229001
ग्राम टिकरॉन में आयोजित हुआ पशु आरोग्य मेला, 450 पशुओं का निशुल्क इलाज
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के ग्राम टिकरॉन, ब्लॉक डलमऊ में बुधवार को पंडित दीनदयाल पशु आरोग्य मेला एवं शिविर का आयोजन हुआ। ग्राम प्रधान सुनील सिंह ने गोपूजन और फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिविर में 450 पशुओं का निशुल्क इलाज किया गया और पशुपालकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई जिससे उनकी आय दोगुनी हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
KGMU के पीछे अवैध निर्माण: संयुक्त समिति से हटाने की तैयारी
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ KGMU के पीछे बनी 350 झोपड़ियां और अवैध निर्माण हटाने की तैयारी,नगर निगम ने जांच के लिए संयुक्त समिति गठित की आज टीम निरीक्षण कर स्थिति का आकलन करेगी,समिति में नगर निगम, LDA, संपत्ति विभाग के अधिकारी,निरीक्षण के बाद एक सप्ताह में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश जारी0
0
Report
इटावा में तेज़ रफ्तार कार ने ठेले वालों को टक्कर मारी, चालक फरार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में नहीं थम रहा तेज़ रफ्तार का कहर, नशे में धुत्त अनियंत्रित स्विफ्ट डिज़ायर कार ने सड़क किनारे खड़े दो हाथ ठेलो में मारी टक्कर, चाट और फल विक्रेता हुए घायल, चाट एवं फल विक्रेता को हुआ भारी नुकसान हुआ कार चालक मौके से फरार हुआ है। इटावा जनपद के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी अंतर्गत पी ए सी गली के सामने एक कार चालक तेज रफ्तार से चलते हुए सड़क के किनारे खड़े फल और चाट विक्रेता के ठेले में टक्कर मार दी इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है चाट और फल विक्रेता इस घटना में घायल बताए जा रहे है पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है वही कार चालक कार समेत मौके से फरार हो गया है।0
0
Report
मानसून कमजोर: बिहार में उमस के बीच जल्द बारिश की उम्मीद
Patna, Bihar:पटना बिहार में मानसून ने तय समय से पहले दस्तक तो दे दी, लेकिन बारिश नहीं होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है. उमस और तेज धूप ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. राज्य मे मानसून की रफ्तार फिलहाल थम गई है.हालांकि राहत की बात यह है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बदल सकता है और अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है... राज्य में अब तक सामान्य से लगभग 32 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. वहीं पड़ोसी झारखंड में यह कमी 65 प्रतिशत तक पहुंच गई है. पूरे देश में भी मानसून कमजोर नजर आ रहा है और बारिश में लगभग 35 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों तरफ से मानसून की रफ्तार लगभग रुक गई है....यही कारण है कि बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में बारिश की भारी कमी देखी जा रही है. दो से तीन दिनों में बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है. पटना सहित राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और किसानों को भी राहत मिलेगी...0
0
Report
Advertisement
अहमदाबाद में विश्व योगासन चैम्पियनशिप: राजस्थान के खिलाड़ियों ने 9 स्वर्ण सहित 10 पदक जीते
Jaipur, Rajasthan:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के तहत आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर विश्व योगासन चैम्पियनशिप के पदक विजेताओं के साथ योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना बेहद जरूरी है, इसलिए आमजन इसे अपनी जीवनशैली में जरूर अपनाएं। उल्लेखनीय है कि अहमदाबाद में आयोजित हुई प्रथम विश्व योगासन चैम्पियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर भारत का विश्व पटल पर गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने इन पदक विजेता खिलाड़ियों की हौसला-अफजाई भी की। राजस्थान के इन खिलाड़ियों ने चैम्पियनशिप में देश के लिए कुल 10 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक शामिल है।0
0
Report
