229001
रायबरेली-लखनऊ से चार सवारी लेकर आई बस, परिचालक निलंबित
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली- परिचालकों की मनमानी थमने का नाम ले रही है। एक परिचालक लखनऊ से मात्र चार सवारियां लेकर रायबरेली डिपो पहुंच गया। रास्ते में गंगागंज के पास बस को चेक किया तो सारी सीटें खाली मिलीं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहारशरीफ में प्रेस क्लब का उद्घाटन, पत्रकारों ने पेंशन और सुरक्षा की मांग की
Pariaunna, Bihar:एंकर: बिहारशरीफ में वर्षों से बनकर तैयार प्रेस क्लब का आखिरकार प्रेस दिवस के मौके पर उद्घाटन किया गया। बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने फीता काटकर प्रेस क्लब को पत्रकारों को समर्पित किया। इस दौरान पत्रकारों ने अपनी समस्याओं को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखा। उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आज पत्रकारिता का स्वरूप काफी तेजी से बदल रहा है और खबरों का प्रसारण बेहद फास्ट हो गया है। वहीं पत्रकारों ने कहा कि लोकतंत्र के चार स्तंभों में तीन स्तंभों को सेवानिवृत्ति का लाभ मिलता है, लेकिन चौथे स्तंभ यानी पत्रकारों की स्थिति किसी से छिपी नहीं है। पत्रकारों ने मांग की कि बिहार सरकार से मान्यता प्राप्त और 20 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता कर रहे पत्रकारों को भी पेंशन और सेवानिवृत्ति का लाभ दिया जाए। इसके साथ ही पत्रकारों पर हो रहे हमले और अधिकारियों द्वारा कथित तौर पर झूठे मुकदमे दर्ज कराने का मुद्दा भी उठाया गया। मंत्री ने सभी समस्याओं पर विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर खबर प्रसारित करने से पहले उसकी सत्यता जांचने की अपील की। वहीं पत्रकारों ने जिलाधिकारी उदिता सिंह और एसपी हृदयकांत के कार्यक्रम में समय नहीं देने पर नाराजगी जताई।0
0
Report
प्रयागराज में अवैध प्लॉटिंग: अतीक के रिश्तेदारों के खिलाफ बुल्डोजर से कार्रवाई
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज माफिया अतीक के करीबी रिश्तेदारों की अवैध प्लाटिंग के खिलाफ एक्शन, पीडीए की टीम ने माफिया अतीक के रिश्तेदार इमरान और उसके भाई जीशान की प्लाटिंग को ध्वस्त किया, दस बीघे माफिया अतीक के रिश्तेदार इमरान और जीशान ने किया था अवैध प्लाटिंग, पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के बेगम बाजार इलाके में की गई थी अवैध प्लाटिंग, पीडीए की टीम ने बुल्डोजर चलाकर अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया, इसके अलावा तारिक की 3 बीघे और फाजिल जाफरी की 10 बीघे की अवैध प्लाटिंग पर भी हुई कार्रवाई, पीडीए की टीम ने माफिया के करीबियों के अलावा अन्य की अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त किया, बगैर पीडीए से नक्शा पास कराए अवैध तरीके से की गई प्लाटिंग पर हुई है कार्रवाई, पीडीए के मुताबिक अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बुल्डोजर एक्शन आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
हजारीबाग में बाइक को पीछे से टक्कर, एक की मौत, ड्राइवर नशे में हिरासत
Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र के मारखम कॉलेज के समीप एक साथ दुर्घटना हुई है जिसमें ट्रिपल लोडिंग में जा रहे बाइक सवार को पीछे से चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें एक की मौत हो गई है वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल है कहा जाता है कि चार पहिया वाहन सवार ड्राइवर भारी नशे में था जिस कारण उसने तेज रफ्तार में बाइक को पीछे से टक्कर मार दी l घायलों को हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है वही मृतक को पुलिस हजारीबाग सदर अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दी है l बता दे कि तीनों पास के ही गांव बनहा के रहने वाले थे जो कि किसी काम से हजारीबाग आए थे इस दौरान सड़क दुर्घटना हो गई l पुलिस ने चार पहिया वाहन के ड्राइवर जो कि नशे में था उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही हैl स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना स्थल पर काफी तीखा मोड़ है जिस