icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मधुबनी में युवक की हत्या: शादी समारोह के बीच गोलीकांड से दहशत कायम

Madhubani, Bihar:मधुबनी में बेखौफ अपराधियों ने युवक की गोली मारकर हत्या की, बारदात फुलपरास थाना के सुग्गापट्टी गाव के भारती चौक की है। मृतक की पहचान सुग्गापट्टी गांव निवासी जितेंद्र यादव के तौर पर हुई है। परिजनों ने बताया युवक दिल्ली में रहता था और घर मे शादी समारोह में आया हुआ था। एक दिन पहले भतीजे की शादी हुई थी और शादी समारोह मातम में बदल गया। युवक बाजार गया था जहां गांव के ही युवक से मामूली विवाद हुआ और अपराधी ने पिस्टल निकालकर गोली मार दी। गोली जितेंद्र के गर्दन में लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी थी। आसपास के लोगों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। पुलिस आरोपी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। युवक की मौत से परिजनों में मातम है वहीं इलाके में दहशत है। बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस के खिलाफ लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।
0
0
Report

पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी – डॉ. अनुराग सक्सेना

SALMAN KHANSALMAN KHANFollow1m ago
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़ पत्रकारिता केवल आजीविका का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया (रजि.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों का दायित्व है कि वे जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की आवाज को दबाने के बजाय उसे मजबूती से उठाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता को चौथे स्तंभ का दर्जा माना गया है, इसलिए पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और निर्भीकता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। वर्तमान समय में जब सूचनाओं का प्रवाह तेजी से हो रहा है, तब पत्रकारों की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। डॉ. सक्सेना ने सभी पत्रकारों से आह्वान किया कि वे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों की आवाज बनें तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएं। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों को किसी भी प्रकार के दबाव में आए बिना सत्य को सामने लाना चाहिए, ताकि समाज में पारदर्शिता और जागरूकता बनी रहे। उन्होंने आगे कहा कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज को सही दिशा दिखाना और जनहित की रक्षा करना है। ऐसे में हर पत्रकार को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए।
0
0
Report

रेल संपत्ति चोरी करते दो रंगे हाथ गिरफ्तार,थाने में दर्ज हुआ मुकदमा

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow8m ago
Gonda, Uttar Pradesh:रेल संपत्ति चोरी करते दो रंगे हाथ गिरफ्तार रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोडा के अनिरुद्ध राय के निर्देशन में उप निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा अमरदेव प्रसाद, कॉन्स्टेबल गोंडा विनय कुमार एवं उपनिरीक्षक cib गोंडा- विमल कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से गोंडा यार्ड में स्थित मुख्य यार्ड मास्टर के तैयार हुए नए भवन के पीछे रेलवे सिग्नल निर्माण विभाग के द्वारा सिग्नल केबल बिछाए जाने के कार्य के दौरान दो अभियुक्त फरहान खान पुत्र खालिद, मोहल्ला बड़ा- इमामबाड़ा, फैजाबाद रोड थाना- नगर कोतवाली, जिला- गोंडा, उम्र 18 वर्ष एवं (2) अम्मार बशीर पुत्र बशीर अहमद, मोहल्ला- फैजाबाद रोड निकट लियर इंटर कॉलेज गिर्द, गोंडा को दो प्लास्टिक के सफेद रंग की बोरियों में 54 अदद विभिन्न साइज के कटे हुए सिग्नल केबल(24 कोर) जिसकी कुल लंबाई लगभग 50 मीटर कीमती- 37500/- ₹ मौके पर बरामद किया गया।अभियुक्तों के विरुद्ध रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गोंडा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
0
0
Report
Advertisement

