229010
रायबरेली- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी एक युवक की हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सको ने ट्रामा सेंटर किया रेफर ,हादसे में बाइक के उड़े परखच्चे, लखनऊ से रायबरेली की तरफ जा रही थी कार बछरावां थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर बगाही मोड़ के पास की घटना।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भरतपुर की 106 साल पुरानी नुमाइश आज शुरू, सुरक्षा की कड़ी निगरानी
Bharatpur, Rajasthan:भरतपुर - 106 साल पुरानी नुमाइश का आज से आगाज हो गया... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने किया शुभारंभ... 25 अक्तूबर तक चलेगा नुमाइश कार्यक्रम... सीसीटीवी कैमरों से होगी कार्यक्रम की निगरानी... 1920 में महाराज किशन सिंह ने कराई थी शुरुआत... कार्यक्रम में जिला कलेक्टर कमर चौधरी, मेयर अनुराधा सिंह सहित गणमान्य रहे उपस्थित... गृह राज्य मंत्री जवाहर बेढ़म ने बातचीत करते हुए कहा कि आज से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है... साथ ही थाना वैर के गांव भोंडा गांव में हाल ही हुए पूर्व विधायक अतरसिंह भडाणा हत्याकांड मामले में सरकार निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है... सभी अपराधियो को सजा मिलेगी... RSS प्रचारक से मारपीट के मामले में सरकार उचित कार्रवाई कर रही है... मामले की निष्पक्ष जांच होगी...0
0
Report
हरिद्वार GST विभाग ने बड़ी छापेमारी, ITC में करीब 30 लाख के विचलन पाए गए
Haridwar, Uttarakhand:#ब्रेकिंग न्यूज़/हरिद्वार हरिद्वार में जीएसटी विभाग की बड़ी छापेमारी, करीब 30 लाख की आईटीसी में मिली विसंगतियां! हरिद्वार के रानीपुर मोड़ स्थित फाइव स्टार प्रतिष्ठान पर राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा देहरादून की टीम ने छापेमारी की。 जांच के दौरान मौजूदा स्टॉक और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के आंकड़ों में करीब 30 लाख रुपये की विसंगतियां सामने आईं。 बिलों में गड़बड़ी और आईटीसी के आंकड़ों में अंतर मिलने पर विभाग ने महत्वपूर्ण दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड जब्त किए。 आयुक्त राज्य कर प्रतीक जैन के निर्देश पर विशेष टीम ने की कार्रवाई।प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर विभाग ने मांगा जवाब。 उपायुक्त जीएसटी सुरेश कुमार के अनुसार, फिलहाल आईटीसी का आकलन जारी है। विस्तृत जांच के बाद विसंगतियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी。 यदि आईटीसी के गलत इस्तेमाल की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार संबंधित राशि जमा कराई जाएगी。 जांच पूरी होने के बाद ही कर देयता और आगे की कार्रवाई की तस्वीर साफ होगी。0
0
Report
ASI के अजमेर के अढ़ाई दिन के झोपड़े की इतिहासीय पहचान पर बवाल
Ajmer, Rajasthan:आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल ने अजमेर के तारीखी यादगार ''''अढ़ाई दिन का झोंपड़ा'''' के तारीखी किरदार को लेकर सूरते हाल वाज़े की है। हिंदूवादी तंजीम महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े को गैर मजहबी मकाम बताते हुए ASI से सर्वे का मुतालबा किया था। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (ASI) जोधपुर सर्किल दफ्तर के मुताबिक़ यह इमारत 1919 से मरकजी तौर पर महफूज़ है और इसकी बाकायदा देखभाल का काम किया जाता है। ताहम,महकमा ने यह भी तस्लीम किया है कि इस इमारत की तारीखी हैसियत का हात्मी ताईन करने के लिए कोई जामा साइंसी जांच या खुसूसी आसरे कदीमा की तहकीक नहीं की गई है। महकमा के दफ्तर से जवाब दिया गया कि वो दस्तयाब शवाहद की बुनियाद पर किसी हतनी नतीजे तक पहुंचने की पोजिशन में नहीं है। क्योंकि ये मुआमला पालिसी और आला इंतजामी सतह के अमूर से मुतल्लिक है,जिस के बारे में फैसला डायरेक्ट्रेट जनरल की सतह पर ही किए जा सकते है। एएसआई के इस जवाब के बाद,महाराणा प्रताप सेना के कौमी सदर डॉ राज वर्धन सिंह परमार ने शदीद अदम इत्मीनान का इज़हार किया है। उन्होंने इल्जाम लगाया के महकमा हक़ाईक को छिपा रहा है,और दावा किया के अढ़ाई दिन का झोपड़ा उनकी अज़ीम सकाफ़त का एक लाज़मी हिस्सा है, मकामी असारे कदीमा के हाकम की जानिब से इस मुआमले को हल करने से कासीद रहने के इजहार के बाद ,तंजीम ने इंसाफ के हुसुल के लिए अदालत से रुज़ू करने का ऐलान किया है,और इसे अपने वरसे के दावे के लिए एक आखिरी लड़ाई करार दिया है । वाज़े है कि महाराणा प्रताप सेना ने अढ़ाई दिन के झोपड़े के सर्वे के लिए एएसआई डिपार्टमेंट को लेटर दिया था,जिसके बाद महकमा असारे कदीमा ने उन्हें सर्वे के ताल्लुक से तमाम जानकारी फराहम करते हुए आगाह किया है。0
0
Report
Advertisement
जमीनी विवाद के दौरान खूनी संघर्ष: भोजपुर के दौसा बंजारपुर में फावड़े से हमला
Ghaziabad, Uttar Pradesh:भोजपुर के गांव दौसा बंजारपुर में जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष हो गया। आरोपियों ने फावड़ा मारकर एक युवक को घायल कर दिया। आरोपियों ने बीच बचाव करने आए युवक के भाई और भाभी को भी पीटा। घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। गांव दौसा बंजारपुर के रहने वाले प्रवीण कुमार के अनुसार गांव निवासी कुछ दबंगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दबंग उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में कई बार झगड़ा हो चुका है। विवादित जमीन पर बुधवार पूर्वाह एक पक्ष निर्माण कार्य करने लगा। दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान आरोपियों ने प्रवीण कुमार पर फावड़े से हमला बोल दिया। आरोपियों ने जान लेने की नीयत से फावड़े से प्रवीण के सिर पर वार किया। प्रवीण ने सिर पर हाथ रखकर बचाव किया तो उसके हाथ में गंभीर चोट आई। प्रवीण का बीच बचाव करने आए उसके भाई आदेश और भाभी पायल को आरोपियों ने पीट दिया। घटना से जुड़े दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। प्रवीण ने भोजपुर थाने में घटना की तहरीर दी।0
0
Report
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच सुरक्षा का ताला, 273 कंपनीयां सीएपीएफ तैनात
New Delhi, Delhi:दिल्ली में लगातार प्रदर्शनों का दौड़ जारी है और इस बीच नई दिल्ली में काफी कड़ी सुरक्षा देखी जा सकती है जंतर मंतर के सारे रास्ते अभी तक बंद है किसी को भी आने-जाने की अनुमति नहीं है इसी के साथ-साथ कनॉट प्लेस सांसद मार्ग इलेक्शन कमीशन के बाहर काफी सारे सेंसिटिव एरिया में काफी ज्यादा सुरक्षा देखी जा सकती है बैरिकेडिंग है सुरक्षा कर्मियों की तैनाती है दिल्ली पुलिस ने गृह मंत्रालय से सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 273 कंपनियां मांगी है जो 20 अक्टूबर तक दिल्ली में तैनात रहने वाली है जगह-जगह दिल्ली पुलिस रैपिड एक्शन फोर्स अलग-अलग सुरक्षा बलों की तैनाती देखी जा सकती है उसी के साथ-साथ बेस तैनात हैं लोगों को डिटेन करने के लिए और साथ में राइट कंट्रोल व्हीकल भी तैनात किए गए हैं पब्लिक ट्रांसपोर्ट की मेट्रो की टाइमिंग को नॉर्मल कर दिया गया है मेट्रो स्टेशन भी सभी खुले हैं लेकिन हर जगह सुरक्षा बलों की तैनाती देखे जा सकती है नई दिल्ली के कई सारे हिस्सों में भारतीय नए सुरक्षा संहिता की धारा 163 भी लागू है जिसके तहत किसी भी रूप में जमावड़ा करना लोगों की सभा करना मार्च निकालने की अनुमति नहीं है0
0
Report
