229010
रायबरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में लगी भीषण आग,लोगों ने भाग कर बचाई जान
Raebareli, Uttar Pradesh:संदिग्ध परिस्थितियों में होटल में लगी भीषण आग लगने किन वजह से वहां ठहरे लोगों में अफरा -तफरी का माहौल हो गया। घंटो से होटल में लगी हुयी आग के धुंए का गुब्बार देख लोगों के होश उड़ गए। फायर ब्रिगेड की दो - दो गाड़िया आग बुझाने में जुटी रही फिर भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। लापरवाह होटल संचालक की वजह से लोगों की जान जा सकती थी ,उन्होंने फायर ब्रिगेड से एनओसी भी नहीं ले रखी थी। मामला कोतवाली क्षेत्र के सारस चौराहे के पास स्थित ओम क्लर्क इन होटल का है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मुंबई-ठाणे में जमकर बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी; स्कूल बंद, पानी भरने का खतरा
Kalyan, Maharashtra:कल्याण डोंबिवली मध्ये मुसळधार पाऊس.. पावसाचा जोर कायम राहिला तर सकाळीच भागामध्ये पाणी साचण्याची शक्यता. आज मुंबई आणि ठाणे जिल्ह्याला ऑरेंज अलर्ट देण्यात आलेला आहे त्यामुळे शाळेला देखील सुट्टी देण्यात आलेले आहे मध्यरात्रीपासून पावसाच्या विश्रांतीनंतर आता पुन्हा एकदा पावसाचा जोर वाढला आहे अधून मधून जोरदार बरसत आहेत पावसाचा जोर कायम राहिला तर सखल भागात पाणी साचण्याची शक्यता नाकारता येत नाही0
0
Report
केरल के तीर्थ यात्री की सासाराम में आत्महत्या संभव: आश्रम के पास मामला
Sasaram, Bihar:बड़ी खबर सासाराम से है। जहां सासाराम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पायलट बाबा आश्रम के पास एक फूटपाती दुकान से एक तीर्थ यात्री का फंदे से झुलता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान केरल के एर्नाकुलम के रहने वाले अभिजीत के रूप में हुई है, जो मोहन केडी का पुत्र था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 संजीव कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे तथा शव को पहले फंदे से नीचे उतारा एवं पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के अस्पताल भेजा है। बता दे कि पायलट बाबा आश्रम के पास कई चाय नाश्ता का कई फुटपाथ की दुकाने है, जो रात में बंद हो जाती हैं। वही सुबह से बारिश हो रही है, ऐसे में जब लोगों ने आज देखा कि एक व्यक्ति फंदा से झूल रहा है, तो पुलिस को सूचना दे दी गई। उसके बाद मुफसिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी है। एसडीपीओ का कहना है कि पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि केरल से कोई आदमी बिहार के सासाराम में पायलट बाबा आश्रम के पास आकर आत्महत्या क्यों करेगा? इन बिंदुओं पर भी जांच चल रही है। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची है तथा छानबीन शुरू कर दिया गया है। जांच के बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल उनके परिजनों को भी सूचना कर दी गई है।0
0
Report
चंदौसी में गुलाब देवी के कामकाज पर जनता ने सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल यूपी सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के विधान सभा क्षेत्र संभल जनपद के चंदौसी से चुनावी चाय पर जनता की राय चाय की टपरी यानी लोकतंत्र की असली संसद Zee यूपी/उत्तराखंड की सीधी बातचीत माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी के काम काज से संतुष्ट नहीं दिखाई नहीं दी जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की जमकर तारीफ सरकार के विधायक सांसद ब्यूरोक्रेसी पर उठाए सवाल बुद्धिजीवी बोले विधायक सांसद और सरकारी सिस्टम के द्वारा जनता के हितों की अनदेखी से 2027 में सरकार की डगर नहीं होगी आसान चंदौसी विधानसभा क्षेत्र में एम्स इंजीनियरिंग कॉलेज शिक्षण संस्थानों की स्थापना के लिए शिक्षा मंत्री गुलाब देवी पर प्रयास न किए जाने के लगाए आरोप0
