229305
अमेठी में पेट्रोल पंप पर सीएनजी गाड़ी का टैंक हुआ लीक
Bahadurpur Da Jayas, Uttar Pradesh:अमेठी के जायस में भारत पेट्रोलियम पंप पर एक सीएनजी गाड़ी का टैंक लीक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को हटाया गया। सीएनजी खत्म होने के बाद टैंक को बंद किया गया। यह घटना जायस कोतवाली थाना क्षेत्र के हकीम के पूर्व के पास स्थित पेट्रोल पंप पर हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Greenfield एक्सप्रेसवे विरोध पर ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली स्थगित, कमेटी बनाएगी
Jaipur, Rajasthan:किशनगढ़-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के विरोध में किसानों द्वारा 2 सितंबर को गोविंदगढ़ के तातेडा मोड़ पर प्रस्तावित ट्रैक्टर-ट्रॉली रैली को स्थगित कर दिया गया है। जिला कलेक्टर संदेश नायक के आश्वासन के बाद किसान प्रतिनिधिमंडल ने रैली स्थगित करने का निर्णय लिया। किसानों और जिला प्रशासन के बीच हुई वार्ता को सकारात्मक बताया गया। वार्ता के दौरान कलेक्टर संदेश नायक ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए एक कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। कमेटी में SDM, तहसीलदार, किसान प्रतिनिधि सहित कुल पांच सदस्य शामिल होंगे। किसानों का कहना है कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे को लेकर वे लंबे समय से विरोध कर रहे हैं और इससे पहले भी ट्रैक्टर-ट्रॉली आंदोलन कर चुके हैं। किसानों ने कलेक्टर की कार्यशैली और सकारात्मक रवैये की सराहना की। वार्ता में किसान नेता रामपाल जाट और सुंदर भाँवरिया सहित किसान प्रतिनिधि मौजूद रहे।0
0
Report
रामपुर भोट पुलिस ने 3 किलोग्राम अफीम के साथ 6 गिरफ्तार; हथियार-स्कॉर्पियो बरामद
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर की भोट थाना पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ा एक्शन करते हुए लगभग 3 किलोग्राम अफीम बरामद की, जिसके अनुमानित मूल्य करीब 15 लाख रुपये है. साथ ही छह अपराधी गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले. इसके अलावा छह मोबाइल फोन और 9,670 रुपये की नकदी भी बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों में रामपुर के बिलासपुर और भोट थाना क्षेत्र के निवासी शामिल हैं, जबकि उत्तराखंड के रुद्रपुर के दो आरोपी भी पकड़ाए. पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ भोट थाने में अपराध संख्या 137/2026 दर्ज किया है. आरोपियों के बारे में कहा गया है कि गगनदीप सिंह का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें हत्या व अन्य धाराओं के मुकदमे शामिल हैं.0
0
Report
गोरखपुर के जंगल धूषण में मुठभेड़: एक बदमाश गिरफ्तार, दूसरा फरार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 01-09-2026 लोकेशन: गोरखपुर SLUG: गोरखपुर में आधी रात को पुलिस से बदमाशों की हुई मुठभेड़,फायरिंग में सिपाही घायल,घायल मुमताज गिरफ्तार, सरफराज फरार。 पिपराइच थाना क्षेत्र का जंगल धूषण इलाका गोलियों की आवाज से उस समय गूंज उठा। जब पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की पुलिस के मुताबिक रुकने की बजाए बदमाशों ने पुलिस टीम के ऊपर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें गोली लगने से कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी मुमताज अहमद उर्फ राजू है, जिसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। हालांकि उसका साथी सरफराज अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में भाग निकला। अब पुलिस जंगल में कॉम्बिंग कर फरार बदमाश की तलाश कर रही है。 देखिए गोरखपुर में आधी रात हुई इस मुठभेड़ की पूरी कहानी... वक्त—मंगलवार तड़के करीब 2 बजकर 20 मिनट। जगह—पिपराइच थाना क्षेत्र का जंगल धूषण। जहां पिपराइच थानाध्यक्ष अनूप सिंह पुलिस टीम के साथ संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंटी थेफ्ट सेल प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार राय भी अपनी टीम के साथ वहां पहुंच गए। संयुक्त टीम ने पादरी बाजार की तरफ से आ रहे दो संदिग्ध बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया। लेकिन पुलिस को देखते ही दोनों ने यू-टर्न लिया और भागने की कोशिश शुरू कर दी। इसी दौरान स्कूटी सवार गिर गया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाश को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था। लेकिन उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में कांस्टेबल हनुमान यादव घायल हो गए। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी। घायल होकर गिरने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश को तत्काल सीएचसी पिपराइच ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल गोरखपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार बदमाश की पहचान मुमताज अहमद उर्फ राजू पुत्र शफीक अहमद निवासी निजामपुर चौराहा, थाना तिवारीपुर के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ अलग-अलग थानों में 14 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, लूट, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के मामले शामिल बताए गए हैं। पिपराइच थाने में भी वर्ष 2026 के दौरान उसके खिलाफ चोरी के तीन मुकदमे दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने कई सामान बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक बरामदगी में चोरी के दो सफेद धातु के सिक्के, 2,200 रुपये नकद, दो दोपहिया वाहन, एक देसी तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) BN(S) की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा एक अन्य अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम से हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पुलिस की गिरफ्त में आ गया...लेकिन उसका दूसरा साथी अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक फरार बदमाश की पहचान सरफराज, निवासी बक्शीपुर, थाना कोतवाली के रूप में हुई है। सरफराज के जंगल में भागने के बाद पुलिस ने तत्काल कॉम्बिंग शुरू कर दी। जंगल और आसपास के संभावित इलाकों में पुलिस टीमें तलाश अभियान चला रही हैं। आधी रात हुए इस ऑपरेशन में पिपराइच पुलिस और एंटी थेफ्ट सेल की संयुक्त टीम शामिल रही। इस कार्रवाई में— निरीक्षक सुनील कुमार राय, प्रभारी एंटी थेफ्ट सेल, थानाध्यक्ष अनूप सिंह, उपनिरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, और घायल कांस्टेबल हनुमान यादव शामिल रहे। VO—पुलिस की कार्रवाई के बाद बड़ा सवाल? जंगल धूषण में चेकिंग... संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने की कोशिश... पुलिस के मुताबिक फायरिंग... फिर जवाबी कार्रवाई... एक बदमाश घायल होकर गिरफ्तार... दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार। अब पुलिस गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक उसके खिलाफ पहले से 14 मुकदमे दर्ज हैं, ऐसे में पूछताछ के दौरान उसके कथित आपराधिक नेटवर्क और चोरी की अन्य वारदातों से जुड़े सुराग मिलने की उम्मीद है। गोरखपुर के जंगल धूषण में आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक कांस्टेबल घायल हुआ, जबकि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए मुमताज पर पुलिस के मुताबिक 14 मुकदमे दर्ज हैं और उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, दोपहिया वाहन और अन्य सामान बरामद किया गया है। वहीं उसका साथी सरफराज अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जंगल में पुलिस की कॉम्बिंग जारी है। अब निगाहें इस बात पर हैं कि गिरफ्तार बदमाश से पूछताछ में कितनी वारदातों का खुलासा होता है और फरार सरफराज कब पुलिस के शिकंजे में आता है।0
0
Report
Advertisement
गंगा का जलस्तर बढ़ा, गाजीपुर में बाढ़ की राहत-तैयारियाँ तेज
