icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
229001
Om DwivediOm DwivediFollow30 Dec 2024, 01:52 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उधम सिंह नगर में रिश्वत लेते-tehsil कर्मियों के विरुद्ध विजिलेंस; बंधक बना धरना जारी

Bahara Boj, Uttarakhand:स्थान– उधम सिंह नगर रिपोर्टर – विजय आहूजा ऐंकर– बुधवार को विजिलेंस द्वारा सितारगंज तहसील के संग्रह अमीन और वरिष्ठ सहायक को 14 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने के बाद हंगामा हो गया। तहसील कर्मियों ने विजिलेंस टीम को तहसील में बंधक बना लिया। घटना के करीब 20 घंटे बाद भी विजिलेंस टीम बंधक बनी हुई है। दरअसल विजिलेंस ने शिकायतकर्ता अवतार सिंह की शिकायत पर बुधवार को सितारगंज तहसील में छापा मारकर संग्रह अमीन मदन लाल शर्मा को 8 हजार और वरिष्ठ सहायक भूपेंद्र राणा को 6 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। दोनों कर्मचारियों ने अवतार सिंह की भूमि कुर्क करने के आदेश को समाप्त करने,जमीन को बंधनमुक्त करने और लोन पर जारी आर सी की कार्रवाई को खत्म करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। इधर जैसे ही तहसील कर्मचारियों को विजिलेंस की कार्रवाई का पता चला तो लेखपाल,संग्रह अमीन और कर्मचारीयो ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने तहसील परिसर के गेटों पर ताले लगाकर विजिलेंस टीम को बंधक बना लिया। इस घटना के बीस घंटे बीतने के बाद भी विजिलेंस टीम बंधक बनी हुई है और कर्मचारी तहसील के सामने धरना दे रहे है। तहसीलदार हिमांशु जोशी ने भी विजिलेंस कार्यवाही को गलत बताया है。 ( बाइट– हिमांशु जोशी,तहसीलदार) ( बाइट – कर्मचारी नेता)
0
0
Report

लोनी, गाजियाबाद: प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर पुलिस ने तीन गिरफ्तार

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना लोनी पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 522 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया है। इस मामले में आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली थी कि लोनी क्षेत्र स्थित इंद्रा मार्केट में एक दुकान से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान इंद्रा मार्केट स्थित एक परिसर में भारी मात्रा में चाइनीज मांझा भंडारित पाया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने कुल 522 रोल प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बरामद किया। बाहर से जानकारी मिली थी कि लोनी इंद्रा मार्केट के चंद स्टोरों में तस्करी कर गौण लाभ के लिए चाइनीज मांझा बेचा जा रहा था।
0
0
Report

मेरठ में कांवड़ सुरक्षा: 970 किमी रास्ते, 30 कंट्रोल रूम, 100 ड्रोन

Noida, Uttar Pradesh:Meerut (Uttar Pradesh): DIG Kalanidhi Naithani Reviews Security Arrangements For Kanwar Yatra, Issues Guidelines For Crowd Management And Traffic Control / Kalanidhi Naithani (DIG) S/B मेरठ इलाके में कांवड़ यात्रा के लिए बड़े पैमाने पर तैयारी और सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। इसमें लगभग 970 किलोमीटर के दायरे में फैले 28 मुख्य रास्ते शामिल हैं। अहम बातों में कांवड़ कमेटियों और कैंप आयोजकों के साथ तालमेल की बैठकें, अलग-अलग राज्यों के बीच तालमेल और ड्यूटी चार्ट के साथ पुलिस बल की तैनाती शामिल है। मुख्य मुख्यालय, सूचना इकाइयों और अग्निशमन विभागों से भी अतिरिक्त मदद ली जा रही है। लगभग 30 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जिनमें 7 बड़े और 22 छोटे कंट्रोल रूम शामिल हैं साथ ही, CCTV फुटेज देखने के लिए अलग से कंट्रोल रूम भी बनाए गए हैं। आम जनता और श्रद्धालुओं से ट्रैफिक नियमों और गति सीमा का पालन करने की अपील की गई है। निगरानी के लिए 4,000 से ज़्यादा IP कैमरे और 'ऑपरेशन दृष्टि' के तहत 30,000 अतिरिक्त कैमरे लगाए गए हैं, और साथ ही हवाई निगरानी के लिए 100 ड्रोन का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। कंट्रोल रूम के कर्मचारी वीडियो वॉल पर फुटेज देखकर निगराणी करेंगे, ताकि कांवड़ यात्रा सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।
0
0
Report
Advertisement

