icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आप ने हल्का शुतराणा में नई नियुक्तियों से संगठन मजबूत करने का दावा किया

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूत करने के लिए विधानसभा हल्का शुतराना में नवनियुक्त पदाधिकारियों का मार्केट कमेटी कार्यालय पातड़ां में सम्मान किया गया। इस दौरान लोकसभा हलका पटियाला के उप-इंचार्ज नियुक्त किए गए लखविंदर सिंह जम्मू, किसान विंग के जिला उप-इंचार्ज कुलवंत सिंह गिल और ट्रेड विंग के स्टेट ज्वाइंट सेक्रेटरी सुशील कुमार शीला सहित पांच नवनियुक्त ब्लॉक प्रधानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त ब्लॉक प्रधान तरसेम चंद शर्मा पूर्व सरपंच, अकविंदर सिंह मली, बलदेव सिंह बेदी घग्गा, नवदीप सिंह और दलवीर सिंह हरचंदपुरा का विशेष सम्मान किया गया। डीटीओ करण सिंह और मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए पार्टी के लिए सक्रियता से काम करने की अपील की। हलका शुतराना से संबंधित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं की ओर से पार्टी से इस्तीफा दिए जाने के सवाल पर चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने कहा कि पार्टी के वालंटियर संगठन की जान होते हैं और इस्तीफा देने वाले कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए काम करने वाले जुझारू लोग रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ कार्यकर्ता पार्टी को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे, जिसके चलते संगठन में बदलाव किए गए हैं। डीटीओ करण सिंह और चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियां करके हलका शुतराणा के नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि सरकार के कार्यकाल में किए गए कार्यों से लोगों का पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
0
0
Report

चंबा में भाषण से बिजली काटे जाने पर जयराम ठाकुर का सरकार पर निशाना

Chamba, Himachal Pradesh:चंबा। चंबा प्रवास के दौरान भाषण से पहले बिजली काटने पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि सत्ता पक्ष की शह पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ये शरारत आने वाले दिनों में अधिकारियों के साथ सरकार को भी भारी पड़ने वाली है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष की आवाज़ दबाने के लिए कांग्रेस सरकार ऐसे हथकंडे अपना रही है। मैं पिछले तीन दिन से चम्बा में हूँ और पिछले कल भी मेरे भाषण से पहले बिजली काटी है। मैंने मौके पर ही चीफ इंजीनियर को फोन पर इसकी जानकारी देकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा। ये किसके कहने पर हुआ और कौन अधिकारी इसमें संलिप्त है आने वाले दिनों में उनकी भी खबर ली जाएगी。
0
0
Report

बिलासपुर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, मंदिर पूजा-अर्चना और शारदोत्सव में शामिल

Bilaspur, Chhattisgarh:स्टोरी आइडिया अप्रूव्ड बाय- ज़ी पीएचएच असाइनमेंट को छोड़कर बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा अपने गृह जिले बिलासपुर पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद नड्डा बाबा नाहर सिंह मंदिर पहुंचे और वहां योग्य पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उन्होंने मां दुर्गा की पूजा-आराधना की और देश की खुशहाली तथा भारत के निरंतर विकास की कामना व्यक्त की। नवरात्र के अवसर पर उन्होंने शारदोत्सव में भी भाग लिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी और पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
0
0
Report
Advertisement

पिपरिया रेलवे स्टेशन पार्किंग में दो बच्चों के शव, पिता भी ट्रेन से मौत

Narmadapuram, Madhya Pradesh:जिले के पिपरिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी कार से दो सगे भाइयों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान 13 वर्षीय समर्थ और 11 वर्षीय शिवाय के रूप में हुई है। मामले को और गंभीर बनाने वाली बात यह है कि दोनों बच्चों के पिता अजय धाकड़ की भी रविवार दोपहर ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। प्रारम्भिक जांच में दोनों बच्चों की गर्दन पर निशान मिलने की बात सामने आई है। हालांकि, बच्चों की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
0
0
Report