देवघर में खाद्य सुरक्षा विभाग की तेज जांच: 13 किलो छोला नष्ट
Deoghar, Jharkhand:देवघर में दुर्गा पूजा के मौके पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने 35 खाद्य प्रतिष्ठानों और स्ट्रीट फूड स्टॉलों की सघन जांच की। पनीर, खोया, मिल्क केक, मिठाई, मसाले, छोला और चटनी आदि के ऑन-स्पॉट परीक्षण किए गए। Tower Chowk और Smart Bazaar के पास दो चाट स्टॉल के छोले में औद्योगिक रंग पाए जाने पर 13 किलो छोला नष्ट किया गया। अवंतिका प्रतिष्ठान में गंदगी पाए जाने पर नोटिस भेजे जाने की तैयारी है। विभाग ने कारोबारियों से लाइसेंस वाले सप्लायर से खाद्य सामग्री लेने, फूड लाइसेंस रखने और स्वच्छता मानकों का पालन करने को कहा। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
देवास में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 29.73 करोड़ की संपत्ति का खुलासा
Ujjain, Madhya Pradesh:अपडेट-लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई देवास में प्रधान आरक्षक के ठिकानों पर लोकायुक्त की सर्च, 29.73 करोड़ की संपत्ति का खुलासा... मध्य प्रदेश के देवास में लोकायुक्त ने पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (PTC इंदौर), इंदौर में पदस्थ देवास निवासी प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान और उनसे जुड़े लोगों के ठिकानों पर बड़ी सर्च कार्रवाई की है। सुबह 6 बजे शुरू हुई कार्रवाई देर शाम तक जारी रही। लोकायुक्त की अब तक की जांच में 33 अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है, जिनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंका गया है। वहीं, ज्ञात आय से लगभग 11 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है, लोकायुक्त इंदौर और उज्जैन की संयुक्त टीम ने 14 अक्टूबर की सुबह प्रधान आरक्षक चालक फिरोज खान के देवास स्थित आवास सहित कुल 15 स्थानों पर सर्च कार्रवाई की। लोकायुक्त के अनुसार, आरोपी की कुल आय लगभग 1 करोड़ 93 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है, जबकि अब तक की जांच में करीब 12 करोड़ 95 लाख 72 हजार रुपये का व्यय सामने आया है। यह आय से लगभग 11 करोड़ 1 लाख 87 हजार रुपये अधिक है। लोकायुक्त ने इसे 568 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति बताया है। जांच के दौरान आरोपी, उसके परिजनों, परिचित महिला और विभिन्न फर्मों के नाम पर कुल 33 अचल संपत्तियों का पता चला है। इन संपत्तियों की खरीद पर लगभग 11 करोड़ 57 लाख 49 हजार रुपये खर्च किए जाने की जानकारी सामने आई है। इनका वर्तमान बाजार मूल्य करीब 29 करोड़ 73 लाख रुपये आंका गया है। इसके अलावा, ट्रक, कार, स्कॉर्पियो, स्कूटी और मोटरसाइकिल सहित लगभग 9 वाहनों के दस्तावेज मिले हैं। इंदौर, उज्जैन और देवास के बैंकों में करीब 21 बैंक खाते भी सामने आए हैं。 लोकायुक्त की जांच में साहिल ट्रेडिंग कंपनी, रॉयल ग्रीन रियल एस्टेट, रोशनी सेल्स एंड सर्विस, महाराजा रियल एस्टेट और ब्लैक हॉरनेट नाम की कंपनियों का भी पता चला है। संबंधित व्यक्तियों और कंपनियों के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही, बैंक खातों से राशि निकालने पर रोक लगाई गई है। लोकायुक्त के मुताबिक, फिरोज खान से जुड़ी इन्दौर की एक महिला रोशनी वर्मा के नाम पर करीब 21.75 बीघा कृषि भूमि का पंजीकृत एग्रीमेंट कराए जाने की जानकारी भी सामने आई है। फिलहाल देवास और इंदौर स्थित कुछ ठिकानों पर सर्च कार्रवाई जारी है, जबकि अन्य स्थानों पर कार्रवाई पूरी हो चुकी है। मामले में आगे की जांच जारी है。0
0
Report
श्रावस्ती सड़क हादसे में युवक की मौत, चार घायल; पुलिस जांच शुरू
Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में बीती रात दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के पचदेवरी गाँव के पास दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे में घायल सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
पानीपत में तेज हवाओं और बारिश से सुबह से जनजीवन अस्त-व्यस्त
Panipat, Haryana:पानीपत बिग ब्रेकिंग पानीपत में मौसम ने ली सुबह-सुबह करवट ली तेज हवाओं और तेज बारिश के कारण जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त0
0
Report
Advertisement
लक्सर में मिलावटी पनीर बनाने के आरोप: इकाई का लाइसेंस रद्द, भारी बरामदगी
Haridwar, Uttarakhand:लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन की टीम ने मिलावट खोरी पर बड़ी कार्रवाई की है। यहां लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गढ़ी संगीपुर गांव में एक निर्माण इकाई में अवैध रूप से एनालॉग यानी मिलावटी पनीर बनाया जा रहा था। सूचना मिलने पर मंगलवार देर रात पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके से करीब 3 क्विंटल तैयार एनालॉग पनीर और 6 क्विंटल अर्ध निर्मित पनीर बरामद किया। इसके साथ ही 90 किलो पामोलिन ऑयल भी निर्माण इकाई से बरामद हुआ। अधिकारियों की टीम ने मौके पर ही अवैध मिलावटी पनीर को नष्ट कर दिया। साथ ही उत्पादन इकाई का लाइसेंस रद्द करते हुए इकाई को बंद करवा दिया। विभाग के गढ़वाल उपायुक्त आरएस रावत ने जानकारी दी की निर्माण इकाई संचालक ताजिम अली के खिलाफ कानूनी खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही जांच के लिए सैंपल भी लैब भेज दिए गए हैं।0
0
Report
सीएम योगी प्रयागराज दौरे में भूमि पूजन के साथ माफियाओं के खिलाफ बड़ा संदेश देंगे
Prayagraj, Uttar Pradesh:सीएम योगी आदित्यनाथ का संगम नगरी प्रयागराज दौरा आज, माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर बनने वाले पद्म आवास योजना के भूमि पूजन में शामिल होंगे सीएम योगी, भूमि पूजन के बाद माफिया अतीक के गढ़ में सीएम योगी जनसभा को भी करेंगे संबोधित, जनसभा के जरिए माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सीएम योगी देंगे बड़ा संदेश। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज संगम नगरी प्रयागराज दौरे पर रहेंगे। यहां पर तीन अलग-अलग जनसभाओं को सीएम योगी संबोधित करेंगे। जिसमें प्रयागराज के चकिया इलाके में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई सरकारी जमीन पर प्रस्तावित पद्म आवास योजना के लिए सीएम योगी भूमि पूजन करेंगे। करीब 191 करोड़ की लागत से 14 मंजिला पद्म आवास योजना में 2 बीएचके के 602 फ्लैट बनाए जाएंगे। इस दौरान सीएम योगी एक जनसभा को संबोधित करके माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई को लेकर को लेकर बड़ा सियासी संदेश भी देते हुए नजर आएंगे। माफिया अतीक के कब्जे से मुक्त सरकारी जमीन पर भूमि पूजन के बाद सीएम योगी पीपल गाँव में बने प्रधानमंत्री आवास योजना के 556 लाभार्थियों को चाबी भी वितरित करेंगे। इसके अलावा सीएम योगी तेलियरगंज में बाबू मसूरियादीन पासी की प्रतिमा का दोपहर 2:00 बजे अनावरण करेंगे और प्रिंटिंग कॉलेज ग्राउंड पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके साथ ही गवर्नमेंट प्रेस मैदान में शिक्षक स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को भी सीएम योगी संबोधित करेंगे। शाम करीब 5.35 बजे तक सीएम योगी बमरौली एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। वॉक थ्रू... भूमि पूजन स्थल से0
0
Report
अंकिता भंडारी के परिवार के खिलाफ हिरासत और VIP Governor-ship पर विपक्ष का हमला
