आदर्श नगर -स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को प्रधानाचार्य ने किया जागरूक
Bahai, Uttar Pradesh:मंगलवार को लगभग 11:00 बजे आदर्श नगर स्थित न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य राकेश कुमार यादव ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक किया एवं प्रधानमंत्री सरकार द्वारा चलाए जा रहे, स्वच्छ अभियान को जन- जन तक पहुंचाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। इस मौके पर आशीष जायसवाल,जेपी यादव, सुरेश यादव,अंकित बाजपेई समेत अन्य विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पूर्णिया के छह युवक मलेशिया में जेल, रिहाई के लिए परिवारों में उमड़ रहा आक्रोश
Purnia, Bihar:मलेशिया जेल में बंद भारतीय युवक रोजगार के लिए मलेशिया गये पूर्णिया के छह युवक वहां जेल में बंद हैं। आरोप है कि नौकरी दिलाने के नाम पर युवकों से डेढ़-डेढ़ लाख रुपए लेकर उन्हें कथित डंकी रूट से मलेशिया भेजा गया। अवैध प्रवेश के मामले में मलेशियाई कोर्ट ने सभी को चार महीने की सजा सुनाई है। एक अक्टूबर को इसकी जानकारी परिजनों को मिली, जिसके बाद परिवारों में चिंता बढ़ गई है। कोचाधामन के पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने उत्प्रवास संरक्षी कार्यालय, पटना के अपर सचिव को पत्र भेजकर युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। पत्र में पूर्णिया के रौटा थाना क्षेत्र निवासी नाहिद गनी पर युवकों को विदेश भेजने के नाम पर पैसे लेने और कथित अवैध रास्ते से मलेशिया पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। पूर्णिया के 6, किशनगंज के 6 और अररिया के 2 युवक पूर्व विधायक के पत्र के अनुसार, मलेशिया में हिरासत में लिए गए 14 युवकों में छह पूर्णिया, छह किशनगंज और दो अररिया के हैं। अररिया के दोनों युवकों की पहचान पलासी थाना क्षेत्र के मो. सिराज और जोकीहाट थाना क्षेत्र के गुड्डू के रूप में बताई गई है। आरोप है कि युवकों को थाईलैंड के रास्ते कराबी, समुद्र, जंगल और लैंड रूट से मलेशिया पहुंचाया गया। इसमें पाकिस्तानी एजेंट अफजल की मदद लिए जाने का भी दावा किया गया है। मलेशिया पहुंचने के बाद युवकों से चोरी-छिपे काम कराने का भी आरोप पत्र में लगाया गया है। नाहिद गनी पर कई प्राथमिकी का दावा मुजाहिद आलम ने पत्र में दावा किया है कि नाहिद गनी के खिलाफ पूर्णिया और किशनगंज में करीब आधा दर्जन प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें रौटा थाने कांड संख्या 187/26 व 188/26, कोचाधामन थाना कांड संख्या 475/26 व 498/26, बहादुरगंज थाना कांड संख्या 593/26 और विशनपुर थाना कांड संख्या 47/26 का उल्लेख किया गया है। पत्र में राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल कर खुलेआम घूमने और शिकायतकर्ताओं पर दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। दूतावास के जरिए रिहाई की मांग पूर्व विधायक ने भारतीय दूतावास के माध्यम से मलेशिया में बंद युवकों की रिहाई और सुरक्षित भारत वापसी के लिए पहल करने की मांग की है। साथ ही नाहिद गनी की कथित आय से अधिक संपत्ति, बिना लाइसेंस विदेश भेजने, टैक्स चोरी तथा वीजा-पासपोर्ट से जुड़ी कथित धोखाधड़ी की जांच की मांग भी की गई है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पूर्णिया के प्रभावित परिवार अपने परिजनों की रिहाई और सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रहे हैं। Byte -मुजाहिद आलम, कोचाधामन, पूर्व विधायक (काली bandi और चश्मे में) Byte -रिजवान आलम,मलेशिया से वापस आया श्रमिक (सफेद शर्ट में)देर रात लोकेटर के घर पहुंची पुलिस, करीब 5 घंटे चली तलाशी
