229001
रायबरेली में चोरी करने आये चोर को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: चोरी करने आये चोर को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा चोरी को खम्भे से बांध कर की पिटाई सूचना पर पहुची पुलिस ने चोर को लिया हिरासत में खम्भे में बंधे चोर का वीडियो हुआ वायरल चोरी करने आये थे तीन लोग मौका देख दो लोग मौके से हुए फरार एक युवक को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ा शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा नगर पावर हाउस का मामला0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कुरुक्षेत्र की मंडियों में धान की आवक तेज, 17% नमी मानक अपनाने की अपील
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में धान लेकर किसान मंडियों में पहुंच रहे हैं। मंडी में बिजली-पानी और सफाई की व्यवस्था पूरी है, किसानों से सूखा धान लाने की अपील की गई है। धान का सीजन शुरू हो चुका है और किसान अपनी फसल लेकर मंडी जा रहे हैं। मंडियों में धान की आवक बढ़ रही है। प्रशासन की ओर से किसानों की सुविधा के लिए बिजली, पानी, सफाई और फसल को बारिश से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। वहीं किसानों से 17 प्रतिशत तक नमी वाला सूखा धान मंडी में लाने की अपील की गई है। मंडी में धान की आवक शुरू हो गई है। अब तक करीब एक लाख 38 हजार क्विंटल धान मंडी में पहुंच चुका है, जबकि करीब 70 हजार क्विंटल 1509 किस्म का धान भी आ चुका है। अधिकारियों के मुताबिक किसानों को मंडी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। किसान ट्रॉलियों में धान लेकर मंडी पहुंच रहे हैं और उन्हें गेट पास जारी किए जा रहे हैं। मंडी में बिजली, पेयजल और सफाई की व्यवस्था की गई है। किसानों के लिए 10 वाटर कूलर लगाए गए हैं, जबकि फसल रखने के लिए 5 कवर शेड भी उपलब्ध करवाए गए हैं। बारिश या मौसम खराब होने की स्थिति में धान को सुरक्षित रखने के लिए आढ़तियों को तिरपाल से फसल ढकना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आढ़तियों के पास तिरपाल और क्रेट समेत जरूरी सामान उपलब्ध करवाया गया है। मंडी सेकेट्री हरजीत सिंह ने कहा कि किसानों से अपील की गई है कि वे अपनी धान की फसल को अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लेकर आएं। सरकार की ओर से निर्धारित 17 प्रतिशत नमी के मानक का ध्यान रखने की सलाह दी गई है। इससे किसानों को फसल बेचने में परेशानी नहीं होगी और खरीद प्रक्रिया तेजी से पूरी हो सकेगी। मंडी में प्रवेश के लिए किसानों को गेट पर रुककर गेट पास लेना होगा। ट्रॉली की फोटो और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही मंडी में प्रवेश दिया जाएगा। फसल उतारने के बाद किसानों को निर्धारित स्थानों पर बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी, इसके लिए मंडी में चार-पाँच स्थान निर्धारित किए गए हैं। इसके बाद फसल की आगे की खरीद प्रक्रिया पूरी की जाएगी। फिलहाल प्रशासन ने धान खरीद सीजन को लेकर तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। किसानों से अपील की गई है कि वे सूखी फसल, निर्धारित नमी मानक और मंडी में प्रवेश की प्रक्रिया का ध्यान रखते हुए ही अपनी फसल लेकर पहुंचें।0
0
Report
हरियाणा मंत्री ने SIR और वोट चोर पर कांग्रेस को घेरा, धान खरीद फैसला
