229001
पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगेस्टर, कई धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे
Raebareli, Uttar Pradesh:गैंगेस्टर अभियुक्त को पुलिस ने सम्राट धाबा के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध दर्ज हैं कई धाराओं के मुकद।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
RATLAM के संदिग्ध की पहचान Chandrashekhar Solank के रूप में
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
हिम्मतगढ़ में LT लाइन फॉल्ट से घरों में हाई वोल्टेज, लाखों का नुकसान
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले के कसारवाड़ी थाना क्षेत्र के हिम्मतगढ़ गांव में एलटी लाइन में अचानक फॉल्ट होने से घरों में हाई वोल्टेज दौड़ गया। तेज वोल्टेज के कारण करीब 15 से 20 घरों के बिजली उपकरण जलकर खराब हो गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। हाई वोल्टेज की चपेट में आने से कई घरों के पंखे, फ्रिज, एसी, टीवी सहित महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक गए। हिम्मतगढ़ निवासी मुनावर खान के घर में भी एसी, टीवी, फ्रिज, पंखे, लैपटॉप और प्रिंटर समेत कई उपकरण खराब हो गए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक अचानक वोल्टेज बढ़ने से कुछ ही समय में उपकरणों ने काम करना बंद कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी है। ग्रामीणों ने एलटी लाइन और ट्रांसफार्मर की तत्काल जांच, फॉल्ट के कारणों का पता लगाने और नुकसान का सर्वे कर पीड़ित परिवारों को उचित राहत देने की मांग की है।0
0
Report
गांजा हंगामे के बाद युवक ने ज्वेलर्स में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से हमला किया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। गांजा पीने की शिकायत से नाराज एक युवक ने ज्वेलर्स दुकान में घुसकर सुरक्षा गार्ड पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपी ने घायल के बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की। हालांकि दुकान में मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के जूनीलाइन और सदर बाजार इलाके का है। पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र रजक सदर बाजार स्थित राकेश ज्वेलर्स में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि मोहल्ले में सत्येंद्र यादव के गांजा पीने की शिकायत राजेंद्र ने की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। रविवार रात करीब आठ बजे आरोपी सत्येंद्र यादव पहले राजेंद्र और उनके बेटे आदित्य के घर के पास पहुंचा, लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। इसके बाद वह सदर बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान पहुंच गया।आरोपी दुकान के अंदर घुसा और ड्यूटी पर मौजूद राजेंद्र रजक पर चापड़ से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले में राजेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद दुकान में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर दुकान में मौजूद लोगों ने साहस दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर राजेंद्र का बेटा आदित्य भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि सत्येंद्र ने आदित्य पर भी हमला करने की कोशिश की, लेकिन मौजूद लोगों ने उसे काबू कर लिया।घायल राजेंद्र को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है और हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में विद्युत सुधार के दौरान करंट से आउटसोर्स कर्मी संतोष अनुरागी की मौत
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर मे दर्दनाक हादसे मे महोबा रोड स्थित महतो पेट्रोल पंप के पास विद्युत सुधार कार्य के दौरान करंट लगने से विद्युत विभाग के 28 वर्षीय आउटसोर्स कर्मचारी संतोष अनुरागी की मौत हो गई। संतोष छतरपुर के फूला देवी कॉलोनी बाईपास के रहने वाले थे। वो पिछले डेढ़ साल से विद्युत विभाग में आउटसोर्स हेल्पर/लाइनमैन के तौर पर काम कर रहे थे। मृतक की शादी को महज 3 महीने ही हुए थे और अब उनका सुहाग उजड़ गया। परिजनों के मुताबिक सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे उन्हें हादसे की सूचना मिली। हादसे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लाइन सुधार के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया और बिना प्रॉपर शटडाउन लिए काम कराया जा रहा था। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और परिवार को न्याय व मुआवजे की मांग की है。0
