icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
FKFiroz KhanFollow12 Feb 2025, 03:54 pm

अमेठीः अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

Raebareli, Uttar Pradesh:

रायबरेली-सुल्तानपुर राज्य मार्ग के निगोहां के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार प्रेम निवासी दूरभाष नगर बालापुर मिल एरिया रायबरेली और अलोक निवासी दूरभाष नगर बालापुर थाना मिल एरिया रायबरेली गंभीर रूप से घायल हो गये। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फुरसतगंज लाया गया । जहां पर चिकित्सक ने अलोक को मृत घोषित कर दिया और प्रेम की हालत गंभीर देखते हुए उसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इटावा में बिना रजिस्ट्रेशन दो चिकन बिरयानी दुकानों को बंद कराया गया

Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में बिना रजिस्ट्रेशन के कई महीनों से चल रही चिकन बिरयानी की दो दुकानों को बंद कराया गया है. रजिस्ट्रेशन खत्म होने के बाद रजिस्ट्रेशन नहीं कराया गया वहीं खामियां मिलने पर दुकान को खाद्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए बंद कराया है. इटावा जनपद के जसवंतनगर इलाके में बिना रजिस्ट्रेशन के कई महीनों से चल रही दो चिकन बिरयानी को खाद्य विभाग की टीम के द्वारा बंद कराया गया है बताया जा रहा है कि काफी खामियां मिलने और कई महीनों से दोनों दुकानों का रजिस्ट्रेशन रिन्यूवल नहीं कराया गया था जिसके चलते खाद्य विभाग की टीम के द्वारा निरीक्षण कर दोनों दुकान बंद करने के निर्देश दिए गए हैं सरकार के दिशा निर्देशन पर खाद्य विभाग की टीम के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है जिसके तहत खाद्य विभाग की टीम ने जसवंतनगर में पहुंचकर दोनों चिकन बिरयानी की दुकानों को बंद कराया है.
0
0
Report
Advertisement

लादूराम उर्फ गणेश को गुजरात पुलिस ने ANTF के शिकंजे में गिरफ्तार किया गया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर गुजरात के जहरीली नकली शराब कांड का मोस्ट वांटेड आरोपी लादूराम गिरफ्तार गुजरात पुलिस का मोस्ट वांटेड आरोपी लादूराम उर्फ गणेश ANTF के शिकंजे में राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी आरोपी को महाराष्ट्र के लातूर से दस्तयाब किया गया अगस्त 2026 के भावनगर जहरीली नकली शराब कांड के बाद शराब फैक्ट्री छोड़कर हुआ था फरार गुजरात पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ जहरीली नकली शराब तस्करी मामले में कार्रवाई चल रही थी गिरफ्तार‌री से बचने के लिए राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और तेलंगाना में ठिकाने बदलता रहा गुजरात पुलिस ने आरोपी की तलाश में करीब 22 टीमें लगाई थीं ANTF को मुखबिर से लातूर में आरोपी के होने की सूचना मिली थी आइसक्रीम फैक्ट्री के ठिकाने पर पहुंची ANTF टीम ने आरोपी की पहचान की पूछताछ में आरोपी ने गुजरात के जहरीली नकली शराब कांड में फरार होना बताया ANTF ने लादूराम को गुजरात पुलिस के सुपुर्द किया कार्रवाई ANTF IG विकास कुमार के निर्देशन में हुई
0
0
Report

दमोह के भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को चार साल कैद, 50 हजार रिश्वत के मामले में सजा

Damoh, Madhya Pradesh:भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को चार साल की सजा, 50 हजार की रिश्वत लेते हुआ था रंगे हाथों गिरफ्तार.. दमोह में आज कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए एक भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को 4 साल की कैद की सजा सुनाई है और कोर्ट के फैसले के बाद सब इंजीनियर जेल भेजा गया है। दरअसल साल 2021में दमोह जनपद पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर गोविंद दास अहिरवाल के खिलाफ बालकोट की सरपंच मूँगाबाई के बेटे लीलेंद्र लोधी ने लोकायुक्त सागर में शिकायत दर्ज कराई थी कि मनरेगा स्कीम के तहत उनकी पंचायत में हुए निर्माण कार्यों के 70 से 80 लाख रुपए के बिल पास करने के नाम पर गोविंद द्वारा 50 हजार रूपये रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद लोकायुक्त ने जाल बिछाया और 1 नवम्बर 2021 को दमोह जनपद के आफिस में सब इंजीनियर को रंगे हाथों 50 हजार लेते गिरफ्तार किया था। दमोह के कोर्ट में मामला चला और आज इस पर फैसला आया है जब भ्रष्टाचारी सब इंजीनियर को 4 साल की सजा और 5 हजार का जुर्माना लगाया गया है।
0
0
Report

विद्युत निगम की टीम की बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 135 मुकदमे दर्ज

