229001
रायबरेलीः शौच के लिए गई युवती हुई लापता, बहन ने गांव के ही युवक पर लगाया आरोप
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली कोतवाली क्षेत्र के गांव हटवा में शौच के लिए घर से निकली एक युवती संदिग्ध अवस्था में लापता हो गई। युवती की बड़ी बहन ने कोतवाली में तहरीर देकर गांव के ही एक युवक पर बहन को गायब करने का आरोप लगाया है। बड़ी बहन ने बताया कि गुरुवार की शाम को उसकी बहन शौच के लिए घर से बाहर निकली थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। बहन ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसने गायब करने की धमकी दी थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
SC-ST के समान OBC एक्ट से कांग्रेस की मजबूती, बीजेपी वोटबैंक पर असर?
Noida, Uttar Pradesh:मुद्दा- मुद्दा- अति पिछड़ी जातियों के लिए कांग्रेस की तरफ से SC-ST एक्ट की तर्ज पर OBC एक्ट लाने की संभावना है, अगर ऐसा होता है तो अति पिछड़ी जातियों के बीच कांग्रेस मजबूती से खड़ी हो सकती है, इससे बीजेपी के वोटबैंक पर फर्क पड़ेगा0
0
Report
दिल्ली मंत्री के आरोप: पंजाब में ड्रग्स रोक नहीं पाए; फरवरी में बदलेगा राजनीतिक तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:मोहाली, पंजाब: दिल्ली के मंत्री आशीष सूद कहते हैं, "वादे करने के बावजूद, ड्रग्स की समस्या को रोकने में नाकामी मिली है। ठीक वैसे ही जैसे दिल्ली में यमुना की सफाई, रोज़गार देने और दूसरे वादे पूरे करने के लिए बार-बार डेडलाइन तय की गईं और उन्हें पूरा नहीं किया गया, वैसे ही पंजाब के लोगों को भी ड्रग्स की समस्या खत्म करने के लिए एक के बाद एक डेडलाइन दी गईं। हालांकि, आने वाला फरवरी का महीना वह समय होगा जब पंजाब के लोग खुद ड्रग-फ्री राज्य के लिए वोट करेंगे।"0
0
Report
मैनपुरी रेलवे के आदेश के बिना विरोध, मोहल्लावासियों का यार्ड निर्माण के खिलाफ
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी मैनपुरी में रेलवे के खिलाफ लोगो का विरोध प्रदर्शन Yard बनाये जाने के नाम पर रेलवे प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप रेलवे पर 60 से 70 फ़ीट घरों के अंदर चिन्ह लगाने का भी आरोप बीते 50 वर्षो से रास्ता उपयोग और घरों में निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने को लेकर रेलवे नहीं दिखा रहा कोई लिखित आदेश बिना नोटिस मौके पर आकर मनमानी नापतोल कर रहा रेलवे बैनामा शुदा घरों में बीते 50 वर्षो के निवास कर रहे मोहल्लावासी Yard बनाने के लिए वैकल्पिक रास्ता निकालने की रखी मांग मैनपुरी के रेलवे स्टेशन के निकट मलिक मील का मामला0
0
Report
Advertisement
जोधपुर कांग्रेस का पुलिस दुरुपयोग पर हमला, निष्पक्ष चुनाव के लिए दबाव रोकें
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष जगदीश साँखला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर महानगर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए नगर निकायों के चुनावों के बाद, राज्य सरकार और विभिन्न राजनीतिक दल पुलिस तथा प्रशासन का दुरुपयोग कर रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस और कांग्रेस समर्थित पार्षदों पर जबरन दबाव बनाया जा रहा है, उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है और मतदान के अधिकार से वंचित करने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस कमेटी ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र पर सीधा प्रहार बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि वह लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में किसी भी तरह का दखल न दे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि चुने गए पार्षदों और कांग्रेस पार्षदों को बेवजह परेशान न किया जाए और पुलिस किसी भी दबाव में आए बिना इसमें हस्तक्षेप बंद करे। कमेटी ने अंत में निवेदन किया कि निकाय व नगर निगम के चुनाव पूरी तरह संपन्न होने तक पुलिस पद के किसी भी दुरुपयोग को रोके और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र बोर्ड के गठन में पार्षदों का सहयोग करे。 बाईट राजेन्द्र सोलंकी कांग्रेस प्रत्याशी महापौर0
0
Report
जलझूलनी एकादशी पर खाटूधाम में पांच पालकियां एक साथ नगर भ्रमण पर आईं