नीट फर्जी पेपर बेचने वाला युवक VPN से Telegram पर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:नीट के पेपर के नाम पर ठगी, देर रात पुलिस ने किया गिरफ्तार, USA के वीपीएन नंबर से टेलीग्राम चलाकर बेच रहा था फर्जी पेपर प्रताप नगर पुलिस ने देर रात पटेल नगर में देबिश देकर री नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर नीट का बोगस पेपर ऑनलाइन बेचते एक युवक को पकड़ा। युवक वीपीएन (वर्चुअल निजी नेटवर्क) से टेलीग्राम चलाकर बोगस पेपर बेच रहा था। सीआई सुनील ताड़ा ने देर रात प्रताप नगर थाने लेकर आए। युवक आकाश चौधरी जयपुर में रहकर प्रतियोगी की तैयारी कर रहा था, वह दो दिन पहले ही भीलवाड़ा आया था। उनके पिता फैक्ट्री में कार्य करते हैं। आकाश टेलीग्राम पर एक चैनल बनाकर नीट के फर्जी पेपर बेच रहा था। पुलिस ने आकाश के कब्जे से एक मोबाइल, एक किताब बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि किताब के पन्ने को स्कैन करके डेमी पेपर तैयार करता था। टेलीग्राम चैनल के माध्यम से पेपर बेच रहा था। भारत में टेलीग्राम प्रतिबंध होने के बावजूद भी युवक VPN और प्रॉक्सी के माध्यम से टेलीग्राम चलाकर पेपर बेच रहा था। पुलिस आकाश के मोबाइल और बैंक खाते की जाँच करेगी। पुलिस ने फर्जी पेपर धोखाधड़ी और IT एक्ट के साथ परीक्षा अधिनियम में मामला दर्ज किया।0
0
Report
हरियाणा सरकार ने 33 सेवाओं के लिए समयसीमा तय कर दी
Chandigarh, Chandigarh:नागरिकों को मिलेगा तय अवधि में लाभ चंडीगढ़, 18 जून-हरियाणा सरकार ने नागरिकों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गृह विभाग की 33 सेवाओं को हरियाणा सेवा का अधिकार अधिनियम, 2014 के अंतर्गत अधिसूचित किया है। मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इन सेवाओं के लिए निर्धारित समय-सीमा निर्धारित की गई है। इससे नागरिकों को विभिन्न अनुमतियों, सत्यापन और लाइसेंस संबंधी सेवाएं तय समय पर मिल सकेंगी। अधिसूचना के अनुसार, यदि हथियार लाइसेंस उसी जिले में नवीनीकरण के लिए प्रस्तुत किया जाता है और लाइसेंस की अवधि समाप्त नहीं हुई है, तो उसका नवीनीकरण 15 दिनों के भीतर किया जाएगा। वहीं छह वर्ष के चक्र के बाद, जहां पुलिस सत्यापन आवश्यक होगा, हथियार लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए पुलिस सत्यापन की प्रक्रिया 22 दिनों में पूरी की जाएगी। हथियार लाइसेंस में हथियार जोड़ने या हटाने, हथियार खरीदने की अवधि बढ़ाने तथा विरोध प्रदर्शन/हड़ताल, जुलूस और कार्यक्रम/सांस्कृतिक प्रस्तुति आयोजित करने की अनुमति संबंधी सेवाएं 7 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगी। विदेशियों के पंजीकरण (आगमन एवं प्रस्थान) की सेवा तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। इसी प्रकार एफआईआर अथवा डीडीआर की प्रति भी तत्काल अथवा ऑनलाइन उपलब्ध कराई जाएगी। विदेशियों के आवासीय परमिट के विस्तार, लाउडस्पीकर उपयोग की अनुमति, मेले, प्रदर्शनी, खेल आयोजनों आदि के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी), अजनबी सत्यापन तथा पुराने वाहनों के लिए एनओसी जारी करने की सेवाएं 5 दिनों की समय-सीमा में उपलब्ध कराई जाएंगी। घरेलू सहायता सत्यापन, किरायेदार सत्यापन, चरित्र प्रमाण-पत्र, पुलिस क्लियरेंस सर्टिफिकेट, कर्मचारी सत्यापन तथा पंजीकृत खोई हुई संपत्ति के निस्तारण से संबंधित सेवाएं 21 दिनों के भीतर प्रदान की जाएंगे। पेट्रोल पंप, सिनेमा हॉल आदि की स्थापना के लिए एनओसी 15 दिनों के भीतर जारी की जाएगी। वहीं सिनेमा लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया 30 दिनों में तथा उसके नवीनीकरण की प्रक्रिया 25 दिनों में पूरी की जाएगी। पेट्रोलियम नियम, 2002 के तहत पेट्रोल के आयात एवं भंडारण के लिए अनापत्ति प्रमाण-पत्र, विस्फोटक नियम, 2008 के अंतर्गत आतिशबाजी के भंडारण एवं बिक्री की अनुमति, आतिशबाजी लाइसेंस का नवीनीकरण तथा आतिशबाजी की दुकान एवं गोदाम के लिए एनओसी जैसी सेवाएं 30 दिनों की निर्धारित अवधि में उपलब्ध कराई जाएंगी। ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण तथा निजी सुरक्षा एजेंसी सत्यापन की प्रक्रिया 60 दिनों में पूरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त, साइबर कैफे संचालकों के पंजीकरण का सत्यापन, होटल संचालकों एवं ग्राहकों के पंजीकरण का सत्यापन तथा कम्युनिटी लायजन ग्रुप (सीएलजी) के लिए आवेदकों के सत्यापन की सेवाएं 30 दिनों में प्रदान की जाएंगी। अधिसूचना में प्रत्येक सेवा के लिए नामित अधिकारी, प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं। यदि किसी नागरिक को निर्धारित समय-सीमा में सेवा प्राप्त नहीं होती है तो वह अधिनियम के प्रावधानों के तहत संबंधित शिकायत निवारण प्राधिकारी के समक्ष अपील कर सकेगा।0
