229206
लालगंज -डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने छात्राओं को पढ़ाया महिला सुरक्षा संबंधी पाठ
Lalganj, Uttar Pradesh:डीएसपी स्वर्णिमा सिंह ने छात्राओं को पढ़ाया महिला सुरक्षा संबंधी पाठ, कुदरहा जनता कॉलेज बारीघाट में अमर उजाला की ओर से आयोजित हुआ पुलिस पाठशाला कार्यक्रम. बृहस्पतिवार को जनता इंटर कॉलेज बारीघाट में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी एसपी/ क्षेत्राधिकारी रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा संबंधी पाठ पढ़ाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इरफान अंसारी का मोदी पर तीखा हमला: राहुल गांधी के साथ डिबेट की मांग
Ranchi, Jharkhand:राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक डिबेट की चुनौती दिए जाने के मामले पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी जी राहुल गांधी के सामने डिबेट में खड़े भी नहीं हो सकते। देश आज डिबेट मांग रहा है और प्रधानमंत्री को राहुल गांधी के साथ आमने-सामने बैठकर देश के मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। इरफान अंसारी ने अमेरिका का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां डिबेट के आधार पर जनता नेताओं का प्रदर्शन देखती है। उन्होंने 40 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के सड़क पर होने और ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी युवाओं को संयमित रख रहे हैं और देशहित में प्रधानमंत्री को उनकी बात सुननी चाहिए।0
0
Report
नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन के सामने आई महिला, चालक की सूझबूझ से जान बची
Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहां नरकटियागंज जंक्शन पर बड़ा हादसा होते होते बाल बाल बच गया है सत्याग्रह एक्सप्रेस के सामने एक महिला आ गई लोको पायलट के सूझ बूझ से महिला की जांच बच गई है कड़ी मशक्कत कर रेल कर्मचारियों और यात्रियों ने महिला को ट्रेन के डिब्बे और पटरी पर फंसी महिला को बाहर निकाला महिला खतरे से बाहर है जिसे इलाज के लिए रेल पुलिस ने अस्पताल भेज दिया है महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है महिला अचानक ट्रेन के सामने आ गई जिसे लोको पायलट ने देख लिया और इमरजेंसी ब्रेक लगा महिला की जांच बचा ली0
0
Report
बिलासपुर हाईकोर्ट ने रामगोपाल अग्रवाल व अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले और मैनपावर घोटाले मामले में बिलासपुर हाईकोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल और आबकारी विभाग के पूर्व एमडी अरुणपति त्रिपाठी को जमानत दे दी है। हालांकि, रामगोपाल अग्रवाल को कोल और चावल घोटाले के मामलों में अभी जेल में ही रहना होगा।मैनपावर घोटाले में आरोपी अरुणपति त्रिपाठी करीब 95 दिनों से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। इस मामले में अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने उनकी ओर से पैरवी की।जांच एजेंसियों के आरोपों के मुताबिक, शराब दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों के ओवरटाइम, बोनस और अतिरिक्त दिनों के भुगतान में गड़बड़ी कर फर्जी बिलों के जरिए प्लेसमेंट एजेंसियों को करोड़ों रुपये दिए गए। ईडी का दावा है कि त्रिपाठी के कार्यकाल में एजेंसियों को 152 करोड़ 40 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान हुआ। इसमें कमीशन और अवैध लेनदेन के आरोप भी लगाए गए हैं।वहीं, शराब घोटाले में ईडी ने दावा किया था कि शराब सिंडिकेट से जुटाई गई करीब 860 से 880 करोड़ रुपये की रकम कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचाई गई। इस मामले में रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका को लेकर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। ईडी ने उनकी लगभग 9 करोड़ 6 लाख रुपये की दो अचल संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की थीं।फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद दोनों मामलों में कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इन आरोपों पर अंतिम फैसला न्यायालय में होना बाकी है।0
