229010
Raebareilly- सड़क के किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
Raebareli, Uttar Pradesh:बछरावां थाना क्षेत्र के खैरानी गांव के पास सड़क के किनारे अज्ञात युवक का खून से लतपथ शव मिलने से सनसनी फेल गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को लिया कब्जे में , प्रथम दृष्ट्या में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
आगरा में सपा कलह: मोनिका नाज खान के आरोप, तीन दिन में हल नहीं तो आत्महत्या की धमकी
Agra, Uttar Pradesh:आगरा में समाजवादी पार्टी के अंदर घमासान बढ़ता नजर आ रहा है। sपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं मोनिका नाज खान ने पार्टी के ही कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका ने लगातार प्रताड़ित किए जाने और दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेतृत्व से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा है कि तीन दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचकर आत्महत्या करने को मजबूर होंगी। मोनिका ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को अपना भाई बताते हुए उनसे सम्मान और न्याय दिलाने की उम्मीद जताई है। आगरा से सामने आई खबर समाजवादी पार्टी के भीतर की कलह को लेकर है। सपा की वरिष्ठ नेत्री मोनिका नाज खान ने पार्टी के कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मोनिका का आरोप है कि उन्हें लंबे समय से लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने महानगर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास समेत पार्टी के अन्य लोगों पर भी आरोप लगाए हैं। मोनिका ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी नेतृत्व से पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें उनका सम्मान वापस दिलाया जाए और आरोपों पर कार्रवाई की जाए। मोनिका ने साफ कहा है कि अगर तीन दिन के भीतर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय पहुंचेंगी। और वहीं आत्महत्या करने की चेतावनी दी है। मोनिका ने अखिलेश यादव को अपना बड़ा भाई बताते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें राखी भी बांधी है। अब मोनिका ने अखिलेश यादव से ही न्याय और सम्मान दिलाने की उम्मीद जताई है। मामला सामने आने के बाद आगरा से लेकर लखनऊ तक सपा संगठन में हलचल है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पूरे विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।0
0
Report
झुंझुनूं-दिल्ली हाईवे पर धूल-गंदगी से मौत का खतरा, प्रशासन जवाब दे
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं-दिल्ली हाइवे पर मौत को दावत देती धूल बीड़ में बगड़ रोड पर खेतानाथ आश्रम के पास हर सांस में जहर पहले बहते गंदे पानी से टूटी सड़क अब टूटी सड़क पर बिछाई कंक्रीट और मिट्टी अब उड़ती धूल ज्यादा बन गई है मुसीबत गड्ढों में हिचकौले खाते है वाहन चालक बड़े हादसे को न्योता दे रही है प्रशासन की लापरवाही झुंझुनूं से दिल्ली को जोड़ने वाला मुख्य हाईवे इन दिनों मौत का दूसरा नाम बन गया है। बगड़ रोड़ पर बीड़ में खेनाथान आश्रम के पास तो हालात इतने भयावह हैं कि सड़क पर चलना मतलब जान हथेली पर रखकर चलना।पहले तो महीनों तक गंदा नाले का पानी सड़क पर बहता रहा, पूरा डामर गल गया, सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। अब विभाग ने मरम्मत के नाम पर जो कारनामा किया है, उसने तो हद ही पार कर दी। गड्ढों में डामर भरने की बजाय कंक्रीट का मलबा और खेतों की मिट्टी डाल दी गई। जिससे हालत और बदतर हो गए। मिट्टी डालने से गड्ढे तो भरे नहीं, बल्कि पूरी सड़क धूल का मैदान बन गई। हल्की सी हवा या किसी वाहन के गुजरते ही धूल का ऐसा गुबार उठता है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो गया है। यहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। अब यह पूरी सड़क एक धूल के बवंडर में बदल गई है। फोटो में साफ दिख रहा है, दिन के 11 बजे भी ऐसा लग रहा है जैसा घना कोहरा छाया हो। एक गाड़ी निकलती है तो 50 मीटर तक कुछ दिखाई नहीं देता। बाइक सवारों को हेडलाइट जलाकर और मुंह पर कपड़ा बांधकर चलना पड़ रहा है। ये कोई गली-मोहल्ले की सड़क नहीं, ये दिल्ली हाइवे है। यहां से रोज हजारों गाड़ियां, ट्रक, बसें और स्कूली बच्चों की वैन गुजरती हैं। जरा सी चूक हुई तो सीधी टक्कर तय है। धूल से लोगों का दम घुट रहा है, दुकानों में रखा सामान खराब हो रहा है, राहगीरों की आंखें लाल पड़ गई हैं। स्थानीय लोगों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि शिकायत करते-करते थक गए, लेकिन पीडब्ल्यूडी और नगर परिषद के अधिकारी एसी कमरों से बाहर ही नहीं निकल रहे। ऐसा लगता है जैसे प्रशासन किसी बड़े और भयंकर हादसे के इंतजार में बैठा है, तब जाकर उसकी नींद खुलेगी। जनता ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि इस मौत की सड़क को तुरंत ठीक किया जाए, नहीं तो मजबूर होकर चक्का जाम करना पड़ेगा.0
