229001
Amethi: झझरी व आसपास के ग्रामीणों ने रेलवे अंडरपास की मांग की
Raebareli, Uttar Pradesh:पूरे झझरी, पूरे राजा और पूरे इन्दल गांव के लोगों को रायबरेली-अमेठी रेलवे लाइन पार करके आवागमन करना पड़ता है, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों शभादीन, विजय बहादुर, सरजू, देई, मैकू, अखिलेश पटेल, बदलू आदि ने रेल मंत्री से यहां अंडरपास बनाने की मांग की है, ताकि आवागमन सुगम हो सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पंचायत चुनाव प्रचार में कांग्रेस तेज, टीकाराम जूली अलवर में साइकिल प्रचार कर रहे
Jaipur, Rajasthan:Jaipur पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रचार तेज नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली क़र रहे अलवर के ताबड़तोड़ दौरे आज "साईकिल पर प्रचार" करते नजर आए जूली जूली की साईकिल प्रचार की जबरदस्त चर्चा अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में साईकिल पर किया टीकाराम जूली ने प्रचार0
0
Report
बरेका में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ, महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) में 26 अक्टूबर से 01 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' थीम के तहत प्रशासन भवन के स्वागती हॉल में सोमवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महाप्रबंधक आशुतोष पंत ने अधिकारियों-कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सभी ने ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य करने व भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहने का संकल्प लिया। मुख्य सतर्कता अधिकारी अंकुर चंद्रा ने कहा कि यह सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती वाले सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष का विषय समाज व कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ कर भ्रष्टाचार मुक्त कार्यसंस्कृति का संदेश देता है। इस मौके पर PCEE मनीष कुमार, PCME विवेक शील, PCMM आलोक अग्रवाल, PFA मुक्तेश मित्तल, PCE राम जन्म, PCPO लालजी चौधरी, PCMD डॉ. सुनील कुमार, IG-cum-PCSC देवराज कुमार मौर्य, DGM सागर, Dy. CVO नीरज सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।0
0
Report
स्मृति ईरानी की सांसदों के साथ बैठक के बाद भाजपा ने संगठन-सरकार मिलकर काम करने की योजना बताई
Begun, Rajasthan:रायपुर भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की सांसदों के साथ बैठक समाप्त.. सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बयान- संगठन और सरकार का काम बेहतर कैसे हो, इस पर सुझाव लिए गए.. स्मृति ईरानी ने भी बेहतर कामकाज को लेकर दिए सुझाव.. सरकार होने पर संगठन, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं की क्या भूमिका होनी चाहिए, इस पर चर्चा.. संगठन और सरकार मिलकर काम करेंगे, तभी आने वाले समय में फिर सरकार में आकर जनता की सेवा कर पाएंगे.. बाइट- बृजमोहन अग्रवाल, सांसद0
0
Report
Advertisement
रांची में भाजपा ने झारखंड कांग्रेस कार्यालय का घेराव, खार्गे के बयान के विरोध में
Noida, Uttar Pradesh:RANCHI (JHARKHAND) BJP HOLDS GHERAO JHARKHAND CONGRESS OFFICE IN PROTEST AGAINST MALLIKARJUN KHARGE’S REMARKS ON PM NARENDRA LATE FATHER0
0
Report
खैरथल तिजारा होली चौक हादसे के बाद ट्रैफिक सुधार की मांग तेज
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के तिजारा कस्बे के होली चौक पर बस और बाइक की भिड़ंत में नगरपरिषद के पूर्व चेयरमैन कमलेश सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद एक बार फिर होली चौक की यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से सड़क का निर्माण और 80 फीट तक चौड़ीकरण तो किया गया, लेकिन चौक पर न तो स्पीड ब्रेकर बनाया गया और ना ही कोई रेड लाइट या डिवाइडर की व्यवस्था की गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस चौक पर पिछले एक महीने में चार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, इस मार्ग से पांच रास्ते मिलते हैं जिसके कारण वाहन चालकों के साथ साथ स्कूली बच्चों को भी सड़क पार करने में परेशानी होती है। लोगो का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। नगर परिषद की बोर्ड बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।0
