229001
Raebareli - मौरंग से लदा ट्रक घर में घुसा, लगभग 15 लाख का नुकसान
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के पानी टंकी बाईपास से होकर शिवगढ़ की ओर जा रहा ट्रक एक मकान में घुस गया. हादसे में मकान मालिक उमेश चौधरी ने बताया कि कांच का गोदाम था, वही दुकान मालिक सलमान ने बताया कि लगभग 15 लाख रुपए के नुकसान हुआ है. घटना के बाद मौके से चालक व खलासी दोनों फरार हो गए जिससे सड़क पर जाम लग गया. सूचना पर पहुंची बछरावां पुलिस ने आवागमन बाधित कराया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खेतड़ी के ककराय खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की मांग, निष्पक्ष जांच जरूरी
Jhunjhunu, Rajasthan:खेतड़ी के ककराय गांव में खेल मैदान पर अतिक्रमण का मामला अतिक्रमण को लेकर गांव के युवाओं ने एसडीएम कार्यालय पहुँच जताया विरोध 50 साल पुराने खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग बड़ी संख्या में गांव के युवा एकजुट होकर पहुंचे एसडीएम कार्यालय युवाओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच की उठाई मांग मैदान पर अतिक्रमण से गांव में वैमनस्य की स्थिति बनने की जताई आशंका मांग पूरी नहीं होने पर बड़े आंदोलन की युवाओं ने दी चेतावनी झुंझुनूं जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के ककराय गांव में खेल मैदान पर अतिक्रमण को लेकर युवाओं ने विरोध जताया। गांव के बड़ी संख्या में युवा एकत्रित होकर खेतड़ी उपखंड कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर खेल मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की। युवाओं ने बताया कि गांव का यह मैदान पिछले करीब 50 वर्षों से खेल गतिविधियों के लिए उपयोग में लिया जा रहा है। गांव के बच्चों और युवाओं का कहना है कि लंबे समय से इस्तेमाल हो रहे इस मैदान पर अब कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने का आरोप है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीण युवाओं ने कहा कि खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए महत्वपूर्ण है। मैदान पर अतिक्रमण होने से खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं और गांव में आपसी वैमनस्य की स्थिति बनने की आशंका है। युवाओं ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खेल मैदान को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त करवाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई और जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं की गई तो ग्रामीण युवा आंदोलन को मजबूर होंगे। ज्ञापन सौंपने पहुंचे युवाओं ने कहा कि आगामी आंदोलन की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। उन्होंने प्रशासन से मामले में जल्द कार्रवाई कर गांव के खेल मैदान को सुरक्षित रखने की मांग की।0
0
Report
भीलवाड़ा DST टीम ने दोनों लग्जरी गाड़ियों के साथ डेढ़ करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ पकड़ लिए
Noida, Uttar Pradesh:भीलवाड़ा जिले की DST टीम की देर रात की कार्रवाई में डेढ़ करोड़ रुपए के अवैध मादक पदार्थ पकड़े गए. डीएसटी टीम के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी वाहनों को जब्त करके उनसे डेढ़ करोड़ के अवैध मादक पदार्थ बरामद किया गया. डीएसटी प्रभारी कन्हैया लाल के मार्गदर्शन में हेड कांस्टेबल कालू राम धायल को इनपुट मिला कि बड़ी मात्रा में नशे की खेप लाई जा रही है. फुलियाकला थाना सर्किल में नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो और एक क्रेटा वाहन को रोकने का प्रयास किया तो वाहन भाग गए. पुलिस ने पीछा करके स्टॉप स्टिक से वाहनों के टायर को ब्रस्ट करके वाहन को रोका. तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए. वाहनों की तलाशी में 7 क्विंटल 50 किलो डोडाचुरा, 6 किलो अफीम दूध बरामद किया गया जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत डेढ़ करोड़ बताई जा रही है.0
0
Report
