229001
रायबरेलीः 3 साल की लड़की को जहरीले जानवर ने काटा, हालत गंभीर
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में एक 3 साल की लड़की को जहरीले जानवर ने काट लिया। लड़की की हालत नाजुक होने पर परिजन अस्पताल ले गए। लड़की हालत और बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर सिकंदराबाद में अनियंत्रित एक्टिवा नाले में गिरकर युवक मोनू की मौत
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलन्दशहर: सिकंदराबाद में अनियंत्रित एक्टिवा खुले नाले में गिरा। हादसे में सिकंदराबाद के चौधरीवाड़ा निवासी 26 वर्षीय मोनू की मौत。 मृतक के परिजनों ने UPSIDC पर लगाये लापरवाही के गंभीर आरोप。 सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में जोखाबद चौकी के सामने हुआ हादसा。0
0
Report
इटाढ़ी के जमीन विवाद में सरपंच हत्या, अस्पताल के सामने प्रदर्शन
Buxar, Bihar:बक्सर के इटाढ़ी थाना क्षेत्र के चिलबिला गांव में डेढ़ बीघा जमीन के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। कुकुढ़ा पंचायत के सरपंच सुभाष सिंह को लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार धान की रोपनी के दौरान सरपंच सुभाष सिंह खेत पर पहुंचे थे, जहाँ पहले से मौजूद उनके पाटीदारों ने उन पर हमला कर दिया। सूचना मिलने पर उनके पुत्र अखिलेश सिंह और विंटेस सिंह मौके पर पहुंचे तो हमलावरों ने उन दोनों के साथ भी मारपीट की। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बक्सर सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान सरपंच सुभाष सिंह की मौत हो गई। जबकि उनके दोनों पुत्रों का इलाज जारी है। घटना से आक्रोशित परिजनों, ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सदर अस्पताल के मुख्य गेट के सामने बक्सर-चौसा मुख्य मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने इटाढ़ी थाना प्रभारी सोनू पासवान को तत्काल बर्खास्त करने और सभी नामजद आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या: दो युवक हिरासत में
Alwar, Rajasthan:अलवर में 12वीं के छात्र तुषार की गोली मारकर हत्या का अंदाजा , दो युवक हिरासत में अलवर जिले में 12वीं कक्षा के छात्र तुषार कुमार की कथित हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन से लापता तुषार का शव बुधवार सुबह रामगढ़ क्षेत्र के नौगांवा थाना इलाके के नेवाड़ी गांव के पास पहाड़ी की तलहटी में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या किए जाने की जानकारी मिली है । मृतक की पहचान भूगोर निवासी तुषार (पुत्र राजकुमार) के रूप में हुई है, जो 12वीं का छात्र था और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता टेंट व्यवसाय से जुड़े हैं। तुषार मूल रूप से कठूमर के तसई गांव का रहने वाला था और भूगोर में ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। परिजनों के अनुसार, तुषार 14 जुलाई की शाम दोस्तों के साथ घर से निकला था, लेकिन रात तक वापस नहीं लौटा। रात 9 बजे के बाद उसका मोबाइल भी बंद हो गया। परिजनों ने पहले खुद तलाश की और बाद में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर आखिरी संपर्क में रहे लोगों की पहचान की और संदेह के आधार पर दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। इसी बीच नेवाड़ी क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने की सूचना मिली, जिसकी बाद में तुषार के रूप में पहचान हुई। शव को अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया, जहां गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारम्भिक जांच में सिर पर चोट के निशान मिले थे, लेकिन पोस्टमार्टम में गोली मारने की भी बात सामने आई है । बाइट:परिजन , मृतक का मामा नौगांवा थाना प्रभारी हरदयाल यादव के अनुसार, एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल दो युवकों से पूछताछ जारी है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती तौर पर मामला आपसी रंजिश या दोस्तों के बीच विवाद से जुड़ा माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है, वहीं क्षेत्र में भी घटना को लेकर आक्रोश और शोक का माहौल है0