Karnal, Haryana:करनाल । कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा का बड़ा बयान—SIR और ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर कांग्रेस को घेरा, धान खरीद पर बोले- मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं फैसला। करनाल के पंचायत भवन में कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने एक साथ कई मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। 13 शिकायतों में से 8 का निपटारा करने और 5 शिकायतें लंबित रहने की जानकारी दी। वहीं SIR को लेकर कांग्रेस के सवालों पर चुनाव आयोग को स्वतंत्र संस्था बताते हुए मंत्री ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाना उचित नहीं है। धान की आवक, खरीद, पराली प्रबंधन और मत्स्य पालन में कथित 18.90 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच को लेकर भी मंत्री ने अहम जानकारी दी। कष्ट निवारण समिति में 13 शिकायतें, 8 का मौके पर निपटारा करनाल के पंचायत भवन में आयोजित कष्ट निवारण समिति की बैठक में मंत्री श्याम सिंह राणा ने लोगों की शिकायतें सुनीं। मंत्री ने बताया कि बैठक में कुल 13 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से 8 शिकायतों का निपटारा कर दिया गया है, जबकि 5 शिकायतें अभी लंबित हैं। उन्होंने कहा कि लंबित शिकायतों का भी अगली बैठक तक निपटारा करने का प्रयास किया जाएगा। चुनाव आयोग पर सवालों को लेकर कांग्रेस पर मंत्री का पलटवार कांग्रेस द्वारा चुनाव आयोग के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि जब कोई पार्टी विपक्ष में होती है तो सत्ता पक्ष के खिलाफ प्रदर्शन करती रहती है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और आयोग अपनी प्रक्रिया के अनुसार फैसले लेता है। ऐसी संस्थाओं पर आरोप लगाना उचित नहीं है। चुनाव आयोग स्वयं को चुनाव प्रक्रिया संचालित करने वाली स्वायत्त संवैधानिक संस्था के रूप में वर्णित करता है। SIR पर बोले श्याम सिंह राणा—‘कांग्रेस ने जो प्रक्रिया शुरू की, उसी को भाजपा ने आगे बढ़ाया’ SIR को लेकर उठ रहे सवालों पर मंत्री ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया चुनावों से जुड़ी नियमित प्रक्रिया है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस चुनावी मशीनरी और व्यवस्था को कांग्रेस के समय में अपनाया गया था, भाजपा सरकार उसी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है। निर्वाचन आयोग के मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार हरियाणा में SIR की अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को प्रकाशित की जानी थी। ‘जिसे बहुमत मिलेगा, वही सरकार बनाएगा’—वोट चोरी के आरोपों पर मंत्री का जवाब मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि भारत में सरकारों का गठन चुनाव और बहुमत के आधार पर होता है। इसी दौरान उन्होंने 1947 के दौर की सरकार गठन प्रक्रिया और जम्मू-कश्मीर के शुरुआती राजनीतिक घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए कांग्रेस के मौजूदा ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर सवाल उठाए। मंत्री ने कहा कि आज चुनावी व्यवस्था के तहत जनता के वोट से सरकार बनती है और जिस दल को बहुमत मिलता है, वही सरकार बनाता है। धान की आवक तेज, खरीद को लेकर मुख्यमंत्री आज ले सकते हैं फैसला धान के सीजन को लेकर कृषि मंत्री ने बताया कि गैर-बासमती और बासमती धान की आवक मंडियों में शुरू हो चुकी है। उन्होंने आवक के आंकड़े बताते हुए कहा कि अब तक करीब 42 लाख 7354 क्विंटल धान तथा PR धान की करीब 11 हजार 280 क्विंटल आवक हुई है। मंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी 25 सितंबर को धान की खरीद शुरू हुई थी और आज मुख्यमंत्री इस संबंध में फैसला ले सकते हैं। राज्य में धान की आवक शुरू होने और खरीद की तैयारियों को लेकर सरकार पहले भी समीक्षा कर चुकी है। मत्स्य पालन में 18.90 करोड़ के कथित घोटाले पर जांच कमेटी गठित मत्स्य पालन विभाग में 18.90 करोड़ रुपये के कथित घोटाले को लेकर पूछे गए सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि सरकार ने जांच कमेटी गठित कर दी है। मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पराली