0
Report
Advertisement
पृथ्वीपुर पुलिस ने गांजे की खेती पकड़ी, 45.450 किग्रा गांजा जब्त
Niwari, Madhya Pradesh:पृथ्वीपुर थाना क्षेत्र के पुलिस ने अवैध गांजे की खेती के मामले में एक आरोपी अजुद्दी यादव को गिरफ्तार किया है, खेत मालिक पवन यादव फरार बताया गया है. जप्त गांजे का वजन 45 किलो 450 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 से 50 हजार रुपये बताई जा रही है. पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पवन यादव के साथ मिलकर गांजे की खेती और कारोबार करने की बात स्वीकार की है, जिसके बाद पवन यादव को सह आरोपी बनाया गया है. थाना प्रभारी पृथ्वीपुर गौरव राजौरिया ने बताया कि मुखबिर सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.0
0
Report
संगमपल्ली में ग्रामीणों का शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन
Vijayapura, Karnataka:संगमपल्ली में शराब दुकान के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन अंग्रेजी शराब दुकान खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध। ग्रामीणों ने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन। आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में शराब दुकान खोलने पर जताई नाराजगी। विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना। बोले – स्कूल, अस्पताल चाहिए, शराब दुकान नहीं! शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और रोजगार को लेकर सरकार से सवाल। ग्रामीणों ने प्रशासन को 15 तारीख तक दुकान हटाने का दिया अल्टीमेटम। मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी। संगमपल्ली में ग्रामीणों का साफ संदेश – पहले बुनियादी सुविधाएं, शराब दुकान नहीं!0
0
Report
मथुरा का त्योहार सुरक्षा प्रचार: फ्लैग मार्च और शोरूम चेक से सुरक्षा कड़ी
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा-धमकी भरे ईमेल और त्योहारों को लेकर अलर्ट. रात को मथुरा पुलिस का फ्लैग मार्च. एसएसपी श्लोक ने बाजारों में किया फ्लैग मार्च. एसएसपी के साथ एसपी सिटी, सीओ भी रहे मौजूद. कमांडो ने भी किया फ्लैग मार्च. डॉग स्क्वायड की टीम ने की चैकिंग. ज्वैलरी शोरूमो को भी किया चैक. शोरूमो पर लगे निजी सुरक्षाकर्मियों के हथियार किये चैक. कृष्णा नगर में पुलिस का फ्लैग मार्च. मंदिरों पर भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था-एसएसपी.0
0
Report
Advertisement
NDA के एक वर्ष पूरा होने पर बिहार में पीएम मोदी का कार्यक्रम तय
Patna, Bihar:एनडीए के घटक दलों की बैठक मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास यानी के मुख्यमंत्री आवास पर अब खत्म हो गई है वहीं 20 नवंबर को सरकार के 1 साल पूरे होने पर एनडीए बड़ा कार्यक्रम करने की तैयारी में है जिसको लेकर 21 नवंबर को वैशाली के इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि हम लोगों की आज बैठक हुई है इस बैठक में प्रधानमंत्री के आने की तैयारी को लेकर बाते हुई है 21 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार दौरे पर आ रहे हैं क्योंकि 20 नवंबर को एनडीए सरकार का 1 साल पूरा हो रहा है इस कार्यक्रम को और सफल बनाए जाने को लेकर बातचीत हुई है और पूरी तरीके से इस कार्यक्रम को सफल कैसे बनाया जाए इसको लेकर सभी घटक दल के प्रमुख लीडरों से बातचीत हुई और लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ अभियान छठ के बाद भी लगातार जारी रहेगा इस मामले को लेकर के भी आज विचारविमर्श हुआ है. JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि NDA गठबंधन में हम लोग पूरी तरह फेविकोल की तरह एक जुट है पूरी तरीके से JDU का भारतीय जनता पार्टी से रिश्ता बहुत पुराना है उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आज बड़ी बैठक हुई है कि उनके कार्यक्रम को किस तरीके से सफल बनाया जाए क्योंकि सरकार को 1 साल हो रहा है. उमेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष जेडीयू जब उमेश कुशवाहा से सवाल किया गया कि आपके पार्टी के समीक्षा बैठक में क्या हुआ इस पर उन्होंने कहा कि हमारे पास फीडबैक आया है आगे फीडबैक पर हम काम करेंगे उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी में किसी तरह की तरीके से कोई भी गड़बड़ी नहीं है और पूरी तरीके से हमारी पार्टी आज जो फीडबैक आया है उसे फीडबैक पर काम करेगी. लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो विशेषता पहले लोकतंत्र बचाओ अराजकता भगाओ कार्यक्रम जो हो रहा है और दूसरी बैठक 20 नवंबर को बिहार की सरकार की 1 साल पूरे होने पर इसके उपलक्ष्य में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का बिहार आगमन हो रहा है उनके आने की तैयारी को लेकर चर्चा हुई.0
0
Report
स्कूल सिर्फ पढ़ाने के लिए है, रील बनाने के लिए नहीं: मिथिलेश तिवारी
Khagaria, Bihar:शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि स्कूल, सिर्फ पढ़ाने के लिए है, रील बनाने के लिए नहीं। जिनको मन में रील बनाने या सिनेमा बनाने का भाव है उन्हें थिएटर ज्वाइन करना चाहिएइतना ही नहीं शिक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अपराध और क्राइम बाली भाषण पर बोलते हुए कहा कि यह स्लिप ऑफ टंग हो सकता है। अपराध का मतलब उनका कहना था कि बिहार में अब संगठित अपराध नहीं हो रहा है, शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का खगड़िया के समाहरणालय के सभा कक्ष में शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया इस दौरन डीएम और डीडीसी के साथ शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। वही सर्किट हाउस पहुंचने पर NDA के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। Mithilesh तिवारी, शिक्षा मंत्री बिहार।0
0
Report
किसानों के साथ नहीं होने देंगे अन्याय -राजवर्धन सिंह राजू
Sawayajpur, Uttar Pradesh:बढ़े सर्किल रेट पर मुआवजा मिलने तक नहीं शुरू होने देंगे निर्माण औद्योगिक कॉरिडोर के विरोध में किसानों का धरना जारी, किसान कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने दिया समर्थन हरदोई की सवायजपुर तहसील अंतर्गत रूपापुर में गंगा एक्सप्रेसवे के पास प्रस्तावित औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण किसानों के विरोध के चलते ठप है। बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेतृत्व में कौशिया गांव के पास किसानों का धरना जारी है। बुधवार को किसान कल्याण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने धरनास्थल पर पहुंचकर किसानों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि भूमि अधिग्रहण के दौरान कम सर्किल रेट पर किसानों की जमीन की रजिस्ट्री कराई गई, जबकि इसके तुरंत बाद सर्किल रेट बढ़ा दिया गया। इसके बावजूद किसानों को बढ़े हुए रेट के आधार पर मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई किसानों की 50 साल से काबिज पुश्तैनी जमीन भी अधिग्रहीत कर ली गई, जिससे उनके परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि किसानों को बढ़े सर्किल रेट के आधार पर मुआवजा मिलने तक औद्योगिक कॉरिडोर का निर्माण शुरू नहीं होने दिया जाएगा। महासभा किसानों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस दौरान दिनेश सिंह, रविंद्र, दीपक, देवेंद्र, धर्मेंद्र, रामकुमार और अंकित सहित अन्य लोग मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
