icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229010
ROHIT MISHRAROHIT MISHRAFollow20 Nov 2024, 11:46 am

रायबरेली में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हो रहे उप चुनाव के मतदान पर दिया बड़ा बयान

Raebareli, Uttar Pradesh:

रायबरेली में जिला प्रशासन और क़ृषि विभाग के सहयोग से लगाए गए मिलेट्स महोत्सव का उद्घाटन करने पहुंचे क़ृषि मंत्री ने प्रदेश में हो रहे उप चुनाव को लेकर भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि सभी जगह कमल खिलेगा। श्री अन्न की खूबियों को बताते हुए कहा कि यह शरीर के लिए आवश्यक सभी तत्वों से भरपूर खाद्य है। श्री अन्न महोत्सव के माध्यम से आम लोगों में जागरूकता आती है साथ ही इसके इस्तेमाल का चलन बढ़ रहा है। महोत्सव में अयोध्या से आये सांस्कृतिक दल की मुखिया प्रतिमा यादव ने श्री अन्न को सुरों में ढाला ।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सीकर पंचायत चुनाव: कल 12 जिला परिषद एवं 75 पंचायत समिति सदस्य मतदान

Sikar, Rajasthan:सीकर: पंचायती राज चुनाव, पांच पंचायत समितियों में मतदान के लिए रवाना हुए मतदान दल कल होगा 12 जिला परिषद व 75 पंचायत समिति सदस्य का मतदान, करीब 4 लाख से अधिक के मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण और सीकर जिले के तीसरे चरण के मतदान को लेकर आज श्री कल्याण राजकीय कन्या महाविद्यालय से मतदान दल रवाना हुए। मतदान दलों को चुनाव संबंधी अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद ईवीएम मशीन, बैलेट पेपर (मतपत्र) सहित अन्य चुनाव सामग्री उपलब्ध करवाई गई। इसके बाद सभी मतदान दल अपने-अपने निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुए। सीकर जिले में कल पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़, नेछवा, बलारां, फतेहपुर और रामगढ़ शेखावाटी में चुनाव होंगे। इन पांच पंचायत समितियों की 123 ग्राम पंचायतों में जिला परिषद के 13 वार्ड और पंचायत समिति सदस्य के 75 वार्डों के लिए मतदान कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। पांचों पंचायत समितियों में चार लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, 16 नवंबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान होगा। सरपंच और वार्ड पंच के लिए मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना करवाई जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। जबकि जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य के चुनाव की मतगणना 20 नवंबर को होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। मतदान दलों की रवानगी के साथ ही जिले में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं।
0
0
Report

दिवाली पर घर आया 17 वर्षीय युवक पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चक महुडी गांव में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या ली। युवक अहमदाबाद में मजदूरी करता था और दिवाली पर घर आया था। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि चक महुडी निवासी धनजी कटारा ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका 17 वर्षीय बेटा लक्ष्मण अहमदाबाद में मजदूरी करता था। वह दिवाली पर घर आया था। वही कल शाम को घर से निकला था। वही वापस नहीं लौटा। इधर आज उसका शव घर से कुछ दूरी पर पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। वही ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। इधर आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

छठ पूजा पर घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम,DM SP ने लिया जायजा

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollowJust now
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने कहा कि छठ पूजा को लेकर जनपद के सभी प्रमुख घाटों और तालाबों पर तैयारियां की जा रही हैं। बढ़िया घाट, पक्का घाट, नारघाट, विंध्याचल और चुनार सहित सभी प्रमुख स्थानों पर कानून-व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस और मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। घाटों पर प्रकाश, पेयजल, शौचालय और महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पक्का घाट पर चेंजिंग रूम को भी आज शाम या कल दोपहर तक दुरुस्त करा दिया जाएगा। हमारा प्रयास है कि श्रद्धालु सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल में परिवार के साथ छठ महापर्व मना सकें।
0
0
Report
Advertisement

बागेश्वर में 32 हजार की क्रिकेट किट पर सियासी घमासान

Bageshwar, Uttarakhand:कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया की ओर से युवाओं को दी जाने वाली क्रिकेट किट को लेकर बागेश्वर में सियासी विवाद गहराता जा रहा है। करीब 32 हजार रुपये कीमत बताई जा रही एक किट को लेकर विपक्ष ने लाखों रुपये के कथित भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए विधायक और भाजपा को घेरना शुरू कर दिया है। विवाद बढ़ने के बाद अब विधायक सुरेश गढ़िया ने भी जांच की बात कहकर मामले पर अपना पक्ष रखा है। कपकोट विधानसभा क्षेत्र में क्रिकेट किट वितरण को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कपकोट विधानसभा प्रत्याशी वरुण चंदोला ने भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि क्रिकेट किट वितरण के नाम पर युवाओं को चुनावी प्रलोभन देने की कोशिश की जा रही है।
0
0
Report

