icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आकाशीय बिजली की गड़गड़ाहट से 12-दिन के नवजात की मौत धार में शोक

Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के धामनोद क्षेत्र से एक बेहद मार्मिक घटना सामने आई है। फरसपुरा पंचायत के सिमराली भावड़िया अवार गांव में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की तेज गड़गड़ाहट से 12 दिन के एक नवजात की मौत हो गई। घटना के समय मासूम अपने पिता की गोद में सो रहा था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। हालांकि डॉक्टर का कहना है मासूम की मौत कार्डियैक अरेस्ट से हुई है। जानकारी के अनुसार, सिमराली निवासी संदीप पिता जगदीश का पुत्र 26 जून को गुजरी शासकीय अस्पताल में जन्मा था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे बारिश के दौरान संदीप अपने 12 दिन के बेटे को गोद में लेकर घर के अंदर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली कड़की। परिजनों का कहना है कि बिजली की आवाज इतनी तेज थी कि पूरा घर दहल उठा। आवाज से सहमा नवजात अचेत हो गया। घबराए परिजन तत्काल बच्चे को धामनोद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉ. श्वेता सांवले ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। धामनोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महज 12 दिन पहले जन्मे मासूम की असमय मौत से माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना के बाद ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है और लोग बारिश व आंधी-तूफान के दौरान सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।
0
0
Report

SBI ATM धोखाधड़ी: बिहार के 6 गिरफ्तार, शाहपुरा में 5 एटीएम से 5 लाख

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल SBI की ATM मशीन में बिहार के 6 सदस्यीय गिरोह ने लगाई सेंध ATM मशीन में शटर टेपरिंग कर वारदात को अंजाम दिया आरोपियों ने 15 दिन में शाहपुरा में 5 ATM मशीनों से 5 लाख निकाले जालसाजों के पास एक मास्टर की थी जिससे गिरोह मास्टर की से कैश ट्रे को टेड़ा कर देते थे जो भी पैसा निकलता था उसके पैसे फंस जाते थे मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया आरोपियों ने 5 एसबीआई ATM में ठगी की Atm सुरक्षा कंपनी के अधिकारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ ATM छेड़छाड़,चोरी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए थे آरोपियों की पहचान कर अयोध्या इलाके से दबोचा चार आरोपी 20 दिन पहले ही आए थे बिहार से आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस शाहपुरा थाना इलाके का मामला *शाहपुरा, कोलार और अशोका गार्डन क्षेत्र के 22 एटीएम से 20 लाख रुपये से अधिक की ठगी..* ग्राहक के खाते से पैसा कटता था, लेकिन कैश मशीन के अंदर फंसा दिया जाता था.. ग्राहक के जाने के बाद आरोपी दोबारा शटर खोलकर फंसी नकदी निकाल लेते थे.. पुलिस ने 50 हजार रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल कार जब्त की.. आरोपियों के बैंक खाते फ्रीज, रिमांड लेकर पूछताछ जारी.. पुलिस को आशंका, गिरोह ने अन्य शहरों में भी इसी तकनीक से वारदातें की.. पुलिस ने लोगों से अपील की.. ATM का कैश स्लॉट टेढ़ा या संदिग्ध दिखे, पैसे न निकलें लेकिन खाते से राशि कट जाए तो तुरंत बैंक और पुलिस को सूचना दें
0
0
Report

सीधी के अमिलिया बाजार में घड़ियाल दिखाई, सुरक्षा के लिए प्रशासन से कड़ा कदम

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग :सीधी जिले के सिहावल विकासखंड अंतर्गत अमिलिया मुख्य बाजार एवं सघन रिहायशी क्षेत्र में घड़ियाल दिखाई देने की सूचना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पिछले लगभग एक वर्ष से अमिलिया तालाब में एक घड़ियाल का डेरा बना हुआ था। बीते दो दिनों से हुई तेज बारिश के बाद घड़ियाल अब अपने मूल आवास सोन नदी की ओर बढ़ता दिखाई दिया, जबकि कुछ ग्रामीणों का अनुमान है कि सोन नदी क्षेत्र से अन्य घड़ियाल भी तालाब की ओर पहुंच सकते हैं। घड़ियाल की मौजूदगी से बाजार क्षेत्र में लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। ग्रामीणों ने बताया कि घड़ियाल रिहायशी इलाके के काफी करीब पहुंच गया, जिससे किसी भी समय बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। लोगों का कहना है कि घड़ियाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट रही है, जिससे स्थिति और अधिक जोखिमपूर्ण हो गई है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था करने तथा क्षेत्र को सुरक्षित घेराबंदी कर लोगों की आवाजाही नियंत्रित करने की मांग की है। लोगोंने अभ्यारण्य प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि यदि समय रहते रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया गया तो जनहानि की स्थिति बन सकती है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है。
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में आरपीएफ ने रेल पटरी से शराब बरामद; फ्रूटी और 48 पाउच जब्त

