229010
रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में एक की गई जान, चार घायल
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के धरई पनाह नगर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हल्का शुतराना एसआईआर में पहला स्थान, 205 बूथों पर बीएलओ ने फार्म जमा कराए
Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग हल्का शुतराना एसआईआर में पहले स्थान पर, दो दिन के कैंप में पोलिंग बूथों पर बीएलओ को जमा करवाएं फार्म निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत हल्का शुतराना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि से प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जानकारी देते हुए सुपरवाइजर तरसेम सिंह ने बताया कि एसडीएम पातडां काला राम कांसल की योग अगवाई में एसआईआर के तहत लगाए गए दो दिवसीय विशेष कैंपों में हल्का शुतराना के 205 पोलिंग बूथों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को फार्म प्राप्त हुए। इन फार्मों में नए वोटर पंजीकरण, नाम संशोधन तथा नाम विलोपन से संबंधित आवेदन शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य मतदाताओं को वोटर सूची में शामिल करना तथा सूची को त्रुटिरहित बनाना है। इसके लिए प्रशासन द्वारा गांव-गांव और शहर के वार्डों में विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया। स्थानीय लोगों ने भी कैंपों में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने दस्तावेज जमा करवाए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने वोट से जुड़े कार्यों को समय रहते पूरा करवाएं और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। इस एसआईआर के लिए हल्का शुतराना से कांग्रेस पार्टी के वाइस चेयरमैन एस सी डिपार्टमेंट पंजाब के दर्शन सिंह सिद्धू ने हल्का शुतराना के सभी गांव में लगाएं जा रहे कैंप में जाकर VAIL से जानकारी ली वहां ही सभी वोटरों को अपने वोट को बनाने के लिए बीएलओ को संहियोग दे और जो एसआईआर के फार्म बीएल ओ ने वोटरों को भरने के लिए दिए गए हैं वह 24 जुलाई से पहले जमा करवाएं।0
0
Report
झमाझम बारिश से उमस और भीषण गर्मी से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले
Chhatiram, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। परतावल क्षेत्र में रविवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस के कारण लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आने से आमजन ने राहत की सांस ली। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिला है। खेतों में धान की रोपाई और फसल की बढ़वार के लिए यह बारिश बेहद लाभकारी मानी जा रही है। किसान गोरखनाथ यादव ने बताया कि यह बारिश धान की फसल के लिए बहुत राहत देने वाली है। इससे खेतों में नमी बढ़ेगी और फसल की अच्छी बढ़वार होने की उम्मीद है। वहीं किसान फ़ैज़ ने कहा कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई का खर्च कम होगा और धान की खेती को बड़ा फायदा मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो इस बार अच्छी पैदावार होगी।बारिश के बाद क्षेत्र में मौसम खुशनुमा हो गया और लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की।0
0
Report
बीसलपुर बांध किनारे लापता युवक फूलचंद जाट की पहचान हुई
Tonk, Rajasthan:टोडारायसिंह (टोंक)。 बीसलपुर बांध किनारे मिले शव की हुई पहचान, 7 जुलाई से लापता था युवक बीसलपुर बांध के किनारे मिले युवक के शव की पहचान हो गई है। मृतक की जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान फूलचंद जाट पुत्र ओंकार जाट, निवासी सामोद भोपांवास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार सामोद थाना में 7 जुलाई को मृतक की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मौके पर डीवाईएसपी आशीष प्रजापत पुलिस जाब्ते के साथ पहुंचे, जबकि एमओयू टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। प्रारम्भिक जांच में मृतक की आंखों पर पट्टी बंधी हुई तथा दोनों हाथ कमर से बंधे मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टोडारायसिंह उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
कोटा में मोबाइल लुटेरों के दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ से बड़े खुलासे की उम्मीद
Kota, Rajasthan:कोटा शहर की कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने मोबाइल लूट की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी अन्य आपराधिक मामलों में भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के दौरान कई और लूट की वारदातों का खुलासा हो सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, वारदातों के तरीके और अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है। कोटा पुलिस की इस कार्रवाई को मोबाइल लूट की घटनाओं पर बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब सभी की नजर पुलिस के अगले खुलासे पर टिकी हुई है।0