कारण और भी सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है पहले भी उन्होंने घटनास्थल के पास ब्रेकर बनाने की मांग की थी लेकिन जिला प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है जिस कारण आए दिन इस तरह की सर्वाधिक घटना होती रहती है उनका मानना है कि अगर सड़क पर ब्रेकर होता तो तेज रफ्तार में आ रही चार पहिया वाहन बाइक में टक्कर नहीं मरती घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य किया जा रहा है0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में शॉर्ट सर्किट से छह दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में बिजली के शॉर्ट सर्किट ने देखते ही देखते 6 दुकानदारों की जिंदगी भर की कमाई को राख के ढेर में तब्दील कर दिया. चौरीचौरा के बदुरहिया चौराहे पर सोमवार की रात एक मोबाइल की दुकान में लगी आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि आसपास की 6 दुकानें इसकी चपेट में आ गईं. आग की ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दुकानदारों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा. करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इस अग्निकांड में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जबकि आग बुझाने के दौरान एक दुकानदार भी घायल हो गया. दरअसल, पूरा मामला गोरखपुर जनपद के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरी गांव स्थित बदुरहिया चौराहे का है. सोमवार की रात करीब 8 बजकर 45 मिनट पर विपिन गुप्ता पुत्र सुदर्शन गुप्ता की मोबाइल की दुकान में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. शुरूआत में दुकान से उठी आग की लपटों को देखकर आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की दुकानों तक पहुंच गईं और एक के बाद एक 6 दुकानें आग की चपेट में आ गईं. इस अग्निकांड में विपिन गुप्ता की मोबाइल की दुकान के साथ अनूप कुमार की जूता-चप्पल की दुकान और हरी मौर्य की किराना दुकान समेत आसपास की अन्य दुकानें भी जलकर खाक हो गईं. दुकानों में रखा मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान, जूते-चप्पल, किराना सामग्री सहित लाखों रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं. अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाला और करीब सवा घंटे तक लगातार आग बुझाने का अभियान चलाया. रात करीब 10 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका. आग बुझाने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर देवरिया से गोरखपुर जाने वाले मार्ग की एक लेन को बंद करना पड़ा, जिससे सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा. इसी दौरान आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार विपिन गुप्ता को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय विधायक इंजीनियर सरवन निषाद भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. उन्होंने अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों की स्थिति देखी. वहीं, प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शर्मा स्थानीय पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे. पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने के साथ ही घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था संभाली. फिलहाल इस अग्निकांड ने पांच दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। जिन दुकानों से परिवारों का गुजर-बसर होता था, वहां अब सिर्फ जला हुआ सामान और राख का ढेर नजर आ रहा है. शॉर्ट सर्किट से शुरू हुई आग ने चंद मिनटों में लाखों रुपये का नुकसान कर दिया. पीड़ित दुकानदार अपने सामने बर्बाद हुई दुकानों को देखकर बेहद परेशान हैं. अब सभी की निगाहें प्रशासन की ओर हैं कि नुकसान का आकलन कर पीड़ित दुकानदारों को कितनी राहत मिल पाती है. बाईट: कुंदन सिंह, सीओ चौरी चौरा. चौरी चौरा थाना क्षेत्र के बदुरहिया चौराहे पर मोबाइल की दुकान में शार्ट सर्किट के कारण आग लगी थी जिसमें चपेट में आकर छह दुकानें जलकर खाक हो गई आज को बुझा दिया गया है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।0
0