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow5m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। विद्युत निगम की टीम ने आज तड़के कैलाशपुर और सड़क दूधली क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सुबह करीब पांच बजे शुरू हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। टीम ने 200 से अधिक स्थानों पर बिजली कनेक्शनों की जांच कर बिजली चोरी के मामले पकड़े। कई घरों में लोग सो रहे थे, जिन्हें जगाकर कनेक्शन की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार बिजली चोरी के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए 135 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। टीम ने अवैध कनेक्शन और चोरी में इस्तेमाल साधनों की भी जांच की। विभाग ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।
0
0
Report
Advertisement

कॉस्मेटिक सेंटर में रखे मोबाइल ओर नकदी चोरी, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow10m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के कोतवाली देहात क्षेत्र की वर्धमान कॉलोनी में घर में संचालित अंजली कॉस्मेटिक सेंटर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया गया कि अज्ञात चोर दुकान में घुसा और पहले वहां रखा मोबाइल फोन उठा लिया। इसके बाद आरोपी गल्ले पर चढ़कर अंदर रखी हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। दुकान मालिक सचिन जैन ने कोतवाली देहात में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है।
0
0
Report

रक्षा मंत्रालय के ठगी मामले में ₹15.69 लाख के फ्रॉड के आरोपी रोहिणी से गिरफ्तार

Saharanpur, Uttar Pradesh:रक्षा मंत्रालय, दिल्ली छावनी में बड़े स्तर पर कारोबार और टेंडर दिलाने का झांसा देकर ₹15.69 लाख की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी आरोपी को तीतरों पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अमित कुमार उर्फ आदित्य राज पुत्र इन्द्राज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, तीतरों थाने में धर्मवीर की तहरीर पर 18 फरवरी 2026 को धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी और उसके साथियों ने कारोबार दिलाने का भरोसा देकर वादी से अलग-अलग माध्यमों से ₹15.69 लाख की रकम हासिल की और फर्जी कागजात तैयार किए। जांच में आरोपी के बैंक खाते में दो दिनों में कुल ₹11 लाख रुपये ट्रांसफर होने की पुष्टि हुई। अदालत से गैर-जमानती वारंट जारी होने के बाद आरोपी लगातार गिरफ्तारी से बच रहा था। उस पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। थाना प्रभारी सचिन पूनिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार दबिश और निगरानी के बाद आरोपी को रोहिणी सेक्टर-16, दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report

1 अक्टूबर से इंदौर में दूध के दाम दो रुपए बढ़ेंगे, घर पहुंच 65 रुपए

Indore, Madhya Pradesh:एंकर - आने वाली 1 तारीख यानी 1 अक्टूबर से इंदौर शहर सहित आसपास के जिलों में भी दूध के दाम बढ़ने वाले हैं इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने معلومات देते हुए बताया कि इंदौर शहर में 1 अक्टूबर से दूध के दाम दो रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बढ़ाए बढ़ाए जा रहे हैं जिसके चलते किसानों को 33 पैसे प्रतिपेट की वृद्धि की जा रही है तो वहीं उपभोक्ताओं को 1 रुपए घर पहुंच अतिरिक्त सेवा के रूप में देना होगा जिसके चलते घर पहुंच 65 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा और डेरियों ओर दुकानों पर 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा वही बढ़ाते दूध के डैम के कारण अब दूध से बनने वाले प्रोडक्ट जैसे पनीर चक्का मिठाई आदि के दामों में भी वृद्धि देखने को मिलेगी इंदौर दूध विक्रेता संघ के अध्यक्ष भारत मथुरा वाला ने चर्चा में बताया कि घर पहुंच दूध सेवा में अब दूध 65 रुपए प्रति लीटर मिलेगा तो वहीं अगर ग्राहक दरिया दुकान से दूध खरीदेंगे तो उन्हें 68 रुपए प्रति लीटर दूध मिलेगा उन्होंने बताया कि बढ़ते दूध के दाम के कारण दूध से बढ़ाने वाले प्रोडक्ट के दामों में भी वृद्धि होगी
0
0
Report
Advertisement