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर गंगा उफान पर, खतरे का निशान पार किया और डीएम ने एडवाइजरी जारी की। गंगा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा है; प्रशासन अलर्ट मोड पर है, बैरिकेडिंग कर रोका गया आवागमन। 63.260 मीटर से ऊपर जलस्तर खतरे की रेखा है; गाजीपुर में खतरे का निशान 63.105 मीटर है। तटवर्ती गांवों और संपर्क मार्गों पर बाढ़ का खतरा बना हुआ है; रेवतीपुर क्षेत्र में कई जगह पानी पहुंचा है; प्रशासन अलर्ट। बैरिकेडिंग, लाउडस्पीकर और 12 हजार ग्रामीणों के टेलीग्राम समूह से निगरानी और सूचना व्यवस्था। गंगा जलस्तर एक बार फिर बढ़कर 63.290 मीटर तक पहुंच गया; खतरे का निशान 63.105 मीटर है; लगभग 18.5 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ोतरी लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही है। तटवर्ती इलाकों में चिंता बढ़ी; प्रशासन निगरानी और राहत-बचाव की तैयारी तेज कर दी है। गाजाीपुर की सात तहसीलों के बीच लगभग 95 किलोमीटर की दूरी में नदी बहती है। जलस्तर बढ़ने का असर गांवों और मार्गों पर दिख रहा है; रेवतीपुर क्षेत्र के कई गांवों और मार्गों तक पानी पहुंचा; खेतों में पानी से फसलों पर असर की आशंका। गंगा के जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने मां कामाख्या धाम की ओर जाने वाली बायपास सड़क पर बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है। बाढ़ चौकियाँ और संवेदनशील इलाकों में निगरानी जारी है। लाउडस्पीकर से ग्रामीणों को सावधानी बरतने की जानकारी दी जा रही है, 12 हजार ग्रामीणों को टेलीग्राम समूह से बाढ़ संबंधी सूचनाएं साझा की जा रही हैं। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। बाढ़ चौकियाँ, आश्रय स्थल और कंट्रोल रूम सक्रिय हैं। अधिकारी स्थानीय लोगों से संयम बरतने, एडवाइजरी का पालन करने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं। आपात स्थिति में संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाए। कृषि क्षेत्र में फसल बीमा पहले ही कराया जा चुका है; बाढ़ से नुकसान होने पर बीमा के जरिए राहत की उम्मीद है। फिलहाल जलस्तर बढ़ रहा है और तटवर्ती गांवों के साथ प्रशासन की निगरानी भी बढ़ी है।0
0
Report
उन्नाव: पुलिस-प्रशासन ने पटाखा दुकानों पर छापेमारी, सुरक्षा मानक जाँच जारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव पटाखा दुकानों पर पुलिस और प्रशासन की छापेमारी। कौशांबी में हुए हादसे के बाद उन्नाव पुलिस और प्रशासन अलर्ट。 सिटी मजिस्ट्रेट मनोज सिंह, सीओ सिटी विनी सिंह ने की छापेमारी。 पटाखा दुकानों की स्टॉक रजिस्टर फायर सेफ्टी जाँचि गई। अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्धारित नियमों और सुरक्षा मानको के पालन के लिए निर्देश。 सदर कोतवाली के दोस्ती नगर में की गई छापेमारी。0
0
Report
पूर्णिया सहयोग शिविर में महापौर-विधायक समर्थकों के हंगामे के बाद पुलिस ने स्थिति सामान्य की
Purnia, Bihar:पूर्णिया में बिहार सरकार की ओर से आयोजित सहयोग शिविर उस समय हंगामे के अखाड़े में तब्दील हो गया, जब किसी मुद्दे को लेकर पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी और सदर विधायक विजय खेमका के समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों की ओर से जिंदाबाद-मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। इससे शिविर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद वरीय पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दरअसल, नगर निगम क्षेत्र के चार-पांच वार्डों को मिलाकर सहयोग शिविर लगाया गया था। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी लोगों की समस्याएं सुनने और उनका मौके पर समाधान करने के लिए मौजूद थे। शिविर में महापौर विभा कुमारी और पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका भी पहुंचे थे। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों जनप्रतिनिधियों के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में नारेबाजी में बदल गई। शिविर में पहुंचे लोगों ने भी सवाल उठाया कि यह आयोजन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए है या जनप्रतिनिधियों के समर्थकों के हंगामे के लिए। मामले को लेकर सदर विधायक विजय खेमका ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का मुख्य उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच इस तरह का विवाद या हंगामा उचित नहीं है। सभी जनप्रतिनिधियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और राजनीति से ऊपर उठकर लोगों की समस्याओं के समाधान पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग जनप्रतिनिधित्व का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, नगर