Report
नवसारी के चिखली में पिंजरे में फँसा चीता; वन विभाग ने जंगल में छोड़ दिया
Navsari, Gujarat:નવસારીના ચોખ્લી તાલુકાના ફડવેલ ગામે દીપડો પાંજરે પુરાયો. ફડવેલ ગામે નવા ફળિયામાં ઈમરાનભાઈના ખેતરમાં દીપડાના આંટાફેરા જોતા ગોઠવાયું હતું પાંજરૂ. રાત્રિનાં સમયે શિકારની શોધમાં આવેલીો દીપડો પાંજરે પુરાયો. ગ્રામજનોને જાણ થતા દિપડાને જોવા ભીડ ઉમટી. વન વિભાગને જાણ કરાતા বিভাগ દ્વારા દિપડાનો કબ્જો લઈને આરોગ્ય તપાસ બાદ જંગલમાં છોડવાની તજવીજ હાથ ધરવામાં આવી.0
0
Report
बिहारीगंज में शादी समारोह गोलीबारी, एक बालक की मौत, दूसरा घायल
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जोतैली गांव के गुलाब टोला, वार्ड संख्या 12 में शादी समारोह के दौरान गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। ताबड़तोड़ फायरिंग में दो बच्चों को गोली लग गई, जिसमें पांच वर्षीय सरफराज की मौत हो गई, जबकि दूसरा बच्चा अली हसन गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे पूर्णिया जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोशनगंज के रहने वाले हैं। वे अपने परिजनों के साथ शादी समारोह में शामिल होने जोतैली स्थित अपने ननिहाल मो जमील के यहां आए थे। परिजनों के मुताबिक, मो. जमील के पुत्री की शादी थी।बारात के दौरान गुलाब टोला निवासी शेख इस्लाम के पुत्र औरंगजेब आलम कथित तौर पर बारातियों को हथियार दिखाने लगे। लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें वहां से हटा दिया। आरोप है कि कुछ घंटे बाद औरंगजेब आलम ने शाहरुख आलम, पिता जमील पर गोली चला दी। हालांकि, गोली शाहरुख को नहीं लगी, बल्कि वहां मौजूद दोनों बच्चों को एक-एक गोली लग गई। गोली लगने से सरफराज के सीने में गोली लगी, जबकि अली हसन कमर से ऊपर गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को तत्काल जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसी बीच पांच वर्षीय सरफराज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। इस संबंध में उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया की शादी समारोह में गोलीबारी की घटना सामने आई है एक बच्चे की मौत हो गई है जबकि दूसरे घायल बच्चे का इलाज करवाया जा रहा है पुलिस छानबीन में जुट गई है। बाइट : मृतक का नानी0
0
Report
Advertisement
मधुबनी में प्रेम विवाह के चार महीने बाद पत्नी की हत्या; पति गिरफ्तार
Madhubani, Bihar:मधुबनी जिले के अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के चार महीने बाद ही नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को जलाकर दफना दिया गया। मामले का खुलासा करते हुए झंझारपुर एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने बताया कि मृतका किरण कुमारी ने करीब चार महीने पहले मुंबई में विकास कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की थी। दोनों का विवाह परिवार की सहमति के बिना हुआ था। पुलिस के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी दूसरी लड़की से बातचीत करने और पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में एक सप्ताह पूर्व 8 नवंबर को दीपावली के दिन किरण की हत्या कर दी गई। आरोप है कि हत्या के बाद शव को कमला नदी के पार बिठौनी गांव के इलाके में ले जाकर जला दिया गया और अवशेषों को दफना दिया गया। घटना की जानकारी न तो मायके वालों को दी गई और न ही पुलिस को। बारदात के पांच दिनों बाद मायके वालों को लड़की के लापता होने की सूचना मिलो और मायके वालों ने पुलिस को सूचना दिया। मामले की जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी पति विकास कुमार को आज गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने कब्र से शव के अवशेष भी बरामद किए हैं। वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर अवशेष निकलने की कार्रवाई की गई। इस हत्याकांड में कुल 15 नामजद सहित कुल 20 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। एसडीपीओ ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है। प्रेम विवाह के महज चार महीने बाद हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बूट सुबोध कुमार सिन्हा डीएसपी झंझारपुर0
