229010
रायबरेली : संदिग्ध परिस्थितियों में जिला जेल में 'कैदी की मौत से हड़कंप'
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली - संदिग्ध परिस्तिस्थियो में जिला जेल के अंदर कैदी का शव फंदे से लटकता हुआ मिला , जिसके बाद जेल में हड़कप मच गई और साथ ही इस बड़े हादसे का जिम्मेदार कोन , ये सवाल प्रसाशन पर खड़े करते है। कैदी अमेठी जिले के मोहनगंज का रहने वाला था.लेकिन इस खबर पर पुलिस ने मीडिया वालो के सामने चुप्पी साधी ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नूंह के ग्वारका में दो गुटों के बीच लाठी-डंडे, महिला समेत कई घायल
Nuh, Haryana:ब्रेकिंग न्यूज नूंह मेवात。 ग्वारका गांव में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला समेत कई घायल, गाड़ी चढ़ाने का वीडियो वायरल नूंह जिले के तावड़ू उपमंडल के गांव ग्वारका में शनिवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। दोनों में लाठी-डंडे चले, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 झगड़े का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बोलेरो और पिकअप गाड़ी लोगों की ओर तेजी से जाती हुई दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि पिकअप की चपेट में आने से एक महिला घायल हुई है। वहीं, दूसरे पक्ष के भी कई लोगों के घायल होने की सूचना है। ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक गांव के पूर्व सरपंचों से जुड़े दो पक्षों के बीच जमीन की पैमाइश के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी विवाद में बदल गई और दोनों पक्षों के महिला-पुरुष लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। तावड़ू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने बताया कि झगड़े की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद नियमानुसार निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
देवघर के अंधारी गादर लाखजोड़ा में मामूली विवाद से हिंसक संघर्ष, पांच घायल
Deoghar, Jharkhand:देवघर। जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में सुबह मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। गड्ढे को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि इस दौरान भुजली से हमला किया गया, जिसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में चार पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर जसीडीह सीएचसी से 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में सभी का इलाज चल रहा है। घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जसीडीह थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटना के कारणों और विवाद में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह और हमले के पीछे की पूरी स्थिति पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।0
0
Report
उधमपुर के युवाओं ने एशियन गेम्स में भारत की गोल्ड जीत पर खुशी जताई
Aram Pora, Ganderbal, Youth in Udhampur celebrated India’s strong performance at the Asian Games, congratulating the Indian cricket team for winning gold after defeating Pakistan in the final and the Indian women’s hockey team for securing gold after a 40-year gap. The youngsters expressed pride in the achievements of Indian players and appreciated their talent, determination and fighting spirit. They also wished Indian athletes continued success in future competitions.0
0
Report
Advertisement
राजोरी विधायक इफ्तिखार अहमद ने 5 किमी पीएमजीएसवाई सड़क का उद्घाटन
Aram Pora, Ganderbal, The 5-kilometre Sasalkot–Challas PMGSY road, constructed at a cost of ₹3 crore, was inaugurated by Rajouri MLA Iftikhar Ahmed in the presence of PMGSY officials. The road fulfils a long-standing demand of residents and will improve connectivity to eight villages along the Line of Control, providing better access for people living in remote border areas. Local residents welcomed the project and expressed appreciation for the improved road connectivity.0
0
Report