कानपुर में 250 करोड़ की साइबर ठगी: बैंक कनेक्शन का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग 250 करोड़ की साइबर ठगी का बैंक कनेक्शन बेनकाब ▪️ बर्रा पुलिस ने स्मॉल फाइनेंस बैंक के रिलेशन मैनेजर मुकेश झा को किया गिरफ्तार ▪️ फर्जी फर्मों के नाम पर बैंक खाते खुलवाने में मदद का आरोप ▪️ बBogस खातों में करोड़ों रुपये के ट्रांजेक्शन कराने का आरोप ▪️ खातों की ट्रांजेक्शन लिमिट करोड़ों रुपये तक बढ़ाने का भी आरोप ▪️ साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट से वसूली रकम इन खातों में पहुंचने का दावा ▪️ शिकायत आने से पहले खातों से रकम निकालने की कोशिश का आरोप ▪️ बैंककर्मियों को 5 से 10 फीसदी कमीशन मिलने का पुलिस का दावा ▪️ मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार ▪️ पुलिस के मुताबिक कथित सरगना अभय शुक्ला उर्फ सुल्तान मिर्जा नेपाल के रास्ते दुबई पहुंचा ▪️ पुलिस मोबाइल और बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए नेटवर्क की अन्य कड़ियां तलाश रही0
0
Report
Advertisement
योगी से जापानी-भारतीय छात्र मिले: दो संस्कृतियां एक मंच पर
Noida, Uttar Pradesh:सीएम आवास में जापानी और भारतीय छात्रों से सीएम योगी कर रहे संवाद जापानी छात्र ने सीएम को सुनाया गाना CM योगी/- जापान छात्र मुलाकात.. जापान से आये युवा मित्रों और भारत के लखनऊ से जुड़े युवा विद्यार्थियों का अभिनन्दन स्वागत। यह केवल छात्रों का मीट नही,दो संस्कृतियों का,दो परम्पराओ का,दो देशों के युवा पीढ़ियों की भी मुलाकात है। यहां भारत-जापान की युवा पीढ़ी बैठी है,यह भारत जापान के प्राचीन संस्कृति, और अगले वर्ष पूरे होने वाले भारत जापान के राजनीतिक सम्बंध के 75 वर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। जापान अपने ट्रेडिशन,कमिटमेंट के लिए जाना जाता है। दोनो छात्र समूह के बारे में एक समानता है कि दोनों अपने भविष्य की कहानी कह रहे हैं。 भारत मे विविधता में एकता,वसुधैव कुटुम्बकम और इंडियन फिलॉसफी के साथ उत्तरप्रदेश की साझा विरासत को समझने का अवसर मिलेगा। इससे जापान के युवाओं को भारत एक मार्केट नही बल्कि यहां जानने का अवसर मिलेगा की वर्क कल्चर,लाइफ ऑफ फिलॉसफी क्या होती है। जापान की फिलॉसफी सामाजिक सामंजस्य हमे सिखाती है कि साथ साथ बढ़ें,और भारत की फिलॉसफी वसुधैव कुटुम्बकम की है。 हमारी फिलॉसफी उदार चरित्र की है,यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। दोनो देशों की भावना में समानता है कि सबको साथ लेकर चलना है,प्रधानमंत्री मोदी जी की भी यही लाइन है सबका साथ,सबका विश्वास! लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन जापान से आये युवा मित्रों और भारत के लखनऊ से जुड़े युवा विद्यार्थियों का अभिनन्दन स्वागत। यह केवल छात्रों का मीट नही, दो संस्कृतियों का,दो परम्पराओ का,दो देशों के युवा पीढ़ियों की भी मुलाकात है。 यहां भारत-जापान की युवा पीढ़ी बैठी है,यह भारत जापान के प्राचीन संस्कृति, और अगले वर्ष पूरे होने वाले भारत जापान के राजनीतिक सम्बंध के 75 वर्ष का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं。 जापान अपने ट्रेडिशन,कमिटमेंट के लिए जाना जाता है。 लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन दोनो छात्र समूह के बारे में एक समानता है कि दोनों अपने भविष्य की कहानी कह रहे हैं。 भारत मे विविधता में एकता,वसुधैव कुटुम्बकम और इंडियन फिलॉसफी के साथ उत्तरप्रदेश की साझा विरासत को समझने का अवसर मिलेगा。 इससे जापान के युवाओं को भारत एक मार्केट नही बल्कि यहां जानने का अवसर मिलेगा की वर्क कल्चर,लाइफ ऑफ फिलॉसफी क्या होती है。 लखनऊ में जापान एवं भारत के विद्यार्थियों से भेंट कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संबोधन जापान की फिलॉसफी सामाजिक सामंजस्य हमे सिखाती है कि साथ साथ बढ़ें,और भारत की फिलॉसफी वसुधैव कुटुम्बकम की है。 हमारी फिलॉसफी उदार चरित्र की है,यह भारतीय संस्कृति की विशेषता है। दोनो देशों की भावना में समानता है कि सबको साथ लेकर चलना है,प्रधानमंत्री मोदी जी की भी यही लाइन है सबका साथ,सबका विश्वास! जापानी बच्चे माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ सेल्फी लेते हुए0