0
Report
वरदान अस्पताल के सामने ट्राला ने तीन कारों को टक्कर दी; डॉक्टरों की गाड़ियाँ क्षतिग्रस्त
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के शहरी हाईवे पर वरदान अस्पताल के पास सोमवार को ब्रेक सुधारने के दौरान अनियंत्रित हुए सीमेंट से भरे ट्राले ने अस्पताल की पार्किंग के सामने खड़ी तीन कारों को टक्कर मार दी थी। हादसे में दो कारें वरदान अस्पताल में पदस्थ डॉक्टरों की थीं। मामले में दोनों डॉक्टरों की शिकायत पर लालघाटी पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर वाहन जब्त कर लिया है। तीसरी कार में ज्यादा नुकसान न होने पर वाहन स्वामी ने कोई कार्रवाई नहीं की。 लालघाटी थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे ने बताया वरदान हास्पिटल में पदस्थ डॉक्टर अवधेश सिंह भदौरिया और उनके साथी डॉक्टर अनिल बिरले ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि दोनों ने अपनी कारें वरदान अस्पताल के सामने सड़क किनारे खड़ी की थीं। डॉक्टर अवधेश Singh भदौरिया की निशान मैग्नाइट कार क्रमांक MP09 DQ 2219 और डॉक्टर अनिल बिरले की किया सोनट कार क्रमांक MP09 AS 4942 वहां खड़ी थी। अस्पताल के अंदर मौजूद डॉक्टरों को अचानक टक्कर की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो सीमेंट से भरा ट्राला क्रमांक RJ09 GB 9035 उनकी खड़ी कारों से टकराया हुआ था। हादसे में दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। पुलिस ने ट्राले के चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। वरदान हास्पिटल के संचालक को भी वाहन न खड़े करने की हिदायत दी जाएगी । अस्पताल की पार्किंग व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद वरदान अस्पताल के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के पास स्वयं की पार्किंग व्यवस्था नहीं होने के कारण डॉक्टरों, मरीजों और उनके परिजनों के वाहन अक्सर सड़क किनारे खड़े रहते हैं। अस्पताल शहरी हाईवे के किनारे स्थित होने के कारण सड़क पर खड़े वाहनों से यातायात प्रभावित होने की स्थिति भी बनती है। अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी सड़क से ही स्ट्रेचर पर ले जाया जाता है। मरीजों की भी जान खतरे में बनी रहती है。 अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के साथ डॉक्टरों के वाहन भी सड़क किनारे खड़े होने से हाईवे का हिस्सा संकरा हो जाता है। ऐसे में तेज रफ्तार या भारी वाहनों के गुजरने के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सोमवार को हुई घटना ने इस समस्या को एक बार फिर सामने ला दिया है। पुलिस ने फिलहाल ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, अस्पताल के सामने पार्किंग और यातायात व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों द्वारा क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखना होगा。 बाईट-अर्जुनसिंह मुजाल्दे थाना प्रभारी लालघाटी शाजापुर0
0
Report
टोंक-देवली मार्ग हादसा: कार सवार की मौत, डंपर से भिड़ंत
Tonk, Rajasthan:देवली टोंक टोंक-देवली राजमार्ग के पोल्याडा के पास मंगलवार सुबह सड़क हादसे में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान राजाराम (41) पुत्र जगदीश जाट, निवासी जनकपुरा टोरड़ी थाना मालपुरा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार राजाराम मंगलवार सुबह कार से देवली से टोंक की ओर जा रहा था। इसी दौरान पोल्याडा के पास उसकी कार आगे चल रहे डंपर में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि राजाराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर संबंधित पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि राजाराम खेती का कार्य करता था और दो बच्चों का पिता था। उसका एक बच्चा एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हादसे की सूचना के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट स्टे के बावजूद बरवत से पथरी घाट फोर लेन निर्माण के लिए अतिक्रमण अभियान जारी
