229125
रायबरेलीः सीएचसी गेट का ताला बंद होने पर अस्पताल प्रशासन और युवक में तीखी बहस
Rasulpur Gaharwali, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के सीएचसी गेट का ताला बंद होने के चलते एक युवक का अस्पताल प्रशासन से तीखी बहस हो गई। यह बहस देख स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा केवल एक ही गेट खोला जाता है। युवक की बढ़ती बहस को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलरामपुर में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, चालक फरार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, क्षेत्र मे हादसे के बाद हड़कंप बलरामपुर जनपद के उतरौला-बलरामपुर मार्ग पर रविवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में भैरमपुर गांव निवासी अछय यादव (20) की मौके पर ही मौत हो गई। अछय यादव, अरविंद यादव का पुत्र था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक की रफ्तार तेज थी। टक्कर के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला पहुंचाया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की गई। चौकी इंचार्ज शिव कैलाश ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फरार ट्रक और चालक की तलाश कर रही है।0
0
Report
बाराबंकी: चौकाघाट के पास कार में आग लगने से हड़कंप, सभी सुरक्षित
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी,पुलिस-दमकल ने पाया काबू बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गोंडा के परसपुर से सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रही इको स्पोर्ट कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि कार अजीम चला रहे थे। उनके साथ सानिया, गुलशन, सोना और हसान समेत अन्य लोग सवार थे। चौकाघाट रेलवे स्टेशन के सामने पुलिया के पास पहुंचते ही अचानक कार से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। आग लगते ही कार में सवार लोगों में हड़कंप मच गया और सभी लोग तत्काल वाहन से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते ही रामनगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। एसएसआई प्रमोद कुमार यादव पुलिस टीम के साथ मौजूद रहे। उपनिरीक्षक मानवेंद्र सिंह, आरक्षी मोहम्मद अफजल खान और आरक्षी कृष्णकांत ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिसकर्मियों ने आसपास मौजूद लोगों को दूर हटाया और यातायात को व्यवस्थित कराया। कुछ ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने आज बुझाने का प्रयास किया। कुछ देर बाद कड़ी मशक्त से कार में लगी आग पर काबू पा लिया गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास फैलने से रोक लिया गया। कार में सवार महिला नाज़िया ने बताया कि वे लोग गोंडा के परसपुर से कार से चले थे और सीतापुर के रामपुर मथुरा जा रहे थे। चौकाघाट के पास अचानक कार में आग लग गई। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। गनीमत रही कि आग लगने के बाद कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग से कार को काफी नुकसान पहुंचने की आशंका है। घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।0
0
Report
ओयल में कार ट्रांसफॉर्मर से टकराई; 3 मौत, 3 घायल
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के सीतापुर मार्ग पर देर रात ओयल कस्बे में वरना कार अनियंत्रित होकर पोल तोड़ते हुए ट्रांसफार्मर से टकरा गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई। कार में कुल छह लोग सवार थे। हादसे में आयुष कुमार , शिवा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप रूप से घायल शख्स की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायलों में पीयूष सिंह, अमन वर्मा और उत्कर्ष के नाम शामिल हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलते ही चौकी ओयल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पा लिया गया है। विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई है। वर्तमान में मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और यातायात सुचारू रूप से चल रहा है。0
0
Report
Advertisement
चौला में पुलिस-गौतस्कर मुठभेड़, बदमाश घायल, 315 बोर तमंचा बरामद
Bulandshahr, Uttar Pradesh:Bulandshahr: Bulandshahr mein chola police aur shatir gau taksar ke beech muthbhed. Police ki jawabdi karvai mein gaokash pair mein goli lagne se zakhm. Pappu uthra Farook ke roop mein hui zakhm shatir. Police ne aropi ke kabze se 315 bore tancha aur zinda-khoha cartridge baramad kiye. Police ne moake se bina number plate ki splendor motorcycle bhi baramad ki. 15 August ko chola thana kshetra mein huyi gokshi ki ghatna mein vanchit chal raha tha airo. Bulandshahr ke Chola thana kshetra ke Pachhota Gate ke saamne police aur badmash ki muthbhed.0
0
Report
दिल्ली सत्य निकेतन इमारत गिरने से छह की मौत, मंत्री सिरसा व अधिकारी मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी इमारत, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई, उस जगह पर दिल्ली के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, MCD कमिश्नर संजीव खिरवार, BJP विधायक अनिल शर्मा और अन्य अधिकारी मौजूद हैं।0