0
Report
Advertisement
दमोह में मानसून की पहली बारिश से उमस दूर, लोग हुए राहत
Damoh, Madhya Pradesh:भीषण गर्मी और उमस के बीच बरसे बादल.. एंकर/ दमोह में लगातार जारी गर्मी के सितम के बीच अब मानसून की दस्तक देखने को मिल रही है और लोग भी गर्मी से निजात पाने के लिए बरसात का इंतजार कर रहे है। इस बीच जिले के अभाना और हथनी इलाकों में बादल जमकर बरसे और करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश देखने की मिली। बारिश ने मौसम को सुहाना बनाया है और लोग इसे मानसून की दस्तक मान रहे है। जिले के अलग अलग हिस्सों से भी हल्की फुल्की बारिश की खबरें है जबकि जिला मुख्यालय पर लोग उमस और गर्मी से परेशान है।0
0
Report
पाकुड़ वन विभाग ने घायल हनुमान लंगूर का सफल रेस्क्यू किया
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने एक घायल नर हनुमान लंगूर को बचाया और सुरक्षित रेस्क्यू किया...यह घटना नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन डीपीएस स्कूल के पास राजू साहा के घर के पास हुई...लंगूर बिजली के तार की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था...लंगूर के बाएं पैर और दाएं हाथ में गंभीर चोटें आई थीं...उसकी इस हालत को देखकर आसपास के लोगों ने तत्काल वन विभाग को सूचना दी...सूचना मिलने पर वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची...टीम ने काफी मशक्कत के बाद घायल लंगूर को पकड़ा और उसे इलाज के लिए जिला पशु चिकित्सालय ले जाया गया...वन विभाग की रेस्क्यू टीम के इस कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की...लोगों ने बताया कि रेस्क्यू टीम जंगली जानवरों के मुसीबत में होने या घरों में घुस जाने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर मदद करती है...0
0
Report
ED पार्टी पर चंदा चोरी के आरोप: राम मंदिर घोटाले की गुत्थी उजागर
Noida, Uttar Pradesh:Sanjay Singh AAP SanjayAzadSln · 30m जब मैं कहता हूँ ED पार्टी (BJP) “चंदा चोर” है तो कुछ लोग मुझसे नाराज हो जाते हैं। अब ज़रा ध्यान से सुनिए, जब प्रभु श्री राम के मंदिर के मंदिर में चंदा चोरी और जमीन ख़रीद के नाम पर घोटाला चल रहा था, उस वक़्त 2020 से 2024 तक मोदी का सबसे क़रीबी ज्ञानेश कुमार ट्रस्ट का सदस्य था。 इनका काम प्रशासनिक समन्वय, सरकारी प्रक्रियाओं, सुरक्षा, भूमि, विकास और अन्य सरकारी मामलों में ट्रस्ट की सहायता करना होता था。 लेकिन ये तो चंपत राय के साथ मिलकर प्रभु श्रीराम का मंदिर लूटने में जुटे थे。 जाँच इसकी भी होनी चाहिए की ED पार्टी ने कितना पैसा लूटा。 महमूद गज़नवी ने सोमनाथ का मंदिर लूटा。 ED पार्टी ने प्रभु श्री राम का मंदिर लूटा है।0
0
Report
Advertisement
रतलाम में नवजात बच्ची को छोड़ने वाले की तलाश, सीसीटीवी से हो रही जांच
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के जावरा के बन्नाखेड़ी इलाके से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। रेलवे ट्रैक के पास नाले की दीवार किनारे पड़ी एक बंद प्लास्टिक की बोरी से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे एक कचरा बीनने वाले व्यक्ति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरी खोली तो उसमें एक नवजात बच्ची मिली। बच्ची की हालत नाजुक थी और जन्म के बाद उसकी नाल तक नहीं काटी गई थी। पुलिस ने बिना देर किए बच्ची को जावरा की शिशु चिकित्सा इकाई पहुंचाया, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची का वजन करीब 2 किलो 300 ग्राम है और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जन्म लेते ही किसी ने इस मासूम को मौत के मुहानों पर छोड़ दिया, लेकिन कहते हैं ना, "जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय." समय रहते कचरा बीनने वाले व्यक्ति की सतर्कता और पुलिस की तत्परता से बच्ची की जान बच गई। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाला कौन है? पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।0
