229001
रायबरेली के बड़ा मठ से अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के डलमऊ तहसील स्थित बड़ा मठ से सैकड़ों श्रद्धालुओं का जत्था अयोध्या धाम के लिए पैदल रवाना हुआ। स्वामी परशुराम दास के नेतृत्व में यह जत्था श्री राम मंदिर दर्शन के लिए जा रहा है। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ भाग ले रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य अयोध्या धाम में प्रभु श्रीराम के मंदिर के दर्शन और आध्यात्मिक शांति प्राप्त करना है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली-रांची पुलिस का संयुक्त छापा: 2 थार और 4 बाइक बरामद; मुख्य आरोपी फरार
Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के कांके स्थित सुहाना सिटी में दिल्ली पुलिस और कांके पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से चोरी की 2 थार और 4 मोटरसाइकिल बरामद की हैं। आरोप है कि गिरोह फर्जी आधार कार्ड और पहचान पत्र के जरिए ट्रैवल एजेंसियों से गाड़ियां किराये पर लेकर उनकी नंबर प्लेट बदल देता था। जीपीएस की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंची, लेकिन मुख्य आरोपी समीर अंसारी घर के पिछले दरवाजे से फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में जुटी है。0
0
Report
अलवर में राज प्रथम चरण के मतदान की शुरुआत, 5.58 लाख मतदाता वोट डालेंगे
Alwar, Rajasthan:अलवर में पंचायत राज चुनाव के प्रथम चरण का मतदान शुरू, 5.58 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल अलवर जिले में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान दल तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जा रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा。 प्रथम चरण में जिला परिषद के 19 निर्वाचन क्षेत्रों और छह पंचायत समितियों के 112 वार्डों में मतदान हो रहा है। चुनाव में कुल 5 लाख 58 हजार 434 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 2 लाख 95 हजार 421 पुरुष, 2 लाख 63 हजार 10 महिला और 3 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए कुल 497 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं。 पंचायत समितिवार मतदाताओं की बात करें तो कठूमर में 1 लाख 20 हजार 880, रैणी में 1 लाख 46 हजार 427, गोविंदगढ़ में 75 हजार 142, खेड़ली-सौंखर में 67 हजार 941, रामगढ़ में 82 हजार 56 और मुबारिकपुर में 65 हजार 988 मतदाता पंजीकृत हैं। वार्ड नंबर दस के मतदान केंद्र के बाहर खड़े कुछ ग्रामीणों ने बताया इस बार युवाओं का भी रुझान देखने को मिल रहा है , इस बार दोनों ही प्रमुख दलों के प्रत्याशी युवा है और ग्रामीणों को इसबार गांव की तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई ।0
0
Report
डूठारिया में मतदाताओं का बहिष्कार, प्रशासन की चेतावनी के बावजूद मतदान नहीं शुरू
Pali, Rajasthan:डूठारिया में मतदाताओं का बहिष्कार, परिसीमन से खफा ग्रामीणों ने नहीं किया मतदान, प्रशासन द्वारा समझाइस के बाद भी नहीं हुआ मतदान शुरू, चुनाव से पहले भी ग्रामीणों ने दी थी चेतावनी, लेकिन मांग पूरी नहीं होने पर अड़े रहे ग्रामीण, ग्रामीण विजयपाल एवं रमेश कुमार ने बताया कि न्याय नहीं मिलने तक बहिष्कार जारी रहेगा0
0
Report
Advertisement
जयपुर जंक्शन पर रेल जन संवाद: यात्रियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश
Jaipur, Rajasthan:रेल जन संवाद जयपुर जंक्शन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने शुरू की विशेष पहल। यात्रियों की समस्याएं जानी, सुझाव सुने। सुझावों के आधार पर निर्णय लेगा रेलवे प्रशासन। यात्रियों ने ट्रेनों में आ रही समस्याएं गिनाई। उत्तर-पश्चिम रेलवे के जयपुर रेल मंडल पर रेल जन संवाद की पहल की गई है। अपर महाप्रबंधक जेएस लाकड़ा और मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन ने रेल यात्रियों और आम जन से संवाद किया। इस मौके पर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन भी उपस्थित रहे। रेल जन संवाद को स्वच्छता पखवाड़े की कड़ी के रूप में ही शुरू किया गया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य रेल यात्रियों एवं आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं सुझावों को सुनना है। उन्हें विधिवत रूप से दर्ज करना तथा उनके