229001
रायबरेली पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अन्तर्गत आज दिनांक 30 दिसम्बर 2024 को थाना ऊंचाहार पुलिस टीम द्वारा बीएनएस का वांछित अभियुक्त उदित सिंह पुत्र हरिनाम निवासी कस्बा व थाना जगतपुर जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसके विरूद्ध थाना स्थानीय पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक के लिए राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया
Lucknow, Uttar Pradesh:Lucknow जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण पर रोक की मांग राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन लखनऊ। मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के संभावित ध्वस्तीकरण को रोकने तथा विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर अधिवक्ता मोहम्मद आराफत खान ने अपने अधिवक्ता साथियों के साथ लखनऊ के जिलाधिकारी के माध्यम से माननीय राज्यपाल महोदया को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी भी निर्णय से पहले वहां अध्ययनरत हजारों विद्यार्थियों शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि शिक्षा संस्थानों से संबंधित निर्णय न्यायपूर्ण, संवेदनशील और विधिसम्मत होने चाहिए, ताकि किसी भी छात्र का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित न हो और कर्मचारियों एवं शिक्षकों के अधिकारों की भी रक्षा हो सके।0
0
Report
जानवर बचाते मजदूर नदी में डूबे, नवादा में शोक
Nawada, Bihar:जानवर बचाने के प्रयास में नदी में डूबे मजदूर की मौत, नवादा जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के हादसा गांव में जानवर को बचाने के प्रयास में नदी में डूबने से 45 वर्षीय रामस्वरूप मांझी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह जानवर लेकर नदी के पास गए थे। इसी दौरान जानवर गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए नदी में उतरे रामस्वरूप तेज बहाव और अधिक पानी के कारण डूब गए। सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और मकान निर्माण का कार्य कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और दो बेटी हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। थाना प्रभारी मृत्युंजय कुमार के द्वारा शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।0
0
Report
बलिया में गोवंश ले जा रहे दो आरोपियों से पुलिस मुठभेड़
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में गोवंश के लिए ले जा रहे गोवध के दो आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है। दरअसल बलिया जनपद के बांसडीह रोड थाना पुलिस को जानकारी मिली कि गोवध के लिए दो अज्ञात लोग चोरी-छिपे एक गोवंश को ले जाने की तैयारी में हैं। लिहाजा बांसडीह रोड पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया; इस दौरान पुलिस से घिरता देखकर बदमाशों ने पुलिस पर फायर कर दिया जबकि जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों کا नाम कयामुद्दीन और दीपक अंसारी है। पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया उनका काम गोवंश का वध करना है। वही पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से तमंचा, कारतूस और चाकू बरामद किया है।0
0
Report
Advertisement
बांकीपुर उपचुनाव के लिए सुरक्षा चेकपोस्ट, पुलिस ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी
Patna, Bihar:बांकीपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग होने वाली है. पुलिस ने चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए चेकपोस्ट बनाए हैं और वाहनों की जांच कर रही है. वाहनों में अवैध हथियार, शराब और नगद की प्रमुखता से जांच की जा रही है. इसके लिए चेकपोस्ट पर जवानों की तैनाती की गई है. बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है. बोरिंग रोड पानी टंकी चौराहा से जायजा लिया.0
0
Report
नवादा के राजेंद्र नगर में घर घुसकर 10 लाख के जेवरात चोरी, बदसलूकी
Nawada, Bihar:नवादा में घर में घुसकर 10 लाख के जेवरात की चोरी, महिला से बदसलूकी; परिवार को जान से मारने की धमकी नवादा। शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ले में बदमाशों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता प्रज्ञा कुमारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि चार-पांच बदमाश घर में घुस आए। उस समय वह घर में अकेली थीं। बदमाशों ने गोदरेज और टीवी में तोड़फोड़ की तथा उनके साथ बदसलूकी का प्रयास किया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने नवादा के एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है。0
0
Report
देहरादून के सहस्त्रधारा में डूबे युवक SDRF की मदद से सकुशल बाहर निकला