अमेठी के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV और रूट डायवर्ट

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी :- पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने दुर्गा पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, अमेठी कस्बे में स्थापित माँ दुर्गा के पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हुई चेकिंग, पंडालों में अग्नि शमन यंत्र और फायर एक्जीविशन की अनिवार्यता पर भी पंडालों के व्यवस्थापकों को दिया जोर, सड़क किनारे स्थापित किए गए पंडालों के लिए रूट डायवर्ट की व्यवस्था को भी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश, पंडालों में सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था के लिए भी पुलिस अधीक्षक ने व्यवस्थापकों को निर्देशित किया, वही 300 से अधिक लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए निगरानी में रखा गया, माँ दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए मुख्य दो घाटों आम घट और इसौली घाट पर भी किए गए पुख्ता इंतजाम, घाटों पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमो को भी लगाया गया। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के अनुसार जनपद में कुल 1480 माँ दुर्गा की प्रतिमा की गई है स्थापित。
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि सुगम दर्शन: 90 दिन एडवांस बुकिंग से भक्तों की आसान पहुँच

Ayodhya, Uttar Pradesh:श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव, पूज्य स्वामी गोविंददेव गिरि जी महाराज ने श्री राम लल्ला के 'सुगम दर्शन' को और अधिक सुलभ, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए कई उपायों को मंजूरी दी है। ये निर्णय CEO एयर मार्षल जितेंद्र मिश्रा (सेवानिवृत्त), IT विभाग और ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा के बाद लिए गए हैं। महासचिव ने CEO को इन उपायों के प्रशासनिक क्रियान्वयन की देखरेख करने का निर्देश दिया है। आम जनता के लिए ऑनलाइन 'सुगम दर्शन' पास की उपलब्धता को तत्काल प्रभाव से बढ़ा दिया गया है। ट्रस्ट मांग, बुकिंग के तरीकों और ज़मीनी व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करेगा, ताकि ज़रूरत के अनुसार उपलब्धता को और बढ़ाया जा सके। इसका उद्देश्य यह है कि अधिक से अधिक श्रद्धालु बिना किसी सिफारिश के या बिचौलियों पर निर्भर रहे बिना, सीधे अपने पास प्राप्त कर सकें। एडवांस बुकिंग विंडो 15 दिन से बढ़ाकर 90 दिन की जाएगी。
0
0
Report

रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर ठग गिरोह के दो गिरफ्तार

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में विदेश भेजने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ लालगंज पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने फर्जी वीजा और हवाई टिकट बनाकर लोगों को ठगने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ने विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब 100 लोगों से ठगी की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पासपोर्ट, एटीएम कार्ड और एक कार समेत कई सामान बरामद किए हैं। मामला रायबरेली के लालगंज थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित सूर्यपाल यादव ने शिकायत की थी कि न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रैवल्स के संचालक और उसके सहयोगियों ने अजरबैजान, रूस समेत अन्य देशों में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे 40 हजार रुपये ऑनलाइन और 50 हजार रुपये नकद लिए हैं। इसके बाद उन्हें फर्जी वीजा और हवाई टिकट देकर ठगी की गई। पीड़ित के मुताबिक, गिरोह ने करीब 100 अन्य लोगों से भी विदेश भेजने के नाम पर धनराशि हड़पी है। शिकायत के आधार पर लालगंज थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लालगंज-डलमऊ मार्ग स्थित न्यू बैसवारा टूर एंड ट्रैवल्स कार्यालय के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के सिवान जिले के निवासी किशन कुमार मिश्रा और कुशीनगर जिले के निवासी अमित कुमार तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लैपटॉप, नौ मोबाइल फोन, दो पासपोर्ट, छह एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र, 3,100 रुपये नकद और एक सुजुकी अर्टिगा कार बरामद की है।
0
0
Report
Advertisement

सूरत ट्रैफिक पुलिस के 4 कर्मी शराब के नशे में पकड़े गए; विदेशी दारू सहित मालामाल

Navsari, Gujarat:નવસારી સુરત ટ્રાફિક પોલીસના 4 કર્મીઓ દારૂની ખેપ મારતા ઝડપાયા નશામાં ધૂત પોલીસકર્મીઓએ ફરજ પરના LCB જવાન પર જાનલેવા હુમલો કર્યો એંધલ ગામ પાસે હાઈવે પર ચેકિંગ દરમિયાન સ્વિફ્ટ કારમાંથી ઝડપાયો વિદેશી દારૂ આરોપીઓએ LCB કર્મીને ગાળો આપી, લાકડી વડે માર મારી જનથી મારી નાંખવાની ધમકી આપી નાસી છૂટ્યા હતા LCB போலீરે ફિલ્મી ઢબે પીછો કરી વેસ્મા નાઝ હોટલ પાસે નાકાબંધી કરીને 5 આરોપીઓને દબોચી લીધા પોલીસે કાર, 64 બોટલ વિદેશી દારૂ અને મોબાઈલ સહિત કુલ 5.60 લાખથી વધુનો મુદ્દામાલ કર્યો જપ્ત તમામ આરોપીઓ વિરુદ્ધ રાયોટિંગ, ફરજમાં રૂકાવટ અને પ્રોહિબિશન એક્ટ હેઠળ ગુنو દાખલ ઝડપાયેલા આરોપીઓના નામ અંકિતભાઇ કમુભાઇ દેવડા (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) પીન્ટુભાઇ સાજાભાઇ ડુંગાઇસા (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૩ ટ્રાફીક) દિતાભાઈ માવાભાઈ ચૌહાણ (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) રાહુલકુમાર બાબુભાઇ ધ્રાંગી (પોલીસકર્મી, સુરત રીઝીયન-૨ ટ્રાફીક) દેવરાજભાઈ ઠાકરેજી રબારી (ખાનગી વ્યક્તિ, વ્યવસાયે હીરા ઘસવાનું કામ)
0
0
Report
0
0
Report

