icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
FKFiroz KhanFollow22 Jan 2025, 05:10 pm

अमेठीः आरोग्य मंदिर निगोहा का किया गया आंतरिक मूल्यांकन

Raebareli, Uttar Pradesh:

बहादुरपुर ब्लाक आयुष्मान आरोग्य मंदिर निगोहा का नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड प्रोग्राम (NQAS) के अंतर्गत नेशनल लेवल से डॉक्टर मौसमी पाल बनर्जी एवं एवं डॉक्टर खुशबू जैन द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर का आंतरिक मूल्यांकन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम दोनों एक्सटर्नल ऐसेजर (मूल्यांकन कर्ता) का स्वागत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉक्टर अभिषेक शुक्ला एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सी बी सिंह द्वारा फूल का गुलदस्ता देकर किया गया। इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पूजा सैनी द्वारा अंगवस्त्र देते हुए सम्मानित किया गया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वाराणसी के गोकुल स्वीट हाउस से: मिठाइयों पर 15 अक्टूबर से एक्सपायरी डेट अनिवार्य

JPJai PalJust now
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के गोकुल स्वीट हाउस में बनती हैं कुल 46 तरह की मिठाइयाँ. मिठाइयों की बिक्री से जुड़े सरकार के नए नियमों पर दुकानदारों ने दी अपनी प्रतिक्रिया. दुकानदारों का कहना— अभी तक सरकार की ओर से नहीं मिला कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन. 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर इस्तेमाल की अंतिम तारीख लिखना होगा अनिवार्य. आम लोगों और दुकानदारों ने कहा— सरकार के इस फैसले से हमें कोई आपत्ति नहीं. उत्पादन की तारीख और एक्सपायरी डेट लिखने में नहीं है कोई परेशानी. दुकानदारों ने कहा— नई व्यवस्था और तारीखें प्रिंट करने के लिए चाहिए थोड़ा और समय. मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखे होने से ग्राहकों को मिलेंगी ताजा और सुरक्षित मिठाइयाँ. नए नियम से मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता में आएगा बड़ा सुधार. आधिकारिक गाइडलाइन मिलते ही दुकानों में लागू की जाएगी नई व्यवस्था.
0
0
Report

गरीबों के हक की ग्रामसभा पर सवाल! प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मझौलिया में प्रदर्शन।

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollowJust now
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब और जरूरतमंद परिवारों का नाम जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है,सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के पास प्रखंड मुखिया संघ मझौलिया के बैनर तले ग्रामसभा को महत्व नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया गया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने कहा कि गरीबों का नाम जोड़ने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में पारदर्शिता लाने, ग्रामसभा की सहमति को अनिवार्य करने तथा मनमानी और दलालों की भूमिका समाप्त करने की मांग उठाई गई है।मुखिया आशीष भट्ट ने कहा कि आवास योजना का लाभ वास्तविक गरीबों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए ग्रामसभा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामसभा में स्थानीय स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान और सूची पर चर्चा होने से पारदर्शिता बढ़ सकती है।मुखिया संघ ने आवास योजना में ए. आई मोड , गरीबो की मांग पूरी की जाए, ग्रामसभा को अधिकार दो, आवास दो हर गरीब को, मनमानी और दलाली की भूमिका खत्म करो, ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य करो, पात्रता सूची में पारदर्शिता लाओ, ग्रामसभा की अनदेखी बंद करो , ग्राम सभा की भागीदारी ही असली कुंजी , गरीबो का नाम जोड़ने का ग्राम सभा को अधिकार दो,आदि मांगे को लेकर हाथ मे तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया ।
0
0
Report
Advertisement

डंपर टक्कर से तीन की मौत, दो घायल; पूरनपुर सडक हादसे में चौंका देने वाला मामला

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तिवारी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पिपरिया मोड़ के पास डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी साधना गायन अपने देवर तारक, बच्चों खुशबू व सानतुनू और सास के साथ पलिया क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रही थीं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी car पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने car में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में car सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने साधना गायन और उनकी सास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में खुशबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में कार चालक तारक कार में फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही सीओ विधि भूषण मौर्या और कोतवाल पवन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है जबकि चालक फरार बताया जा रहा है.
0
0
Report