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून के पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में नदी में डूबे एक युवक को एसडीआरएफ की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाला। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरियाणा निवासी अंशु (पुत्र रामपाल) नदी में नहाने के दौरान अचानक गहराई में चले जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट सहस्त्रधारा से अपर उपनिरीक्षक मनोज जोशी के नेतृत्व में टीम तत्काल मौके पर पहुंची。 SDRF ने स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान चलाकर युवक को मूर्छित अवस्था में बाहर निकाला。 टीम ने त्वरित प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला पुलिस के सुपुर्द किया, जहां से उसे इलाज के लिए निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया0
0
Report
Advertisement
फर्रुखाबाद में पिता ने डेढ़ साल की बेटी की हत्या कर दी
Farrukhabad, Uttar Pradesh:पड़ोसियों को फंसाने के लिए बेटी की हत्या! फर्रुखाबाद में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। आरोप है कि एक पिता ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर पड़ोसियों को फंसाने के लिए पथराव की झूठी कहानी गढ़ दी। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच ने पूरी साजिश का पर्दाफाश कर दिया。 थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम गुगौरा निवासी बबलू जाटव अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी जिज्ञासा का इलाज करा रहा था। पुलिस के मुताबिक बच्ची बीमार थी और इलाज में काफी खर्च होने से वह कर्ज में डूब गया था। आरोप है कि इसी तनाव में उसने 20 जुलाई की रात अपनी मासूम बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी。 हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पत्नी के जरिए पड़ोसियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने घर पर ईंट-पत्थर बरसाए, जिससे बच्ची की मौत हो गई। लेकिन पुलिस जांच में पथराव की पुष्टि नहीं हुई और बच्ची के शरीर पर कोई बाहरी चोट भी नहीं मिली。 पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना सामने आने के बाद पुलिस ने बबलू से पूछताछ की। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि उसका एक और बच्चा भी पहले मौत का शिकार हो चूका एक पिता, जो अपनी बेटी की सुरक्षा का सबसे बड़ा भरोसा होता है, उसी पर उसकी हत्या का आरोप लगा है। पुलिस का कहना है कि इलाज के खर्च और कर्ज से परेशान होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया और पड़ोसियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश भी रची। फिलहाल आरोपी सलाखों के पीछे है और इस घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान दो मौत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा — एल्डिगो सोसाइटी में वाटर टैंक सफाई के दौरान दो की दम घुटने से मौत। सेक्टर 150 में सोसायटी के अंदर एक कर्मचारी टैंक के अंदर घुसा; काफी देर बाहर न निकलने पर सुरक्षा गार्ड ने टैंक के अंदर घुसकर उसकी मदद की, पर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, दोनों शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एल्डिगो सोसाइटी, नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का मामला।0
0
Report
लखनऊ कांग्रेस दफ्तर के बाहर पोस्टर: धर्मेंद्र प्रधान पेपर चोर, मोदी वोट चोर
Lucknow, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लखनऊ के कांग्रेस कार्यालय के बाहर विवादित पोस्टर लग गया है। इसमें एक तरफ धर्मेंद्र प्रधान की फोटो पर पेपर चोर दूसरी तरफ पीएम मोदी की फोटो पर वोट चोर लिखा गया है। इसी के साथ पेपर चोर ने गद्दी छोडी अब वोट चोर की बारी लिखा गया है राहुल गांधी की तस्वीर लगाकर उन्हें जननायक बताया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष Nsui up सौरभ सौजन्य ने लगाया पोस्टर。0
0
Report
Advertisement
यमुनानगर मैराथन में नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री ने खुद हिस्सा लिया
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर : हरियाणा सरकार के "नशे से जंग, यमुनानगर के संग" अभियान के तहत रविवार सुबह यमुनानगर में विशाल मैराथन का आयोजन किया गया। इस मैराथन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्वयं दौड़ लगाकर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों का उत्साह बढ़ाया। हजारों लोगों ने नशे के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया। 10 किलोमीटर मैराथन के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे गए, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख का था। वीओ : सुबह तड़के शुरू हुई "नशे से जंग, यमुनानगर के संग" मैराथन में जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग और स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन को रवाना किया और स्वयं भी प्रतिभागियों के साथ दौड़ लगाई। पूरे मार्ग पर "नशा छोड़ो, जिंदगी से जुड़ो" जैसे नारों के साथ लोगों ने नशामुक्त हरियाणा का संकल्प लिया। वीओ : इस मैराथन दौड़ में बड़ी संख्या में युवा, विद्यार्थी, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठन, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आमजन भाग लिया । इस मैराथन दौड़ के लिए 1,13,451 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया, जिनमें 75,411 पुरूष व 37,933 महिलाएं शामिल है। 