Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Raebareli229001

रायबरेली-गंगा एक्सप्रेसवे के डंपर बन रहे मौत का कारण,युवक की मौत

Nov 29, 2024 09:07:27
Raebareli, Uttar Pradesh

रायबरेली-तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर - टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की हुई दर्दनाक मौत. लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे राना गांव का रहने वाला था मृतक डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा चौकी के पास की घटना।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Feb 24, 2026 14:56:21
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा...बरसाना के लाड़जी जी मंदिर (राधा राधा मंदिर)में आज खेली जाएगी लड्डू होली , द्वापर युग की परंपरा का किया जाएगा निर्वाहन , राधा कृष्ण की लीलाओं से जुड़ी लड्डू होली की परंपरा, होली निमंत्रण स्वीकार की खुशी में राधा रानी मंदिर में लुटाए जाएंगे लड्डु, कल बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठ्ठमार होली का होगा आयोजन, बड़ी संख्या में बरसाना पहुंच रहे हैं श्रद्धालु , प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के किए पुख्ता इंतजाम, बरसाना में सुबह से वाहनों की एंट्री पर लगा दी गई रोक , बरसाना के बाहरी इलाकों में बनाए गए पार्किंग स्थल, जॉन सेक्टर स्कीम बरसाना में की गई लागू। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात, CCTV कैमरे ओर खुफिया एजेंसी और सादा वर्दी में भी पुलिसकर्मी अराजकतत्वों पर रखे हुए हैं नजर, 2 दिन बरसाना में दिखेगा मिनी कुंभ का नजारा,
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:49:34
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:घाटमपुर। सजेती थाना क्षेत्र के टिकवापुर गांव निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार पुत्र धर्मेंद्र कुमार ने शराब पीने से मना किए जाने पर कथित रूप से नशे की हालत में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने युवक को नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार अजय कुमार नशे का आदी बताया जा रहा है। घटना वाले दिन भी उसने शराब का सेवन किया था। परिवार के लोगों द्वारा उसे शराब पीने से मना किया गया, जिससे वह आक्रोशित हो गया और नशे की हालत में यह कदम उठा लिया। समय रहते परिजनों की नजर पड़ जाने से उसकी जान बच गई। सीएचसी घाटमपुर के चिकित्सकों ने बताया कि युवक को अचेत अवस्था में लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 24, 2026 14:49:32
Alwar, Rajasthan:अलवर में PWD–RIDCOR की संयुक्त कार्रवाई, टेल्को चौराहे से जसवंत नगर पुल तक हटाया गया अतिक्रमण अलवर से बड़ी खबर सामने आई है। सार्वजनिक निर्माण विभाग और RIDCOR ने पुलिस के सहयोग से टेल्को चौराहे से जसवंत नगर पुल तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाने की व्यापक कार्रवाई की。 इस दौरान दुकानों के आगे बने अवैध टीनशेड और पट्टियों को जेसीबी की मदद से हटाया गया। सड़क किनारे की जमीन को समतल कर मार्ग को सुचारु करने की प्रक्रिया शुरू की गई。 कार्रवाई के लिए मौके पर दो जेसीबी मशीनें और मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर तैनात किए गए थे। अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई。 अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे रखा सामान खुद ही हटाना शुरू कर दिया।
0
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Feb 24, 2026 14:49:15
Bikaner, Rajasthan:चारणवाला नहर में लगभग 200 मीटर का कटाव हुआ। बड़े कटाव के पीछे नहर से निकलने वाले छोटे खाले में लिकेज बताया गया है। लिकेज के कारण खेत जलमग्न हो गया और जीरे की फसल बह गई। हजारों किसान प्रभावित हुए हैं। सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता मनीष बिश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और नहर की मरम्मत/दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया। प्रधान प्रतिनिधि भागीरथ तेतरवाल ने उच्च अधिकारी से बातचीत कर प्रभावित किसान को मुआवजा दिलाने और मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने की मांग की। ग्रामीणों ने भी नहर की शीघ्र मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की। बज्जू क्षेत्र के चारणवाला नहर RD-19 पर कटाव हुआ।
0
comment0
Report
MPMAHESH PARIHAR1
Feb 24, 2026 14:48:50
Jhalawar, Rajasthan:मनोरथाना (झालावाड़) जेालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र के दांगीपुरा जोड़ से गत 19 फरवरी को पुलिस ने जाली नोटों के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपए मूल्य के जाली नोट बरामद हुए थे। झालावाड़ एसपी अमित बुडानिया द्वारा मामले का अग्रिम अनुसंधान जावर थाना अधिकारी तथा प्रशिक्षु आरपीएस कृष्ण गोपाल को दिया गया था। प्रशिक्षु आरपीएस कृष्णगोपाल द्वारा गठित टीम ने मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वारदात के मास्टरमाइंड सहित चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। हाल में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, प्रिंटर, इंक तथा जाली नोट छापने के कागज भी बरामद किए गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अमित बुडानिया ने बताया कि अनुसंधान टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए जाली नोटों के कारोबार के मास्टरमाइंड मदन चौहान को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और उसके पास से नकली नोट छापने के कागज, प्रिंटर, इंक व लैपटॉप बरामद किया है। इसके साथ ही पुलिस ने तीन अन्य आरोपी अर्जुन, जगदीश और मोहन तंवर को भी गिरफ्तार किया है। जाली नोटों के इस प्रकरण में अभी तक कुल सात लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Feb 24, 2026 14:48:33
