229010
Raebareli - लखनऊ- प्रयागराज नेशनल हाइवे पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा
Raebareli, Uttar Pradesh:लखनऊ- प्रयागराज नेशनल हाइवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है ,जिसमें तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया. हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई. स्थानीय लोगों द्वारा युवक को सीएचसी पहुँचाया गया, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया .सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है. सीसीटीवी के जरिए अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस, घटना बछरावां थाना क्षेत्र के प्रधान ढाबा के पास की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एसपी पीयूष दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण पदभार से पहले दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर एएसपी योगेंद्र फौजदार किय
Dausa, Rajasthan:SLUG-2105ZRJ_DAU_SP_R जिला दौसा एसपी पीयूष दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण पदभार से पहले दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर एएसपी योगेंद्र फौजदार किया दीक्षित को रिसीव एसपी पीयूष दीक्षित मीडिया से भी हुए मुखातिब कहा जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता अपराध और अपराधी हो खत्म इस पर रहेगा फोकस साथ ही अवैध नशे का कारोबार खत्म करना बड़ी प्राथमिकता वही जिले में दुर्घटनाओं पर लगे अंकुश इस पर होगा काम प्रदेश में हाल ही में जारी हुई 17 आईपीएस की तबादाला सूची में दौसा एसपी सागर राणा का भीलवाड़ा तबादला होने के बाद दौसा में पुलिस अधीक्षक के पद पर पीयूष दीक्षित ने आज पदभार ग्रहण किया पदभार ग्रहण करने से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया इस दौरान एसपी पीयूष दीक्षित ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा सरकार और पुलिस मुख्यालय की पुलिस के लिए जो प्राथमिकताएं हैं उन पर फोकस रहेगा जिले की कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे साथ ही जिले से नशे का अवैध कारोबार खत्म हो वहीं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगे यह उनकी प्राथमिकता रहेगी जिले की भौगोलिक स्थिति को समझते हुए काम किया जाएगा ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे । बाइट पीयूष दीक्षित एसपी दौसा LAXMI AVATAR SHARMA 94148218030
0
Report
कानपुर के रियाशी इलाके में गत्ता फैक्ट्री में भीषण आग, सिलेंडर फटने से हड़कंप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रियाशी इलाके में चल रही गत्ता फैक्ट्री में अचानकलगी आग दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से फैक्ट्री के अंदर रखे 6 कमर्शियल सिलेंडर एक के बाद एक तेज धमाके के साथ फट गए। धमाका इतना जोरदार था कि पड़ोस में बने एक फ्लैट की दीवार में बड़ा छेद हो गया। पुलिस को घटनास्थल की जांच के दौरान मौके से 6 कमर्शियल और 5 घरेलू सिलेंडर बरामद हुए हैं। साकेत नगर इलाके का मामला0
0
Report
गोंडा में सास अंतिम संस्कार दौरान मगरमच्छ ने दामाद को निगल लिया; शव बरामद
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा में सास अंतिम संस्कार दौरान मगरमच्छ ने दामाद को निगल लिया लिया शव बरामद 24 घंटे पूर्व उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के धिया गांव में सास के निधन के बाद दामाद दीपक ने अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया था। नदी किनारे चारों तरफ खंभा लगाते समय हाथ धोने சென்ற दीपक पर मगरमच्छ ने हमला किया और उसके शव की तलाश एसडीआरएफ की टीम द्वारा 8 किलोमीटर दूर सरयू नदी में बरामद किया गया। शव के मिलने के बाद परिजनों के बीच राहत की लहर दौड़ पड़ी है। पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा गया है और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई है।