Bettiah, Bihar:बरवत सेना से पथरी घाट तक फोर लेन सड़क निर्माण में आ रही बाधा के खिलाफ जिला प्रशासन ने हाई कोर्ट का रास्ता अख़्तियार किया है। बरवत सेना से पथरी घाट तक फोर लेन सड़क निर्माण की बाधाओं के कारण दर्जनों दुकानदार हाई कोर्ट से स्टे ले चुके हैं जिससे सड़क चौड़ीकरण अभियान प्रभावित हो रहा है। अतिक्रमण अभियान जारी رکھنے के लिए जिला प्रशासन ने हाई कोर्ट जाने का निर्णय लिया है। पथरी घाट तक 6.75 किमी लंबी सड़क पांच मार्गों को जोड़ेगी, जिसमें चेक पोस्ट से सर्किट हाउस, पावर हाउस चौक, सत्यनारायण पेट्रोल पंप होते हुए मीना बाजार से जीएमसीएच होते हुए फोरलेन सड़क पथरी घाट तक जाएगी। इस सड़क से शहर में यातायात सुविधा सुगम होगी और नाला निर्माण होने से जाम की समस्या से शहर को मुक्ति मिलेगी। फोरलेन सड़क निर्माण कार्य में प्रशासन को बाधा का सामना करना पड़ रहा है; पावर हाउस चौक पर नगर निगम द्वारा बनाए गए 34 दुकानों में से 29 दुकानदारों ने हाई कोर्ट से स्टे ले लिया है और मीना बजार के दर्जनों दुकानदारों ने भी स्टे ले लिया है। जिला प्रशासन नगर निगम के साथ मिलकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है; पथरी चौक सहित मीना बजार में कई दुकानों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया है। अधिकारी कह रहे हैं कि स्टे लेने वाले दुकानदार अन्य आधार पर भी जवाब दे रहे हैं, पर सड़क किनारे नाला और सड़क की जमीन अवैध है। पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि बरवत सेना से पथरी घाट तक फोरलेन सड़क निर्माण में कोई बाधा नहीं है और अभियान जारी रहेगा ताकि सड़क चौड़ीकरण, नाला निर्माण और सुगम यातायात संभव हो सके।0
0
Report
जलालाबाद के कई स्कूलों को बम धमकी: मेल से मिली चेतावनी, अभिभावक बच्चों को लेने भेजे गए
Fazilka, Punjab:जलालाबाद के चार से पांच स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है । बताया जा रहा है कि मेल के जरिए यह धमकी दी गई है । जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा स्कूल खाली करवा दिए गए हैं । बच्चों को छुट्टी कर दी गई और अभिभावको को अपने बच्चों को लेजाने के लिए कहा गया है । इतना ही नहीं इस बाबत सूचना पुलिस को दी गई है । पुलिस मौके पर पहुंची है । जिनके द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । पुलिस का कहना है कि सर्च ऑपरेशन के साथ-साथ साइबर सेल की टीम भी पता लगाने में जुटी है कि मेल कहां से आई है । कॉन्वेंट स्कूल के फादर ने बताया कि स्कूल को बम ब्लास्ट की धमकी भरा मेल मिला है । जिसके बाद उनके द्वारा स्कूल में छुट्टी कर दी गई है । और सभी अभिभावकों को फोन कर अपने बच्चों को स्कूल से लेजाने के लिए कहा गया है । उन्होंने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे मेल मिली है । जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है । जिसपर उनके द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन अपनी जांच में जुटा है । उधर सिटी थाना के एसएचओ मोहित धवन ने बताया कि जलालाबाद के चार से पांच स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी मिली है । जिसके बाद उनके द्वारा एंटी सैबोटेज टीम को भी बुला लिया है । और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है । सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है । उन्होंने बताया कि मेल में 1:11 बजे पर स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। फिलहाल स्कूल खाली करवा दिए गए हैं । और सर्च ऑपरेशन जारी है । किसी को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी । पुलिस जनता की सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है ।0
0
Report
सचिन पायलट पंजाब के डेराबसी विधानसभा क्षेत्र पहुँचे, खूब स्वागत
Noida, Uttar Pradesh:ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਪਹੁੰਚੇ ਪੰਜਾਬ ਡੇਰਾਬਸੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਵਾਗਤ0
0
Report
Advertisement
देवरिया में स्कूली वैन पेड़ से टकराई, चालक समेत चार घायल,दरवाजा काटकर घायलों को निकाला गया
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के लीलापुर गांव के पास सोमवार सुबह बच्चों को लेने जा रही यूनिवर्सल पब्लिक स्कूल की वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में चालक समेत तीन स्कूली बच्चे घायल हो गए। वैन में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, बैतालपुर क्षेत्र के विशुनपुर निवासी चालक राकेश यादव सुबह नंदनी सिंह (कक्षा 9), निधि गोंड (कक्षा 11) और अनुराग यादव (कक्षा 10) को लेकर लौट रहा था। सुबह करीब सवा आठ बजे लीलापुर चौराहे के पास देवरिया-हाटा मुख्य मार्ग पर वैन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से वैन को पेड़ से अलग किया। आगे की सीट पर फंसे चालक और छात्र अनुराग को ग्राइंडर मशीन से दरवाजा काटकर बाहर निकाला गया। चालक का बायां पैर टूट गया है। हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा निधि को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसके पैर और सीने में गंभीर चोटें बताई जा रही हैं। घायल नंदनी और अनुराग को भी चोटें आईं। चालक राकेश यादव को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी संजय रेड्डी और एसओ अमित कुमार राय मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सीओ ने पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। हादसे के चलते मुख्य मार्ग पर करीब एक घंटे तक आवागमन आंशिक रूप से बाधित रहा। पुलिस ने वैन को सड़क किनारे हटाकर यातायात बहाल कराया।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में दिनदहाड़े गोली से 50 वर्षीय सुभाष की मौत