निगम की महापौर विभा कुमारी ने सहयोग शिविर को जनता के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि शिविर के माध्यम से लोगों को अपनी समस्याएं संबंधित अधिकारियों के सामने रखने का सीधा मौका मिल रहा है। अधिकारियों की मौजूदगी में कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है। महापौर ने कहा कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से राहत दिलाना और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान कराना है। हंगामे के बाद पुलिस के हस्तक्षेप से स्थिति सामान्य हुई और सहयोग शिविर में दोबारा लोगों की समस्याएं सुनी जाने लगीं। हालांकि, जिस उद्देश्य से शिविर लगाया गया था, उसके बीच जनप्रतिनिधियों के समर्थकों की नारेबाजी चर्चा का विषय बनी रही। एक ओर विधायक ने जनप्रतिनिधियों کو जनता की सेवा और जिम्मेदारी की याद दिलाई, तो दूसरी ओर महापौर ने शिविर के जरिए लोगों को मिल रही सुविधाओं और त्वरित समाधान को प्राथमिकता बताया।0
0
Report
Advertisement
गंडक नदी ने योगापट्टी के सिसवा में घर डूबा, विनोद पटेल का आशियाना समाया
Bettiah, Bihar:गंडक नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। योगापट्टी के सिसवा गांव में गंडक नदी तांडव मचा रही है। नदी के किनारे एक-एक घर नदी के गर्भ में समा रहे हैं; आज विनोद पटेल का घर नदी के गर्भ में समा गया है, जिसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। जी मीडिया आज सुबह उस घर वीडियो दिखा रही है; नदी कटाव कर रही है। गांव में त्राहिमाम है, ग्रामीण प्रशासन से राहत बचाव की मांग कर रहे हैं। घर का कटाव करते जी मीडिया सुबह से प्रमुखता दिखा रही है। देर शाम घर गंडक नदी के गर्भ में समा गया है。0
0
Report
हावड़ा शहर की सड़कों की दुर्दशा, गड्ढों में पानी, दो दिन में मरम्मत शुरू
Howrah, West Bengal:হাওড়া শহরের বেশকিছু গুরুত্বপূর্ণ রাস্তার বেহাল দশা।খানা খন্দে ভরা রাস্তায় জমে রয়েছে বৃষ্টির জল।সেখান দিয়ে যাতায়াত করতে গিয়ে ঘটছে দুর্ঘটনা।বেনারস রোডে তেঁতুল তলা এলাকায় উল্টে যাচ্ছে যাত্রীবোঝাই টোটো।সেই দৃশ্য সিসিটিভি তে ধরা পড়লো।এরপর স্থানীয়রা গর্ত বোজানোর কাজে নামেন।স্থানীয় বিজেপি নেতৃত্ব জানিয়েছে প্যাচ ওয়ার্কের কাজ শুরু হয়েছে।আগামী দুদিনের মধ্যে এই জায়গায় কাজ হবে।0
0
Report
हस्पताल जा रहे भाइयों से बदमाशो न कीे लुट।
Khazoori Akbarpur Aht, Uttar Pradesh:सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र के गांव भऊपुर के पास बदमाशों द्वारा तमंचे के दम पर युवक से लूट, भाई से मिलने सहारनपुर के पीजीआई हॉस्पिटल जा रहा था युवक, रात्रि करीब 9.15 बजे युवक से 3 बदमाशों ने तमंचे के दम पर की लूटपीड़ित युवक व उसके भाई से 2 फोन लगभग 15 हजार रुपए की लूट, सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी प्रथम व थाना कुतुबशेर पुलिस ने पीड़ित सरफराज से जानकारी जुटाई, थाना कुतुबशेर पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं पुलिस घटना स्थल से तथ्य जुटा बदमाशों की तलाश मै कॉम्बिंग कर रही है0
0
Report
Advertisement
बरवाअड्डा केस: विधायक जयराम महतो को गिरफ्तारी रोक नहीं मिली
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार और डुमरी विधायक जयराम महतो विवाद दर्ज एफआईआर की सुनवाई में विधायक को कोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक से भी इंकार कर दिया। एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश की अदालत में डुमरी विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल, महेंद्र साव, राजकुमार मंडल की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने पैरवी की। वरीय अधिवक्ता शाहनवाज ने गिरफ्तारी पर अस्थाई रोक लगाने की प्रार्थना की। जिसका विरोध अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने किया। दलील सुनने के बाद अदालत ने केस डायरी की मांग की है। अदालत ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने का आदेश देने से भी इंकार कर दिया बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के बयान पर 22 अगस्त को बरवाअड्डा थाने में विधायक जयराम महतो, सुशील मंडल सहित अन्य के खिलाफ कांड संख्या 146/26 दर्ज किया गया था। आरोप है कि विधायक ने पुलिस पदाधिकारियों से गलत व्यवहार किया और अपने समर्थकों से हाजत में बंद गणेश दास को बाहर निकालने के लिए कहा। पुलिस का दावा है कि थाना परिसर में विधायक के समर्थकों ने हंगामा करते हुए पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डाली। विधायक जयराम महतो सहित अन्य ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी। सोमवार को कोर्ट ने सुनवाई के लिए एमपी/एमएलए कोर्ट में स्थानांतरित कर दिया था।0