आगरा: जेल से छूटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जुलूस, पुलिस से भिड़ंत ने गरमाया माहौल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक निवास पर कालिख पोतने के मामले में जेल भेजे गए कांग्रेसी कार्यकर्ता riha हो गए हैं। riha के बाद कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। जुलूस के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। नारेबाजी और पुलिस की सख्ती के बीच मौके पर तनाव का माहौल बन गया। हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने कांग्रेसियों को हटाने और जुलूस को नियंत्रित करने का प्रयास किया। जेल से बाहर आते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने जुलूस को रोकने और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर कहासुनी हुई। मौके पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने मोर्चा संभाला। भारी पुलिस बल की तैनाती कर स्थिति को काबू में किया गया। रिहाई के बाद निकले जुलूस और पुलिस से हुई नोकझोंक को लेकर आगरा का सियासी माहौल गरमा गया। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में हालात नियंत्रण में बताए जा रहे हैं0
0
Report
महबूबा मुफ्ती ने कहा कश्मीर की सांस्कृतिक आत्मा जीवित है
Aram Pora, Ganderbal, Post on X PDP President Mehbooba Mufti Said " Some places don’t just preserve heritage, they make you feel it, breathe it and live it. In the historic lanes of Shere-Khass, Aali Kadal, “Bait-ul-Meeras” does exactly that. Thank you, Nighat Pandith Ji and team, for keeping Kashmir’s cultural soul alive. I came away with a heart full of solace and nostalgia. For a little while, I felt I had found my way back to the Kashmir that lives in our memories, our stories and our souls.0
0
Report
Advertisement
J&K टूरिस्ट पुलिस ने विदेशी पर्यटकों के अनुभव सुरक्षा और स्वागत मिसाल दी
Srinagar, Uttarakhand:Tourist Police J&K Holds Seminar to Highlight Positive Experiences of Foreign Tourists Srinagar: Tourist Police J&K organised a seminar and interaction programme at Zabarwan Park on the Boulevard in Srinagar to highlight the positive experiences and testimonials of foreign tourists visiting Jammu & Kashmir. The event focused on tourists’ experiences related to hospitality, safety, tourist facilities, natural beauty and the rich cultural heritage of Jammu & Kashmir, with the aim of showcasing the region as a safe, welcoming and attractive tourist destination. Dr. S.D. Chaudhary, SSP Tourism Enforcement, J&K, also participated in the programme and interacted with foreign tourists and other participants. He highlighted the role of the Tourism Enforcement wing in addressing tourist-related grievances, protecting the interests of visitors and ensuring a safe and hassle-free experience. Sharing details of the grievance-redressal mechanism, Dr. Chaudhary said that 241 complaints had been received between January 1 and October 1, 2026. Of these, 140 complaints had been disposed of, while 101 complaints were pending or newly received. He further said that fines amounting to ₹16,95,700 had been imposed, while ₹36,43,440 had been refunded to tourists in appropriate cases as part of the enforcement and grievance-redressal process. Providing details of tourist arrivals, Dr. Chaudhary said Jammu & Kashmir recorded 15,45,347 domestic tourist arrivals and 16,020 foreign tourist arrivals between January 1 and October 1, 2026. He said the figures reflected the continued arrival of tourists from across India and abroad and highlighted the importance of maintaining effective tourist assistance, enforcement and grievance-redressal mechanisms throughout the region. The programme also facilitated interaction among foreign tourists, tourism stakeholders and officials, with an emphasis on strengthening confidence among international visitors and promoting authentic experiences of Jammu & Kashmir. The event concluded with a renewed focus on ensuring a safe, comfortable and memorable experience for tourists and further strengthening Jammu & Kashmir’s image as a welcoming tourist destination0
0
Report
एशियन गेम्स गोल्ड जीतकर भारत की महिला हॉकी टीम रांची पहुँची, शानदार स्वागत