Piyarepur, Uttar Pradesh:रायबरेली लालगंज में लोकेटर के घर पुलिस की बड़ी छापेमारी भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम कोर्ट लखनऊ के सर्च वारंट पर कार्रवाई देर रात लोकेटर के घर पहुंची पुलिस, करीब 5 घंटे चली तलाशी घर से लाखों रुपये की नकदी, कई चेक और डाटा बरामद बरामद नकदी और अन्य सामग्री पुलिस ने लखनऊ कोर्ट में की पेश 11 नवंबर 2025 को ओवरलोड वाहनों से कथित अवैध वसूली का मामला मामले में यूपी एसटीएफ पहले कर चुकी है कार्रवाई लालगंज कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामलायुवती से मोबाइल झपटमारी: संगरिया पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: राह चलती युवती से मोबाइल झपटमारी के मामले में संगरिया पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। कोर्ट रोड पर मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने युवती से झपट्टा मारी थी, मोबाइल पुलिस ने बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा, मोबाइल झपटमारी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी पुलिस ने जब्त की। आरोपियों से पूछताछ जारी है, गिरफ्तार आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता के बारे में पुलिस विस्तृत अनुसंधान कर रही है।घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़े युवक की पहचान सुखदेव सिंह
Sri Ganganagar, Rajasthan:घड़साना की वाटर वर्क्स टंकी पर चढ़ा युवक, युवक की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई, जो फिलहाल भगत सिंह नगर में किराए के मकान में रह रहा है, पत्नी सुखपाल कौर ने बताया,4 माह पहले रावला स्थित घर में चोरी हुई थी, उन्होंने पुलिस को चोरी हुए आभूषणों और संदिग्ध के बारे में सूचना देने की बात कही, और कहा की, इसके बावजूद पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, सुखपाल कौर ने बताया कि थाने में आवेदन देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, आसपास लोगों की भीड़ जुटी., सुखदेव की पत्नी सुखपाल अपने बच्चों के साथ टंकी के नीचे मौजूदजयपुर के अशोक पार्क की बदहाली: मॉर्निंग वॉकरों के लिए खतरे बढ़े
Jaipur, Rajasthan:राजधानी जयपुर में दर्जनों की तादाद में पार्क बने हुए जिनमे लोग सुबह-शाम घूमने फिरने के लिए जाते हैं ताजा हवा ऑक्सीजन लेने के लिए मॉर्निंग वॉकर्स इन पार्कों में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन इन पार्कों का समय पर रख रखाव वह सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के चलते मॉर्निंग वॉकर्स डर के साए में रहते हैं. राजधानी जयपुर के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने अशोक पार्क का जी मीडिया टीम ने जायजा लिया तो सबसे पॉस एरिया की में बने पार्क की भी दुर्दशा नजर आई, जबकि वन विभाग के पास इस पार्क के रखरखाव जिम्मा है, राजधनी के पार्कों की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर एक रिपोर्ट... राजधानी के बीचो बीच सचिवालय के बिल्कुल पीछे बने इस पार्क में साफ-सफाई की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। जगह-जगह कचरा और गंदगी दिखाई देती है, जबकि शौचालय भी उपयोग के लायक स्थिति में नहीं बताए जा रहे हैं। बड़ी-बड़ी घास और झाड़ियों के बीच विषैले जीव-जंतुओं का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नियमित रखरखाव नहीं होने से सुबह-शाम आने वाले लोगों को परेशानी होती है। खास बात यह है कि park के अन्दर वन विभाग का गेस्ट हाउस भी मौजूद है और विभाग के अधिकारी यहां आते-जाते हैं। इसके बावजूद पार्क की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होना बड़ा सवाल हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्क के रखरखाव के लिए होने वाले टेंडर और खर्च की निगरानी की जरूरत है। मॉर्निंग वॉकरों की मांग है कि वॉकिंग ट्रैक की मरम्मत, नियमित सफाई, घास-झाड़ियों की कटाई और आवारा कुत्तों की समस्या का समाधान कराया जाए। साथ ही शौचालयों को भी उपयोग योग्य बनाया जाए, ताकि पार्क में आने वाले लोगों को सुरक्षित और बेहतर माहौल मिल सके।