0
Report
राजस्थान: पदोन्नति नियमों में 2 साल की छूट और 25 लाख पेंशन की घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर, - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने से ही सुशासन स्थापित होता है। इसके लिए सक्षम, प्रेरित और संतुष्ट कार्मिक व्यवस्था सबसे महत्वपूर्ण आधार है। राज्य सरकार ने इसी सोच के अनुरूप कर्मचारी हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए पदोन्नति प्रक्रिया को सरल बनाया है। साथ ही, सचिवालय की प्रशासनिक क्षमता को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, ताकि कार्मिकों का मनोबल बढ़ने के साथ शासन व्यवस्था और अधिक प्रभावी बन सके। मुख्यमंत्री का रविवार को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी एवं सचिवालय कर्मचारी संघ ने पदोन्नति के लिए अनुभव में 2 वर्ष की छूट एवं नए पदों के सृजन को लेकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नागरिक सर्वाेपरि विजन को राज्य सरकार शासन की कार्य-संस्कृति का आधार बनाकर आगे बढ़ा रही है। सचिवालय सरकार की नीतियों, योजनाओं और जनकल्याणकारी निर्णयों का केंद्र है। ऐसे में हमारा हर निर्णय और प्रयास प्रदेश की 8 करोड़ जनता के विश्वास को और मजबूत करने वाला होना चाहिए। क्योंकि, प्रत्येक फाइल के पीछे किसी नागरिक की आशा, किसी किसान की उम्मीद, किसी युवा का भविष्य और किसी परिवार का विश्वास जुड़ा होता है। कर्मचारी ’विकसित राजस्थान-2047’ के सारथी उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी गुड गवर्नेंस की धुरी और विकसित राजस्थान-2047 के महत्वपूर्ण सारथी है। ऐसे में हमारी सरकार कर्मचारी हित में फैसले लेते हुए समयबद्ध और नियमित पदोन्नति दे रही है। इसी क्रम में कार्मिकों को पदोन्नति के पर्याप्त अवसर उपलब्ध करवाने के लिए वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 और 2026-27 में निर्धारित अनुभव में 2 वर्ष की छूट दी गई है। इसमें प्रावधान किया गया है कि जिन कार्मिकों ने पिछले तीन वर्ष में इस छूट का लाभ नहीं लिया है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा, इसके लिए विभिन्न सेवा नियमों में संशोधन किए जाएंगे। इस निर्णय से हजारों कर्मचारियों को समय पर पदोन्नति का अवसर प्राप्त होगा तथा उनकी लंबे समय से चली आ रही अपेक्षाएं पूरी होंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी केंद्र सरकार के अनुरूप ग्रेच्युटी की सीमा 20 लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है। साथ ही, 30 जून को सेवानिवृत्त राज्य कार्मिकों को नोशनल वेतन वृद्धि के अनुरूप पेंशन का प्रावधान किया किया गया है। वहीं, पेंशनर के 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 5 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन भत्ता एवं कर्मचारी की मृत्यु होने पर 10 वर्ष तक बढ़ी हुई पारिवारिक पेंशन देने का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा आरजीएचएस के तहत महिला एवं पुरुष कर्मचारियों को अपने माता-पिता या सास-ससुर में से किसी एक को चुनने का विकल्प भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि वेतनमान से जुड़े विषयों के अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय समिति के गठन का निर्णय लिया गया है, जो 8वें वेतन आयोग की सिफारिशों पर भी विचार करेगी। वहीं, राज्य सेवा के अधिकारियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने से वे कर्मयोगी की भावना से रूल बेस्ड से रोल बेस्ड कार्यशैली की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार के अन्य महत्वपूर्ण फैसलों में एक वर्ष के भीतर कर्मचारी द्वारा पद त्यागने की स्थिति में उस पद को प्रतीक्षा सूची से भरा जाना एवं सेवा अवधि में स्थायी अक्षमता होने पर कार्मिक के आश्रित को भी अनुकंपा नियुक्ति दिया जाना शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में सरकार ने अहम कदम उठाए हैं। जिससे अनुकंपा नियुक्ति के दायरे में पुत्रवधू को भी शामिल किया गया है। साथ ही, एकल महिला कर्मचारियों के लिए चाइल्ड केयर लीव 3 के स्थान पर 6 चरणों में स्वीकृत करना और कार्यस्थल पर बेहतर एवं तनावमुक्त वातावरण देने के लिए ‘मुख्यमंत्री शिशु-वात्सल्य सदन’ स्थापित करना भी महत्वपूर्ण कदम है। नए पदों के सृजन से सचिवालय हुआ और मजबूत उन्होंने कहा कि शासन सचिवालय की कार्यकुशलता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए 15 सहायक शासन सचिव, 67 सहायक अनुभाग अधिकारी तथा 67 लिपिक ग्रेड प्रथम सहित