229010
Raebareilly- ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मृत्यु
Raebareli, Uttar Pradesh:ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बरगदाही गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मृत्यु हो गई . ट्रैक्टर चलाते समय अचानक स्टेरिंग हाथ से छूटने के कारण चालक ट्रैक्टर के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक अजय को जिला अस्पताल पहुचाया गया जहा इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
संत कबीर नगर में डीएम-एसपी ने फ्लैग मार्च से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:संतकबीरनगर : त्योहारों को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने पुलिस बल के साथ किया फ़्लैग मार्च संतकबीरनगर जिले में त्योहारों को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिले में आगामी त्योहारों दीपावली, लक्ष्मी और छठ पूजा को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिलाधिकारी अनुज मलिक व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने भारी पुलिस बल के साथ फ़्लैग मार्च किया। इस दौरान डीएम-एसपी ने प्रमुख बाजारों, धार्मिक स्थलों एवं संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया और स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। एसपी ने पुलिस बल को इलाके में सर्तकता बरतने के निर्देश दिए। त्योहारों में सुरक्षा-व्यवस्था की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जा रही है।अधिकारियों ने कहा कि शान्ति और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या, तीन गोलियां चलीं, NH-28 पर जाम
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुसरीघरारी थाना क्षेत्र का है, जहां गुरुवार शाम अपराधियों ने 30 वर्षीय पुजारी सोनू कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधियों ने पहले फोन कर उसे बुलाया और मौके पर पहुंचते ही तीन गोलियां मार दीं। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई, वहीं आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 जाम कर दिया। पूरी घटना समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के चक हबीब बाघी पंचायत के राम टोला की है। मृतक सोनू कुमार बाघी पंचायत निवासी कमल सिंह का पुत्र था। बताया जाता है कि गुरुवार शाम सोनू घर पर था, तभी उसके मोबाइल पर किसी का फोन आया। फोन आने के बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचा, जहां पहले से घात लगाए अपराधियों ने उस पर फायरिंग कर दी। तीन गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोनू के पिता विभूतिपुर प्रखंड के केराय गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में महंत थे। स्वास्थ्य खराब रहने के कारण उन्होंने पुत्र को पूजा-पाठ की जिम्मेदारी सौंप दी थी।हत्या से आक्रोशित लोगों ने गंगापुर के समीप एनएच-28 जाम कर दिया। सूचना पर मुसरीघरारी थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
लखनऊ पुलिस त्योहार सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार, अतिरिक्त बल और निगरानी तेज
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ, उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर कहा, "लखनऊ पुलिस त्योहार को सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है। साथ ही महिला पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी पर लगाया गया है, ताकि लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे और पूरे शहर में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित किया जा सके। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से भी लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस की 112 गाड़ियों के रूट भी इस तरह से पुनर्गठित किए गए हैं, ताकि भीड़भाड़ वाले इलाकों और प्रमुख बाजारों में पुलिस की प्रभावी मौजूदगी बनी रहे...0
0
Report
नोएडा एलिवेटेड रोड 16 दिन बंद, लाखों वाहन चालकों को भारी जाम का सामना
Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एलिवेटेड रोड 16 दिन से बंद, रोजाना डेढ़ लाख वाहन चालकों की बढ़ी मुश्किलें नोएडा में सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाला एलिवेटेड रोड पिछले 16 दिनों से बंद पड़ा है। 21 अक्टूबर से बंद इस मार्ग के कारण रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन चालकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। 4.8 किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड की एक लेन बंद होने से नीचे की सड़कों पर ट्रैफिक का भारी दबाव बढ़ गया है。 हालात ऐसे हैं कि जिस सफर को पूरा करने में पहले महज 10 मिनट लगते थे, अब उसी दूरी को तय करने में 45 मिनट से एक घंटे तक का समय लग रहा है। नौकरीपेशा लोगों को घर से काफी पहले निकलना पड़ रहा है। सुबह और शाम के पीक आवर्स में जाम की समस्या सबसे ज्यादा गंभीर हो जाती है。 दरअसल, 20 अक्टूबर को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेटेड रोड पर दोबारा गहरा गड्ढा होने के बाद नोएडा प्राधिकरण ने सुरक्षा के मद्देनजर सेक्टर-61 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन को 21 अक्टूबर से बंद कर दिया था। इसके बाद मामले की तकनीकी जांच आईआईटी रुड़की की टीम को सौंपी गई。 4 नवंबर को भी आईआईटी की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोबारा जांच की। प्राधिकरण को 5 नवंबर तक जांच रिपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर मरम्मत की योजना तैयार होगी। फिलहाल एलिवेटेड रोड खुलने की कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की गई है। दिवाली से पहले इसके खुलने की संभावना भी कम बताई जा रही है। वहीं, नाराज वाहन चालकों का कहना है कि अगर एलिवेटेड रोड के नीचे प्रमुख चौराहों और कट पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती की जाए और यातायात का बेहतर प्रबंधन हो, तो लोगों को काफी राहत मिल सकती है。 अब सवाल यह है कि नोएडा के लाखों लोगों को जाम से राहत कब मिलेगी और आखिर एलिवेटेड रोड की बंद लेन दोबारा कब शुरू होगी?0
0
Report
बालेसर में अवैध शराब ब्रांचों का बोलबाला: प्रशासन ने कदम उठाने की दी चेतावनी
Jodhpur, Rajasthan:बालेसर में सरकारी और आबकारी विभाग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शराब ठेकेदार की मनमर्जी का आलम यह है कि महज एक किलोमीटर के दायरे में 5 से 6 अवैध ब्रांचें संचालित हो रही हैं। पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे तिबना बाईपास, ठाकुर जी मंदिर, उदय भवन पैलेस, न्यू बस स्टैंड, मस्जिद रोड, पुरानी रॉयल्टी और छपरा और आवासीय घरों के पास अवैध शराब की दुकानें बेखौफ चल रही हैं। ठेकेदार की इस मनमानी से आसपास रहने वाले परिवारों, विशेषकर महिलाओं का जीना मुहाल हो गया है। महिलाओं का आरोप है कि ये दुकानें देर रात 11 बजे तक खुली रहती हैं। नशे में धुत शराबी घरों के पास की गलियों में गाली-गलौज करते हैं और खाली बोतलें फेंक देते हैं। इस रोज-रोज की परेशानी से त्रस्त महिलाओं ने प्रशासन से तुरंत सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द अवैध ब्रांचें बंद नहीं हुईं, तो वे मजबूरन जिला कलेक्टर के समक्ष पेश होकर विरोध दर्ज कराएंगी। शिकायक पर SDM सुमन राठौड़ ने बालेसर थानाधिकारी भंवराराम जेवलिया को शराब दुकानों की लोकेशन जांच करने के आदेश दिए हैं साथ ही अवैध संचालित ब्रांचों पर तुरंत कार्रवाई और देर रात तक ठेके खुले रहने पर भी जताई नाराजगी।0
0
Report
Advertisement
रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारियाँ तेज, देश-विदेश से श्रद्धालु पहुँचे
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: रामनगरी में आयोजित होने वाले भव्य दीपोत्सव से पहले देश-विदेश से पर्यटकों और श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है। एक ओर जिला प्रशासन दीपोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है, वहीं दूसरी ओर अयोध्या पहुंच रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अयोध्या, यूपी: एक पर्यटक ने कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है। यहां का माहौल बेहद शानदार है और यह जगह बहुत ही भव्य है...0