UP NEWS : मिशन शक्ति की महिला पुलिस कर्मियों ने दिखाई बहादुरी

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत की थाना बिलसंडा पुलिस का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला है। यहां दोनों पैरों से दिव्यांग युवती को थाने गेट पर सड़क किनारे पड़ा देख लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों की भीड़ देख कई महिला पुलिस कर्मियों ने थाने गेट से युवती को उठाकर थाने के अंदर लेकर लाई और कुर्सी पर बैठाया जिसके बाद उसकी फ़रियाद सुनकर उसे न्याय देने का भरोसा दियाया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है बिलसंडा पुलिस मिशन शक्ति फेज 06 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम थाने में कैंप लगाकर पीड़ित महिलाओं की फरियादें सुन रही थी। इसी दौरान दोनों पैरों से एक दिव्यांग युवती थाने के बाहर गेट के पास पड़ी देखी गई जिसके चलते राहगीरों की भीड़ लग गई तभी थाने की महिला कास्टेबल सुंदरी ने अपनी दूसरी महिला कास्टेबल साथी हिमांशु के सहयोग से दिव्यांग को सहारा देकर थाने लेकर गई जहां उसकी फरियाद सुनकर न्याय देने का भरोसा दिया। वहीं पीड़ित युवती संगीता थाना क्षेत्र के मुड़िया बिलहरा गांव की रहने वाली बताई जा रही है। पीड़िता का कहना है बच्चों के झगड़े में उसकी भाभी ज्ञान देवी ने उसके साथ मारपीट की है। वहीं मामले के वीडियो वायरल हो रहे है।
0
0
Report
Advertisement

बैंक धोखा धड़ी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow27m ago
Imarti Bisen, Uttar Pradesh:बैंक धोखा धड़ी में करोड़ों की संपत्ति कुर्क उत्तर प्रदेश स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लि0,गोण्डा शाखा में ऋण वितरण में अनियमितता, धोखाधड़ी, कूटरचित अभिलेखों के प्रयोग, आपराधिक साजिश एवं बैंक की धनराशि के दुर्विनियोग के सम्बन्ध में दर्ज मु0अ0सं0 45/2026 पंजीकृत किया गया था। प्रकरण में बैंक की आन्तरिक विशेष ऑडिट रिपोर्ट में बैंक के विभिन्न खातों से कुल करीब ₹21.47 करोड़ की धनराशि के दुर्विनियोग का तथ्य प्रकाश में आया।जिसमें अभियुक्त फूल मोहम्मद की अपराध से अर्जित सम्पत्ति, अनुमानित कीमत करीब ₹1.08 करोड़, की कुर्की की कार्यवाही की गई ।प्रकरण में अभियुक्तगण द्वारा आपराधिक कृत्य कर अर्जित की गयी सम्पत्ति के धारा 107 बीएनएसएस के अन्तर्गत जब्तीकरण/कुर्की हेतु पुलिस अधीक्षक, गोण्डा द्वारा सम्बन्धित सक्षम न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया था।न्यायालय अपर सिविल जज (प्रवर खण्ड)/अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा दिनांक 13 अगस्त 26 को सम्पत्ति के जब्तीकरण/कुर्की सम्बन्धी आदेश पारित किया गया। उक्त आदेश के अनुपालन में जिलाधिकारी, गोण्डा द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर 26 को नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही एवं प्रश्नगत सम्पत्ति के उचित एवं प्रभावी प्रबन्धन हेतु उप जिलाधिकारी सदर, गोण्डा को प्रशासक नियुक्त किया गया। इसी क्रम में एसडीएम सदर गोण्डा एवं उनकी राजस्व टीम (लेखपाल/कानूनगो) तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर मय पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त फूल मोहम्मद की चिन्हित सम्पत्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कुर्की/जब्तीकरण की कार्यवाही की गयी। कुर्क की गयी सम्पत्ति का विवरण निम्न है 1. गाटा संख्या 729, क्षेत्रफल 0.1130 हे0, ग्राम गिर्द गोण्डा ग्रामीण — अनुमानित मालियत ₹54,01,000/-। 2. गाटा संख्या 82 मि0, क्षेत्रफल 0.3710 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹18,42,000/-। 3. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — अनुमानित मालियत ₹28,33,000/-। 4. गाटा संख्या 469, क्षेत्रफल 0.7890 हे0, खिराभा सदर गोण्डा — दान विलेख से सम्बन्धित सम्पत्ति। 5. गाटा संख्या 477, क्षेत्रफल 0.1090 हे0, लक्ष्मनपुर जाट — अनुमानित मालियत ₹3,27,000/-। उपरोक्त सम्पत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य करीब ₹1,08,08,000/- (एक करोड़ आठ लाख आठ हजार रुपये) है।
0
0
Report