0
Report
Advertisement
PM Modi के पंजाब दौरे में अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन विकसित
Noida, Uttar Pradesh:जालंधर, पंजाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 'अमृत भारत स्टेशन योजना' के तहत जालंधर कैंट समेत 75 नए सिरे से विकसित रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, '...₹30,000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। जिस तरह जालंधर स्टेशन को विकसित किया गया, उसी तरह पंजाब में ₹18,000 करोड़ की लागत से वर्ल्ड-क्लास स्टेशन बनाए जा रहे हैं...'0
0
Report
जोधपुर पीएम आवास योजना: रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:जोधिकपुरपीएम आवास किस्त में रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार एसीबी ने 3,500 रुपये संग रंगे हाथ पकड़ा चामू पंचायत समिति की ठाडिया ग्राम पंचायत में कार्रवाई तीसरी किस्त स्वीकृति के बदले मांगी गई थी रिश्वत शिकायत सत्यापन के बाद एसीबी ने बिछाया सफल ट्रैप ग्राम विकास अधिकारी रामनरेश मीना गिरफ्तार, पूछताछ जारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज होगा0
0
Report
कर्नाटक कैबिनेट विस्तार जल्द; 20 पद खाली और स्पीकर पद भी खाली, सुरजेवाला ने कहा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: Congress leader Randeep SurjeWala on Karnataka cabinet / assembly session / Ram Ram theft issue and delimitation. दिल्ली: कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार पर कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, "आज CM डीके शिवकुमार, पूर्व CM और कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य सिद्धारमैया, हमारे PCC अध्यक्ष बीके हारिप्रसाद और हमारे कई मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे। डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने राहुल जी और महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की है। बातचीत अभी शुरू ही हुई है। मैं अभी कोई खास तारीख नहीं बता सकता; बस इतना कह सकता हूं कि ये शुरुआती बातचीत है। कर्नाटक कैबिनेट का विस्तार बहुत जल्द होगा।"0
0
Report
Advertisement
CM से मिले जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र विकास पर चर्चा की
Noida, Uttar Pradesh:BabulalDhayal CM जनलाल शर्मा से मिले जनप्रतिनिधि निवास पर की शिष्टाचार मुलाकात। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत सांसद मंजू शर्मा विधायक कैलाश वर्मा, उदयलाल भडाणा, गोविन्द रानीपुरिया, कालूराम मेघवाल, लक्ष्मण सिंह मेघवाल, लादูลाल, जितेंद्र गोठवाल ने की मुलाकात। क्षेत्र के विकास कार्यों की प्रगति, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार एवं आमजन से जुड़ें मुद्दों पर किया विचार-विमर्श。0
0
Report
बहराइच: आवारा कुत्ते के हमले में तीन साल की बच्ची घायल, गांव में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में एक मासूम घर के बाहर खेल रही थी... लेकिन तभी मौत बनकर एक आवारा कुत्ता उस पर टूट पड़ा... तीन साल की बच्ची की चीखों से पूरा गांव गूंज उठा... फिलहाल पूरा परिवार बच्ची के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहा है... जबकि गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है...0
0
Report
HYDERABAD: बच्चे को होमवर्क में कलमा याद करने पर दिनेश फलाहारी महाराज की बाइट
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: बच्चे को होमवर्क मैं कलमा याद करने पर दिनेश फलाहारी महाराज की बाइट0