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जलझूलनी एकादशी के अवसर पर मंगलवार को खाटूधाम भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। कस्बे के अलग-अलग मंदिरों से भगवान की पांच पालकियां एक साथ नगर भ्रमण पर निकलीं। पालकियों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बाग वाला मंदिर से सीतारामजी, रामजीद्वारा से सीतारामजी, श्याम मंदिर परिसर से गोपीनाथ राजा, मुख्य बाजार कबूतर चौक स्थित राम-लक्ष्मण मंदिर तथा बिहारी दासजी जानकीनाथ मंदिर से भगवान की पालकियां निकाली गईं। नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर पालकियों के दर्शन किए। भगवान की पालाकियों के नीचे से निकलने के लिए श्रद्धालुओं, महिलाओं और बच्चों में भी उत्साह नजर आया। पूरे कस्बे में जयकारों और भक्ति गीतों से माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं रेवाड़ी धर्मशाला और कानपुर धर्मशाला में विशेष पूजा-अर्चना के साथ एकादशी कथा का आयोजन भी किया गया। दो दिवसीय मासिक मेले के चलते खाटूधाम में दिनभर श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही।0
0
Report
भारत-जापान सांसदों के संवाद से पाकिस्तान पर कड़ा संदेश और शांति की राह
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, "जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) का एक प्रतिनिधिमंडल आया था। इस प्रतिनिधिमंडल ने विदेश सचिव से मुलाकात की। इसका नेतृत्व LDP के इंटरनेशनल ब्यूरो के डायरेक्टर जनरल, श्री तारो कोनो ने किया। वे पहले जापान के रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और डिजिटल मंत्री रह चुके हैं। यह प्रतिनिधिमंडल भारत के दौरे पर है... वे 18 से 22 तारीख तक यहां हैं, इसलिए आज उनका आखिरी दिन है।"0
0
Report
Advertisement
चौमूं नगरपालिका में भाजपा जीते बोर्ड, जश्न और अभिनंदन समारोह
Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर नगर परिषद चौमूं में भाजपा का बना बोर्ड बस स्टैंड चौमूं पर आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह बस स्टैंड पर भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा ने किया सम्बोधित बड़ी संख्या भाजपा के कार्यकर्ता और शहर के लोग रहे मौजूद रामलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित सभापति, उप सभापति और पार्षदों का किया स्वागत कहा-कार्यकर्ताओं की मेहनत और सुशासन की जीत चौमूं नगर परिषद चौमूं में भाजपा का सभापति एवं उप सभापति बनने के बाद भाजपा के खेमे जश्न का माहौल हैं... नगर परिषद के सामने स्थित बस स्टैंड चौमूं पर भव्य अभिनंदन एवं जन आभार सभा का आयोजन किया गया। समारोह में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह के दौरान पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों का माला एवं दुपट्टा पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित नगर वासियों ने भी अपने-अपने वार्डों के पार्षदों का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। वहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जश्न मनाया। मंच से जनता और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने चौमूं की जनता एवं सम्मानित मतदाताओं को बधाई व शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, "यह जीत चौमूं की जागरूक जनता की जीत है, यह कार्यकर्ताओं के दिन-रात के कड़े परिश्रम की जीत है और यह विकास व सुशासन की जीत है." उन्होंने चुनाव के दौरान वार्डों में नियुक्त किए गए प्रभारियों और सह-प्रभारियों की अथक मेहनत के लिए विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि पूरे राजस्थान में नगर परिषदों के चुनाव परिणामों में से सबसे बेहतरीन परिणाम चौमूं की जनता ने देकर एक मिसाल कायम की है। रामलाल शर्मा ने नगर पालिका कालाडेरा की जनता का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कालाडेरा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में मतदान कर बोर्ड बनाने का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर जोर देते हुए कहा, "हमने चुनाव की शुरुआत में ही यह स्पष्ट किया था कि भाजपा के सभी उम्मीदवार पार्षद का चुनाव लड़ेंगे और जीतने के बाद पार्षद स्वयं सभापति व उप सभापति का निर्णय लेंगे। मैं उन सभी 30 पार्षदों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने एकजुटता से सभापति और उप सभापति का चुनाव किया।"0
0
Report
दिल्ली: CM रेखा गुप्ता के ट्रांसफर पर CBI रेड से जुड़ा नया सियासी घमासान
