229010
Raebareli - बीजेपी जिला अध्यक्ष के लिए 75 लोगों ने किया आवेदन
Raebareli, Uttar Pradesh:बीजेपी जिला अध्यक्ष के लिए 75 लोगों ने आवेदन किया है। राकेश मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया गया,प्रदेश महामंत्री व चुनाव पर्यवेक्षक संजय राय ने राकेश मिश्र को चुनाव अधिकारी बनाया है। चुनाव अधिकारी के समक्ष कुल 91 आवेदन आये,जिनमें जिला अध्यक्ष पद के लिए 75 व परिषद सदस्य के लिए 16 लोगों ने आवेदन किया है। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद के लिए भी घमासान शुरू हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल के हिसाब पेश कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:भाजपा ने समाजवादी पार्टी के 34 साल का हिसाब किताब पेश किया भाजपा ने सपा पर साधा निशाना, सपा के पाप का घड़ा नाम देकर साधा निशाना 1994 से लेकर अब तक का हिसाब पेश कर समाजवादी पार्टी पर साधा निशाना 1994 में रामपुर तिराहा कांड, 1995 के गेस्ट हाउस कांड का किया ज़िक्र भाजपा ने सपा के शासनकाल की 34 घटनाओं का किया उल्लेख समाजवादी पार्टी के 34 साल पर भाजपा ने पेश कीं 34 घटनाएं0
0
Report
गजेंद्र सिंह शेखावत ने सूरतगढ़ के विकास के लिए ब्लूप्रिंट बनाने का कहा
Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ सूरतगढ़। केंद्रीय संस्कृतीय एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत ने कहा कि शहर की जनता से जिस विश्वास के साथ नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरने का प्रयास करे। यही जनता आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में करवाए गए शहर के विकास, कार्य व विश्वास के आधार पर मतदान करेगी। श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर परिसर में अभिनंदन समारोह में बालते हुए यह बात कही। वे पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर सुरेंद्रसिंह राठौड़ के आमंत्रण पर हनुमानगढ़ जाते समय यहां रूके थे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार गरीबों के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी वजह से भारत दुनिया की दृष्टि में विकासशील देशों में अग्रिये है। उन्होंने सूरतगढ़ में पालिका में भाजपा का बोर्ड बनने पर पार्टी व सहयोगी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि शहर की समस्याएं चुनौती है। शहर की जनता ने समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लेने का अवसर दिया है व पार्टी ने विश्वास जता कर चेयरमैन पद की जिम्मेदारी दी है। ऐसे में जनता हित के कार्य करने होंगे। काम के आधार पर ही जनता आने वाले विधानसभा व लोकसभा में मतदान करेगी। इसके लिए मंत्री ने सुझाव दिया कि वे शहर के विकास के लिए ब्लूप्रिंट तैयार कर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं व पार्षदों से मार्गदर्शन लेकर समस्याओं को प्राथमिकता से हल करवाएं। त्रिपल इंजन की सरकार का फायदा उठाते हुए ठोस निर्णय लेते हुए विकास को गति दे ताकि प्राथमिकताओं को पूरा किया जा सके। प्रदेश में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं को गरीबों तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। इसी का परिणाम रहा कि प्रदे में नगर निकाय चुनावों में भाजपा के बोर्ड बने हैं। इससे पहले मंत्री ने श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर में बालाजी के दर्शन किए और प्रदेश व देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंच पर भाजपा के नवनिर्वाचित व सहयोगी पार्षदों ने मंत्री का माला पहना कर अभिनंदन किया। श्रीहनुमान खेजड़ी मंदिर प्रबंध समिति अध्यक्ष नरेंद्र राठी के नेतृत्व में सदस्यों, पालिकाध्यक्ष ज्योति कंवर सुरेंद्र सिंह राठौड़ सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने मंत्री का साफा, प्रतीक चिन्ह देकर व दुपट्टा पहना कर अभिनंदन किया। भाजपा पूर्वमंत्री रामप्रताप कासनिया, जिलाध्यक्ष शरणपालसिंह मान, सादुलशहर विधायक गुरवीरसिंह बराड़, पूर्व विधायक अशोक नागपाल, प्रिंयका बेलान, पेपसिंह राठौड़, छेलू सिंह, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष सुरेश मिश्रा मंचासीन थे। संचालन नवनीत मुंजाल ने किया.0