Alwar, Rajasthan:वरीयता सूची जारी करने के आश्वासन पर अलवर में मंत्रालयिक कर्मचारियों का धरना स्थगित अलवर। पंचायती राज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन, जिला शाखा अलवर द्वारा वरीयता सूची जारी करने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से चल रहा धरना आज प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद स्थगित कर दिया गया। यह आंदोलन जिला अध्यक्ष दीपक यादव के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा था, जिसमें जिले भर से मंत्रालयिक कर्मचारियों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। लंबे समय से वरीयता सूची लंबित होने के कारण कर्मचारियों में भारी असंतोष था, जिससे पदोन्नति प्रक्रिया प्रभावित हो रही थी। संगठन ने चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति के तहत शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से धरना शुरू किया था। आज मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा सहित पदाधिकारियों की जिला परिषद अलवर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव रवींद्र सालुंखे के साथ सकारात्मक और सार्थक वार्ता हुई। वार्ता के दौरान सीईओ ने वरीयता सूची से जुड़ी प्राप्त आपत्तियों की पुनः जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पूरी प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण करने का आश्वासन दिया। प्रशासन की ओर से मिले भरोसे के बाद जिला अध्यक्ष दीपक यादव ने धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकजुटता को इस उपलब्धि का आधार बताया। कर्मचारियों की सहमति से धरना स्थगित करने की घोषणा की गई। धरना स्थल पर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों और जिला परिषद कार्यालयों से बड़ी संख्या में मंत्रालयिक कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों में अपने अधिकारों को लेकर जागरूकता और संगठन के प्रति भरोसा साफ नजर आया। दीपक यादव ने चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समयसीमा में वरीयता सूची जारी नहीं की गई तो संगठन दोबारा आंदोलन की रणनीति बनाएगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा। बाइट: दीपक यादव
0
comment0
Report
DSDurag singh Rajpurohit
Feb 24, 2026 14:48:14
Barmer, Rajasthan:बीजराड़ में 12वीं कक्षा के छात्र के अपहरण और बेरहमी से मारपीट के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों और परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने एसडीएम से स्कूल स्टाफ के खिलाफ सख्त कार्रवाई तथा एसपी से फरार साजिशकर्ताओं की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को 12वीं बोर्ड की राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा थी। 17 वर्षीय छात्र परीक्षा देने के लिए स्कूल पहुंचा था। आरोप है कि परीक्षा शुरू होने से करीब आधा घंटे पहले ही स्कूल का गेट बंद कर दिया गया था। इसी दौरान बोलेरो कैंपर में सवार बदमाश स्कूल परिसर में घुस आए और छात्र को जबरन पकड़ लिया। बदमाशों ने छात्र के हाथ-पैर पकड़कर उसे घसीटते हुए अपहरण कर लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि यह सब स्कूल स्टाफ की मौजूदगी में हुआ, लेकिन किसी ने भी छात्र को बचाने का प्रयास नहीं किया। अपहरण के बाद बदमाश छात्र को करीब 10 किलोमीटर दूर सुनसान जगह पर ले गए, जहां उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। हमलावरों ने छात्र के हाथ और उंगलियां तोड़ दीं तथा नाखून तक उखाड़ लिए। गंभीर रूप से घायल छात्र को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार हो गए। फिलहाल छात्र का बाड़मेर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्रामीण पहले चौहटन क्षेत्र में एकत्रित हुए और फिर रैली के रूप में बाड़मेर पहुंचे। महावीर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल परिसर से छात्र का अपहरण होना और किसी का हस्तक्षेप न करना, स्कूल प्रशासन की संदिग्ध भूमिका को दर्शाता है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस ने वीडियो के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बोलेरो कैंपर में सवार अन्य लोग और मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार हैं। उन्होंने मांग की कि स्कूल स्टाफ और शिक्षकों की भूमिका की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को बर्खास्त किया जाए तथा फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 24, 2026 14:47:47
Dholpur, Rajasthan:गांव मानपुर में हुआ प्रतिभा सम्मान, नशा मुक्ति अभियान, दौड़ प्रतियोगिता एवं होली मिलन समारोह आयोजित खेल,शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों का सामाजिक समागम धौलपुर के कोलारी थाना अंतर्गत गांव मानपुर में रोहित गुर्जर मानपुर ने एक भव्य एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम में प्रतिभा सम्मान समारोह, नशा मुक्ति अभियान, दौड़ प्रतियोगिता और होली मिलन समारोह का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गांव की एकता, युवा ऊर्जा और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एडवोकेट समाजसेवी प्रशांत हुंडावाल रहे कार्यक्रम Ka शुभारंभ दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित कर किया गया। युवाओं में उत्साह और ऊर्जा थी विजेताओं