229001
रायबरेली- सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस रायबरेली से वापस गई सहारनपुर
Raebareli, Uttar Pradesh:सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस को आज रायबरेली में ही रोक दिया गया। ट्रेन पूरा दिन यहां खड़ी रही और फिर मेंटीनेंस के बाद रायबरेली से ही सहारनपुर के लिए वापस भेज दी गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ BKU चढ़ूनी का ऐलान; MSP पर दबाव का अंदेशा
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ सरदार गुरनाम चढूनी, भाकियू (चढूनी) की राष्ट्रीय अध्यक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस भारत अमेरिका ट्रेड डील से देश के किसानों, पशुपालकों और खाद्य सम्प्रभुता को खतरा: गुरनाम चढूनी भारत-अमेरिका ट्रेड डील के खिलाफ BKU चढ़ूनी का बड़ा ऐलान गुरनाम चढ़ूनी ने कहा- डील से कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर प्रभावित होंगे MSP और सरकारी खरीद व्यवस्था पर दबाव बनने की आशंका: चढूनी 23 जून को देशभर में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन का आह्वान चढूनी ने की बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की अपील देश के किसानों,मजदूर, संगठनों, छात्र युवा संगठनों और आम नागरिकों से चढूनी ने की अपील चढूनी ने कहा : 25 जून को चंडीगढ़ के किसान भवन, सेक्टर 35 A में संयुक्त बैठक बुलाई गई किसान, मजदूर, कर्मचारी, और सामाजिक संगठनों को बैठक में शामिल होने का न्योता सभी संगठनों के प्रतिनिधियों से इस बैठक में भाग लेने के लिए चढ़नी ने की अपील0
0
Report
डबरा: सर्वजातीय विवाह घोटाला, दुल्हन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
Morena, Madhya Pradesh:डबरा सिटी थाना में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए और लाल जोड़ा पहने पहुंची. दुल्हन लवली बाल्मिक अपने परिजनों के साथ सिटी थाना पहुंची हैं. ईशानी शिक्षा एवं जनकल्याण समिति द्वारा सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन कराया जा रहा था और संस्था द्वारा सभी जोड़ों को मोटरसीकिल सहित गृहस्ती का सभी सामान देने का वादा किया था. संस्था द्वारा कन्या पक्ष और बर पक्ष से ₹10 - 10 हजार रुपए पंजीयन के नाम पर लिये गए. जब डबरा निवासी लवली की शादी इस संस्था द्वारा कराई गई और जब विदाई की बारी आई तो परिजनों ने संस्था से सामान मांगा तो टालमटोली करने शुरू हो गई और वहां संस्था के लोग भाग निकले. दुल्हन के परिजनों ने जब संस्था के अध्यक्ष को फोन लगाया तो फोन नहीं लगा. दुल्हन के परिजन अपने आप को ठगा महसूस करने लगे और तब जाकर दुल्हन खुद लाल जोड़े में विदाई से पहले सिटी थाना पहुंची और संस्था के खिलाफ पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई, वहीं मौजूद एसडीओपी सौरव कुमार संस्था के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. वही दुल्हन लवली का कहना है कि रंग महल गार्डन से गोलू नरवरिया नाम के व्यक्ति द्वारा पंजीयन के नाम पर 10 हजार रुपए लिए गए और सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से शादी कराने की बोला था और मोटरसाइकिल सहित गृहस्ती का सामान देने का वादा किया था लेकिन विदा का टाइम आया तो वह भाग गया और फोन बंद कर दिया. जिसके कारण अभी तक विदा भी नहीं हुई है, जिसकी शिकायत लेकर थाने आए हैं हमारी मांगे थी हमसे जो बात बोली गई थी वह सामान मिल जाए. बाइट- लवली बाल्मीक दुल्हन0
0
Report
दिल्ली शिक्षा मंत्री का NEET-UG केंद्र दौरा: व्यवस्थाओं की समीक्षा
Delhi, Delhi:दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद NEET-UG परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे शिक्षा मंत्री आशीष सूद इंडिया गेट के पास, पंडारा रोड स्थित CM श्री स्कूल में NEET-UG परीक्षा केंद्र का दौरा करेंगे。 इस दौरे के दौरान, मंत्री परीक्षा केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं, सुविधाओं और सुरक्षा उपायों का जायजा लेंगे और परीक्षा के सुचारू और बिना किसी परेशानी के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे。 केंद्रीय शिक्षा मंत्री बहुत ही सावधानी के साथ इस एग्जाम को कंडक्ट करवा रहा है दिल्ली सरकार हमने हर केंद्र के बाहर एक कूलिंग जॉन बनाया है इस जॉन के जरिए अभिभावकों को सुविधा दी जाएगी कई अभिभावक काफी दूर से यहां पहुंचेंगे ऐसे में उनकी सुविधा को देखते हुए इन कूलिंग जोन को तैयार किया है पानी शिकंजी कूलर पंखे यहां पर सभी व्यवस्था की गई है यह व्यवस्था हर केंद्र पर की गई है0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में हिन्दू धर्म वापसी: दो लोग घर लौटे, सनातन हेल्पलाइन मदद कर रही