0
Report
आराधना मिश्रा मोना: 2027 में सरकार बनाने का लक्ष्य, INDIA गठबंधन मजबूत रहेगा
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ | उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 पर कहा, "मैं अपने केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने ऐसे समय में मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है। मेरा लक्ष्य है कि गठबंधन को मजबूत करते हुए, पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन को मजबूत करते हुए, 2027 में सरकार बनाना। हम इसकी पूर्ति करेंगे उन्होंने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन कल भी मजबूत था, जिसका परिणाम हमने 2024 में देखा, आज भी मजबूत है और आगे भी रहेगा। हर नेता चुनाव के समय में अपने-अपने कार्यकर्ताओं के उत्साहवर्धन के लिए, संगठन को मजबूत करने के लिए पूरे प्रदेश में दौरा करेंगे..."ECI विवाद पर उन्होंने कहा, "कांग्रेस पार्टी के CWC ने संकल्प पास किया है कि जिस तरह से ज्ञानेश कुमार पर, दो वरिष्ठ सदस्यों ने आरोप लगाए हैं। ये गंभीर आरोप है। SIR की पूरी प्रक्रिया आज संदेह के घेरे में है। बहुत बड़ा अपराध ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग ने किया है। उन्होंने हमारे सबसे बड़े और संवैधानिक अधिकार, मताधिकार को छीना है... उनमें जरा भी नैतिकता है तो ज्ञानेश कुमार को देश से माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए."0
0
Report
Advertisement
दौसा में AIWC सम्मेलन: 500 शाखाओं से महिलाओं को स्वरोजगार का सशक्तिकरण
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा अखिल भारतीय महिला कांफ्रेंस का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर,रेहाना बेगम महासचिव,भावना जोशीपुरा कोषाध्यक्ष,मूर्ति मीणा सहित अन्य पदाधिकारी रही मौजूद महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा देशभर में पांच सौ शाखाएं संचालित जिनके माध्यम से लाखों महिलाओं को जोड़ा गया संगठन से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिए जाते प्रशिक्षण दौसा में अखिल भारतीय महिला कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुई जहां महिला सशक्तिकरण को लेकर चर्चा की गई संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलजीत कौर ने कहा संगठन के माध्यम से देश भर में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है देश में 500 शाखाएं हैं जिनके माध्यम से अलग-अलग तरह के स्किल डेवलपमेंट से जोड़कर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि महिला आर्थिक रूप से सक्षम हो सके और इसीलिए दौसा में यह आयोजन किया गया है आयोजन में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राखी राठौर भी शामिल हुई । बाइट कुलजीत कौर राष्ट्रीय अध्यक्ष AIWC बाइट रक्षिता मीणा0
0
Report
तारानगर नेचर पार्क निरीक्षण: विधायक ने रखरखाव और पानी चालू कराने के निर्देश दिए
Churu, Rajasthan:चूरू विधान सभा तारानगर के तारानगर में संवाददाता- नवरतन प्रजापत के अनुसार, तारानगर विधायक नरेन्द्र बुड़ानिया ने वन विभाग की महानरेगा द्वारा बने नेचर पार्क का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पार्क में पौधे व घास जली हुई मिली व बच्चों के झूले और जिम उपकरण टूटे हुए पाए गए. विधायक ने जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता को पार्क के बंद पानी कनेक्शन को पुनः चालू कराने के निर्देश दिए तथा लगभग 40 पानी के टेंकर और घास की समस्या के लिए किटनाशक दवा की घोषणा की, जिसे शाम तक पार्क में डाल दिया जाएगा. पहले टेंकर डालकर उद्घाटन किया गया. विधायक ने रेंजर सुरेन्द्र सिंह से कहा पार्क का सही रखरखाव करवाएं; खर्चा हम वहन करेंगे. इस मौके पर हरीसिंह बेनीवाल, विमला कालवा, जीताराम जांदू, कुंदन सैनी, महेन्द्र बुंदेला, हर्ष लम्बा, बुँदे खान, लुहार आदि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे.0