0
Report
दूदू में डिप्टी CM बैरवा-पूर्व मंत्री नागर के बोर्ड बनाम सत्ता संघर्ष
Dudu, Rajasthan:दूदू में डिप्टी सीएम डॉ प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मंत्री बाबूलाल नागर नगरपालिका में बोर्ड बनाने को लेकर उलझे सियासी गणित में। हर तरफ़ एक ही चर्चा... डिप्टी सीएम और पूर्व मंत्री की प्रतिष्ठा का सवाल, कमल खिलेगा या पंजा मारेगा बाजी। अपना अपना दांव लगाकर कर रहे हैं बोर्ड बनाने की कोशिश, निर्दलीय प्रत्याशियों को अपनी तरफ खिंचने को लेकर चल रही है जद्दोजहद। दूदू में कांग्रेस की बढत, बीजेपी पिछड़ी, 25 में से कांग्रेस ने 12 सीटों पर कब्जा जमाया, बीजेपी महज 10 सीटों पर सिमटी। 2 सीटों पर निर्दलीय और 1 सीट पर RLP प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।0
0
Report
Advertisement
झुंझुनूं के छापड़ा गांव में करंट से महिला की मौत, परिवार पर शोक
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के पिलानी के छापड़ा गांव में एक दर्दनाक हादसे में करीब 45 वर्षीय महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। महिला सुबह पानी की मोटर चलाने के लिए गई थी। इसी दौरान मोटर के स्टार्टर में अचानक करंट आने से वह उसकी चपेट में आ गई। परिजनों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद महिला को गंभीर हालत में पिलानी के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मौत की पुष्टि कर दी। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार मूल रूप से बेरी का रहने वाला है और वर्तमान में छापड़ा में निवास कर रहा है। परिजन बजरंगलाल ने बताया कि हादसे में उनकी बड़े भाई की पत्नी कविता की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि सुबह वह रोजमर्रा की तरह पानी की मोटर चलाने के लिए गई थी, लेकिन मोटर के स्टार्टर में अचानक करंट आने से हादसा हो गया। परिजनों के अनुसार वर्ष 2022 में भी परिवार के 23 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो चुकी है। परिजनों के मुताबिक महिला के पति भी पूर्व में तनाव के चलते अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। परिवार में अब एक बेटी है, जो बीए की पढ़ाई कर रही है। मां की अचानक मौत के बाद बेटी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।0
0
Report
जलालपुर में बाइक सवार युवक पर हमला; CCTV में दबंगों की करतूत कैद
Jaunpur, Uttar Pradesh:जलालपुर में बाइक सवार युवक को रास्ते में घेरकर पीटा, अस्पताल के CCTV में कैद हुई दबंगों की करतूत वीडियो हुआ वारयल जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव के पास बाइक से घर लौट रहे एक युवक पर आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को रास्ते में रोककर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। घटना में युवक के सिर, चेहरे, पीठ समेत शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पराऊगंज निवासी अमरदीप जलालपुर स्थित एक निजी अस्पताल में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान हरीपुर गांव के समीप कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। परिजनों के मुताबिक घटना से पहले कुछ युवक बाइक से निजी अस्पताल पहुंचे थे। वहां उन्होंने अस्पताल के एक कर्मचारी से अमरदीप के ड्यूटी से निकलने का समय पूछा था। इसके बाद आरोप है कि हमलावरों ने उसका पीछा किया और रास्ते में मौका पाकर हमला कर दिया। पूरी घटना से जुड़े कुछ संदिग्धों की गतिविधियां अस्पताल में लगे CCTV कैमरों में रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल युवक पर हमला करने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। बाईट अमरदीप। घायल0
0
Report