0
Report
जयपुर से पैदल मार्च, दिल्ली महारैली की तैयारी तेज — यूथ कांग्रेस
Jaipur, Rajasthan:वोट चोरी देश का मुद्दा, राजनीतिक नहीं- उदय भानु चिब यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च ‘दिल्ली चलो’ के बैनर के साथ किया प्रदर्शन दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को प्रस्तावित ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों के बीच राजस्थान युवा कांग्रेस ने सोमवार को जयपुर में पैदल मार्च निकाला। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय तक ‘दिल्ली चलो’ के बैनर के साथ मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि वोट चोरी का मुद्दा किसी राजनीतिक दल तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की जनता और लोकतंत्र से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों की जड़ भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता के वोट की अहमियत से जुड़ी है। चिब ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि युवाओं को लगता है कि उनके वोट की अहमियत कम हो रही है, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। उदय भानु चिब ने राहुल गांधी के वोट चोरी संबंधी आरोपों का समर्थन करते हुए कहा कि यह केवल राहुल गांधी की लड़ाई नहीं, बल्कि सत्य की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि समय के साथ राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दे सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सच्चाई सामने आनी चाहिए और गलत आरोपों या कार्रवाइयों के जरिए आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर दिए गए बयान को लेकर पूछे गए सवाल पर चिब ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस लगातार खड़गे की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं। चिब ने इसे दलित विरोधी मानसिकता से जोड़ते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में खड़गे को निशाना बनाया जाता है। बिहार में हुई घटना को लेकर भी उन्होंने आरएसएस पर सवाल उठाए। चिब ने दावा किया कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली में युवा कांग्रेस की ओर से राजस्थान से पांच हजार से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहुंचने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा के लिए अलग-अलग राज्यों के चेकपॉइंट और निर्धारित गेदरिंग पॉइंट बनाए जा रहे हैं। इन स्थानों पर कार्यकर्ताओं के लिए चाय-पानी की व्यवस्था भी की जाएगी। महारैली में बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली पहुंचने से व्यापारियों को परेशानी होने की आशंकाओं पर चिब ने कहा कि बाहर से आने वाली भीड़ से स्थानीय बाजारों में कारोबार बढ़ सकता है। उन्होंने तर्क दिया कि दूसरे राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे तो दुकानदारों की बिक्री भी बढ़ने की संभावना है। चिब ने इस मुद्दे पर भाजपा के रुख की आलोचना की।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ कांग्रेस की वोट-बचाओ रैली की तैयारी: रामलीला मैदान में 1 नवंबर
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले में वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के मुख्य आतिथ्य और जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। पटेल ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरी के आरोप लगाते हुए इस्तीफे की मांग की और कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में दिल्ली पहुंचने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र और मताधिकार की लड़ाई जारी रखेगी। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
उत्तराखंड विधानसभा मानसून सत्र 27 अक्टूबर से शुरू, स्पीकर रितु खंडूरी ने तैयारीयों के बारे में बताएं
Dehradun, Uttarakhand:एंकार उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 27 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। विधानसभा सत्र के लिए स्पीकर रितु खंडूरी गैरसैण विधानसभा पहुंच चुकी हैं। ज़ी मीडिया से खास बात करते हुए स्पीकर रितु खंडूरी ने बताया कि विधानसभा सत्र की सभी तैयारियां पूरी हो गई है लगभग 445 प्रश्न विधानसभा को मिले हैं। पहले दिन जिन सदस्यों का निधन हुआ है उनके निधन के प्रस्ताव पढ़े जाएंगे । वही कल ही विधानसभा में अनुपूरक बजट और विधेयक भी पेश किए जाएंगे टिक टैक रितु खंडूरी स्पीकर उत्तराखंड विधानसभा0
