229001
Raebareli: जेल में बंदी की जान जाने पर सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा, परिजनों को दी सहायता राशि
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली जिला कारागार में बंद बंदी की जान जाने के बाद समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मृतक के आवास पर पहुंचा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने मृतक के परिजनों को 1 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। सपा के इस कदम की चर्चा क्षेत्र में हो रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
महराजगंज नहर में डूबती महिला को दो छात्रों ने बचाया, पुलिस ने किया सम्मानित
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जिले के निचलौल थाना क्षेत्र के सात पांच पुल के पास बीते शुक्रवार को एक महिला ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। महिला को डूबते देख मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज के दो छात्रों ने बिना अपनी जान की परवाह किए नहर में छलांग लगा दी और साहस दिखाते हुए महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। छात्रों के इस प्रयास से महिला की जान बच गई। जिसके बाद दोनों स्कूली छात्रों की लोग अब सराहना भी कर रहे है और महिला को बचाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने इन दोनों ही बहादुर छात्रों को पुलिस अधीक्षक कार्यालय बुलाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया सोशल मीडिया के माध्यम से अवगत कराया गया था कि एक डूबती हुई महिला को कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले दो छात्रों ने नदी में कूद कर महिला को सुरक्षित बचा लिया है मामले को संज्ञान में लेते हुए दोनों बहादुर बच्चों को महराजगंज पुलिस की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है।0
0
Report
केशकाल के भंगाराम मंदिर में देवी-देवताओं की अदालत: सालभर का लेखा-जोखा
Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव जिले के केशकाल में आस्था और आदिम संस्कृति से जुड़ी एक अनोखी परंपरा आज देखने को मिली। यहां अदालत तो लगी, लेकिन कटघरे में इंसान नहीं बल्कि देवी-देवता रहे। केशकाल स्थित भंगाराम देवी के दरबार में भादोम जात्रा के दौरान क्षेत्र के 9 परगना के देवी-देवताओं की हाजिरी लगी। मान्यता है कि इस दौरान देवी-देवताओं के सालभर के कार्यों का लेखा-जोखा लिया जाता है। शिकायत या दायित्व में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित देवी-देवता को दोषी मानकर परंपरा के अनुसार सजा भी सुनाई जाती है। केशकाल के तेलीन सती मांई मंदिर के समीप और टाटामारी पर्यटन मार्ग पर स्थित भंगाराम देवी के दरबार में आज जात्रा पूजा का आयोजन हुआ। जात्रा के दौरान क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से 9 परगना के देवी-देवता अपने पुजारी, सिरहा, गुनिया, मांझी और गायता-मुखिया के साथ दरबार में पहुंचे। मान्यता के मुताबिक भंगाराम माई के दरबार में देवी-देवताओं की हाजिरी जरूरी होती है। इस अनोखे दरबार में देवी-देवताओं के सालभर के कार्यों की समीक्षा की जाती है। भक्तों की शिकायतों और स्थानीय मान्यताओं के आधार पर यह देखा जाता है कि संबंधित देवी-देवता ने अपने दायित्वों का ठीक तरह से निर्वहन किया या नहीं। मान्यता है कि अगर किसी देवी-देवता का कार्य संतोषजनक नहीं पाया जाता, तो भंगाराम माई के दरबार में उन्हें दोषी मानकर उनके कथित दोष के अनुरूप सजा सुनाई जाती है। भंगाराम देवी की यह जात्रा हर साल भादो माह के कृष्ण पक्ष के शनिवार को आयोजित होती है। जात्रा के दिन पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। फूल, पान-सुपारी और स्थानीय मान्यताओं के अनुसार पशु बलि की परंपरा भी निभाई जाती है। इस परंपरा की एक खास बात यह भी है कि जात्रा के दिन महिलाओं का दरबार में प्रवेश प्रतिबंधित रहने की मान्यता है। साथ ही मान्यता है कि भंगाराम माई की अनुमति के बिना क्षेत्र में किसी नए देवी-देवता की पूजा शुरू नहीं की जाती। आस्था, परंपरा और आदिम संस्कृति से जुड़ी इस अनोखी देवी-देवताओं की अदालत को देखने के लिए कोंडागांव जिले के साथ-साथ दूर-दराज के इलाकों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु और लोग केशकाल पहुंचे। यही वजह है कि भंगाराम माई का यह दरबार आज लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बना रहा।0