Noida, Uttar Pradesh:गोपाल राय विश्व हिंदू रक्षा परिषद अध्यक्ष के अनुसार हेमंत ने हिन्दू धर्म अपनाया है। लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद कार्यालय पर घर वापसी करवाई गई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने हिन्दू रीति रिवाज के साथ पूजा करवा कर शुद्धिकरण करवाया और सनातन धर्म में वापसी कराई। गोपाल राय ने बताया कि फिलहाल दो लोगों की घर वापसी हुई है और दो लव जिहाद की पीड़िताएं उनसे मिली हैं। गोपाल राय ने कहा कि संगठन सनातन हेल्पलाइन चला रहा है। इस नंबर पर भारत के कोने-कोने से लव जिहाद, लैंड जिहाद पीड़िताएं संपर्क कर रहीं हैं और घर वापसी भी हो रही है। उन्होंने बताया कि बाराबंकी की शबनम अब संजना बन गई हैं, वहीं गोंडा के हम्ज़ा अली अब हेमंत सिंह बन गए हैं। पूरे विश्व में जहां भी किसी व्यक्ति का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया है, हम उसकी घर वापसी करवा रहे हैं। हम लोग धर्मांतरण नहीं करवा सकते यह अधिकार नहीं है इसलिए घर वापसी करवाते हैं। गोपाल राय ने बताया कि सनातन हेल्पलाइन नंबर सभी पीड़ितों की मदद कर रहा है। लगातार लोग इस पर संपर्क कर रहे हैं। हमने धर्मांतरण के मास्टरमाइंड जमालुद्दीन उर्फ झांगुर का खुलासा करवाकर उसे जेल भिजवाया है। बांग्लादेश में 28 तारीख को हम लोग राष्ट्रीय स्तर का सम्मेलन करने जा रहे हैं जहां सनातन संस्कृति का प्रसार प्रचार होगा। हमारी मेहनत का नतीजा है कि पश्चिम बंगाल में सनातन विरोधी सरकार चली गई और भाजपा सरकार बनी।0
0
Report
बेगूसराय के सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण: 15 दिनों में सुधार का निर्देश
Begusarai, Bihar:बेगूसराय सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था की हकीकत उस समय सामने आ गई,जब जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने अचानक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। डीएम के पहुंचते ही डॉक्टरों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई गंभीर खामियां मिलने पर डीएम ने जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों को जमकर फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया। आपको बताते चले कि बेगूसराय के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री शनिवार को अचानक सदर अस्पताल पहुंच गए। डीएम के औचक निरीक्षण की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।भीषण गर्मी के बीच जिलाधिकारी ने इमरजेंसी वार्ड, जनरल वार्ड, आईसीयू सहित विभिन्न वार्डों का करीब एक घंटे तक बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे बातचीत कर अस्पताल में मिल रही सुविधाओं और इलाज की व्यवस्था की जानकारी ली। डीएम ने हाल ही में गैंगरेप की शिकार पीड़िता से भी मुलाकात कर उसका हालचाल जाना।निरीक्षण के दौरान आईसीयू समेत कई वार्डों में अव्यवस्था और कमियां मिलने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदार डॉक्टरों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए अस्पताल की व्यवस्था में तत्काल सुधार के निर्देश दिए।मीडिया से बातचीत में डीएम श्रीकांत शास्त्री ने कहा कि सदर अस्पताल जिले का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल है, जहां सभी अनुमंडलों से मरीज इलाज के लिए आते हैं। इसलिए यहां बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई खामियां सामने आई हैं, विशेष रूप से आईसीयू वार्ड की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। अस्पताल में जहां पंखे और एसी की कमी है, वहां तत्काल उन्हें लगाने का निर्देश दिया गया है। साथ ही नए भवन में संचालित कार्यालयों को दूसरी जगह स्थानांतरित कर वहां मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड बनाने का भी आदेश दिया गया है।जिलाधिकारी ने कहा कि सदर अस्पताल की सभी कमियों को अगले 15 दिनों के भीतर दूर किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि 15 दिन बाद वह दोबारा अस्पताल का निरीक्षण करेंगे और सुधार कार्यों की समीक्षा करेंगे। बाइट श्रीकांत शास्त्री डीएम बेगूसराय0