0
Report
अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ, संतों के साथ रामघाट की दिव्य रोशनी
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या, यूपी: दीपोत्सव का शुभारंभ संतों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य सहित अन्य संत मौजूद रहे।अयोध्या, उत्तर प्रदेश: तपस्वी छावनी के पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस आचार्य ने कहा, "यह रामनगरी अयोध्या का रामघाट क्षेत्र है। यहां स्थित श्री तपस्वी जी की छावनी संतों की सबसे प्राचीन छावनियों और पीठों में से एक है। इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि जब भगवान श्रीराम प्रकट हुए थे, तब यहां बड़ी संख्या में साधु-संत एकत्रित होते थे। इसी कारण इसे संतों की छावनी कहा जाने लगा और तभी से यह परंपरा चली आ रही है...उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता में आने के बाद अयोध्या दिन-ब-दिन नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। योगी जी के आने से उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश और दुनिया में लोगों को जो खुशी मिली है, वह हमेशा बनी रहे। इसी खुशी को बनाए रखने के उद्देश्य से आज वैदिक विधि-विधान के साथ दीपोत्सव की शुरुआत की गई है। यहां विधिवत वैदिक रीति से रंगोली बनाई गई है और 'दीपोत्सव' लिखा गया है..."0
0
Report
मैं रस्ते से जा रहा था, मुझे लड़की मिली तो मैं क्या करूं’ ..पर गोविंदा के साथ झूमा बिसवां का युवा
Puraina, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं पूर्व सांसद गोविंदा ने गुरुवार को महमूदाबाद रोड स्थित पुराना जनता भट्ठा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अपने लोकप्रिय गीतों पर शानदार डांस कर दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘यूपी वाला ठुमका लगा के’ और ‘मैं रास्ते से जा रहा था, मुझे लड़की मिली तो मैं क्या करूं’ सहित कई फिल्मी गीतों पर युवा जमकर झूमे। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ उमड़ी। आयोजन शरद चौधरी फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिंजय चौधरी की पांच दिवसीय जन समाधान पदयात्रा के समापन अवसर पर हुआ। यात्रा 31 अक्टूबर को कंदुनी स्थित जय जावेद स्टेडियम से शुरू हुई थी। इस दौरान अरिंजय चौधरी ने विभिन्न गांवों में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं, मेडिकल कॉलेज, रोजगार और क्षेत्र के विकास के मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। कार्यक्रम में हजारों की भीड़ के बावजूद सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रित रही। क्षेत्राधिकारी हर्षित चौहान और प्रभारी निरीक्षक राम राघव सिंह के कुशल नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भीड़ को व्यवस्थित रखने तथा कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सराहनीय भूमिका निभाई। समापन समारोह में शरद चौधरी, गुंजन चौधरी, फिल्म निर्माता-निर्देशक निशांत कौशिक सहित हजारों की संख्या में नागरिक मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
हणुमानगढ़: रावतसर में तेज गति से बाइक रोकने पर विवाद, कई घायल
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : रावतसर में तेज गति से बाइक चलाने पर रोकने पर हुआ विवाद, मामूली सी कहा सुनी बनी खूनी संघर्ष,उलाहना देने गए लोगों पर कुछ युवकों ने किया हमला,विवाद में करीब आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल,पांच घायलों को रावतसर ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद किया जिला अस्पताल रेफर,रावतसर पुलिस ने ट्रॉमा सेंटर पहुंच घायलों से ली जानकारी,भाजपा के पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के आवास के पास की घटना,आरोप-हमला करने वाले आरोपी पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया के यहां करते है काम @hmghpolice @kuldeepsharmap0
0
Report