प्रबंधन पर सरकार का फोकस, किसानों को मशीनों पर सब्सिडी पराली प्रबंधन को लेकर श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों को पराली प्रबंधन के लिए आर्थिक सहायता दे रही है और किसानों से अपील की जा रही है कि वे पराली को खेत में ही प्रबंधन करें। उन्होंने कहा कि पराली की गांठ बनाने और प्रबंधन के लिए किसानों को सब्सिडी पर बड़ी संख्या में मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बाइट—श्याम सिंह राणा, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, हरियाणा0
0
Report
झज्जर की सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड जीता, हरियाणा का नाम रोशन
Jhajjar, Haryana:झज्जर ब्रेकिंग एशियन गेम्स में झज्जर के गांव सासरौली की सुरुचि का जलवा, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता गोल्ड गोल्ड जीतने के बाद बेटी की उपलब्धि पर परिजनों ने जताई खुशी, मुंह मीठा करवा कर खुशी की सांझा सुरुचि के गोल्ड जीतने के बाद परिवार के लोगों ने बताया इसे बाबा श्याम का आशीर्वाद खुशी से सराबोर परिजनों ने बाबा श्याम के मंदिर में माथा टेका मां सुदेश देवी, भाई निशांत, दादी छोटा देवी, चाचा कृष्ण और पिता इंदर सिंह ने जताई खुशी झज्जर जिले के गांव सासरोली की रहने वाली है सुरुचि फोगाट परिजन बोले शुरू से ही मेहनती रही है सुरुचि, मन में जो सोचा उसे करने की ठानी भिवानी और दिल्ली की खेल अकादमी में सूची ने की है प्रैक्टिस परिजन बोले देश के लिए अभी अन्य मेडल लाना सुरुचि और परिवार का सपना सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने भारत के हिस्से में डाला है गोल्ड सुरुचि की αυτή उपलब्धि से गांव और परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। परिवार के सदस्यों ने कहा कि सुरुचि ने अपनी मेहनत से यह मुकाम पाया है और वह देश के लिए गोल्ड जीतकर गर्व का कारण बनी है, गोल्ड मेडल जीतने के बाद सुरुचि के परिजनों ने उसे बाबा श्याम का आशीर्वाद बताया और कहा कि आशीर्वाद व कठिन मेहनत के कारण आज भारत का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। खुशी से सराबोर परिवार के सदस्य बाबा श्याम के मंदिर जाकर माथा टेककर आशीर्वाद लिया और आने वाले समय के लिए भी शुभकामनाएं दीं। परिवार के अनुसार सुरुचि शुरू से ही काफी मेहनती रही है और उसने जो लक्ष्य तय किया उसे ठान कर लगातार मेहनत की। बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उसने भिवानी और दिल्ली की खेल अकादमियों में अभ्यास भी किया। गांव से अंतरराष्ट्रीय मंच तक के सफर में सुरुचि फोगाट ने गांव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रखा है और अब भी उनसे देश के लिए अधिक पदक मिलने की उम्मीद है। परिजनों ने कहा कि यह शुरुआत है और बेटी इसी तरह मेहनत करती रहे और भारत के लिए और स्वर्ण पदक जीते। झज्जर के सासरौली गांव की बेटी सुरुचि फोगाट ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर न सिर्फ अपने परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि झज्जर और हरियाणा का नाम भी अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर रोशन किया है।0
0
Report
Advertisement
नाडोल पुलिस ने 90 किलो डोडा पोस्त के साथ 6 तस्करों को दबोचा
Pali, Rajasthan:नशे के सौदागरों पर नाडोल चौकी पुलिस का एक्शन, मजबूत मुखबिर तंत्र की वजह से लगातार अगस्त-सितम्बर में 6 बड़ी कार्रवाई को दिया अंजाम, SP मोनिका सैन का सख्त फॉर्मूला 'नशे के सौदागरों पर नकेल' ASI परविंदरसिंह एवं कांस्टेबल गणेश ने दिया बड़ी कार्रवाई को अंजाम, नाडोल में नाकाबंदी तोड़ फरार हुए आरोपियों को 90 किलो डोडा पोस्ट के साथ दबोचा, बदमाशों के भागने की कोशिश में डोडा पोस्त से भरी लग्जरी कार हुई पलटी, मौके देख कर फरार होने की कोशिश हुई नाकाम, ASI परविंदरसिंह के नेतृत्व में पहाड़ियों में पीछा कर दबोचा, रानी SHO आनंद सांखला ने डोडा पोस्त जब्त कर की आरोपियों से पूछताछ, बदमाशों की हिमाकत देखिए स्टॉप स्टिक के बावजूद 2 किलोमीटर तक चलाई कार, लेकिन आखिर नाडोल पुलिस की हिम्मत ने दिया बेहतर परिणाम, क्योंकि अक्सर मेवाड़ से आने वाले तस्कर इसी रूट का करते है इस्तेमाल ।0