0
Report
रेल डबलिंग से घंसौर में 500 से अधिक मकान-दुकानों का विस्थापन खतरा
Seoni, Madhya Pradesh:रेल विकास की कीमत चुकाएगा घंसौर 500 से अधिक मकान-दुकानों पर विस्थापन का खतरा सिवनी जिले के घंसौर में रेलवे दोहरीकरण परियोजना को लेकर विरोध तेज हो गया है। गोंदिया-जबलपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण के चलते नगर के करीब 500 मकान और दुकानें प्रभावित होने की आशंका है। सोमवार को सैकड़ों प्रभावित नागरिकों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर रेल प्रशासन और एसडीएम-तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ब्रॉडगेज संघर्ष समिति ने रेलवे यार्ड नैनपुर की ओर बनाने और वैकल्पिक नक्शे के अनुसार निर्माण कराने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि रेलवे के प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण से सैकड़ों परिवारों के घर, दुकानें, कृषि भूमि और रोजगार प्रभावित हो सकते हैं। समिति ने कम नुकसान वाले वैकल्पिक नक्शे के साथ रेलवे प्रशासन से मांग की है कि विकास कार्य के नाम पर स्थानीय लोगों को विस्थापित न किया जाए और प्रभावित परिवारों के हितों को सुरक्षित रखा जाये0
0
Report
चित्रकूट में लेमनग्रास यूनिट से किसानों की आय बढ़ने की नई पहल
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ, अब लेमनग्रास, तुलसी और कैमोमाइल के तेल से बढ़ेगी किसानों की आमदनी चित्रकूट में किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक नई पहल की गई है। बंदरी ग्राम पंचायत के सिरखोरी मजरे में एचसीएल फाउंडेशन की ओर से स्थापित लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने शुभारंभ किया। खास बात यह रही कि जिलाधिकारी ने उद्घाटन की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सौंपी और समूह की सचिव ममता देवी से फीता कटवाकर प्लांट का लोकार्पण कराया। इस यूनिट के माध्यम से अब लेमनग्रास, तुलसी और कैमोमाइल के फूलों से तेल निकालकर किसानों को लाभकारी खेती से जोड़ने की तैयारी है। चित्रकूट जिले के बंदरी ग्राम पंचायत के सिरखोरी मजरे में सोमवार को लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी पूलकित गर्ग ने राधिका स्वयं सहायता समूह एवं कामदगिरी प्रेरणा उत्पादक समूह की सचिव ममता देवी से फीता कटवाकर प्लांट का उद्घाटन कराया। इसके बाद महिला समूह की महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने प्रोसेसिंग यूनिट का निरीक्षण किया और लेमनग्रास के खेतों में पहुंचकर फसल की स्थिति देखी। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर उनके कामकाज की जानकारी ली और उन्हें अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने कहा कि एचसीएल टेक्नोलॉजी की ओर से प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। पिछले वर्ष 10 एकड़ में लेमनग्रास और छह एकड़ में कैमोमाइल की खेती कराई गई थी। इस वर्ष इन फसलों का रकबा और अधिक बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पहले किसान इन फसलों की खेती तो करते थे, लेकिन स्थानीय स्तर पर प्रसंस्करण की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाता था। अब प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित होने से किसानों को अपनी उपज का बेहतर मूल्य मिल सकेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। वहीं एचसीएल फाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर धनेश श्रीवास्तव ने बताया कि महिला किसानों की आमदनी बढ़ाने के उद्देश्य से सीएसआर फंड के तहत यह परियोजना संचालित की जा रही है। इसी पहल के अंतर्गत सिरखोरी में लेमनग्रास प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है, जिसका जिलाधिकारी ने शुभारंभ किया है। उन्होंने बताया कि इस यूनिट में लेमनग्रास के साथ तुलसी और कैमोमाइल के फूलों से भी ऑयल निकालने की योजना है। इन फसलों के प्रसंस्करण और उत्पादों की बिक्री के माध्यम से किसानों को बेहतर मुनाफा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। धनेश श्रीवास्तव ने बताया कि चित्रकूट ब्लॉक के सिरखोरी, बंदरी, लोखरिहा, ढोलबजा, घुरेटनपुर, हरिहरपुर