Raebareli
बदलमऊ गंगा घाट के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, शुक्रवार को करेंगे कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान
Fursatganj, Uttar Pradesh:बुधवार शाम को बैलगाड़ी से डलमऊ गंगा घाट की ओर श्रद्धालु रवाना हुए हैं। ये श्रद्धालु शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मां गंगा में स्नान करेंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनम वांगचुक ने गांधी जी को राजघाट पर श्रद्धांजलि दी
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपनी पत्नी गीतांजलि आंग्मो के साथ राजघाट पर गांधी जी को श्रद्धांजलि दी। वे हाल ही में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल से डिस्चार्ज हुए हैं। दिल्ली: एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने कहा, "बहुत-बहुत धन्यवाद। 26 दिन के अनशन और इस आंदोलन के अंत पर मैं सबसे पहले बापू को याद करने के लिए राजघाट आना चाहता था। मैं देश को बताना चाहता था कि उनका बताया गया रास्ता आज भी उतना ही उपयुक्त है जितना 100 साल पहले थे... मेरी समझ है कि ये तरीके जनता के दिल तक संदेश पहुंचाते हैं... इस बार मुझे यह तसल्लु हुई कि यह देश के स्तर पर prासंगिक है। मैं लोगों से कहता हूं कि वे बापू द्वारा शांति के मार्ग पर चलकर ही अपनी बात रखें... मैं सभी नागरिकों को बधाई देता हूं..."0
0
Report
जालौन में पुलिस ने लूटकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस ने लूटकांड के फरार आरोपी को किया गिरफ्तार, पकड़े गए के कब्जे से तमंचा, कारतूस व मोबाइल और लूट के 790 कैश बरामद, आरोपी ने 7 जुलाई को तीन अन्य साथियों के साथ लूट की घटना को दिया था अंजाम, पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर भेज चुकी है जेल, फरार चल रहे उक्त आरोपी झांसी निवासी आरोपी स्वतंत्र शर्मा को पुलिस ने भेजा जेल, जालौन की एट थाना पुलिस ने की आरोपी की गिरफ्तारी।0
0
Report
विराटनगर में ट्रोला दुर्घटना: पेड़ से टकराने पर आग लग गई, चालक सुरक्षित
Jaipur, Rajasthan:विराटनगर(कोटपूतली-बहरोड़).....जयपुर-अलवर सड़क मार्ग स्थित बीलवाड़ी घाटी में एक ट्रोला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रोले में टक्कर के बाद आग लग गई। हालांकि चालक ने कूदकर जान बचाई जिससे सुरक्षित बच गया और हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस के अनुसार एक खाली ट्रोला शाहपुरा से अलवर की ओर जा रहा था। बीलवाड़ी घाटी में चालक सामने से वाहन आ जाने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो बैठा जिससे ट्रोला पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर के बाद ट्रोले में अचानक आग भड़क उठी। सूचना पर विराटनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस ने क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त ट्रोले को सड़क से हटवाया। इस दौरान जयपुर-अलवर मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। सुबह करीब नौ बजे ट्रोले के पिछले दोनों टायरों में दोबारा आग लग गई। इस पर पुलिस ने फिर से फायर ब्रिगेड को मौके पर बुलाया एवं आग पर पूरी तरह काबू पाया। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
जशपुर में गौवंश वध के मामले में 10 हिरासत में
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतबा चौकी क्षेत्र के बैगाबहार गांव से गौवंश वध के मामले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 55 किलो गौमांस, एक मोटरसाइकाइल, टांगी, छुरी, रस्सी और 2 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के मुताबिक 26 जुलाई की सुबह मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतबा चौकी क्षेत्र के बैगाबहार बरगोड़ा इलाके में कुछ लोग एक गौवंश का वध कर उसका मांस काट रहे हैं। सूचना मिलते ही कोतबा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर रखी बोरी से करीब 55 किलो गौमांस बरामद किया। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गौवंश का वध करने की बात स्वीकार की। मामले में कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, टांगी, छुरी, रस्सी और गौ मांस बिक्री से प्राप्त 2 हजार रुपये भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में तुमला थाना पुलिस ने भी सहयोग किया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। साथ ही ऑपरेशन शंखनाद के तहत इस तरह के मामलों में आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
बलरामपुर में बहन की गाली-गलौज रोकने पर बेटे ने पिता की हत्या, गिरफ्तारी