समयबद्ध निस्तारण की दिशा में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना है। इस पहल के माध्यम से रेलवे प्रशासन और आमजन के बीच संवाद को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस दौरान यात्री सुविधाओं में निरंतर सुधार करने का प्रयास किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने पिछले एक पखवाड़े में स्वच्छता अभियान को लेकर विशेष पहल की है, जिसके तहत रेलवे परिसरों और रेलवे सम्पत्तियों में स्वच्छता पर विशेष फोकस किया गया है। संवाद के दौरान अपर महाप्रबंधक लाकड़ा ने यात्रियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए उचित कार्यवाही की बात कही। यात्रियों ने ट्रेनों में किन्नरों द्वारा परेशान करने, अनाधिकृत वेंडर्स द्वारा गुणवत्ता रहित खाद्य सामग्री बेचने आदि शिकायतें की। एडीआरएम गौरव गौड़ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।0
0
Report
रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्प गुच्छ देकर किया स्वागत
Begun, Rajasthan:रायपुर राज्यपाल रमेन डेका ने किया राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर विमानतल पर किया स्वागत सोशल मीडिया में राज्यपाल ने किया पोस्ट भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंची। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।0
0
Report
वाशीम में नकली देशी-विदेशी दारू का बड़ा जखीरा पकड़, तीन गिरफ्तार
Washim, Maharashtra:अँकर: वाशिम जिल्ह्यातील टो गावाच्या शिवारात राज्य उत्पादन शुल्क विभागाने कारवाई करत बनावट देशी-विदेशी दारूचा साठा जप्त केलाय. या कारवाईत रॉयल स्टॅग, इम्पीरियल ब्ल्यू और भिंगरी संत्रा दारूच्या बाटल्यांसह एकूण २ लाख ८२ हजार ६१० रुपयांचा मुद्देमाल जप्त करण्यात आलाय. या प्रकरणी वैभव काकडे, अमोल काकडे आणि रवि काकडे या तिघांना अटक करण्यात आली असून, न्यायालयाने त्यांना २३ ऑक्टोबरपर्यंत पोलीस कोठडी सुनावली आहे. राज्य उत्पादन शुल्क विभागाच्या भरारी पथकाने गोपनीय माहितीच्या आधाराने ही कारवाई केली.0
0
Report
Advertisement
राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का छत्तीसगढ़ दौरा: रायपुर एयरपोर्ट से लोकभवन तक
Begun, Rajasthan:अपडेट राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू पहुंची रायपुर एयरपोर्ट... दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर है राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू... एयरपोर्ट से सीधे लोकभवन जाएंगी राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू लोकभवन में आयोजित माता हासी देवी के सम्मान में 200 रूपय के स्मारक सिक्का करेंगे जारी... शाम 4 बजे इंडोर स्टेडियम में आयोजित सेवा सम्मान पर्व में शामिल होंगे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू कल जगदलपुर में आयोजित मुरिया दराबाद में शामिल होंगे राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू0
0
Report
दिल्ली रामलीला मैदान में 1 नवंबर लोकतंत्र बचाओ रैली: इंडिया गठबंधन हमला
Patna, Bihar:दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को वोट चोरी के मुद्दे पर इंडिया गठबंधन की ओर से ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ आयोजित की जाएगी। रैली की तैयारियों और आगे की रणनीति को लेकर आज शाम इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक होगी। बाइट -- पवन जायसवाल, पूर्व विधायक, भाजपा दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को इंडिया गठबंधन की ओर से वोट चोरी के मुद्दे पर आयोजित होने वाली रैली को लेकर बीजेपी के पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन विदेशी शक्तियों के साथ मिलकर देश में नेपाल और बांग्लादेश जैसी स्थिति पैदा करना चाहता है। पवन जायसवाल ने कहा कि विपक्ष के आंदोलन से कुछ होने वाला नहीं है और अगर कोई देशविरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए。 