हांसी में भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभक्ति की लहर दौड़ी

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई, शहीद को किया नमन हांसी के शहीद भगत सिंह पार्क में 28 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान युवाओं की पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया। देश की आजादी के लिए उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में 23 मार्च 1931 को अपने साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को अविभाजित पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गांव में एक राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में हुआ था। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान सरदार कृष्ण इलावादी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने वीर शहीदों का ऋणी रहेगा। वहीं कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शहीद भगत सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीना चौधरी प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता मजदूर सेल हरियाणा ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह इन शहीदों की कुर्बानियों की वजह से संभव हुआ है। शहीद भगत सिंह जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च, 50 सेवाओं के साथ एक जगह पर कारोबारियों को सुविधा

New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से उद्योग मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया गया है जिस पर सरी उद्योग से रिलेटेड सर्विसेज एक ही जगह पर लोगों को मिलेगी अभी 50 सर्विसेज शुरुआत की जा रही है धीरे-धीरे फिर उसको बढ़कर 100 सर्विस कर दिया जाएगा. दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की बाइट。 सिरसा।- आज दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च किया है। एक ही विंडो पर 50 सर्विस मिलेंगे। जल्दी ही 100 सर्विस कर देंगे। अपनी एप्लिकेशन ट्रेक भी कर सकते हैं। सारे काम एक ही पोर्टल पर होंगे। पिछले 50 सालों में दिल्ली में नहीं हुआ। 15 डिपार्टमेंट को ऑनबोर्ड कर दिया गया है। सभी 21 डिपार्टमेंट इसके तहत आएंगे。 सिरसा ने कहा कि बड़े खेद की बात है। इससे पहले कभी हुआ नहीं कि एक विधायक ने वीडियो डाली और मंत्री वहां पहुंचे तो विधायक लोगों को इकट्ठा करके पहुंचे। गुरुद्वारा के गुरु पूरब के लिए सड़क बनाई थी। उस लडके पर 3 महीने पहले भी एक एक्सटोरशन और मारपीट का मामला दर्ज है। अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों का बचाव क्यों कर रहे हैं。 वहां के विधायक ने सड़क के लिए 50 लाख मांगे ऐसी शिक़ायत 27 नवंबर 2026 को दी गई। कंपनी ने शिकायत दी। ये बहुत अच्छी हरक़त नहीं करनी चाहिए।
0
0
Report

झज्जर में SIR मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Jhajjar, Haryana:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन झज्जर तक पहुंच गया। सोमवार को झज्जर के राव तुलाराम चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादयान तथा बादली विधायक कुलदीप वत्स सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। इस दौरान गीता भुक्कल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें भाजपा के हाथों की कठपुतली बताया। भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं। भुक्कल ने दावा किया कि SIR के नाम पर देशभर में करीब 14 करोड़ वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों की ओर से इन राजनीतिक आरोपों का अपना पक्ष भी सामने आया है और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को आयोग ने खारिज किया है। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, गिरफ्तारी हो’ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। भुक्कल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के पास अभी भी एक मौका है कि वह पद से त्यागपत्र दें। उन्होंने यहां तक कहा कि सरकारी गवाह बनने से उनके लिए बचाव का रास्ता निकल सकता है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा SIR को लेकर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किए हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए उनके पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। SIR को लेकर विवाद उस समय और बढ़ा जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले दस महीनों में SIR से संबंधित फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, SIR के तहत 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए थे।
0
0
Report

दुमका में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने יज्ञ मैदान के पास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से रैली निकाली और समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सहायक की भूमिका निभा रहे हैं। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
0
0
Report
Advertisement