0
Report
लोखंडी मकान में कीटनाशक भारी मात्रा में बरामद: एक्सपायर और डुप्लीकेट दवाओं का शक
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के लोखंडी में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान के बेसमेंट से बड़ी मात्रा में कीटनाशक और कृषि दवाएं बरामद की हैं। विभाग को सूचना मिली थी कि मकान के बेसमेंट में बिना लाइसेंस के कीटनाशक और दवाओं का भंडारण किया जा रहा है। इसके बाद कृषि विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और जब्ती की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि बरामद दवाओं की फिलहाल अधिकारियों द्वारा यह भी जांच कर रही है कि इनमें कितनी दवाएं वैध हैं और कितनी एक्सपायर हो चुकी हैं। जानकारी के अनुसार बड़ी मात्रा में एक्सपायर और डुप्लीकेट दवाएं मिलने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक जिस मकान में यह कार्रवाई की गई है, वह गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश निवासी आशु सिंह पाल का बताया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा दस्तावेज और लाइसेंस से संबंधित जानकारी भी खंगाली जा रही है। वहीं कार्रवाई की भनक लगते ही मकान मालिक आशु सिंह पाल के मौके से फरार होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल कृषि विभाग की टीम बरामद कीटनाशकों और दवाओं की मात्रा, उनकी वैधता और दस्तावेजों की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
डूसू चुनाव: क्या नया अध्यक्ष छात्रों की समस्याओं को सच में उठाएगा?
New Delhi, Delhi:दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। चुनावी सरगर्मी के बीच छात्रों के मन में एक बड़ा सवाल है—क्या इस बार बनने वाला डूसू अध्यक्ष छात्रों की समस्याओं की आवाज बनेगा? क्योंकि हर चुनाव में मुद्दे तो उठते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही कई समस्याएं जस की तस रह जाती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय में डूसू चुनाव का बिगुल बजने से पहले ही छात्रों के बीच चुनावी मुद्दों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। छात्रों को उम्मीद है कि इस बार चुनाव सिर्फ पोस्टर, बैनर और प्रचार तक सीमित न रहकर उनके असली मुद्दों पर भी हो। छात्रों की सबसे बड़ी चिंता डूसू चुनाव के दौरान होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर है। चुनाव के समय कई जगह लड़ाई-झगड़े, ट्रैफिक जाम और सड़कों पर पोस्टर-बैनर की भरमार देखने को मिलती है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक चुनाव प्रक्रिया का पालन भी छात्रों के लिए अहम मुद्दा है। छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी है। कई जगह इन्फ्रास्ट्रक्चर की स्थिति खराब है और प्लास्टर टूटकर गिरने जैसी घटनाएं चिंता बढ़ाती हैं। पानी की किल्लत का मुद्दा भी हर साल उठता है, लेकिन चुनाव खत्म होते ही यह मुद्दा पीछे छूट जाता है। इसके अलावा मेट्रो कार्ड में छात्रों को छूट, पीजी के बढ़ते किराए पर नियंत्रण और बेहतर छात्र सुविधाओं जैसे मुद्दे भी चुनाव के दौरान प्रमुखता से उठाए जाते हैं। लेकिन छात्रों का आरोप है कि चुनाव जीतने के बाद इन मुद्दों पर प्रभावी आवाज नहीं उठाई जाती। अब सवाल यही है कि इस बार डूसू का नया अध्यक्ष छात्रों के मुद्दों को कितनी गंभीरता से उठाता है। क्या चुनाव के बाद भी छात्रों की आवाज बुलंद रहेगी या फिर हर बार की तरह मुद्दे सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित रह जाएंगे? फिलहाल डूसू चुनाव में जीत किसकी होगी, यह तो वक्त बताएगा, लेकिन छात्रों की नजर इस बात पर है कि नया नेतृत्व उनके लिए वास्तव में कितना काम करता है।0
0
Report
Advertisement