बाइट -- चंदन सिंह, जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ को लेकर जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन झूठ की बुनियाद पर राजनीति कर रहे हैं और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना उनकी आदत बन गई है। चंदन सिंह ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी पार्टी की स्थिति से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं। उन्होंने बिहार में एसआईआर के खिलाफ निकाली गई वोट बचाओ अधिकार यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। बाइट -- एजाज अहमद, राजद प्रदेश प्रवक्ता दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली लोकतंत्र बचाओ रैली की तैयारियों को लेकर आज शाम इंडिया गठबंधन की वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। आरजेडी प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति, संघर्ष और आंदोलन को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के आरोपों के साथ देश के अन्य ज्वलंत मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में इंडिया गठबंधन के सभी नेता वर्चुअली शामिल होकर अपनी राय रखेंगे।0
0
Report
बेगूसराय के बलिया में नवविवाहिता ने आत्महत्या के बाद सनसनी मचाई
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया स्थित दक्षिणी वार्ड संख्या-1 की है। मृतका की पहचान मुंगेर जिला के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ी मिर्जापुर के वार्ड संख्या-36 निवासी रामजी साह की पुत्री अंकिता (24) के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में मृतका की माँ द्रौपदी देवी ने बताया कि उनकी बेटी अंकिता ने मो. असलम के पुत्र मो. आरजू से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी ने खुदकुशी की है, न कि उसकी हत्या हुई है। मां द्रौपदी देवी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात अंकिता ने फोन कर रोते हुए कहा कि आरजू दवा नहीं खा रहा है। इतना ही नहीं उसने शराब पीना अब तक जारी है। मैं क्या करुँ? फिर देर रात दामाद ने फोन कर यह सूचना दी कि अंकित ने आत्महत्या कर ली। मृतका की मां द्रौपती देवी ने बताया कि अंकिता ने वर्ष 2021 में बड़ी बलिया के दक्षिणी वार्ड संख्या-1 निवासी स्वर्गीय मो. असलम के पुत्र मो. आरजू से प्रेम विवाह किया था। उसके इस हरकत से घर के सभी लोग नाराज थे। इसलिए शादी के बाद अंकित को उन्होंने घर (मुंगेर) आने नहीं दिया। अंकित ने फिर एक बेटी को जन्म दिया जो अब 4 साल की हो गई है। 19 अक्टूबर की रात अंकिता ने फोन पर अपनी माँ द्रौपदी देवी से उसे मायके बुलाया लेने की गुहार लगा रही थी। द्रौपदी देवी ने कहा कि मैंने उसे मायके बुलाने से इनकार कर दिया था। इस दौरान द्रौपती देवी ने पुलिस को बताया कि 19 अक्टूबर की रात अंकिता ने उन्हें फोन किया था। वह रो रही थी यह कहते हुए कि आरजू फिर शराब पीने लगा है और दवा नहीं खा रहा है। उसने माँ से यह गुहार लगाई थी कि वह उसे ससुराल से मायके ले चले, लेकिन द्रौपदी देवी ने यह कहकर उसे नकार दिया कि तुम उसे समझाओ कि वह शराब न पीए। समय पर वह दवा खाए। इसी बात को लेकर अंकित ने देर रात खुदकुशी कर ली। घटना के बाद देर रात अंकिता के पति आरजू ने द्रौपदी देवी को फोन कर यह जानकारी दी कि अंकित ने खुदकुशी कर ली है। इस घटना की सूचना मिलने पर बलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। बलिया थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है, लेकिन पुलिस सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के धीना में बोरे से दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... माइनर (छोटी नहर) में बोरे में बंद दो अज्ञात युवकों के शव मिलने से सनसनी ग्रामीणों ने माइनर में पड़े बोरों को देखकर पुलिस को दी सूचना सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने ग्रामीणों के सामने बोरे खुलवाए तो अंदर मिले दो युवकों के शव दोनों युवकों की उम्र करीब 30 से 40 वर्ष के बीच, फिलहाल नहीं हो पाई पहचान आशंका जताई जा रही है कि शवों को कहीं दूसरी जगह से लाकर माइनर में फेंका गया पुलिस ने दोनों बॉडी को जिला अस्पताल भेजा पहचान में जुटी धीना थाना क्षेत्र के डेढ़गांवा का मामला।0
0
Report
बदरीनाथ से कांग्रेस की न्याय यात्रा शुरू, कर्मचारियों और अंकिता भंडारी पर ज़ोर