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में बहन को गाली देने से रोका तो बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, 48 घंटे में गिरफ्तार बलरामपुर। तुलसीपुर थाना क्षेत्र में बहन के साथ गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने अपने ही पिता की अधजली लकड़ी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के करीब 48 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि गुस्से में उसने पिता पर तब तक वार किए, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। पुलिस के अनुसार, जरवा रोड स्थित लाल चौराहा पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले राजू ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 25 जुलाई की रात उसका छोटा भाई पिंटू उर्फ करिया (21) अपनी बहन के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इस दौरान पिता कल्लू (50) ने उसे समझाने और रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर पिंटू ने पास में पड़ी अधजली लकड़ी के डंडी से पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची मां पर भी उसने हमला किया। गंभीर रूप से घायल कल्लू को परिजन तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में राजू की तहरीर पर थाना तुलसीपुर में भारतीय न्याय संहिता (बीएनस) की धाराओं 85, 103(1) और 115(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त अधजली लकड़ी भी बरामद कर ली गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि विवाद के दौरान उसने गुस्से में लकड़ी से पिता पर कई वार किए। जब मां उन्हें बचाने आईं तो उनके साथ भी मारपीट की। उसने स्वीकार किया कि वह पिता को तब तक मारता रहा, जब तक उनकी मौत नहीं हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। वहीं मामले की विवेचना जारी है।0
0
Report
जौहर यूनिवर्सिटी के बुलडोजर फैसले के विरोध में गाजीपुर में प्रदर्शन
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अल्पसंख्यक सभा और सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन अल्पसंख्यक सभा के जिलाधिकारी तौकीर खान के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई रोकने की उठाई मांग सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने का लगाया आरोप तौकीर खान बोले— जौहर यूनिवर्सिटी देश के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में शामिल प्रदेशभर में सपा और अल्पसंख्यक सभा के विरोध प्रदर्शन का किया दावा जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने की मांग के साथ आंदोलन तेज करने की चेतावनी。 उत्तर प्रदेश में जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर सियासत एक बार फिर तेज हो गई है। रामपुर में प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में अब गाजीपुर में भी समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यक सभा सड़क पर उतर आई। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और सरकार पर राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया。 दरअसल गाजीपुर कलेक्ट्रेट परिसर में अल्पसंख्यक सभा के जिलाधिकारी तौकीर खान के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी और अल्पसंख्यक सभा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए जौहर यूनिवर्सिटी पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई को रोकने की मांग की。 तौकीर खान ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी देश के प्रमुख और खूबसूरत शिक्षण संस्थानों में शामिल है। उन्होंने इसकी तुलना बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से करते हुए कहा कि जिस तरह इन विश्वविद्यालयों की अपनी ऐतिहासिक पहचान है, उसी तरह जौहर यूनिवर्सिटी भी शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। उनका आरोप है कि प्रदेश सरकार राजनीतिक कारणों से इस संस्थान के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई करना चाहती है。 प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर इस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जौहर यूनिवर्सिटी को किसी भी प्रकार की क्षति न पहुंचाई जाए और सरकार इस प्रस्तावित कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाए。0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी में दो नर बाघों की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी वन प्रभाग के अंतर्गत छकाता रेंज के सिमलिया गाँव से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहाँ दो नर बाघ संदिग्ध संघर्ष की स्थिति में मृत मिले हैं। दोनों बाघों की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। शुरुआती जांच में अधिकारियों का मानना है कि दोनों बाघों की मौत आपसी संघर्ष के कारण हुई हो सकती है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृत बाघों की उम्र करीब 3 से 5 वर्ष बताई जा रही है और दोनों के शव करीब 20 मीटर की दूरी पर मिलने का उल्लेख किया गया है। वन विभाग ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