सांचौर हत्याकांड: हाई कोर्ट ने आरोपी चनanarाम विश्नोई की अंतरिम जमानत खारिज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:सांचौर के बहुचर्चित मामले में आरोपी की अंतरिम जमानत खारिज जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने सांचौर के चर्चित जालम सिंह हत्याकांड मामले में आरोपी चनणाराम विश्नोई की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। परिवादी अनोप सिंह के अधिवक्ता निखिल भंडारी ने कोर्ट को बताया कि आरोपी की ओर से पुत्र के विवाह समारोह का हवाला देकर एक महीने की अंतरिम जमानत मांगी गई थी, जबकि वह तय समय बीत चुका है। इस प्रकार याचिका अर्थहीन और समयातीत हो चुकी है। इन तर्कों से सहमत होते हुए हाईकोर्ट ने आरोपी चनणाराम विश्नोई का अंतरिम जमानत प्रार्थना-पत्र खारिज कर दिया। मामले के अनुसार, 18 अगस्त 2024 को सांचौर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसकी सुनवाई अपर सेशन न्यायाधीश सांचौर में चल रही है।0
0
Report
सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती: खाद्य विभाग ने जब्त कर नष्ट कराया नकली खोया,
Mau, Uttar Pradesh:सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती: खाद्य विभाग ने जब्त कर नष्ट कराया नकली खोया,पूरा मामला मऊ जनपद के चिरैयाकोट का खाद्य आयुक्त ॥ मंजूषा सिंह ने दी जानकारी #mau #news0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी-करहल दीपावली पर एसपी ग्रामीण का पैदल गश्त,बाजार में चेकिंग, सीसीटीवी जांचे,पुलिस मुस्तैद ।
Kanakpur, Uttar Pradesh:करहल/मैनपुरी। दीपावली त्योहार के मद्देनजर गुरुवार को एसपी ग्रामीण अभिषेक तिवारी ने पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बाजार और प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कराई,साथ ही कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति भी जांची। एसपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान विशेष सतर्कता बरतने, बाजारों में भीड़ को देखते हुए नियमित गश्त करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे।0
0
Report
मुरादाबाद नगरपालिका ने दीपोत्सव में 5 लाख दीप जलाकर राम दरबार की आरती की
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद नगर निगम की तरफ से दीपावली से पूर्व किया गया भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम, मुरादाबाद के लाइन पार रामलीला ग्राउंड सहित अन्य स्थानों पर एक साथ जलाये गए एक साथ 5 लाख दीप, भव्य राम दरबार की झांकी की आरती के बाद हुआ दीपोत्सव एवं आतिशबाजी कार्यक्रम, आतिशबाजी के दौरान पूरा आसमान हुआ जगमग, हाजारों की संख्या मे लोगो ने लिया दीपोत्सव कार्यक्रम मे भाग, महापौर विनोद अग्रवाल एवं भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने दीपोत्सव के माध्यम से सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं, वहीँ मुरादाबाद शहर सीट से भाजपा विधायक रितेश गुप्ता ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले विपक्ष पर बोला बड़ा हमला, बोले जो लोग इस देश मे रहकर भगवान Shri Ram के प्रमाण पूछ रहे है वो लोग गद्दार.... वो लोग यहाँ के नहीं बल्कि पाकिस्तान अरब अन्य जगहों के है, उनको कोई अधिकार नहीं भारत मे भगवान श्री राम के अस्तित्व के बारे मे पूछने का.... वो गद्दार है, हमारा दुर्भाग्य है की ऐसे देश के गद्दार देश मे पनप रहे है, ऐसे दुष्टो का नाश करने के लिए ही मोदी जी और योगी जी जैसे महापुरुषों का जन्म हुआ अवतार लिया है, ऐसे दुष्टो का जल्द ही खात्मा होगा。0
0
Report
हाथियों के समूह का क्षेत्रीय आतंक: रनिया के खुटागड़ा में किसानों के फसल बर्बाद
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले के रनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न ग्रामीण इलाकों में जंगली हाथियों का समूह किसानों का हाल बेहाल कर रहा है। आज एक दर्जन हाथियों का दल जंगल से निकलकर खुटागड़ा गाँव में घुसकर खेतों में लगे फसलों को नष्ट कर दिया। खुटागड़ा गाँव के किसान बंधना सिंह की एकड़ धान की फसल को खाने और तबाह करने से किसान काफी मर्माहत हैं। घटना की जानकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग को दे दी गई है। हाथियों के क्षेत्र में विचरण से लोगों के लिए परेशानी बढ़ी है।0
0
Report
Advertisement
