Raebareli - स्कूल के प्रधानाचार्यों “एक्सपोजर विजिट” एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया
एफ़डीडीआई फुरसतगंज मे जिला विद्यालय निरीक्षक अमेठी के सहयोग से शासकीय स्कूल के प्रधानाचार्यों “एक्सपोजर विजिट” एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला मे अमेठी जिले मे अवस्थित शासकीय स्कूल के प्रधानाचार्यों ने प्रतिभाग किया। यह विजिट स्कूल के प्रधानाचार्यों को नई शिक्षा नीति-2020 के तहत ऐसे संस्थानो से संबधित जानकारी के लिए था जो स्किल शिक्षा के क्षेत्र मे महत्वपूर्ण काम कर रहे है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केवीआईसी उत्तर प्रदेश के प्रदेश निदेशक नितेश धवन रहे।इस सम्मेलन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यकारी निदेशक सुनील द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति वोकेशनल शिक्षा स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण स्तम्भ है।जैसा कि शिक्षा नीति कहती है कक्षा 6 से आगे स्कूल मे स्किल शिक्षा अनिवार्य है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|