229001
महाकुंभ: शाही स्नान से पहले तैयार हो जाएगा रायबरेली-प्रयागराज फोरलेन
Raebareli, Uttar Pradesh:महाकुंभ में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रायबरेली-प्रयागराज हाईवे को फोरलेन बनाया जा रहा है। यह हाईवे शाही स्नान से पहले तैयार हो जाएगा। निर्माण कंपनी का दावा है कि काम 31 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा लेकिन जानकारों के मुताबिक इसमें 15 दिन और लग सकते हैं। इससे मकर संक्रांति से पहले श्रद्धालुओं का सफर आसान हो जाएगा।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कल्याण पश्चिम में पिसाला भटकता कुत्ता 100-150 लोगों को काटा; पुलिस खोज में
Kalyan, Maharashtra:पिसालेल्या भटक्या कुत्र्याला शोधण्यासाठी पोलीस पथक.पालिका कर्मचाऱ्यां सह नगरसेवक,कार्यकर्ते कुत्र्याच्या शोधात.कल्याण पश्चिमेत संदीप हॉटेल परिसरात एका पिसालेल्या भटक्या कुत्र्याने जवळपास शंभर ते दीडशे लोकांचा चावा घेतला आहे यामध्ये एका अकरा वर्ष्याच्या मुलीची प्रकृती चिंताजनक आहे. पिसालेल्या पांढऱ्या रंगाच्या भटक्या कुत्र्याच्या शोध घेण्यासाठी नगरसेवक व कार्यकर्ते पालिका कर्मचारी व कल्याणच्या खडकपाडा आणि महात्मा फुले पोलीस स्टेशन चे पोलीस पथक भटक्या कुत्र्याला शोधण्यासाठी परिसरात फिरत आहे. हा कुत्रा कोणाला दिसला तर आम्हाला संपर्क साधा असे आवाहन करत नागरिकांना करत आहे त्यामुळे या परिसरात नागरिकांन मध्ये भीतीचे पसरले आहे.0
0
Report
सीएम योगी ने पाती लिख कर कांवड़ यात्रा को समरसता का महापर्व बताया
Noida, Uttar Pradesh:1008ZUP_LKO_CM_PATI_R सीएम योगी ने लिखी ‘पाती’, कांवड़ यात्रा को बताया समरसता का महापर्व कांवड़ यात्रा धार्मिक अनुष्ठान ही नहीं, समाज और संस्कृति की जीवंत पाठशाला: सीएम योगी कांवड़ यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के सूत्र में जोड़ती है: योगी भगवा वस्त्र, कंधे पर कांवड़ और हृदय में भोलेनाथ की भक्ति—एक है हर कांवड़िए की पहचान पैदल चलते कदम अलग हो सकते है, लेकिन सभी का लक्ष्य सिर्फ महादेव का जलाभिषेक ही है: सीएम कांवड़ यात्रा में जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद गौण हो जाते हैं: सीएम योगी कांवड़ यात्रा सनातन संस्कृति के समभाव और सामाजिक समरसता का जीवंत उदाहरण: योगी तप से चरित्र दमकता है, सेवा से समाज संवरता और एकता से राष्ट्र निखरता है: सीएम दिव्यांग शिवभक्तों का समर्पण देखकर मन श्रद्धा से भर उठता है: योगी कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यूपी सरकार कृतसंकल्पित: सीएम योगी कांवड़ यात्रा मार्गों पर स्वच्छता, पेयजल और चिकित्सा समेत सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कांवड़ियों के स्वागत में पुष्पवर्षा, यात्रा मार्गों पर विशेष इंतजाम शिवभक्तों की सुगम यात्रा के लिए प्रभावी यातायात प्रबंधन और सतत निगरानी कांवड़ यात्रा को सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा का उत्सव बनाएं: सीएम योगी कांवड़ियों से सीएम ने की अपील पर्यावरण-अनुकूल कांवड़ अपनाएं, प्लास्टिक मुक्त जीवन का लें संकल्प: योगी एंबुलेंस और विद्यालय वाहनों को प्राथमिकता दें कांवड़िए: सीएम योगी श्रद्धा, अनुशासन, संयम और सेवा—यही कांवड़ यात्रा की आत्मा: सीएम योगी कांवड़ यात्रा भगवान शिव के लोकमंगल के संदेश को आगे बढ़ाती है: योगी0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में नाले के निर्माण के दौरान कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक बाल-बाल बचे