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:कांग्रेस पार्टी की प्रदेशव्यापी ‘न्याय यात्रा’ आज से शुरू हो गई है. कुमाऊं और गढ़वाल मंडल के अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों से इस यात्रा का शुभारंभ किया गया. बदरीनाथ धाम में सुबह ठीक 11 बजे यात्रा शुरू हुई, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों और आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है. अंकिता भंडारी प्रकरण पर भी राज्यपाल की नियुक्ति को लेकर सवाल उठे. कांग्रेस के अनुसार, इस यात्रा के जरिए कर्मचारियों और आम जनता से जुड़े मुद्दों के साथ अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग को उठाया जा रहा है. यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी; बाद में 27 अक्टूबर को कांग्रेस के सभी पदाधिकारी गैरसैंण में एकत्रित होंगे.0
0
Report
पंचायत राज पहले चरण में मतदान धीमा, दोपहर में तेज हो सकता है अजमेर वार्ड-2
Ajmer, Rajasthan:पंचायत राज के लिए पहले चरण का मतदान प्रतिशत भले ही कम आंका गया लेकिन माना जा रहा है कि दोपहर बाद यह गति पकड़ेगा... अजमेर में वार्ड संख्या दो में जारी मतदान के दौरान अपने अधिकार का उपयोग करने आए मतदाताओं ने कहा कि विकास करने वाले को वोट देंगे.. मतदाताओं से बात चीत की0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ पंचायत चुनाव: प्रथम चरण में सुबह तक 18% मतदान
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:रामगढ़ में पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान जारी, सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत वोटिंग रामगढ़। पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव के प्रथम चरण के तहत गुरुवार सुबह 7 बजे से रामगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र में मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। सुबह 10 बजे तक क्षेत्र में 18 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। रामगढ़ पंचायत समिति के 17 वार्डों और जिला परिषद के 3 वार्डों के लिए मतदान प्रक्रिया जारी है। क्षेत्र के कुल 93 मतदान केंद्रों पर 82,056 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है, वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। मतदान शुरू होने के साथ ही केंद्रों पर मतदाताओं की आवाजाही देखने को मिली। प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जा रही है। सुबह 10 बजे तक 18 प्रतिशत मतदान होने के बाद अब दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। क्षेत्र में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखा जा रहा है।0
0
Report
कुल्लू दशहरा: भगवान रघुनाथ के लिए रंग-बिरंगे वस्त्रों में सात दिनों की खास पूजा-आरती
Kullu, Himachal Pradesh:जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव की शुरुआत हो गई है। ढालपुर मैदान में भगवान रघुनाथ अपने अस्थाई शिविर में विराजमान हो गए हैं। भगवान रघुनाथ के दर्शनों के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। मंदिर की तरह अस्थाई शिविर में भी भगवान रघुनाथ की चार पहर विशेष पूजा अर्चना की जा रही हैं। दिन के हिसाब से भगवान रघुनाथ के वस्त्र तय किए जाते हैं; वीरवार को पीले वस्त्र, शुक्रवार को गुलाबी वस्त्र पहनाए जाते हैं। देवी-देवता भी भगवान रघुनाथ के आगे शीश नवा रहे हैं और श्रद्धालु राजसी श्रृंगार व आरती देख रहे हैं। दिनभर भोग भी तैयार और भक्तों को अर्पित किया जा रहा है।0
0
Report
मिरा भाईंदर में 21 लाख के फर्जी नियुक्ति घोटाले के आरोपी की गिरफ्त
Mira Bhayandar, Maharashtra:मिरा भाईंदर ब्रेक दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवारांचा पीए व अध्यक्ष आहे असे सांगून आरोपी तुळशीदास जाधव यांनी मीरा भाईंदर मधील दोन महिलांची केली फसवणूक हि घटना मार्च २०२५ मध्ये घडली तुम्हाला शिक्षण खात्यात नोकरी लावतो असे त्या महिलांना आरोपीने अमिश दाखवले आणि त्यांच्याकडून 21 लाख घेतले त्यानंतर आरोपीने त्या महिलांचे फोन उचलणे बंद केले त्यानंतर महिलांनी भाईंदर पोलीस स्टेशनला तक्रार दिली तक्रारीनंतर पोलिसांनी तुळशीदास जाधवला सोलापूरमधून अटक केली, आरोपी विरोधात महाराष्ट्रात वेगवेगळ्या ठिकाणी 11 गुन्हे दाखल असल्याची माहिती डीसीपी राहुल चव्हाण यांनी दिली आरोपीच्या मोबाईल मध्ये अनेक राजकीय नेत्यांसोबतचे फोटो आढळल्याची माहिती पोलिसांनी दिली. आरोपी राजकीय नेत्यांसोबतचे फोटो दाखवून अनेकांना गंडा घालत असल्याचे पोलिसांचे निदर्शनास आले आहे बाईट -राहुल चव्हाण DCP मिरा भाईंदर झोन वन0
0
Report
Advertisement