0
Report
बलरामपुर 97 दिन बाद खुला 19 किलो अफीम का राज! बॉर्डर पर पहरा या सिर्फ औपचारिकता
Pachperwa, Uttar Pradesh:बैग सहित 22 किलो बरामद, लैब में 19.315 किलो अफीम की पुष्टि; SSB और पुलिस की निगरानी पर उठे बड़े सवाल भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 97 दिन बाद कस्टम द्वारा पकड़ी गई संदिग्ध खेप अफीम निकली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को कस्टम विभाग ने भारत-नेपाल सीमा से लगभग 5 किलोमीटर अंदर बैग सहित करीब 22 किलोग्राम संदिग्ध पदार्थ बरामद किया था। 26 अक्टूबर को कस्टम अधिकारी राहुल यादव ने बताया कि केंद्रीय राजस्व नियंत्रण प्रयोगशाला (CRCL), नई दिल्ली की रिपोर्ट में पदार्थ अफीम होना पुष्ट हुआ है, जिसका वजन 19 किलो 315 ग्राम है। अब सबसे बड़ा सवाल जब सीमा पर एसएसबी की कड़ी तैनाती है, स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हैं, तो इतनी बड़ी खेप सीमा पार कर 5 किलोमीटर अंदर तक पहुंची कैसे? क्या तस्करों ने सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी का फायदा उठाया? क्या गश्त और निगरानी में चूक हुई? क्या इस रूट पर खुफिया तंत्र फेल रहा? मामले में शुरुआती बरामदगी बैग सहित 22 किलो बताई गई थी, जबकि लैब रिपोर्ट में 19.315 किलो अफीम दर्ज है। दोनों वजन के बीच के अंतर का भी स्पष्ट हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए। यह मामला सिर्फ नशा तस्करी का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। जनता जानना चाहती है कि खेप कहां से आई, किस रास्ते से आई और इसमें किसकी लापरवाही रही। यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रमाणित होती है तो दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। 97 दिन में तो लैब रिपोर्ट आ गई, लेकिन सीमा सुरक्षा पर लगा सवाल अब भी जस का तस है।0
0
Report
Advertisement
औरैया संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से लटका मिला युवक का शव,मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइ
Auraiya, Uttar Pradesh:यूपी के औरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में सुबह हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर आम के पेड़ से एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीण ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पास में उसकी बाइक भी खड़ी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के विलावा गांव निवासी 35 वर्षीय बृजेश पाल पुत्र शिव प्रकाश नोएडा में निजी फायर ब्रिगेड की गाड़ी चलाता था। वह 18 अक्टूबर को छुट्टी लेकर अपने गांव आया था। रविवार शाम करीब आठ बजे वह कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सोमवार सुबह हालेपुर निवासी राजीव पाल टहलने के लिए खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हालेपुर-बिरूहूनी मार्ग पर गंगाराम के खेत के पास आम के पेड़ से युवक का शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार और अटसू चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर आवश्यक कार्रवाई की और परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने लगाया हत्या किए जाने का आरोप,युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के भाई अवधेश पाल ने बताया कि उनका भाई ब्रजेश कल रात घर से बाइक से निकल गए थे।देर रात तक वापस न आने पर तलाश की गई,इसी दौरान सुबह सूचना मिली कि भाई का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका हुआ है।मौके पर जाकर देखा तो शव लटका हुआ था और पैर जमीन पर छू रहे थे साथ ही हाथ भी बंधे हुए थे,इससे साफ प्रतीत होरहा है कि उनके भाई की साजिश के तहत हत्या की गईं है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई है। वही पिता शिव प्रकाश, मां कुश्मा देवी और भाई अवधेश पाल का रो-रोकर बुरा हाल है। घटनास्थल पर पुलिस को युवक के कानों में ईयरबड लगे मिले। उसकी जेब से सुसाइड नोट और मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल शैलेंद्र सिंह ने बताया है ,कि कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी, कि एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका हुआ है ,मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की पहचान बृजेश पाल के रूप में हुई है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजन शैलेंद्र कुमार co अजीतमल0