0
Report
बलिया में बाढ़ का कहर जारी, कई गांव जलमग्न नाव ही सहारा
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में बाढ़ का कहर, कई गांव पानी में डूबे, आवागमन के लिए नाव ही सहारा बलिया में गंगा नदी का जलस्तर खतरा बिंदु से काफी ऊपर होने की वजह से कई गांवो में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। कई गांव पानी में जलमग्न हो चुके हैं और लोग हालात के सामने बेबस हैं। जवहीँ,शिवपुरी दियर नंबरी ,दुबे छपरा प्राणपुर ,नौरंगा साहित कई गंगा के तटवर्ती गांव बाढ़ के कहर का सामना कर रहे हैं। हालांकि गंगा के जलस्तर में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन लोगों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही। बाढ प्रभावित लोगों का कहना है की नाव की व्यवस्था बेहतर न होने की वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और कई जगहों पर जोखिम उठाकर लोग पानी में चलने को मजबूर हैं। बिजली, स्वच्छ जल और राशन की कमी लोगों की मुश्किले बढ़ा रही है। बलिया का नंदपुर गांव भी पानी की चपेट में है और एनएच 31 से गांव को जोड़ने वाले रास्ते पर गंगा का पानी बह रहा है। वाक थ्रू- बाढ़ के पानी में जान जोखिम में डालकर चलते लोगों से बातचीत0
0
Report
Advertisement
गोकशी के आरोपी मुजम्मिल गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल
Moradabad, Uttar Pradesh:पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का आरोपी गिरफ्तार। बिजनौर। बिजनौर पुलिस की हुई गोकशी के आरोपी बदमाश मुजम्मिल से मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुआ गोकशी का आरोपी मुजम्मिल। गोकश के बाये पैर मे लगी गोली। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल। बदमाश के पास से एक तमँचा, 2 कारतूस, एक बाईक और गोकशी करने के उपकरण हुए बरामद। थाना नजीबाबाद इलाके के मालन नदी के पास मुठभेड़। एक सप्ताह पहले 31 अगस्त को मौजमपुर स्थित बाग में गोवंश के अवशेष मिलने पर एक मुकदमा दर्ज किया गया था। उक्त मुकदमे के वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने के लिए जाँच शुरू की जिसमें इदरीस, शाहनवाज और मुजम्मिल के नाम प्रकाश में आये थे। बीती रात नजीबाबाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक बदमाश मुजम्मिल रात्रि में गोक्शी की घटना करने की फिराक में है, तभी पुलिस ने मुखबिर के द्वारा बताई जगह पर अपना जाल बिछा दिया और रंगे हाथ गोक्शी के आरोपी मुजमिल को कलहेड़ी गांव के पास घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास किया गया। तभी बदमाश ने पुलिस के ऊपर फायर झोंक दिया और पुलिस ने जबाबी कार्यवाही करते हुए गोली चलाई जो बदमाश के पैर में जा लगी। मालन नदी के किनारे मुठभेड़ के दौरान घायल मुजमिल को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए भेजा जिला अस्पताल। बदमाश के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस, एक बाइक और गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए। गोकशी के फरार अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
गोगا नवमी पर वाल्मीकि समाज की भव्य शोभायात्रा, आतिशबाज़ी के साथ उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर में गोगा नवमी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। वाल्मीकि समाज की ओर से देर रात रामदेव मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गोगा के निशान के साथ निकली यात्रा में ढोल-ताशों और नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़े। शहर के सूरजपोल चौराहे पर जोरदार आतिशबाजी की गई, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। वाल्मीकि समाज के लोगों ने बताया कि गोगा नवमी के अवसर पर लोक देवता जाहरवीर गोगा की जयंती श्रद्धा और परंपरागत तरीके से मनाई गई। पर्व को लेकर भक्तों में सुबह से ही उत्साह नजर आया। व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने गोगा देव की विशेष पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। देर रात रामदेव मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजर गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु हाथों में गोगा के निशान लेकर भक्ति में झूमते नजर आए। ढोल-ताशों और नगाड़ों की धुन पर युवाओं सहित समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया। शोभायात्रा के सूरजपोल चौराहे पर पहुंचने पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान विभिन्न संगठनों की ओर से वाल्मीकि समाज के पंच पटेलों का अभिनंदन भी किया गया। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी से शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। आयोजन ने वाल्मीकि समाज की लोक देवता जाहरवीर गोगा के प्रति गहरी आस्था, सामाजिक एकजुटता और धार्मिक उत्साह को प्रदर्शित किया।0
0
Report
सीकर में साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान के तहत मैराथन से जागरूकता का संदेश