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में आरपीएफ ने गश्ती के दौरान रेल पटरी के किनारे लावारिस हालत में भारी मात्रा में शराब बरामद की है। बरामद शराब को जब्त कर आरपीएफ ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बेगूसराय का है, जहां आरपीएफ की टीम को गश्ती के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। आरपीएफ के पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सहनी और कांस्टेबल अरुण कुमार नियमित गश्त पर निकले थे। इसी दौरान 49 नंबर रेलवे ढाला से करीब 60 मीटर पश्चिम, पोल संख्या 165/22 के पास रेल पटरी के किनारे फटे हुए दो पैकेट लावारिस हालत में पड़े मिले। जब दोनों पैकेटों की तलाशी ली गई तो एक पैकेट से ऑफिसर चॉइस ब्रांड के 95 फ्रूटी पैक बरामद हुए, जबकि दूसरे पैकेट से 48 पाउच शराब मिली। इसके बाद आरपीएफ ने पूरी शराब जब्त कर उसे पोस्ट लाया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि शराब तस्करों ने पुलिस की गतिविधि भांपकर शराब को रेल पटरी के किनारे छोड़ दिया होगा। फिलहाल आरपीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह शराब किसकी थी और इसे कहां ले जाया जा रहा था।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं: मंडावा मोड़ पर कब्जे के विरोध में मोहल्लेवासियों ने ज्ञापन

Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं शहर के मंडावा मोड़ स्थित पुराना हाउसिंग बोर्ड इलाके में एक मकान पर कब्जे के प्रयास और तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एसपी कावेंद्र सिंह सागर को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि मंगलवार सुबह करीब 6:45 बजे 50 से अधिक लोग कई वाहनों में सवार होकर पुराना हाउसिंग बोर्ड स्थित एक मकान पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने मकान के चैनल गेट और ऊपरी मंजिल के गेट तोड़कर जबरन प्रवेश किया तथा घर में जमकर तोड़फोड़ की। घर का सामान छत से नीचे फेंक दिया गया और महिला व उसकी बेटियों के साथ मारपीट व जान से मारने की धमकियां दी गईं। पीड़िता का आरोप है कि हमलावरों के पास लाठी-डंडे, लोहे की सरिए और अन्य हथियार थे। पीड़िता सरिता ने कोतवाली थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि वह वर्ष 2010 से अपनी दो बेटियों के साथ उक्त मकान में रह रही है। मकान को लेकर सिविल न्यायालय में मामला विचाराधीन है, इसके बावजूद कुछ लोग खुद को मकान का मालिक बताते हुए जबरन कब्जा करने पहुंचे। घटना के दौरान घर का लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान क्षतिग्रस्त कर दिया गया। बिजली मीटर, पानी कनेक्शन का कवर, छज्जे और दरवाजों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मोहल्लेवासियों ने एसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज और फोटो उपलब्ध कराने के बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। उनका कहना है कि आरोपियों के आतंक से पूरे इलाके में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस की कथित देरी से कार्रवाई पर भी सवाल उठाए और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा पीड़ित परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