आहू नदी में डूबे व्यक्ति का शव तीसरे दिन हुआ रेस्क्यू, सिविल डिफेंस ने चलाया था सर्च अभियान,

Mahesh PariharMahesh PariharFollowJust now
Ummed Pura, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय के समीप गागरोंन क्षेत्र में मंगलवार शव आहू नदी में डूबे व्यक्ति का शव आज तीसरे दिन सिविल डिफेंस द्वारा सर्च अभियान के दौरान रेस्क्यू कर लिया गया। सिविल डिफेंस कर्मियों ने शव को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवा दिया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सोपा जाएगा। मृतक लालचंद नौलाव गांव का निवासी था। मृतक के भतीजे नरेंद्र ने बताया कि मंगलवार शाम को उसके अंकल लालचंद खेत में दवाई छिड़कने के लिए पानी भरने के लिए समीप ही आहू नदी में गए थे। जहां अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूब गए। परिजनों ने तलाश करने का प्रयास किया लेकिन नहीं मिल पाए। बाद में परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद प्रशासन द्वारा सिविल डिफेंस कार्मिकों द्वारा नदी में सर्च अभियान चलाया गया। उधर मामले में जानकारी देते हुए सिविल सिविल डिफेंस के विजय कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की टीम महिलाओं के समीप आओ नदी पहुंच गई थी कल सुबह से ही सर्च अभियान चलाया गया था, लेकिन आज सफलता मिली है। और शाहू को रेस क्यों कर बाहर निकाल लिया गया जिसके बाद एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा गया है पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। सिविल डिफेंस के सर्च अभियान में टीम प्रभारी नरेश नागर, विजय, भानु, समीर खान ,मोहम्मद कैफ, दानिश खान और बंटी मीणा मौजूद रहे। Mahesh Parihar Zee Media Jhalawar
0
0
Report

AAP पर पंजाब फार्मेसी भर्ती भ्रष्टाचार पर जवाबदेही की मांग उठातीं सांसद बांसुरी स्वराज

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज कहती हैं, "AAP हमेशा दोहरे मापदंड अपनाती है। मैं पंजाब में AAP सरकार से पूछना चाहती हूँ: राज्य में फ़ार्मेसी भर्ती परीक्षा में हुई गड़बड़ी को लेकर उन्होंने कोई जवाबदेही क्यों तय नहीं की? एक तरफ़ PM नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार—NDA सरकार—है, जिसने NEET परीक्षा से जुड़ी गड़बड़ियों के बाद पेपर लीक रोकने वाले कानून को और ज़्यादा मज़बूत और सख़्त बनाया; सज़ा बढ़ाई और तेज़ी से जाँच और मुक़दमे के प्रावधान किए। दूसरी तरफ़, AAP और उसकी पंजाब सरकार ने तकनीकी बातों का सहारा लेकर पूरी तरह चुप्पी साधे रखी है। इसीलिए मैं उनसे पूछना चाहती हूँ: उन्होंने अभी तक अपने पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा क्यों नहीं माँगा? वे उन छात्रों के प्रति कोई जवाबदेही क्यों नहीं दिखा पाए जिनका भविष्य उन्होंने दाँव पर लगा दिया है?"
0
0
Report