0
Report
जिलाधिकारी कार्यालय पर ग्राम पंचायत अधिकारी संघटनाओं का मूक मोर्चा, सुरक्षा मांगें
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावात ग्रामपंचायत अधिकारी संघटनांचा जिल्हाधिकारी कार्यालयावर मूक मोर्चा ग्रामसेवकांच्या सुरक्षेसह विविध मागण्यांसाठी जिल्हा परिषदेपासून जिल्हाधिकारी कार्यालयावर भव्य मुक मोर्चा. ग्रामसभांची संख्या मर्यादित करा, ग्रामसभा आयोजनावेळी सक्तीचे व विनामूल्य पोलीस संरक्षण द्या यासह विविध मागण्यांसाठी आंदोलन. मोर्चाच्या माध्यमातून संघटनेतर्फे शिवरे येथील ग्रामपंचायत अधिकाऱ्याच्या मृत्यूच्या घटनेचा निषेध... ग्रामपंचायत अधिकाऱ्यांवरील हल्ल्याप्रकरणी दोषींवर कठोर कारवाईची संघटनेची मागणी.0
0
Report
पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में 285 करोड़ की 145 विकास योजनाओं का उद्घाटन
Motihari, Bihar:मोतिहारी में चीनी मिल को खोलने की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा :- मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने बापूधाम महोत्सव का किया शुभारंभ, पूर्वी चम्पारण जिला को 285 करोड़ रुपये की 145 विकास योजनाओं दी सौगात । बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। मोतिहारी में तारामंडल का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय, जिसे पूर्व में पीपराकोठी में बनाने का निर्णय लिया गया था, अब आम जनता की मांग पर बरियारपुर में बनाया जाएगा। मत्स्य समृद्धि क्लस्टर एवं फिश प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। मोतिहारी में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा。 मोतीझील के किनारे रोईंग क्लब से पावर हाउस, चीनी मिल, शिव मंदिर, अनाथ आश्रम होते हुए चिकनीघाट-अगरवा तक पथ एवं नाला निर्माण (मरीन ड्राइव) कराया जाएगा। अरेराज मंदिर तक जानेवाली सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा。 बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार की सहमति मिली है। NSD कैंपस के लिए बिहार सरकार उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराएगी तथा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करेगी。 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित बापूधाम महोत्सव का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभकिया। यह महोत्सव 3 सितंबर तक चलेगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पूर्वी चम्पारण जिले के विकास को नई गति देते हुए लगभग 285 करोड़ रुपये की लागत से 145 विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया。 मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम से पूर्व गांधी मैदान में आयोजित सहयोग शिविर का निरीक्षण किया। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, समाज कल्याण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर पहुंचकर मुख्यमंत्री ने आमजनों एवं आवेदकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अभियान बसेरा के अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि का बासगीत पर्चा प्रदान किया। वहीं, मुख्यमंत्री संबल योजना के तहत दिव्यांग लाभुकों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त 9,214 स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज के माध्यम से आर्थिक सहयोग के लिए 211 करोड़ रुपये की सांकेतिक राशि जीविका दीदियों को प्रदान की गई。 