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के तिलपता गोल चक्कर के पास सड़क किनारे चल रहा नाले का निर्माण कार्य हादसे का कारण बन गया। रविवार को एक कार बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन करीब चार फीट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। बताया गया कि कार तिलपता गोल चक्कर से दादरी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक सवार सामने आ गया। बाइक को बचाने के लिए कार चालक ने वाहन को दूसरी तरफ मोड़ दिया। इसी दौरान कार सड़क किनारे बने निर्माणाधीन नाले की ओर चली गई और उसमें जा गिरी। कार के नाले में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकाला। हादसे के बाद कार नाले में फंस गई। सूचना मिलने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को नाले से बाहर निकलवाया। हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने वीडियो भी बनाया, जो बाद में इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क किनारे नाले का निर्माण चल रहा है, ऐसे में वाहन चालकों के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। निर्माण स्थल के आसपास पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं होने पर इस तरह के हादसे की आशंका बनी रहती है। पुलिस ने बताया कि सड़क किनारे नाले का निर्माण कार्य चल रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर नाले में गिरी। चालक को कोई चोट नहीं आई है। मामले में चालक की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी गई है।0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में मिश्रिख पुलिस ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर मिसाल बना दी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक कांवड़ियों पर मिश्रिख कोतवाल ने की पुष्प वर्षा कावड़ यात्रा के दौरान पुलिस ने कावड़ियों की सेवा कर मिसाल पेश की मिश्रिख कोतवाल प्रदीप कुमार सिंह ने कावड़ियों पर पुष्प वर्षा की और पानी की बोतल वितरित की। मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र का मामला।0
0
Report
सीतापुर में सावन के दूसरे सोमवार पर डीएम-एसपी ने चहलारी घाट-अटल चौक निरीक्षण किया
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक सावन के दूसरे सोमवार को लेकर डीएम राजा गणपति आर और एसपी अंकुर अग्रवाल ने थाना थानगांव क्षेत्र के चहलारी घाट व थाना रेउसा स्थित अटल चौक का निरीक्षण किया और सावन के दूसरे सोमवार को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी और डीएम के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा。0
0
Report
बहराइच में फास्ट फूड दुकान में गैस सिलेंडर आग, 3 घायल
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, फास्ट फूड की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर की पाईप में भड़की आग, आग की लपटों से बुरी तरह झुलसा दुकानदार समेत 03 लोग, गम्भीर हालत में पुलिस टीम ने आनन फानन में लेकर ईलाज कराने के लिये पहुंची जिला अस्पताल, थाना खैरीघाट क्षेत्र के रामपुर धोबियाहार इलाके की वारदात, सभी घायल बाबा बूढ़ेश्वर नाथ मंदिर परिसर में लगाये थे फास्ट फूड की दुकान, गैस सिलेंडर में अचानक भड़की आग से मौके पर घण्टों छाया अफ़रा तफरी का माहौल0
0
Report
Advertisement
सावन के दूसरे सोमवार पर प्रयागराज के शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़
Prayagraj, Uttar Pradesh:सावन के दूसरे सोमवार पर संगम नगरी के शिवालयों में भक्तों का हुजूम, भोलेनाथ के दर्शन के लिए शिवालयों में उमड़ा भक्तों का हुजूम, भोलेनाथ को प्रिय बेल पत्र, धतूरा और जल अर्पित कर रहें हैं शिवभक्त, शिवालयों के आस पास सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी है तैनाती।0
0
Report
मंडी धनौरा के सिपिया घाट रसूलपुर भांवर का सम्पर्क टुटा, आधा दर्जन से ज्यादा गांवों तक पहुंचा पानी।
Dhanaura, Uttar Pradesh:मंडी धनौरा सिपिया घाट रसूलपुर भांवर को जाने वाले रास्ते पर बाढ़ के पानी ने पुलिया को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है रास्ते पर जगह-जगह कटान हो गया है वही मौहसनपुर से पपसरी को जाने वाला रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया है मुकरामपुर के कुछ घरों तक भी पानी पहुंच चुका है अब तक आधा दर्जन गांवो तक पानी पहुंच चुका है ग्रामीणों को अब हरे चारे के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है बाढ़ के पानी से खेत पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं हरे चारा पानी में डूब चुका है एसएमएस ग्रामीणों के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी हो गई है तो वहीं दो गांव का संपर्क टूटने से बच्चों की पढ़ाई पर भी असर देखने को मिल सकता है0