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं: धनखड़ ने नारनोद में सरलता व समाज के साथ शोक जताया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं से इस वक्त की बड़ी खबर पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पहुंचे नारनोद गांव विधायक राजेंद्र भांबू के भाई के निधन पर जताया शोक बोले- घमंड और गुस्से से दूर रहने वाला व्यक्ति ही सबसे बेहतर शोक सभा में दिखाई सादगी, सोफे की बजाय आम लोगों के बीच बैठे ग्रामीणों से आत्मीयता से मिले, पुराने चुनाव की याद भी ताजा की आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ व सुरेश मील भी थे साथ धनखड़ के दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था देश के पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज झुंझुनूं जिले के बगड़ क्षेत्र के नारनोद गांव पहुंचे। वे दिल्ली से सड़क मार्ग के जरिए सीधे गांव पहुंचे। धनखड़ के साथ उनके छोटे भाई और आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़, युवा व्यवसायी सुरेश मील तथा कपिल कुमार समेत अन्य भी थे। जगदीप धनखड़ व अन्य ने विधायक राजेंद्र भांबू के भाई जगेंद्र सिंह भांबू के निधन पर शोक जताया। नारनोद पहुंचकर धनखड़ ने दिवंगत जगेंद्र सिंह भांबू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और शोक संतप्त परिवार को ढांढ़स बंधाया। इस दौरान विधायक राजेंद्र भांबू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों से आत्मीयता से बातचीत करते हुए जगदीप धनखड़ ने सादगी भरा अंदाज भी दिखाया। शोक सभा में उनके लिए अलग से सोफा लगाया गया था। लेकिन उन्होंने उस पर बैठने की बजाय आम लोगों के बीच सामान्य रूप से ही बैठना पसंद किया। उनके इस व्यवहार की ग्रामीणों ने सराहना की। इस दौरान एक बुजुर्ग rural ने धनखड़ को याद दिलाया कि वर्षों पहले उन्होंने उन्हें वोट देकर जिताया था। इस पर धनखड़ ने मुस्कुराते हुए कहा कि उन्हें सब याद है। ग्रामीणों से बातचीत करते हुए धनखड़ ने विधायक राजेंद्र भांबू के सरल स्वभाव की तारीफ की। उन्होंने कहा कि आज के समय में जिस व्यक्ति में घमंड नहीं हो, जिसे गुस्सा नहीं आता हो और जो हर समय लोगों के लिए उपलब्ध रहता हो, उससे बेहतर जीवन कोई नहीं है। उनके इस बयान के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। हालांकि धनखड़ ने यह बात विधायक भांबू के सरल स्वभाव की तारीफ करते हुए कही है। शोक सभा के बाद जगदीप धनखड़ अपने पैतृक गांव किठाना के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनकी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। बाइट : जगदीप धनखड़, पूर्व उप राष्ट्रपति, भारत0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल तालाब में महिला का शव मिलने पर पुलिस-भीड़ जुटी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल से बड़ी खबर तालाब में तैरता मिला महिला का शव, शव देख झाड़ोल पुलिस को दी सूचना, झाड़ोल पुलिस पहुंची मौके पर, रेसक्यू कर शव बाहर निकालने के प्रयास जारी, शव बाहर निकालने पर होगी मृतका की शिनाख्त, सूचना पर मौके पर लगी ग्रामीणों की भीड़, झाड़ोल थाने के गोराणा नाल तालाब की घटना0
0
Report
NH-309 पर ट्रैफिक से कॉर्बेट हाथी सड़क पार नहीं कर पाया, खतरे बढ़े
Noida, Uttar Pradesh:कॉर्बेट के हाथी कॉरिडोर पर बढ़ता ट्रैफिक बना खतरा, NH-309 पर वाहनों का दबाव वन्यजीवों के लिए बना चुनौती. रामनगर: विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टायगर रिजर्व से गुजरने वाला नेशनल हाईवे-309 अब वन्यजीवों के लिए खतरे की घंटी बनता जा रहा है, लगातार बढ़ते ट्रैफिक और तेज रफ्तार वाहनों के कारण हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर प्रभावित हो रहे हैं, ताजा मामला रामनगर और रिंगौड़ा के बीच सामने आया, जहां एक विशालकाय टस्कर हाथी हाईवे पार करने की कोशिश करता रहा, लेकिन वाहनों की लगातार आवाजाही के चलते वह सड़क पार नहीं कर सका और वापस जंगल लौट गया. कॉर्बेट टायगर रिजर्व और रामनगर वन प्रभाग के बीच का क्षेत्र हाथियों की आवाजाही के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, हाईवे के एक ओर कॉर्बेट का घना जंगल है, जबकि दूसरी ओर रामनगर वन प्रभाग और कोसी नदी का क्षेत्र पड़ता है, जंगली हाथी अक्सर भोजन और पानी की तलाश में इस कॉरिडोर का इस्तेमाल करते हैं. इसी दौरान एक विशालकाय टस्कर हाथी कॉर्बेट क्षेत्र से निकलकर कोसी नदी की ओर जाने के लिए नेशनल हाईवे-309 के किनारे पहुंचा, हाथी काफी देर तक सड़क पार करने के इंतजार में खड़ा रहा, लेकिन हाईवे पर लगातार दौड़ते वाहनों और भारी ट्रैफिक के कारण वह आगे नहीं बढ़ सका. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार और लगातार बजते हॉर्न से हाथी असहज दिखाई दिया, काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब सड़क खाली नहीं हुई तो टस्कर वापस जंगल की ओर लौट गया. वन्यजीव विशेषज्ञ संजय छिम्वाल का कहना है कि यह घटना केवल एक हाथी की परेशानी नहीं, बल्कि पूरे कॉर्बेट लैंडस्केप में बढ़ते ट्रैफिक दबाव की गंभीर चेतावनी है. विशेषज्ञ संजय छिम्वाल के मुताबिक हाथियों के पारंपरिक कॉरिडोर पर बढ़ती वाहन आवाजाही भविष्य में मानव-वन्यजीव संघर्ष और सड़क हादसों की बड़ी वजह बन सकती है. स्थानीय लोगों और वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि इस संवेदनशील क्षेत्र में वाहनों की गति सीमित करने, चेतावनी संकेत लगाने और वन्यजीव क्रॉसिंग जैसी व्यवस्थाओं की सख्त जरूरत है। ताकि जंगल और वन्यजीवों के प्राकृतिक रास्ते सुरक्षित रह سکें और इंसान तथा वन्यजीव दोनों सुरक्षित बने रहें. कॉर्बेट का यह हाथी कॉरिडोर अब संरक्षण और ट्रैफिक प्रबंधन के बीच संतुलन की मांग कर रहा है. अगर समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो आने वाले समय में वन्यजीवों के लिए यह रास्ता और भी खतरनाक साबित हो सकता है.0
0
Report
Advertisement
झारखंड की देवासी हेंब्रम ने थाइलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित एयर गन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। आज देवासी हेंब्रम अपने माता-पिता के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष Rabindranath Mahato ने उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान देवासी ने कहा कि शुरुआत में उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन परिवार और कोच के सहयोग ने उनकी मुश्किलों को काफी कम कर दिया। उन्होंने लगातार मेहनत की और उसी मेहनत का परिणाम है कि आज वह गोल्ड मेडल जीतने में सफल हुई हैं। देवासी ने कहा कि उनका सपना आगे चलकर वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना है। वह झारखंड और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर और ऊंचा करना चाहती हैं।वहीं देवासी के पिता ने बताया कि लेकिन बेटी के संघर्ष और जुनून को देखकर उन्होंने हर कदम पर उसका साथ दिया।0
0
Report
अररिया में मोबाइल गेम विवाद से 10वीं के छात्र की हत्या; दो दोस्त हिरासत में
Forbesganj, Bihar:अररिया जिले में 10वीं के छात्र विशाल कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। 18 मई से लापता छात्र का शव बुधवार सुबह मजलिशपुर पंचायत के कुजरी बेलबाड़ी गांव स्थित बांस की झाड़ी से बरामद होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले में पुलिस ने मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच में मोबाइल गेम में पैसे के लेनदेन का विवाद हत्या की वजह बताया जा रहा है। मृतक विशाल कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय करोड़ दिघली में 10वीं कक्षा का छात्र था। उसके पिता श्रीलाल महतो और बड़ा भाई मुंबई में मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मां ममता देवी और बहन पूजा कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। दो लाख की फिरौती मांगने से दहशत मृतक की मां ममता देवी ने पलासी थाना में दिए आवेदन में बताया कि 18 मई को स्कूल से घर लौटने के बाद विशाल अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच परिवार के पास फोन आया और दो लाख रुपये की फिरौती मांगी गई। परिवार ने बेटे के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की गुहार लगाई थी। हालांकि दो दिनों बाद छात्र का शव मिलने से मामला हत्या में बदल गया और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मोबाइल गेम में पैसों के विवाद ने ली जान अररिया एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मृतक के दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि विशाल और उसके दोस्त ऑनलाइन मोबाइल गेम खेलते थे, जिसमें डॉलर के रूप में पैसे लगाए जाते थे। इसी लेनदेन और विवाद को लेकर विशाल की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया दाबिया भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क और घटना की साजिश की गहराई से जांच कर रही है। एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य घटना की जानकारी मिलते ही पलासी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। एसपी की अभिभावकों से अपील एसपी जितेंद्र कुमार ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को मोबाइल देने के बाद उनकी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखना बेहद जरूरी है। ऑनलाइन गेम और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़ती निर्भरता कई बार गंभीर अपराध और हादसों की वजह बन रही है.0