और मानपुर सहित आसपास के गांवों के किसानों को इस परियोजना से जोड़कर लाभकारी खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को पारंपरिक खेती के साथ ऐसी फसलों से जोड़ना है, जिनके प्रसंस्करण और विपणन के जरिए अतिरिक्त आमदनी प्राप्त की जा सके। कुल मिलाकर सिरखोरी में शुरू हुई यह प्रोसेसिंग यूनिट चित्रकूट के ग्रामीण क्षेत्रों में खेती के नए अवसर खोलने की पहल है। इससे एक ओर किसानों को लेमनग्रास, तुलसी और कैमोमाइल जैसी फसलों के प्रसंस्करण की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा। अब देखना होगा कि इस पहल से आने वाले समय में कितने किसान जुड़ते हैं और उनकी आमदनी में कितना इजाफा होता है。0
0
Report
Advertisement
सुल्तानपुर में शौच के दौरान दो युवकों पर हमला: एक की मौत, अन्य घायल
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर जिले के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के शेखौली गांव में शौच के लिए गये दो युवकों पर पहले से घात लगाकर बैठे चार-पांच लोगों ने हमला कर दिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर हमलावरों ने पहले कांच की बोतल फोड़कर हमला किया, फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर दिलीप चौहान (30) की हत्या कर दी। बीच-बचाव और जान बचाने की कोशिश में उसका साथी अनिल सिंह (32) भी चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, मृतक दिलीप चौहान पुत्र नरेंद्र चौहान जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के बांध गांव का निवासी था। वह अपने पड़ोस में रहने वाले अनिल सिंह पुत्र सभाजीत सिंह के साथ शौच के लिए शेखौली गया था। आरोप है कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे चार-पांच युवकों ने दोनों के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर नशे में धुत आरोपितों ने कांच की बोतल फोड़कर दिलीप पर हमला कर दिया। इसके बाद चाकुओं से कई वार किए, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। अपने साथी को बचाने और हमलावरों से जान छुड़ाने के लिए अनिल खेत की ओर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा। उसके चेहरे और हाथ पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल अनिल ने किसी तरह अपने परिजनों और सगे-संबंधियों को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दिलीप चौहान को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अनिल सिंह को जिला अस्पताल अंबेडकरनगर रेफर कर दिया गया। क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया गया है। पुलिस मामले की जांच और आरोपितों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
फर्रुखाबाद में भीषण टक्कर: एक की मौत, कई घायल—पिकअप बनाम XUV हादसा
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में पिकअप और XUV की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक की मौत, आधा दर्जन से अधिक घायल बरेली-इटावा हाईवे पर महमदपुर गढ़िया के पास हुआ भीषण सड़क हादसा पिकअप और XUV की जोरदार भिड़ंत के बाद मची चीख-पुकार हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल टक्कर इतनी भीषण कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त पिकअप चालक भी हादसे में घायल, कई लोगों की हालत गंभीर सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में कराया गया भर्ती थाना राजेपुर क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया का मामला0
0
Report
प्रशांत तूफान से पश्चिमी तट पर तेज हवाएं, भारी बारिश और हिमपात संभव
Noida, Uttar Pradesh:More moisture on the way! Check out these panning views of a Pacific storm pushing through! A series of powerful storms continues to hit the Pacific Northwest and the West Coast, bringing strong winds, heavy rain, and mountain snow. These conditions will calm down mid-week, but return for the holiday week.0
0
Report
Advertisement
अयोध्या: मिल्कीपुर विधायक चोटिल, फॉर्च्यूनर से टक्कर—जिला अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर?