0
Report
CID-CB ने विधायक गणेशराज बंसल के रिमांड पर कोर्ट की कड़ी प्रतिक्रिया
Sri Ganganagar, Rajasthan:हनुमानगढ से बड़ी खबर विधायक गणेशराज बंसल को किया CID - CB ने किया न्यायालय में पेश CID - CB ने न्यायालय से 7 दिन का मांगा रिमांड रिमांड मांगने पर कोर्ट की प्रतिक्रिया 4 दिवस की रिमांड अवधि के दौरान CID-CB की टीम ने क्या किया CID-CB के जबाब से सन्तुष्ट नही होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी वहीं विधायक की जमानत याचिका पर भी हो सकता है फैसला हालांकि CID-CB ने रिमांड बढाकर पट्टे बरामद करने की दी है दलील0
0
Report
पश्चिमी जिले के डीडीयू अस्पताल को दिल्ली का बड़ा अस्पताल बनाने की घोषणा
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला का डीडीयू अस्पताल बनेगा दिल्ली का बड़ा हॉस्पिटल पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 110 में जन्मदिवस समारोह मनाया धूमधाम से पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 110 वे जन्मदिवस पर विधायक श्याम शर्मा ने कि पुष्प वर्षा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 110 में जन्मदिवस समारोह है ऐसे में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं और वेस्ट दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दीनदयाल उपाध्याय उनके नाम पर है ऐसे में इस मौके पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अस्पताल प्रशासन के साथ-साथ कर्मचारी यूनियन मेंबरों ने भी हिस्सा लिया और इस कार्यक्रम में अस्पताल के एमडी डीएमएस सहित इलाके के भाजपा विधायक श्याम शर्मा ने भी शिरकत की और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की भव्य प्रतिमा पर पुष्प और माला अर्पित किया इस मौके पर विधायक ने उनके जीवन और जीवन में किए गए उत्कृष्ट कार्यो की चर्चा की वहीं अस्पताल के एमडी और कर्मचारी यूनियन के प्रधान पंडित दीनदयाल उपाध्याय को अपना आदर्श माना और इसी तरह से सालों साल से उनके जन्म दिवस समारोह पर कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही, इस मौके पर अस्पताल के कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया गया।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़: विधायक गणेशराज बंसल को कोर्ट में पेश, CID CB रिमांड मांगने तैयारी संकेत
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ विधायक गणेशराज बंसल को किया कोर्ट में पेश CID CB ने हनुमानगढ़ कोर्ट में किया पेश CID CB मांगेगी विधायक का और रिमांड पुलिस रिमांड पर हैं विधायक गणेशराज बंसल सूत्रो से सूचना विधायक पर दर्ज पुराने कई मामलों को भी पुलिस ने खोला विधायक गणेशराज बंसल पर दर्ज हुए हैं 85 से ज्यादा मुकदमे कई मुकदमों की अभी भी चल रही हैं जांच0
0
Report
दिल्ली में पिंक बूथ: महिला SI ड्यूटी 8am-8pm, सुरक्षा सख्ती बढ़ी