केजरीवाल-राहुल के खिलाफ संस्थाओं की गरिमा गिराने के आरोप फिर से उभरे

New Delhi, Delhi:गत 12 वर्ष से पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम से लेकर राज्य विधानसभा तक के चुनाव हार रहे विपक्षी दल पहले ई.वी.एम. हैक के बहाने चुनाव आयोग की छवि धूमिल करना चाहते थे और आज एस.आई.आर. को हथियार बनाना चाह रहे हैं पर वह कभी सफल नही होंगे। देश अभी कांग्रेस द्वारा चुनाव आयुक्त शकधर एवं गिल को उपकृत करने और टी.एन. शेषन को प्रताड़ित करने को भूला नहीं है। मेयर ने कहा है कि "आप" नेता अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा धूमिल करने का यह कोई पहला मामला नहीं, इन दोनों की यह पुरानी आदत है। अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्य मंत्री थे तो लोकतंत्र की सबसे पहली संवैधानिक सीढ़ी दिल्ली नगर निगम के फंड्स रोक कर उसे बर्बाद करने की हर संभव कोशिश की और फिर जब 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में "आप" सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनी गई तो लगभग 2 साल नगर निगम का संवैधानिक गठन ना होने देकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम की स्वायत्ता को नष्ट किया। महापौर एवं उपमहापौर ने संयुक्त बयान में कहा की कांग्रेस नेता आज एस.आई.आर. को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं, वह बतायें की उनकी दादी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाये आपातकाल से बड़ा लोकतंत्र पर कोई हमला हो सकता है। प्रवेश वाही ने कहा की गत 12 वर्ष से पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम से लेकर राज्य विधानसभा तक के चुनाव हार रहे विपक्षी दल पहले ई.वी.एम. हैक के बहाने चुनाव आयोग की छवि धूमिल करना चाहते थे और आज एस.आई.आर. को हथियार बनाना चाह रहे हैं पर वह कभी सफल नही होंगे। देश अभी भूला नहीं है की आज चुनाव आयोग पर ऊंगली उठा रही कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त पद पर बैठा कर पहले श्री एस.एल. शकधर एवं डा. एम.एस. गिल की शक्तियों का दुरुपयोग करवाया फिर उन्हे रिटायर्मेंट के बाद बड़े पदों से नवाज़ा तो वहीं सख्त चुनाव आयुक्त श्री टी.एन. शेषण को प्रताड़ित करना भूला नहीं है。
0
0
Report

दहेज के लिए मारपीट, कीटनाशक खिलाने से विवाहिता मौत; आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन के आटा थाना क्षेत्र के ग्राम आकोढ़ी में एक विवाहिता की उपचार के दौरान मौत का मामला सामने आया है. मृतका के पिता ने उसके पति, सास और ससुर पर दहेज के लिए उत्पीड़न, मारपीट और कीटनाशक पदार्थ खिलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर निष्पक्ष जांच एवं कानूनी कार्रवाई की मांग की है. ग्राम आटो निवासी शिवनाथ पुत्र गुरूचरन के मुताबिक, उन्होंने अपनी पुत्री दीक्षा का विवाह 24 मई 2021 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार हिरदेश पुत्र परशराम के साथ किया था. पिता का कहना है कि विवाह के दौरान उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार फ्रिज, कलर टीवी, बेड, सोफा सेट, बर्तन, करीब आठ आना वजन की सोने की अंगूठी और लगभग चार लाख रुपये नकद दहेज में दिए थे. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही पति हिरदेश, ससुर परशराम और सास माया देवी अतिरिक्त दहेज में मोटरसाइकिल और सोने की जंजीर की मांग करने लगे. मांग पूरी न होने पर दीक्षा के साथ कथित रूप से मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था. शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कई बार उसे खाना तक नहीं दिया जाता था. पिता के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को उनकी बेटी से फोन पर बातचीत हुई. इसी दौरान ससुरालीजनों द्वारा उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का आरोप है. शिकायत में कहा गया है कि इसी दौरान घर में रखा कीटनाशक पदार्थ कथित रूप से उसे खिला दिया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई. परिजनों ने दीक्षा को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज उरई में भर्ती कराया. हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतका के पिता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.
0
0
Report