पाकुड़ के 15 केंद्रों में जेपीएससी परीक्षा शांतिपूर्ण, कदाचार मुक्त तैयारी पूरी

Pakur, Jharkhand:पाकुड़ जिला के 15 परीक्षा केंद्रों पर झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं... रविवार को यह परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जा रहीं हैं... पrरीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—प्रथम पाली पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 तक और द्वितीय पाली अपराह्न 03:00 बजे से 05:00 बजे तक... इन 15 केंद्रों पर 5700 परीक्षार्थी शामिल होंगे... परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण तथा कदाचारमुक्त संचालन हेतु जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की गई है... सुबह 8:30 बजे से ही सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी... सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं... परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद दंडाधिकारी और पुलिस अधिकारियों द्वारा सभी परीक्षार्थियों की गहन जांच की जा रही है... इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की मनाही के कारण परीक्षार्थियों की जांच सख्ती से की जा रही है... कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है... सिविल एसडीओ साइमन मरांडी और पाकुड़ एसडीपीओ दयानंद आजाद सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया... उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए... परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने प्रत्येक केंद्र पर दंडाधिकारी, उड़न दस्ता, गश्ती दल, जोनल दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया है... इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है... निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय सुरक्षा संहिता की धारा-223 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी... जिला प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों एवं आमजनों से सहयोग की अपील करते हुए परीक्षा को स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने का आग्रह किया है.
0
0
Report

डूंगरपुर में चौरासी के पास बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा घायल

Dungarpur, Rajasthan:हेडलाइन -दो बाइक के हुई टक्कर, हादसे में बाइक सवार पिता की मौत, बेटा हुआ घायल एंकर इंट्रो - डूंगरपुर जिले के चौरासी थाना क्षेत्र में लिमडी गांव के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता की मौत हो गई जबकि बेटा घायल हो गया। घायल को भर्ती करवाया गया है。 बॉडी - चौरासी थाना पुलिस के अनुसार नयागांव सुराता निवासी कल्पेश डामोर ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि वह अपने पिता दिनेश डामोर के साथ मोटरसाइकिल पर ऑतरी की ओर जा रहे थे। बाइक उसके पिता चला रहे थे और वे सड़क किनारे धीमी गति से अपनी साइड में चल रहे थे। इसी दौरान लिमडी के पास सुराता रोड पर पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए, जिससे दिनेश डामोर के सिर में गंभीर चोट आई। घायल को तत्काल निजी गाड़ी की मदद से पीएचसी ऑतरी लेकर गए। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे सागवाड़ा के जनरल अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश डामोर की मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों ने दुर्घटना के लिए आरोपी बाइक चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。 बाइट - ईश्वरलाल एएसआई
0
0
Report
Advertisement

एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में गेंहू उठान धीमा, किसान चिंतित

Khanna, Punjab:ਏਸ਼ੀਆ ਦੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡੀ ਅਨਾਜ ਮੰਡੀ ਖੰਨਾ ਵਿੱਚ ਕਣਕ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਦੀ ਰਫ਼ਤਾਰ ਕਾਫ਼ੀ ਹੌਲੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਹਾਲਾਤ ਚਿੰਤਾਜਨਕ ਬਣਦੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਮਾਰਕੀਟ ਕਮੇਟੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮਿਲੇ ਅੰਕੜਿਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਲਗਭਗ 4 ਲੱਖ 35 ਹਜ਼ਾਰ ਕਣਕ ਦੀਆਂ ਬੋਰੀਆਂ ਹੁੰੂੰ ਅਨਲਿਫਟ ਪਈਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਜਿਹੜੀਆਂ ਚੁੱਕੀਆਂ ਨਹੀਂ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਹਫ਼ਤੇ ਕਣਕ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋਰ ਤੇਜ਼ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਜਤਾਈ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਮੱਸਿਆ ਹੋਰ ਵੀ ਗੰਭੀਰ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਮੰਡੀ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀ ਕਮੀ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਬਣੇ ਹੋਏ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਫਸਲ ਸੰਭਾਲ ਕੇ ਰੱਖਣ ਵਿੱਚ ਮੁਸ਼ਕਲਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