मंदिर से पूजा कर लौट रही महिला पर हमला, कुंडल और गले की चेन छीनने का प्रयास

Shrvan PanditShrvan PanditFollow2m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग ... दिन निकलते ही लूट का प्रयास जनपद शामली के सदर कोतवाली क्षेत्र के।सिटी में स्थित दयानन्द नगर में गुरुवार सुबह करीब 5 बजे मंदिर से पूजा कर घर लौट रही एक महिला पर अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया। आरोपी ने महिला के कुंडल और गले की चेन छीनने का प्रयास किया, लेकिन महिला के शोर मचाने पर वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में स्थानीय महिलाओं में दहशत का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। गौरतलब है कि बीती रात खेड़ी करमू गांव में भी एक महिला पर एसिड फेंकने की सनसनीखेज घटना सामने आई थी। वहीं दो दिन पहले एक पूर्व प्रधान की जेब से ₹30,000 चोरी होने की वारदात भी हुई थी। लगातार सामने आ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि सदर कोतवाली क्षेत्र में अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं,जो एक के बाद एक आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे है और वहीं अपराधियो पर पुलिस अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

तेज रफ्तार कार ने टाइल शोरूम में घुसकर युवक की मौत, तीन घायल

Nuh, Haryana:तेज रफ्तार कार का कहर, टाइल शोरूम में घुसी कार, टाइल लेने आए युवक की मौत, तीन घायल। कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 10 फीट तक हवा में उछलकर लगभग 40 फीट दूर जा गिरा। नूंह जिले के तावडू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नूंह रोड स्थित गांव छारोड़ा बस स्टैंड पर बुधवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में टाइल खरीदने आए एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना में कई वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार कार पहले सड़क पर चल रही एक पिकअप, एक मोटरसाइकाइल और एक अन्य कार से टकराई। इसके बाद कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह करीब 10 फीट तक हवा में उछلकर लगभग 40 फीट दूर जा गिरा। अनियंत्रित कार इसके बाद सड़क किनारे स्थित एक टाइल शोरूम के परिसर में घुस गई, जिससे वहां खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में घायल कपिल (37) पुत्र महेंद्र निवासी बहरामपुर को गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया गया कि कपिल अपने जीजा प्रदीप के साथ गुरुग्राम के सेक्टर-59 में निर्माणाधीन मकान के लिए टाइल खरीदने छारोड़ा स्थित टाइल शोरूम आया था। इसी दौरान वह हादसे की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के दौरान कपिल को मृत घोषित कर दिया। कपिल मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और तीन छोटे बच्चे हैं। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। पूरी घटना टाइल शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार कार कई वाहनों को टक्कर मारने के बाद सीधे शोरूम में घुस जाती है। सूचना मिलते ही थाना सदर तावडू प्रभारी राजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराने तथा घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी। एसएचओ राजेश कुमार ने बताया कि हादसे में कार चालक को भी मामूली चोटें आई हैं, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कार की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है। वहीं मृतक के शव का पोस्टमार्म कराकर परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है।
0
0
Report

झांसी के नवाबाद में प्रॉपर्टी डीलर हत्या: इनामिया हुसैन उर्फ खड्डा गिरफ्तार

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के द मेड किचन रेस्टोरेंट में 23 जुलाई को प्रॉपर्टी डीलर संजय सिंह की खाना खाते समय बदमाश ने कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी, इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी 25 हजार का इनामिया हुसैन उर्फ खड्डा को नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने मुस्तरा रोड से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की ओर से की गई जवाबी फायरिंग में हुसैन उर्फ खड्डा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं उसका एक साथी मौके से भाग निकला। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल, कारतूस और एक बाइक बरामद की है। पुलिस भागे हुए आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू यादव की तलाश में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बांसवाड़ा में सेंट पोल स्कूल हादसों पर भारी प्रदर्शन, मान्यता रद्द की मांग