जालौन कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे और पुतला प्रदर्शन

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, अंबेडकर चौराहे से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकला मार्च, चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर जताया विरोध, ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाने का किया प्रयास, मौके पर पुलिस बल रहा तैनात, प्रदर्शन पर रखी नजर, नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, विरोध प्रदर्शन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में रहा पुलिस का पहरा, जालौन के उरई स्थित कलेक्ट्रेट परिसर का मामला।
0
0
Report
Advertisement

ओमप्रकाश राजभर: विपक्ष के आरोपों पर सबूत चाहिए—लोकतंत्र की परीक्षा

Lucknow, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर प्रेस कॉन्फ्रेंस लोकतंत्र में सवाल पूछना विपक्ष का अधिकार-ओपी राजभर एक भी पात्र मतदाता सूची से नही हटना चाहिए-ओपी राजभर लेकिन आरोप लगाने पर सुबूत भी देना चाहिए-ओपी राजभर SIR को लेकर गलत माहौल बनाया जा रहा है-ओपी राजभर कांग्रेस और सपा से मेरा सीधा सवाल है-ओपी राजभर 2024 में यूपी में सपा के 36 और कांग्रेस के 6 सांसद जीते तब सवाल क्यों नही था-ओपी राजभर अगर किसी पात्र मतदाता का नाम छुटा है तो आयोग को बताइए-ओपी राजभर विरोध करना है तो कीजिए लेकिन लोकतांत्रिक तरीके से कीजिए-ओपी राजभर आरोप लगा रहे हैं तो प्रमाण भी दीजिए-ओपी राजभर सपा कांग्रेस को कही गड़बड़ी दिख रही है तो सुबूत दीजिए-ओपी राजभर राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मुद्दों पर लड़िए-ओपी राजभर सवाल उठाइये प्रमाण भी दीजिए-ओपी राजभर जनता फैसला करती है आयोग चुनाव प्रक्रिया कराता है-ओपी राजभर पहले विपक्ष ने ईवीएम पर आरोप लगाया-ओपी राजभर लेकिन जब ये ईवीएम से चुनाव जीते ति जनता ने नकार दिया-ओपी राजभर अब यह संवैधानिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं-ओपी राजभर विधानसभा क्षेत्र से मृतक या वहां से हटे मतदाताओं के नाम हटे-ओपी राजभर यह विपक्षी फर्जी मतदान करते थे-ओपी राजभर सपा के गुंडों को आज समस्या है कि मरे लोगों का वोट कैसे कराएंगे-ओपी राजभर यह फर्जी मतदान कराने वाले लोग हैं-ओपी राजभर अगर आप घर के किसी व्यक्ति को उठाकर खड़ा कर दो तो परिवारवाद है-ओपी राजभर अगर कोई लगातार पार्टी के लिए काम कर रहा तो उसे परिवावाद नही कहते-ओपी राजभर वोट चोरी सबसे पहले कांग्रेस ने शुरू किया था-ओपी राजभर जब मायावती जनता के बीच जाएंगी तब तो वोट मिलेगा-ओपी राजभर जो सपा कांग्रेस के सांसद विधायक जीते हैं पहले वह इस्तीफा दे तब आरोप लगाएं-ओपी राजभर चंद्रशेखर कांग्रेस का पर्चा खारिज होने से जीत गए थे-ओपी राजभर आज के नेता 12 बजे तक सोते है फिर ट्वीट करते है फिर पीसी करते है-ओपी राजभर बीजेपी जनता की जमी हुई पार्टी है-ओपी राजभर वक़्क़ बोर्ड की संपत्ति की जांच हो जाएगी सपा को पता चल जाएगी-ओपी राजभर सपा, कांग्रेस और आप ने कहा था सीए, एनआरआई नागरिकता छीनने का कानून है-ओपी राजभर आज कानून लागू है सपा कांग्रेस एक नागरिक का नाम बतादे जिसको देश से निकाला गया हो सब दगे हुए कारतूसों की गोल है इंडिया गठबंधन में क्या करेंगे-ओपी राजभर अखिलेश जी आपका नुकसान हो रहा है-ओपी राजभर परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी वाले पीडीए की बात कर रहे हैं-ओपी राजभर लोहिया ट्रस्ट में 8 लोग है 7 सपा परिवार के यादव हैं-ओपी राजभर
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top