0
Report
गया से बैंकॉक के बीच सीधी उड़ान का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगा नया बल
Gaya, Bihar:प्रेस विज्ञप्ति से बैंकॉक की सीधी विमान सेवा का शुभारंभ, पर्यटन एवं अंतरराष्ट्रीय संपर्क को मिलेगी नई उड़ान गया, 26 अक्टूबर 2026। गया अंतरराष्ट्रीय विमानपत्तन से गया–बैंकॉक के बीच सीधी विमान सेवा का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात इंडिगो के प्रबंध निदेशक श्री आर. के. सिंह ने अपने संबोधन में इस सेवा को गया के पर्यटन विकास की दिशा में महत्त्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि गया सहित देव सूर्य मंदिर, औरंगाबाद जैसे प्रमुख पर्यटन स्थलों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इसके पश्चात माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए गया से बैंकॉक की सीधी विमान सेवा के महत्त्व को रेखांकित किया तथा विमानपत्तन पर उपस्थित माननीय बेलागंज विधायक श्रीमती मनोरमा देवी, जिला प्रशासन एवं विमानपत्तन प्राधिकरण के पदाधिकारियों का अभिवादन किया। तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री एवं दोनों माननीय उपमुख्यमंत्रियों ने हरी झंडी दिखाकर विमान को रवाना किया। कार्यक्रम के उपरांत मीडिया से संवाद करते हुए माननीय विधायक श्रीमती मनोरमा देवी ने इस पहल में जिलाधिकारी महोदय एवं जिला प्रशासन के योगदान की सराहना की तथा कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने भगवान बुद्ध एवं भगवान विष्णु की पावन धरती गया में देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों का हार्दिक स्वागत भी किया। यह सीधी विमान सेवा गया की वैश्विक पहचान को विस्तार देने, बौद्ध पर्यटन को नई गति प्रदान करने तथा क्षेत्रीय पर्यटन एवं आर्थिक गतिविधियों के संवर्धन की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण पहल है।0
0
Report
खड़गे के मोदी पर बयान के बाद बीजेपी ने कांग्रेस कार्यालय घेराव का आयोजन किया
Ranchi, Jharkhand:पटना में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पीएम मोदी को लेकर किए टिप्पणी के बाद झारखंड बीजेपी के नेताओं ने कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यालय का घेराव का आयोजन किया। इसके लिए बीजेपी के सभी नेता और कार्यकर्ता रांची जिला स्कूल में इकठ्ठा हुए और वहां से कांग्रेस कार्यालय के घेराव के लिए रवाना हुए।0
0
Report
Advertisement
mehraj malik के बारे में ताजा खबरें: क्या नया मोड़ आया?
Noida, Uttar Pradesh:mehraj malik0
0
Report
ज़ायरा नेटनयाहू पर बड़ा अपडेट सामने आया
Noida, Uttar Pradesh:zaira netanyahu0
0
Report
खड़गे के बयान के विरोध में दिल्ली BJP का प्रदर्शन, कई नेता हिरासत में
New Delhi, Delhi:मल्लिकार्जुन खड़गे के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा द्वारा आज राजधानी में प्रदर्शन किया गया कल पटना में एक संबोधन के दौरान मल्लिकार्जुन खरीदे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता पर बयान बाजी की थी जिसके बाद भाजपा काफी आक्रोशित है और आज राजधानी में प्रदर्शन किया गया भाजपा के अन्य विभाग कार्यकर्ता नेता सब लोग पहुंचे सेवा भवन से प्रदर्शन को शुरू करके मल्लिकार्जुन खड़गे के निवास तक मार्च किया बीच में निवासी थोड़ी ही दूरी पर भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया इस बीच भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को भी हिरासत में लिया गया बातचीत के दौरान कहा जिस तरीके का यह बयान बाजी है कांग्रेस अपनी हार से तंग आ चुकी है और इस तरीके की बयान बाजी करती है हमेशा जब तक मल्लिकार्जुन खरीदे सोनिया गांधी राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी माफी नहीं मांगी थी इसी तरीके से प्रदर्शन जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