0
Report
देवघर में सावन की दूसरी सोमवारी: बाबा बैद्यनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
Deoghar, Jharkhand:देवघर एंकर। सावन की दूसरी सोमवारी को लेकर द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर में आज आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है अहले सुबह से ही श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं और बाबा पर कतारबद्ध तरीके से आर्घा के माध्यम से जलार्पण कर रहे हैं. पूरा मंदिर परिसर ओम नमः शिवाय बोल बम के नारों से गुंजायमान है वही मध्य रात्रि से ही कांवरिया कतार में लग कर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रवेश कर रहे हैं और जलार्पण कर रहे हैं। दूसरी सोमवारी को आज बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लगभग 8 किलोमीटर की दूर कतार पहुंच गई।0
0
Report
Advertisement
देवघर में सावन के पर्व पर 3 लाख से अधिक कांवरिया बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे
Deoghar, Jharkhand:आज सावन की दूसरी सोमवारी है इसके साथ-साथ आज प्रदोष तिथि है जिसके वजह से देवाधिदेव महादेव की नगरी देवघर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा है अहले सुबह 3:00 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खोला गया जहां कांचा जल पूजा के बाद सरदार पंडा के द्वारा सरदारी पूजा किया गया वहीं तकरीबन 4:15 बजे आम श्रद्धालुओं के लिए जलार्पण शुरू कर दिया गया जलार्पण बाबा बैद्यनाथ मंदिर के बाहर लगे अरघा के माध्यम से कराया जा रहा है बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पुरोहित ने बताया कि आज शुभ तिथि होने के कारण जलार्पण के लिए कांवरिया की भीड़ उमड़ पड़ी है कांवरिया लगातार बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर रहे हैं कहते हैं कि सावन बाबा भोलेनाथ को अति प्रिय है और ऐसे में अगर सावन की सोमवारी हो तो वह खास हो जाता है यही वजह है कि आज लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण कर रहे हैं वही देवघर डीसी ने कहा कि आज लगभग 3 लाख से भी अधिक कांवरिया के आने की संभावना को देखते हुए सभी व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया है ताकि किसी भी तरह की कोई दिक्कत किसी भी कांवरिया को ना आए कांवरिया को कतारबद्ध तरीके से बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भ गृह में प्रवेश कराया जा रहा है।0
0
Report
कृत्रिम पैर पर अडिग आस्था, मुकेश की बाबा बैद्यनाथ तक दंडवत यात्रा
Naya Chak, Bihar:एंकर - पैर टूटा... लेकिन हौसला नहीं टूटा। शरीर ने साथ छोड़ा, लेकिन महादेव पर आस्था नहीं डगमगाई। एक पैर पूरी तरह कृत्रिम है, उसमें स्टील लगा है... फिर भी बाबा बैद्यनाथ के दरबार तक पहुंचने की ऐसी जिद है कि मुकेश सिंह दंडवत देते हुए सुल्तानगंज से देवघर की राह पर निकल पड़े हैं। लखीसराय के रहने वाले मुकेश कुमार 30 जुलाई को सुल्तानगंज से अपनी यात्रा शुरू कर चुके हैं। एक हादसे में उनका पैर बुरी तरह टूट गया था, जिसके बाद उन्हें कृत्रिम पैर लगाना पड़ा। लेकिन इस मुश्किल के बाद भी उन्होंने खुद को कमजोर नहीं माना। इस बार उन्होंने तय किया कि बाबा के दरबार तक जाएंगे तो दंडवत देते हुए ही जाएंगे। कांव़ड़िया पथ पर मुकेश सिंह का हर दंडवत उनकी आस्था की कहानी कह रहा है। आम कांवड़िया करीब 105 किलोमीटर का सफर तीन दिन में पूरा कर लेते हैं, जबकि दंडवत यात्रा में 40 से 50 दिन तक लग जाते हैं। मुकेश के लिए यह सफर और कठिन है, क्योंकि उनका एक पैर कृत्रिम है। ऐसे में उन्हें बाबा धाम पहुंचने में एक महीने से भी ज्यादा का वक्त लग सकता है। मुकेश बम कहते हैं कि पहले वह पैदल बाबा धाम जाते थे, लेकिन इस बार मन में आया कि जिस हालत में हैं, उसी हालत में महादेव के दरबार तक पहुंचेंगे। अब सफर लंबा है, रास्ता मुश्किल है।लेकिन भरोसा सिर्फ बाबा पर है। उनका कहना है महादेव जब तक पहुंचाएंगे, यात्रा चलती रहेगी। एक पैर कृत्रिम है, कदमों की रफ्तार धीमी है लेकिन संकल्प मजबूत है। मुकेश की यह यात्रा सिर्फ भक्ति की कहानी नहीं, बल्कि उस हौसले की मिसाल है, जो मुश्किल हालात में भी इंसान को रुकने नहीं देता।0