0
Report
Advertisement
जयपुर में पीबी STAR BUILDERS ने सस्ते प्लॉटों से लोगों के सपने पूरे किए
Dudu, Rajasthan:पीबी स्टार बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड श्री पवन कुमार बैरवा ने सन 2018 में एक छोटी सी कंपनी की शुरुआत की थी जो आज हर ग्राहक की पसंद ह। जिसका नाम पीबी स्टार बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड है। कंपनी का प्रॉपर्टी खरीदने बेचने का काम है, कंपनी द्वारा कम दाम में लोगों को जमीन व प्लॉट उपलब्ध करवाते हैं। कंपनी ने अब तक सैकड़ों लोगों का घर बसानेका सपना पूरा किया है। पीबी स्टार बिल्डर्स का कार्य क्षेत्र जयपुर जिले सहित आसपास का क्षेत्र है। कंपनी ने नगरपालिका अप्रूव्ड कई कालोनियां अच्छी सुविधाओं के साथ विकसित की हैं जिनमें भूखंड अन्य स्कीमों की अपेक्षा कम कीमत में उपलब्ध है। कंपनी डायरेक्टर पवन कुमार का कहना है कि हमारा उद्देश्य लोगों को सस्ते दर पर प्लॉट देने का है।0
0
Report
NH-30 पर तेज टक्कर: मंडला में चार घायल, कार-ट्रक का भीषण हादसा
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला के एनएच-30 स्थित गाजीपुर के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा ओवरटेक करने के प्रयास के दौरान हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एनएच-30 पर लगातार हो रहे सड़क हादसे एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस हादसे के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी हुई है।0
0
Report
छतरपुर में तेज बारिश से जलभराव, नदियां उफान पर; लोगों को अलर्ट जारी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर जिले में बीती रात से हो रही रू रुक कर तेज बारिश के कारण आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। लगातार पानी बरसने से क्षेत्र की नदियां और नाले उफान पर आ गए हैं। जलभराव के कारण झमटुली के पाल मोहल्ला का नाला रौद्र रूप धारण कर चुका है, जिससे आसपास के इलाकों में पानी भरने का खतरा मंडरा रहा है। इस भारी बारिश से ग्रामीण इलाकों के खेतों में भारी मात्रा में पानी भर गया है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, इस जलभराव जैसे हालातों के बीच एक अलग ही नजारा देखने को मिला है जहां बारिश होने की खुशी में बच्चे पानी में जमकर मस्ती और हुड़दंग करते नजर आए। प्रशासन ने नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए स्थानीय लोगों को अलर्ट रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।0
0
Report
Advertisement
बारिश ने गंगा देवस्थान परिसर में पेड़ गिराया, ट्रांसफॉर्मर-खंभे क्षतिग्रस्त, क्षेत्र अंधकार में
Thane, Maharashtra:संततधार पावसाचा फटका! गंगा देवस्थान परिसरात विजेच्या ट्रान्सफॉर्मरवर झाड कोसळले. झाडाच्या वजनामुळे तारा तुटल्या, खांब कलंडला. मोठा भाग वीज पुरवठ्याविना. महावितरणचे कर्मचारी दुरुस्तीला. सलग कोसळणाऱ्या पावसामुळे शहापूरच्या गंगा देवस्थान परिसरातील मोठे झाड उन्मळून पडले. आणि ते थेट विजेच्या ट्रान्सफॉर्मर आणि वीज खांबावरच कोसळले. झाडाचा जाड बुंधा रस्त्यावर आडवा पडला आहे. त्यामुळे वाहतूक बंद झाली आहे. डाव्या बाजूचा वीज खांब झाडाच्या धक्क्याने तिरका झाला आहे. तारा जमिनीला टेकल्या आहेत, खांबाला बांध घातला आहे. ट्रान्सफॉर्मरचे नुकसान झाले असण्याची शक्यता आहे. त्यामुळे गंगा देवस्थान आणि आजूबाजूचा मोठा परिसर अंधारात बुडाला आहे. घरे, दुकानं, पाण्याचा उपसा सगळं ठप्प झालंय. नागरिकांची तारांबळ उडाली आहे. महावितरणचे कर्मचारी घटनास्थळी दाखल झाले आहेत. पाऊस सुरू असल्याने झाड हटवणे आणि तारा जोडण्याचे काम धोक्याचे आहे. प्रशासनाने नागरिकांना आवाहन केले आहे - तुटलेल्या तारा/कलंडलेल्या खांबाजवळ जाऊ नका. पाण्यात पडलेल्या तारांना हात लावू नका. तक्रारीसाठी 1912 वर संपर्क साधा. पाऊस थांबल्यावरच वीज सुरू होईल.0