यातायात सुधार के लिए नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाए; चौराहे से होटल तक कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan: नगर परिषद ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए तीन बत्ती चौराहे से नैनवा रोड स्थित अलगोजा होटल तक कार्रवाई की। सभापति भरत शर्मा और आयुक्त ब्रजेश राय के निर्देश पर अतिक्रमण प्रभारी राजकुमार सांगेला के नेतृत्व में नगर परिषद दस्ते ने सड़क के दोनों ओर किए गए अतिक्रमण हटाए। टीम ने बड़ी संख्या में अवैध होर्डिंग्स हटाने के साथ दुकानों के बाहर बनाए गए चबूतरों और स्थाई अतिक्रमण को तोड़ा। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को सड़क पर किसी भी प्रकार का स्थाई अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना हैवाशिम में जलसंकट के बीच प्रशासन ने जलसंधारण को प्राथमिकता दी
Washim, Maharashtra:वाशिम जिल्ह्यात पावसाने दडी मारल्याने पाणीटंचाईचं संकट दिवसेंदिवस गडद होत आहे. या पार्श्वभूमीवर जिल्हाधिकारी यांनी विकासकामांपेक्षा आता पाणीटंचाई निवारण आणि जलसंधारणाच्या कामांना प्राधान्य देण्याच्या सूचना दिल्या आहेत. जिल्हा नियोजन समितीच्या निधीतून प्रस्तावित काँक्रिट रस्ते आणि गटारींच्या कामांऐवजी पिण्याच्या पाण्याच्या योजना आणि जलसंधारणाची कामं हाती घेतली जाणार आहेत. उपलब्ध पाणीसाठा आणि भविष्यातील गरज लक्षात घेऊन प्रशासनाकडून नियोजन करण्यात येत असून, जलसाठे टिकवणे, पाण्याचे स्रोत बळकट करणे आणि संभाव्य पाणीटंचाई रोखण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना वेळेत पूर्ण करण्यावर भर दिला जाणार असल्याचे जिल्हाधिकारी यांनी सांगितले आहे.दिल्ली दौरे पर हैं यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, राहुल गांधी से मुलाकात के दौरान इस्तीफे की पेशकश-सूत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:कांग्रेस यूपी और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की तैयारी में है। पंजाब में बदलाव लगभग तय माना जा रहा है, जबकि यूपी में भी बड़ा फेरबदल होने जा रहा है।
अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जा सकता है। राहुल गांधी ने एक दिन पहले अजय राय से वन-टू-वन मुलाकात की थी। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में उन्हें फैसले की जानकारी दी गई।
अराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी कांग्रेस की कमान मिल सकती है।
रामपुर खास से तीन बार की विधायक और कांग्रेस विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की बेटी हैं। प्रियंका गांधी के साथ ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान में भी उन्होंने काम किया है।
प्रदेश अध्यक्ष के साथ तीन कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
कांग्रेस का यूपी सोशल इंजीनियरिंग फॉर्मूला—ब्राह्मण + दलित + ओबीसी + मुस्लिम को साधने की कोशिश।
कार्यकारी अध्यक्ष पद की दौड़ में देवेंद्र निषाद, दानिश अली, सुशील पासी, सांसद तनुज पुनिया और सांसद राकेश राठौर के नाम चर्चा में हैं।
राजेंद्र पाल गौतम के प्रदेश प्रभारी और अराधना मिश्रा के प्रदेश अध्यक्ष बनने की स्थिति में कांग्रेस यूपी में सामाजिक समीकरण को नए सिरे से साधने की कोशिश करेगी।
नए संगठन का ऐलान जल्द होने की संभावना
(लखनऊ से जी न्यूज रिपोर्टर प्रीति चौधरी की रिपोर्ट)