New Delhi, Delhi: राजधानी दिल्ली में 21 सितंबर सोमवार की रात 8:30 बजे कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में एक 17 वर्षीय वटी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया था इस घटना ने महिलाओं की सुरक्षा की दिल्ली में पोल खोल कर रख दी वही इस घटना के बाद दिल्ली के दिल्ली पुलिस कमिश्नर और दिल्ली के LG के द्वारा दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर सख्त निर्देश दिल्ली पुलिस को दिया गया है इसके बाद दिल्ली पुलिस अब एक्टिव नजर आ रही है जिस पुलिस के पिंक बूथ पर कोई पुलिसकर्मी की तैनाती देखी नहीं जा रही थी वहीं अब इस घटना के बाद दिल्ली के सभी पिंक बूथ पर दिल्ली पुलिस के महिला सब इंस्पेक्टर पिंक बूथ पर मौजूद है वही इस दौरान बीट ऑफीसर भी यहां पर तैनात किए गए हैं. दिल्ली में 17 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की घटना के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में आ गई है जहां इस घटना के एक आरोपी का 24 घंटे के अंदर एनकाउंटर कर पकड़ लिया गया था तो वही इस घटना में संलिप्त दो और आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली गई थी. हालांकि दिल्ली में महिला सुरक्षा को लेकर कई सवाल दिल्ली की महिलाओं ने उठाए थे जिसमें बताया गया था कि दिल्ली पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कोई कड़े कदम नहीं उठा रही जिसके वजह से ऐसी घटना हो रही है. वही अब दिल्ली पुलिस के द्वारा पिंक बूथ पर महिला सब इंस्पेक्टर की तैनाती कर दी गई है जहां वह सुबह 8:00 बजे से लेकर रात के 8:00 बजे तक ड्यूटी देगी. वहीं इस दौरान कालकाजी थाना के SHO भी पिंक बूथ का ज्यादा लेने के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी को किस तरह से ड्यूटी देना है इसके बारे में जानकारी दी. वही कालकाजी इलाके के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष रोचन चोपड़ा बताते हैं कि देखिए मैं कालका जी का ही निवासी हूं और यह पिंक बूथ मेरे दुकान के बिल्कुल सामने है जो हादसा हुआ है कालकाजी इलाके के आस्था कुंज पार्क में उससे दिल्ली की महिलाएं डर गई है दिल्ली पुलिस पहले से एक्टिव थी लेकिन अब इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस और ज्यादा एक्टिव हो गई है जहां पर रामानुजन कॉलेज और देशबंधु कॉलेज में बड़ी संख्या में छात्राएं पढ़ने के लिए आती है यहां पर पिंक बूथ की बहुत जरूरत थी पहले से ही चल रहा था लेकिन ज्यादा एक्टिव नहीं था अब इस घटना के बाद बहुत एक्टिव हो गया है जहां पर महिला पुलिस कर्मी सुबह 8:00 बजे से लेकर रात 8:00 बजे तक पिंक बूथ पर ड्यूटी देंगे और सबसे अच्छी बात है कि अगर एक भी महिला कांस्टेबल कॉलेज के आसपास ड्यूटी देती है तो महिलाओं के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और कोई भी अप्रिय घटना नहीं हो सकता. रोचन चोपड़ा, आरडब्ल्यूए अध्यक्ष, कालकाजी वही हम आपको बता दे महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देश के कई शहरों (विशेषकर दिल्ली और उत्तर प्रदेश) में पिंक बूथ (Pink Booth) बनाए गए हैं और वहां महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है.इन पिंक बूथों पर महिला सब-इंस्पेक्टर और महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।महिलाएं बिना किसी डर या झिझक के अपनी शिकायतें और समस्याएं इन महिला कर्मियों को बता सकती हैं।ये बूथ बाजार, स्कूल, कॉलेज और मेट्रो स्टेशन जैसे संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों के पास बनाए गए हैं, जहां से बाइक और पैदल पेट्रोलिंग भी की जाती है.0
0
Report
IDFC-AU Small Finance बैंक घोटाले में छह आईएएस समेत कई अधिकारी आरोपित
Chandigarh, Chandigarh:IDFC और AU स्मॉल फाइनस बैंक घोटाला मामला बैंक घोटाला से जुड़ी सीबीआई की चार्जशीट में चौकाने वाले खुलासे इस फ्रॉड से जुड़े अधिकारियों को लेकर पहली बार सामने आए चौंकाने वाले आरोप चार्जशीट के मुताबिक IAS पंकज अग्रवाल के लिए हुईं 4 मुजरा पार्टियां औऱ भेजी गई महिलाएं रिटायर्ड IAS आरके सिंह ने बेटे को हवाला से भिजवाए दो करोड़ रुपये इस मामले में 6 आईएएस पर साजिश रचने के आरोप है नियमों की अनदेखी कर अनुचित लाभ लेने, सरकारी फंड की हेराफेरी से लेकर रिश्वत लेने तक के हैं आरोप लगे है हरियाणा कथित बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की भूमिका को लेकर लगाए गए गंभीर आरोप सामने आए हैं सीबीआई ने जिन छह आईएएस के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है उनमें साकेत कुमार, आरके सिंह (राम कुमार सिंह), पंकज अग्रवाल, प्रदीप कुमार, विनीत गर्ग और मोहम्मद शाइन शामिल हैं जिसमें 3 आईएएस गिरफ्तारी के बाद न्याययिक हिरासत में ही हैं。 