Noida, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग दिन दहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या साईकिल पर जा रहे व्यक्ति क़ो मारी गोली 50 वर्षीय सुभाष की मौक़े पर हुई मौत मृतक का पुत्र कुछ दिन पूर्व गांव की युवती क़ो लेकर हुआ था फरार कोर्ट ने युवक क़ो भेज दिया था जेल और युवती क़ो नारी निकेतन घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व एसओजी टीम मौके पर नगर कोतवाली क्षेत्र के पिन्ना रोड पर हुई घटना।0
0
Report
जालौन: छह नाबालिग बहनों की मुश्किलें, दादी के सहारे जीवन संघर्ष
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।0
0
Report
Advertisement
पटना में भारी बारिश से जलजमाव, यातायात ठप और लोगों को भारी परेशानी
Patna, Bihar:पटना में आज झमाझम बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सुबह से हो रही लगातार बारिश के बाद राजधानी के कई इलाकों में जलभराव की तस्वीरें सामने आई हैं। सड़कों पर पानी जमा होने से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं, तो वहीं कई जगहों पर वाहनों की रफ्तार भी थमती नजर आ रही है। बारिश के चलते कई प्रमुख सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन गई है। कहीं घुटनों तक पानी नजर आ रहा है, तो कहीं सड़क और नाले का फर्क कर पाना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में पैदल चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश का असर ट्रैफिक पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में पहले के मुकाबले ज्यादा वक्त लग रहा है।0
0
Report
भारत-चीन रिश्ते सुधर रहे हैं: रविंदर रैना ने BRICS में मुद्दे सुलझने का दावा किया
Srinagar, Uttarakhand:India-China Relations Improving, Says Ravinder Raina BJP senior leader Ravinder Raina said that India and China are moving closer and several issues have been resolved during the recently held BRICS conference. Raina said that India wants good relations with all countries, including its neighbouring nations. He further said that if India’s close neighbour understands this approach, leaves its tactics aside and comes forward for better relations, India has no issue in maintaining good ties. Ravinder Raina, BJP Senior Leader0
0
Report
सांगोद नगरपालिका चुनाव: भाजपा को स्पष्ट बहुमत, चार निर्दलीय ने भी दिया समर्थन
Kota, Rajasthan:सांगोद नगर पालिका में एक बार फिर भाजपा का कमल खिला है... नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। कांग्रेस के खाते में 11 वार्ड आए, जबकि चार निर्दलीय प्रत्याशी भी जीतकर सामने आए। खास बात ये कि जीत के बाद चारों निर्दलीय पार्षदों ने भाजपा को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। भाजपा की इस जीत के बाद ऊर्जा मंत्री और सांगोद विधायक हीरालाल नागर ने जनता का आभार जताया और कार्यकर्ताओं को बधाई दी। नागर ने कहा कि ये जीत विकास, पारदर्शिता और सुशासन पर जनता की मुहर है। उनका दावा है कि सांगोद को राज्य की आदर्श नगर पालिका के रूप में विकसित करने के लिए मूलभूत सुविधाओं, पेयजल, सड़कों और स्वच्छता पर विशेष काम किया जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकासपरक नीतियों, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के जनसेवा कार्यों और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया। उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन सरकार के जरिए सांगोद के शहरी विकास को नई रफ्तार मिलेगी। वहीं भाजपा को समर्थन देने वाले निर्दलीय पार्षद सत्यनारायण गहलोत, मंजू बाई, चौथमल सुमन और निशा मित्तल हैं। चारों के समर्थन के बाद भाजपा का बोर्ड और मजबूत हो गया है। ऊर्जा मंत्री ने भरोसा दिलाया कि चुनाव में किए गए वादों को प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