राजस्थान के शिक्षकों की लड़ाई के लिए दीपके व वांगचुक से सहयोग की अपील
Jaipur, Rajasthan:जयपुर राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता अभिजीत दीपके और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को पत्र लिखकर आंदोलन में सहयोग का आह्वान किया है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रनजीत मीणा और संगठन महामंत्री चंद्रभान चौधरी की ओर से भेजे गए पत्र में दोनों से राजस्थान आकर शिक्षकों के आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि नीट पेपर लीक प्रकरण में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की सक्रिय भूमिका ने युवाओं और छात्रों की आवाज को मजबूती दी थी। इसी प्रकार राजस्थान के शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर भी उनके सहयोग की अपेक्षा की गई है। संघ ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर शिक्षकों के प्रति कथित रूप से क्रूर और तानाशाहीपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। पत्र में कहा गया है कि प्रदेशभर के शिक्षक मंत्री के व्यवहार से आहत हैं तथा उन्हें आए दिन सार्वजनिक रूप से अपमानित किया जाता है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि शिक्षक नेताओं को डराने-धमकाने और उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। शिक्षक संघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत मीणा ने कहा मुझे उम्मीद है कि मेरे इस बुलावे पर आप हमें सहयोग प्रदान करेंगे और राजस्थान के शिक्षकों के सम्मान तथा शिक्षा व्यवस्था को बचाने की इस लड़ाई में हमारे साथ खड़े होंगे।0
0
Report
खेमारू मैन रोड टूटने से ग्रामीण प्रदर्शन, सड़क दुरुस्त कराने की मांग
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले की ग्राम पंचायत खेमारू के मैन रोड खेमारू स्कूल तालाब के पास से मनपुर रोड थुअर घांटी तक की मुख्य सड़क पूरी तरह से टूट चुकी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इधर रोड टूटने से परेशान ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वही कलेक्टर को ज्ञापन देकर रोड को ठीक करवाने की मांग की है। ग्रामीण हाजा राम कटारा ने बताया कि इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिसके कारण स्कूली बच्चों को स्कूल आने-जाने और पढ़ाई के लिए आवागमन करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा, बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने-लाने में भी एम्बुलेंस या अन्य वाहनों को भारी परेशानी हो रही है क्योंकि यह मार्ग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस संबंध में ग्राम पंचायत खेमारू को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन पंचायत द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है और सड़क को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि खेमारू मैन रोड स्कूल तालाब के पास मनपुर रोड थुअर घांटी तक की सड़क को जल्द से जल्द ठीक/दुरुस्त करवाया जाए, ताकि आम लोगों को आवागमन में राहत मिल सके।0
0
Report
Advertisement
सीकर रोडवेज यूनियन ने अवैध निजी बसों के संचालन पर प्रभावी कार्रवाई की मांग
Sikar, Rajasthan:सीकर में राजस्थान रोडवेज वर्कर्स यूनियन (सीटू) ने आज शहर के बजरंग कांटा सर्किल एवं रोडवेज डिपो तिराहे पर संचालित हो रहे अवैध निजी बसों और वाहनों के खिलाफ त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन मांगों का सौंपा है। यूनियन ने ज्ञापन में बताया कि सीकर शहर के बजरंग कांटा सर्किल और रोडवेज डिपो तिराहे पर लगातार अवैध वाहन संचालित हो रहे हैं, जिससे न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है बल्कि रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा और रोडवेज के राजस्व को भी नुकसान पहुंच रहा है। यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि इन अवैध निजी बसों व वाहनों का संचालन तत्काल बंद कराया जाए, रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार की घटनाओं पर रोक लगाई जाए तथा खाटू-सीकर मार्ग पर संचालित अवैध वाहनों की जांच कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्थान रोडवेज प्रदेश की जनता की लाइफलाइन है, लेकिन सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों के कारण इसकी स्थिति लगातार कमजोर हो रही है। रोडवेज कर्मचारी जनता की सेवा में लगे हैं, लेकिन अवैध निजी बसों व वाहन संचालकों की गतिविधियों से उनकी सुरक्षा पर भी खतरा बना हुआ है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर समय रहते संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा और व्यापक प्रदर्शन किया जाएगा। सीटू यूनियन सीकर डिपो के सचिव अशोक मील ने कहा कि डिपो तिराहा और बजरंग कांटा से अवैध वाहन खुलेआम सवारियां भर रहे हैं, जिससे राजस्थान रोडवेज को राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस प्रशासन की मिलीभगत होने के कारण कार्रवाई नहीं हो रही है। अशोक मील ने बताया कि अवैध वाहन संचालकों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि आए दिन रोडवेज कर्मचारियों के साथ मारपीट और हाथापाई की घटनाएं होती हैं। वहीं खाटूश्यामजी और सालासर आने वाले श्रद्धालुओं के साथ भी किराये को लेकर अभद्र व्यवहार और मारपीट की शिकायतें सामने आती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि प्रदेशभर में अवैध वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद किया जाए तथा मार्गों पर ड्यूटी करने वाले रोडवेज कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रोडवेज कर्मचारी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। यूनियन की प्रमुख मांग शहर के डिपो तिराहा और बजरंग कांटा से संचालित अवैध वाहनों और लोक परिवहन सेवाओं को तत्काल बंद कराने की है।0
0
Report
बैतूल के खोमई पुलिया: 19 साल से नहीं बनी, ग्रामीणों को जोखिम
Betul, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के खोमई ग्राम पंचायत से एक तस्वीर सामने आई है जो विकास के दावों की हकीकत बयान करती है। अड़ना नदी पर बनी पुलिया साल 2007 की बाढ़ में बह गई थी, लेकिन करीब 19 साल बीत जाने के बाद भी इसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है। यह पुलिया सिर्फ एक रास्ता नहीं बल्कि महाराष्ट्र जाने का एकमात्र जरिया है। इसी रास्ते से रोजाना मजदूर, किसान और मरीज अपनी जान जोखिम में डालकर आवाजाही करते हैं। बारिश के मौसम में अड़ना नदी उफान पर आ जाती है और यह रास्ता खतरनाक हो जाता है। ग्रामीणों ने मजबूरी में चंदा इकट्ठा करके पुलिया पर अस्थायी सड़क बनाकर गुजरना शुरू किया है, लेकिन हर बार यह कोशिश भी जोखिमभरी होती है। बाढ़ के पानी में लोग बह चुके हैं और हाल ही में एक पिकअप वाहन भी इसी रास्ते से गुजरते समय नदी में बह गया, जो खतरे की गंभीरता को दर्शाता है। गांव और आसपास के किसानों के खेत नदी के उस पार हैं, इसलिए उन्हें रोज इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है। मरीजों के लिए भी यही रास्ता जीवन और मौत के बीच का फासला बन जाता है, क्योंकि इलाज के लिए उन्हें महाराष्ट्र जाना पड़ता है। बारिश के दौरान नदी में पानी बढ़ जाने पर लोग घंटों दोनों ओर फँसे रहते हैं और उनके पास सुरक्षित विकल्प नहीं होता। ग्रामीण स्थानीय अधिकारियों, कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों से पुलिया के निर्माण की मांग कर चुके हैं, पर अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आज स्थिति ऐसी है कि 19 साल बाद भी लोग नदी पार करने को मजबूर हैं। कुल सवाल यही है कि कब तक ग्रामीण ऐसे खतरे के बीच जीते रहेंगे और कब इस पुलिया का निर्माण होगा।0
0
Report
JPSC 14वीं परीक्षा: पूर्व अध्यक्ष ख्यांगते ने नियम अनुसार प्रक्रिया, इस्तीफे का कारण स्पष्ट
Ranchi, Jharkhand:14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच जारी है... इसी बीच पहली बार पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कट-ऑफ, OMR, ब्लैकलिस्टेड कंपनी, अपने इस्तीफे और आयोग की कार्यप्रणाली पर खुलकर अपनी बात रखी। नियमों के तहत हुई प्रक्रिया...... 14वीं जेपीएससी परीक्षा को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते ने कहा कि आयोग ने रूल्स ऑफ प्रोसीजर-2002 और नोटिफिकेशन के मुताबिक ही पूरी प्रक्रिया अपनाई। हालांकि उन्होंने माना कि मौजूदा नियमों में कई सुधार की जरूरत है और वे खुद इस दिशा में काम कर रहे थे। कट-ऑफ पर सफाई...... कट-ऑफ जारी नहीं करने के आरोपों पर ख्यांगते ने साफ कहा कि प्रिलिम्स परीक्षा के बाद कट-ऑफ जारी करने का कोई नियम या सरकारी गाइडलाइन नहीं है। नियमों के मुताबिक इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम जारी होने पर ही कट-ऑफ सार्वजनिक करने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि कम पदों पर ज्यादा अभ्यर्थी होने के कारण प्रिलिम्स केवल एक स्क्रीनिंग परीक्षा होती है। OMR विवाद पर जवाब..... OMR शीट जारी नहीं करने और उसमें बदलाव के आरोपों पर पूर्व चेयरमैन ने कहा कि यह पूरा मामला फिलहाल जांच के दायरे में है। इसलिए इस पर अंतिम टिप्पणी करना उचित नहीं होगा और जांच एजेंसियां ही सच्चाई सामने लाएंगी। सिग्नेचर नियम पर सफाई..... ख्यांगते ने कहा कि परीक्षा परिणाम से जुड़ी प्रक्रिया में रूल्स ऑफ प्रोसीजर के अनुसार केवल अंतिम