Noida, Uttar Pradesh:आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक और पूर्व दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट कर लिखा- एक्साइज और रेवेन्यू जैसे बहुत सेंसिटिव डिपार्टमेंट के हेड दो सीनियर IAS ऑफिसर्स को 24 घंटे के अंदर ट्रांसफर कर दिल्ली से बाहर कर दिया गया है. दोनों डिपार्टमेंट सीधे CM रेखा गुप्ता के अंडर आते हैं. क्योंकि, यह दावा किया जा रहा है कि BJP की सीएम रेखा गुप्ता ट्रांसफर और पोस्टिंग करती हैं, क्या CM रेखा गुप्ता बिना किसी औपचारिकता के ट्रांसफर का कारण बताएंगी? क्या यह CBI द्वारा रंगे हाथों पकड़े गए किसी बड़े करप्शन से जुड़ा है? क्या यह कल वेस्ट दिल्ली में एक्साइज ऑफिसर पर CBI रेड से जुड़ा मामला है, जिसमें 1.5 करोड़ कैश बरामद हुआ था? क्या रिश्वत के पैसे कुछ सीनियर ऑफिसर्स या नेता के लिए इकट्ठे किए जा रहे थे?0
0
Report
आजमगढ़: गैर-जमानती वारंटों के आरोपियों पर दबिश, 11 गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh एनबीडब्ल्यू वारंटियों पर पुलिस की कार्रवाई, 11 गिरफ्तार, न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट के अनुपालन में तीन पुलिस टीमों ने दबिश देकर की गिरफ्तारी। आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एसपी ग्रामीण और सीओ बूढ़नपुर के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तहबरपुर पुलिस की तीन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी 11 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा अपराध सं. 527/11 में धारा 147, 148, 323, 332, 353, 336, 427, 307, 341 और 188 भादवि के तहत मामला दर्ज था। इसी मामले में न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार वारंटियों में शत्रुधन उर्फ बल्लू, हिमांशु राय, संदीप चौहान, अंकित, पिन्टू उर्फ सर्वेश, अंगद विश्वकर्मा, दीनू गिरी, शुखियाल, सुटैली, भुटेली उर्फ राजकुमार और सुरेश राय शामिल हैं। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की।0
0
Report
Advertisement
प्रॉपर्टी बाजार पर विशेष: कीमतें और ट्रेंड्स की पूरी जानकारी
Mandsaur, Madhya Pradesh:प्रॉपर्टी बाजार PROPERTY SPECIAL0
0
Report
जमशेदपुर MGM थाना ने ब्राउन शुगर तस्करों को गिरफ्तार किया, 510 ग्राम बरामद
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर के MGM थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करने वाले दो तस्कर को MGM मेडिकल कॉलेज के समीप रिपीट कॉलोनी के काली मंदिर के पास गिरफ्तार किया है. वही गिरफ्तार तस्कर के पास से 510 पुरिया ब्राउन शुगर दो मोबाइल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है. बताया जा रहा है यह ब्राउन शुगर तस्कर अंतर राज्य ब्राउन शुगर तस्कर गिरोह का सदस्य है. उधर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो तस्कर को गिरफ्तार किया एक का नाम सूरज थापा है जो उड़ीसा के बड़बिल का रहने वाला है. जबकि कारण कुमार नामक आरोपी बिरसानगर का रहने वाला है.वैसे दोनों से पूछताछ के बाद बड़ा खुलासा पुलिस बहुत जल्द करेगी.0
0
Report
नंदा देवी महोत्सव में धामी ने पारदर्शिता और विकास का भरोसा जताया
Noida, Uttar Pradesh:NAINITAL (UTTARAKHAND): CHIEF MINISTER PUSHKAR SINGH DHAMI ATTENDS NANDA DEVI FESTIVAL, SAYS GOVERNMENT COMMITTED TO TRANSPARENT SYSTEM उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नैनीताल में आयोजित 'मां नंदा देवी महोत्सव' में शामिल हुए और मां नंदा की पूजा-अर्चना कर राज्य की जनता के लिए सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "मैं नंदा-सुनंदा से प्रार्थना करता हूं कि समस्त प्रदेश वासियों को हर प्रकार से निरोगी रखें, सुखी रखें। हमारा राज्य उत्तराखंड देश का श्रेष्ठ राज्य बने। हम सभी क्षेत्र में आगे बढ़ें। हर प्रकार की बाधा और विघ्न को दूर करें और हम सभी को आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करें। मैंने मां से प्रार्थना की है..."0
0
Report
Advertisement
नीतीश कुमार की वरिष्ठ नेता से मुलाकात: अनुभव और मार्गदर्शन की गूंज