0
Report
Advertisement
बुराड़ी में युवक ने युवती को गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की
New Delhi, Delhi:बुराड़ी थाना इलाके के कमालपुर में घर के अंदर मिले युवक और युवती के शव . युवक द्वारा लड़की को गोली मारने के बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की आशंका पिछले करीब एक महीने से किराए पर रह रहे थी युवती बुराड़ी थाना पुलिस कैट्स की टीम और क्राइम टीम मौके पर मौजूद .0
0
Report
इटावा कोटा ग्रामीण: नेशनल हेल्थ मिशन के निर्माण में खामियां, बिल्डिंग क्षतिग्रस्त
Kota, Rajasthan:इटावा कोटा ग्रामीण जिले के इटावा उपखंड इलाके में चिकित्सा विभाग की कैशोपुरा स्थित बिल्डिंग निर्माण के ही एक साल में क्षतिग्रस्त हो गई. बिल्डिंग में जगह-जगह से दरार पड़ गई हैं. इस कारण सब सेंटर में बैठने वाले चिकित्सकों ने भी बिल्डिंग से दूरी बना ली है और केवल एक बाहरी कमरे का उपयोग किया जा रहा है. इस पूरे मामले को लेकर इटावा ब्लॉक के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (बीसीएमएचओ) डॉ. जयकिशन मीणा का आरोप है कि निर्माण नेशनल हेल्थ मिशन के अभियंताओं ने किया था, जिसमें गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है. बिल्डिंग को तालाब के नजदीक बना दिया गया है. ठेकेदार ने भी निर्माण ठीक से नहीं किया है और इसमें पिलर भी नहीं बनाए गए हैं. नींव के आधार पर यह बिल्डिंग खड़ी कर दी गई है. ऐसे में यह बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई है.0
0
Report
कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA की बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई
Kota, Rajasthan:बिग ब्रेकिंग कोटा कोटा ट्रांसपोर्ट नगर में KDA का बुलडोजर एक्शन KDA ने की बड़ी कार्यवाही, क्षेत्र में मचा हड़कंप कार्रवाई के दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार ललित नागर सुरेंद्र शर्मा थानेदार सत्यनारायण मीणा, राजेंद्र प्रशासन ने अवैध निर्माण/अतिक्रमण को लेकर की कार्रवाई कोटा से इस वक्त की बड़ी खबर। ट्रांसपोर्ट नगर में आज KDA ने बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। KDA के इस एक्शन से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर तहसीलदार ललित नागर, थाना प्रभारी सुरेंद्र शर्मा, सत्यनारायण मीणा और राजेंद्र मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि ये कार्यवाही अवैध निर्माण और अतिक्रमण को लेकर की गई है। प्रशासन की इस सख्ती से व्यापारियों में हड़कंप की स्थिति है。0
0
Report
Advertisement
कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी: कृषि पर्यटन में रोजगार के नए अवसर
Kota, Rajasthan:कृषि पर्यटन में रोजगार की नई राह: कोटा विश्वविद्यालय और एटीडीसी में करार छात्रों को मिलेंगे उद्योग आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के अवसर; राजस्थान का पहला विश्वविद्यालय बना यूओके कोटा। पर्यटन एवं आतिथ्य शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने के लिए कोटा विश्वविद्यालय ने एग्री टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एटीडीसी), पुणे के साथ पांच साल का ऐतिहासिक समझौता (एमओयू) किया है। यूओके कृषि पर्यटन व्यवसाय प्रबंधन से संबंधित पाठ्यक्रम शुरू करने वाला प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय बन गया है। कुलगुरु प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि इस करार से छात्रों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण और प्लेसमेंट के नए अवसर मिलेंगे। एटीडीसी के प्रबंध निदेशक व 'फादर ऑफ एग्री टूरिज्म' पांडुरंग तावरे ने कहा कि यह पहल देश में कृषि पर्यटन शिक्षा के लिए एक नया मॉडल साबित होगी। एटीडीसी छात्रों को व्यावहारिक अनुभव देने के लिए फार्म टूर, इंटर्नशिप और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक भ्रमण का संचालन करेगा। इस अवसर पर आरटीयू के कुलगुरु प्रो. निमित्त चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।0
