपुरा-इटावा से छोटी बाई जाट, वार्ड नंबर 4 मोतीपुरा-बरनियास से शंकर लाल कुमावत और वार्ड नंबर 7 खेड़ी माधोपुर से भेरू लाल धाकड़ शामिल हैं। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी भी प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। पंचायत समिति चुनाव को लेकर क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां लगातार तेज हो रही हैं।46 करोड़ बजट के बावजूद 29 किमी सड़क अधूरी, ग्रामीणों की मुश्किल बढ़ी
Pali, Rajasthan:जिले के रानी-देसीूरी क्षेत्र के सोमेसर से पनोता तक करीब 29 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए 46 करोड़ का बजट पास किया गया, लेकिन वर्तमान में सड़क का काम अधूरा पड़ा है। आए दिन इस खस्ताहाल रोड पर हादसे हो रहे हैं तो किसी की कार का टायर ब्लास्ट हो रहा है। इतना सब जानते हुए भी जिम्मेदार इस अधूरी पड़े सड़क निर्माण को पूरा करवाने को लेकर प्रयास नहीं कर रहे है। जिसका सीधा नुकसान कई गांवों के लोगों को उठाना पड़ रहा है। रोड पर धूल उड़ती है और छोटे-छोटे पत्थर पड़े है जिससे गाड़ी को नुकसान होता है इसलिए उस रोड पर सवारी लेकर नहीं जाते हैं। मामले में पीडब्ल्यूडी के AEN प्रवीण कुमार ने बताया कि डामर की रेट भी बढ़ गई है इसके चलते ठेकेदार ने काम रोक रखा है लेकिन अब डिफरेंस स्वीकृति जारी हो चुकी है जिससे जल्द काम शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।राजस्थान के श्रीगंगानगर में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण मतदान जारी
Sri Ganganagar, Rajasthan:राजस्थान में तीसरे चरण में पंचायती राज चुनावों के तहत श्रीगंगानगर जिले में शांतिपूर्ण मतदान जारी है। श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ राजियासर व श्री विजयनगर में तीसरे चरण में मतदान चल रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के लोग अपने-अपने मतदाताओं से वोट की अपील करते हुए मतदान केंद्रों के समीप नजर आए Mla डूंगरराम गेदर कांग्रेसदेवरिया: पंडरी मल्ल ढाला के पास भीषण जाम, तीन घंटे से फंसे सैकड़ों वाहन; राहगीर परेशान
Deoria, Uttar Pradesh:पंडरी मल्ल ढाला के समीप देवरिया-बैकुंठपुर नहर बाईपास पर मंगलवार को भीषण जाम लगने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब तीन घंटे से सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे। जाम का असर सोनूघाट से पंडरी मल्ल ढाला जाने वाले मार्ग पर भी देखने को मिला। इस मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतार लगने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर हुई। जाम में फंसे वाहन चालक और राहगीर घंटों परेशान होते रहे ,लोगों का कहना था कि व्यस्त मार्गों पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है, ताकि लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में इस तरह की परेशानी न झेलनी पड़े।मधुबनी: गुस्साई महिलाओं ने जिलाधिकारी का पकड़ लिया कॉलर, बलिराजगढ़ में हुई DM और SSP के साथ धक्का मुक्की
Madhubani, Bihar:बिहार में मधुबनी के बाबूबरही में ASI की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत और तीन लोगों के घायल होने के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। हत्या की घटना से नाराज लोग जब अपनी बात रखने पहुंचे तो हालात इतने बिगड़ गए कि आक्रोशित महिलाओं ने जिलाधिकारी आनंद शर्मा का कॉलर पकड़ लिया। एक तरफ पुलिसकर्मी की गोली से एक व्यक्ति की मौत और तीन लोग घायल होने का मामला है,तो दूसरी तरफ आक्रोशित भीड़ का जिलाधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार भी सवाल खड़े करता है।
(बिहार से जी न्यूज ब्यूरो रिपोर्टर प्रशांत झा की रिपोर्ट)