मामले से जुड़ी चार्जशीट में कई चौंकाने वाले आरोप हैं अधिकारियों पर बैंक अधिकारियों और अन्य आरोपियों के साथ कथित साजिश रचकर सरकारी पैसे को निजी बैंकों में ट्रांसफर कराने, बैंक चयन और एफडी निवेश के नियमों की अनदेखी करने, वित्त विभाग की तय सीमाओं को दरकिनार करने, फर्जी अथवा बदले हुए दस्तावेजों का इस्तेमाल करने, सबूत छिपाने और रिश्वत या अन्य अनुचित लाभ लेने के आरोप लगे गए हैं IAS पंकज अग्रवाल और रिभव ऋषि ने होटलों में की ऐश की व्यवस्था तत्कालीन स्कूल शिक्षा विभाग के आयुक्त एवं सचिव और बाद में कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रहे पंकज अग्रवाल पर निजी बैंक अधिकारी से कथित अनुचित लाभ लेने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोप हैं कि बैंक अधिकारी रिभव ऋषि ने अग्रवाल के लिए मुजरा पार्टियों, होटल में ठहरने और महिलाओं की व्यवस्था तक कराईं जीरकपुर के होटल जेड मैनर में नवंबर 2025 से जनवरी 2026 के बीच चार बार मुजरा पार्टियां हुईं। इनमें डांस कलाकारों, खानपान और शराब का खर्च कथित तौर पर रिभव ऋषि ने उठाया। 24 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ के ट्रिब्यून चौक पर स्थित होटल नोबोटेल में एक महिला को बुलाया गया। इसका भुगतान रिभव के करीबी अभय कुमार ने यूपीआई से किया 10 जनवरी 2026 को मोहाली के होटल बाइंडम में एक सुइट बुक कर एक अन्य महिला को बुलाया गया। इसे 75,000 रुपये रिभव ऋषि के पैसों से दिए गए। पंकज अग्रवाल की मौजूदगी और उनका होटल से उबर कैब से घर लौटना रिकॉर्ड में दर्ज है अक्तूबर 2025 में दिल्ली के होटल रिभव ऋषि के क्रेडिट कार्ड से बुक कराया गया। अक्तूबर 2025 में ही पंकज अग्रवाल की पत्नी के लिए चंडीगढ़ के होटल नोबोटेल में एक पार्टी हुई। इसका 9,399 रुपये का पूरा बिल रिभव ऋषि ने नकद चुकाया IAS साकेत कुमार ने ‘सीन’ लिख खुलवाए खाते... जुड़े थे बैंक अफसरों के ग्रुप से साकेत कुमार 16 जून 2025 से 10 अप्रैल 2026 तक विकास एवं पंचायत विभाग के आयुक्त एवं सचिव रहे और हरियाणा पावर जनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीजीसीएल) के एमडी का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। आरोप है कि उन्होंने बैंक खाते खोलने के प्रस्ताव पर केवल ‘सीन’ (देख लिया) लिखकर मंजूरी दी, जबकि बैंक चयन का अधिकार डायरेक्टर जनरल (डीजी) के पास था और ना ही कोटेशन मंगाई गई और ना वित्त विभाग को मंजूरी ली गई जांच के अनुसार पंचायत विभाग के पूर्व अधिकारी नरेश कुमार के जरिए आईडीएफसी बैंक के पूर्व अधिकारी रिभव ऋषि की सिफारिश पर उन्होंने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में खाते खुलवाने के लिए डीजी को प्रभावित किया 29 दिसंबर 2025 को एचपीजीसीएल पेंशन फंड ट्रस्ट से 25 करोड़ रुपये निकालकर आईडीएफसी बैंक में डालने की साजिश का उल्लेख है। साकेत कुमार के आईडीएफसी बैंक के अधिकारियों के ‘सुकून’ नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने की बात भी कही गई है IAS विनीत गर्ग : 50-50 ग्राम के सोने के सिक्के लेने का आरोप चार्जशीट में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष विनीत गर्ग को लेकर कई अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। उनके कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को कई निवेश मामलों में प्राथमिकता