रायबरेली में जम्मू मूल निवासी महिला की हत्या; प्रेमी पर आरोप

Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली में जम्मू की मूल निवासी महिला का शव खेत की पगडंडी पर मिला है। महिला के शव पर चोट के निशान मिले हैं। महिला 17 वर्ष पहले यहां के रहने वाले मनोज के साथ शादी कर के आई थी। बाद में दो साल पहले गांव के ही दूसरे व्यक्ति से महिला के प्रेम सम्बन्ध हो गये थे। इसी प्रेमी पर महिला की हत्या का आरोप लगा है। मामला जगतपुर थाना इलाके हरदीटीकर गांव का है। मृतका की पहचान रीता देवी के तौर पर हुई है। महिला के पति मनोज ने गांव के ही धर्मेश पासी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि करीब 17 साल पहले जम्मू में माली का काम करने के दौरान मनोज की रीता से मुलाकात हुई थी। दोनों ने शादी की और उनके दो बच्चे भी हुए। वर्ष 2024 में रीता की नजदीकियां धर्मेश से बढ़ीं और वह उसके साथ रहने लगी। हालांकि, करीब एक साल पहले मनमुटाव के बाद रीता फिर मनोज के पास लौट आई थी। फिलहाल मनोज जम्मू में है और उसने धर्मेश पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। अब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही महिला की मौत की असल वजह सामने आ सकेगी。
0
0
Report

सीपीआईएम के बुलडोजर के सामने कुनाल घोष, लोकतंत्र बचाने को एकजुट रहने का आह्वान

Kolkata, West Bengal:গতকাল রাত্রে ৮বি বাসস্ট standে সিপিআইএমের বুস্টার যেভাবে বুলডোজার দিয়ে গুঁড়িয়ে দেয়া হলো তার পাশে এসে দাঁড়ালেন কুনাল ঘোষ। তিনি অভিযোগ করেন যে, সিপিআইএমকে বই বিক্রি করতে না দেওয়া, স্টল করতে বাধা দেওয়া, বইয়ের স্টল ভাঙতে বুলডোজার আনা বা বই সরিয়ে নেওয়ার জন্য কর্পোরেশনের গাড়ি নিয়ে আসার মতো ঘটনা কোনোভাবেই মেনে নেওয়া যায় না। তিনি আরও জানান যে, এখানে তিনি মার্ক্সবাদী সাহিত্য ও রুচিসম্মত নানা বই কেনার জন্য আসেন। বিরোধী রাজনৈতিক মতপার্থক্য থাকা সত্ত্বেও গণতন্ত্র, মানুষের ভোটাধিকার এবং গণতান্ত্রিক লড়াইয়ের ময়দান রক্ষা করতে সবাইকে ইস্যুভিত্তিক ঐক্যবদ্ধ হওয়ার আহ্বান জানান তিনি। পরিশেষে তিনি বলেন যে, বিগত ১৫ বছরে কোনও রাসায়নিক বা রাজনৈতিক মতপার্থক্য থাকলেও লেনিন সরণির নাম পরিবর্তন বা বইয়ের স্টলে বুলডোজার দিয়ে বাধা দেওয়ার মতো পরিস্থিতি দেখতে হয়নি, যা বিজেপি করে দেখাচ্ছে।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top