0
Report
खरगोन में डॉक्टर बनकर तीन जिलों में फर्जी नौकरी, CMHO ने जांच कमेटी गठित
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन तीन स्थानों पर सरकारी डॉक्टर बनकर नौकरी करने का मामला। डॉ महेशचन्द्र शर्मा एक साथ तीन जिलों शहडोल ,खरगोन और श्योपुर में ढाई साल से नौकरी कर रहा था। CMHO खरगोन DS चौहान बोले डॉक्टर फर्जी तरीके से गलत कर रहा था। मामला संज्ञान में आते ही खरगोन CMHO डीएस चौहान ने जांच कमेटी बनाकर जांच के आदेश दिए। डॉ महेशचन्द्र शर्मा खरगोन जिले के सेगांव विकासखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केली में संविदा मेडिकल ऑफिसर के रूप में कार्य कर रहा था। फरवरी 23 से कार्यरत है। किस तरह तीनो जगह नौकरी कर रहा था यह जांच का गंभीर विषय। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर ने बताया चार दिन नौकरी करता था दो दिन कही गायब रहता था। फिलहाल भी नदारत । भोपाल तक CMHO ने भी किया है नौकरी ठीक से नहीं करने का पत्राचार। सार्थक अटेंडेंस कैसे तीनो जिलों में लगती थी यह जांच का विषय。0
0
Report
गोंडा के पसका में रोडवेज बस शुरू, स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पसका क्षेत्र के रहने वाले लोग काफी लंबे समय से परिवहन विभाग की रोडवेज बस चलाई जाने को लेकर के मांग की जा रही थी। आज करनैलगंज भाजपा विधायक अजय सिंह द्वारा पसका पहुंच करके मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना-2026 के तहत रोडवेज बस को स्थानीय लोग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखा करके रवाना किया है। इससे पसका और असपास क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय आने-जाने में काफी सुविधा मलेगी और लंबे समय से चली आ रही परिवहन की समसया का समाधान होगा। बस की सेवा ना होने से लगातार जिला मुख्यालय पर आने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था लोग अपनी जरूरत के लिए किराए के संसाधन के माध्यम से नहीं आ पा रहे थे। लेकिन अब उत्तर प्रदेश सरकार और स्थानीय भाजपा विधायक द्वारा यहां के लोगों को एक बड़ी सौगात दी गई है रोडवेज बस सेवा शुरू होने से स्थानीय लोगों ने भाजपा विधायक और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को इसके लिए धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है।0
0
Report
Advertisement
भिंड के पर्यायच पंचायत में सरपंच- सचिव के बीच मारपीट से राजनीतिक घमासान
Bhind, Madhya Pradesh:पंचायत वेब सीरीज जैसा विवाद... भिंड की पर्यायच पंचायत में सरपंच-सचिव आमने- सामने मारपीट के आरोपों से गरमाई राजनीति। उत्तर प्रदेश के काल्पनिक गांव फुलेरा पर आधारित चर्चित वेब सीरीज 'पंचायत' में जहां विकास कार्यों, सत्ता संघर्ष और स्थानीय राजनीति का ताना-बना दिखाया गया था, वहीं अब भिंड जिले की लहार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पर्यायच में भी ऐसा ही दृश्य देखने को मिल रहा है। यहां विकास कार्यों और पंचायत के प्रशासनिक कामकाज को लेकर सरपंच और सचिव के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट और पुलिस कार्रवाई तक पहुंच गया। इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। मामला लहार जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पर्यायच का है, पंचायत सचिव इंदल सिंह गुर्जर मनरेगा और अन्य विकास कार्यों से जुड़े मस्टर रोल पर हस्ताक्षर कराने के लिए दलित सरपंच दर्शन सिंह बाल्मीकि घर पहुंचे