परिणाम जारी करते समय ही हस्ताक्षर की आवश्यकता होती है। उससे पहले के चरणों में हस्ताक्षर का कोई प्रावधान नहीं है। इस्तीफा क्यों दिया? एल. ख्यांगते ने कहा कि आयोग के अध्यक्ष होने के नाते उनकी नैतिक जिम्मेदारी थी। जब परीक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठे तो उन्होंने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए इस्तीफा दिया। उन्होंने बताया कि अपने इस्तीफे में भी उन्होंने यही वजह दर्ज की थी ताकि जांच किसी दबाव या संदेह के बिना हो सके। बलैकलिस्टेड कंपनी पर जवाब..... परीक्षा कराने वाली एजेंसी को लेकर उठे विवाद पर उन्होंने कहा कि जिस कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी, उसकी ब्लैकलिस्ट की अवधि पहले ही समाप्त हो चुकी थी। इसलिए उस आधार पर उसे अयोग्य नहीं माना जा सकता। विपक्ष के आरोपों पर प्रतिक्रिया..... अपने इस्तीफे पर हो रही राजनीतिक बयानबाजी पर उन्होंने कहा कि कौन खुश है और कौन नाराज, इस पर टिप्पणी करने की जरूरत नहीं है। उन्हें जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए। JPSC में सुधार की जरूरत....... पूर्व चेयरमैन ने कहा कि जब उन्होंने पदभार संभाला था, तब करीब 9 महीने से आयोग में अध्यक्ष नहीं था और पहले भी आयोग विवादों में रहा था। उनकी प्राथमिकता परीक्षा प्रणाली को समयबद्ध, पारदर्शी और भरोसेमंद बनाना थी। उन्होंने बताया कि कुछ बदलाव किए गए, लेकिन अभी भी रूल्स ऑफ प्रोसीजर में व्यापक सुधार की जरूरत है। एक करोड रुपए में पोस्ट बेचे जाने के सवाल पर कहा यह भरोसा करने जैसा नहीं..... झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन 14वि की परीक्षा में यह भी आरोप लगारहे हैं की सीड्स को करोड़ों रुपए में बेचे गए थे इस मामले पर पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यह यकीन करना आसान नहीं कि जैसा हुआ है लेकिन सभी चीज जांच के दायरे में हैं जांच होगी तो दोषियों पर कार्रवाई भी होनी चाहिए 121 एल ख्यांगते,पूर्व अध्यक्ष,jpsc0
0
Report
Advertisement
शोपियां में जमिया मस्जिद के heritage पुनरुद्धार के लिए 6.05 करोड़ की परियोजना मंजूर
Aram Pora, Ganderbal, The Government of Jammu & Kashmir has approved a ₹6.05 crore project for the revival and restoration of the historic Jamia Masjid Sharief in Shopian on heritage lines. The project will preserve its distinctive architectural character and rich cultural legacy.0
0
Report
रायगढ़ में बिजली बिल- स्मार्ट मीटर के विरोध पर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेराव
Darogapara, Chhattisgarh:बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने रायगढ़ में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय का घेराव किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला, जिसमें जिलेभर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट के पास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट की ओर बढ़े, पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया, जिससे कुछ देर तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। प्रदर्शन में विधायक उमेश पटेल सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। नेताओं ने राज्य सरकार पर बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के जरिए आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने का आरोप लगाया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं प्रदर्शन के दौरान डीजे की धुन पर NSUI और कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साह के साथ नाचते-गाते भी नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बढ़े हुए बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के मुद्दे पर सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।0
0
Report
26 दिन के अनशन के बाद सोनम वांगचुक ने गांधी को राजघाट पर नमन किया
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: SONAM WANGCHUK PAY TRIBUTE TO MAHATMA GANDHI AFTER BEING DISCHARGED FROM THE HOSPITAL FOLLOWING HIS 26-DAY HUNGER / VISUALS FROM RAJGHAT/ SONAM WANGCHUK (ACTIVIST) S/B बहुत बहुत धन्यवाद आप सबका 26 दिन का अनशन या आंदोलन के खत्म होने के बाद मैं बापू का नमन करने राजघाट आया, सभी ये यहीं कहेंगे, ये बापू के राह पर चले एक बार में आप सफल हुए खुद को दर्द दे दूसरो को दर्द देने से अच्छा मैं युवा को धन्यवाद देना चाहता हूं छोटे, बड़े, बूढ़े सबको धन्यवाद देना चाहता हूं ये सब हमारे शांति से हुए हैं, हम सब शांतिपुर रहे इसी पथ पर हम चलेंगे मुझे लगता है सभी वादे पूरे होंगे शांतिपूर्व दर्शन से सब पूरा होगा0
0
Report
Advertisement