शाहजहांपुर:निगोही में कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन नहीं मिली तो नगर पंचायत को डंपिंग ग्राउंडं बनाया
Shahjahanpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर:प्रशासनिक उपेक्षा और कथित सियासी दखल के चलते नगर पंचायत निगोही में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। नगर के कूड़ा निस्तारण (डंपिंग ग्राउंड) के लिए लंबे समय से जमीन की मांग कर रहे नगर पंचायत अध्यक्ष और सभासदों का सब्र आखिरकार जवाब दे गया। प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध न कराए जाने और विकास कार्यों की फाइलों पर कुंडली मारकर बैठने से नाराज सफाई कर्मचारियों ने मजबूरी में नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही कूड़े का ढेर लगाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज वर्मा और सभासदों ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी नेताओं और उनके प्रभाव में काम कर रहे अधिकारियों के दबाव के कारण निगोही को जानबूझकर नजरअंदाज किया जा रहा है। नगर का कचरा डंप करने के लिए प्रशासन जमीन मुहैया नहीं करा रहा, जिसके चलते पूरे कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। चेयरमैन मनोज वर्मा ने अपनी बेबसी और गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि नगर के सभी विकास कार्य पूरी तरह ठप पड़े हैं। अधिकारी किसी भी प्रस्ताव या विकास योजना को अनुमति नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा, "सत्ता के दबाव में मुझे और हमारे सभासदों को सुनियोजित तरीके से प्रताड़ित किया जा रहा है। सिस्टम यह भूल रहा है कि किसी का भी उत्पीड़न सिर्फ उसी हद तक किया जाना चाहिए, जितना वह खुद सहन कर सके।" कार्यालय परिसर में कूड़े का अंबार लगना स्थानीय प्रशासन और सिस्टम की कार्यशैली पर सीधा तमाचा है। जिस जगह से नगर के विकास और स्वच्छता की नीतियां तय होती हैं, वहीं कचरे का ढेर लगना यह साबित करता है कि राजनीतिक खींचतान में आम जनता की बुनियादी समस्याओं और स्वच्छता अभियान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सभासदों का कहना है कि अगर जल्द ही कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन आवंटित नहीं की गई और विकास कार्यों की अड़चनों को दूर नहीं किया गया, तो वे इस आंदोलन को और तेज करने के लिए बाध्य होंगे।0
0
Report
DM ने छठ घाटों की साफ-सफाई व सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां डीएम तरनजोत सिंह और एसएसपी कुमार गौतम ने छठ घाटों का निरीक्षण किया शहर के दुर्गाबाग सागर पोखरा संत घाट और उत्तरवारी पोखरा का डीएम एसपी ने निरीक्षण किया घाटों पर साफ सफाई बैरिकेटिंग पेयजल चेंजिंग रुम के लिए डीएम ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया डीएम तरनजोत सिंह ने बताया कि लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर घाटों पर विशेष व्यवस्था की गई है छठव्रतियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए है साफ सफाई को लेकर युद्ध स्तर पर काम किया जा रहा है श्रद्धालुओं के आवागमन में कोई दिक्कत न हो उसके लिए ट्रैफिक रूट में भी बदलाव किया जाएगा सभी छठ घाटों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है0
0
Report
अयोध्या में इलेक्ट्रिक क्रूज ने दीपोत्सव से पहले पर्यटन को नई पहचान दी
