प्रयागराज में 25 किलो अवैध गांजा और लाखों की नकदी के साथ तीन गिरफ्तार
प्रयागराज हडिंया पुलिस ने तीन नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल. कब्जे से 25 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के लाखों रुपए नगद बरामद किया. बताया जा रहा है की हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी क्षेत्र के बरौत कस्बा निवासी पंकज जायसवाल पुत्र स्वर्गीय बनवारी लाल व जीत बहादुर उर्फ अजीत भुजवाल पुत्र स्वर्गीय कमला शंकर भुजवाल निवासी धोबहा रोड बरौत कस्बा एव पुलिस चौकी इमामगंज क्षेत्र के गोविंदा पुत्र गुलाब निवासी बलापुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया. अभियुक्त के पास से 25 किलो 900 ग्राम अवैध गांजा के साथ 13, 46,880 नगद बरामद किया. वहीं पुलिस के अनुसार बुधवार 5:00 बजे के आसपास बरौत से माधोपुर जाने वाली नहर पुलिया के के पास से गिरफ्तार किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|