थे। इसी क्रम में दोनों पक्षों के बीच सचिव द्वारा किए गए आठ लाख के भ्रष्टाचार को लेकर विवाद शुरू हो गया जो देखते-देखते मारपीट में बदला। सचिव इंदल सिंह गुर्जर का आरोप है कि विवाद के दौरान उनके साथ मारपीट की गई जिससे उन्हें चोटें आईं, उनकी शिकायत पर पुलिस ने सरपंच दर्शन सिंह वाल्मीकि समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, वहीं सरपंच का कहना है कि सचिव ने पहले उनके साथ अभद्रता और मारपीट की, हस्ताक्षर करने का दवाव बनाया। सरपंच का आरोप है उनकी शिकायत के बावजूद पुलिस ने अब तक सचिव के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। दलित सरपंच का आरोप है कि प्रभावी और दबंग सचिव को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। मामले में अब राजनीतिक तूल भी पकड़ लिया है, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रशासन भाजपा नेताओं के दबाव में काम कर रहा है और पीड़ित सरपंच को न्याय नहीं मिल रहा है। डॉ गोविंद सिंह ने चेतावनी दी कि दलित सरपंच को न्याय नहीं मिला तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाएगी, दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि सचिव की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की गई है, जबकि सरपंच द्वारा दिए गए आवेदन की जांच जा रही है, जांच में यदि सचिव की भूमिका दोषपूर्ण पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पंचायत का यह विवाद गांव की चौपाल से निकलकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों तक पहुंच चुका है, अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई है। इस विवाद में देखना होगा कि 'सच' किसके साथ है और न्याय किसे मिलता है।0
0
Report
गुरुग्राम में मानसून: 180 पॉइंट्स पर पुलिस की निगरानी, जाम से निपटने की तैयारी
Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में मानसून का आग़ाज़ गुरुग्राम में जलभराव की स्थिति की वजह से लगता है भारी जाम जाम से निपटने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, सड़कों पर मुस्तैद जलभराव और जाम से निजात के लिए पुलिस, GMDA, नगर निगम और NHAI की बड़ी बैठक संयुक्त बैठक के बाद एक्शन में प्रशासन, 3 जुलाई को मुख्य पॉइंट्स पर की गई रिहर्सल मानसून से निपटने की तैयारी: गुरुग्राम में 180 मुख्य पॉइंट्स चिन्हित ACP ट्रैफिक सत्यपाल यादव کا बयान: चिन्हित पॉइंट्स पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस का बड़ा फैसला: जाम से निपटने के लिए बढ़ाई गई पुलिसकर्मियों की संख्या जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों में मुस्तैद रहेंगे अतिरिक्त पुलिसकर्मी: ACP सत्यपाल यादव सड़कों पर ट्रैफिक सुचारू रखने के लिए गुरुग्राम पुलिस और प्रशासनिक विभागों ने कसी कमर0
0
Report
भीनमाल जेल में एनडीपीएस आरोपी की इलाज के दौरान मौत, परिजनों को सूचना
Jaipur, Rajasthan:भीनमाल : उप कारागृह में बंद एनडीपीएस आरोपी की इलाज के दौरान मौत भीनमाल उप कारागृह में एनडीपीएस एक्ट के मामले में करीब 5 माह से बंद कैदी विक्रम कुमार माली निवासी डुंगरवा की तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत,बताया जा रहा है कि दो दिन से था बीमार, हालत बिगड़ने पर जेल प्रशासन ने अस्पताल कराया था भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत, घटना के बाद परिजनों को दी गई सूचना, स्थानीय पुलिस पहुंची मौके पर, शव को रखावाया मोर्चरी में, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों किया जाएगा सुपुर्द0
0
Report
Advertisement
माधोपुर के ग्रामीणों ने जबलपुर-आमरकंटक हाईवे पर चक्का जाम कर पेयजल मांग उठाई