Ayodhya, Uttar Pradesh:Ayodhya में दीपोत्सव से पहले पर्यटन सुविधाओं को एक नई सौगात मिली है। सरयू नदी में इलेक्ट्रिक क्रूज का संचालन शुरू कर दिया गया है। गुरुवार को कमिश्नर राजेश कुमार ने क्रूज का उद्घाटन कर इसकी शुरुआत की। कमिश्नर ने बताया कि करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह क्रूज पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। इसमें डीजल का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे प्रदूषण भी नहीं होगा। पिछले साल इसका ट्रायल किया गया था और इस बार पर्यटन सीजन को देखते हुए दोबारा इसका संचालन शुरू किया गया है। योजना के मुताबिक क्रूज को गुप्तार घाट से कच्चा घाट तक चलाया जाएगा। इससे पर्यटक सरयू नदी में सैर के साथ अयोध्या के खूबसूरत घाटों और धार्मिक स्थलों का नजारा भी देख सकेंगे। वहीं, मौके पर मौजूद डीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि 7 नवंबर को होने वाले दीपोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरयू आरती के प्रतिभागियों का रिहर्सल शुरू हो गया है और ड्रोन शो का ट्रायल भी किया जा रहा है। प्रशासन का प्रयास है कि इस बार दीपोत्सव का आयोजन भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो। क्रूज के संचालन से अयोध्या में पर्यटन को नई पहचान मिलने की उम्मीद है.0
0
Report
Advertisement
गोंडा-अयोध्या बॉर्डर सील के कारण ब्रजभूषण शरण सिंह जाम में फंसे, कहा घोर अव्यवस्था
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर गोंडा-अयोध्या बॉर्डर सील होने के चलते आज गुरुवार देर शाम 6 बजे करीब जाम में फंसे होने के कारण व्यवस्थाओं को लेकर के भड़क गए और उन्होंने आम जनता के सवाल को लेकर के बड़ा बयान दिया। अपने ही सरकार की व्यवस्थाओं को घोर अव्यवस्था बताते हुए "पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने जाम में फंसे रहने पर बयान देते हुए कहा कि "घोर अव्यवस्था है और किसको जिम्मेदारी दें? जब अयोध्या सील कर दिया जाता है, तो ये सारी गाड़ियां घूम करके आ रही हैं, उसी कारण ये त्राहि-त्राहि मचा हुआ है।" दरअसल बृजभूषण शरण सिंह नवाबगंज नंदनी नगर सहित कई कार्यक्रमों में शामिल होकर के अपने घर आज गुरुवार देर शाम 6 बजे के करीब विश्नोहरपुर जा रहे थे जहां नवाबगंज रेलवे क्रॉसिंग के पास लगभग 30 मिनट तक जाम में फंसे रहे जिसके कारण उन्होंने अपनी नाराजगी जाहир की है। बृजभूषण शरण सिंह के गाड़ियों के काफिले के पीछे लगभग 1 किलोमीटर तक लंबा काफी जाम लगा हुआ था वह भी लोग जाम में फंसे हुए थे। जाम में ही फंसे लोगों ने देखा कि पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह फंसे हुए हैं उनकी पुलिस एस्कॉर्ट भी आगे है इसके बाद में लोग अपने मोबाइल फोन को लेकर के गए और बृजभूषण शरण के सवाल किया कि इसको लेकर कि आप क्या कहेंगे आप कुछ क्या बोलेंगे। दरअसल आपको बता दे कि इससे पहले भी पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गोंडा अयोध्या बॉर्डर सील किए जाने को लेकर के कई बार लोगों की हो रही समस्याओं को लेकर के सवाल उठा चुके हैं। एक बार तो परिक्रमा को लेकर के जा रहे श्रद्धालुओं के बीच ही पहुंच करके पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सवाल उठाया था। जिसके बाद से कुछ मार्ग उसे समय परिक्ररा जाने के लिए लोगों के लिए खोल दिया गया था। लेकिन कल अयोध्या में होने वाले भव्य दीप उत्सव कार्यक्रम को लेकर गोंडा-अयोध्या बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है पुराने सरयू पुल से किसी भी वाहन को नहीं जान दिया जा रहा है।0
0
Report
पेट्रोल पंप के QR कोड से साइबर ठगी: चित्रकूट में तीन गिरफ्तार