0
Report
ग्वालियर में लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस मेले पर देवड़ा ने की सराहना
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में 1857 की क्रांति की नायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले शामिल होने ग्वालियर पहुंचे प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मेला संयोजक और प्रदेश के वित्त आयोग के अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया की प्रशंसा करते हुए कहा है कि ग्वालियर ऐतिहासिक शहर है इस मेले में पहली बार उनका आना हुआ है. स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 168वें बलिदान दिवस के मौके पर देश के लिए शहीद होने वाले परिवार के लोगों को सम्मानित करना मैं समझता हूं इससे बड़ा कोई काम नहीं हो सकता. वहीं कांग्रेस विधायक डॉ सतीश सिकरवार के द्वारा वन मंत्री को लिखी गई चिठ्ठी में"प्रोजेक्ट चीता" की निगरानी के लिए "सर्वदलीय जांच कमेटी" बनाने की मांग और अफसरों की मिलीभगत से चीतों के शिकार- सौदे और प्रबंधन में करोड़ों का वित्तीय हेरफेर के आरोप पर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि कांग्रेस अनर्गल बातें कर रही है विचलित हो रही है. इसके अलावा नीट परीक्षा के ऊपर दिए गए राहुल गांधी के बयान पर देवड़ा ने कहा कि राहुल गांधी के बयान को कोई गंभीरता से नहीं लेता है. मध्य प्रदेश में राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू के दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि महामहिम का हृदय से प्रदेश में स्वागत है.0
0
Report
महाराजगंज में विदेश भेजने के नाम पर संचालित ट्रेनिंग सेंटर पर छापा, तीन हिरासत
Maharajganj, Uttar Pradesh:महाराजगंज जिले के गोरखपुर रोड पर स्थित सतभरिया गांव के पास विदेश भेजने के नाम पर संचालित एक ट्रेनिंग सेंटर पर पुलिस ने छापेमारी की है जिससे हड़कंप मच गया । आशंका है कि केंद्र में बेरोजगार युवको को फर्जी वीजा मुहैया कराने का आश्वासन देकर ठगा जा रहा था और कई युवको से पैसे भी वसूले गए थे । पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है । जानकारी के मुताबिक पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी को यह सूचना मिली थी कि सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर रोड पर सतभरिया गांव के पास विदेश भेजने के नाम पर कथित रूप से संचालित एक ट्रेनिंग सेंटर पर बहुत से युवा इकट्ठा हुए हैं इसके बाद को अंकुर कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम में छापेमारी की जिससे हड़कंप मच गया । केंद्र में फाइल रजिस्टर कंप्यूटर पर कुछ युवक युवतियां काम कर रहे थे पुलिस को देखकर कई लोग वहां से खिसक लिए । आपको बता दे की विदेश भेजने के नाम पर डिसन ट्रेनिंग एंड टेस्ट सेंटर पर इंटरव्यू कराया गया था कराया जा रहा था पुलिस के छापेमारी में भारी मात्रा में पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरामद हुए हैं जानकारी के मुताबिक बिना आधिकारिक परमिशन के रूस ओमान दुबई समेत गल्फ कंट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर इंटरव्यू कराया जा रहा था जिसके बाद पुलिस ने तीन लोगों को पूछताछ के लिए कोतवाली लाई है । ट्रेनिंग सेंटर के संचालक सोनू चौधरी ने बताया कि बिना सरकारी परमिशन के ही ट्रेनिंग करवाया जा रहा था ।0
0
Report
Advertisement