बापूधाम महोत्सव को लेकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बापूधाम महोत्सव के इस कार्यक्रम में आप सभी का स्वागत करता हूँ। आज पूर्वी चम्पारण जिले के लिये कई विकासात्मक योजनाओं की घोषणायें की गयी है। यहां के सांसद श्री राधामोहन सिंह जी का आज जन्मदिन है, उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें देता हूँ तथा दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूँ। श्री राधामोहन सिंह जी इस क्षेत्र के विकास के लिये लगातार हमसे सम्पर्क कर प्रयासरत रहते हैं। हम सभी को उनका मार्गदर्शन भी मिलता रहता है। बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (National School of Drama) के नए कैंपस की स्थापना को केंद्र सरकार की सहमति मिली है, इसके लिये प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय संस्कृति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ। NSD कैंपस के लिए बिहार सरकार उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराएगी तथा भवन निर्माण की स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत राज्यांश वहन करेगी। NSD कैंपस की स्थापना से बिहार के युवा कलाकारों को राज्य में ही पेशेवर नाट्य प्रशिक्षण, स्टेजक्राफ्ट एवं उन्नत शोध के बेहतर अवसर मिलेंगे, उन्हें राज्य के बाहर नहीं जाना पड़ेगा。 मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में सहयोग कार्यक्रम की शुरुआत आम लोगों की समस्याओं के निर्धारित समय सीमा में समाधान के उद्देश्य से की गई है। अब तक इस कार्यक्रम के माध्यम से करीब 7 लाख आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 96 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है। प्राप्त आवेदनों का 30 दिनों के अंदर निष्पादन हर हाल में सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिहारमें एक करोड़ पात्र व्यक्तियों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। पिछले दो महीनों में ही 35 लाख लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाने के लिए निरंतर विकास कार्यों में लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया है। वर्तमान सरकार उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से बिहार में बड़ी संख्या में लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराया गया है। सिंचाई के क्षेत्र में भी बिहार ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 2005 तक खेती के लिए लगभग 21 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित थी, जो अब बढ़कर करीब 44 लाख हेक्टेयर हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गंडक, कोसी, बागमती और गंगा नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। सरकार बाढ़ एवं जल प्रबंधन के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 के चुनाव से पहले बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने तथा सरकारी नौकरियों के अवसर सृजित कर एक करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उत्तर बिहार में व्यापक स्तर पर कार्य किया जा रहा है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी एक करोड़ 81 लाख महिलाओं को मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। जीविका दीदियों को पशु सखी के रूप में गाय एवं बकरी पालन से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्टार्टअप के माध्यम से महिलाओं को जोड़कर उन्हें दो लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की योजना है, ताकि वे स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में पी०एच०डी० करने वाले विद्यार्थियों की संख्या लगभग 4,600 है, जिनमें छात्राओं की संख्या पहले काफी कम थी। छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पी०एच०डी० छात्राओं को चार वर्षों तक प्रतिमाह 10 हजार रुपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बिहार में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में 700 मॉडल स्कूल शुरू किए गए हैं। इन विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन शिक्षकों की उपलब्धता के साथ-साथ जे०ई०ई० एवं नीट की तैयारी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। आजादी के बाद अब तक बिहार में मात्र 278 डिग्री कॉलेज थे। राज्य सरकार ने 15 जुलाई 2026 को एक साथ 211 डिग्री कॉलेजों में पठन-पाठन की शुरुआत कराई है, जिससे