घटना: गाजियाबाद कविता नगर में बाइक सवार बदमाश ने वृद्ध महिला से चेन स्नेचिंग कर CCTV में कैद किया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र के आरडीसी राजनगर में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश ने एक वृद्ध महिला को निशाना बनाते हुए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक, वृद्ध महिला सुबह के समय घर से बाहर निकली थीं। इसी दौरान पीछे से बाइक पर आए बदमाश जिसने हेलमेट पहन रखा था वृद्ध महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार में मौके से फरार हो गया। अचानक हुई वारदात से महिला घबरा गईं। सीसीटीवी फुटेज में बदमाश महिला के पीछे बाइक से आता और मौका मिलते ही चेन झपटकर फरार होता दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी। वारदात के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने और चेन स्नेचिंग की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की है。 सीसीटीवी0
0
Report
झुंझुनूं मोरारका कॉलेज में SFI का पांच सूत्री प्रदर्शन; चुनाव बहाल की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं पांच सूत्री मांगों को लेकर SFI का आरआर मोरारका कॉलेज में प्रदर्शन छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर उठाई आवाज SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ प्रदर्शन NEP-2020 के तहत अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग कॉलेज में खेल मैदान सहित छात्र हित से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने और अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी पांच सूत्री मांगों को लेकर झुंझुनूं जिला मुख्यालय के राधेश्याम आर मोरारका राजकीय महाविद्यालय में SFI की इकाई की ओर से प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन SFI महाविद्यालय इकाई अध्यक्ष पिंटू सैनी की अगुवाई में हुआ। इस दौरान छात्रसंघ चुनाव बहाल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया। SFI कार्यकर्ताओं ने मांग की कि बंद छात्रसंघ चुनावों को तत्काल बहाल किया जाए। छात्र नेताओं ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रभावी तरीके से उठाने के लिए उचित मंच नहीं मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने NEP-2020 के तहत लागू किए गए विभिन्न प्रावधानों को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने अन्य विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था करने, ताकि विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं संचालित हो सकें, की मांग की। साथ ही खेल मैदान सहित महाविद्यालय से जुड़ी अन्य सुविधाओं को बेहतर करने की मांग भी उठाई गई। SFI कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों से जुड़ी पांच सूत्री मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा तथा महाविद्यालयों में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जा सकता है।0
0
Report
जैसलमेर में 77वां जिला वन महोत्सव, पौधरोपण से देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण स्पष्ट
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित, भारत की आकृति में पौधरोपण से दिया देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जैसलमेर। जैसलमेर जिले में आज हरियालो राजस्थान एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सीमा सुरक्षा बल के सेक्टर साउथ परिसर में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर अनुपमा जोरवाल एवं BSF DIG महेश कुमार नेगी ने पीपल पूजन और पौधरोपण के साथ किया। कार्यक्रम में DFO IFS कुमार शुभम, DFO देवेंद्र सिंह एवं DFO चंद्रपाल सिंह सहित BSF, जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्वयंसेवी संगठनों ने भी भाग लिया। वन महोत्सव के दौरान DFO IFS कुमार शुभम की पहल पर देशभक्ति की भावना के साथ पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संदेश दिया गया। भारत के नक्शे की आकृति में पौधरोपण किया गया। तिरंगे के तीनों रंगों को दर्शाने के लिए मियावाकी तकनीक से देशी पौधों का रोपण किया गया। केसरिया रंग के लिए गुलमोहर और रोहिड़ा, सफेद रंग के लिए चंपा तथा हरे रंग के लिए नीम, खेजड़ी सहित अन्य देशी पौधे लगाए गए। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने संगीत, गायन और नाटक के माध्यम से जैसलमेर के रेगिस्तानी क्षेत्र को अधिक से अधिक हरा-भरा बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और अधिकाधिक पौधरोपण का संकल्प भी दिलाया गया। CSR फंड के तहत उप वन संरक्षक कार्यालय को गश्त एवं वन संरक्षण कार्यों के लिए एक बोलेरो वाहन भी उपलब्ध करवाया गया।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव: प्रशासन ने सुरक्षा और मतदान केंद्रों की तैयारी पूरी की