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर -बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग पर सेंट पोल स्कूल के छात्रों से भरी वेन के दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत के एक दिन बाद आज सर्व समाज का गुस्सा फूट पड़ा। बड़ी संख्या में समाजजन और परिजन ठीकरिया स्थित सेंटपोल स्कूल के बाहर एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दोषियों पर कानूनी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात के तौर पर स्कूल के बाहर पांच थानों का पुलिस जाप्ता तैनात किया, जिससे किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने स्कूल संचालन में अनियमितताओं और अवैध तरीके से भूमि पर कब्जा कर स्कूल संचालित किए जाने के गंभीर आरोप भी लगाए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि स्कूल में पहले भी एक शिक्षिका के साथ गलत हरकत की, लोगों ने स्कूल में धर्मांतरण करने का गंभीर आरोप भी लगाया है,पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। इस स्कूल में में यह तीसरा हादसा है जिसमे तीन बच्चों की जान जा चुकी है, पहला हादसा कुछ सालो पहले स्कूल के मुख्य गेट के बाहर तेज बरसात में नाले में स्कूल का छात्र बह गया था जिससे उसकी मौत हो गई थी, इसके बाद दूसरा हादसा हुआ, जहा स्कूल में प्रोग्राम की तैयारी कर छात्र जीप से रात को अपने घर जा रहे थे तभी जीप की टक्कर हो गई और एक छात्र की मौत हुई और कई घायल हूए, वही तीसरा हादसा कल सुबह दाहोद मार्ग पर हुआ जहा खड़े ट्रक में वेन टकरा गई जिसमे एक छात्र की मौत हुई और कई घायल हूए। लोगों का कहना है की इस स्कूल की मान्यता रद्द की जाए वीओ - स्कूल में जाड़ा ताला बाइट - छात्र के अभिभावक बाइट - महिला
0
0
Report

बूंदी में कांग्रेस बैठक के दौरान नेताओं के बीच तकरार, समर्थकों ने किया हंगामा

Noida, Uttar Pradesh:कांग्रेस की बैठक में नेताओं में तकरार समर्थकों ने किया हंगामा निकाय और पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस की गुटबाजी आई सामने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हंगामे का वीडियो बूंदी कांग्रेस की बैठक में नेताओं के बीच तकरार का मामला सामने आया है। जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान पूर्व विधायक ममता शर्मा संबोधित कर रही थीं। इसी दौरान पीसीसी सदस्य सत्येश शर्मा के कथित कटाक्ष के बाद दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। आरोप-प्रत्यारोप के बीच समर्थक भी आमने-सामने आ गए और कुछ देर हंगामे की स्थिति बन गई। एक पक्ष की ओर से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को हराने का आरोप लगाए जाने की भी बात सामने आई। हालांकि कांग्रेस जिलाध्यक्ष महावीर मीणा ने विवाद से इनकार करते हुए बैठक को शांतिपूर्ण बताया। उधर कांग्रेस नेता सत्येश शर्मा ने विवाद जैसी बात से इनकार किया है
0
0
Report

नड्डा ने विपक्ष के रवैये पर निशाना साधा, कहा हर मुद्दे पर चर्चा के लिए सरकार तैयार

Noida, Uttar Pradesh:राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, "विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा है। जब से सत्र शुरू हुआ है, उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलने देने के बजाय उसमें बाधा डालने और उसे रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है। उनकी आदत है कि वे लगातार अपने मुद्दे बदलते रहते हैं। सरकार की ओर से मैं एक बात साफ करना चाहता हूं: पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा करने के लिए तैयार है—और यह बात सिर्फ मौजूदा सत्र तक ही सीमित नहीं है। पिछले सभी सत्रों में सरकार हमेशा हर मामले पर चर्चा के लिए तैयार रही है, और जब भी चर्चा हुई है, विपक्ष को शर्मिंदगी उठानी पड़ी है और मुंहतोड़ जवाब मिला है क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दा नहीं होता। आज भी—जिस चर्चा की उन्होंने मांग की थी, उस पर जितेंद्र सिंह दोपहर 2 बजे चर्चा शुरू करने वाले हैं; एक बिल पर बहस होनी है। फिर भी, उनकी आदत है कि वे लगातार अपने मुद्दे बदलते रहते हैं। मैं विपक्ष के इस व्यवहार की कड़ी निंदा करता हूं..."
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top