विद्यार्थियों को प्रखंड स्तर पर ही डिग्री कॉलेज की शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्यमंत्री ने मोतिहारी के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुये कहा कि बरियारपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाएगा। मोतिहारी में तारामंडल का निर्माण शीघ्र शुरू किया जाएगा। केंद्रीय विद्यालय, जिसे पूर्व में पीपराकोठी में बनाने का निर्णय लिया गया था, अब आम जनता की मांग पर बरियारपुर में बनाया जाएगा। नेहरू स्टेडियम में, जहां वर्तमान में केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहा है, इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा। मत्स्य समृद्धि क्लस्टर एवं फिश प्रोसेसिंग प्लांट का निर्माण शीघ्र शुरू होगा। मोतिहारी में अटल कला भवन का निर्माण कराया जाएगा, जिससे कला एवं संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। तेतरिया प्रखंड के कोठिया में एक्वाकल्चर पार्क का निर्माण किया जाएगा। मोतिहारी में संचालित मदर डेयरी से भी बड़ा मदर डेयरी स्थापित करने की योजना है। बंद चीनी मिल को पुनः शुरू करने की दिशा में कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा। मोतिहारी-तुरकौलिया-गोविंदगंज पथ में रघुनाथपुर पुल से बालगंगा तक 3.2 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। मोतीझील के किनारे रोईंग क्लब से पावर हाउस, चीनी मिल, शिव मंदिर, अनाथ आश्रम होते हुए चिकनीघाट-अगरवा तक पथ एवं नाला निर्माण (मरीन ड्राइव) कराया जाएगा। पीपरा एन0एच0-27 से राजपुर चौक भाया कल्याणपुर पथ का 17 किलोमीटर चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। शीतलपुर से रमडीहा भाया नवस्थापित / निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। अरेराज मंदिर तक जानेवाली सभी प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, मोतिहारी से फायरिंग रेंज के पीछे होते हुए धनौती नदी के लेफ्ट बैंक पर मजुराहों में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय आर०सी०सी० पुल के पहुंच पथ तक सड़क का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर और रक्सौल में एयरपोर्ट बनने जा रहा है। रक्सौल में जमीन अधिग्रहण का काम पूरा हो गया है। मोतिहारी को हेलीकॉप्टर सेवा से जोड़ा जायेगा। पूर्वी चंपारण जिले में विकास के कई काम कराये जा रहे हैं। चिरैया में एथलेटिक्स का ट्रैक बनाया जा रहा है। लक्ष्मी नारायण दूबे कॉलेज का जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। मुंशी सिंह महाविद्यालय में खेल संरचना का विकास किया जा रहा है。 मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं के माध्यम से मोतिहारी में पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि, मत्स्य पालन, उद्योग, कला-संस्कृति तथा आधारभूत संरचना को व्यापक गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चंपारण से जुड़े योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि महात्मा गांधी जी ने चंपारण के किसानों को नील की खेती और अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया। बापूधाम महोत्सव चंपारण की इसी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। कार्यक्रम को केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं सांसद श्री राधा मोहन सिंह ने भी संबोधित किया。 इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं एवं जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी का हरितगुच्छ, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया。 कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री श्री केदार प्रसाद गुप्ता, सांसद डॉ० संजय जायसवाल, विधायक श्री कृष्णनंदन पासवान, विधायक श्री प्रमोद कुमार, विधायक श्री राणा रणधीर, विधायक श्री राजू तिवारी, विधायक श्री सचिन्द्र प्रसाद सिंह, विधायक श्री श्यामबाबू प्रसाद यादव, विधायक श्री श्री लालबाबू लाल प्रसाद गुप्ता, विधायक मो० फैसल रहमान, विधायक श्री राजेश कुमार उर्फ बब्लू गुप्ता, विधायक श्री विशाल कुमार, विधान पार्षद श्री आफाक अहमद, विधान पार्षद डॉ० खालिद अनवर, विधान पार्षद प्रो० (डॉ०) श्री वीरेन्द्र नारायण यादव, बिहार राज्य मछुआरा आयोग के अध्यक्ष श्री ललन कुमार, जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग के सचिव श्री शीर्षत कपिल अशोक, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त श्री गिरिवर दयाल सिंह, जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव, पुलिस अधीक्षक श्री स्वर्ण प्रभात सहित अन्य वरीय अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।0