अमेठी CHC भेटुआ में प्रसव के नाम पर अवैध वसूली का नया मामला

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी: CHC भेटुआ में प्रसव के नाम पर महिला से अवैध वसूली का आरोप! शशि बाला सिंह नाम की नर्स पर गर्भवती महिला से ₹1000 मांगने का आरोप。 महिला द्वारा ₹500 देने पर कथित तौर पर नर्स ने पैसे लेने से किया इनकार。 बाद में ₹700 देने पर प्रसव कराने का परिजनों ने लगाया आरोप。 सरकारी अस्पताल में निःशुल्क प्रसव सुविधा के बावजूद पैसे मांगने पर उठे गंभीर सवाल。 पूर्व में भी CHC भेटुआ से इस तरह के आरोप आ चुके हैं सामने。 बार-बार शिकायतों के बावजूद शशि बाला सिंह नाम की नर्स पर स्वास्थ्य विभाग की मेहरबानी क्यों? CHC अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने केवल पत्र जारी कर कर्मचारियों को ऐसा न करने की दी हिदायत。 क्या महज पत्र जारी करना ही विभाग की कार्रवाई है? बड़ा सवाल—बार-बार वसूली के आरोपों के बावजूद जिम्मेदारों पर ठोस कार्रवाई कब होगी?
0
0
Report

गया में छठ पूजा शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू

Gaya, Bihar:लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शुरू: मोक्षनगरी गयाजी के ऐतिहासिक सूर्य कुंड में नहाय-खाया के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का आरंभ मोक्ष और ज्ञान की नगरी गयाजी में लोक आस्था और सूर्य उपासना के महान पर्व 'छठ पूजा' का चार दिवसीय अनुष्ठान आज 'नहाय-खाया' के साथ आरंभ हो गया है। इस कठिन और पवित्र व्रत की शुरुआत करने के लिए जिले के कोने-कोने से छठव्रती ऐतिहासिक सूर्य कुंड पहुँचे, जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ पर्व का श्रीगणेश किया। ​नहाय-खाया के इस पहले दिन छठव्रतियों ने पवित्र सूर्य कुंड के कुंड में आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के बाद उन्होंने नए वस्त्र धारण किए और पूरी निष्ठा के साथ भगवान भास्कर को जल अर्घ्य अर्पित किया। इसके पश्चात, व्रतियों ने विशेष पूजा-अर्चना कर सूर्य देव से अपने परिवार की सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता की कामना की। इस दौरान सूर्य कुंड परिसर का पूरा इलाका 'जय छठी मईया' के जयकारों और भक्तिमय गीतों से गूंज उठा। ​मान्यताओं के अनुसार, गयाजी स्थित यह ऐतिहासिक सूर्य कुंड अपने आप में विशेष धार्मिक महत्व रखता है। यहां सूर्य उपासना करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आरोग्यता का वरदान मिलता है। ​छठ पूजा का यह चार दिवसीय महापर्व अपने कठोर नियमों और अनुशासन के लिए जाना जाता है। आज नहाय-खाया के साथ शुरू हुए इस अनुष्ठान के बाद, कल (खरना) यानी महाप्रसाद निर्माण और खरना का पूजन होगा। इसके बाद, अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य और फिर उदयगामी (उगते) सूर्य को अर्घ्य देने के साथ इस लोक पर्व का समापन होगा। गयाजी के विभिन्न घाटों और सरोवरों पर जिला प्रशासन द्वारा व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके。
0
0
Report
Advertisement

मतदाता सूची में गड़बड़ी और मझोला चीनी मिल के मुद्दे पर सपा का हमला, गन्ना मंत्री से मांगा इस्तीफा

