रायबरेली:मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की हुई घटना , दो लोग घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली:मामूली बात को लेकर चाकूबाजी की हुई घटना एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकुओं से किया हमला। चाकू के हमले से दो लोग हुए गंभीर रूप से घायल घायलों की हालत नाजुक, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर। दो दिन पूर्व बाइकों की आपस मे हुई थी टक्कर बाइक बनवाने को लेकर हुआ था विवाद गुरबख्शगंज थाना क्षेत्र के बल्ला बरौला गांव की घटना।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
डाबरी की बड़ी चोरी: 6 घंटे में गिरफ्तार आरोपी के पास लाखों की ज्वेलरी
New Delhi, Delhi:द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने डाबरी इलाके में हुई बड़ी चोरी का महज 6 घंटे में खुलासा करते हुए 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये की सोने की ज्वेलरी, चांदी की ज्वेलरी, 45 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और महंगी कलाई घड़ी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमित कुमार बिंदापुर निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का पहले कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज खंगाले। CCTV और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और उसका ठिकाना 40 फुटा रोड, डाबरी में पता चला। पुलिस टीम ने वहां जाल बिछाकर आरोपी अमित कुमार को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी को बरामद सामान के साथ थाना डाबरी के हवाले कर दिया है। अब पुलिस चोरी की बाकी संपत्ति बरामद करने और आरोपी की किसी अन्य वारदात में संलिप्तता की जांच कर रही है।ये कैसा गरबा! भोपाल में पैसे में मिलेगा गरबा पार्टनर, पैसे दो...माथा चूमने की मिलेगी परमिशन
Bhopal, Madhya Pradesh:- भोपाल में गरबा के लिए रेंट पर मिलेगी पार्टनर!
- एक हजार से 6500 तक में गरबा पार्टनर
- गरबा करते कपल्स की फोटो के साथ जारी हो रहीं पोस्ट
- सोशल मीडिया पर जारी किया जा रहा बुकिंग का पैकेज...
- भोपाल और इंदौर से जुड़े 21 से ज्यादा सोशल मीडिया अकाउंट्स के पोस्ट और स्क्रीनशॉटस वायरल...
- इनमें गरबा पार्टनर, पैकेज या पार्टनर मैचिंग से जुड़े ऑफर बताए गए हैं...
- भोपाल में इंस्टा अकाउंट्स किए जा रहे संचालित
- गरबा खेलने के लिए पार्टनर उपलब्ध कराने के अलग-अलग पैकेज बताए गए
- 2 घंटे से लेकर पूरा दिन और 3 दिन तक साथ रहने के पैकेज शामिल
- पोस्ट में कीमत 1000 से 6500 रुपए तक
- पैकेज में यह गरबा खेलने के साथ डांस सीखने, सेल्फी और फोटो खिंचवाने का भी पैकेज...
- इंस्ट्राग्राम रील बनाने, मैचिंग आउटफिट और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट तैयार करने का पैकेज...
- कुछ पोस्ट में व्यक्तिगत नजदीकी से जुड़े ऑफर भी लिखे गए हैं...
- 6 हजार pay कर गरबा पार्टनर लेने वाले को माथे पर kiss करने की अनुमति रहेगी...
(भोपाल से जी न्यूज ब्यूरो प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