Sikar, Rajasthan:सीकर साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान 2026 के तहत सीकर में साइबर मैराथन, साइबर ठगी से बचाव का दिया संदेश शहर के पुलिस लाइन से रामलीला मैदान तक दौड़े जवान और प्रतिभागी, 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की अपील साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने और डिजिटल सुरक्षा का संदेश घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से साइबर सुरक्षित राजस्थान अभियान 2026 के तहत सीकर में साइबर मैराथन एवं साइबर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों, आरएसी जवानों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आमजन को साइबर अपराधों से सतर्क रहने का संदेश दिया। मैराथन की शुरुआत सीकर पुलिस लाइन से की गई। मैराथन में पुलिस लाइन एवं आरएसी के करीब 125 जवानों के साथ-साथ गोविंदम डिफेंस के लगभग 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागी साइबर सुरक्षा के संदेशों के साथ मैराथन में शामिल हुए। पुलिस लाइन से शुरू हुई मैराथन कल्याण सर्किल और बड़विया बगीची होते हुए रामलीला मैदान पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। मैराथन के दौरान प्रतिभागियों ने आमजन और व्यापारियों को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक किया। इस दौरान लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसाकर बैंक खातों और डिजिटल माध्यमों से रकम की ठगी कर रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी सावधानी बरतकर साइबर ठगी का शिकार होने से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में आमजन से अपील की गई कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते से जुड़ी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा नहीं करें। इसके साथ ही मोबाइल फोन पर आने वाले अनजान मैसेज, ई-मेल या सोशल मीडिया संदेशों में दिए गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी गई। लोगों को यह भी समझाया गया कि बैंक या किसी सरकारी संस्था का अधिकारी बनकर फोन करने वाले व्यक्ति के साथ भी बिना सत्यापन के कोई संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करें।0
0
Report
Advertisement
बांता गांव में तेंदुआ; ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग से सुरक्षा की मांग
Pali, Rajasthan:बांता गांव में दिखा तेंदुआ, बांता गांव स्थित हिंगलाज माता मंदिर की पहाड़ी पर दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन माह में कई बार नजर आ चुका है तेंदुआ, ऐसे में कई बार पशुओं का भी कर चुका है शिकार, हालांकि अब तक किसी को नहीं पहुंचाया है नुकसान, लेकिन फिर भी गांव से करीब 2 किमी. दूर तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल, ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी और सुरक्षा के इंतजाम की कर रहे हैं मांग ।0
0
Report
ओम बिरला ने अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो 2026 का उद्घाटन किया
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो में शिरकत कोटा सहित हाड़ौती में हर घर में सोलर लगाकर बिजली की बचत करने के उद्देश्य से अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो 2026 का आयोजन किया जा रहा है,तीन दिवसीय इस एक्सपो के उद्घाटन समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिकरत की, दशहरा मैदान में आयोजित अनंत ऊर्जा सोलर एक्सपो में देशभर की 100 से अधिक सोलर उत्पादक कंपनियों की और से अपने स्टॉल लगाए गए है , एक्सपो में आने वाले विजिटर्स को प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना, सौर ऊर्जा से संबंधित सरकारी सब्सिडी, सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, उपलब्ध तकनीक एवं इसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि कोटा एवं हाड़ौती के व्यापारी तथा आमजन अधिक से अधिक सौर ऊर्जा का उपयोग कर सकें, कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीएम सूर्य घर योजना के साथ भारत सरकार ने कई योजना निकाली है,ताकि लोग s Solर लगवाकर लाभान्वित हो सके, सौर ऊर्जा भारत के स्वच्छ एवं टिकाऊ ऊर्जा भविष्य की महत्वपूर्ण आधारशिला है, इस क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार, तकनीकी सेवाओं, स्थापना और रखरखाव सहित अनेक नए अवसर सृजित हो रहे हैं परंपरागत व्यवसाय के अनुभव और आधुनिक ऊर्जा तकनीक का यह संगम आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष0
0
Report
टोंक के वार्ड-14 में भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा की घर-घर प्रचार तेज
Tonk, Rajasthan:टोंक: वार्ड नंबर 14 में भाजपा प्रत्याशी कर रहे प्रचार प्रसार टोंक नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 से भाजपा प्रत्याशी मनीष बैरवा को चुनाव प्रचार के दौरान जनसमर्थन मिल रहा है। मनीष बैरवा घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं.... मनीष बैरवा ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता वार्ड की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करना होगी। सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और अन्य जरूरी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करवाते हुए वार्ड नंबर 14 को टोंक नगर परिषद का मॉडल वार्ड बनाने की कोशिश की जाएगी。0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर यूपी के जिलों में पोस्टर लगे, क्या संदेश बदलेगा?