0
Report
रामपुर में 325 अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर: आरडीए सत्यापन शुरू कर दिया
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के 5 जोन में 325 अवैध कॉलोनियों और अवैध प्लॉटिंगों पर चलेगा बुलडोजर। राजस्व विभाग ने 325 अवैध निर्माण और प्लाटिंग की सूची रामपुर विकास प्राधिकरण को सौंपी है; माफियाओं में खलबली मची है। रामपुर जिले में अवैध कालोनियों, अनधिकृत प्लाटिंग और बिना स्वीकृति के किए गए निर्माण पर प्रशासनिक कदम उठ रहे हैं। राजस्व विभाग ने 325 संदिग्ध निर्माणों की सूची तैयार कर आरडीए को सौंप दी है; आरडीए ने सत्यापन शुरू कर दिया है और नोटिस जारी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हो सकती है। सबसे ज्यादा 255 अवैध निर्माण जोन-ए में चिन्हित हैं; जोन-बी में 15, जोन-सी में 3, जोन-डी में 35, जोन-ई में 10 हैं। बिना मानचित्र स्वीकृति, कृषि भूमि पर अवैध प्लॉटिंग और नियमों के विरुद्ध बने भवन शामिल हैं। ज़िले में अवैध कालोनियों की बढ़ती शिकायतों के जवाब में संयुक्त सर्वे के बाद यह सूची बनाई गई है और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई आरडीए को सौंप दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने आरडीए के अधिकारियों को सत्यापन के निर्देश दिए हैं; अगर अवैध पाए जाने पर भू-स्वामियों, कालोनाइज़र और निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया जाएगा। आरडीए का कहना है कि अवैध निर्माण से सड़क, जल निकासी, पेयजल बुनियादी सुविधाओं की समस्या हो सकती है और कोई ढील नहीं बरती जाएगी; जरूरत पड़ने पर बड़े स्तर पर ध्वस्तीकरण अभियान भी चलेंगे।0
0
Report
Advertisement
कैराना केस: गोमांश खाने पर बुलडोजर की मांग; दूल्हा गिरफ्तार, मालिक फरार
Shamli, Uttar Pradesh:शामली, कैराना कोतवाली क्षेत्र के कैराना कस्बे में मुस्लिम युवक की शादी समारोह में दावत के दौरान गोमांश खिलाने के मामले में पुलिस ने दूल्हे समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है; मैरिज होम संचालक अभी फरार है। इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के साथ मैरिज होम पर बुलडोजर चलाने की मांग स्वामी यशवीर सिंह महाराज ने अल्टीमेटम में की है। स्थानीय लोगों ने भी महाराज की मांग को जायज बताते हुए बुलडोजर चलाने की मांग की। महाराज ने कहा कि लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और गोवंश की हत्या जैसे अपराधों पर बुलडोजर चलना जरूरी है।0
0
Report
मुख्यमंत्री आवास पर योगाभ्यास जारी, योग दिवस पर आम लोगों से भागीदारी का आह्वान
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री आवास पर योगाभ्यास का सिलसिला जारी है अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज महिला पुलिस एवं कालिक पेट्रोलिंग यूनिट की कार्मिकों के साथ योग किया इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति शारीरिक रूप से सुदृढ़, मानसिक रूप से सकारात्मक और आत्मिक रूप से ऊर्जावान बनता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशभर में जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आह्वान किया।0
0
Report
लोहावट में युवक ने जहर खाकर आत्महत्या, शव मोर्चरी में रखवाया
Kota, Rajasthan:अयाना थाना इलाके लुहावद गांव में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या शव रखवाया मोर्चरी पर दादी के पास रहता था गांव में कोटा कोटा जिले के आयन थाना क्षेत्र के लोहावट गांव में एक युवक अजय योगी पुत्र दिनेश योगी ने अपने ही घर में जहर खाकर आत्महत्या कर ली युवक अपनी दादी के पास गांव में रहता था जबकि उसके माता-पिता जयपुर में मजदूरी का काम करते हैं लोहावट गांव के अख्तर ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया उसकी तबीयत खराब होने पर उससे पहले इटावा अस्पताल ले जाया गया जहां अलग गंभीर होने पर कोटा लाया गया जहां बा अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई शो को मूर्ति पर रखवाया गया है जहां पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा मृतक के पिता ने जानकारी देते हुए बताया कि अजय अविवाहित उसने ऐसा कदम क्यों उठाया उनका कोई जानकारी नहीं है पुलिस मामले की जांच कर रही है0