मिली 24 अक्तूबर 2025 को सदस्य सचिव ने 25-25 करोड़ रुपये एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक और आईडीएफसी में लगाने की सिफारिश की थी। इसे बदलकर पूरी 50 करोड़ राशि आईडीएफसी में लगाने का निर्णय किए जाने का उल्लेख है चार्जशीट में 6 मई 2025 को आईसीआईसीआई से 3.50 करोड़ निकालकर आईडीएफसी में जमा कराने के मौखिक निर्देश का भी आरोप है। सीबीआई के अनुसार, दीपावली से पहले रिभव ऋषि के माध्यम से विनीत गर्ग के घर 50-50 ग्राम के दो सोने के सिक्के पहुंचाए जाने की भी जांच की गई। चार्जशीट में कॉल रिकॉर्ड और गवाहों के बयानों समेत कई साक्ष्यों का उल्लेख है IAS आरके सिंह ने घर में 50 लाख लिए चार्जशीट के अनुसार पंचकूला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त आरके सिंह के घर में 11 जनवरी 2026 को 50 लाख रुपये पहुंचाए गए। 22 जनवरी को दिल्ली में उनके बेटे प्रशांत सिंह को तीन किश्तों में 2 करोड़ रुपये दिए गए पहचान के लिए 10 रुपये के नोट का नंबर मिलाया गया। सिंह ने आईडीएफसी बैंक की अलग-अलग ब्याज दरों के बावजूद एफडी कराई। जब सेक्शन अफसर अनिल कुमार ने कोटेशन मंगाने का सुझाव दिया तो सिंह ने उन्हें डांटा और कहा, “भाई तू बहुत ज्यादा सयाना है क्या?” इसके बाद 17 नवंबर को उसे हटाया गया। कालका नगर परिषद का खाता 30 किलोमीटर दूर सेक्टर-32 चंडीगढ़ शाखा में खुलवाया IAS मोहम्मद शाइन के होटल बिल बैंकवालों ने दिए एचपीजीसीएल के तत्कालीन प्रबंध निदेशक और अध्यक्ष मोहम्मद शाइन के कार्यकाल में आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को सरकारी धन के निवेश में फायदा पहुंचा। जांच एजेंसी का आरोप है कि शाइन ने बैंक के तत्कालीन शाखा प्रवन्धक रिभव ऋषि को अधिकारियों से मिलवाने से लेकर आईडीएफसी में 50 करोड़ रुपये जमा कराने और बाद में बैंक की 50 करोड़ रुपये की जमा सीमा हटाने तक भूमिका निभाई चार्जशीट में रिभव ऋषि की ओर से होटल-रेस्तरां के करीब 3.67 लाख रुपये के बिल चुकाने और शाइन के घर कई बार जाने का भी उल्लेख है। नवंबर 2024 में इंडसइंड बैंक की करीब 108.46 करोड़ रुपये की एफडी समय से पहले तुड़वाकर 50 करोड़ रुपये आईडीएफसी में जमा कराए गए IAS प्रदीप कुमार ने निवेश में की गड़बड़ी हरियाणा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन सदस्य सचिव प्रदीप कुमार पर निवेश में गड़बड़ी कर आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को फायदा पहुंचाने का आरोप है चार्जशीट के अनुसार उन्हें पता था कि आईडीएफसी बैंक में अधिकतम 50 करोड़ रुपये जमा किए जा सकते हैं, फिर भी बैंक में जमा रकम 63.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई आरोप है कि एक मामले में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक की 8.45 प्रतिशत ब्याज दर को गलत तरीके से 8.25 प्रतिशत दिखाया गया। इससे आईडीएफसी की ब्याज दर अधिक दिखाई दी0
0
Report
Advertisement
गोमती साय गुजरात सहप्रभारी बने, पत्थलगांव से स्वागत के साथ शुरू हुआ नया दौर
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हाल ही में विभिन्न राज्यों के प्रभारी और सह प्रभारियों की सूची जारी की है जिसमें पत्थलगांव विधायक गोमती साय को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद पहली बार अपने विधानसभा पत्थलगांव पहुंची गोमती साय का आत्मीय स्वागत किया गया। इस दौरान पत्थलगांव विधायक एवं गुजरात की सहप्रभारी गोमती साय से हमारे संवाददाता शिवप्रताप सिंह राजपूत ने खास बातचीत की है। गुजरात का सहप्रभारी बनाये जाने के बाद उन्होंने क्या कहा आप भी देखिए.....0
0
Report
CID-CB ने विधायक गणेशराज बंसल को न्यायालय में पेश किया; रिमांड पर कोर्ट की नाराजगी