उत्तराखण्ड ने बाबा नीम करौली पर बनी 'हनुमान अंश' को टैक्स-फ्री कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड सरकार ने बाबा नीम करौली के जीवन पर बनी फ़िल्म 'हनुमान अंश' को राज्य में टैक्स-फ़्री करने का बड़ा फ़ैसला लिया है। सरकार सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकटों पर लगने वाले स्टेट गुड्स एंड सर्विसेज़ टैक्स (SGST) की भरपाई करेगी, ताकि दर्शकों पर टैक्स का बोझ न पड़े। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक और उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद (UFDC) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बंशीधर तिवारी ने इस संबंध में राज्य कर विभाग को निर्देश जारी किए हैं।0
0
Report
Advertisement
ओवैसी यूपी में विपक्ष से गठबंधन का ऑफर, बीजेपी को रोकने की कोशिश
Lucknow, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी में विपक्षी दलों को दिया गठबंधन का ऑफर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि यूपी में अगर बीजेपी की सरकार नहीं बनने देना चाहते हैं तो आप हमारे साथ अलायंस करिए, हम तो खुला ऑफर दे रहे हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, अभी हम उत्तर प्रदेश जा रहे हैं. इस आने वाले रविवार को कानपुर में हमारी एक जनसभा है, फिर श्रावस्ती में, फिर आजमगढ़ में - हर हफ़्ते। तो अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि हम कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेंगे, लेकिन हाँ, हमारी पूरी कोशिश है कि वहाँ गठबंधन हो। हमने सार्वजनिक रूप से कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगर आप लोग नहीं चाहते कि तीसरी बार BJP की सरकार बने, और हम भी - हमारी पार्टी AIMIM भी - ऐसा नहीं चाहती, तो आइए, गठबंधन करते हैं.. Congress pravakta anshu awasthi ki byte0
0
Report
गांदरबल में CAP के तहत टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन, 64 टीमें भागीदारी
Aram Pora, Ganderbal, Ganderbal Police under Civic Action Programme (CAP), inaugurated a T-20 Knockout Cricket Tournament at Madr-e-Meharban Qamariya Stadium, Ganderbal, aimed at promoting sports, youth engagement and positive community participation. The inaugural ceremony was presided over by Dy.SP Headquarters Ganderbal Dr. Urfan-JKPS and Dy.SP DAR Ganderbal Shri Altaf Khan-JKPS. The tournament has witnessed enthusiastic participation of 64 teams from across District Ganderbal, providing local youth with a platform to showcase their cricketing talent and pursue their sporting aspirations. The inauguration match was played between Libra Saloora vs Same Stars Nunner, which was won by Libra Saloora. Player of the match was declared Aqib Parra of Libra Saloora. Addressing the gathering, the senior officers commended the participating teams for their enthusiasm and sportsmanship and emphasized the important role of sports in promoting discipline, teamwork, physical fitness and mental well-being. They further highlighted that such initiatives provide youth with constructive avenues for growth and help them stay away from drugs and other negative influences. The initiative reflects Ganderbal Police's continued commitment towards youth empowerment, community engagement and fostering a healthy and drug-free society through sports.0
0
Report
वैशाली में बाढ़ राहत कार्यक्रम: केंद्रीय कृषि मंत्री और सीएम की भारी तैयारी पूरी
Hajipur, Bihar:बाढ़ से बदहाल वैशाली में मदद का मरहम लगाने पहुंच रहे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। वैशाली डीएम वर्षा सिंह खुद मौके पर तैनात है जो लगातार तैयारी की जायजा ले रही है। इस दौरान डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि इस बार वैशाली जिले के 6 प्रखंड बाढ़ से प्रभावित हुआ है जहाँ का लगभग 84 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गया है जिसका आकलन करने के लिए ही सीएम और कृषಿ मंत्री वैशाली आ रहे है जहाँ दोनो नेता राघोपुर के तेरसिया में फसल क्षति का आकलन करेंगे। हालांकd डीएम ने बताया कि कल जीआर की राशि मुख्यमंत्री द्वारा वैशाली जिले के 51 हजार लोगों को दिया जा चुका है। डीएम ने बताया कि 2016 के बाद इतना भीषण बाढ़ आया था जिससे आम लोगो के साथ साथ फसल भी प्रभावित हुआ है। डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री के आगमन की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है और पूरा प्रशासन मुस्तैद है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के भारत नगर में फायरिंग-मारपीट, छात्र अस्पताल में भर्ती