0
Report
Advertisement
NEET-UG 2026: देहरादून में BNSS धारा 163 लागू, शांतिपूर्ण परीक्षा की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून, उत्तराखंड: 21 जून को होने वाली NEET-UG 2026 परीक्षा को दोबारा आयोजित किए जाने के मद्देनजर, देहरादून के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कृष्ण कुमार मिश्रा ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए देहरादून में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 लागू कर दी है।0
0
Report
21 जून: 35 किलोमीटर पदयात्रा से आस्था का संगम
Begun, Rajasthan:चित्तौरगढ़- निंबाहेड़ा से चित्तौरगढ़ तक भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा, जब 21 जून को हजारों श्रद्धालु 35 किलोमीटर लंबी आध्यात्मिक पदयात्रा में शामिल होकर धर्म और संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएंगे। निंबाहेड़ा स्थित कल्लाजी वेदपीठ द्वारा आयोजित 21वें एकविंशति कल्याण महाकुंभ को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन की शुरुआत से पूर्व 21 जून को विशेष आध्यात्मिक पदयात्रा निकाली जाएगी। यात्रा प्रातः 4 बजकर 15 मिनट पर ठाकुर जी मंदिर परिसर से रवाना होगी। वेदपीठ के बटुक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का नेतृत्व करेंगे, जबकि बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी इसमें सहभागिता निभाएंगे। आयोजकों का कहना है कि यह यात्रा समाज में आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बनेगी। करीब 35 किलोमीटर की यह पदयात्रा निंबाहेड़ा से शुरू होकर चित्तौरगढ़ शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरेगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा और स्वागत किया जाएगा। नेहरू गार्डन, कलेक्ट्रेट चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड और पुरानी पुलिया सहित कई प्रमुख स्थलों से गुजरते हुए यह यात्रा कल्लाजी स्थान पर पहुंचेगी, जहां भव्य धार्मिक आयोजन के साथ इसका समापन होगा। पूरे मार्ग को आध्यात्मिक वातावरण से सराबोर करने की तैयारियां भी की जा रही हैं। वहीं 1 जुलाई से 8 जुलाई तक आयोजित होने वाले एकविंशति कल्याण महाकुंभ में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलश यात्रा, शोभायात्रा, संत प्रवचन और विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। 4 जुलाई से 8 जुलाई तक पांच दिवसीय अति रुद्र महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही Shankaracharya स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी का सान्निध्य और कई संत-महात्माओं की उपस्थिति आयोजन की गरिमा को और बढ़ाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के शामिल होने की संभावना भी जताई जा रही है, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ने की उम्मीद है। आस्था, अध्यात्म और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देने वाला यह महाकुंभ न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा, बल्कि समाज में संस्कार और सद्भावना का भी संचार करेगा। अब सभी की निगाहें 21 जून की उस भव्य पदयात्रा पर टिकी हैं, जो निंबाहेड़ा से चित्तौड़गढ़ तक भक्ति और श्रद्धा की नई मिसाल पेश करेगी।0
0
Report
SIR अभियान: नैनीताल के चार विधानसभा क्षेत्रों में डिजिटलाइजेशन तेज करने के निर्देश