Vikrant SharmaVikrant SharmaFollow11m ago
Pilibhit, Uttar Pradesh:​पीलीभीत। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 127 विधानसभा क्षेत्र और बरखेड़ा में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी, प्रिंटेड फॉर्म मिलने और मझोला चीनी मिल को शुरू न किए जाने के मुद्दे पर प्रदेश के गन्ना मंत्री पर सीधा निशाना साधा है। सपा नेता यूसुफ कादरी ने एक बयान जारी कर इस पूरे प्रकरण में गन्ना मंत्री की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं और नैतिकता के आधार पर उनके इस्तीफे या सार्वजनिक रूप से सफाई देने की मांग की है। ​फॉर्म-8 भरवाने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल सपा नेता यूसुफ कादरी के अनुसार, विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम गायब कर दिए गए हैं या बदल दिए गए हैं—जैसे किसी का नाम 'यूसुफ कादरी' है तो उसे बदलकर 'अब्दुल बशीर' या 'अब्दुल रसीद' कर दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब 13 हजार वोटों के नाम बदले गए हैं। ​उन्होंने प्रशासन द्वारा नाम सुधार के लिए 'फॉर्म-8' भरवाए जाने की प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए कहा कि फॉर्म-8 भरने का अर्थ यह होगा कि मतदाता स्वयं यह स्वीकार कर रहा है कि नाम उससे गलती से बदला गया है। सपा का मानना है कि इससे उन अधिकारियों को लाभ मिलेगा और वे कानूनी कार्रवाई व दर्ज एफआईआर से बच निकलेंगे, जिनके खिलाफ इस मामले में कार्रवाई हुई है। उन्होंने मांग की कि आरोपी अधिकारियों से यह पूछताछ की जानी चाहिए कि उन्होंने किसके इशारे पर यह कार्य किया। विपक्ष ने क्षेत्र की बंद पड़ी मझोला फैक्ट्री का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। सपा नेता ने याद दिलाया कि दूसरी बार विधायक बनने और गन्ना मंत्री का पद संभालने के बाद उन्होंने जनता से फैक्ट्री को दोबारा शुरू कराने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हो सका है। ​दिल्ली की प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला देते हुए मांगा जवाब बयान में कहा गया कि हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गन्ना मंत्री की तस्वीर दिखाकर गंभीर आरोप लगाए गए थे, जो समाचार चैनलों पर भी प्रसारित हुए। इसके बावजूद मंत्री की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या सफाई सामने नहीं आई है। समाजवादी पार्टी ने प्रेस के माध्यम से मांग की है कि गन्ना मंत्री इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ें और स्थिति स्पष्ट करें, अन्यथा नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दें।
0
0
Report

रींगस गौरव पथ पर जाम से भीड़, यातायात सुधार की मांग तेज

Sikar, Rajasthan:रींगस के गौरव पथ पर लगा जाम, भैरुजी मोड़ से मिल तिराहे तक वाहनों की लंबी कतार सुबह से ही जाम से जूझते रहे शहरवासी, स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी; आए दिन लगने वाले जाम से आमजन परेशान सीकर जिले के रींगस शहर के गौरव पथ पर सुबह से ही यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आई। भैरुजी मोड़ से मिल तिराहे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जाम ने विकराल रूप ले लिया और सैकड़ों वाहन इसमें फंसे गए। जाम के चलते वाहन चालकों के साथ आमजन को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरव पथ पर लगे जाम में स्कूली वाहन, एंबुलेंस सहित छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। इससे स्कूली बच्चों और मरीजों को भी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह के समय कामकाज और स्कूल जाने की जल्दबाजी के बीच जाम में फंसे वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों से निकलने का प्रयास करते नजर आए। शहर में आएदिन लगने वाले जाम के कारण यातायात व्यवस्था को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गौरव पथ सहित प्रमुख मार्गों पर बार-बार जाम लगने से आमजन का आवागमन प्रभावित हो रहा है। शहरवासियों ने यातायात व्यवस्था में सुधार करने, प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाने और जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
0
0
Report

कानपुर के मैदान में अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला; पहचान तलाश जारी

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टटीयन गांव में सुनसान मैदान में खून से लथपथ और ईंट-पत्थरों से कुचला हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिला है। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि शातिर बदमाशों ने युवक की बेरहमी से हत्या करने के बाद उसकी पहचान छिपाने के इरादे से उसका चेहरा और सिर पत्थरों से बुरी तरह कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को मौके से खून से सनी ईट और कई अन्य अहम साक्ष्य मिले हैं, जिन्हें कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस उसकी पहचान के प्रयास में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

फतेहपुर में पराली जलाने पर बड़ा एक्शन: 22 किसानों पर जुर्माना, 3 हार्वेस्टर सीज

Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में पराली जलाने की घटनाएं रोकने के लिए कृषि विभाग लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में समझाने के साथ कार्रवाई की चेतावनी भी दी जा रही है, लेकिन इसके बावजूद घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सैटेलाइट सर्वे में जिले में पराली जलाने के 39 मामले सामने आए हैं, जिनमें 22 में इसकी पुष्टि हुई है। हैरानी की बात यह है कि पराली जलाने के मामलों में फतेहपुर प्रदेश में पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। दिवाली के दौरान भी घटनाओं में इजाफा दर्ज किया गया। इसके बाद कृषि विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए लापरवाही के आरोप में 16 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है, जबकि 6 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वहीं, पराली जलाने वाले 22 किसानों पर 90 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है और बिना एसएमएस सिस्टम के संचालित तीन हार्वेस्टरों को सीज कर दिया गया है। उप निदेशक कृषि राम जतन मिश्रा ने कार्रवाई की जानकारी दी है। बाइट-राम जतन मिश्रा (उप कृषि निदेशक, फतेहपुर)
0
0
Report