0
Report
रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में बाघ 25 से 77, कैमरा ट्रैप से गिनती बदली
Sawai Madhopur, Rajasthan:प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में एक समय था जब बाघों की संख्या महज 25 ही थी , लेकिन अब रणथंभौर में बाघों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। विगत 53 साल में सिर्फ बाघों की संख्या ही नहीं बढ़ी, बल्कि उन्हें गिनने का तरीका भी पूरी तरह बदल गया। कभी जंगल में पंजों के निशान खोजे जाते थे। आज वही काम हाईटेक कैमरा ट्रैप कर रहे हैं। टाइगर की पहचान शरीर पर बनी धारियों से हो रही है, रणथंभोर के 1700 वर्ग किलोमीटर के जंगल में 600 कैमरा ट्रैप लगाए गए हैं। रणथंभौर टाइगर रिजर्व के डीएफओ मानस सिंह ने बताया रणथंभौर के इलाके में करीब 300 पॉइंट्स निर्धारित किए गए है, जहां पर मॉनिटरिंग के लिए दो-दो कैमरे लगाए गए हैं। ऐसे में 600 कैमरों से काउंटिंग की जाएगी। हालांकि सामान्य दिनों में भी यहां 250 से 300 कैमरा ट्रैप हमेशा लगे रहते हैं, ताकि टाइगरों की लगातार मॉनिटरिंग होती रहे। रणथंभौर में टाइगरों की संख्या अधिक होने के कारण निगरानी के लिए ज्यादा कैमरों की जरूरत पड़ती है।डीएफओ ने बताया कि करीब चार साल पहले राजस्थान के टाइगर रिजर्व में वाटर होल पद्धति से होने वाली गणना बंद कर दी गयी थी। अब राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (WII) की टाइगर सेल के वैज्ञानिक तरीके से कैमरा ट्रैप के जरिए टाइगरों की गणना की जाती है । गणना का पूरा डेटा एनटीसीए जारी करेगा। इसमें टाइगर रिजर्व के साथ-साथ सोशल फॉरेस्ट्री क्षेत्र में टाइगरों की आवाजाही का डेटा भी शामिल रहेगा।कैमरा ट्रैप से ली गई तस्वीरों में टाइगर के शरीर पर बनी धारियों (स्ट्राइप पैटर्न) के आधार पर उसकी पहचान की जाती है। जिस तरह हर व्यक्ति के फिंगरप्रिंट अलग होते हैं, उसी तरह हर टाइगर की धारियों का पैटर्न भी अलग होता है। इसी वजह से हर टाइगर की अलग-अलग पहचान कर उसकी सटीक गणना की जाती है।0
0
Report
नोएडा के फर्जी कॉल सेंटर: पति-पत्नी समेत 47 गिरफ्तार, ठगी नेटवर्क उजागर
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा में ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। 63 थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी समेत 47 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से ठगी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य व्यापारियों को उनके प्रोडक्ट का ऑनलाइन प्रमोशन कराने और बड़े-बड़े बायर्स दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद प्रमोशन और खरीदार उपलब्ध कराने के नाम पर व्यापारियों से मोटी रकम वसूलकर उनके साथ ठगी की जाती थी। पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर में छापेमारी कर भारी मात्रा में लैपटॉप, डेस्कटॉप, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया है। जांच में सामने आया है कि कॉल सेंटर में बड़ी संख्या में कर्मचारी इस पूरे फर्जीवाड़े को अंजाम देने में जुटे थे। पुलिस ने मौके से पति-पत्नी समेत 47 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, पकड़े गए 44 कर्मचारियों को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया। पुलिस अब गिरोह के सरगना, ठगी की रकम और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। सेक्टर-63 थाना पुलिस की कार्रवाई के बाद ऑनलाइन प्रोडक्ट प्रमोशन के नाम पर व्यापारियों को ठगने वाले फर्जी कॉल सेंटरों में हड़कंप मचा हुआ है। बाईट एडीसीपी सेन्ट्रल नोएड स्वतंत्र कुमार सिंह0
0
Report
Advertisement