0
Report
टोंक में सचिन पायलट के रोड शो काफिले की कार में आग, जनहानि नहीं
Tonk, Rajasthan:टोंक सचिन पायलट के धन्यवाद रोड शो के काफिले में कार में लगी आग घंटाघर चौराहे की घटना काफिले में शामिल कार के इंजन से निकली आग की लपटे आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी फायर एक्सटिंग्विशर और पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास आग वाली कार को काफिले से किया गया अलग फिलहाल जनहानि की सूचना नहीं0
0
Report
Advertisement
जालौन के कस्तूरबा बालिका विद्यालय में छात्रा गिरकर घायल, अस्पताल में उपचार शुरू
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में संदिग्ध हालात में गिरी कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा, गिरने से छात्रा अनुष्का गंभीर रूप से हुई घायल, आनन-फानन में विद्यालय की वार्डन घायल छात्रा को लेकर पहुंची सीएचसी जालौन, डॉक्टरों ने घायल छात्र का तत्काल उपचार किया शुरू, सूचना मिलने पर बीएसए समेत कई आलाधिकारी अस्पताल पहुंचे, नहाने के दौरान पैर फिसलने से गिरने की जताई जा रही आशंका, जालौन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गूढ़ा न्यामतपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का मामला0
0
Report
भाड़ावास के श्मशान घाट से जिम हटने के बाद प्रशासन ने क्या किया?
Rewari, Haryana:अब भूत कहां करेंगे जिम.... खबर का हुआ असर- ग्राम पंचायत भाड़ावास ने शमशान घाट से हटाई 8 लाख रुपए की लागत से लगाई जिम.... ग्राम पंचायत में जगह न होने के कारण शमशान घाट में लगा दी थी जिम.... Zee दिल्ली-एनसीआर/हरियाणा ने जब इस अजब-गजब फैसले की खबर को प्रमुखता से उठाया, तो प्रशासन और ग्राम पंचायत हरकत में आ गए। आनन-फानन में श्मशान घाट से सभी एक्सरसाइज मशीनों को उखाड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया गया। अब पंचायत गांव के भीतर किसी अन्य सार्वजनिक स्थान पर जिम स्थापित करने के लिए जगह तलाश रही है। विहो - रेवाड़ी के भाड़ावास गांव में शाहजहांपुर रोड पर स्थित श्मशान घाट में करीब चार महीने पहले पंचायत ने ओपन जिम की स्थापना की थी। श्मशान परिसर में मौजूद तीन टीनशेडों में से दो का इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए होता है, जबकि तीसरा टीनशेड अंतिम यात्रा में शामिल होने वाले लोगों के बैठने के लिए बनाया गया था। पंचायत ने इसी बैठने वाले शेड के नीचे टाइल्स बिछाकर 8 लाख रुपये की लागत से जिम की मशीनें ठोक दी थीं। श्मशान घाट में जिम बनने के बाद से ही ग्रामीणों ने इस पर सख्त ऐतराज जताया था। लोगों का साफ कहना था कि अंतिम संस्कार والی जगह पर कौन कसरत करने आएगा? इसके अलावा अंतिम संस्कार में आने वाले लोगों के बैठने की जगह भी छिन गई थी। मामला सामने आने और मीडिया में प्रमुखता से खबर दिखाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर भी यह फैसला जमकर ट्रोल होने लगा और मीम्स की बाढ़ आ गई। चौतरफा फजीहत के बाद ठेकेदार ने सभी मशीनों को मौके से उखाड़कर ट्रॉली में भर लिया। अब गांव के भीतर किसी सार्वजनिक स्थान की तलाश की जा रही है, ताकि ग्रामीण युवा और बच्चे सही मायनों में इस जिम की सुविधाओं का लाभ उठा सकें।0
0
Report
मौलाना साजिद रशीदी: मुसलमानों की आबादी बढ़ाने के आह्वान और जनगणना पर सवाल