Haldwani, Uttarakhand:विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR के तहत गणना-प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन की धीमी रफ्तार को लेकर नैनीताल जिले में निर्वाचन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगडंडे ने SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा की समीक्षा में सामने आया कि नैनीताल जिले की चार विधानसभा सीटों पर डिजिटलाइजेशन की स्थिति राज्य में सबसे कम है। इनमें कालाढूंगी विधानसभा में सिर्फ 12 प्रतिशत, भीमताल में 14 प्रतिशत, हल्द्वानी में 14.67 प्रतिशत और नैनीताल विधानसभा में 16.75 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का काम पूरा हुआ है। धीमी प्रगति पर अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अगले 36 दिनों में अभियान की प्रगति में बड़ा सुधार दिखाई देना चाहिए। जिन पोलिंग बूथों पर कम प्रगति मिलेगी, वहां की रोजाना समीक्षा संबंधित एसडीएम करेंगे और उसकी रिपोर्ट आधिकारिक ग्रुप में साझा करेंगे, जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम नैनीताल ने भी SIR अभियान की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए। फिलहाल निर्वाचन विभाग की सख्ती के बाद अब सभी विधानसभा क्षेत्रों में SIR अभियान की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि तय समय सीमा में गणना-प्रपत्रों के डिजिटलाइजेशन का काम पूरा किया जा सके।0
0
Report
Advertisement
कैथल पुलिस ने नीट सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये; परीक्षा शांतिपूर्ण होगी
Kaithal, Haryana:नीट परीक्षा को लेकर कैथल पुलिस ने किए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध, परीक्षाार्थी व उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता के लिए पुलिस से कर सकते है संपर्क डीएसपी हैडक्वार्टर बीरभान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला में 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को सुनिश्चित करने हेतु कैथल पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के दिशा-निर्देशानुसार जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। जिले में बनाए गए कुल 5 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 200 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ परीक्षार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करेंगे। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात थाना प्रभारी को विशेष निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग निर्धारित स्थलों पर ही करवाई जाए तथा परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की जाम की स्थिति उत्पन्न न होने दी जाए। मुख्य मार्गों पर पुलिस की तैनाती सुनिश्चित कर निर्बाध यातायात संचालन को प्राथमिकता दी गई है, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सहायता हेतु विशेष संपर्क नंबर जारी किए गए हैं। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डीएसपी सुशील प्रकाश के मोबाइल नंबर 9053052105 तथा डीएसपी रमेश चंद्र के मोबाइल नंबर 9053052101 से संपर्क किया जा सकता है। कैथल पुलिस ने सभी परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचे, यातायात नियमों का पालन करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करें। कैथल पुलिस द्वारा आश्वस्त किया गया है कि किसी भी परीक्षार्थी या उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी तथा परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा。0
0
Report
टोंक में भाजपा के प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन आज, जिलाध्यक्ष समेत कई मंत्री मौजूद
Noida, Uttar Pradesh:Bhupendra Singh Tonk टोंक भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन आज भाजपा जिला कार्यालय में हो रहा आयोजन टोंक में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में कैबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया मौजूद..0
0
Report
SIT राम मंदिर दान केस की जांच पूरी तरह चल रही है: बी.एल. वर्मा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री बी.एल. वर्मा ने राम मंदिर डोनेशन केस में SIT जांच को लेकर कहा, "SIT पूरी तरह से उसकी जांच कर रही है...कुछ लोग इसपर राजनीति करना चाहते हैं और वो लोग राजनीति करना चाहते हैं, जिन्होंने हमेशा राम मंदिर का विरोध करने का काम किया, तो मैं कहूंगा कि ऐसे लोगों का इसपर बोलने का कोई हक नहीं है। यह योगी सरकार है जो कानून व्यवस्था के लिए जानी जाती है और अगर इस प्रकार की कोई चीज सामने आई है, तो उसकी SIT जांच कर रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।"0
0
Report
Advertisement