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर शुभम चौधरी और जिला पुलिस अधीक्षक विशाल जांगिड़ ने शहर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, मूलभूत सुविधाओं और मतदाताओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर, नगर परिषद आयुक्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा इंतजामों को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली गई। नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसे लेकर प्रशासन की ओर से लगातार तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो और केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहें। प्रशासन ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने को लेकर भी अधिकारियों को पूरी गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए हैं। मतदान केंद्रों के निरीक्षण के साथ ही चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।0
0
Report
दमोह के तेंदूखेड़ा में भैंस चोरी से दहशत, 50 से अधिक भैंसें गायब
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह के तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में भैंस चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पिछले एक महीने से भैंस चोरी की शिकायतें आ रही हैं और ग्रामीण भीषण दहशत में हैं। ग्रामीणों के अनुसार जंगलों में भैंसें अक्सर चरने जाती हैं, लेकिन पिछले महीने के बाद लौट कर नहीं आ रहीं। जंगल में चार पहिया वाहन के निशान मिले हैं, जिससे संकेत मिलता है कि चोर इन्हीं वाहनों से भैंसें ले जाते हैं। अब तक 50 से अधिक भैंसें चोरी हो चुकी हैं; एक भैंस की कीमत एक से दो लाख के बीच बताई जाती है, जिसका कुल नुकसान 50 लाख से अधिक हो गया है। पीड़ित गाँवों के निवासी तेंदूखेड़ा पुलिस थाने पहुंच रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसी रिपोर्टें लगातार आ रही हैं और एक टीम बनाई गई है ताकि चोर जल्दी पकड़ लिए जाएँ।0
0
Report
घाघरा का जलस्तर बढ़ने से गोंडा में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री जारी
Gonda, Uttar Pradesh:जहाँ गोंडा में बीते 24 घंटे से घाघरा नदी का जलस्तर घटना शुरू हो गया है लेकिन इसके बावजूद भी निचले इलाकों में रहने वाले बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। तरबगंज और कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के 10 गांवों की 9 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित है इन 10 गांव के चारों तरफ और इन गांवों के अंदर बाढ़ का पानी भरा हुआ है। निचले इलाकों के रहने वाले लोगों के घरों के अंदर पानी भरा हुआ है लोग चारपाई पर और तखत पर रहने को मजबूर है। गांव में पानी भरे होने के कारण बच्चे विद्यालय नहीं पढ़ने जा पा रहे हैं इन ग्रामीणों के आने-जाने के लिए नाव की व्यवस्था की गई है। लेकिन पशुओं के चारे के लिए इन ग्रामीणों के सामने बड़ा संकट है बाढ़ से पहले किसानों द्वारा निचले इलाकों में ही पशुओं के लिए सूखा चारा रखा गया था।जो की पानी भरने के कारण पूरी तरीके से खराब हो गया है पशु के चारे के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि घाघरा नदी का पानी फसलों में भर चुका है और अब फैसले भी बर्बाद होने के कगार पर है जिला प्रशासन द्वारा इन बाढ़ पीड़ितों को लंच पैकेट और राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। लगभग 10 से अधिक परिवार के लोग दोनों तहसीलों के अपने-अपने बाढ़ में डूबे हुए घरों को छोड़कर के सुरक्षित स्थान पर पलायन करके चले गए हैं। बाढ़ का पानी निचले इलाकों के सड़कों पर भी काफी भरा हुआ है सड़कों पर भी बाढ़ का पानी गोंडा में बह रहा