Ranchi, Jharkhand:रांची महिला हॉकी टीम के द्वारा एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने में बार रांची पहुंचीं झारखंड को चारों गोल्डन बेटियों का रांची एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। सलीमा टेटे, निक्की प्रधान, दीपिका सोरेंग और ब्यूटी डुंगडुंग गोल्ड मेडल जीत कर रांची पहुंचीं और अपना अगला लक्ष्य ओलंपिक बता दिया। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए हॉकी प्रेमियों का हुजूम उमड़ पड़ा। ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ खिलाड़ियों का जोरदार स स्वागत किया गया। चीन को हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता है एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक.0
0
Report
रांची में भारत-वेस्टइंडइज टी-20 के टिकट कल से बिक्री शुरू
Ranchi, Jharkhand:रांची में भारत-वेस्टइंडइज टी-20 की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। कल से जेएससीए स्टेडियम में टिकटों की बिक्री होगी। सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक टिकट काउंटर पर टिकट मिलगे। 1600 से 18 हजार रुपये तक टिकट की कीमत रखी गई है।0
0
Report
Advertisement
विदेशी फंडिंग के आरोप: कौस्तव बागची पर सवाल, प्रदर्शन की उथलपुथल बढ़ी
Barrackpore, West Bengal:আমাদের দল একবার নির্দেশ দিয়ে দেখুক আরশোলা মাকরসা দের জন্য আমাদের হিটস্পে, বেগনস্পে সব রেডি আছে। সিজেপি যে সব মুভমেন্ট করছে এই মুভমেন্ট ক্রাস করতে ৫ সেকেন্ড লাগবে। বিশাল দালানি, নাসির উদ্দিন শাহ, এরা কিছু বাচ্চা বাচ্চা ছেলে মেয়েদের দিয়ে পারফেকশন বিল অফ করাতে চাইছে রয়েছে বৈদেশিক ফান্ডিং। আন্দোলন করার অধিকার সবার রয়েছে, সরকারও যথেষ্ট সহনশীলতা দেখাচ্ছে, কুচি কর মন্তব্য করছে প্রধানমন্ত্রী সম্বন্ধে আরশোলা মাকড়সা আমাদের বাড়িতে হলে বেগম স্পে বা হিটস্পে থাকে। এমনই মন্তব্য করলেন কৌস্তব বাগচী。0
0
Report
आजमगढ़ में दिनदहाड़े गोली: युवक ने प्रेमिका डराने के लिए खुद पर किया फायर
Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थान - Azamgarh\n\nदिनदहाड़े युवक को बदमाशों द्वारा मारी गोली का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेमिका पर प्रभाव डालने एवं उसे डराने के उद्देश्य से स्वयं के ऊपर फायरिंग कर मनगढ़ंत दी थी तहरीर।\n\nजनपद आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी आर्यन यादव द्वारा बताया गया कि शनिवार को वह अहरौला बाईपास स्थित अपने ढाबा पर जा रहा था। वह असिलाई मोड़ के पास से गुजरा तो उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। एक गोली आर्यन के बाएं हाथ के पंजे में, जबकि दूसरी गोली बाएं पैर में लगी। गोली लगने से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घायल युवक को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहरहौला पहुंचाया गया, जहां का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना को लेकर जांच जारी रही। एसपी सिटि ने खुलासा किया कि आर्यन ने खुद पर फायरिंग की और पुलिस को गुमराह करने के लिए दो बाइक सवारों की कहानी बताई। आर्यन एक लड़की से प्रेम करता है, वह उसे डराने के लिए यह कदम उठाया। थाना अहरौला द्वारा विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
फर्रुखाबाद में पत्नी और बच्चे के गुमशुदगी के बाद पति तलाश में
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: घर लौटा पति तो लगा था ताला, पत्नी और एक साल का बच्चा गायब पत्नी और मासूम बच्चे की तलाश में एक हफ्ते से भटक रहा पति CCTV में बच्चे के साथ स्टेशन की ओर जाती दिखीं पत्नी जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 04-10-2026 फर्रुखाबाद में एक पति अपनी पत्नी और एक साल के बच्चे की तलाश कर रहे हैं। 27 सितंबर को वह रोज की तरह काम पर गए थे। शाम को जब घर लौटे तो दरवाजे पर ताला लगा था। पड़ोसियों से पूछा गया तो पता चला कि उनकी पत्नी नीलम एक साल के बच्चे को लेकर कहीं चली गई हैं। पत्नी का फोन भी बंद मिला। इसके बाद से पति लगातार पत्नी और बच्चे की तलाश कर रहे हैं। वीडियो में दिखा गया है कि पत्नी और बच्चा स्टेशन की तरफ जाते दिखे. आलोक के मुताबिक, करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए दोनों की बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत प्यार में बदली और दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। आलोक का कहना है कि पत्नी के जाने से पहले घर में नाखून काटने वाले कटर टूटने को लेकर मामूली विवाद हुआ था। इससे पहले पत्नी का किसी और लड़के से फोन पर बातचीत करने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद आलोक ने अपनी पत्नी का फ़ोन और सिम दोनों तोड़ दिए थे। अब पत्नी और बच्चे के अचानक चले जाने के बाद आलोक ने फतेहगढ़ कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस द्वारा सीसीटीवी चेक किए गए तो नीलम बच्चे के साथ घर की गली से स्टेशन की तरफ जाती दिखाई दीं। अब आलोक परेशान हैं और लगातार अपनी पत्नी और बच्चे की तलाश कर रहे हैं। उनकी गुहार है कि पत्नी और बच्चा जहां भी हों, सुरक्षित हों और जल्द घर वापस लौट आएं।0