Noida, Uttar Pradesh:मोदी सरकार की कायरता और संवेदनहीनता की पराकाष्ठा! न्याय की गुहार माँगने वाले अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत, और भाजपाई ‘VIP’ को Governor-ship! सत्ता का यह दमन सरकार की ताक़त नहीं, बल्कि सवालों से भागने का प्रमाण है। एक बेटी को खो चुके माता-पिता के साथ ऐसा व्यवहार अत्यंत शर्मनाक और निंदनीय है। अंकिता बेटी को न्याय दिलवाने के लिए काँग्रेस पार्टी संघर्ष करती रहेगी।0
0
Report
Advertisement
Bagurumba नृत्य के साथ असम कलाकार तिरुमला ब्रह्मोत्सव में पहली बार प्रस्तुति
Hyderabad, Telangana:Following the recent recognition of Assam’s traditional Bagurumba dance in the Guinness World Records, artists from Assam expressed immense happiness at performing for the first time at the sacred hill shrine of Lord Venkateswara in Tirumala during the Navaratri Brahmotsavams. The artists said they felt blessed to participate in the divine celebrations and offer their traditional dance as a service to Lord Balaji. They expressed gratitude to the Tirumala Tirupati Devasthanams (TTD) for providing them with this wonderful opportunity. The artists also expressed their desire to return to Tirumala every year in the future to participate in the Brahmotsavams and offer their service to the Lord. In an exclusive interaction with Zee Media, the Assam-based cultural troupe shared their joy and memorable experience of performing at the holy shrine.0
0
Report
मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण यातायात अस्थायी बंद, एडवाइज़री जारी
Jammu, मुगल रोड पर बर्फबारी के चलते वाहनों की आवाजाही बंद जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मुगल रोड को एहतियातन यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क पर जमा बर्फ को हटाने के लिए स्नो क्लीयरेंस मशीनें तैनात की जाएंगी। सड़क से बर्फ हटाने और मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही यातायात बहाल किया जाएगा। आपको बता दें कि मुगल रोड जम्मू संभाग के पुंछ जिले को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ती है। यह सड़क पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला से होकर गुजरती है और राजौरी-पुंछ क्षेत्र से क Kashmir घाटी तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण वैकल्पिक मार्ग है। ऊंचाई वाला इलाका होने के कारण सर्दियों में यहां बर्फबारी से अक्सर यातायात प्रभावित होता है। फिलहाल, सड़क पर बर्फ हटाने और सुरक्षा का आकलन किए जाने के बाद ही वाहनों की आवाजाही दोबारा शुरू की जाएगी। ऐसे में इस मार्ग से सफर करने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले यातायात विभाग की ताजा एडवाइजरी जरूर जांच लें।0
0
Report
बस्तर की दो छात्राओं ने नेशनल विज्ञान क्विज 4.0 में जगह बनाई
Jagdalpur, Chhattisgarh:आदिवासी बाहुल्य बस्तर की दो होनहार छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है, दरभा ब्लॉक स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छिंदावाड़ा के कक्षा 12वीं की लक्ष्मी भारद्वाज और कक्षा 10वीं की गौरी नाग का नेशनल विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार क्विज 4.0 में चयन हुआ है, गुजरात सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत गुजरात विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में उपलब्धि के लिए दोनों छात्राओं को कलेक्टर आकाश छिकारा ने छात्राओं को सम्मानित कर उनकी उपलब्धि की सराहना की।0
0
Report
Advertisement