Ayodhya, Uttar Pradesh:बिग ब्रेकिंग अयोध्या। मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान सडक दुर्घटना मे घायल, विधायक की फॉर्च्यूनर ट्रेलर से टकराई,विधायक के सिर पर आई चोट,विधायक को जिला अस्पताल भेजा गया, थाना पूराकलंदर के रानी बाजार भँभवा चौराहे के पास हुआ हादसा।0
0
Report
आगर मालवा: बड़ागांव नगर परिषद वेतन मांग पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, गंदगी बढ़ी
Agar, Madhya Pradesh:आगर मालवा जिले के नगर परिषद बड़ागांव के सफाई कर्मचारियों की बकाया वेतन की मांग को लेकर जारी काम बंद हड़ताल का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, हालत यह है की नगर मे गंदगी की भरमार हो गई है। सोमवार को नगर की बदहाल सफाई व्यवस्था और कर्मचारियों के वेतन भुगतान की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं सफाई कर्मचारियों ने नगर परिषद कार्यालय में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन के दौरान गुस्साए जनप्रतिनिधियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) के कक्ष में थेलिया भर भर कर लाया गया कचरा फैला दिया। इसके साथ ही शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। पार्षदों ने बताया कि सोमवार दोपहर 12 बजे से धरना शुरू किया गया है। उनका कहना है कि जब तक नगर की सफाई व्यवस्था सुचारू नहीं होती और कर्मचारियों की वेतन संबंधी मांगों का निराकरण नहीं किया जाता, तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद कार्यालय में न तो कोई अधिकारी मौजूद रहा और न ही नगर परिषद अध्यक्ष पहुंचे। ऐसे में प्रदर्शनकारियों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए विरोध जारी रखा। सफाई कर्मचारों का कहना है कि लंबे समय से वेतन नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं हड़ताल के चलते नगर में जगह-जगह कचरे के ढेर लग रहे हैं।0
0
Report
ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह: 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की सौगात
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह का राज्य स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 357.71 करोड़ के 82 विकास कार्यों की दी सौगात शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनजातीय गौरव सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने महज 25 वर्ष की उम्र में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष करते हुए देश और समाज के लिए अपना बलिदान दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में उनकी जयंती को राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में देश के 8 से 10 राज्यों से बड़ी संख्या में कोल समाज के लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने प्राचीन कोल परंपरा के अनुसार विधि-विधान से पूजन किया और जनजातीय संस्कृति, परंपरा एवं वीरता को प्रदर्शित करने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने शहडोल जिले को 357 करोड़ 71 लाख रुपये की लागत के 82 विकास कार्यों की सौगात दी। इनमें 8 करोड़ 64 लाख रुपये के 10 कार्यों का लोकार्पण और 349 करोड़ 7 लाख रुपये के 72 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। साथ ही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र और सहायता राशि के चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री ने ब्यौहारी विधानसभा में 10 करोड़ रुपये की लागत से 18 किलोमीटर सड़क, हनुमान मंदिर तक 13 करोड़ की सड़क, कटनी से सिंगरौली तक फोरलेन सड़क, शहडोल में डिजिटल लाइब्रेरी और आधुनिक ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की। इसके अलावा संजय टाइगर रिजर्व में नया प्रवेश द्वार और हाथियों के सर्वेक्षण के लिए विशेष टीम भेजने की बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय समाज के उत्थान, शिक्षा, रोजगार और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास योजनाओं का लाभ जिले के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे और कोई भी इलाका विकास से वंचित न रहे। साथ ही उन्होंने प्रदेश में 85 हजार सरकारी पदों पर भर्ती और आगामी समय में 2 लाख नए पदों पर रोजगार देने की بات भी कही。0
0
Report
Advertisement