QR कोड विवाद फिर सुर्खियों में: बद्री-केदार धाम में SIT जांच की मांग

Dehradun, Uttarakhand:एंकर – बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में वर्ष 2023 के दौरान सामने आया QR कोड विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। बीकेटीसी के पूर्व अध्यक्ष अजेंद्र अजय के पत्र पर राज्य सरकार ने संज्ञान लेते हुए चमोली और रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारियों से SIT जांच के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। विओं 1– दरअसल, अजेंद्र अजय ने अपने पत्र में कुछ तथ्यों पर संदेह जताते हुए दोबारा जांच की मांग की है। उनका कहना है कि बद्री-केदार धाम करोड़ों सनातनियों की आस्था के केंद्र हैं और इनसे जुड़े किसी भी मामले में भ्रम या संदेह की स्थिति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अपने पत्र के साथ कुछ दस्तावेज भी संलग्न किए हैं। *बाइट – अजेंद्र अजय, पूर्व अध्यक्ष, बीकेटीसी* विओं 2 – वहीं वर्तमान बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने मामले से दूरी बनाते हुए कहा कि यह प्रकरण उनके कार्यकाल से जुड़ा नहीं है और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है। उन्होंने इसे मंदिरों की छवि खराब करने की राजनीतिक साजिश बताते हुए कहा कि जो लोग इस मुद्दे को उठा रहे हैं, उन्हें ही इसका जवाब देना चाहिए। *बाइट – हेमंत द्विवेदी, अध्यक्ष (वर्तमान) बीकेटीसी* फाइनल विओं – ऐसे में QR कोड विवाद की दोबारा जांच की मांग के बीच मामला फिर चर्चा में आ गया है।
0
0
Report
Advertisement

फिरोजाबाद में हत्या के आरोपी से पुलिस मुठभेड़, आमिर उर्फ सलमान घायल

Firozabad, Uttar Pradesh:मुठभेड़ Anc - यूपी के फिरोजाबाद में हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी आमिर उर्फ सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किए गए कपड़े, मृतक का मोबाइल फोन, आलाकत्ल सूजा और अवैध असलहा बरामद किया है। आरोपी पर बरेली निवासी युवक की हत्या का आरोप है。 Vo - 10 नवंबर को सिरसागंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त बरेली निवासी फईम पुत्र बाबू के रूप में हुई। मामले में आमिर उर्फ सलमान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था । 12 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अहमदपुर बंबा के पास बाइक से जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस की जवाबी फायरिंग में आमिर उर्फ सलमान पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल पहुंचाया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल कपड़े, मृतक का मोबाइल, आलाकत्ल सूजा और अवैध असलहा बरामद किया गया है। Byte - चंचल_tyagi ( सीओ सिरसागंज)
0
0
Report

बेगूसराय के पासोपुर में दरोगा पर हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai, Bihar:जitseन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब पुलिस पदाधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के पासोपुर गांव से सामने आया है, जहां गुरुवार की शाम निजी वाहन से थाना लौट रहे दरोगा सुमित कुमार पर हथियारबंद बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान दरोगा ने अदम्य साहस दिखाते हुए अकेले ही बदमाशों का मुकाबला किया और एक आरोपी से अवैध हथियार छीनकर अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन इसी बीच दूसरे बदमाश ने लाठी से उन पर हमला कर दिया और छीना हुआ हथियार लेकर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान आसपास कई ग्रामीण मौजूद थे। दरोगा सुमित कुमार लगातार ग्रामीणों से मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने भी आगे बढ़कर उनकी मदद नहीं की। ग्रामीणों के इस रवैये को लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही भगवानपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पासोपुर गांव के वार्ड संख्या-10 निवासी स्वर्गीय सूरज साह के पुत्र भरत कुमार के रूप में हुई है। वहीं, इस मामले में भरत कुमार के बड़े भाई धर्मेंद्र कुमार उर्फ धारो पर दरोगा से छीना गया अवैध हथियार लेकर फरार होने का आरोप है। इधर, शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और छीने गए अवैध हथियार की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस घटना के बाद से पासोपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आरोपी के परिजन घर में ताला बंद कर फरार हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top