0
Report
जम्मू हादसे में 25 से अधिक लड़कियाँ घायल; सीएम ने सहायता का भरोसा जताया
Aram Pora, Ganderbal, Chief Minister Omer Abdullah has expressed deep anguish over the road accident involving a matador carrying over 25 girls on the flyover near the Super Speciality Hospital, Jammu. The injured were promptly provided medical attention and are reported to be out of danger. The Chief Minister wished them a speedy recovery and directed the authorities concerned to ensure all necessary medical care and assistance.0
0
Report
Advertisement
जम्मू बस हादसा: फ्लायओवर पर मैटाडोर दुर्घटना, 25 अधिक घायल; मुख्यमंत्री ने सहायता निर्देश दिए
Aram Pora, Ganderbal, Jammu Bus Accident: More than 25 girls were injured after a matador met with an accident on a flyover near the Super Specialty Hospital in Jammu. The injured were provided immediate medical assistance and shifted to GMC Hospital. The Chief Minister expressed grief over the incident and directed officials to ensure proper medical care and all necessary assistance for the injured.0
0
Report
नालंदा में पंचायत समिति सदस्य की हत्या, चुनावी माहौल गरम
Pariaunna, Bihar:नालंदा में पंचायत चुनाव की आहट के बीच पंचायत समिति सदस्य की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। एकंगरसराय थाना क्षेत्र के तारापुर गाँव के पास बाइक सवार बदमाशों ने अमनार खास पंचायत के पंचायत समिति सदस्य श्याम प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी और एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलने के करीब तीन घंटे बाद नालंदा के एसपी भारत सोनी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त कराया। एसपी ने भरोसा दिलाया कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। बताया जा रहा है कि श्याम प्रसाद एक निजी क्लीनिक में कंपाउंडर के तौर पर भी काम करते थे। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी तारापुर गाँव के पास बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाते हुए गोलीबारी कर दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्रामीणों में चर्चा है कि आने वाले पंचायत चुनाव में अमनार खास पंचायत की सीट आरक्षित होने की संभावना थी और श्याम प्रसाद मुखिया पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में थे। इसी चुनावी समीकरण को हत्या की वजह से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है.0
0
Report
घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी
Purnia, Bihar:पूर्णिया शहर के के0 हाट थाना अंतर्गत रेनू नगर में आज पति ने अपने ही पत्नी को गोली मार कर हत्या कर दी। मृतका शालिनी कुमारी श्रीनगर में 10+2 की शिक्षिका थी । जबकि पति राजकुमार यादव कोऑपरेटिव बैंक में पदस्थापित थे। घटना के बाबत मृतका के मामा गौरी शंकर ने कहा कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ। इसी में पति ने पत्नी के सीने में गोली मार दी। उस दौरान उनके दो बच्चे भी घर में मौजूद थे जिनकी उम्र 4 साल और 9 साल है। गोली मारने के बाद पति राजकुमार यादव घर से फरार हो गया। परिजन और आसपास के लोग आनन फानन में शालिनी को लेकर जीएमसीएच पहुंचे ।जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं खजांची हाट थाना प्रभारी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद था । जिस कारण पति ने गोली मार कर पत्नी की हत्या कर दी है । फिलहाल उसके गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