दमोह: पुरैना तालाब के पास टैंकर ने युवक को टक्कर दी, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:मेकेनिक परिसर में टैंकर ने मारी युवक को टक्कर, तालाब में जा गिरा युवक.. एंकर/ दमोह के पुरैना तालाब के नजदीक बने मैकेनिकल परिसर में बीती रात एक बड़ा हादसा हुआ जहां एक पानी सप्लाय करने वाले टैंकर ने यहां से गुजर रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी और युवक तालाब की बाउंड्री को तोड़कर तालाब में जा गिरा। स्थानीय लोगों और यहां से गुजर रही स्थानीय पार्षद कविता राय ने तालाब से युवक को निकाला और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पानी का टैंकर बेहद तेज स्पीड से था और सड़क के एकदम किनारे तालाब तरह चल रहे युवक को उसने टक्कर मारी, लोगों ने उस टैंकर को भी रोक लिया और पुलिस के हवाले किया है। क्षेत्रीय पार्षद कविता राय के मुताबिक इस तालाब की बाउंड्री वाल जगह जगह से टूटी है जिस पर नगर पालिका ध्यान नहीं दे रही वहीं मेकेनिकल परिसर में वाहनों का लोड लगातार बढ़ रहा है जिस वजह से हादसों की संभावना भी बढ़ रही है। बाइट/ कविता राय ( भाजपा पार्षद )0
0
Report
ग्वालियर भर्ती फर्जीवाड़ा: 50 हजार देकर सॉल्वर से परीक्षा कराने का आरोप
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में बीएसएफ भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी जगह दूसरे व्यक्ति यानी सॉल्वर को बैठाकर एसएससी परीक्षा,फिजिकल और मेडिकल टेस्ट तक पास कर लिया। इतना ही नहीं, युवक बीएसएफ की ट्रेनिंग भी करने पहुंच गया,लेकिन अंतिम बायोमैट्रिक सत्यापन में फिंगरप्रिंट मिसमैच होने से पूरा खेल उजागर हो गया। अब पुलिस FIR दर्ज कर भर्ती फर्जीवाड़े के पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है। दरअसल मामला बीएसएफ कांस्टेबल जीडी भर्ती-2025 से जुड़ा है,जबलपुर के रांझी निवासी शिव सिंह ने कथित तौर पर 50 हजार रुपये देकर अपनी जगह एक अज्ञात सॉल्वर को परीक्षा दिलवाई। सॉल्वर ने एसएससी की लिखित परीक्षा के साथ-साथ फिजिकल और मेडिकल टेस्ट भी पास कर लिया। भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद युवक का चयन हो गया और वह बीएसएफ के बेंगलुरु ट्रेनिंग सेंटर में ट्रेनिंग के लिए भी पहुंच गया।बताया जा रहा है कि ट्रेनिंग के दौरान अंतिम दस्तावेज सत्यापन और बायोमैट्रिक जांच में युवक के फिंगरप्रिंट रिकॉर्ड से मेल नहीं खाए। इसके बाद अधिकारियों ने आवेदन पत्र, ई-एडमिट कार्ड और भर्ती रिकॉर्ड में लगी तस्वीरों का मिलान किया। पूछताछ में युवक ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसने 50 हजार रुपये देकर अपनी जगह दूसरे व्यक्ति से परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाया था,मामले की सूचना मिलने के बाद ग्वालियर के बिजौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह भर्ती परीक्षा 19 फरवरी 2025 को ग्वालियर के बिजौली थाना क्षेत्र स्थित परीक्षा केंद्र पर आयोजित हुई थी। अब जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगा रही हैं कि भर्ती प्रक्रिया में किसी संगठित सॉल्वर गैंग की भूमिका तो नहीं है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।परीक्षा केंद्र से जुड़े डिजिटल रिकॉर्ड, बायोमैट्रिक डेटा, सीसीटीवी फुटेज और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस फर्जीवाड़े में और कौन-कौन शामिल था।0
0
Report
महारानी लक्ष्मीबाई बलिदान दिवस पर संस्कार संरक्षण समिति ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी की वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस के अवसर पर संस्कार संरक्षण समिति द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर संस्कार संरक्षण समिति के अध्यक्ष श्री सुशील जांगड़े ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई केवल झांसी ही नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की वीरता, स्वाभिमान और नारी शक्ति की प्रतीक हैं। उनका बलिदान देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि झांसीवासियों के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है और हमें उनकी वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने महारानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और बलिदान को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सभी ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में मुकुल पाखरे, नवजीवन कुशवाहा, कुलदीप वगवार, सेजल अग्रवाल, सीमा दुबे, सतीश वर्मा, अश्मित, शिवम चतुर्वेदी, मधु जांगड़े, किशन कुमार, मनोज, सुमित, राजा, आदि सदस्य उपस्थित रहे.!0
0
Report
Advertisement