0
Report
सीकर की नव्या शेखावत बनीं राष्ट्रपति की ADC, भारत की पहली महिला सेना अधिकारी
Sikar, Rajasthan:खंडेला सीकर मेजर नव्या शेखावत बनी पहली महिला आर्मी ADC, वीरों की जन्मभूमि सीकर के परिवार से तीसरी पीढ़ी सेना में ऑफिसर सीकर। राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला ब्लॉक के केरपुरा गांव में जन्मी मेजर नव्या शेखावत को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का एडीसी नियुक्त किया गया है। वह राष्ट्रपति की एडीसी बनने वाली भारतीय सेना की पहली महिला अधिकारी है। उनकी नियुक्ति को सेना में महिलाओं की बढ़ती भूमिका और जिम्मेदार पदों पर उनकी भागीदारी के एक अहम उदाहरण के तौर पर देखा जा रहा है. 2026 में राष्ट्रपति की एडीसी नियुक्त होने के बाद राष्ट्रपति भवन में अपनी जिम्मेदारी निभा रही है और जुलाई से इस पद पर कार्यरत बताई जा रही है। नव्या की पारिवारिक पृष्ठभूमि तीसरी पीढ़ी सेना में ऑफिसर केरपुरा ग्राम की बेटी मेजर नव्या शेखावत के दादा विंग कमांडर भंवर सिंह शेखावत भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड हो चुके हैं। पिता ग्रुप कैप्टन करण सिंह शेखावत वर्तमान में वायुसेना में सेवाएं दे रहे हैं। दो पीढ़ियों के बाद अब तीसरी पीढ़ी में मेजर नव्या शेखावत ने सेना ज्वाइन कर देश सेवा का जज्बा जारी रखा है। मेजर नव्या शेखावत ने भारतीय सेना में प्रवेश के लिए यूपीएससी की सीडीएस परीक्षा दी थी. उन्होंने सीडीएस (1) 2020 की ऑफिशियल मेरिट लिस्ट में ऑफिसर ट्रेंनिंग अकेडमी चेन्नई शॉर्ट सर्विस कमीशन वूमेन नॉन टेक्निकल कोर्स में जगह बनाई. इसके बाद उन्होंने ओटीए चेन्नई में ट्रेनिंग पूरी की और करीब 2021 के मध्य में भारतीय सेना में कमीशन प्राप्त किया. उनकी नियुक्ति आर्मी सर्विस कॉप्स में हुई है. यह काॅप्स सेना के लिए सप्लाई, परिवहन, लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल सपोर्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालता है. सेना में कमीशन मिलने के कुछ वर्षों के अंदर ही वह मेजर के पद पर पहुंची. लगभग 5 साल की सेवा के बाद उन्हें राष्ट्रपति की एडीसी जैसी प्रतिष्ठित जिम्मेदारी लिए चुना गया.0
0
Report
Advertisement
बुहाने में बिजली कटौती के विरोध पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू किया
Jhunjhunu, Rajasthan:बुहाना उपखंड के चौड़ाड़ी अगुणी गांव में लगातार हो रही बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। ग्रामीण बुहाना स्थित बिजली विभाग के सहायक अभियंता कार्यालय पहुंचे और कनिष्ठ अभियंता रजनी कुमारी को निलंबित करने की मांग को लेकर कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की। इसके बाद ग्रामीण जेईएन की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के मामले में सामूहिक गिरफ्तारी देने के लिए बुहाना थाने भी पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लंबे समय से बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है। लगातार करीब चार घंटे और दिन में कुल करीब छह घंटे तक बिजली कटौती होने से आमजन, विद्यार्थियों और किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, वहीं किसानों को भी कृषि कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीण हाल ही 3 सितंबर को अपनी शिकायत लेकर बुहाना स्थित बिजली निगम के एईएन कार्यालय पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने कनिष्ठ अभियंता रजनी कुमारी के सामने बिजली कटौती की समस्या रखी और समाधान को लेकर जवाब मांगा। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें संतोषजनक जवाब नहीं मिला, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कार्यालय के बाहर बिजली कटौती के विरोध में नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद कनिष्ठ अभियंता रजनी कुमारी की ओर से उनके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करा दिया गया। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया। ग्रामीणों ने जेईएन पर अभद्रता सहित कई आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित पक्ष का पक्ष सामने आना बाकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अपनी बिजली समस्या को लेकर आवाज उठाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है तो वे सामूहिक रूप से गिरफ्तारी देने के लिए तैयार हैं। इसी मांग को लेकर ग्रामीण बुहाना थाने पहुंचे और सामूहिक गिरफ्तारी की पेशकश की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि कनिष्ठ अभियंता राजनी कुमारी को निलंबित कर मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो बिजली निगम कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। ग्रामीणों ने बिजली कटौती की समस्या का स्थायी समाधान करने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की भी मांग की है।0
0
Report
अजमेर में राज्य पात्रता परीक्षा 2026: 37 केंद्र, 13,700 से अधिक अभ्यर्थी बुलाए गए
Ajmer, Rajasthan:अजमेर राज्य पात्रता परीक्षा 2026 परीक्षा का अजमेर में हो रहा आयोजन प्रदेश के सभी 7 संभागों पर बनाए गए परीक्षा केंद्र अजमेर में 37 परीक्षा केंद्रों पर हो रही परीक्षा नकल रोकने के समुचित साधनों का किया जा रहा उपयोग पूर्ण सुरक्षा और गोपनीयता के साथ हो रही परीक्षा अजमेर में 13 हजार 700 से ज्यादा अभ्यर्थी को भेजा गया बुलावा पत्र0
0
Report
ई-रिक्शा में करंट लगने से अधेड़ की मौत, परिवार में कोहराम
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:ई-रिक्शा में करंट उतरने से अधेड़ की मौत कौशांबी जिले में ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आने से 55 साल के अधेड़ की दर्दनाक मौत हो गई। करंट लगने के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा है。 घटना मोहब्बतपुर पइंसा कोतवाली क्षेत्र के मोगरी कड़ा गांव का है। यहां रहने वाले 55 वर्षीय जगतपाल सिंह का ई-रिक्शा चार्जिंग पर लगा हुआ था। नहाने के बाद जगतपाल सिंह अपने भीगे कपड़े ई-रिक्शा पर सुखाने के लिए डाल रहे थे। इसी दौरान ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में जगतपाल सिंह को इलाज के लिए जिला अस्पताल मंझनपुर लेकर पहुंचे। लेकिन शाम करीब 6 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।0
0
Report
Advertisement
आवारा सांड के हमले में बेटे की मौत, बुजुर्ग किसान घायल— गांव में दहशत
Unnao, Uttar Pradesh:विजुअल उन्नाव आवारा सांड क़े हमले में बेटे की मौत पिता घायल। मक्का की फसल में घुसे सांड को भगाने गया था बुजुर्ग किसान। सांड ने किसान पर कर दिया हमला, चीख पुकार सुन बेटा दौड़ा। पिता को बचाने पहुंचे युवक पर भी सांड ने किया हमला। शोर मचाने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण सांड को भगाया। गंभीर रूप से घायल पिता पुत्र को अस्पताल में कराया गया था भर्ती। डॉक्टर ने बेटे को घोषित किया मृत पिता का चल रहा इलाज। माखी थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव का मामला।0
0
Report
उदयपुर के झाड़ोल में पुलिया से गिरकर कार चालक गंभीर, पुलिस जांच जारी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाडोल से बड़ी खबर, 10 फिट गहरी पुलिया से गिरी कार, कार चालक हुआ गंभीर घायल, राहगीरो ने घायल कार चालक को पहुंचाया अस्पताल, हादसे में बाल बाल बची कार चालक की जान, उदयपुर से झाड़ोल आते समय हुआ हादसा, NH 58ई के पाबा बावजी की है घटना, नाई थाना पुलिस कर रही अनुसंधान0
0
Report
टोंक: सरकारी हॉस्टल में 7वीं कक्षा के छात्र अरशद की मौत, धरना समाप्त
Tonk, Rajasthan:टोंक: सरकारी हॉस्टल में 7वीं कक्षा के छात्र अरशद की मौत के मामले में परिजनों की ओर से चल रहा धरना देर रात करीब 2 बजे समाप्त हो गया। तहसीलदार अजित पाल सिंह यादव और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (DMWO) नितेश जैन ने परिजनों से समझाइश की。 परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, सरकारी नियमों के अनुसार आर्थिक सहायता समेत अन्य मांगें रखीं। प्रशासन की ओर से मांगों पर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद सहमति बनी। अल्पसंख्यक हॉस्टल के बाहर कल सुबह से धरना चल रहा था। RLP नेता और मृतक छात्र के परिजन धरने पर बैठे थे। छात्र की मौत 8 सितंबर को हुई थी।0
0
Report
Advertisement