0
Report
Advertisement
मधुमक्खियों के हमले में दादा-पोते की मौत, 9 साल की बच्ची घायल
Chhindwara, Madhya Pradesh:मधुमक्खियों के हमले से दादा-पोते की मौत, 9 साल की बच्ची घायल छिंदवाड़ा के न्यूटन चौकी क्षेत्र के काजरा गांव में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग और 5 साल के मासूम की मौत हो गई. वहीं 9 साल की बच्ची गंभीर घायल है, जिसका जिला अस्पताल में इलाज जारी है. मृतक दोनों आपस में दादा-पोते बताए जा रहे हैं. परिजनों के अनुसार 56 वर्षीय कबोद नागवंशी अपने परिवार के दो बच्चों के साथ गाय-भैंस चराने खेत की ओर गए थे. इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों पर हमला बोल दिया. हमले में बुरी तरह घायल 9 साल की बच्ची किसी तरह वहां से भागकर परिजनों तक पहुंची. इसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचने से पहले ही बुजुर्ग कबोद नागवंशी की मौत हो चुकी थी. परिजनों ने बताया कि वे इतने गंभीर घायल थे कि बोलने की स्थिति में भी नहीं थे. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. वहीं 5 साल के मासूम अंश पिता नागवंशी को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया. न्यूटन चौकी प्रभारी अविनाश पारधी ने बताया कि काजरा गांव में मवेशी चराने गए बुजुर्ग और दो बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला किया था. घटना में दो की मौत हुई है, बच्ची का इलाज चल रहा है मामले की जांच की जा रही है.0
0
Report
यश पेपर मिल इंजीनियर मौत मामले में परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Paliya Shahzadi, Uttar Pradesh:अयोध्या। यश पेपर मिल में केमिकल इंजीनियर आशीष शिवहरे की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच की मांग की। सीएम ने परिजनों को मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। रविवार को परिजन अयोध्या पहुंचे और शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों ने यश पेपर मिल के मैनेजर अभिषेक सिंह पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने मिल प्रबंधन और कर्मचारियों पर घटना के बाद परिवार को गुमराह करने का भी आरोप लगाया। परिजनों का दावा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव को मौत का कारण बताया गया है। 27 सितंबर को केमिकल प्लांट में आशीष का क्षत-विक्षत शव मिला था। मामले में पुलिस ने एमडी समेत आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।0
0
Report
बलरामपुर गैसडी पुल के एप्रोच पर बना गड्ढा जानलेवा, हादसे का अंदेशा
Rampur Range, Uttar Pradesh:विकासखंड गैसड़ी के बघेलखंड के निकट स्थित पेरा पुल का एप्रोच मार्ग क्षतिग्रस्त होने से जानलेवा बन गया है। पुल के दोनों तरफ डामरीकरण सड़क के किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसमें गिरकर अब तक दर्जनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आए दिन कोई न कोई वाहन इस गड्ढे में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहा है। क्षेत्रवासी संतोष मौर्य, विरंजन जायसवाल, छेदी यादव, सुरजीत यादव और दिलीप विश्वकर्मा ने बताया कि बारिश का पानी इन गड्ढों के रास्ते सड़क के नीचे जा रहा है, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी खोखली हो रही है। इसी वजह से सड़क पर जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं। यह स्थिति बेहद खतरनाक है। यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो पूरा एप्रोच पेरा नाले में समा सकता है। यह पुल इस क्षेत्र का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। इसी पुल से होकर प्रतिदिन सैकड़ों किसान, स्कूली बच्चे और आम लोग आवागमन करते हैं। गड्ढे के कारण बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। रात के समय अंधेरे में गड्ढा दिखाई नहीं देता, जिससे हादसे का खतरा और बढ़ जाता है। ग्रामीणों ने कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी बलरामपुर से मामले को गंभीरता से लेते हुए पेरा पुल के एप्रोच की शीघ्र मरम्मत कराए जाने की मांग की है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को टाला जा सके।0
0
Report
Advertisement