हनुमानगढ से बड़ी खबर विधायक गणेशराज बंसल को किया CID - CB ने किया न्यायालय में पेश CID - CB ने न्यायालय से 7 दिन का मांगा रिमांड रिमांड मांगने पर कोर्ट की प्रतिक्रिया 4 दिनों की रिमांड अवधि के दौरान CID-CB की टीम ने क्या किया CID-CB के जवाब से संतुष्ट न होने पर कोर्ट ने जताई नाराजगी वहीं विधायक की जमानत याचिका पर भी हो सकता है फैसला हालांकि CID-CB ने रिमांड बढ़ाकर पट्टे बरामद करने की दी है दलील0
0
Report
पॉप स्टार Macklemore की नई तस्वीरें वायरल
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
कांग्रेस पर ललन सिंह का हमला, हार के कारणों पर चिंता
Patna, Bihar:कांग्रेस के प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा चुनाव आयोग पर एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पूरे देश में हो हल्ला मचा रही है। कांग्रेस को अपनी हार के असली कारणों की समीक्षा करनी चाहिए। सांविधानिक संस्थाओं पर हमला करना कांग्रेस पार्टी की परंपरा रही है। कांग्रेस के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है।0
0
Report
बihar पुलिस ड्राइवर भर्ती की खाली सीटों पर अभ्यर्थियों ने CM समक्ष तख्तियाँ दिखाईं
Patna, Bihar:मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के गया जी आगमन के दौरान बिहार पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने अपनी मांग को लेकर बीच सड़क पर तख्ती दिखाया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पितृपक्ष मेला का उदघाटन करने गया जी आए थे। विष्णुपद मंदिर से पूजा अर्चना के बाद गांधी मैदान टेंट सिटी जाते समय रास्ते में अभ्यर्थियों ने तख्ती दिखाकर मांग की है। मुख्यमंत्री के काफिले के गुजरने के दौरान अभ्यर्थियों ने सड़क किनारे खड़े होकर हाथों में तख्ती और बैनर दिखाए। अभ्यर्थी बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में रिक्त सीटों पर बहाली की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों की तख्तियों पर लिखा था- “बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में DET पास सभी पुरुष अभ्यर्थियों की यही पुकार, खाली न जाए सीट इस बार”। वहीं, एक अन्य मांग में “महिला अभ्यर्थियों से नहीं तो पुरुष अभ्यर्थियों से सीट भरो” जैसे नारे लिखे थे। अभ्यर्थियों ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत 4361 पदों पर बहाली की मांग उठाई। उनका कहना था कि भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित सीटें खाली नहीं रहनी चाहिए और योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्तियां दिखाकर सरकार का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया। तख्ती दिखाते हीं मौके पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल अभ्यर्थियों को सड़क से हटाया और रास्ता खाली कराया。 अभ्यर्थियों का कहना था कि वे लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में सीटें खाली नहीं रखने और योग्य पुरुष अभ्यर्थियों को भी अवसर देने की मांग कर रहे हैं। DET पास अभ्यर्थियों के बीच भर्ती को लेकर उम्मीद बनी हुई है। मुख्यमंत्री के काफिले के सामने तख्ती दिखाने की घटना के बाद एक बार फिर यह मांग चर्चा में आ गई है。0
0
Report
अमेठी में बारिश के कारण पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - लगातार हो रही रुक रुक कर बारिश को लेकर अमेठी पुलिस की अपील, लोगों से सतर्क रहने की अपील। जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र में 112 पुलिस ने वीडियो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक। बारिश के दौरान सावधानी बरतने, खुद सुरक्षित रहने और परिवार का भी ख्याल रखने की अपील। जलभराव वाले रास्तों एवं जोखिम वाले स्थानों से दूर रहने की दी सलाह। आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील।0
0
Report
Advertisement