कुल 149 नए पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और विभागीय पदोन्नति के मार्ग भी अधिक सुगम बनेंगे। नई तकनीक, ई-गवर्नेंस और पेपरलेस व्यवस्था को अपनाएं मुख्यमंत्री ने कहा कि आज बदलते समय के साथ प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी को मिशन कर्मयोगी की भावना के अनुरूप नई तकनीक, ई-गवर्नेंस और पेपरलेस व्यवस्था को अपनाकर प्रशासन को और अधिक दक्ष, पारदर्शी और जन-कल्याणकारी बनाना होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से आह्वान करते हुए कहा कि अपनी कार्यकुशलता, नवाचार और सेवा भावना से राजस्थान को सुशासन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों की मांगों पर संवेदनशील फैसले लिए हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि समस्त कर्मचारी सरकार की भावना के अनुरूप जनहित की दिशा में पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ काम करेंगे। इसमें राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष कजोड़मल मीणा सहित बड़ी संख्या में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।0
0
Report
भागलपुर में आर्मी जवान के घर डकैती: तीन दिन में गिरोह का पर्दाफाश, सात गिरफ्तारी
Naya Chak, Bihar:भागलपुर पुलिस ने मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के गणेशीबाग में आर्मी जवान के घर हुई दिनदहाड़े डकैती का महज तीन दिनों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें डकैती करने वाले तीन अपराधी, हथियार उपलब्ध कराने और किराये पर देने वाले दो आरोपी तथा लूट का सोना खरीदने वाले दो स्वर्णकार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से 52 ग्राम सोने के आभूषण, 53 हजार रुपये नकद, एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं। एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 9 जुलाई को आर्मी जवान रविशंकर की पत्नी को बंधक बनाकर घर से नकदी और जेवरात लूटे गए थे। एसआईटी ने सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी जांच के आधार पर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। मामले का एक आरोपी अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।0
0
Report
Advertisement
देवघर से बेगूसराय आ रही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ ली गई
Munger, Bihar:टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के छाता चौक के समीप पुलिस ने मिनी ट्रक में लदा भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया है। मामले में ट्रक चालक और उपचालक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि देवघर की ओर से एक मिनी ट्रक में भरा अंग्रेजी शराब की खेप आ रही है। सूचना पर छाता चौक के समीप पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया। संग्रामपुर की ओर से आ रही एक मिनी ट्रक को रोकने का इशारा किया तो वह पुलिस के समीप अपने वाहन को थोड़ा धीरे किया लेकिन साइड में रोकने के बजाय ट्रक चालक वाहन को लेकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने वाहन का पीछा कर पकडा। जब वाहन की जांच की गई तो सूचना सही मिली। तलाशी के दौरान कार्टन में बंद भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। 387 कार्टून में शराब 3447 लीटर शराब बरामद हुई है। जिसमें 375 एमएल के 138 कार्टन, 750 एमएल के 149 कार्टन और 180 एमएल के 100 कार्टन शामिल हैं। कुल 9900 बोतलों में भरी 3447 लीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई। मुजफ्फरपुर के चालक दिलीप कुमार व उपचालक दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया है। आरंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि झारखंड देवघर से लाकर बेगूसराय पहुंचाना था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जब्त शराब मामले में चालक व उपचालक को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है। वाहन किसकी है और डिलीवरी किसे करनी थी आदि मामलों की जानकारी के लिए पता लगाया जा रहा है ताकि नेटवर्क का खुलासा हो सके। इस अभियान में टेटियाबंबरथानाध्यक्ष मुकेश केहरा समेत कई पुलिस कर्मी मौजूद थे.0
0
Report