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी ने भाजपा सांसद गजेंद्र सिंह पटेल की हिंदू युवाओं से जल्दी शादी करने और पांच-पांच बच्चे पैदा करने की अपील पर कहा, "इन लोगों के नज़दीक मसला आबादी का नहीं, बल्कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी का है। जैसे आज हमने यूपी में CM का दावा ठोका है, तो इन्हें डर है कि PM का दावा न ठок दें। यह 2011 के बाद जनगणना सही तरीके से नहीं करवा रहे हैं। अब SIR के नाम पर जो जनगणना हो रही है, इसमें भी कितने ही लोगों के नाम काटे जा रहे हैं। यूपी में तीन करोड़ नाम काटे गए, मैं मानता हूं कि उसमें दो करोड़ मुसलमान होंगे। हम कहते हैं कि पांच नहीं, मुसलमान का कम से कम रेशो 6 है, तो आप 7, 8, 10 बच्चे पैदा कीजिए। आप कहते हैं कि ज़्यादा बच्चों का खर्च कहां से आएगा? मुसलमान को डर ही नहीं रहता। वह कहता है कि बच्चा अपनी रोज़ी रोटी लेकर पैदा होता है...."0
0
Report
Advertisement
रोसरा में गाय से टकराने से बाइक चालक महिला की मौत, बेटा घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के स्टेशनगंज थाना अंतर्गत रोसरा निवासी प्रीति सैनी अपने बेटे ऋषिकेश सैनी के साथ बाइक से बाजार जा रही थी इसी दौरान टोयटा शोरूम के पास बीच रोड़ पर बाइक गाय से टकरा गई और बाइक चालक और सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें स्थानीय लोगो कि मदद से एम्बुलेंस वाहन की सहायता से जिला अस्पताल भिजवाया गया आज जहां पर डॉक्टर ने महिला प्रीति को मृत घोषित कर दिया वही बेटे ऋषिकेश का उपचार जिला अस्पताल में डॉक्टर द्वारा किया जा रहा हैं।0
0
Report
जालौन में मिशन शक्ति: एसपी ने महिलाओं के लिए जागरूकता का संदेश फैलाया
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक करने गांव पहुंचे एसपी विनय कुमार सिंह, जनचौपाल लगाकर साइबर ठगी, महिला सुरक्षा और यातायात का पढ़ाया पाठ, गांव की दलित बिटिया खुशी की पढ़ाई का खर्च उठाएंगे एसपी विनय कुमार सिंह, खुशी की पढ़ाई की जिम्मेदारी की घोषणा से ग्रामीणों ने की एसपी की सराहना, कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर कालपी में हुआ जन चौपाल का आयोजन।0
0
Report
Shikohabad ki tire tel nikaalne ki factory mein bheeshan aag, damkalin aag bujhane mein jhuti
Firozabad, Uttar Pradesh:फैक्ट्री में लगी भीषण आग Anc -टायर से तेल निकालने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग शिकोहाबाद गांव उरमुरा किरार में स्थित टायर से तेल निकालने की फैक्ट्री में आज दोपहर 2:30 बजे अचानक से भीषण आग लग गई। आग की लपटे पांच किलोमीटर दूर से लोगों को दिखाई देने लगी। सूचना पर जिले भर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। वहीं तीन जेसीबी की मदद से आसपास रखे टायरों को हटाया जा रहा है। इससे पूर्व भी इस फैक्ट्री में इसी तरह भीषण आग लग चुकी थी। मौके पर शिकोहाबाद अग्निशमन प्रभारी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी सत्येंद्र पांडे मौके पर मौजूद है फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है0
0
Report
Advertisement
INDIA ब्लॉक में सीट शेयरिंग पर कांग्रेस का स्पष्ट संदेश: लोकतंत्र बचाएं
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | 'क्या आप अन्य दलों को भी (INDIA ब्लॉक में)शामिल करेंगे?' के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "हमारे लिए किसी भी कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण है, देश को, देश के संविधान को और लोकतंत्र को बचाना... देश को बचाने के लिए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो भी लोग इस मुहीम में साथ आना चाहते हैं, जो संविधान को मानते हैं, जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, जो नहीं चाहते हैं कि देश नफरत से चले, उन सभी का स्वागत है।" उन्होंने आगे कहा, "बहुत सारी पार्टियां तो ऐसी हैं जिसे भाजपा ने ही तैयार किया है। वे पार्टियां उन्हीं की मदद से चल रही हैं..." दिल्ली | उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के दौरान सीट शेयरिंग पर कहा, "...आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है... कांग्रेस पार्टी ने देश को नई दिशा दी है। आज इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता है। सीट शेयरिंग की बात है तो मैं शुरू से कह रहा हूं कि हमें अक्टूबर महीने में ही सीट शेयरिंग का मामला निपटा देना चाहिए ताकि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें काम करने का समय मिले... जिन दलों के साथ हमारा INDIA ब्लॉक में गठबंधन है, वे सभी लोग जिम्मेदार हैं। उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर दो पार्टियां, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी है। दोनों जिम्मेदार हैं, एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं, हमें एक-दूसरे को साथ लेकर भी चलना है... हिस्सेदारी और सम्मान बराबर होना चाहिए। ये मैं शुरू से कह रहा हूं... सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं। थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे...",0
0
Report
रायपुर की ज्वेलर्स चोरी: गिरफ्तार दो आरोपी, मास्टरमाइंड विशाल सचदेव का पर्दाफाश
Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में ज्वेलर्स दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है.. गुढ़ियारी के रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.. पुलिस के मुताबिक, चोरी का मास्टरमाइंड विशाल सचदेव है, जिसने कर्ज और आर्थिक परेशानी के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात की साजिश रची थी.. आरोपियों ने पहले दुकान की रेकी की और 26-27 सितंबर की रात दीवार में आधा छेद किया.. इसके बाद 29-30 सितंबर की रात दोबारा पहुंचकर छेद को बड़ा किया और दुकान में दाखिल होकर आभूषण चोरी कर फरार हो गए.. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सोने-चांदी और आर्टिफिशियल आभूषण के साथ वारडात में इस्तेमाल कार और एक्टिवा समेत करीब 14 लाख 51 हजार 700 रुपए का सामान बरामद किया है. मामले में एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है..0
0
Report
चाकू के बल पर सोने का जितिया छीनने वाला पकड़ा गया, ग्रामीणों ने पांच किलोमीटर तक पीछा किया
Gaya, Bihar:चाकू के बल पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनी, ग्रामीणों ने पाँच किलोमीटर तक खदेड़ा कर पकड़ा बिहार के गया जिले के शेरघाटी थाना क्षेत्र के पथलकट्टी गांव में दिनदहाड़े एक महिला से चाकू की नोक पर सोने का जितिया और कान की बाली छीनने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा करते हुए करीब पांच किलोमीटर तक खदेड़ा। भागते हुए आरोपी शेरघाटी बाजार के KK पैलेस में घुस गया, जहाँ आक्रोशित ग्रामीणों की भीड़ एक साथ अंदर गई और आरोपी युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी युवक को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद आरोपी युवक को पुलिस थाना लाया गया। इस संबंध में पीड़िता प्रतिमा देवी ने बताया कि ओवरब्रिज के पास चाकू की नोक पर उनसे सोने का जितिया और कान की बाली छीनी गई। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी का पीछा शुरू कर दिया। वहीं पुलिस के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान आमस थाना क्षेत्र के नीमा गांव निवासी_prince कुमार सिंह, पिता_pravin सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही शेरघाटी थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को सुरक्षित हिरासत में लेकर थाना लाया। हालांकि, मौके से चाकू बरामद नहीं किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और घटना की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