Patna, Bihar:जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता वशिष्ठ नारायण सिंह से उनके पटना स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने वशिष्ठ नारायण सिंह से आत्मीय संवाद किया और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक और सामाजिक जीवन से जुड़ी पुरानी स्मृतियों के साथ‑ साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी बातचीत हुई। दरअसल, नीतीश कुमार और वशिष्ठ नारायण सिंह के बीच लंबे समय से राजनीतिक और व्यक्तिगत संबंध रहे हैं। ऐसे में यह मुलाकात पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और मार्गदर्शन को दिए जाने वाले महत्व को भी रेखांकित करती है。 जेडीयू की राजनीतिक परंपरा में वरिष्ठ साथियों के अनुभव और योगदान को महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। इसी क्रम में नीतीश कुमार की वशिष्ठ नारायण सिंह से हुई यह मुलाकात पार्टी के भीतर वरिष्ठ नेताओं के प्रति सम्मान और आत्मीयता का संदेश देती है。0
0
Report
जलझूलनी एकादशी पर मेहंदीपुर बालाजी में फूलडोल यात्रा, श्रद्धालुओं की भीड़
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा जलझूलनी एकादशी पर निकली फूलडोल मेंहदीपुर बालाजी से गाजे बाजे से निकली यात्रा हजारों लोगों ने किए फूलडोल के दर्शन जलझूलनी एकादशी पर होता विशेष महत्व महंत डॉ नरेश पुरी महाराज के सानिध्य में आयोजन जलझूलनी एकादशी के पावन अवसर पर सिद्धपीठ मेहंदीपुर बालाजी धाम भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर नजर आया। शाम करीब 4 बजे मंदिर महंत डॉ. नरेशपुरी महाराज के सानिध्य में बालाजी मंदिर से ठाकुरजी की भव्य फूलडोल यात्रा गाजे-बाजे के साथ रवाना हुई। फूलों से सजे डोल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पुजारी चंवर झुलाते चल रहे थे, वहीं द्वारपाल यात्रा की अगुवाई कर रहे थे। यात्रा मंदिर के समीप स्थित जलाशय पहुंची, जहां ठाकुरजी को विधिवत जल विहार कराया गया। इसी दौरान पाठशाला मंदिर से भी ठाकुरजी की फूलडोल यात्रा जलाशय पहुंची। पूजा-अर्चना के बाद ठाकुरजी को नवीन पोशाक धारण कराई गई और सामूहिक महाआरती हुई। आरती के दौरान पूरा धाम बालाजी महाराज के जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद दोनों फूलडोल यात्राएं वापस मंदिर पहुंचीं, जहां ठाकुरजी की आरती कर भोग अर्पित किया गया। एकादशी पर ठाकुर जी को 151 किलो राजगिरी आटे से तैयार हलवा, कलाकंद, मावा-मिश्री, फल और पंचमेवा सहित विभिन्न व्यंजनों का भोग लगाया गया। महाप्रसादी श्रद्धालुओं में वितरित की गई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर ठाकुरजी के दर्शन किए और जलविहार यात्रा में शामिल होकर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की。0
0
Report
रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में मुजाहिद कुरैसी की पांच मतों से जीत
Sikar, Rajasthan:रामगढ़ शेखावाटी पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मुजाहिद कुरैसी विजय सीकर, 22 सितम्बर। रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिकाध्यक्ष पद पर मंगलवार को हुए निर्वाचन में कांग्रेस के प्रत्याशी मुजाहिद कुरैसी ने भाजपा के प्रशांत जोशी को पांच मतों से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी भारती फूलफकर ने बताया कि रामगढ़ शेखावाटी नगरपालिका उपाध्यक्ष पद के लिये कांग्रेस की तरफ से मुजाहिद कुरैसी व भाजपा की ओर से प्रशांत जोशी ने नामांकन किया। कस्बा के 35 वार्डों के निर्वाचित पार्षद ने उपाध्यक्ष के लिये मतदान किया। मतदान के बाद मतगणना में कांग्रेस के मुजाहिद कुरैसी को 20 व भाजपा के प्रशांत जोशी को 15 मत प्राप्त हुए। नवनिर्वाचित पालिकाउपाध्यक्ष मुजाहिद कुरैसी को उपखण्ड व निर्वाचन अधिकारी भारती फूलफकर ने शपथ दिलाई। कानून व व्यवस्था बनाए रखने के लिये एसटीएससी सेल सीकर के नीरज कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी अ मरसिंह, रिर्जव पुलिस के थानाधिकारी प्रकाशचन्द्र सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। कांगेस का पालिकाउपाध्यक्ष निर्वाचित होती है कांग्रेसी व समर्थकों ने नगरपालिका कार्यालय के बाहर पटाखे फोड़ गुलाल उडाकर खुशियां मनाई। नगरपालिकाध्यक्ष मदनलाल सैनी, मुजाहिद कुरैसी सहित कांग्रेस के विजयी पार्षदों का विजयी जुलूस नगरपालिका कार्यालय से लेकर श्रीकृष्ण गोशाला रोड से होते पुराना बस स्टैंड, मुख्य बाजार, पुस्तकालय, रूइया गली से होते नेहरू मौहल्ला पहुंचा। जुलूस में जगह-जगह नागरिकों ने पालिकाध्यक्ष सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत व अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि नगरपालिका चुनाव में कांग्रेस के 18, भाजपा के 10 व निर्दलीय 7 प्रत्याशी विजयी हुए है।0
0
Report
Advertisement