जमशेदपुर में 1.095 किग्रा पन्ना के साथ तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बहरागोड़ा में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1.095 किलोग्राम (1095 ग्राम) पन्ना के साथ तीन अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद पन्ना की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। मामले का खुलासा ग्रामीण एसपी शुभम खंडेलवाल ने प्रेसवार्ता में किया। ग्रामीण एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर बहरागोड़ा बस स्टैंड के आसपास पन्ना की तस्करी करने पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर एसडीपीओ घाटशिला के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बस स्टैंड के पास पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान दो दोपहिया वाहनों पर सवार तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर तीनों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विनय पातर (50 वर्ष), सिद्धेश्वर कालिन्दी (45 वर्ष), दोनों निवासी मुराकाटी, थाना गुड़ाबांदा तथा स्नेहाशिष मंगराज (44 वर्ष), निवासी खांड़देवली, थाना श्यामसुंदरपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान विनय पattar की यामाहा स्कूटी की डिक्की से प्लास्टिक में रखा 1.095 किलोग्राम पन्ना बरामद हुआ। इसके अलावा आरोपियों के पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन, दो मोटरसाइकिल (ओडिशा और झारखंड नंबर), तथा कुल 2300 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद पन्ना कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस इस तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है.0
0
Report
बाँदा में दामाद द्वारा धारदार हथियार से महिला की हत्या, गिरफ्तारी
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में एक महिला की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई है घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हत्या मृतका के दामाद ने की है। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि घटना बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव की है जहां पर एक महिला की धारदार हथियार से हत्या की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि महिला की बालिक बेटी ने गांव में ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग के चलते विवाह कर लिया था जिसके चलते महिला का आए दिन उनसे भी बात होता था जिसके चलते बेटी के पति ने महिला की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रथम दृश्य साक्षी संकलन के अनुसार हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है मामले की जांच की जा रही है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।0
0
Report
Advertisement
दहेज हत्या के आरोप पर नवविवाहिता के शव को लेकर अस्पताल में हंगामा
Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी सदर अस्पताल में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक नवविवाहिता का शव पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। अस्पताल परिसर में मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए उनकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया। मृतका की पहचान सुप्पी प्रखंड के घरबारा गांव की विवाहिता मधु कुमारी के रूप में हुई है। उसका मायका रुन्नीसैदपुर प्रखंड के माणिक चौक में है। परिजनों का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर ससुराल वालों ने मधु की गला दबाकर हत्या कर फंदा से लटका दिया और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की है फिलहाल शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: राकेश कुमार, मृतका के परिजन।0
0
Report
मुजफ्फरपुर में आर्किटेक्चर व सिविल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनेगी, CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान
Muzaffarpur, Bihar:Bihar के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज Muzaffarpur पहुंचे जहां उन्होंने Muzaffarpur और Bihar के लिए 1047 करोड़ की 982 योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने मंच से बड़ा ऐलान करते हुए Muzaffarpur के MIT परिसर में आर्किटेक्चर और सिविल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि MIT परिसर में ही आर्किटेक्चर व सिविल इंजीनियरिंग यूनिवर्सिटी बनेगी। घोषणा के बाद Muzaffarpur वासियों में उत्साह है और टेक्निकल शिक्षा के क्षेत्र में बिहार के तेजी से आगे बढ़ने के संकेत नजर आए। साथ ही पताही हवाई अड्डा का शिलान्यास अगले 10 दिनों में करने की बात कही गई है और कहा गया कि केंद्र से मंत्री आएंगे ताकि उसका शिलान्यास हो सके; इसके बाद पताही हवाई अड्डे का निर्माण पथ स्पष्ट हो जाएगा।0
0
Report
बलरामपुर पीडीए जागरूकता सम्मेलन में पूर्व मंत्री का स्वागत, 2027 में सपा को जिताने का आह्वान