अजमेर के गंज में विदेशी पर्यटन वीडियो मामले में तीन युवक डिटेन, माफी वायरल

Ajmer, Rajasthan:अजमेर के गंज थाना क्षेत्र के अजयपाल स्थित अजयसर गांव के पर्यटन स्थल पर विदेशी सैलानी महिलाओं और पुरुषों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए डिटेन किया है 2 सितम्बर को वीडियो बनाया और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वायरल कर दिया था बाद में पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही मध्यप्रदेश के माचलपुर थाना क्षेत्र निवासी युवकों ने माफी मांगते हुए स्वयं का वीडियो भी वायरल कर दिया मामला का खुलासा करते हुए डिप्टी एसपी हर्षित ने बताया कि तीन युवकों का सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए वीडियो सामने आया है वीडियो में युवक अपनी गलती के लिए माफी मांगते नजर आ रहे हैं गंज थाना पुलिस और अजमेर साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मध्यप्रदेश के माचलपुर थाना क्षेत्र निवासी तीन युवकों को पूछताछ के लिए डिटेन किया युवर बाबा रामदेव के दर्शन कर लौट रहे थे और इसी दौरान अजयपाल कुंड पहुंचे थे यहां मौजूद विदेशी पर्यटक महिलाओं का वीडियो बनाया गया और बाद में उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया डिटेन युवकों की पहचान अर्जुन गुर्जर दयाराम पुत्र बाबूलाल और जुझार पुत्र गोपाल गुर्जर के रूप में बताई गई है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report

लोक अदालत ने पांच साल बाद दंपती का दिल मिलाकर रिश्ते फिर से जोड़े

Jodhpur, Rajasthan:पांच साल की दूरी खत्म, लोक अदालत ने फिर मिलाया दंपती का दिल रिश्तों में कभी-कभी परिस्थितियां और आपसी मतभेद ऐसी दूरियां पैदा कर देते हैं, जिनके कारण परिवार बिखरने की कगार पर पहुंच जाता है। लेकिन यदि संवाद, समझदारी और समझौते की भावना बनी रहे तो टूटते रिश्तों को फिर से जोड़ा जा सकता है। पीपाड़ शहर में लोक अदालत के दौरान सामने आया एक मामला इसी उम्मीद की मिसाल बना। तालुका विधिक सेवा समिति, पीपाड़ शहर की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, लगभग पांच वर्षों से आपसी मतभेदों के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी ने लोक अदालत में हुई समझाइश के बाद अपने विवाद को समाप्त कर फिर से साथ रहने का निर्णय लिया। मामला की सुनवाई के दौरान अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट इंसाफ खान ने दोनों पक्षों को धैर्यपूर्वक सुना और मध्यस्थता एवं लोक अदालत की भावना के अनुरूप समझाइश की। समझाइश के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से साथ रहने के लिए तैयार हुए और अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत करने का निर्णय लिया। न्यायालय कक्ष में भावुक माहौल बन गया। पति-पत्नी ने एक-दूसरे को माला पहनाकर अपने रिश्ते को फिर से स्वीकार किया। उपस्थित अधिवक्ताओं, न्यायालय स्टाफ एवं परिजनों ने दोनों को शुभकामनाएं दीं। प्रकरण में अधिवक्ताओं संजय दाधीच, आमप्रकाश कच्छावाह, शुभम अरोड़ा एवं दीपक दवे ने राजीनामा करवाने में सहयोग किया। यह मामला उन परिवारों के लिए भी एक संदेश है, जो छोटे-बड़े विवादों के कारण एक-दूसरे से दूर हो गए हैं। हर विवाद का अंत अलगाव नहीं होता। बातचीत, धैर्य, आपसी सम्मान और समझौते की कोशिश कई बार रिश्तों को फिर से जोड़ सकती है।
0
0
Report

पावटा में सोशल मीडिया टिप्पणी पर विरोधी पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 6 घायल

Jaipur, Rajasthan:पावटा(कोटपूतली) के प्रागपुरा थाना क्षेत्र के भांकरी गांव में सोशल मीडिया पर की गई एक टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत खूनी संघर्ष तक आ पहुंची। दोनों ओर से चले लाठी-भाटों (लाठियों और पत्थरों) में एक महिला सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और घायलों को पावटा के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने 6 में से 5 घायलों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर रेफर कर दिया गया है। एक घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। संघर्ष में एक पक्ष के 4 और दूसरे पक्ष के 2 लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों ने प्रागपुरा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, टिकैत ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड- चित्रकूट में किसान यूनियन की ओर से आयोजित अन्नदाता हुंकार महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पहुंचे। महापंचायत में टिकैत ने बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में तिल और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है। चित्रकूट में आयोजित अन्नदाता हुंकार महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा। टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई गांवों में खेतों में खड़ी तिल की फसल खराब होने और धान की फसल को नुकसान होने की बात उन्होंने कही। राकेश टिकैत ने बुंदेलखंड के किसानों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना विशेष पैकेज लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इंडस्ट्री के नाम पर हो रहे जमीन अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। बाइट—राकेश टिकैत वहीं सीईसी ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को लेकर भी राकेश टिकैत ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोपों और जांच को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। हालांकि, उनके इन बयानों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। अखिलेश यादव के कथित 'चमन्नी' वाले बयान और आरएलडी के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर भी राकेश टिकैत से सवाल किया गया। आरएलडी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह किसानों की लड़ाई लड़ रही है तो किसानों के मुद्दों को भी मजबूती से उठाना चाहिए। राकेश टिकैत ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में किसानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटर समेत किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की मांग की。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top