उदयपुर के झाड़ोल में दुकान छेद चोरी, ओगणा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के झाड़ोल में दुकान छेद चोरी, ओगणा पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार. आरोपियों से चोरी का माल सहित नकदी बरामद. मोबाईल की दुकान से चुराए थे 17 हजार नकद ओर लाखों के मोबाइल. पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बदलते रहे लोकेशन. मुखबिरों ओर तकनीकी सहायता से पकड़े गए आरोपी. ओगणा SHO रामरूप मीणा ने दी जानकारी. ओगणा थाने के पड़ावली कला गांव का है मामला0
0
Report
दमोह में शराब पीने के बाद युवक की मौत, इलाके में दहशत फैल गई
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह में शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गयी और इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के देवरी में रहने वाले ज्ञानी यादव अपने भाई के साथ पटेरा आए हुए थे; ज्ञानी ने पटेरा में शराब खरीदी और उसे पी ली लेकिन यही शराब मौत की वजह बताई जा रही है. ज्ञानी शराब पीकर अपने भाई के पास आया और गांव जाने के लिए निकला; बामुश्किल घर तक पहुंचा और यहां उसे सीने में दर्द, आंखों में जलन और उल्टियां होने लगीं. घबराए परिजन गांव वालों के सहयोग से दमोह के जिला अस्पताल लाये लेकिन तब तक वो दम तोड़ चुका था. परिजनों के मुताबिक उन्हें शराब के जहरीले होने की आशंका है और इस पर जांच होनी चाहिए. जिला अस्पताल के डाक्टर के मुताबिक उन्हें लाया गया तो वे मृत अवस्था में थे. पुलिस के मुताबिक मामला संदेहास्पद है, लिहाजा पोस्टमार्टम कराया जाएगा.0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कैथल में नशा मुक्ति अभियान तेज, डेरा गरजा सिंह में शराब बनाने वाला तरल बरामद
Kaithal, Haryana:नशा मुक्ति अभियान में तेजी, डेरा गरजा सिंह में पुलिस की छापेमारी आगे बढ़ रही है। छापेमारी के दौरान अवैध शराब बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है। मौके पर मौजूद टीम ने देखा कि घर के एक कमरे में बेड के नीचे लगभग 1000 लीटर क्षमता का प्लास्टिक टंकी जमीन में दबाकर रखा गया था, जिसमें नशे का तरल पदार्थ भरा हुआ था ताकि पुलिस की छापेमारी के दौरान इसे छिपाया जा सके। पुलिस ने जमीन में दबे ड्रम से तरल पदार्थ बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। मामले में आरोपी सुखविंदर निक्का के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि नशा और अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और अवैध कारोबार करने वालों को चेतावनी दी गई है कि वे इस तरह का कारोबार बंद कर दें, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई होगी।0
0
Report
रायगढ़ जूटमिल में पार्षद पर फरसे से जानलेवा हमला, हालत गंभीर
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 36 के पार्षद विजय चौहान पर बीती रात फर्सा से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले جाया गया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विजय चौहान पेट्रोल भरवाने के बाद अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट के पास उन्होंने कमल सारथी को एक युवक के साथ मारपीट करते देखा। पार्षद ने बीच-बचाव करते हुए कमल सारथी को युवक के साथ मारपीट नहीं करने की समझाइश दी। बताया जा रहा है कि पार्षद की समझाइश से कमल सारथी आक्रोशित हो गया और उसने फरसा से विजय चौहान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पार्षद पर लगातार वार किए, जिससे उनके शरीर पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहने लगा। घटना के बाद विजय चौहान जूटमिल थाना पहुंचे, जहां से उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच और कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के पीछे की वजह और आरोपी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई को लेकर पुलिस की जांच जारी है। इधर, पुराना बस स्टैंड स्थित मटन मार्केट और आसपास का इलाका लंबे समय से मारपीट और नशे समेत अन्य असामाजिक गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है।0
0
Report
Desi Tesla: भारत में निर्मित देसी इलेक्ट्रिक कार की धाक बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:Desi Tesla0
0
Report
Advertisement