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:पेट्रोल पंप के QR कोड से ठगी करने वाले तीन अभियुक्त गिरफ्तार टॉपलीड- चित्रकूट में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने पेट्रोल पंप के QR कोड को ही ठगी का जरिया बना लिया। पहले ऑनलाइन लाखों रुपये ट्रांसफर किए और फिर पेट्रोल पंप कर्मचारियों से नकदी लेकर फरार हो गए। मामले में चित्रकूट पुलिस ने प्रयागराज के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में एक संगठित साइबर ठगी गिरोह का खुलासा हुआ है, जिसके तार प्रयागराज के कई इलाकों से जुड़े बताए जा रहे हैं। दरअसल, पूरा मामला चित्रकूट जनपद के रैपुरा थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, 2 नवंबर को आरोपियों ने देउधा स्थित कमला फिलिंग स्टेशन पर 650 रुपये का पेट्रोल डलवाया और पेट्रोल पंप के QR कोड पर 65 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद फोन पर रकम गलती से ट्रांसफर होने की बात कहकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 64 हजार 350 रुपये नकद वापस ले लिए। इसी तरह रैपुरा फिलिंग स्टेशन बोड़ीपोखरी पर भी साइबर ठगी की गई। यहां आरोपियों ने 70 हजार 495 रुपये का डीजल लिया और पेट्रोल पंप के QR कोड पर 2 लाख 8 हजार 696 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 1 लाख 38 हजार 200 रुपये नकद प्राप्त कर लिए। दोनों घटनाओं के बाद पेट्रोल पंपों के बैंक खाते होल्ड हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने साइबर सेल और रैपुरा पुलिस को जांच के निर्देश दिए। तकनीकी जांच और बैंक से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने बंधाना मोड़, जयंती बांध हनुमानगंज के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ आदिवासी, प्रियांशु और नितिन प्रताप सिंह के रूप में हुई है। तीनों प्रयागराज के कौंधियारा क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पिछले करीब तीन महीने से इस तरह की वारदातों में शामिल थे। गिरोह के अन्य सदस्य पहले से हैक किए गए मोबाइल फोन के जरिए पेट्रोल पंपों के QR कोड पर रकम ट्रांसफर कराते थे और फिर अपने साथियों के माध्यम से उसे नकद में बदल लेते थे। इसके बदले गिरफ्तार आरोपियों को पेट्रोल और प्रत्येक ट्रांजेक्शन पर दो से तीन हजार रुपये तक मिलते थे। साइबर सेल की तकनीकी जांच में सामने आया कि रैपुरा फिलिंग स्टेशन पर किए गए ट्रांजेक्शन का संबंध राजस्थान के जैसलमेर से मोबाइल फोन हैकिंग से था, जबकि देउधा पेट्रोल पंप पर हुए ट्रांजेक्शन का संबंध तमिलनाडु के चेंगलपट्टू से सामने आया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को भी सीज किया गया है। फिलहाल पुलिस इस गिरोह के दो अन्य आरोपियों राज मिश्रा और आलोक शुक्ला की तलाश में जुटी है। पुलिस का कहना है कि गिरोह द्वारा बड़े स्तर पर साइबर धोखाधड़ी किए जाने की आशंका है और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। चित्रकूट पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर ठगों के उस तरीके का खुलासा हुआ है, जिसमें पेट्रोल पंपों के QR कोड के जरिए ठगी की रकम को नकदी में बदला जा रहा था।0
0
Report
देवली में मैकेनिक दुकान के पास कार में आग, गैस सिलेंडर से बड़ा खतरा टला
Tonk, Rajasthan:देवली शहर में रंगमहल होटल के पास गुरुवार को रिपेयरिंग के लिए मैकेनिक की दुकान पर आई एक कार में अचानक आग लग गई। दमकल की सूचना के अनुसार कार में गैस सिलेंडर लगा हुआ था। यह घटना शाम करीब 4:50 बजे की है। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास किया और नगर पालिका दमकल को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पा लिया। फायरमैन नीरज चौधरी ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाई। स्थानीय लोगों की तत्परता और समय पर दमकल पहुंचने से संभावित नुकसान टल गया। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले कोटा रोड पर भी मैकेनिक की दुकान के बाहर लंबे समय से खड़ी एक कार में आग लगने की घटना सामने आई थी。0
0
Report
Advertisement