को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया गया। इसके पश्चात मानपुर पंचायत में कार्यरत सरकारी एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों का प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। पंचायत क्षेत्र में 10वीं और 12वीं कक्षा में 75% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, गोल्ड मेडल, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इससे छात्रों और अभिभावकों में गर्व एवं प्रेरणा का वातावरण बना। कार्यक्रम में नशा मुक्ति अभियान के तहत युवाओं को “नशा छोड़ो – जीवन जोड़ो” का संकल्प दिलाया गया। समाज को सकारात्मक दिशा देने का संदेश दिया गया। और पंचायत क्षेत्र के सभी गांवों में फेरी निकाली और प्रत्येक घर वालों को जागरूक किया। अंत में होली मिलन समारोह में सभी ने आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। वातावरण रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रशांत हुंडावाल ने कहा कि जिस प्रकार युवाओं में सामाजिक जागरूकता और प्रतिभा सम्मान का उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायी है। ऐसे आयोजन समाज को नई दिशा देते हैं। इस तरह के आयोजन हर गांव हर मोहल्ले आदि में होने चाहिए ताकि आपस में मेलजोल परस्पर प्यार बना रहे रोहित ने खेल,शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों को जोड़कर एक अच्छा संदेश दिया। यह पहल है हर एक युवा को करनी चाहिए。
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 24, 2026 14:47:30
Jalore, Rajasthan:जालौर शहर के एक मोहल्ले स्थित सार्वजनिक हनुमान मंदिर परिसर में निर्मित हॉल और प्याऊ को लेकर समाजजनों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया कि यह मंदिर 36 कौम सर्व हिंदू समाज की आस्था, श्रद्धा और सामाजिक एकता का केंद्र है, जहां प्रतिवर्ष हनुमान सत्संग, गणेश चतुर्थी, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। समाजजनों ने बताया कि श्रद्धालुओं, बुजुर्गों और बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सर्वसम्मति से सार्वजनिक हॉल का निर्माण किया गया है तथा राहगीरों व भक्तों के लिए प्याऊ की व्यवस्था भी की गई है। उनका कहना है कि यह निर्माण जनहित व धर्महित में किया गया है और यह किसी व्यक्ति विशेष की निजी संपत्ति नहीं, बल्कि सर्व समाज की सामूहिक संपत्ति है। कुछ लोगों द्वारा निर्माण को अवैध बताए जाने पर समाज में रोष व्याप्त है। समाजजनों ने नगर परिषद से हॉल व प्याऊ निर्माण को विधिवत अनुमति प्रदान करने तथा सकारात्मक व न्यायोचित निर्णय लेने की मांग की है。
0
comment0
Report
Feb 24, 2026 14:47:25
Syondi Lalaipur, Uttar Pradesh:घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र में मुस्कान धर्म कांटा के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बेंदा गांव निवासी 32 वर्षीय मनीष पुत्र रामप्रकाश, जो बेंदा में खाद दुकान का संचालन करते हैं, किसी कार्य से घाटमपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी बाइक को साइड से दबा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक डीसीएम में फंस गई और करीब 200 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह वाहन रुकवाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन घायल अवस्था में मनीष को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घाटमपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के मुताबिक युवक को शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उन्हें घर भेज दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर नाराजगी जताई है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Feb 24, 2026 14:47:12
Jalore, Rajasthan:जालोर में एडीएम राजेश मेवाड़ा के ड्राइवर गणपतसिंह (57) की सड़क हादसे में मौत हो गई। बिशनगढ़ निवासी गणपतसिंह मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बाइक से जालोर ड्यूटी के लिए निकले थे। पहाड़पुरा के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायал अवस्था में उन्हें एम्बुलेंस से जालोर के सरकारी अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें पालनपुर रेफर किया गया। उपचार के लिए ले जाते समय सिरोही के पास उनकी मौत हो गई। शाम करीब 5 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि जालोर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किए बिना ही उन्हें रेफर कर दिया गया, जिससे रास्ते में अधिक रक्तस्राव होने के कारण उनकी मृत्यु हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 24, 2026 14:46:52
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में आज निर्माणधीन रेलवे ओवर ब्रिज को जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने के लिए 12 दुकानों पर बुलडोजर कार्यवाही हुई। यह दुकाने नगर निगम द्वारा आवंटित थी। सड़क को चौड़ा करने के लिए इन्हें हटाना जरूरी था। नगर निगम ने इन्हें पहले ही नोटिस दे दिया था। निगम इन दुकानदारों को अब दूसरी जगह उपलब्ध कराएगा। खंडवा में रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण अंतिम चरण में है। इस ब्रिज को जोड़ने वाली सड़कों को चौड़ा करने के लिए आज पुलिस की मौजूदगी में नगर निगम और जिला प्रशासन ने बुलडोजर कार्यवाही की। नगर निगम ने 12 दुकानों को तोड़ दिया, चार दुकानों को तीन दिन का समय दिया है। यह सभी दुकान सड़क को चौड़ा करने में बाधा बन रही थी। ट्रैफिक के दबाव को कम करने के लिए सड़क को चौड़ा करना जरूरी है इसलिए इन दुकानों को हटाया गया।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top