अंता की लाखों लागत की पुलिया अस्थाई रास्तों से बना खतरा, आमजन परेशान

Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले सीसवाली रोड पर बनाई जा रही लाखों की लागत की पुलिया का निर्माण कार्य कछुआ चाल के चलते वाहन चालकों के लिए मुसीबत बना हुआ हे । पुलिया के दोनों तरह बनाए गए अस्थाई रास्ते खुलेरूप से बड़े हादसे को निमंत्रण दे रहे है परंतु अफसोस शासन प्रशासन बेखबर बना हुआ हे जब की अभी हाल में बारां में गड्ढों के कारण 2 मासूमों की जान चली गई थी । बता दे कि सीसवाली रोड पर अंबिका पेट्रोल पंप के पास लाखों की लागत से बनाई जा रही पुलिया का निर्माण कार्य होली पर्व के दौरान डेढ़ माह तक बंद रहा बाद में निर्माण कार्य शुरू हुआ तो वह भी धीमी गति से चल रहा हे जबकि डेढ़ माह बाद बारिश का मौसम शुरू होने वाला हे । दूसरी ओर निर्माणाधीन पुलिया के दोनों तरह बनाए गये अस्थाई रास्ते से गत दिनों सवारियों से भरा एक ऑटो पुलिया पर चढ़ते समय नाले में पलट गया था जिससे ऑटो में सवार कई लोग घायल हो गए थे । यह मार्ग दर्जनों गांवों से जुड़ा होने के कारण इस मार्ग से रात दिन बड़ी तादात में वाहनों की आवाजाही बनी रहती हे ऐसे में अस्थाई बनाए गए रास्तों पर हरपल दुर्घटना की संभावना बनी रहती हे परन्तु अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं हे जिसका खामियाजा आमजन को भुगतने पर मजबूर होना पड़ रहा हे । बाइट _ आमजन 3 विजुअल _ निर्माणाधीन पुलिया तथा अस्थाई रास्तों से गुजरते वाहन चालक
0
0
Report

मेरठ में मुठभेड़: गौकश गिरोह गिरफ्तार, हथियार और औजार बरामद

मेरठ: भावनपुर पुलिस की मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार, हथियार व गौकशी के औजार बरामद मेरठ। थाना भावनपुर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गौ-तस्कर गिरोह के एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, 14/15 अप्रैल 2026 की रात ग्राम पचगाँव पट्टी अमरसिंह में मूले सिंह के गन्ने के खेत से गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। इस संबंध में थाना भावनपुर में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। एसएसपी मेरठ के निर्देश पर पुलिस टीम गौकशों की तलाश में लगी थी। 19 अप्रैल 2026 की रात चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ अभियुक्त गौकशी की फिराक में गाँवड़ी से किनानगर की ओर आ रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक अभियुक्त शाहरुख पुत्र अख्तर, निवासी ग्राम कुढला, थाना मुण्डाली, मेरठ के पैर में गोली लगी। उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। घायलक को सीएचसी भावनपुर में भर्ती कराया गया है। पूछताछ में शाहरुख ने कबूला कि वह साथियों के साथ आवारा गोवंश को सुनसान जगहों पर काटकर मांस बेचता था और पैसे बांट लेते थे। उसने भावनपुर क्षेत्र में पहले हुई गौकशी की घटना में भी शामिल होना स्वीकार किया। बरामदगी: पुलिस ने अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस, एक कुल्हाड़ी, दो छुरे, रस्सी का टुकड़ा और एक लकड़ी का गुटका बरामद किया है। पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है। अभियुक्त के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report

पी एम श्री विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में नारी सशक्तिकरण पर देश की सशक्त महिलाओं पर किया गया मंचन

RPRam Pratap VermaFollow41m ago
Dadwa Kanoongo, Uttar Pradesh:गोंडा। पी एम श्री विद्यालय लक्ष्मणपुर जाट में नारी सशक्तिकरण पखवारे के अवसर पर देश में विभिन्न क्षेत्रों में सर्वोच्च पदों पर आसीन महिलाओं के नाम की तख्तियों के साथ उन्हें याद किया गया। विद्यालय की बच्चियों के द्वारा शानदार प्रदर्शन करते हुए देश की महान महिला हस्तियों को याद करते हुए स्व प्रेरित हुईं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अफजाल अहमद के साथ सभी शिक्षकों ने बच्चों को निखर और तराश कर उनका मनोबल बढ़ाने के साथ ही महिला सशक्तिकरण पखवारे को सफल बनाने का अनवरत प्रयास कर रहे हैं । शिक्षिका सुनीता का विशेष योगदान रहा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top