0
Report
Advertisement
सुजानगढ़ में ग्राइंडर से मजदूर की मौत, इलाके में सनसनी
Churu, Rajasthan:सुजानगढ़। नगर के वार्ड संख्या 15 स्थित किसान स्कूल व करणी मंदिर के पास मंगलवार दोपहर एक मजदूर की ग्राइंडर से गर्दन कटने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गोविंदराम (47) पुत्र हनुमानाराम जाट के रूप में हुई है। घटना के अनुसार गोविंदराम नया बास क्षेत्र में काम कर रहे थे और दोपहर करीब 12:45 से 1:00 बजे के बीच छुट्टी कर खाना खाने घर आए थे। घर के अंदर उनकी पत्नी और बेटी टीवी देख रहे थे, जबकि गोविंदराम घर के बाड़े में बने छपरे में घरेलू कार्य करने चले गए। कुछ देर बाद जब बेटी अपने पिता को खाना खाने के लिए बुलाने गई, तो कोई जवाब नहीं मिला। पास जाकर देखने पर गोविंदराम लहूलुहान हालत में पड़े मिले और पास ही टाइल काटने का ग्राइंडर पड़ा था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई रिपोर्ट के अनुसार, घर में काम करते समय ग्राइंडर अचानक हाथ से उछल गया, जिससे उसकी तेज धारदार ब्लेड सीधे गर्दन पर जा लगी और अत्यधिक रक्तस्राव होने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने के एएसआई महेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक नवरत्न बिजारणिया की मदद से शव को राजकीय बगडिय़ा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के समय दोनों बेटे जयपुर में मजदूरी पर थे, जो सूचना मिलने पर सुजानगढ़ के लिए रवाना हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से ग्राइंडर जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।0
0
Report
उदयपुर के गोगुंदा में विवाहिता का शव मिलने से इलाके में हड़कंप
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर उदयपुर के गोगुंदा से बड़ी खबर, 3 दिन से लापता विवाहिता का शव मिला भूताला की बंद मार्बल माइंस में, लापता जमना गमेती का शव पानी में तैरता मिलने से मचा हड़कंप, बकरियां चराने के दौरान माइंस के पानी में गिरने की जताई जा रही आशंका, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकाला, पुलिस ने शव को गोगुंदा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, परिजनों ने दो दिन पूर्व दर्ज करवाई थी गुमशुदगी, मृतका का पति मांगीलाल गमेती भी गया हुआ बाहर, पति के पहुंचने के बाद ही होगा शव का पोस्टमार्टम, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,0
0
Report
उत्सव से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों में विषाक्त चीजें पकड़ी
Asansol, West Bengal:উৎসবের মুখে কড়া অ্যাকশন! একাধিক নামীদামি রেস্তোরাঁ-মিষ্টির দোকানে ধরা পড়ল বিষাক্ত কেমিক্যাল ও ভেজাল মশলা! খাদ্যের গুণমান বজায় রাখা এবং জনস্বাস্থ্য সুনিশ্চিত করতে পশ্চিম বর্ধমান জেলার সালানপুর ব্লকের রূপনারায়ণপুর এলাকায় ব্যাপক অভিযান চালালো রাজ্যের খাদ্য সুরক্ষা দপ্তর। স্থানীয় থানার পুলিশকে সঙ্গে নিয়ে খাদ্য সুরক্ষা আধিকারিকেরা এলাকার একাধিক নামীদামি মিষ্টির দোকান, হোটেল ও রেস্তোরাঁয় আচমকা পরিদর্শন করেন। অভিযান চলাকালীন বেশ কিছু দোকানে ব্যবসায়িক লাইসেন্স ও অস্বাস্থ্যকর পরিবেশ সহ নানা অনিয়ম ধরা পড়ে। কিছু হোটেলের রান্নায় ব্যবহৃত খোলা মশলা ও কৃত্রিম ফুড কালার ব্যবহারে কড়া নিষেধাজ্ঞা দেওয়া হয় এবং সন্দেহজনক মশলার নমুনা সংগ্রহ করে গবেষণাগারে পরীক্ষার জন্য পাঠানো হয়েছে। সালানপুরের খাদ্য সুরক্ষা আধিকারিক দেবব্রত দত্ত জানান, মানুষের কাছে পরিচ্ছন্ন ও নিরাপদ খাবার পৌঁছে দিতেই এই বিশেষ ড্রাইভ। আগামী উৎসবের মরশুম ও বর্ষশেষ পর্যন্ত জেলাজুড়ে এই ধরণের আচমকা অভিযান অব্যাহত থাকবে বলে তিনি হুঁশিয়ারি দেন। অন্যদিকে, স্থানীয় দোকানদারেরাও খাদ্য দপ্তরের সমস্ত স্বাস্থ্যবিধি মেনে চলার প্রতিশ্রুতি দিয়েছেন।0
0
Report
Advertisement