Noida, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर दंगे की बरसी पर यूपी के कई जिलों में लगे पोस्टर पोस्टर पर लिखा- ‘न भूले थे, न भूले हैं, न भूलेंगे’ मुफ्फरनगर, अलीगढ़, सहारनपुर और शामली समेत कई शहरों में लगे पोस्टर 7 सितंबर 2013 को शुरू हुए थे मुजफ्फरनगर दंगे 60 से ज्यादा लोगों की गई थी जान, 50 हजार से अधिक हुए थे विस्थापित मुजफ्फरनगर दंगों के बीच अखिलेश पर लगे थे सैफई महोत्सव देखने के आरोप दंगों को काबू करने के लिए लेनी पड़ी थी सेना की मदद मुजफ्फरनगर दंगे को लेकर अखिलेश सरकार पर उठे थे गंभीर सवाल अखिलेश सरकार पर लगे दंगों से निपटने में नाकामी के आरोप सपा सरकार पर लगे थे दंगाइयों को सत्ता का संरक्षण देने के आरोप0
0
Report
कोटा की वोटर लिस्ट में Jagdish की जगह Hanuman ji की फोटो, सवाल उठे
Kota, Rajasthan:कोटा नगर निगम चुनाव: मतदाता सूची में भारी लापरवाही, मतदाता जगदीश की जगह छपी हनुमान जी की फोटो वार्ड 29 में सामने आया अजीबोगरीब मामला; 10 दिन से मतदाता की तलाश में भटक रहा प्रशासन, चुनाव प्रक्रिया के सत्यापन पर उठे सवाल कोटा। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड संख्या 29 से मतदाता सूची की एक हैरान कर देने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां भाग संख्या 12 की वोटर लिस्ट में एक नागरिक की तस्वीर के स्थान पर साक्षात भगवान हनुमान जी महाराज की फोटो छाप दी गई है। सूची के क्रमांक 1294 पर दर्ज 35 वर्षीय जगदीश, पुत्र रामचंद्र का नाम और पता तो दर्ज है, लेकिन फोटो वाले कॉलम में पवनपुत्र की तस्वीर देखकर हर कोई अचंभित है। मामला उजागर होते ही प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है और निर्वाचन विभाग की सत्यापन प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। कागजों के अनुसार मतदाता का पता प्रेम नगर सेकंड, कंसुआ क्षेत्र का मकान नंबर 6 दर्ज है। इसके बावजूद, क्षेत्र के बीएलओ राजेश गुप्ता पिछले 10 दिनों से जगदीश की तलाश में भटक रहे हैं, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। मतदाता सूची में मोबाइल नंबर दर्ज न होने से संपर्क साधना और भी कठिन हो गया है। बीएलओ का कहना है कि उन्होंने खुद इस नाम का सत्यापन नहीं किया था यह नाम एसआईआर प्रक्रिया या सीधे कार्यालय में आए आवेदनों के जरिए जुड़ा हो सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रिटर्निंग ऑफिसर (RO) को रिपोर्ट सौंप दी गई है। मामले पर वार्ड 29 के भाजपा प्रत्याशी बद्री आर्य ने कहा कि यह किसी तकनीकी या मानवीय भूल का नतीजा हो सकता है और जगदीश वास्तविक मतदाता हो सकते हैं। गौरतलब है कि कोटा में इस तरह की गफलत पहली बार नहीं हुई है। वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में भी एक मतदाता की फोटो की जगह अलमारी की तस्वीर छप गई थी, जिसे बाद में सुधारा गया था। फिलहाल, प्रशासन असली मतदाता की तलाश और सूची को दुरुस्त करने की कवायद में जुटा हुआ है।0
0
Report
Manjinder Singh Sirsa के बाइट से TT MCD के बचाव ऑपरेशन का वॉकथ्रू
Noida, Uttar Pradesh:Uplinking byte of Manjinder Singh Sirsa TT MCD commissioner - Sanjeev Khirwar Walkthrough showing the rescue operation0
0
Report
Advertisement