5 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,12,183 नागरिकों और 10 किलोमीटर दौड़ के लिए 1,268 नागरिकों ने अपना रजिस्ट्रेशन किया है।, 10 किलोमीटर की दौड़ में प्रथम आने वाले प्रतिभागी को ₹100000 का इनाम दिया जाएगा, जबकि दूसरे नंबर पर आने वाले को 75000 और तीसरे नंबर पर आने वाले को 50000 का इनाम दिया जाएगा, चौथे नंबर पर आने वाले 10 प्रतिभागियों को 5100 प्रोत्साहन राशि के रूप में दिया जाएगा वीओ : मैराथन स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने गीत-संगीत और नृत्य के माध्यम से लोगों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान सरकार की ओर से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक रहने और युवाओं को खेल तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले धावकों को सम्मानित किया गया। प्रथम पुरस्कार ₹1 लाख, जबकि अन्य विजेताओं के लिए भी आकर्षक पुरस्कार घोषित किए गए। सम्बोधन : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी: "नशा समाज और युवाओं के भविष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। इस अभियान का उद्देश्य हर युवा को नशे से दूर रखकर खेल, शिक्षा और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करना है। जब पूरा समाज एकजुट होकर इस लड़ाई में आगे आएगा, तभी हरियाणा पूरी तरह नशामुक्त बन सकेगा। सरकार इस दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठा रही है और जनभागीदारी से इस अभियान को और मजबूत बनाया जाएगा।0
0
Report
बैतूल के चिचोलि में बोलेरो-बाइक भिड़ंत, युवक गंभीर रूप से घायल
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। चिचोली मलाजपुर मार्ग पर मालीपुरा स्थित बीएसएनएल टावर के पास बोलेरो और बाइक की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार प्रताप कई फीट हवा में उछलकर सीधे बोलेरो की छत पर जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे तुरंत प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
ड्रास में कारगिल विजय दिवस: कारगिल युद्ध स्मारक के सुबह के दृश्य
Noida, Uttar Pradesh:Drass:27th Kargil Vijay Diwas/Morning Visuals from the Kargil War Memorial कारगिल युद्ध स्मारक से सुबह के दृश्य0
0
Report
Advertisement
पटना के दानापुर में गोलीबारी, बबन राय की हत्या, अपराधी फरार
Danapur, Bihar:पटना के दानापुर शाहपुर थाना क्षेत्र के मठियापुर गांव में आज शाम अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान बबन राय के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, बबन राय को अपराधियों ने एक के बाद एक दो गोलियां मारीं। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर गिर पड़े। मृतक के भाई पप्पू राय ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनने के बाद उन्हें जानकारी मिली कि उनका भाई सड़क पर गिरा हुआ है। मौके पर पहुंचने पर बबन राय खून से लथपथ मिले। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पप्पू राय ने बताया कि गांव के ही पिंटू और दिलीप से बबन राय का पहले से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को हत्या की वजह मानते हुए परिजनों ने दोनों पर शक जताया है। घटना की सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर अपराधियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। बाईट पप्पू राय, मृतक का भाई0
0
Report
संभल में डबल डेकर बस हादसा: 2 मौत, 150 से अधिक घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल बहजोई क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा। बरेली से मजदूरों को पंजाब लेकर जा रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस ड्राइवर की नींद की झपकी से डिवाइडर से टकराई। तेज रफ्तार बस के डिवाइडर से टकराने से हुए हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर मौत, 24 से अधिक यात्री गंभीर घायल। बस में 150 से अधिक लोग मौजूद थे, सभी मजदूरी के लिए पंजाब जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को बहजोई CHC में भर्ती कराया गया। CMO तरुण पाठक बहजोई CHC पहुँचे और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। बहजोई क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस वे का हादसा।0
0
Report
कारगिल विजय दिवस पर वीर सैनिकों को शत-शत नमन
Noida, Uttar Pradesh:कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को शत-शत नमन। वर्ष 1999 में कारगिल की दुर्गम चोटियों पर असाधारण पराक्रम का परिचय देने वाले सभी वीर सैनिकों के प्रति देशवासी सदैव कृतज्ञ एवं ऋणी रहेंगे। भारतीय सेना का अदम्य साहस, त्याग और अटूट संकल्प आने वाली पीढ़ियों को देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और मातृभूमि के लिए सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता रहेगा।0
0
Report
Advertisement