0
Report
झारखंड की देवासी हेंब्रम ने थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीता
Ranchi, Jharkhand:झारखंड के जामताड़ा की बेटी देवासी हेंब्रम ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य और देश का नाम रोशन किया है। थाईलैंड में आयोजित एयर गन राइफल शूटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए देवासी ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे झारखंड में खुशी और गर्व का माहौल है। आज देवासी हेंब्रम अपने माता-पिता के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे, जहां विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि झारखंड की बेटी और मेरे विधानसभा क्षेत्र की देवासी ने थाईलैंड में गोल्ड मेडल जीतकर पूरे राज्य और देश का नाम रोशन किया है। यह हम सभी के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा कभी गरीब और अमीर में फर्क नहीं करती। गांव और ग्रामीण इलाकों में आज भी कई ऐसे प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें दुनिया के सामने कुछ कर दिखाने की क्षमता है। जरूरत सिर्फ उन्हें पहचानने और आगे बढ़ाने की है0
0
Report
Advertisement
जालौन में गन्ना मंत्री का समाजवादी पर तीखा हमला, योगी सरकार का दावा तेज
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में यूपी सरकार के गन्ना मंत्री संजय सिंह गंगवार का समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला, अखिलेश यादव की सरकार में सिखाया जाता था कि कौन कितना तेज़ी से कट्टा चला लेता है, कौन कितना अच्छे से अपहरण कर लेता था और खाली प्लाट पर कब्जा कर लेता, अब ये योगी जी की सरकार है यहां किसी गुंडे की औकात नहीं की रात के 12 बजे भी आपकी तरफ आंख उठा कर देखे, जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में क्रिकेट मैच का उद्घाटन करने पहुंचे थे मंत्री संजय सिंह गंगवार。0
0
Report
कौशाम्बी में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल ने स्वास्थ्य सेवाओं पर असर डाल दिया
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल कौशांबी में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संविदा पर तैनात डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के आवाहन पर जिले के समस्त संविदा कर्मियों ने काम बंद कर विरोध प्रदर्शन किया。 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत संविदा डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिलेभर के संविदा कर्मी एकजुट होकर हड़ताल पर चले गए, जिससे कई स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं。 कर्मचारियों का कहना है कि पिछले दो महीने से उन्हें वेतन नहीं मिला है। आर्थिक तंगी के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की स्कूल फीस तक जमा नहीं हो पा रही है और रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में परेशानी हो रही है。 संविदा कर्मचारियों ने “एक काम, एक समान वेतन” की मांग उठाते हुए सरकार से जल्द समाधान की मांग की है। कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीएमओ कौशांबी को सौंपकर जल्द भुगतान और मांगें पूरी करने की अपील की है。0
0
Report
डिडौली के श्यामपुर में किसान अमित के घर चोरी, लाखों का माल गायब
Amroha, Uttar Pradesh:डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में बीती बुधवार की आधी रात किसान अमित के घर हुई चोरी, जेवरात और नकदी लेकर फरार हुए चोर अमरोहा जनपद के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर में अज्ञात चोरों ने बीती बुधवार आधी रात एक किसान के घर को निशाना बनाकर लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि गांव निवासी अमित के घर में देर रात अज्ञात चोर घुस आए और घर में रखे जेवरात व नकदी चोरी कर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पीड़ित परिवार की ओर से डिडौली कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही चोरों का खुलासा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