E20 पेट्रोल: माइलेज घटे, इंजन समस्याओं से चालक फिकरमंद

New Delhi, Delhi:देशभर में एथनॉल मिश्रित E20 पेट्रोल को बढ़ावा दिया जा रहा है। सरकार का दावा है कि इससे कच्चे तेल पर निर्भरता घटेगी, प्रदूषण कम होगा और किसानों को भी फायदा मिलेगा। लेकिन दूसरी तरफ कई वाहन चालकों का कहना है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद उनकी गाड़ियों में नई समस्याएं सामने आ रही हैं। आखिर सच्चाई क्या है? देखिए हमारी यह रिपोर्ट। E20 पेट्रोल में 20 प्रतिशत एथनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल मिलाया जाता है। सरकार इसे पर्यावरण के लिए बेहतर विकल्प बता रही है, लेकिन कई वाहन चालकों का अनुभव इससे अलग दिखाई दे रहा है। लोग कहते हैं कि E20 पेट्रोल इस्तेमाल करने के बाद गाड़ियों की माइलेज पहले के मुकाबले कम हो गई है। कई वाहन चालकों ने शिकायत की कि इंजन में बार-बार मिसिंग की समस्या आती है, खासकर बरसात के मौसम में एथनॉल नमी सोखने की वजह से इंजन के बंद होने जैसी परेशानी भी देखने को मिलती है। बाइट - वाहन चालक कुछ वाहन मालिकों का यह भी कहना है कि लंबे समय तक E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से क्लच प्लेट, इंजन रिंग और पिस्टन पर अतिरिक्त दबाव पड़ रहा है, जिससे मेंटेनेंस और सर्विस का खर्च बढ़ सकता है। हालांकि, ऑटोमोबाइल कंपनियों का कहना है कि E20 के लिए डिजाइन किए गए नए वाहनों में ऐसी समस्याएं नहीं होनी चाहिए, जबकि पुराने मॉडल की गाड़ियों में दिक्कत आ सकती है यदि वे E20 के अनुकूल न हों। बाइट - वाहन चालक फिलहाल E20 पेट्रोल को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है। जहां सरकार और विशेषज्ञ इसे भविष्य का ईंधन बता रहे हैं, वहीं कई वाहन चालक इसके इस्तेमाल से होने वाली परेशानियों का दावा कर रहे हैं। ऐसे में सबसे जरूरी है कि वाहन मालिक अपनी गाड़ी के निर्माता द्वारा दी गई सलाह के अनुसार ही ईंधन का चयन करें और किसी भी तकनीकी समस्या पर अधिकृत सर्विस सेंटर से जांच कराएं.
0
0
Report

सीएम योगी 8 जुलाई को मिर्जापुर आکر विंध्याचल मंदिर की सुरक्षा का निरीक्षण करेंगे

Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर वर्तमान में मंडलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश कुमार, डी आई जी पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, एस पी अर्पणा रजत कौशिक, एस पी सिटी नितेश सिंह, ए डी एम, नगर मेजिस्ट्रेट, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन व्यवस्था को लेकर हेलीपैड तथा मंदिर का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगाए जाएंगे 1000 अन्य जनपद से पुलिसकर्मी लगाए जाएंगे 4 एडिशनल एस पी अन्य जनपद से 10 क्षेत्राधिकारी मिर्ज़ापुर - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 8 जुलाई को मिर्जापुर में। 11.30 -बजे विंध्याचल स्थित अस्थाई हेलीपैड पर पहुंचेंगे सीएम। 11:35 -बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचेंगे सीएम। 11:35- बजे से 11:55- बजे तक आरक्षित। 12:05- बजे अष्टभुजा अतिथि गृह पहुंचेंगे सीएम। 12:05 बजे से 1:00 तक विंध्याचल मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों की समीक्षा। विंध्याचल मंडल के लोक निर्माण विभाग के नए कार्यों की कार्य योजना के संबंध में बैठक। 1:00 से 1:30 तक आरक्षित। 1:40- बजे विंध्याचल स्थित अस्थाई हेलीपैड से रवाना होंगे सीएम
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में मिशन-300 से जल संरक्षण का कदम: 240 तालाबों के पुनर्जीवन से बदलेगी तस्वीर

Fatehpur, Uttar Pradesh:मिशन-300: जल संरक्षण की दिशा में फतेहपुर का बड़ा कदम, 240 तालाबों के पुनर्जीवन से बदलेगी तस्वीर फतेहपुर जिले मे बदले मौसम, घटते भूजल स्तर और बढ़ते जल संकट के बीच फतेहपुर में जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप देने की दिशा में जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। 'मिशन-300' अभियान के तहत जिले के 300 तालाबों को पुनर्जीवित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिनमें से 240 तालाबों पर पुनर्जीवन और खुदाई का कार्य शुरू हो चुका है। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकासखंड ऐरायां की ग्राम पंचायत बुधवन पहुंचकर तालाब के पुनर्जीवन कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तालाबों की खुदाई पर्याप्त गहराई तक कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक वर्षा जल का संचयन हो सके। उन्होंने तालाबों के चारों ओर व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कराने पर भी जोर दिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी जल की उपलब्धता बनी रहे । जिलाधिकारी ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी से सफल होने वाला अभियान है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरे किए जाएं तथा प्रत्येक तालाब को स्थानीय लोगों की सहभागिता से संरक्षित और उपयोगी बनाया जाए। उन्होंने बताया कि यह अभियान भारत सरकार के 'कैच द रेन' अभियान की भावना के अनुरूप संचालित किया जा रहा है। वर्षा जल का अधिकतम संचयन होने से भूजल स्तर में सुधार होगा, सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों के साथ-साथ आम नागरिकों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।
0
0
Report