Mohkampur, Uttar Pradesh:विधानसभा क्षेत्र 292 गैसड़ी के शेख मंसूर अली कन्या इंटर कॉलेज पचपेड़वा में रविवार को पीडीए जागरूकता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा का विश्वकर्मा समाज के पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के पक्ष में शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए अभी से जुट जाना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक सुरक्षित नहीं हैं। सरकार पीडीए के साथ छल कर रही है। भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए गरीब, मजदूर और पिछड़ों को एकजुट होना पड़ेगा। श्रावस्ती सांसद राम शिरोमणि वर्मा ने कहा कि चंदनपुर-पचपेड़वा-गणेशपुर मार्ग का निर्माण भाजपा की मंशा से नहीं हो रहा। श्रावस्ती में हुई युवक की डूबने की घटना पर मदद न मिलने का उदाहरण देकर उन्होंने भाजपा पर भेदभाव का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में विश्वकर्मा समाज को सम्मान मिला और 17 सितंबर को अवकाश घोषित हुआ। कार्यक्रम में वृक्षारोपण भी किया गया। इस मौके पर विधायक राकेश यादव, जिला अध्यक्ष माणिक लाल कश्यप, अमेरिका प्रसाद विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
नदिया में पाट उत्पादन बढ़ा, किसान बरसात में पाट पचाकर बेचेंगे
Krishnanagar, West Bengal:পার্ট অর্থকরী ফসল, বর্ষা নেমেছে নদীয়ায় জেলায় প্রচুর পরিমাণে পাট উৎপন্ন হয়। তাই জমির পাট ইতিমধ্যেই বড় হয়ে গেছে পাটগাছ কেটে জমিতেই জাগ দিতে বা পচাতে শুরু করেছে চাষীরা, বর্ষার জলে এই জমিতেই পাট পচাতে দিচ্ছে। দশ দিন থেকে বারো দিন লাগবে পচাতে, তারপর এই পাট শুকিয়ে সঙ্গে সঙ্গে বিক্রি করে দেবে চাষীরা। চাষীরা বলছে পাটের দাম ভালো আছে। তাই দেরি করে লাভ নেই, পাট দ্রুতপচিয়ে ছাড়িয়ে শুকিয়ে বিক্রি করে দিতে হবে। কৃষ্ণনগর করিমপুর রাজ্য সড়কের দুই পাশে নজর দিলেই দেখা যাবে শুধু পাট চাষ। এই পাট চাষী দাম পেলে চাষীদের ঘরে অর্থ আসবে।0
0
Report
फर्रुखाबाद ठगी: जीजा बनकर रोका, दो सोने की अंगूठी लूट
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है...शातिर ठग ने एक शख्स को जीजा कहकर रोका...फिर रिश्तेदारी का जाल बुनकर पीड़ित की दो सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गया... टप्पेबाजों का ये नया तरीका लोगों के लिए चेतावनी है...पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपी तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, लेकिन लोगों को भी अब सतर्क रहने की जरूरत है... ठगों से जरा बचकर...लूट लेंगे 'जीजा' कहकर!0
0
Report
ग्रेनो वेस्ट में पहला डबल डेकर फ्लाईओवर: 1400 मीटर लंबा प्रोजेक्ट (~900 करोड़) से ट्रैफिक राहत
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएड़ा के यूपी का पहला डबल डेकर फ्लाईओवर ग्रेनो वेस्ट में बनेगा। ग्रेनो वेस्ट को 130 मीटर रोड से शाहबेरी, क्रॉसिंग रिपब्लिक होते हुए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए प्रस्तावित फ्लाईओवर के डिजाइन में बदलाव किया गया है। चार लेन के फ्लाईओवर के लिए जरूरी चौड़ाई में जगह नहीं मिलने के बाद अब डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने का फैसला लिया गया है। इसमें दोनों ही तल पर वन-वे ट्रैफिक रहेगा। अब इस 1400 मीटर लंबे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत करीब 900 करोड़ रुपये होगी. प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि एनएचएआई के साथ पिछले दिनों जगह की अड़चन पर वार्ता हुई थी। इसके बाद कंसल्टेंट की मदद से दूसरे विकल्पों पर विचार शुरू हुआ। डबल डेकर फ्लाईओवर के डिजाइन पर सहमति बनी। ग्रेनो प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने इसका प्रजेंटेशन एनएचएआई को दे दिया है। एनएचएआई ने डबल डेकर फ्लाईओवर बनाने के लिए विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद एनएचआई अंतिम रूप से फैसला इस फ्लाईओवर के निर्माण पर लेगा। नेशनल हाइवे से जुड़ाव को देखते हुए पूर्व में ही शाहबेरी फ्लाईओवर का निर्माण एनएचएआई से ही कराने पर सहमति बनी थी। चार लेन के इस फ्लाईओवर पर अभी करीब 400 करोड़ रुपये का खर्च प्रस्तावित था। जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने बताया कि चार लेन के फ्लाईओवर के लिए करीब 15 मीटर की खुली जगह चाहिए होती है। जबकि यहां अधिकतम जगह 14 मीटर मिल पा रही है। इसके उलट डबल डेकर फ्लाईओवर में तीन-तीन लेन दोनों तल पर बनाई जाएंगी। इस डिजाइन में 12 मीटर के अंदर ही छह लेन ट्रैफिक के लिए मिल जाएंगे। इससे दीर्घकालिक जरूरत वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ पूरी हो सकेगी। इसके अलावा यू-शेप पीयर का उपयोग फ्लाईओवर बनाने में किया जाएगा। इससे मौजूदा सड़क का उपयोग लाेकल मार्केट, सोसाइटी व गांव के लोग पूर्व की तरह सर्विस लेन के तौर पर करते रहेंगे। इस फ्लाईओवर से 130 मीटर रोड से सीधे दिल्ली-मेरठ हाइवे पहुंच जाएंगे, जहां से गाजियाबाद भी जाना आसान होगा। अभी केवल तिगरी चौक होते हुए ही गाजियाबाद जाना होता है, जहां तेजी से ट्रैफिक बढ़ा है।0
0
Report
Advertisement