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के माधोपुर गांव में ग्रामीणों ने अपनी विविध मांगों को लेकर जबलपुर–अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। बरसते पानी के में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष सड़क पर बैठे हैँ । ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पेयजल और अन्य समस्या है, कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों ने हाईवे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। चक्काजाम के चलते दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई है और यातायात प्रभावित होने लगा है । जब तक उनकी समस्याओं के समाधान का ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक ग्रामीण आंदोलन जारी रखेंगे। प्रशासन के अधिकारी और पुलिस ग्रामीणों को मनाने की कोशिश कर रहे है0
0
Report
बागेश्वर के तलाई तोक में आकाशीय बिजली से आग, मकान व दुकान जलकर राख
Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के ग्राम पंचायत सूपी के तलाई तोक में आकाशीय बिजली गिरने से आकाशीय आग लग गई। बिजली गिरने के बाद स्थानीय निवासी चरण सिंह की दुकान में आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते उनके मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची। जिला आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, राजस्व विभाग को नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए गए हैं और विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।0
0
Report
रायबरेली दलित मौत पर सियासी घमासान: सांसद के आने से बढ़ा दबाव
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली मे एक दलित की मौत के बाद यहां सियासी पारा बढ़ गया है। मामले मे नगीना सांसद की इंट्री के बाद स्थानीय प्रशासन से लेकर भाजपा विधायक तक इस मामले मे मृतक परिवार के मसीहा बन गए। हालांकि मृतक के शव को सड़क पर रख कर जाम लगाए जाने के बाद इसी प्रशासन ने परिजनों के खिलाफ मुक़दमा दर्ज कराया था। चंद्रशेखर आजाद के आज आने की आहट के बीच सलोन भाजपा विधायक परिजनों के लिए ढेरों योजनाए ले आये और मुक़दमे ख़त्म करा देने का ज़बानी आश्वासन भी दिया। मामला सलोन थाना इलाके के पूरे कुशल गांव का है। यहां मेवालाल पासी की सड़क दुर्घटना मे मौत हुई थी। परिजनों ने इसे लेकर मुआवज़े की मांग की थी। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो परिजन मेवालाल का शव लेकर प्रतापगढ़ मार्ग पर बैठ गए थे। पुलिस ने लाठीचार्ज कर इन लोगों को भगा दिया था और खुद पर पथराव आदि को लेकर कई ज्ञात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। इस मामले की जानकारी नगीना सांसद चंद्रशेखर रावण को हुई तो उन्होंने परिजनों को फोन किया और वहां आने लिए कहा था। इधर जिला प्रशासन को जब मालूम हुआ कि साथ जुलाई को रावण आएंगे तो उससे पहले ही सलोन भाजपा विधायक अशोक कोरी की मदद से परिजनों को आवासीय पट्टा, खेत का पट्टा आदि समेत अन्य सुविधाये दिलवाने के साथ ही ज़बानी आश्वासन भी दिया कि मुक़दमे ख़त्म करा दिए जायेंगे। उधर प्रशासन परिजनों को सरकारी सुविधायें दे रहा था और इधर रावण का काफिला पीड़ित के घर पहुँच गया। परिवार के पास पहुँचने से पहले सांसद चद्रशेखर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनका डर है कि उनके पहुँचने से पहले प्रशासन ने उनकी बात मान ली। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों से मिलकर लिखित आश्वासन लेंगे, ज़बानी बात स्वीकार्य नहीं है। इस दौरान उन्होंने चढ़ावा चोरी को लेकर भी साफ कहा कि उन्हें एसआईटी पर भरोसा नहीं है। इस दौरान उन्होंने 27 चुनाव मे किसी पार्टी से गठबंधन के सवाल पर कहा कि भाजपा छोड़ किसी से भी हो सकता है।0
0
Report
Advertisement