New Delhi, Delhi:दिल्ली के भारत नगर थाना इलाके में फायरिंग और मारपीट से सनसनी. मौके पर पहुंची पुलिस को दो क्षतिग्रस्त कारें और दो घायल छात्र मिले. घायलों की पहचान अंश और भविष्य के रूप में हुई है. घायलों को पुलिस ने नज़दीकी दीप चंद बंधु अस्पताल में कराया भर्ती. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक दोनों घायल सत्यवती कॉलेज के छात्र. छात्र संघ चुनाव की कैंपेनिंग में जुटे हुए थे, इसी दौरान उन पर हमला हुआ. घटना की सूचना मिलते ही भारत नगर थाना पुलिस, क्राइम टीम और FSL टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए. पुलिस अब आसपास के CCTV फुटेज खंगाल कर आरोपियों की तलाश में जुटी है.0
0
Report
बूंदी जिला अस्पताल में एडीएम के निरीक्षण के बाद सफाई अभियान शुरू
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी जिला अस्पताल में एडीएम के औचक निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन हरकत में आ गया है। बुधवार को अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का कार्य शुरू कराया गया। दरअसल, मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर एचडी सिंह ने अस्पताल परिसर का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान जगह-जगह कचरे के ढेर नजर आने पर अस्पताल की सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई थी। एडीएम ने साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थानाओं में सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने तत्काल सफाई अभियान शुरू कराया। जहां मंगलवार तक कचरे के ढेर नजर आ रहे थे, वहां बुधवार को सफाई कराई गई।0
0
Report
अक्षरा सिंह ने शाहपुर के बाढ़ पीड़ितों के बीच मदद की, राहत सामग्री वितरित
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के ज्वाइनिया गांव में भोजपुरी सिने जगत की जानी मानी अभिनेत्री अक्षरा सिंह बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचीं। इस गांव के लोग टाड़ पर कई दिनों से बाढ़ के पानी के बीच परेशान जिंदगी गुजार रहे विस्थापित परिवारों से उन्होंने मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद अक्षरा सिंह ने अपने साथ लाई बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। अभिनेत्री के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या आस पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। उन्हें देखने और मिलने के लिए लोग काफी देर पहले से ही मौके पर मौजूद थे। अक्षरा सिंह के शाहपुर पहुंचते ही लोगों में उत्साह देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में मौजूद बाढ़ पीड़ितों और ग्रामीणों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं। इस दौरान अक्षरा सिंह ने बाढ़ की वजह से विस्थापित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कई दिनों से बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण रोजमर्रा की जरूरतों के साथ भोजन, पीने के पानी और अन्य जरूरी सामान के लिए भी परेशानी उठानी पड़ रही है। अक्षरा सिंह ने पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री बांटकर मुश्किल की इस घड़ी में उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।0
0
Report
Advertisement
दुमका के ग्रामीणों के लिए पक्की सड़क की उम्मीद अभी अधूरी
Dumka, Jharkhand:दुमका झारखंड राज्य के गठन के 26 वर्ष बीत जाने के बाद भी दुमका जिला के ऐसे कई गाँव के सड़क है जो मुख्य सड़क से नहीं जुड़ पाया है। दुमका जिला का रानेश्वर प्रखंड के गुलामशुली और जामा प्रखंड के आदिवासी गांव पलासबनी का भालुसुगिया टोला आज तक पक्की सड़क से नहीं जुड़ पाया है। ग्रामीणों को सड़क के अभाव में रोजमर्रा की जिंदगी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गाँव की हालत यह है कि जामा प्रखंड के पलासबनी गांव के मांझी टोला तक पक्की सड़क पहुंच चुकी है, लेकिन भालुसुगिया टोला इससे करीब एक किलोमीटर दूर है। एक दो किलोमीटर की सड़क नहीं बनने से ग्रामीण मुख्य सड़क से अब तक नहीं जुड़ पाए है। वर्षा होने से कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है जिससे गाँव में आने जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। सड़क नहीं होने के कारण एम्बुलेंस टोला तक नहीं पहुंच पाता है जिससे मरीजों और गर्भवती महिलाओं को करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ता है। जिसके बाद ही एम्बुलेंस की सुविधा मिल पाती है। आपात स्थिति में यह दूरी ग्रामीणों के लिए गंभीर परेशानी बन जाती है। ग्रामीणों के अनुसार, कीचड़ और खराब रास्ते के कारण साइकिल और मोटरसाइकिल चलाना मुश्किल हो गया है। यहाँ तक कि पैदल चलने में भी काफी परेशानी होती है। सड़क से नहीं जुड़ने का प्रतिकूल असर बच्चों की शिक्षा पर भी पड़ रहा है। बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब भी चुनाव आता है, उम्मीदवार टोले तक पक्की सड़क पहुंचाने का आश्वासन देते हैं। चुनाव जीतने के बाद वही आश्वासन धरातल पर नजर नहीं आता। वर्षों से केवल आश्वासन मिलने के कारण ग्रामीणों में सरकार, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति काफी नाराजगी है। यही हाल रानीश्वर प्रखंड के गुलामशुली गांव में सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रति नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने दो टूक कहा कि अब आश्वासन नहीं, सड़क चाहिए। जल्द सड़क का निर्माण नहीं हुआ तो आगामी पंचायत चुनाव में वोट नहीं देंगे। गुलामशुली गांव में करीब 110 आदिवासी परिवार निवास करते हैं। लेकिन करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी है। विडंबना यह है कि आजादी के 79 वर्ष और झारखंड गठन के 26 वर्ष बाद भी छोटा गुलामशुली पक्की सड़क के इंतजार में है। आज स्थिति यह है कि रास्ते पर साइकिल चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बीमार को खाट पर ले जाने की मजबूरी ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि छोटा गुलामशुली तक चारपहिया वाहन, टोटो और एंबुलेंस तक नहीं पहुंच पाते। किसी के बीमार पड़ने या गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने की जरूरत पड़ने पर मरीज को करीब डेढ़ से दो किलोमीटर तक खाट पर बैठाकर बड़ा गुलामशुली लाना पड़ता है। इसके बाद ही एंबुलेंस या अन्य वाहन से अस्पताल पहुंचाना संभव होता है। जब ग्रामीण सड़क की समस्या को लेकर दुमका उपायुक्त से बात की गईं तो उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कहा कि आदिवासी और पहाड़िया क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के सड़कों के लिए प्रपोजल भेजा गया है. 275 धारा के तहत जो रुपया आता है भारत सरकार की ओर से उसके लिए भी प्रपोजल बहुत सारे सड़क के भेजे गये है. उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही सड़कों का सेंसन हो जायेगा।0
0
Report
बिहार के DGP विनय कुमार 21 दिनों की छुट्टी पर; प्रीता वर्मा करेंगी अतिरिक्त प्रभार
Bikram, Bihar:बिहार के DGP विनय कुमार स्वास्थ्य एवं निजी कारणों से 21 दिनों के उपार्जित अवकाश की मंजूरी दी गई है। 15 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक छुट्टी। छुट्टी के दौरान प्रीता वर्मा संभालेंगी DGP का अतिरिक्त प्रभार। प्रीता वर्मा वर्तमान में महानिदेशक-सह-महास मादेष्टा, गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं के पद पर हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग ने 15 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है。0
0
Report
बेटे के हमले से मां की मौत, पिता घायल: मानिकपुर गाँव में दर्दनाक घटना
Deoghar, Jharkhand:देवघर। बेटे के हमले में मां की मौत, पिता घायल जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर सरासनी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। पारिवारिक विवाद के दौरान एक बेटे ने कथित तौर पर अपने माता-पिता पर हमला कर दिया। घटना में मां की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किसी बात को लेकर परिवार में विवाद हुआ था। इसी दौरान बेटे ने अपने माता-पिता के साथ मारपीट की। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई। वहीं पिता भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही जसीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित जानकारी जुटाई तथा ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। घटना के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मां की मौत की खबर फैलते ही गांव में शोक का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।0
0
Report
Advertisement