आबकारी अधिकारी का ट्रक चालक पर थप्पड़, निजी कार नंबर पर उठे सवाल

Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh आबकारी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर का ट्रक चालक को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल, दबंग असिस्टेंट कमिश्नर द्वारा निजी नंबर की कार के इस्तेमाल को लेकर उठ रहे सवाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों आबकारी विभाग के मंडल के असिस्टेंट कमिश्नर राज किशोर सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में उन्हें एक ट्रक चालक को थप्पड़ मारते हुए देखा जा रहा है, जहां उस दौरान प्रवर्तन टीम में शामिल महिला से डंडे लेकर मारने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि महिला आरक्षी ने डंडा नहीं दिया। यह घटना जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 2 दिन पूर्व की बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद न केवल उनके व्यवहार बल्कि विभागीय कार्रवाई और सरकारी कार्य में प्रयुक्त वाहन को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। V.O. :- अब वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सड़क के बीच असिस्टेंट कमिश्नर उतरकर हाथ के बाजू को बटोरते खुलेआम दबंगई करते नजर आ रहे हैं, जहां सरकारी कार्य में उसके नंबर प्लेट निजी वाहन अलग ही इशारा करती है। आरटीओ अभिलेखों के मुताबिक वाहन संख्या यूपी-50 सीएस-7654 जो बिंदुमति देवी पत्नी नागेंद्र यादव निवासी कोलपांडेय के नाम दर्ज है। बताया गया कि दो दिन पूर्व जब असिस्टेंट कमिश्नर राज किशोर सिंह ने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सठियांव टोल के पास ट्रक को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। करीब दो-तीन किलोमीटर पीछा करने के बाद ट्रक को रोका गया और उसको थप्पड़ मार कर गाड़ी में बैठा लिया गया। हालांकि उस दौरान जांच में ट्रक से कोई अवैध सामान बरामद नहीं हुआ, ट्रक के दस्तावेज भी पूरी तरह सही पाए गये। ऐसे में चालक के साथ मारपीट को लेकर अधिकारियों पर सवाल उठ रहे हैं तथा सरकारी कार्य में निजी नंबर की कार के इस्तेमाल पर भी चर्चा हो रही है।
0
0
Report
Advertisement

बगलामुखी मंदिर में दान चोरी की शिकायत: तीन सदस्यीय जाँच टीम गठित

Bhopal, Madhya Pradesh:बंगलामुखी मंदिर में चंदा चोरी का मामला,जांच कमेटी का गठन आगर-मालवा के विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर में दान और चढ़ावा चोरी का मामला... आस्था से जुड़े इस मंदिर में वित्तीय गड़बड़ियों और निजी खातों में दान लेने के आरोपों के बाद कलेक्टर ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन सदस्यीय जांच दल गठित की... अब सात दिनों में पूरे मामले की परतें खुल सकती हैं। विश्व प्रसिद्ध माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा में मिली शिकायतों के बाद जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। कलेक्टर प्रीति यादव के जारी आदेश में कहा गया है कि मंदिर परिसर में एक गैर-शासकीय समिति द्वारा शासकीय प्रबंधन समिति से अलग श्रद्धालुओं से नकद और सोना-चांदी के रूप में दान लेने, निजी बैंक खातों के इस्तेमाल और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की निष्पक्ष जांच के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बी.एस. सोलंकी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। समिति में जिला कोषालय अधिकारी मनीष सोलंकी और नलखेड़ा नगर परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी मिन्नी अग्रवाल को सदस्य बनाया गया है। जांच दल मंदिर परिसर का निरीक्षण करेगा, दान और चढ़ावे की व्यवस्था की पड़ताल करेगा, रसीद पुस्तिकाओं, बैंक खातों और अन्य दस्तावेजों की जाँच करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कहीं किसी अधिकारी, कर्मचारी, मंदिर प्रबंधन या अन्य संबंधित व्यक्ति की भूमिका तो संदिग्ध नहीं है। कलेक्टर ने जांच दल को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी साक्ष्य जुटाकर अपनी रिपोर्ट, अभिमत और अनुशंसाओं के साथ सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करें。 (कलेक्टर का जांच वाला आदेश)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top