है। वहीं दूसरी तरफ तरफ तरबगंज तहसील क्षेत्र के नवाबगंज इलाके में लगातार घाघरा नदी किसानों की जमीनों को काटकर के अपने आगोश में ले रही है यहां के किसानों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि यहां पर सरयू नदी का भी रौद्र रूप देखने को मिल रहा है। घाघरा नदी आज शुक्रवार सुबह एल्गिन ब्रिज पर खतरे के निशान से मात्र 33 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है घाघरा नदी में आज सुबह 8:30 बजे गिरजा,शारदा और सरयू बैराज से कुल 2 लाख 89165 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है केंद्रीय जल आयोग के अनुसार नदी का जलस्तर घट रहा है।0
0
Report
Advertisement
पातड़ां में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद, धरना जारी
Patran, Punjab:पातड़ां में पंजाब बंद का व्यापक असर, बाजार बंद रहे; भगत सिंह चौक पर पंथक, किसान व जन संगठनों ने दिया धरना. कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 21 अगस्त को दिए गए पंजाब बंद के आह्वान का पातड़ां में व्यापक असर देखने को मिला. शहर के अधिकांश बाजारों में दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखकर बंद का समर्थन किया. वहीं, सड़कों पर वाहनों की आवाजाही जारी रही, जिससे बंद का असर मिला-जुला नजर आया. बंद के समर्थन में पंथक, जनतक और किसान संगठनों के कार्यकर्ताओं भगत सिंह चौक पर एकत्रित हुए और धरना देकर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की. काफी संख्या में लोगों के एकत्रित होने के कारण कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. संगठनों के नेताओं ने कहा कि कौमी इंसाफ मोर्चे की ओर से जिन मुद्दों को लेकर पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, सरकार को उन पर गंभीरता से विचार करते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाने चाहिए. बंद के दौरान बाजारों में दुकानें बंद रहने से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ा. कुछ दुकानदारों ने कहा कि बंद का समर्थन जरूरी मुद्दों के समाधान के लिए किया जा रहा है, लेकिन बार-बार कारोबार बंद होने से उनकी आजीविका प्रभावित होती है और आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. उन्होंने सरकारों से अपील की कि संबंधित समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए. सुरक्षा को लेकर पुलिस रही तैनात: बंद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए. डीएसपी पातड़ां गुरदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भगत सिंह चौक समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर तैनात रहा. डीएसपी गुरदीप सिंह ने बताया कि शहर में बंद का असर रहा और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की ओर से लगातार निगरानी की जा रही है. उन्होंने कहा कि स्थिति शांतिपूर्ण रही और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है.0
0
Report
चंडीगढ़: बिक्रम सिंह Majithia पंजाब बंद पर क्वामी इंसाफ मोर्चा के आह्वान; सज्जन कुमार निधन
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: BIKRAM SINGH MAJITHIA (SAD LEADER AND FORMER MINISTER OF PUNJAB) ON PUNJAB BAND CALLED BY QUAMI INSAF MORCHA / SAJJAN KUMAR DEMISE / OSD PUNJAB CM RAJBIR GUMMAN0
0
Report
फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तोड़फोड़
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद ब्रेकिंग फरीदाबाद में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई। गांव मवई और बसेलवा के राजस्व क्षेत्र में स्थित दो अनधिकृत कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। दोनों कॉलोनियाँ करीब 2-2 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही थीं。 कार्रवाई के दौरान 24 डीपीसी, 4 दुकानें, 2 स्ट्रक्चर और मिट्टी से बनाए गए सड़क नेटवर्क को ध्वस्त किया गया। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनी काटने वालों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई की0
0
Report
Advertisement