पटना ड्रग नेटवर्क के सिपाही ऋषिकेश की गिरफ्तारी बड़ी सफलता
Patna, Bihar:एंकर—पटना के आलमगंज थाना कांड संख्या 294/26 में नामजद फरार आरोपी ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से नवादा का रहने वाला है और बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। दरअसल, पटना में 25 करोड़ रुपये मूल्य की स्मैक बरामदगी मामले ने राज्य में सक्रिय ड्रग नेटवर्क के खतरनाक चेहरे को उजागर किया था। इस मामले में पहले ही समस्तीपुर निवासी जितेंद्र कुमार और जहानाबाद निवासी नीतीश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान बड़ा खुलासा हुआ कि नालंदा निवासी सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश इस पूरे सिंडिकेट की अहम कड़ी था। जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश गया में पदस्थापित था और जुलाई 2025 में उसका ट्रांसफर भागलपुर हुआ था, लेकिन उसने वहां योगदान नहीं दिया और फरार हो गया। पुलिस को पटना के आलमगंज और रामकृष्ण नगर इलाके से उसके बैंक दस्तावेज, चेकबुक और सर्विस रिकॉर्ड बरामद हुए, जिसके बाद नेटवर्क में अंदरूनी मिलीभगत की आशंका और गहरा गई。 जाँच में यह भी सामने आया कि पटना में स्मैक की प्रोसेसिंग और सप्लाई का पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा था। रॉ मटेरियल यूपी के मुगलसराय और गाजीपुर से मंगाया जाता था। सप्लाई के लिए ट्रेन, कुरियर और सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जाता था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सड़क मार्ग से तस्करी के दौरान सिपाही ऋषिकेश वर्दी में साथ रहता था, जिससे चेकिंग के दौरान आसानी से बचाव हो जाता था। इस ड्रग नेटवर्क का लिंक बेउर जेल तक जुड़ा होने की भी बात सामने आई है, जहां से एक कथित ‘दादा’ पूरे रैकेट को ऑपरेट कर रहा था। मामले में आलमगंज और रामकृष्ण नगर थाने में जितेंद्र कुमार, नीतीश कुमार और पटनदेवी इलाके के राहुल यादव समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज है। अब फरार चल रहे सिपाही ऋषिकेश क्रांतिकारक उर्फ अनीश की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।0
0
Report
रायपुर में तिलापिया क्लस्टर बनाने का गौरव, मंत्री ने निर्यात संभावनाओं पर चर्चा
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर में ‘गिफ्ट तिलापिया की वैज्ञानिक खेती’ पर वर्कशॉप व्हीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में चल रहा है वर्कशॉप मत्स्य पालन मंत्री रामविचार नेताम विशेष रूप से शामिल तिलापिया खेती को वैश्विक निर्यात श्रृंखला से जोड़ने पर मंथन विशेषज्ञ दे रहें मछली उत्पादन और निर्यात संभावनाओं पर मार्गदर्शन *मंत्री रामविचार नेताम ने कहा,* छत्तीसगढ़ को देश का एकमात्र तिलापिया क्लस्टर होने का मिला गौरव तिलापिया के अच्छे उत्पादन के अच्छे बीज और सही देखभाल की जरूरत मत्स्य पालन में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है राम विचार नेताम, कृषि और मछली पालन मंत्री0
0
Report
रतलाम में हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश, किसान-जेसीबी चालक पर कार्रवाई की मांग
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में एक बार फिर सड़क हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। मामला कनेरी रोड का है, जहां रतलाम से कनेरी जा रहे एक पिकअप लोडिंग वाहन ने सामने से आ रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक दूध की केन लेकर कनेरी से रतलाम आ रहा था। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उनका आरोप है कि सड़क किनारे एक किसान द्वारा बिना अनुमति खुदाई कर पाइप लाइन डाली गई थी, जिससे सड़क पर मिट्टी फैली हुई थी और बाइक सवार का संतुलन बिगड़ा। ग्रामीणों ने किसान, सड़क खोदने वाले जेसीबी चालक और पिकअप चालक पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर करीब दो घंटे तक कनेरी मार्ग पर चक्काजाम किया। पुलिस के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। बाइट - राकेश ( आक्रोषित ग्रामीण) बाइट - अनुराग यादव ( थाना प्रभारी थाना दीनदयाल नगर)0
0
Report
Advertisement
